Bhuna news - Sach Kahoon Hindi

AstroTurf football Stadium: भूना में बनेगा एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम, 7 करोड़ 30 हजार रुपए का टेंडर हुआ जारी
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। AstroTurf football Stadium: फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। न्यूक्लियर पावर प्लांट गोरखपुर के सामाजिक सरोकार प्रोजेक्ट के तहत राजकीय महाविद्यालय भूना में एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 7 करोड़ 30 हजार रुपए का टेंडर लगाया गया है। इससे लंबे समय से बेहतर खेल सुविधाओं का इंतजार कर रहे फुटबॉल खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी। सामाजिक सरोकार प्रोजेक्ट गोरखपुर के चेयरमैन अनिल जाखड़ ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

टेंडर करीब 10 दिन में खोला जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग तीन महीने में स्टेडियम के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि परियोजना पर 7 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलशन हंस, जोशी खट्टर, मुकेश सिंगला और नरेंद्र बागड़ी ने कहा कि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के प्रयासों से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के माध्यम से क्षेत्र को यह बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम बनने से भूना सहित आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का बेहतर अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय की शुरूआत भी सुभाष बराला के नेतृत्व में हुई थी। अब इसी कॉलेज परिसर में एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। नगरपालिका चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा व प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने बताया कि भूना में लंबे समय से फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए उचित स्टेडियम का अभाव था। नगरपालिका की ओर से प्रस्ताव पारित कर न्यूक्लियर पावर प्लांट के सामाजिक सरोकार प्रोजेक्ट के अधिकारियों के समक्ष स्टेडियम की मांग रखी गई थी। मांग को मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। जल्द ही खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Bhuna News: राजकीय महाविद्यालय भूना

दिनदहाड़े ढाणी में घुसे दो नकाबपोश, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात लूटे
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: ढाणी सांचला गांव में खेतों की रिहायशी ढाणी में दिनदहाड़े दो नकाबपोश युवकों द्वारा महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान 27 वर्षीय बसकोरी देवी अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। आरोपियों ने महिला के कानों के करीब डेढ़ तोले के सोने के झुमके, मंगलसूत्र और नाक की नोकपिन निकाल ली। इसके बाद घर में रखे संदूक व अलमारी का सामान भी खंगाला।

परिजनों के अनुसार घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। बसकोरी देवी घर में काम-काज कर रही थी। इसी दौरान उसकी नजर ढाणी में आए दो नकाबपोश युवकों पर पड़ी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी सामान की चोरी के इरादे से ढाणी में घुसे थे। महिला ने जैसे ही मुख्य गेट खोलकर बाहर देखा, आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई और उसे घटना की कोई जानकारी नहीं रही।

बसकोरी की सास सुमित्रा देवी और ससुर देवीलाल गेदर ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य अलग-अलग काम से बाहर गए हुए थे। सुमित्रा बच्चों को स्कूल से लेने के लिए स्कूटी पर गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में गए हुए थे। वापस लौटने पर बसकोरी देवी घर के अंदर बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी मिली। उसके शरीर से सोने के जेवर गायब थे और घर का सामान बिखरा हुआ था।

परिजन तत्काल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीआईए रतिया और भूना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Roof Collapse: रहनखेड़ी में मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार, मुआवजे की लगाई गुहार
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: गांव रहनखेड़ी में एक गरीब परिवार बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। रात के समय अचानक मकान के कमरे की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण कमरे के बजाय बरामदे में सो रहे थे। रहनखेड़ी निवासी बीना देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने तथा आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लगातार जर्जर हो चुके मकान में उनका परिवार रहता है। गर्मी अधिक होने के कारण सभी सदस्य कमरे से बाहर बरामदे में सोए हुए थे।

रात करीब दो बजे अचानक तेज आवाज के साथ कमरे की छत गिर गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बीना देवी ने बताया कि छत गिरने से कमरे में रखा घरेलू सामान मलबे के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और अपने स्तर पर मकान की मरम्मत कराना संभव नहीं है। पीड़ित महिला ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराया जाए और सरकारी नियमों के अनुसार उचित मुआवजा तथा राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार दोबारा सुरक्षित तरीके से अपने मकान में रह सके।

