Malout News - Sach Kahoon Hindi

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में बनी सड़कों का किया उद्घाटन
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Malout News: पंजाब सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उपरोक्त जानकारी डॉ. बलजीत कौर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री पंजाब ने शुक्रवार को मलोट में 1 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई सड़कों का उद्घाटन करते हुए दी। उन्होंने बताया कि अधूरी रह गई सड़कों के काम को भी जल्द पूरा करवाया जा रहा है ताकि शहरवासियों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।

उन्होंने कहा कि सड़कों के अलावा जो भी विकास कार्य मलोट विधानसभा क्षेत्र में चल रहे हैं, वे भी जल्द पूरा करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने और सीवरेज की समस्याओं के समाधान के लिए शहर में संबंधित विभाग नई पाइपें बिछा रहा है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आम पार्टी ने हमेशा काम की राजनीति की है और 2027 के चुनावों में वे किए गए कामों को लेकर लोगों से वोट मांगेंगे। इस मौके शहरी प्रधान जसमीत बराड़, चेयरमैन गुरप्रीत सिंह, राजीव उप्पल, लव बत्तरा, पूर्व काउंसलर हरमेल सिंह संधू, आप नेता गुरमीत सिंह चिंटू और अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Sach Kahoon 24th Anniversary: मलोट में ‘सच कहूँ’ की 24वीं वर्षगांठ पर साध-संगत ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की, लगाए सकोरे
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Sach Kahoon 24th Anniversary: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने पक्षियों के लिए पानी के सकोरे और दाना वितरित कर ‘सच कहूँ’ की 24वीं वर्षगांठ मनाई। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र सांझा धाम, मलोट में सकोरे वितरण कार्यक्रम की शुरूआत सच्चे नम्र सेवादार राहुल इन्सां, सतीश हांडा इन्सां, गुरप्रीत सिंह इन्सां, बहन किरण इन्सां, सतवंत कौर इन्सां, अमरजीत कौर इन्सां, ममता इन्सां तथा विभिन्न जोनों के सेवादारों ने की।

सच्चे नम्र सेवादारों ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘सच कहूँ’ अखबार एक साफ-सुथरे, निष्पक्ष और पारिवारिक समाचार पत्र के रूप में जाना जाता है तथा आज यह लाखों पाठकों की पहली पसंद बना हुआ है। उन्होंने सच कहूँ की समस्त प्रबंधकीय समिति को वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। ‘सच कहूँ’ के एजेंसी होल्डर अरुण इन्सां ने बताया कि ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने हर वर्ष की तरह इस बार भी सच कहूँ की वर्षगांठ के अवसर पर एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र सांझा धाम, मलोट में 70 से अधिक पक्षियों के लिए पानी के सकोरे व दाना वितरित किया है।

ये सकोरे साध-संगत अपने घरों, दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रखेगी। इस मौके एजेंसी होल्डर अरुण इन्सां, सत्तपाल इन्सां, गोपाल इन्सां, दीपक मक्कड़ इन्सां, सौरव जग्गा इन्सां, अंकुश इन्सां, संजीव भठेजा इन्सां, अमन इन्सां, प्रेम चावला इन्सां, अशोक ग्रोवर इन्सां, तारा चंद इन्सां, सुखजिंदर सिंह इन्सां, भूपिंदर सिंह इन्सां, राम स्वरूप इन्सां, परस राम इन्सां, शाम लाल इन्सां, रिंकू छाबड़ा इन्सां, विद्या राम इन्सां, लविश धमीजा इन्सां, शुभम इन्सां, करण इन्सां सहित बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित थे।

Welfare Work: ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने 5 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Welfare Work: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक मलोट की साध-संगत बढ़-चढ़कर मानवता भलाई के कार्य कर रही है। इसी कड़ी में ब्लॉक मलोट के जोन नंबर 6 की साध-संगत ने ‘फूड बैंक’ के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। जानकारी देते हुए जोन नंबर 6 के प्रेमी सेवक बिंटू पाल इन्सां और सच्ची प्रेमी सम्मति के सेवादार सतपाल इन्सां ने बताया कि जोन नंबर 6 की साध-संगत समय-समय पर मानवता भलाई के कार्य करती रहती है। इसी कड़ी के तहत जोन 6 की साध-संगत ने 5 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया, जिसमें घरेलू उपयोग का राशन शामिल था।

