close - Sach Kahoon Hindi

फिर वेंटिलेटर पर आए हरियाणा के अस्थाई व गैर मान्यता प्राप्त स्कूल
अधर में लटका बच्चों का भविष्य

स्थाई मान्यता लेने के लिए 31 मार्च तक का समय निर्धारित

सच कहूँ/संदीप सिंहमार।

हिसार। प्रदेश भर के अस्थाई मान्यता, एक्जिस्टिंग व गैर मान्यता के विद्यालय (Temporary and unrecognized schools) स्थाई मान्यता न मिलने के कारण इस बार वेंटिलेटर पर आ गए हैं। इन स्कूलों को यदि इस बार 31 मार्च तक स्थाई मान्यता नहीं मिली तो स्कूलों के भविष्य के साथ-साथ में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य भी अंधकार में हो जाएगा। पहली बार ऐसा हुआ है जब शैक्षणिक सत्र पूरा होने से पहले ही शिक्षा निदेशालय के आदेशों पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों व जिला शिक्षा अधिकारियों ने स्थाई मान्यता न लेने की सूरत में स्कूलों को बंद करने की चेतावनी तक जारी कर दी है। ध्यान रहे की हरियाणा प्रदेश में शिक्षा नियमावली 2003 बनने से पहले से चले आ रहे अस्थाई मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की मान्यता को हर वर्ष एक साल के लिए बढ़ा दिया जाता है।

इसी प्रकार तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सरकार के दौरान 10 अप्रैल 2007 से पहले तक चले आ रहे सभी स्कूलों को शिक्षा निदेशालय की एक्जिस्टिंग सूची में शामिल करते हुए इन स्कूलों को भी अस्थाई मान्यता वाले स्कूल मान लिया गया था। तब से लेकर अब तक प्रत्येक वर्ष शिक्षा निदेशालय एक वर्ष का एक्सटेंशन लेटर जारी कर इन स्कूलों को अस्थाई मान्यता देता आ रहा है।

15 वर्ष बीतने के बावजूद भी नहीं मिल रही स्थाई मान्यता  | Temporary and unrecognized schools

खास बात यह है कि हर बार विभाग के एक्सटेंशन लेटर में स्थाई मान्यता के लिए नियम पूरे करने के लिए 31 मार्च तक का ही समय दिया जाता है। लेकिन इन स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार व शिक्षा विभाग को फिर से एक्सटेंशन लेटर जारी करना पड़ता है। इतना ही नहीं निजी स्कूल संगठनों की मांग पर समय-समय पर 2009, 2014 व 2017 में भी शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने अलग-अलग एक्जिस्टिंग सूची जारी कर निजी स्कूलों को नियमों में ढील देने का काम किया। उसके बावजूद भी अधिकतर निजी स्कूल करीब 15 वर्ष बीतने के बावजूद भी स्थाई मान्यता से कोसों दूर हैं।

इस बार नवंबर माह में हुआ था एक्सटेंशन लेटर जारी  | Temporary and unrecognized schools

वर्तमान शैक्षणिक सत्र में सरकार व शिक्षा निदेशालय ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में शिक्षा सहयोग संगठन के अध्यक्ष बृजपाल परमार की जनहित याचिका का हवाला देकर अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों का एक वर्ष का एक्स्टेंशन लेटर जारी करने से मना कर दिया था। लम्बे इंतजार के बाद आखिर चुनाव के ठीक बाद सरकार ने एक बार फिर नवंबर माह में एक्सटेंशन लेटर जारी कर 31 मार्च 2020 तक मान्यता लेने के लिए तिथि मुकर्रर कर दी। अब देखना यह होगा क्या विभाग द्वारा निर्धारित किए गए समय में स्कूल स्थाई मान्यता ले पाएंगे या फिर एक बार फिर एक्सटेंशन लेटर जारी करने के लिए सरकार से दया की भीख मांगेंगे।

जमीन की शर्त पर फंस जाता है मान्यता का पेंच

15 वर्षों से भी अधिक समय से चले आ रहे अस्थाई मान्यता प्राप्त एक्जिस्टिंग सूची में शामिल स्कूलों के सामने सबसे बड़ी समस्या जमीन से संबंधित है।

इन स्कूलों को स्थाई मान्यता लेने के लिए प्राथमिक स्तर तक 350, माध्यमिक स्तर तक 600, दसवीं तक 1500, बारहवीं कक्षा तक आर्ट्स व कॉमर्स संकाय के लिए 2250 तथा आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस तीनों स्ट्रीम्स के लिए 3000 स्क्वेयर मीटर जमीन की जरूरत होती है।