Bhuna News:मकान की छत के मलबे के नीचे दबने से नष्ट हुआ घरेलू सामान

Rain News: पहली बारिश में भूना की निकासी व्यवस्था बदहाल, धंसी सड़क पर पलटा रेत से भरा ट्राला, 7 वाहन फंसे
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: मानसून की पहली ही बारिश ने भूना शहर की बरसाती पानी निकासी व्यवस्था और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी। वीरवार तड़के हुई बारिश के बाद बरसाती पानी निकासी पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की मिट्टी धंस गई, जिससे सड़क दलदल में तब्दील हो गई। भारी वाहनों के गुजरने के दौरान यमुना रेता से भरा एक ट्राला पलट गया, जबकि ट्रालों, कैंटरों और कारों सहित कुल सात वाहन कीचड़ में फंस गए। हादसे में ट्राला चालक रामनिवास को मामूली चोटें आईं। घटना के चलते सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे-2 पर शहीद भगत सिंह पार्क के पास कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

सूचना मिलने पर क्रेन की मदद से पलटे ट्राले को हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। जानकारी के अनुसार शहर में बरसाती पानी निकासी पाइपलाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर सड़क की खुदाई की गई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की स्थायी मरम्मत करने के बजाय केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। गुरुवार सुबह करीब चार बजे हुई पहली बारिश में यह मिट्टी बह गई और सड़क कई स्थानों पर धंस गई। सबसे गंभीर स्थिति शहीद भगत सिंह पार्क के पास सामने आई, जहां सिरसा-चंडीगढ़ और रतिया-जाखल मार्ग की क्रॉसिंग पर अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई गई थी। खुदाई के बाद सड़क को पर्याप्त मजबूती नहीं दिए जाने के कारण एक ट्राला पलट गया और कई अन्य वाहन घंटों तक फंसे रहे।

लोगों को भुगतना पड़ रहा ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा

नगरपालिका भूना के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी ने बताया कि उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने संबंधित विभागों और ठेकेदारों को 15 जून तक बरसाती पानी निकासी के सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए थे, लेकिन धरातल पर तैयारियां पूरी नहीं हो सकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो इस मानसून में भी भूना शहर जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ सकता है।

दोपहर बाद संबंधित एजेंसी ने धंसी हुई सड़क को दोबारा मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन पहली ही बारिश में सामने आई इस अव्यवस्था ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जाखल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंडी और कॉलोनियों में जलभराव

जाखल। Jakhal News: जाखल में हुई भारी बारिश के बाद अनाज मंडी, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार और कई रिहायशी कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। जल निकासी व्यवस्था ठप होने से मंडी में किसानों की मक्की, मूंग और धान की फसल तथा आढ़तियों का अनाज पानी में भीग गया, जिससे भारी नुकसान की आशंका है और कारोबार प्रभावित हुआ है। रुलदू कॉलोनी, पुरानी मंडी सहित कई इलाकों में घरों में सीवरेज का पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने विशेष गिरदावरी कराकर मुआवजा देने की मांग की है। वहीं मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

फतेहाबाद में एक साथ दफनाए दादा-दादी व पोते के शव
फतेहाबाद ((सच कहूँ/विनोद कुमार)। Fatehabad News: राजस्थान में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले फतेहाबाद के गांव मताना निवासी ओमप्रकाश सुथार, उनकी पत्नी सोरमा देवी और पोते रोनित का मंगलवार को गांव में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। बिश्नोई परंपरा के अनुसार तीनों शवों को बराबर-बराबर कब्रों में दफनाया गया। अंतिम विदाई के दौरान पूरे गांव का माहौल गमगीन रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मंगलवार सुबह तीनों के शव गांव मताना पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अपने माता-पिता और बेटे के शव देखकर ओमप्रकाश के पुत्र सुरेंद्र बार-बार बेसुध हो गए। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला तथा अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी करवाईं।

गौरतलब है कि 15 जून को राजस्थान में मुकाम धाम से लौटते समय उनकी स्विफ्ट कार की एक डंपर से भीषण टक्कर हो गई थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि पुलिस को वाहन की खिड़कियां कटर से काटकर शव बाहर निकालने पड़े। दुर्घटना में ओमप्रकाश, उनकी पत्नी सोरमा देवी, बेटी प्रमिला, पोते रोनित, दोहती यशवी और खुशी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दोहती तन्वी ने सोमवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

