Saharanpur News - Sach Kahoon Hindi

कुरुक्षेत्र में अंगीठी जलने से दम घुटने से सहारनपुर के पांच मजदूरों की मौत
कुरुक्षेत्र (अनु सैनी/सच कहूँ न्यूज़)। Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में सोमवार रात एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें सहारनपुर के पांच मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक सभी मजदूर शेखपुरा और काजीपुरा गांव के निवासी थे और रोजगार के लिए कुरुक्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में पेंटिंग का काम कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात मजदूरों ने खाना खाया और कमरे में सो गए। मंगलवार सुबह जब वे नहीं उठे तो कमरे के अंदर देखा गया, जहां सभी मृत पाए गए। कमरे में जलती अंगीठी पाई गई, जिससे दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। Kurukshetra News

मृतकों की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ शहरी (30), सोनू (28) पुत्र तौफीक, रोशनपाल (43) पुत्र गणेशी, मदन पाल (40) पुत्र मेघपाल और राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को सहारनपुर लाया जाएगा। शेखपुरा गांव के लोग भी घटना की जानकारी पाकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– लाइनमैन की करंट लगने से मौत, खबर सुनते ही मां ने भी तोड़ा दम

देवबंद का अकेला जज पड़ा सहारनपुर प्रशासन की टीम पर भारी
मैत्री मैच में सुधीर त्यागी इलेवन ने प्रशासन इलेवन को 7 विकेट से हराया

सहारनपुर (ब्यूरो)। Saharanpur News: प्रशासनिक इलेवन व फलाईंग आफिसर सुधीर त्यागी मैमोरियल क्रिकेट इलेवन के बीच हुए 20-20 मैत्री क्रिकेट मैच में देवबंद के एसीजेएम परविंदर सिंह प्रशासनिक इलेवन पर अकेले ही भारी पड़े। मैच में सुधीर त्यागी इलेवन ने 7 विकेट से जीत हासिल की। जज परविंदर सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने नाबाद 53 रन बनाकर 19 वें ओवर में जीत सुधीर त्यागी मेमोरियल क्रिकेट इलेवन की झोली में डाल दी। Saharanpur News

जे वी जैन काॅलेज में मैदान में आयोजित 20-20 मैत्री क्रिकेट मैच की शुरुआत कमिश्नर अटल कुमार राय, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी, सीडीओ सुमित महाजन व नोएडा की जिलाधिकारी मेघा बंसल द्वारा फलाइंग ऑफिसर सुधीर त्यागी के चित्र पर मार्ल्यापण कर की गई। में टाॅस प्रशासन की टीम ने जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। डीआईजी अभिषेक सिंह ने 83 रन बनाए। प्रशासन की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। 20 ओवर में कुल 192 रन बनाकर सुधीर त्यागी इलेवन को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया।

सुधीर त्यागी इलेवन की ओर से बेटिंग करने उतरे एयरफोर्स अधिकारी राजन ने 45 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे एसीजेएम देवबंद परविंदर सिंह ने आतिशी पारी खेलते हुए छक्कों की हैट्रिक लगा दी।

अपनी पारी मंे उन्होंने कुल 6 छक्के लगाकर नाबाद 53 रन बनाकर मैच सुधीर त्यागी इलेवन की झोली में डाल दिया। सुधीर त्यागी इलेवन ने 19 वें ओवर में 193 बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। बेस्ट बेट्स मैन डीआई जी अभिषेक सिंह व बेस्ट बाॅलर अंकित शर्मा रहे। मैच की शानदार कमेंट्री शिवमणि त्यागी ने की। मैच के संयोजक डा. राजीव सिंह त्यागी व नरेंद्र कौशिक एडवोकेट ने विजेता टीम सुधीर त्यागी इलेवन व प्रशासनिक इलेवन को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुनील गुप्ता, योगेश शर्मा, पुनीत भारद्वाज, अशोक धीमान, आरिफ खान सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। Saharanpur News