स्कूल प्रबंधन जमीन की इस शर्त को भी 2 अलग-अलग खंडों में पूरी कर सकते हैं। लेकिन जमीन की शर्त पर आते ही हर बार मान्यता संबंधी पेच फंस जाता है।

आंकड़ों की नजर में स्कूलों की स्थिति

स्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल- 9680

अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल-2120

गैर मान्यता प्राप्त स्कूल-6200

सरकारी स्कूल-14437

एग्जिस्टिंग आधार पर चल रहे स्कूल-670

अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को सिर्फ वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए ही एक्सटेंशन प्रदान की गई है। जो भी स्कूल इस दौरान स्थाई मान्यता नहीं ले पाएगा, उन स्कूलों खिलाफ विभाग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नए सत्र से केवल उन्हीं स्कूलों में दाखिले होंगे, जिनके पास किसी भी स्तर की मान्यता होगी

धनपत सिंह, मौलिक शिक्षा अधिकारी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रणवीर सिंह की सिंबा पहुंची 150 करोड के करीब
फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम् रोल है

मुंबई। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने छठे दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिससे सिंबा (Ranveer Singh’s Simba 150 Crores Close) अब 150 करोड़ रूपये के करीब पहुंच गई है। रणवीर सिंह की बात करें तो पिछला साल रणवीर के लिए ख़ुशियों भरा रहा। पिछले साल ही रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी की। इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी ने भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया। वो भारतीय सिनेमा के ऐसे पहले डायरेक्टर हैं जिनकी आठ फिल्में 100 करोड़ या उससे अधिक कमाई कर चुकी हैं ।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी  है फिल्म सिंबा

बहरहाल, रणवीर सिंह और सारा अली खान की सिंबा ने अपनी रिलीज़ के छठे दिन यानि इस बुधवार को (Ranveer Singh’s Simba 150 Crores Close) करीब 13 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है । फिल्म की कुल कमाई अब 137 करोड़ 54 लाख रूपये हो गई है। सिंबा के पहले हफ़्ते में 150 करोड़ तक पहुँचने का अनुमान है और अगर ऐसा होता है तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत का एक हफ़्ते की कमाई का रिकॉर्ड टूट सकता है । पद्मावत ने पहले हफ़्ते में 150 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था ।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा ने पुराने साल के आख़िरी और नए साल के पहले दिन यानि 31 दिसंबर और एक जनवरी (Ranveer Singh’s Simba 150 Crores Close) को जबरदस्त कमाई की है । सिंबा को पहले दिन 20 करोड़ 72 लाख रूपये का कलेक्शन मिला थाl सिंबा के जबरदस्त प्रदर्शन के कारण ही रणवीर सिंह 100 करोड़ क्लब में चौथी बार, सारा अली खान की पहली बार और रोहित शेट्टी की 8वीं बार एंट्री हुई है। रणवीर सिंह अब वरुण धवन, रणबीर कपूर और रितिक रोशन के बराबर आ गए हैं, जिनकी चार चार फिल्में 100 करोड़ क्लब में हैं  ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे बदमाश
पंचकूला में शुरु हुआ हाईटेक क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरे लगाने का काम

सच कहूँ/चरन सिंह

पंचकूला। पंचकूला में अब कोई भी पुलिस की नजर से बच नहीं पाएगा। नगर निगम द्वारा शहर में हाईटेक क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरा लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह कैमरे लगाने का शिलान्यास पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता एवं कालका की विधायिका लतिका शर्मा ने किया। उनके साथ पंचकूला नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल,डीसीपी राजेंद्र कुमार मीणा,कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर सुनील तलवाड़, भाजपा नेता संजय आहूजा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंचकूला नगर निगम को खुलकर फंड दिये हैं, जिसके चलते निगम द्वारा आये दिन नये प्रोजेक्ट लांच किये जा रहे हैं।

30 नए स्थानों पर लगेंगे 275 पूर्ण एचडी डे नाइट बॉक्स कैमरे

इन कैमरों एवं ड्रोन से अपराधियों, जिले में होने वाले बड़े कार्यक्रमों एवं रैलियों पर नजर रखी जा सकेगी। गुप्ता ने निगम प्रशासक राजेश जोगपाल को इस सीसीटीवी एवं ड्रोन के लिए बधाई दी। निगम प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि इस दूसरे चरण में 30 नए स्थानों को 275 पूर्ण एचडी डे नाइट बॉक्स कैमरे, 33 नंबर पीटीजेड कैमरों की संख्या के माध्यम से कवर किया जाएगा। इसके अलावा 15 पंचकुला जिले के कुछ प्रवेश स्थानों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) के साथ अतिरिक्त पूर्ण एचडी बॉक्स कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। इन कैमरों में फिलहाल दूसरा फेस शुरू हुआ और तीसरे फेस में कैमरों में फेस रिकॉग्नाइजेशन की सुविधा भी होगी। एमसी एरिया में कुल 435 सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव है। फिलहाल पंचकूला में 48 सीसीटीवी लगे हैं।