गर्मी की छुट्टियों में ननिहाल आए थे बच्चे

जानकारी के अनुसार स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होने के कारण ओमप्रकाश की दोनों बेटियों के बच्चे ननिहाल में आए हुए थे। परिवार बच्चों को मुकाम धाम के दर्शन कराने के लिए साथ लेकर गया था। ओमप्रकाश अपनी पत्नी सोरमा देवी, पोते रोनित, छोटी बेटी प्रमिला, प्रमिला की बेटी यशवी तथा बड़ी बेटी बाला की बेटियों खुशी और तन्वी को लेकर  यात्रा पर निकले थे। बड़ी बेटी बाला गर्भवती होने के कारण घर पर ही रुक गई थीं।हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ओमप्रकाश के परिवार में अब केवल पुत्र सुरेंद्र, उनकी पत्नी और एक बेटी ही बची है। वहीं अग्रोहा निवासी दामाद अमित का परिवार भी इस हादसे में पूरी तरह उजड़ गया, क्योंकि उनकी पत्नी प्रमिला और बेटी यशवी की मौत हो गई। दूसरी बेटी बाला की दोनों बेटियां खुशी और तन्वी भी इस हादसे की भेंट चढ़ गईं।

नम आंखों से दी 10 वर्षीय यशवी और 6 वर्षीय खुशी को अंतिम विदाई

भूना। राजस्थान में हुए भीषण सड़क हादसे ने भूना के एक शिक्षक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। गर्मी की छुट्टियां बिताने ननिहाल गईं दो मासूम बहनें, 10 वर्षीय यशवी और 6 वर्षीय खुशी, अब कभी अपने घर नहीं लौटेंगी। हादसे में दोनों बच्चियों समेत परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मंगलवार को सैकड़ों नम आंखों के बीच दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यशवी डीएवी पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद में कक्षा पांचवीं तथा खुशी पहली कक्षा की छात्रा थी। दोनों अपनी मां बाला देवी के साथ 5 जून को छुट्टियां मनाने गांव मताना स्थित ननिहाल गई थीं। स्कूल का गृहकार्य पूरा करने के बाद वे उत्साह के साथ नानी के घर पहुंची थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सड़क हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।बच्चियों के पिता संदीप कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोची चौबारा में टीजीटी साइंस शिक्षक हैं। उनका परिवार शिक्षा जगत से जुड़ा हुआ है। बड़े भाई राजकुमार सुथार और विजय कुमार भी सरकारी स्कूलों में गणित प्रवक्ता हैं।

तीनों भाई संयुक्त परिवार में रहते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मंगलवार को अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। परिजनों की चीख-पुकार और महिलाओं के विलाप से हर आंख नम हो गई। बच्चियों को अंतिम विदाई देने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी   संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

Bhuna News: यशवी और खुशी का फाइल फोटो

Bhuna News: यशवी और खुशी का फाइल फोटो

भूना के पास भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर की टक्कर में दो होमगार्ड जवान घायल
भूना (सच कहूँ/ संगीता रानी)। Bhuna News: फतेहाबाद रोड पर सोमवार देर रात ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर में दो होमगार्ड जवान घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, वहीं कार सड़क से नीचे उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार हिसार जिले के गांव तलवंडी राणा निवासी संतलाल तथा गांव पीलीमंदोरी निवासी अजय कुमार स्विफ्ट कार में सवार होकर गांव डूल्ट से फतेहाबाद लौट रहे थे। दोनों होमगार्ड जवान टोहाना क्षेत्र में बस हादसे में जान गंवाने वाले होमगार्ड बलविंदर सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस आ रहे थे। घायलों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब उनकी कार भूना शहर से निकलकर डेरा सच्चा सौदा कैंटीन के पास पहुंची तो सामने से आ रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और उनकी कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक संजय कुमार पूनिया ने तुरंत लोगों की मदद से कार में फंसे दोनों जवानों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल जवानों को चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह हुड्डा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना में जिस पक्ष की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Bhuna News: एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त कार

Cylinder Leakage: सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, दो झुलसे
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: भूना के कंबोज मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर-6 की मोची रोड पर मंगलवार तड़के गैस सिलेंडर में कथित लीकेज के कारण एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सामान, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। आग की चपेट में आने से किसान कालाराम कंबोज और उनकी पुत्री ममता कंबोज भी झुलस गए।