यह भी पढ़ें:– ‘पारदर्शिता व गम्भीरता से विवेचना कर पीड़ित को न्याय दिलाए विवेचक’

सहारनपुर के इन 18 गांवों से निकलने वाली नदी पर प्रशासन ने दी जानकारी, कब्जाधारक किसानों में बैचेनी
सहारनपुर (एजेंसी)। Saharanpur News: सहारनपुर जिले के तहसील नकुड़ क्षेत्र में बूढ़ी यमुना नदी के अस्तित्व को बहाल करने के लिए राजस्व विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार के मुताबिक 18 गांवों के बीच से निकलने वाली इस नदी पर किसानों ने अतिक्रमण करके अपनी फसलें उगाई हुई हैं। किसानों द्वारा किए गए इस व्यापक अतिक्रमण से बूढ़ी यमुना नदी का मुहाना सिमट गया है और पानी का बहाव अवरूद्ध हो गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि उन्होंने एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार को निर्देश दिये हैं कि नदी की जमीनों का सर्वे करके अतिक्रमण हटवाया जाए और पूरी कार्य योजना तैयार करके उनको भेजी जाए। Saharanpur News

एसडीएम ने कहा कि बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद अतिक्रमण की गई भूमि की पैमाईश कराई जाएगी और किसानों से नदी की जमीन को कब्जामुक्त कराई जाएगी। बूढ़ी यमुना नदी जिले की बेहट तहसील से निकलकर नकुड़ तहसील के 18 गांवों से होकर गुजरती है। अतिक्रमणमुक्त होने के बाद यह नदी अपनी पूर्व की स्थिति में लौट आएगी। एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने इस मामले में अपनी शुरूआती जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। कब्जा हटाए जाने की खबरों से अवैध कब्जाधारक किसानों में बैचेनी व्याप्त है। Saharanpur News

यह भी पढ़ें:– दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला नेताओं और संगठनों में फूटा आक्रोश

सहारनपुर में सकोरे बाटकर मनाई दैनिक सच कहूँ कि 23वीं वर्षगांठ!
सच कहना ही सबसे बड़ा धर्म है: योग गुरु

बेजुबा पक्षियों के लिए ऐसी सोच सराहनीय: मुरली खन्ना

सहारनपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Sach Kahoon’ Celebrated 23rd Anniversary: सहारनपुर में दैनिक सच कहूं की 23वीं वर्षगांठ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस (कंपनी बाग) में बेजुबान पक्षियों के लिए सैकड़ो मिट्टी के कसोरो में दाना पानी रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत हैप्पी मॉर्निंग क्लब के साथ हुई अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए हर व्यक्ति से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही। Saharanpur News

चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी भी अपनी टीम के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।

और सच कहूं की मुहिम को सराह।

कार्यक्रम में हैप्पी मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया सभी ने कंपनी गार्डन में जगह-जगह पर कसोरे भी रखे। Saharanpur News

दैनिक सच कहूं कि सहारनपुर टीम ने सुबह-सुबह कंपनी गार्डन से वॉक कर बाहर निकल रहे सभी लोगों में कसौरों का वितरण किया।

यह भी पढ़ें:– झूठ का आवरण दूर करने वाला तेजस्वी सूर्य है सच कहूँ – अश्वनी तोमर

UP News: उत्तर प्रदेश में मदरसों की जांच 15 दिन में पूरी करने के निर्देश
सहारनपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरकार के निर्देश पर आज मंगलवार से मदरसों की जांच शुरू हुई। जिले के 687 मदरसों की जांच का जिम्मा जिले और ब्लॉक के अधिकारियों को सौंपा गया है। जांच अधिकारियों को निर्धारित 8 बिंदुओं पर जांच करने और मानकों पर खरा न उतरने वाले मदरसों की रिपोर्ट 15 दिन के भीतर शासन को भेजने का निर्देश दिया गया है। Saharanpur News

