Rapid rail - Sach Kahoon Hindi

Namo Bharat Train: 10 हजार से अधिक यात्रियों ने लिया, नमो भारत ट्रेन की सुखद और सुरक्षित सवारी का आनंद
अत्याधुनिक “नमो भारत” ट्रेन यात्री सुरक्षा के साथ,पर्यावरण संरक्षित भी : पुनीत वत्स

नमों भारत ट्रेन आधुनिक होने के साथ सुरक्षित, समय की बचत के साथ करेगी पर्यावरण संरक्षण

गैरकानूनी गतिविधियों पर पैनी नजर के लिए आधुनिकम तकनीकों पर आधारित परिष्कृत सुरक्षा प्रणाली से लैश

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) (नमो भारत ट्रेन) के शुरू होने के साथ इसमें 10 हजार से अधिक यात्रियों ने सुखद और सुरक्षित सवारी (यात्रा) का आनंद लिया। यह जानकारी रेलवे सीपीआरओ पुनीत वत्स ने दी उन्होंने बताया कि साहिबाबाद से दुहाई तक पहले फेस में संचालित नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो के सभी 5 स्टेशनों में चारो ओर निरंतर सीसीटीवी की निगरानी में है। Ghaziabad News

ट्रेन और स्टेशन दोनों स्तरों पर पुख्ता निगरानी है। स्टेशन स्तर और केंद्रीय स्तर पर पूरी निगरानी की जा रही है। पूरे सिस्टम में कहीं भी कोई भी संदिग्ध हरकत इन सीसीटीवी कैमरों में आसानी से कैद हो जाएगी। यह सुरक्षा प्रणाली नवीनतम तकनीकों से लैस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से युक्त है।

अत्याधुनिक “नमो भारत ट्रेन” अत्यंत सुरक्षित

साहिबाबाद से दुहाई तक चलने वाली प्रत्येक नमो भारत ट्रेन में 36 कैमरे हैं, जो किसी भी अनाधिकृत प्रवेश, लावारिस सामान, भीड़भाड़ आदि के बारे में अलर्ट जारी करेंगे। एक डेडिकटेड सुरक्षा नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे यात्रियों की सरंक्षा और सुरक्षा पहलुओं की निगरानी करेगा और सभी सुरक्षा कर्मचारियों के साथ लगातार संपर्क में रहता है।

चाक चौबंद स्टेशन सुरक्षा | Ghaziabad News

स्टेशनों में प्रवेश के समय यात्रियों की सुरक्षा जांच मल्टी जोन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) के जरिए की जा रही है। डीएफएमडी यात्रियों की सिर से पैर तक पूरी जांच करता है और इस तरह किसी भी संदिग्ध वस्तु को स्टेशन के अंदर पहुंचने से रोकेगा। इसके अलावा, स्टेशन प्रवेश पर बैगेज स्कैनर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की खूबी से लैस होंगे, जो सभी प्रकार के सामान को आसानी से स्कैन करने में सक्षम होंगे। इन एआई तकनीकों में डुअल व्यू जेनरेटर एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम शामिल है।

इसकी मदद से स्कैनर से गुजरने वाले बैग के ऊपरी और निचले दोनों हिस्सों की तस्वीरें कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देंगी और एआई सिस्टम स्वचालित रूप से प्रतिबंधित/निषिद्ध वस्तुओं की पहचान करेगा और ऑपरेटर को चेतावनी दे देगा। यह आर्टिफ़िश्यल इंटेलिजेंस से युक्त उपकरण यात्रियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने में सहायक साबित होगा.