उन्होंने यह भी बताया कि 5 जरूरतमंद परिवारों को जोन की साध-संगत के सहयोग से हर माह राशन वितरित किया जाता है और आने वाले दिनों में और भी मानवता भलाई के कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर सच्ची प्रेमी सम्मति की बहनों में से राजविन्द्र कौर इन्सां, कमल इन्सां, नगमा इन्सां, सुखजीत कौर इन्सां (सोनी), ऊषा इन्सां, रजनी इन्सां, गुड्डी इन्सां, आशा इन्सां व सच्ची प्रेमी समिति के सेवादारों में जसविन्द्र सिंह इन्सां, गगन इन्सां, सुखदर्शन सिंह इन्सां (दीपू), गुरिन्द्र जुनेजा इन्सां, धर्मवीर इन्सां, सोनू मिगलानी इन्सां सहित अन्य सेवादार मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने न्यू अबुल खुराणा माइनर का रखा नींव पत्थर
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Malout News: पंजाब सरकार राज्य के निवासियों को कृषि और साफ-सुथरा पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उपरोक्त शब्द कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मंगलवार को लंबी हलके के गाँव दयूण खेड़ा में न्यू अबुल खुराणा माइनर के पुनर्निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखते हुए कहे। उन्होंने बताया कि न्यू अबुल खुराणा माइनर के पुनर्निर्माण से लंबी हलके के गांव डबवाली-रहूड़ियावाली, तप्पा खेड़ा और लाल बाई के 8 मोघों के जरिए खेतों को सिंचाई के लिए पूरा पानी मिलेगा और सरकार द्वारा इस माइनर से निकलने वाले 22 किलोमीटर खालों को पक्का करने के लिए 4.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहाँ इस माइनर का पुनर्निर्माण किया जा रहा है, वहीं पानी की क्षमता बढ़ाने के लिए इसे चौड़ा और गहरा भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर इन्सान को पानी बचाने के लिए प्रयासशील रहना चाहिए, ताकि भविष्य में पानी की कमी का सामना न करना पड़े। सरकार ने 15 हजार किलोमीटर से अधिक नहरों, रजबाहों को पक्का किया है, ताकि टेल पर स्थित गांवों को कृषि और पीने के लिए साफ-सुथरा पानी उपलब्ध हो सके और 75 प्रतिशत पानी का अब उपयोग में लाया जा रहा है। कृषि मंत्री ने बताया कि भूमिगत पानी को बचाने के लिए सरकार धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ की दर से सब्सिडी देगी और इस योजना के तहत 40 करोड़ रुपये का प्रबंध किया गया है।  इसके अलावा, पंजाब में नरमे की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी पंजाब सरकार देगी, ताकि भूमिगत पानी को गहरा होने से बचाया जा सके और कृषि विश्वविद्यालय की सलाह पर देसी कपास के बीज का भी प्रबंध किया जाएगा।

मलोट में 16.25 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति परियोजना की शुरूआत
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया शुभारंभ

मलोट (सच कहूँ न्यूज)। Malout News: पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब जिले के मलोट शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरूआत की गई है। कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार को अमृत 2.0 योजना के तहत 16.25 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति परियोजना का शुभारंभ किया। डॉ. कौर ने बताया कि इस परियोजना के तहत सरहिंद फीडर पर नई पंपिंग मशीनरी स्थापित की जाएगी।

साथ ही 8,300 मीटर पुरानी और लीकेज वाली पाइपलाइन को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, शहर के हर कोने तक पानी पहुँचाने के लिए लगभग 20 किलोमीटर नई पाइपलाइन डाली जाएगी। मंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत लगभग 3,000 नए घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे निवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। इस परियोजना को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इससे मलोट के लोगों को पानी से जुड़ी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। Malout News

यह भी पढ़ें:– Australia: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से छोटे बच्चों के ई-व्हीकल चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

मलोट को मिली विकास की रफ्तार, कैबिनेट मंत्री ने लाइब्रेरी, सड़कों और बैंक शाखा का किया उद्घाटन
नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कानून की पकड़ की जा रही मजबूत: डॉ. बलजीत कौर

मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Malout News: मलोट हलके में विकास की एक नई सुबह की शुरूआत उस समय हुई जब कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शिक्षा, सड़क सुविधाओं, वित्तीय सेवाओं और खेलों से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। डॉ. कौर ने कहा कि ये प्रयास न केवल क्षेत्र की भौतिक प्रगति को मजबूत करते हैं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी नई दिशा प्रदान करते हैं। Malout News