उल्लेखनीय है कि सहारनपुर जिले के 687 मदरसे सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत हैं। अल्पसंख्यक विभाग ने ब्लॉकवार मदरसों की सूची तैयार कर ली है। इन मदरसों की जांच की जिम्मेदारी 69 जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपी गई है। जिन मदरसों की जांच होगी, उनमें नगर निगम सहारनपुर क्षेत्र के 128 मदरसे और नगर पालिका परिषद देवबंद क्षेत्र के 128 मदरसे शामिल हैं। बलियाखेड़ी ब्लॉक के 46 मदरसे, गंगोह के 47 और मुजफ्फराबाद ब्लॉक के 81 मदरसे हैं। इनके अलावा नानौता, रामपुर मनिहारान, नकुड़, बेहट आदि क्षेत्रों में मौजूद मदरसों की जांच की जाएगी। मदरसों की जांच 30 अप्रैल से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। Saharanpur News

मदरसे की मान्यता की स्थिति, सोसायटी रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण की स्थिति की जांच आठ बिंदुओं पर की जाएगी। इसमें पंजीकृत छात्र संख्या, निरीक्षण के समय उपस्थिति, यू-डायस नंबर, पैन नंबर, अपार आईडी अपडेट आदि बिंदु शामिल किए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि जनपद सहारनपुर में कुल 687 मदरसे हैं, जो कि मदरसा पोर्टल पर पंजीकृत हैं। उनकी रूटीन जांच समय-समय पर होती है।

मदरसों के मानक और उनमें कोई कमी तो नहीं है, यह एक रूटीन जांच हो रही है। सभी अधिकारियों के सहयोग से हो रही है। सभी को दस-दस मदरसे दिए गए हैं। एक-एक फॉर्मेट दिया गया है। इसमें ब्लॉक से लेकर जिला के अधिकारी शामिल हैं क्योंकि मदरसों की संख्या बहुत है। मानकों में गलत पाए जाने पर जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, 15 दिन के अंदर जांच करके आख्या दी जाएगी। Saharanpur News

यह भी पढ़ें:– Haldwani News: उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Agniveer Bharti: सहारनपुर में इस तारीख से होगी अग्निवीर भर्ती
सहारनपुर (सच कहूँ न्यूज)। Agniveer Bharti: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भारतीय सेना 24 दिसंबर से पांच जनवरी के बीच अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन अम्बेडकर स्टेडियम में करेगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ अर्चना द्विवेदी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अग्निवीर भर्ती की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों एवं सेना के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिले में अग्निवीर भर्ती के तहत भारतीय सेना की ओर से 24 दिसम्बर से 05 जनवरी तक रैली का आयोजन किया जाना है। यह रैली डा भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में होगी। रैली में प्रदेश के 13 जिलो के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। रैली में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर के अभ्यर्थी आएंगे। Saharanpur News

बैठक में सेना के भर्ती अधिकारी कर्नल सत्यजीत बेबले ने अधिकारियों को रैली के मद्देनजर की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में 15 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जनपद में प्रतिदिन लगभग 1500 अभ्यर्थी आएंगे। डॉ द्विवेदी ने सभी विभागीय अधिकारियों को उचित व्यवस्थांए समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को पेयजल, साफ-सफाई, बेरीकेटिंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, लाइट, शौचालय, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। Saharanpur News

उन्होंने बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को पर्याप्त मात्रा में बसों को संचालन करने एवं अग्निशमन विभाग को रैली स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं सेना भर्ती के अधिकारी मौजूद रहे। Saharanpur News

यह भी पढ़ें:– भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन की मजबूत नींव है: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

देवबंद में रिफाइंड मिलाकर बनाए जा रहे नकली पनीर की फैक्ट्री पकड़ी
800 किलो पनीर कराया नष्ट, 5 स्थानों से लिए कुट्टू के आटे के सेम्पल

