Hisar Crime - Sach Kahoon Hindi

Hisar Crime News: हिसार के गांव तलवंडी रुक्का में स्वतंत्रता दिवस की रात फैली सनसनी!
Hisar Murder Case: हिसार,  (हि.स.)। आजाद नगर थाना क्षेत्र के गांव तलवंडी रुक्का में स्वतंत्रता दिवस की रात एक बुजुर्ग की हत्या से सनसनी फैल गई। करीब 89 वर्षीय महाबीर अपने छोटे बेटे के घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने कथित तौर पर उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महाबीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, वारदात देर रात हुई। Hisar Crime News

बाइक सवार तीन युवक चुपचाप महाबीर के पास पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से वार किए। बुजुर्ग की चीख सुनकर परिवार के लोग बाहर आए, लेकिन तब तक आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे। घटना के बाद परिजनों ने घायल महाबीर को तत्काल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, उनके शरीर पर कई गहरे घाव थे और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उनकी मौत हुई।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

हत्या की यह घटना घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में तीन युवकों के बुजुर्ग के पास पहुंचने और हमला करने के बाद बाइक से भागने की बात सामने आई है। पुलिस ने फुटेज को जांच का अहम आधार बनाया है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के बड़े बेटे बलवान के अनुसार, वह 14 अगस्त को गांव आया था। Hisar Crime News

स्वतंत्रता दिवस की रात परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। बलवान घर की छत पर सो रहा था। देर रात उसे पिता की चीख सुनाई दी। नीचे देखने पर उसने तीन युवकों को महाबीर पर हमला करते देखा। वह तुरंत नीचे पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महाबीर को अस्पताल ले गए।

पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं पर जांच

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। जांच में परिवार से जुड़े पुराने विवादों को भी खंगाला जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महाबीर के पोते नरेश ने कुछ महीने पहले रावतखेड़ा गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद नरेश अपनी पत्नी के साथ कहां रह रहा है, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। पुलिस अब इस विवाह से जुड़े किसी संभावित विवाद और हत्या के बीच संबंध की भी जांच कर रही है।

आजाद नगर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज के अलावा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारण, हमलावरों की पहचान और संभावित पुरानी रंजिश के संबंध में जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। Hisar Crime News

हिसार में मिला महिला का शव, लूट की आशंका
हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के हिसार जिले के गंगवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उसके घर के बाहर से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त राममूर्ति के रूप में की गई है। उसके पति संतलाल ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह तड़के घर के बाहर बने शौचालय में गई थी लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। सुबह लगभग पांच बजे जब वह घर से बाहर निकला तो देख कि राममूर्ति अचेत अवस्था में वहां पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। उसके गले पर और हाथ निशान थे। हाथ की चूड़ी टूटी हुई थी और कानों से सोने के 15 ग्राम के टॉपस, गले में सोने के दो तबीज और पैरों में पहनी 12 तौले चांदी की पाजेब भी गायब मिली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजाद नगर थाना प्रभारी और सीन आॅफ क्राइम और सीआईए प्रभारी प्रहलाद सिंह भी मौके पर पहुंंचे और कहा कि प्रथम द्रष्टया यह मामला लूटपाट का लगता है। मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बेटी के साथ किया दुराचार, पिता के खिलाफ मां पहुंची थाने
हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुराचार किया तथा इसका पता चलने पर पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दी है।

क्या है मामला

किशोरी बच्ची का मेडिकल कराने के लिए मां सिविल अस्पताल पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को बच्ची घर पर अकेली थी और मां हिसार में मजदूरी करने गई थी। घर पर कोई न होने पर किशोरी के पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

शाम को जब मां घर पहुंची तो बेटी को डरा और सहमा हुआ पाया। मां के पूछने पर उसने पिता की घिनौनी हरकत का खुलासा किया। इसके तुरंत महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस बच्ची का मेडिकल कराने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।