जानकारी के अनुसार कालाराम कंबोज ठेके पर जमीन लेकर खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। परिवार ने हाल ही में गेहूं की फसल से प्राप्त आय में से कुछ धनराशि बचाकर बेटी के विवाह की तैयारियां शुरू की थीं। घर में विवाह के लिए आवश्यक सामान और फर्नीचर खरीदा था। इसके अलावा बेटे की पढ़ाई के लिए नया लैपटॉप भी खरीदा था।

परिजनों के मुताबिक सोमवार को नया गैस सिलेंडर लगाया था। आशंका है कि सिलेंडर या रेगुलेटर में लीकेज होने से रातभर कमरे में गैस भरती रही। मंगलवार सुबह करीब चार बजे कालाराम चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंचे। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई, अचानक आग भड़क उठी और पूरे कमरे में फैल गई। शोर सुनकर उनकी 18 वर्षीय पुत्री ममता बचाव के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। कुछ ही मिनटों में आग ने घर में रखे सामान को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान करते हुए अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील की।

संदिग्ध परिस्थितियों में भाखड़ा नहर में गिरी कार, चालक लापता
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: बैजलपुर गांव के पास सिधमुख भाखड़ा और फतेहाबाद-सिरसा ब्रांच भाखड़ा नहर की बीच पटरी से एक कार संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गई। हादसे के समय कार में चालक मौजूद था। नहर के पास खेत में काम कर रहे एक युवक ने कार को अचानक नहर में गिरते देखा तो वह तुरंत मौके की ओर दौड़ा और जोर-जोर से आवाज लगाकर आसपास के लोगों को बुलाया। देखते ही देखते बैजलपुर गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने तुरंत कार को बाहर निकालने और चालक को बचाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि कार का नंबर एचआर-56सी-4483 है। कार नहर में गिरने के बाद पानी में डूबने लगी तो ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर चालक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण चालक पानी में बह गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओम प्रकाश बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार को नहर से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। साथ ही हाइड्रा मशीन की सहायता से रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है।  देर शाम तक पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान जारी रहा।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि नहर की पटरी पर कई जगह सुरक्षा इंतजामों की कमी है, जिसके कारण इस तरह के हादसे होने का खतरा बना रहता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। Bhuna News

Bhuna News: फतेहाबाद-सिरसा ब्रांच भाखड़ा नहर में गिर हुई कार व मौके पर ग्रामीण

गोरखपुर माइनर में लीकेज से खेत बने तालाब
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: भूना क्षेत्र में फतेहाबाद ब्रांच नहर से निकलने वाले गोरखपुर माइनर में लीकेज होने से आसपास के खेत जलमग्न हो गए। वीरवार सुबह करीब पांच बजे पानी का बहाव तेज होने के बाद खेतों में पानी भरना शुरू हो गया, जिससे मूंग, सब्जियों और धान की पनीरी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

किसान मोनू रेवड़ी, गर्व सिंह, जीत सिंह, रामफल, चांदीराम और कश्मीर सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से रजवाहे में पानी छोड़ा जा रहा था। इसी दौरान धीरे-धीरे पानी का रिसाव शुरू हो गया था। किसानों का कहना है कि उन्होंने तीन दिन पहले ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। वीरवार सुबह अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और देखते ही देखते कई खेतों में पानी भर गया। आसपास की ढाणियों में भी जलभराव का खतरा पैदा हो गया।

किसानों ने अपने स्तर पर पानी रोकने का प्रयास शुरू किया और लगातार अधिकारियों को सूचित करते रहे, लेकिन करीब तीन घंटे तक विभाग की ओर से कोई जेसीबी मशीन मौके पर नहीं पहुंची। किसानों के अनुसार जलभराव से कई एकड़ में खड़ी फसल खराब हो गई, जबकि खेतों में लगे तीन बोर भी पानी में डूब गए। करीब 10 एकड़ में तैयार धान की पनीरी को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पानी का बहाव रोका। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जांड़लीखुर्द स्कूल बना सीनियर सेकेंडरी, अब गांव में ही होगी 11वीं-12वीं की पढ़ाई
भूना (सच कहूँ/ संगीता रानी)। Jandli Khurd News: शहीद बलवंत राय राजकीय हाई स्कूल जांड़लीखुर्द को हरियाणा सरकार ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा दे दिया है। सरकार के इस फैसले से गांव के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत जांड़लीखुर्द के सरपंच बलवंत सिंह पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