देवबंद (सच कंहू न्यूज)। Deoband News: कुट्टू के आटे की पकौडी खाने से तीन गांवों के 15 लोगों की हालत बिगड़ने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने क्षेत्र के 5 व्यापारियों के यहां से कुट्टे के आटे व अन्य खाद्य सामग्री के सेम्पल लिए। साथ ही नगर में चल रही नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री पर छापामारी कर रिफाइंड से बनाए गए 800 किलो नकली पनीर को नष्ट कराते हुए सेम्पल लिए गए। Deoband News

एस.डी.एम. अंकुर वर्मा के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम सबसे पहले चंदपुर कायस्थ की दुकान पर पहुंची जहां से बीमार परिवार ने कुट्टू का आटा खरीदा था। टीम को दुकानदार ने बताया कि उसने यह आटा मंगलौर रोड़ स्थित एक दुकान से खरीदा है। टीम ने वहां से भी सेम्पल लिया। वहां से पता चला कि आटा नगर के बड़े व्यापारी के यहां से आया है टीम ने वहां भी पहुंचकर कुट्टू के आटे का सैम्पल भरा। इसके अलावा मजनू वाला रोड़ स्थित दुकान व देहात की दो अन्य दुकानों से भी सेम्पल भरे गए। Deoband News

छापामारी की खबर फैलते ही किरयाना व्यापारियों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया व कई दुकानदार दुकानें बंद कर निकल लिए। टीम ने कुटी रोड़ स्थित नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री पर भी छापामारी करते हुए जांच की तो रिफाइंड से पनीर बनता पाया गया। टीम ने मौके पर मिले 8 कुंतल पनीर को नष्ट करते हुए सेम्पल लिए। एसडीएम अंकुर वर्मा ने बताया कि मिलावटी समान बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान खाद्य विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर पवन आचार्य के साथ खाद्य अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही। Deoband News

यह भी पढ़ें:– मिशन शक्ति-05:छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

देवबंद में दिनहाड़े पैलेस स्वामी केे अपहरण का प्रयास
बाबा गैंग पर लगा अपहरण के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

देवबंद (सच कंहू न्यूज)। Saharanpur News: नगर में दिनदहाड़े पूर्व पालिका सभासद व पैलेस स्वामी का उनके पैलेस से अपहरण का प्रयास किया गया। अपहरण में असफल होने पर पूर्व सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने बाबा गैंग पर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। Deoband News

जानकारी के मुताबिक नगर में मंगलौर पुलिस चौकी के निकट स्थित रॉयल पैलेस के स्वामी व पूर्व सभासद मोहम्मद आकिल सोमवार को अपने आफिस में बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां पहुंचे बाबा गैंग के सदस्यों ने आकिल को जबरन उठाकर गाड़ी में डालने प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों से घिरता देख आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। Deoband News

पुलिस को दी तहरीर में मो. आकिल ने बताया कि आरोपी उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं और उसे गाड़ी में डालकर जबरन जमीन का बैनामा कराना चाहते थे। जब उसने इंकार किया तो आरोपी उसे जबरन गाड़ी में डालने लगे। आकिल ने बताया कि आरोपी भू-माफिया का पुत्र बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य है। जो पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में पूर्व में जेल जा चुका है और जमानत पर आया हुआ है। Deoband News

मोहम्मद आकिल ने बताया की अपहरण का प्रयास करने के बाद उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी ऑडियो उसने पुलिस को दी है। जिसमें बाबा गैंग का सदस्य गोली मारने की धमकी दे रहा है। गौरतलब है कि बाबा गैंग का नाम इससे पूर्व भी कई वारदातोें में आ चुका है। देवबंद पुलिस के लिए बाबा गैंग चुनौती बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:– छछरौली ब्लाक समिति मीटिंग में हंगामा