स्टेशनों पर, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल तैनात | Ghaziabad News

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्टेशनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ ) को सौंपी है। और प्रायोरिटी सेक्शन के स्टेशनों पर सुरक्षा बल की तैनाती पहले ही की जा चुकी है। एनसीआरटीसी ने उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के इन तैनात सदस्यों को परिचालन प्रक्रियाओं के साथ-साथ विभिन्न अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और आपातकालीन स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने का प्रशिक्षण भी दिया है।

यूपी पुलिस की क्यूआरटी रहेगी 24 घंटे एक्शन मोड़ में

यूपी पुलिस के जरिए थानों में कानून-व्यवस्था संबंधी अपराधों की जांच एवं रोकथाम के लिए, क्विक रिएक्शन टीम(क्यूआरटी), बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वायड टीम आदि को भी तैनात किया है। यूपी पुलिस की क्यूआरटी 24 घंटे एक्शन मोड़ में रहेगी। जो किसी भी वक्त सहायता के लिए उपलब्ध होगी। सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार के जरिए हाल ही में खोले गए ,प्रायोरिटी सेक्शन नेटवर्क के लिए, गाजियाबाद कमिश्नरेट में एक पुलिस स्टेशन को नामित किया है। और कानून और व्यवस्था लागू करने के लिए प्रत्येक आरआरटीएस स्टेशन पर एक पुलिस पोस्ट का भी प्रावधान है। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– खेलते समय पानी की हौद में गिरा मासूम, हुई मौत

देश की पहली नौंवी रैपिड ट्रेन दुहाई डिपो पहुंची | Rapid Rail
जिले में रैपिड ट्रेन परिचालन शुरू होने का बेसब्री से हो रहा है इंतजार

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट (Rapid Rail) सिस्टम के तहत चलने वाली रैपिड ट्रेन के परिचालन की तैयारी तेज हो गई है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर अप्रैल माह में ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इसके लिए एक तरफ स्टेशनों को तैयार करने के साथ ही प्रवेश और निकास द्वार बनाने का कार्य किया जा रहा है तो दूसरी तरफ दुहाई डिपो में रैपिड ट्रेन की संख्या भी लगातार बढ़ रही हैं। गुजरात से नौंवी रैपिड ट्रेन के कोच भी दुहाई डिपो पहुंच चुके हैं, जिनको जोड़कर रैपिड ट्रेन तैयार कर ली गई है। जल्द ट्रेन का ट्रायल भी साहिबाबाद से दुहाई के बीच शुरू किया जाएगा।

रैपिड ट्रेन के कोच गुजरात के सावली स्थित मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किए (Rapid Rail) जा रहे हैं। वहां, से इन ट्रेनसेटर को ट्रेलर की मदद से सड़क मार्ग से राजस्थान, हरियाणा के रास्ते उत्तर प्रदेश के रास्ते गाजियाबाद लाया जाता है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर 30 रैपिड ट्रेन चलाई जाएगी, इस पूरे कॉरिडोर पर वर्ष 2025 में रैपिड ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। कॉरिडोर को तीन हिस्सों में तैयार किया जा रहा है, पहले हिस्से में साहिबाबाद से दुहाई के बीच का क्षेत्र है। जहां पर रैपिड ट्रेन के परिचालन के लिए ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। साहिबाबाद से दुहाई के बीच साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन आएंगे। रैपिड ट्रेन का परिचालन शुरू होने दिल्ली-मेरठ रोड और जीटी रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा, इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी।

एनओसी देने से पहले हुई जांच शुरू

कमिश्नर फार मेट्रो रेलवे सेफ्टी की ओर से यात्रियों की सुरक्षा (Rapid Rail) से जुड़े हर पहले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने और सुरक्षा के लिए सभी इंतजार दुरुस्त होने पर कमिश्नर फार मेट्रो रेलवे सेफ्टी की ओर से एनसीआरटीसी को एनओसी दी जाएगी। जांच के दौरान रैपिड ट्रेन के कोच, एलिवेटेड ट्रैक, सिग्नल प्रणाली, प्लेटफार्म स्क्रीन डोर, प्रवेश और निकास द्वार की जांच होगी।