सरपंच बलवंत सिंह पूनिया ने कहा कि अब तक गांव के छात्र-छात्राओं को दसवीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर दूर भूना, जांडलीकला, मोची-चौबारा सहित अन्य स्कूलों में जाना पड़ता था। इससे विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गांव में लंबे समय से स्कूल को अपग्रेड करने की मांग उठ रही थी।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर स्कूल को सीनियर सेकेंडरी का दर्जा देने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने मांग पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए शहीद बलवंत राय राजकीय हाई स्कूल जांड़लीखुर्द को सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा प्रदान किया।

स्कूल के मुख्याध्यापक कुलजीत सिंह रेडू ने बताया कि सरकार के आदेश के बाद वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।

Jandli Khurd News: शहीद बलवंत राय राजकीय हाई स्कूल जांड़लीखुर्द का मुख्य द्वार

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी
भूना (सच कहूँ न्यूज)। Bhuna News: अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। वीरवार को कर्मचारी बीडीपीओ कार्यालय में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीद उधम सिंह चौक पर पंचायत मंत्री का पुतला फूंका। सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला कन्वीनर ओम प्रकाश अनेजा व ब्लॉक प्रधान अनिल कुमार ने हाईकोर्ट के आदेशों को तुरंत लागू करने,

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और घोषित वेतन लागू करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने समय पर मानदेय, भत्तों में बढ़ोतरी, सुरक्षा व्यवस्था, एक्सग्रेसिया पॉलिसी और मृतक आश्रित को नौकरी देने की भी मांग की।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Bhuna News: पंचायत मंत्री का पुतला फूंकते ग्रामीण सफाई कर्मचारी।

Beekeeping: खेतिहर मजदूरी से शहद कारोबार तक: गीता देवी की सफलता, 500 बॉक्स से सालाना 15 लाख मुनाफा
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Beekeeping Farming: कभी खेतिहर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाली बोस्ती गांव की 52 वर्षीय गीता देवी आज मधुमक्खी पालन के जरिए आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति बदली, बल्कि गांव की दर्जनों महिलाओं को भी रोजगार देकर उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है। गीता देवी ने वर्ष 2011 में सीमित संसाधनों के साथ मधुमक्खी पालन शुरू किया था। शुरूआती दौर में कई चुनौतियां सामने आईं—कभी उत्पादन कम रहा तो कभी बाजार की जानकारी का अभाव रहा। Beekeeping

लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार सीखते हुए अपने काम को आगे बढ़ाया। आज उनके पास करीब 500 मधुमक्खी बॉक्स हैं और वे बेरी, सरसों, मल्टी फ्लावर, नीम, अजवायन व तुलसी जैसे विभिन्न प्रकार के शहद का उत्पादन कर रही हैं।

शुद्धता और गुणवत्ता के कारण उनके शहद की बाजार में अच्छी मांग है। उनके उत्पाद 400 से 1000 रुपए प्रति किलो तक बिकते हैं। गीता देवी सतगुरु हन्नी पॉट बोस्ती ब्रांड के नाम से अपने उत्पाद बेच रही हैं। वे सरस मेले जैसे बड़े आयोजनों में स्टॉल लगाकर ग्राहकों तक सीधे पहुंचती हैं, जिससे उनकी पहचान और मजबूत हुई है।

ब्लॉक व प्रदेश स्तर पर हो चुकी कई बार सम्मानित | Beekeeping

उनकी सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने गांव की कई महिलाओं को अपने साथ जोड़कर उन्हें रोजगार दिया है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और परिवार की आय में योगदान दे रही हैं। उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें ब्लॉक व प्रदेश स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। पांच बच्चों की मां गीता देवी के इस काम में उनके बेटे-बेटियां भी सहयोग कर रहे हैं। गीता देवी की कहानी यह साबित करती है कि मजबूत इरादों और लगातार मेहनत से किसी भी परिस्थिति को बदला जा सकता है। वे आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:– जनता की संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि: जे रविंद्र गौड़