भाजपा की तानाशाही से मुक्ति के लिए इंडिया गठबंधन की जीत ज़रूरी- इमरान मसूद
सहारनपुर/रामपुर मनिहारान (सच कहूँ न्यूज़/तारिक़ सिद्दीक़ी)। Saharanpur News: इंडिया गठबंधन से कॉंग्रेस लोकसभा प्रत्याशी इमरान मसूद ने कहा कि राम पर केवल भाजपा का अधिकार नही है। राम देश के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। भाजपा सरकार की तानाशाही से मुक्ति के लिए इंडिया गठबंधन की जीत ज़रूरी है। इमरान मसूद शनिवार को दिल्ली रोड़ पर कांग्रेस गठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन करने पहुँचे थे। काजी अब्दुल बासित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ देख इमरान मसूद गदगद नज़र आए। Saharanpur News

उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए आयोजकों की पीठ थपथपाई। मसूद ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा हिन्दू मुस्लिम व नफरत की बात करती है। राम पर केवल भाजपा का अधिकार नही है। राम देश के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। राम का जो सम्मान सत्यम के दिल मे है। इमरान के दिल में भी वही सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में नही है। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नही रही। देश का 43 फीसद युवा बेरोजगार घूम रहा है। देश मे खुली तानाशाही चल रही है। जिसकी गवाही पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में डाला गया है। उसके खाते से 59 करोड रुपए भाजपा के खाते में भेजे गए हैं। Saharanpur News

पैसा भाजपा के खाते में जा रहा है और चोर केजरीवाल को बताया जा रहा है। यह अजब तमाशा भाजपा चल रही है। पहले विपक्षी नेताओं को कुचल जा रहा है बाद में जनता को कुचला जाएगा। अभी भी समय है मिलकर इस व्यवस्था को बदलना होगा। संविधान को बचाने की लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी होगी। उसके लिए गठबंधन को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुज़फ्फर अली तोमर, काजी शायान मसूद, सत्य संयम भुर्यांन, काजी अब्दुल बासित, बिट्टू चौधरी, आबिद हसन आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान काजी तबस्सुम, चौधरी तेज सिंह, संदीप चौधरी, राव जहांगीर, क़ाज़ी नदीम, आबिद हसन, जमील फोरमैन, हाजी अय्यूब, सभासद नदीम अहमद, बाबर सिद्दीक़ी, शहज़ाद सलमानी, इनाम उर्फ़ सादी, क़ाज़ी तारिक, अमिनेश सैनी, हाजी मंसूर क़ुरैशी, ख़लील अहमद आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। Saharanpur News

यह भी पढ़ें:– Daughter Rights: पिता की संपत्ति पर बेटियों का कितना अधिकार, जानें सुप्रीम कोर्ट का ये अहम फैसला

समाधान दिवस में कमिश्नर ने सुनी फरियादियों की फरियाद!
33 शिकायतों में मात्र चार का निस्तारण | Saharanpur News

सहारनपुर/रामपुर मनिहारान(सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी)। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुनकर जिम्मेदार अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बीच पहुंचे कमिश्नर डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोध ने प्रार्थना पत्रों एवं उनके निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने कई फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर चार शिकायतों का मोके पर ही निस्तारण कराया। Saharanpur News

समाधान दिवस में 33 फरियादियों ने कमिश्नर के समक्ष अपनी शिकायतों को रखा। जिनमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए कमिश्नर डॉक्टर हृषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक व पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए।इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान का मौके पर जाकर निस्तारण करें।जब तक शिकायतकर्ता सन्तुष्ट न हो तब तक शिकायत का निस्तारण नहीं माना जाएगा। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतवानी दी। इस दौरान एसडीएम श्वेता पांडे,तहसीलदार जमेंद्र सिंह,नायब तहसीलदार राहुल सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। Saharanpur News

यह भी पढ़ें:– ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल व सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में मनाया गया विजयदशमी पर्व