निगम इनकी जगह भी नए कैमरे लगाएगा। जिसके बाद एमसी एरिया में सीसीटीवी की तादाद 379 हो जाएगी। अगले 6 महीने में यह सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। जिसमें पंचकूला, पिंजौर, कालका और बरवाला के सभी एग्जिट व एंट्री पॉइंट्स कवर हो जाएंगे। इसके अलावा निगम 2 ड्रोन भी खरीद रहा है जिससे धरने, रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों पर नजर रखी जा सके। ड्रोन के आॅपरेट करने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी।राजेश जोगपाल का कहना है कि निगम शहर को इंटेलीजेंट सिटी बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। शहर को सेफ सिटी बनाने के प्रयास हो रहे हैं। ताकि शहर में महिलाएं, बच्चे व बुुजुर्ग रात को भी सेफ घूम सकें।

ये खास होगा इन कैमरों में

इन कैमरों में फेस रिकॉग्नाइजेशन की सुविधा होगी। सीसीटीवी कैमरों के लिए बने कंट्रोल रूम में कंप्यूटर के जरिये प्रोक्लेम आॅफेंडर, गैंगस्टर, क्रिमिनल की फोटो फीड कर दी जाएगी। ये लोग जब भी एमसी एरिया में प्रवेश करेंगे तो सीसीटीवी कैमरा इनकी पहचान कर पुलिस को अलर्ट कर देगा। अभी शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के लिए पुलिस स्टेशन, सेक्टर 14 में कंट्रोल रूम बना है। कैमरों की तादाद बने के बाद बरवाला, पिंजौर और कालका में भी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। एमसी एरिया में कुल 4 कंट्रोल रूम होंगे। जिनसे इन सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखी जाएगी। इन कैमरों से क्राइम कंट्रोल करने के साथ ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों के चालान करने में भी मदद मिलेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चीन ने 3,900 गैरकानूनी वेबसाइट बंद की
810,000 गैर कानूनी साइबर अकाउंट भी किए बंद

बीजिंग (एजेंसी)। चीन में इस साल अप्रैल से जून के बीच 3,918 गैर कानूनी वेबसाइटों को बंद कर दिया। आधिकारिक मीडिया ने यह खबर दी है। ‘साइबरस्पेस ऐडमिनिस्ट्रेशन आॅफ चाइना’ (सीएसी) की ओर से बीती रात जारी बयान के अनुसार जिन वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने और हिंसा एवं अफवाहें फैलाने वाली सामाग्री थीं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार इसी अवधि में 316 मामलों को न्यायिक विभाग के सुपुर्द किया गया। सीएसी ने कहा कि इस वर्ष की दूसरी तिमाही में 810,000 गैर कानूनी साइबर अकाउंट भी बंद किए गए। उसने कहा कि कानून तोड़ने को लेकर 443 वेबसाइटों को सम्मन भी किया गया, जबकि 172 वेबसाइट को चेतावनी दी गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले पर देश भर में मिश्रित प्रतिक्रिया
नयी दिल्ली:  देश में काले धन पर रोक लगाने के तहत पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट को बंद करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे काले धन से निपटने और आतंकवाद से लडने की दिशा में एक साहसिक कदम करार दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने सतर्क प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों का चलन बंद करने के सरकार के अचानक किए गए फैसले पर कई सवाल भी खड़े किए और चिंता जताई कि यह कारोबारियों, छोटे व्यापारियों और गृहणियों के लिए बहुत समस्याएं पैदा करेगा।

कांग्रेस के अनुसार पार्टी हमेशा काले धन के मुद्दे पर अर्थपूर्ण, स्पष्ट और सटीक कदमों का समर्थन करेगी लेकिन उसने यह सवाल भी किया कि क्या श्री मोदी विदेश में जमा 80 लाख करोड़ रुपये काले धन को स्वदेश लाने में अपनी नाकामी को छिपाने के लिए ही इस योजना को लाये हैं। (वार्ता)