Msg bhandra - Sach Kahoon Hindi

इस नेक कार्य के लिए राजेन्द्र इन्सां को पूज्य गुरु जी ने किया सम्मानित
सरसा। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन महारहमोकरम (गुरुगद्दीनशीनी) दिवस का ‘एमएसजी महारहमोकरम दिवस भंडारा’ डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत ने मंगलवार को देश और दुनिया में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर शाह सतनाम जी धाम, सरसा में भारी तादाद में साध-संगत उमड़ी। साध-संगत के भारी उत्साह के समक्ष प्रबंधन द्वारा किए गए सभी इंतजामात छोटे पड़ गए। शाह सतनाम जी धाम के मुख्य पंडाल सहित 87 एकड़ में बनाए गए अलग-अलग पंडालों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

चहुंओर नाचते-गाते, खुशी में झूमते श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से विशाल रूहानी सत्संग फरमाया, जिसे साध-संगत ने बड़ी-बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से एकाग्रचित होकर श्रवण किया। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने इन्सानियत मुहिम के तहत सड़कों पर बदहाल घूमते मंदबुद्धियों की सार-संभाल व उनका उपचार करवाकर उन्हें उनके घर पहुंचाने में टॉप रहने वाले राजस्थान के ब्लॉक केसरीसिंहपुर के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार राजेन्द्र पाल इन्सां को शानदार ट्राफी और प्रेम निशानी देकर सम्मानित किया। इस बहादुर सेवादार ने 125 मंदबुद्धियों का इलाज करवाकर उन्हें सही सलामत उनके घर पहुंचाया। राजेन्द्र पाल इन्सां ने अपनी जान की परवाह न करते हुए ट्रेन के आगे आ रही एक महिला को भी मौत के मुंह से बचाया।

साथ ही मानवता भलाई के 155वें कार्य पेड कैम्पेन (Paid Campaign) व 156वें कार्य फास्टर कैम्पेन का आगाज किया। पेड कैम्पेन के तहत साध-संगत अपनी एक दिन की सैलरी (वेतन) जरूरतमंदों की मदद करने में खर्च करेगी।

वहीं फास्टर कैम्पेन के तहत अपने वाहनों में फर्स्ट एड किट रखेगी ताकि रास्ते में किसी दुर्घटनाग्रस्त मिले व्यक्ति की जान बचाई जा सके। वहीं जरूरतमंद परिवार को जिला सरसा के ब्लॉक रामपुरथेड़ी चक्कां की साध-संगत द्वारा बनाकर दिए गए मकान की चाबी भी सौंपी गई। पावन भंडारे के अवसर पर नई किरण मुहिम के तहत एक परिवार ने अपनी विधवा बहू को बेटी बनाकर उसकी शादी की। साथ ही नई सुबह मुहिम के तहत तलाकशुदा महिला और जीवन आशा मुहिम के तहत विधवा की भक्तयोद्धाओं के साथ शादियां हुर्इं।

एमएसजी भंडारे को लेकर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत में अनुपम श्रद्धा, अद्वितीय विश्वास और अद्भुत जोश व ज़ज्बा देखने को मिला। सोमवार रात्रि से ही शाह सतनाम जी धाम व शाह मस्ताना जी धाम में साध-संगत का आना शुरू हो गया। सुबह 11 बजे ‘एमएसजी रहमोकरम दिवस के भंडारे’ के रूहानी सत्संग की शुरूआत से पहले ही विशाल पंडाल साध-संगत से खचाखच भर चुका था। इसके साथ ही आश्रम की ओर आने वाले सभी मार्गों पर जहां तक नजर पहुंच रही थी, साध-संगत का जन समूह ही नजर आया। सर्वप्रथम साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के पवित्र नारे के साथ पावन एमएसजी महारहमोकरम दिवस के भंडारे की बधाई दी। इसके पश्चात कविराजों ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से सतगुरु जी की महिमा का गुणगान किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।