शांति व सौहार्द के साथ मनाए त्यौहार-सीओ चित्रांशु गौतम
सहारनपुर/रामपुर मनिहारान (सच कहूँ न्यूज़)। दशहरा, दीपावली (Diwali) और नवरात्रो के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीओ ने पीस कमेटी की बैठक में मौजूद जिम्मेदारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहारों को मनाने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को कोतवाली परिसर में सीओ नकुड़ चित्रांशु गौतम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों व रामलीला आयोजकों ने हिस्सा लिया। Saharanpur News

संबोधित करते हुए सीओ चित्रांशु गौतम ने सभी से एकजुट होकर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों में कोई भी नई परंपरा ने डाली जाए। लाउडस्पीकर के जो निर्धारित डेसीबल के मानक है उनका पालन किया जाए।उन्होंने रामलीला के सभी आयोजको से रावण दहन के स्थान पर पानी की समुचित व्यवस्था किए जाने व रावण की न्यूनतम ऊंचाई रखे जाने के साथ ही रावण के पुतले में रॉकेट बम का प्रयोग न करने की अपील की। जिससे किसी भी दुर्घटना को होने से रोका जा सके।कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने दो टूक कहा कि असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालो को किसी सूरत बक्शा नही जाएगा। यदि कोई संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना सीधे पुलिस को दें, जांच कर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। Saharanpur News

उन्होंने असामाजिक तत्वों को हिदायत देते हुए कहा कि सोशल मीडिया का सोच समझकर इस्तेमाल करें। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल न करें। यदि कोई इस तरह का गतिविधि करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद सभी जिम्मेदारों ने पुलिस को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मेलाराम पंवार,काज़ी नदीमउलहक, नकुल चौधरी, आफ़ताब मलिक, नितिन पंवार, सचिन रोहिला, अजय पंवार, नदीम अहमद, अमन बाल्मीकि, नफीस सैफी, हाजी साजिद, अनिल जैन, दानिश प्रधान, अरुण शर्मा, अकरम रॉय आदि मौजूद रहे। Saharanpur News

यह भी पढ़ें:– चौकी प्रभारी ने परखी बैंक शाखा की सुरक्षा-व्यवस्था

अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
सहारनपुर (सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी)। सहारनपुर के गागलहेड़ी में पटाखा फैक्ट्री (Cracker Factory) में भीषण आग लगने से हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जाग गया है। कोतवाली पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में पुलिस को पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। कस्बे के मोहल्ला महल नई बस्ती में तमाम नियमों को ताक पर रखकर बिना लाइसेंस एक अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। Saharanpur News

थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सवेरे छापा मारा तो इस मौत के कारखाने का भंडाफोड़ हो गया।कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार सुबह के समय एसएसआई कपिल देव व एसआई अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि क़स्बे में कुछ लोग अवैध आतिशबाजी बना रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चार युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों से जब पटाखों को बनाने के बारे में लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सके। पूछताछ में चारों ने अपना नाम आरिफ, समीर, अमीर पुत्रगण सलीम व शकील पुत्र असगर निवासी नई बस्ती थाना रामपुर मनिहारान बताया।

पुलिस को अवैध फैक्ट्री में 42हजार सुतली बम,पांच हज़ार बुलेट बम, 15 किलो पटाखे बनाने का विस्फोटक आदि सहित भारी मात्रा में आतिशबाजी बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के पूछने पर आरोपियों ने बताया कि दीपावली नजदीक देखते हुए वह चारों सहारनपुर के दाल मंडी पुल से सरदार अमदीप से पटाखे बनाने का कच्चा माल लाकर पटाखे तैयार करते है। और दीपावली से पहले सहारनपुर में कम्बोह के पुल पर आशु भाई को बेंच देते हैं। जो मुनाफा होता है चारों आपस में बांट लेते हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। Saharanpur News

यह भी पढ़ें:– तीन नामजद समेत चार लोगो पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप