colleges - Sach Kahoon Hindi
कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला 20 तक
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के अलावा सरकारी, एडिड एवं प्राइवेट महाविद्यालयों की स्नातक कक्षाओं में (Online Admission) ऑनलाइन दाखिले के लिए अंतिम तिथि 14 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर 2020 तक कर दी है। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के महानिदेशक की ओर से उक्त संबंध में राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार तथा सरकारी, एडिड एवं प्राइवेट महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
हरियाणा के कॉलेजों में होंगी 2592 सहायक प्रोफैसरों की नियुक्तियां
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला (Professor Appointments)
प्रदेश में कुल 157 राजकीय महाविद्यालय
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने राजकीय कॉलेजों में शिक्षण स्टॉफ की कमी को पूरा करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के लिये इनमे जल्द ही 2592 सहायक प्रोफैसरों की नियुक्तियां करने का निर्णय लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि इन नियुक्तियों के बाद सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक स्टॉफ की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उच्चतर शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सरकारी कालेजों के लिए सहायक प्रोफेसरों के 2592 नए पद सृजित करने को मंजूरी दे दी है।
इन महाविद्यालयों के लिए इस समय 4975 सहायक प्रोफेसरों के स्वीकृत पद हैं
राज्य के गठन से लेकर आज तक सहायक प्रोफेसरों के एक साथ इतने पदों को पहली बार किसी सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। मंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 157 राजकीय महाविद्यालय हैं जिनमें लगभग 1.90 लाख विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन महाविद्यालयों के लिए इस समय 4975 सहायक प्रोफेसरों के स्वीकृत पद हैं। राज्य सरकार द्वारा अब 33 विभिन्न संकायों के सहायक प्रोफेसरों नये पद मंजूर करने से स्वीकृत पदों की कुल संख्या 7567 हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के उच्चतर शिक्षा विभाग के संस्थानों में सभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सुधारात्मक कदम उठाने के लिए सरकार ने हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद का भी गठन किया है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी होगी पूरी
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीनियर डाक्टरों की कमी जल्द पूरी होने जा रही है। पंजाब सरकार ने 8 मेडिकल अफसरों को पदोन्नत कर राज्य के दो सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर तैनात कर दिया है। मेडिकल शिक्षा तथा खोज विभाग के सचिव सतीश चन्द्रा द्वारा इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया है।पत्र के अनुसार डॉक्टर नीरज मल्होत्रा को सहायक प्रोफेसर आर्थोपेडिक्स विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर, डॉ. अनुजीत कौर रंधावा को गायनी विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर, डा. गुरजीत सिंह गांधी को एनेसथीसिया विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला,
डॉ. लीना महाजन को एनेसथीसिया विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर, डॉ. सुख¨वद्र सिंह को आर्थोपेडिक्स विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला, डॉ. पर¨वद्र सिंह को ईएनटी विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला, डॉ. कंवलदीप सिंह औलख को सर्जरी विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर तथा डॉ. कंवलदीप कौर को ईमनोहैमाटोलेजी तथा ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में तैनात किया गया है। विभाग द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि संबंधित डॉक्टर 15 दिन के अंदर अपनी तैनाती के स्थान पर अपनी हाजरी रिपोर्ट पेश करेंगे तथा संस्था के पि्रंसिपल के जरिए विभाग के डायरेक्टर को रिपोर्ट करेंगे। यदि कोई डॉक्टर उक्त दर्शाई तैनाती पर ज्वाइन नहीं करता तो उसके पद को रद समझा जाएगा तथा उसके अगले 2 वर्ष के लिए पद अप्लाई करने संबंधी डी-बार कर दिया जाएगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
परेशान न हों, कॉलेजों में दाखिले का अभी मौका
मिशन एडमिशन। 14 जुलाई को शाम चार बजे से 18 जुलाई तक खुलेगा आॅनलाइन पोर्टल
तीसरी मैरिट लिस्ट जारी होने के उपरांत भी खाली हैं सीटें
आवेदन फार्म भरते समय रही त्रुटियों को भी कर सकते हैं दुरूस्त
चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 14 जुलाई को सायं 4 बजे से 18 जुलाई को मध्य रात्रि 12 बजे तक अॉनलाइन दाखिला पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। उच्चतर शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के कॉलेजों में दाखिले के लिए तीसरी मैरिट लिस्ट जारी होने के उपरांत भी कुछ सीटें रिक्त पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि नए आवेदकों तथा शेष बचे आवेदकों के मामलों पर कॉलेजों में दाखिले की प्रतीक्षा सूची में विचार करने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त, जिन आवेदकों ने आॅनलाइन आवेदन फार्म भरते समय दस जमा दो के परिणाम, हरियाणा अधिवासी, जाति, लिंग आदि गलत भर दी थी, उन्हें स्थानीय कॉलेज स्तर पर ऐसी सूचनाओं को सही करने का अवसर भी दिया जा रहा है।
20 को जांचे जाएंगे मूल दस्तावेज
राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्व वित्त पोषित कॉलेज मैरिट की प्रतीक्षा सूची में पात्र आवेदकों को दाखिले का अवसर देंगे तथा ऐसे आवेदकों को आवेदन फार्म, मूल दस्तावेज तथा उनकी सांक्षाकित प्रतियों के साथ संबंधित कॉलेज में 20 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। ऐसे सभी मामलों पर संबंधित सम्बद्घ विश्वविद्यालय के अनुसार विलम्ब शुल्क लागू होगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
कॉलेजों में आॅनलाइन आवेदन अब 6 जुलाई तक
मिशन एडमिश: प्रदेश के कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
लेट फीस के साथ 19 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
चंडीगढ़(सच कहूँ ब्यूरो)। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सभी सरकारी, सरकारी सहायता-प्राप्त और स्व-वित्तपोषित डिग्री कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आॅनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
उच्चतर शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का प्रवेश कार्यक्रम विलंब शुल्क के साथ विश्वविद्यालयों की प्रवेश विवरणिका के अनुसार होगा। स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन 19 जुलाई तक या संंबंधित विश्वविद्यालय की प्रवेश विवरणिका के अनुसार जमा करवाए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि किसी भी पाठ्यक्रम के प्रथम समेस्टर में प्रवेश हेतु गैप ईयर के मामले में अधिकतम 2 वर्ष की अनुमति है। हालांकि, चिकित्सा आधार या अनुकरणीय खेल गतिविधियों के मामले में किसी भी छूट पर निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा विचार किया जाएगा ताकि प्रदेश के सभी कॉलेजों में एकरूपता कायम रखी जा सके।
रोजगार कार्यालयों में करियर गाइडलाइन 10 जुलाई से
चंडीगढ़ प्रदेश के सभी रोजगार कार्यालयों द्वारा लोगों विशेषकर, विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 10 से 14 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। रोजगार विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान लोगों को रोजगार कार्यालय में उपलब्ध व्यावसायिक मार्गदर्शन संबंधी सुविधा की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बतााया कि इसके अतिरिक्त, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को उपलब्ध नौकरियों एवं प्रशिक्षण के बारे जानकारी देने के साथ-साथ बीच में ही शिक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं रूचि के अनुसार व्यवसाय का चयन करने में मदद की जाएगी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
छुट्टियों के बाद लफंगों व लोफरों की खैर नहीं, डीजीपी ने दी सख्त चेतावनी
स्कूल-कॉलेजों के साथ गांवों में भी शुरू होगा ‘आॅप्रेशन दुर्गा’
गांवों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक रहेगी पैनी निगाह
छात्राओं को शिक्षण संस्थानों में आने-जाने में नहीं होगी कोई तकलीफ
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तैयार किया स्पेशल प्लान
कैथल(सच कहूँ न्यूज)। स्कूलों-कॉलेजों के बाहर आवारागर्दी करने वाले लफंगे अब अपने आप को सुधार लें, वरना उनकी जगह अब सलाखों में होगी। ग्रीष्मावकाश के बाद यदि वे छात्राओं संग छेड़खानी, अभद्रता व छिंटाकशी करते पाए गए तो पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी।
रविवार को कैथल में यह चेतावनी दी है हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने। गर्मी की छुट्टियों के बाद उन्होंने प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर ‘आॅप्रेशन दुर्गा’ चलाए जाने के संकेत दिए हैं। इस अभियान के तहत पुलिस टीमें गांवों से लेकर शिक्षण संस्थानों के आस-पास जांच कर यह पता लगाएंगी कि कहीं कोई आवारागर्द छात्राओं को परेशान तो नहीं कर रहे।
यदि कोई ऐसा करते पाया गया तो उसे तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर सख्ती से निपटा जाएगा। प्रदेशभर के थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जों को मनचलों के साथ सख्ती से निपटने के आदेश दे दिए गए हैं। महिलाओं के प्रति कोई अपराध होता है तो ऐसे मामलों में भी पुलिस तुरंत केस दर्ज करके जल्द से जल्द कोर्ट में चालान पेश करेगी।
डीजीपी ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। मई माह में शहरों में चलाया गया ‘आॅपरेशन दुर्गा’ काफी सफल रहा, इसलिए स्कूलों की छुट्टियों के बाद इसे गांवों में भी चलाया जाएगा।
बिजली चोरी करते पकड़े सरकारी कर्मी तो छिनेगा क्वार्टर
अगर सरकारी क्वार्टर में बिजली चोरी की घटना सामने आई तो क्वार्टर की अलॉटमेंट रद्द हो जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के तौर पर करनाल व रोहतक में थानों के बाहर पुलिस मित्र कक्ष खोल जाएंगे। जहां थानों में जाए बिना ही पासपोर्ट वैरिफेकेशन आदि का काम होगा। ट्रायल सफल रहा तो पूरे प्रदेश में मित्र कक्ष खुलेंगे।
साइबर क्राइम पर रोक को गुरुग्राम में स्पेशल ब्रांच
पीसीआर व्यवस्था को सुधारने के लिए पंचकूला में पूरे प्रदेश के लिए डायल 100 कंट्रोल रुम बनाया जा रहा है। इसके लिए सभी थानों को जीपीएस लगी दो-दो पीसीआर मिलेगी, जिनका संपर्क पंचकूला स्थित कंट्रोल रुम से होगा। अगर कहीं अपराध हुआ तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। डीजीपी ने बताया कि साइबर क्राइम पर लगाम कसने के लिए पंचकूला व गुड़गांव में विशेष आॅफिस खोलेंगे।
हर जिले की पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल
डीजीपी ने बताया कि गैंगवार व नशे पर रोक लगाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जो आईजी व स्टेट क्राइम ब्रांच के अंतर्गत काम करेगी। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस नाबालिग व शराबी चालकों के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। अगर कोई नाबालिग वाहन चलाता मिला तो चालक के साथ उसके अभिभावकों का भी चालान कटेगा।
डीजीपी ने बताया कि पूरे प्रदेश में 40 थानों के नये भवनों का निर्माण किया जाएगा। पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस हाउसिंग बोर्ड में तीन हजार घरों का निर्माण होगा और हर जिले की पुलिस लाईन में स्कूल खोले जाएंगे, ताकि पुलिसकर्मियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
कॉलेजों में दाखिले की दौड़ आज से
पूरी तरह आॅनलाइन रहेगी प्रकिया, एक साथ दस कॉलेजोें में कर सकेंगे आवेदन
एक ही पोर्टल पर करना होगा आॅनलाइन आवेदन
हर कॉलेज में भी उपलब्ध होगी फार्म भरने की सुविधा
गुरुग्राम (SachKahoon News)। प्रदेशभर के कॉलेजों में स्नातक के लिए दाखिले की दौड़ आज से शुरू हो जाएगी। तय योजना के मुताबिक इस बार कॉलजों में केंद्रीयकृत प्रक्रिया के तहत दाखिले होने हैं। इसमें विद्यार्थियों को सभी कॉलेजों में दाखिले के लिए एक ही पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन करना होगा। इस बाबत सभी सरकारी और निजी संस्थानों को पहले ही विस्तृत निर्देश दिए जा चुके हैं।
30 जून तक आवेदन के बाद पांच जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। योजना के मुताबिक इस बार दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह आॅनलाइन होगी। निदेशालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक ही सभी संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आवेदन के लिए छात्रों को शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर जाना होगा। एक ही पोर्टल पर अपने मनपसंद कॉलेजों और कोर्सों का चुनाव कर सकेंगे। आवेदन के लिए ना तो प्रोस्पेक्टस खरीदना होगा ना ही कॉलेज जाना होगा।
आवेदन के दौरान ये दस्तावेज रखें साथ
अभ्यर्थी को फार्म अप्लाई करते समय स्केन फोटोग्राफ, व हस्ताक्षर, 10वीं का प्रमाण पत्र, 12वीं का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वेटेज प्रमाण पत्र, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, खाते वाले बैंक का नाम, मोबाइल नंबर होना जरुरी है।
कॉलेजों में भी रहेगी आवेदन करने की व्यवस्था
हालांकि आॅनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत छात्र कहीं से भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन छात्रों की सहूलियत के लिए तकरीबन सभी कॉलेजों में आवेदन के लिए व्यवस्था की जाएगी। सरकारी और निजी कॉलेजों में इसके लिए बकायदा लैब तैयार की जा चुकी हैं। इसके अलावा छात्रों को नजदीकी साइबर कैफे में तय शुल्क के साथ आवेदन की सुविधा भी मिलेगी। कॉलेजों में छात्रों की मदद के लिए शिक्षक और वरिष्ठ छात्र तैनात रहेंगे।
इन बातों का भी रखें ध्यान
आवेदन प्रक्रिया में पहला स्टेप दिखाएगा दिशा-निर्देश
दो साल तक गैप ईयर छात्रों को ही मिलेगा मौका
टॉप-5 विषयों के आधार पर बनेगी मैरिह सूची
अतिरिक्त विषय होने पर छह विषयों को किया जाएगा शामिल
तीन टोल फ्री नंबर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रहेंगे चालू
वेबसाइट पर दिखाया जाएगा आवेदन का डेमो
एक फार्म के देने होंगे 150 रुपये
छात्र आॅनलाइन फॉर्म के जरिए अधिकतम दस कॉलेजों में आवेदन कर सकेंगे। एक फॉर्म के लिए छात्रों को 150 रुपये देने होंगे। वहीं एक ही कॉलेज में निर्धारित शुल्क के साथ कितने ही कोर्सों के लिए आवेदन किया जा सकता है। छात्राओं और अनुसूचित जाति के आवेदकों के लिए फॉर्म निशुल्क रहेगा।
छात्रों को एसएमएस से मिलेगी मैरिट की सूचना
मेरिट सूची जारी होने पर योग्य आवेदकों को इसकी सूचना आवेदन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबरों पर भेजी जाएगी। इसके अलावा कॉलेजों को भी मेरिट सूची वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। वहीं कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी मेरिट सूची लगानी होगी। इस बारे में कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
दाखिले के समय देने होंगे दस्तावेज
मेरिट सूची में नाम आने के बाद छात्रों को आवेदन पत्र सहित तमाम दस्तावेजों की प्रति संबंधित कॉलेजों में लेकर जाना होगा। कॉलेज में दाखिले के लिए बनाई गई कमेटी छात्रों के अकादमिक, आरक्षण, वेटेज, योग्यता से संबंधित दस्तावेजों की जांच करेगी। इसके बाद जारी सूची के मुताबिक ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।