यह है रैपिड ट्रेन की खासियत | Rapid Rail

प्रत्येक रैपिड ट्रेन में छह कोच होंगे

प्रत्येक रैपिड ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए और एक कोच बिजनेस क्लास के लिए आरक्षित होगा

रैपिड ट्रेन में सामान रखने के लिए रैक भी है

रैपिड ट्रेन में आकस्मिक स्थिति पर स्ट्रेचर पर मरीज को भी ले जा सकेंगे

रैपिड ट्रेन में मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने की भी सुविधा होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रैपिड रेल में सफर के लिए मोबाइल से भी ले सकेंगे टिकट
गाजियाबाद स्थित दुहाई डिपो पहुंचा आधुनिक ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम, लैब में परीक्षण शुरू

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह )। रैपिड रेल के मार्च में परिचालन की तैयारी तेज हो गई है। यात्रा के दौरान टिकट के लिए मारामारी न मचे इसके लिए आधुनिक ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम दुहाई डिपो पहुंच गया। जिसका डिपो में परीक्षण चल रहा है।रेपिड रेल में यात्रा करने के लिए मोबाइल से क्यूआर कोड की मदद से भी टिकट ले सकेंगे। रैपिड रेल का 17 किलोमीटर लंबा प्राथमिक खंड तैयार हो गया है।फ़िलहाल  इस पर रैपिड रेल का परीक्षण चल रहा है। रैपिड रेल का परिचालन मार्च के आखिरी में शुरू होगा। इसकी तैयारी की जा रही है।

इसी क्रम में प्राथमिक खंड के पांचों स्टेशन पर टिकट काउंटर तैयार कराए जा रहे हैं।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ( एनसीआरटीसी ) आधुनिक ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) सिस्टम लागू कर रहा है। यह सिस्टम दुहाई डिपो पहुंच गया,जिसका लैब में परीक्षण चल रहा है। यात्री यात्रा के लिए क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग (डिजिटल क्यूआर और पेपर क्यूआर), नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड या ओपन लूप कॉन्टैक्ट लेस कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। रैपिड रेल में यात्रा के लिए देश के किसी भी मेट्रो, परिवहन प्राधिकरण या वित्तीय संस्थान द्वारा जारी किए किसी भी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सिस्टम परिचालन के पहले दिन से पूरी तरह ओपन लूप होगा। यात्री किसी भी दो स्टेशन के बीच एक बार यात्रा के लिए टिकट कार्यालय की मशीन या टिकट वेंडिंग मशीन से पेपर क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा एनसीआरटीसी मोबाइल ऐप की मदद से डिजिटल क्यूआर कोड भी जनरेट कर सकते हैं।

टिकट के लिए लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं

एनसीआरटीसी का मोबाइल ऐप स्मार्ट कार्ड रिचार्ज, वॉलेट टॉप-अप और टिकट खरीदने में मदद करने के साथ यात्रियों की यात्रा और आवश्यकता के अनुसार विशेष किराया योजना का विकल्प देगा। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म, एएफसी सिस्टम के साथ एकीकृत होगा, जिससे यात्रियों को टिकट के लिए लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। इस प्रणाली का उपयोग दूसरे कॉरिडोर के लिए भी किया जाएगा।

दोनों लेवल पर एएफसी गेट होंगे

रैपिड रेल स्टेशन के कॉनकोर्स (भीड़ वाला क्षेत्र) और प्लेटफॉर्म दोनों लेवल पर एएफसी गेट होंगे। यात्री कॉनकोर्स लेवल पर बने गेट से कॉन्कोर्स लेवल के पेड एरिया और प्लेटफार्म लेवल के स्टैंडर्ड बोर्डिंग क्षेत्र तक पहुंच सकेंगे। प्रीमियम क्लास के क्षेत्र तक प्लेटफार्म-लेवल पर बने प्रीमियम लाउंज के प्रवेश द्वार पर लगे एएफसी गेट के से पहुंचा जा सकेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।