गांव फकरसर में नई लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी ज्ञान की ज्योति हैं, जो युवाओं के मन में समझ और सपनों की चमक जगाती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस मौके पर गांव में नवनिर्मित सड़कों का भी उद्घाटन किया गया, जिससे आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी और लोगों के दैनिक जीवन में सुगमता आएगी। मलोट शहर में दानेवाला चौक से छापियावाली रोड, श्री गुरु नानक देव जी चौक से अबोहर रोड तथा मलोट से पन्नीवाला रोड जैसी महत्वपूर्ण सड़कों के उद्घाटन के दौरान उन्होंने बताया कि लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही ये सड़कें शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देंगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि मलोट क्षेत्र की शेष सड़कों के निर्माण हेतु भेजे गए अनुमानों पर क्रमबद्ध कार्रवाई करते हुए शीघ्र ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पन्नीवाला से श्री मुक्तसर साहिब तक सड़क निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ अभियान सामाजिक जागरूकता का एक बड़ा आंदोलन बन चुका है। गांव स्तर पर गठित समितियां घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कानून की पकड़ मजबूत की जा रही है। Malout News

इस मौके डायरेक्टर कोआॅपरेटिव बैंक सिमरनजीत सिंह, बलराम एसडीओ लोक निर्माण विभाग, सुखपाल सिंह सरपंच एवं प्रधान ट्रक यूनियन, बिट्टू जटाना ब्लॉक समिति सदस्य, गुरमेल सिंह सरपंच घुमियारा, टोनी गर्ग, गुरमीत सिंह विरदी, कुलदीप सिंह ब्लॉक प्रधान, हरमेल सिंह संधू काउंसलर, गगनदीप सिंह औलख, करमजीत शर्मा, रमेश अरनीवाला मीडिया इंचार्ज, लव बत्तरा, जोनी गर्ग, कैबिनेट मंत्री के पीए शिंदरपाल सिंह तथा निजी सहायक अर्शदीप सिंह सिद्धू उपस्थित थे।

लोगों को वित्तीय लेन-देन में होगी आसानी: डॉ. कौर

गांव तरखाणवाला में बैंक शाखा के उद्घाटन समारोह में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर बैंकिंग सुविधाओं की उपलब्धता से लोगों को वित्तीय लेन-देन में आसानी होगी और सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व सीधे तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचेगा। इसके साथ ही गांव महाबद्धर में आयोजित खेल टूर्नामेंट में उपस्थिति दर्ज कराते हुए डॉ. कौर ने युवाओं को प्रेरित किया कि खेल स्वस्थ और अनुशासित जीवन की नींव हैं, जो नशों से दूर रहने और सकारात्मक सोच को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें:– पंचमुखी महादेव मंदिर लिंक मार्ग में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम; एसडीएम से शिकायत

Verka Milk Booth: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में वेरका मिल्क बूथ का किया उद्घाटन
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने मलोट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (मिमिट), मलोट के कैंपस में एक नए वेरका मिल्क बूथ का उद्घाटन किया। इस बूथ के शुरु होने से आम जनता को गुणवत्तापूर्ण दूध और डेयरी उत्पादों की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। Malout News

इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वेरका, जो कि वर्ष 1963 से पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड का एक प्रमुख ब्रांड है, शुद्धता, गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की युवाओं के लिए स्वरोजगार संबंधी दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे बूथ पंजाब की समृद्धि को आगे बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को ताजे, स्वच्छ और किफायती डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराते हैं। कैबिनेट मंत्री ने इस बूथ को लॉन्च करने में टीमवर्क के लिए सहकारिता विभाग और मिमिट, मलोट के प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह बूथ कैंपस के साथ-साथ आसपास के निवासियों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा। साथ ही उन्होंने सहकारिताओं को मजबूत करने और राज्य भर में वेरका के विस्तार के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की पुन: पुष्टि की।

मिमिट, मलोट के निदेशक डॉ. जसकरण सिंह भुल्लर और वेरका मिल्कफेड बठिंडा के महाप्रबंधक रुपिंदर सिंह सेखों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, मिल्कफेड के एम.डी. राहुल गुप्ता (आईएएस), मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रमुख सचिव तथा वेरका के ए.एम.डी. केशव गोयल (पीसीएस) और फिरोजपुर डिवीजन के सहकारी विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार अभितेश सिंह संधू का उनके सशक्त समर्थन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यह बूथ विद्यार्थियों, फैकल्टी, स्टाफ, पुड्डा कॉलोनी के निवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इस बूथ पर दूध और डेयरी उत्पादों की विविध श्रृंखला उपलब्ध होगी, जो मिमिट समुदाय और आम जनता दोनों के लिए पौष्टिक और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी। Malout News

इस अवसर पर सहकारी विभाग पंजाब के सहायक रजिस्ट्रार परिपूर्ण सिंह ढिल्लों, सी.एम.एस.-मलोट के चेयरमैन हरप्रीत सिंह करमगढ़, प्रबंधक कुलविंदर सिंह, वेरका बठिंडा डेयरी के मार्केटिंग हेड श्री अभिनव वाट्स, इंजीनियरिंग मैनेजर अर्जुन कश्यप, देव राज गोयल (केशव गोयल के पिता), मिमिट के डिप्टी रजिस्ट्रार विकास गोयल, एस्टेट ऑफिसर अवतार सिंह, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ, विद्यार्थी, पुड्डा जॉइंट ब्लॉक कमेटी के सदस्य एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड झूला हादसे में 2 आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

Welfare Works: एमएसजी आईटी विंग के सेवादार जरूरतमंदों का बने ‘सहारा’
पावन एमएसजी अवतार माह: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

मलोट (सच कहूँ/मनोज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने लगातार मानवता भलाई के कार्यों में भाग ले रही है। इसी कड़ी के तहत एमएसजी आईटी विंग ब्लॉक मलोट के सेवादारों ने जरूरतमंदों का सहारा बनते हुए कड़ाके की ठंड के दौरान झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। Malout News

एमएसजी आईटी विंग के सदस्य अतुल इन्सां, अजय इन्सां, वासु इन्सां, हर्ष इन्सां, अर्शदीप इन्सां, लविश इन्सां, सत्यजीत इन्सां, सागर इन्सां, ऋतिक इन्सां, अनमोल इन्सां, गौरव इन्सां, नवदीप इन्सां, सुरेन्द्र इन्सां, रिंकू इन्सां, जोबन इन्सां व राजेन्द्र इन्सां ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में नई अनाज मंडी तथा आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंदों को 107 टोपियां और 107 जुराबें वितरित की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मानवता भलाई कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे। Malout News

इस मौके लविश इन्सां, मलकीत इन्सां, सतपाल इन्सां, राकेश इन्सां, करण बवेजा, नमन इन्सां, अक्ष इन्सां, दीपक इन्सां, गुरसाहिब इन्सां, मोंटी इन्सां, सोनू इन्सां, करन वर्मा, गुरकीरत इन्सां, संजीव भठेजा, बंटी इन्सां, गुलशन इन्सां, सन्नी तनेजा, विक्रमजीत इन्सां, अक्षत इन्सां, जयपाल इन्सां, संजीव सचदेवा, सन्नी राणा, रोहित इन्सां आदि उपस्थित थे।

डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गां और महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए बांटे गर्म कपड़े

लहरागागा। Lehragaga News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए ब्लॉक लहरागागा के जोन-ए की साध-संगत ने आलमपुर के समीप स्थित र्इंट-भट्ठे पर अत्यंत जरूरतमंद लगभग 145 व्यक्तियों, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं शामिल थीं, को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े वितरित किए। ब्लॉक प्रेमी सेवक गुरप्रीत इन्सां, प्रेमी सेवक राजेन्द्र कुमार सोनू, मलकीत सिंह जे.ई. इन्सां व बलवंत इन्सां ने बताया कि जोन-ए की साध-संगत ने इस सेवा कार्य में सराहनीय सहयोग दिया।

वहीं इस दौरान भट्ठा मालिक ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा जरूरतमंदों को सर्दियों के कपड़े वितरित करना अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है और हर नागरिक को ऐसे जनकल्याणकारी कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर प्रेमी सेवक राजेन्द्र कुमार सोनू, सच्ची प्रेमी समिति सदस्य मलकीत सिंह जे.ई. इन्सां, बलवंत इन्सां, नरेंद्र काका इन्सां, गुरप्रीत इन्सां, मनजीत इन्सां, सिखा इन्सां, राज रानी इन्सां, रंजना इन्सां सहित अन्य साध-संगत उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें:– Indian Currency In Venezuela: भारत का 500 रुपये वेनेजुएला में जाकर कितने हो जाते हैं, यहां पर जानें सब कुछ

Body Donation: राममूर्ति इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान
मेडिकल जगत के लिए वरदान साबित हो रही डेरा सच्चा सौदा की ह्यअमर सेवा मुहिम

गांव अबुलखुराना की 10वीं व ब्लॉक मलोट की 57वीं शरीरदानी बनी राममूर्ति इन्सां

अबुलखुराना/मलोट (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Body Donation: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा मानवता के भले लिए नि:स्वार्थ चलाई जा रही अमर सेवा मुहिम चिकित्सा जगत के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत डेरा सच्चा सौदा की श्रद्धालु माता राम मूर्ति इन्सां (92), पत्नी सचखंडवासी ब्रह्मा नंद, निवासी गांव अबुलखुराना, ब्लॉक मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब के मरणोपरांत उनके परिजनों ने राम मूर्ति इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया है। जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि उनकी माता राम मूर्ति इन्सां अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी करते हुए बीती रात कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा बिराजी। उन्होंने बताया कि माता जी ने जीते जी मरणोपरांत शरीरदान करने का प्रण लिया हुआ था और परिवार ने उनकी इस अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए पार्थिव शरीर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर सामने, बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया (दिल्ली-देहरादून हाईवे-251203) को मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया।  Abulkhurana News

उल्लेखनीय है कि राम मूर्ति इन्सां अपने परिवार की दूसरी, गांव अबुलखुराना की 10वीं और ब्लॉक मलोट की 57वीं शरीरदानी बनी हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि उनके बेटे मदन लाल इन्सां का भी कुछ वर्ष पहले पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया था। दान से पूर्व सभी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजी गाड़ी में रखा गया। उनकी अंतिम यात्रा में उनके बेटे केवल कृष्ण, पौत्र-पौत्रियों ने कंधा दिया। अंतिम यात्रा उनके घर से शुरू होकर गांव अबुलखुराना के ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड से होती हुई तपाखेड़ा रोड और बस स्टैंड अबुलखुराना पर समाप्त हुई।अंतिम यात्रा में शामिल परिवारिक सदस्य, गांव के लोग, रिश्तेदार व साध संगत ने ह्यराम मूर्ति इन्सां अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, राम मूर्ति इन्सां आपका नाम रहेगा जैसे नारों से आसमान गूंजा दिया। इस दौरान गांव और क्षेत्र के गणमान्यों ने दुख की घड़ी में परिवार द्वारा की गई इस महान सेवा की भरपूर सराहना की।

इस मौके हरपाल रिंकू इन्सां, सतीश हांडा इन्सां, अनिल इन्सां, गोरखनाथ इन्सां, दीवान चंद इन्सां, सतपाल इन्सां, गुरभिंदर सिंह इन्सां, खेता सिंह इन्सां, हरपाल सिंह इन्सां,  महावीर इन्सां, राजू इन्सां, बलजिंदर सिंह, शमिन्द्र सिंह इन्सां, लाल सिंह इन्सां, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी, एमएसजी आईटी विंग के सदस्य, गांवों के प्रेमी सेवक व साध-संगत उपस्थित रही। Abulkhurana News

एसडीएम काहलों ने सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Malout News: शहर में सफाई व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसडीएम मलोट जुगराज सिंह काहलों (पी.सी.एस.) ने विभागीय अधिकारियों के साथ शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जसपाल सिंह (ट्रैफिक इंचार्ज), राज कुमार (सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर कौंसिल मलोट) और बंटी खूंगर भी मौजूद थे। एसडीएम काहलों ने मलोट शहर में बन रहे अंडरब्रिज के रास्ते पर जमा पानी की समस्या का गंभीर नोटिस लिया। Malout News

उन्होंने एसडीओ, वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड को निर्देश दिए कि इस जमा पानी की निकासी के लिए तुरंत और उचित प्रबंध किए जाएं, ताकि मच्छरों से फैल रही परेशानी से आम जनता को राहत मिल सके। ट्रैफिक इंचार्ज जसपाल सिंह के साथ शहर के ट्रैफिक प्रबंध का जायजा लेने के बाद, एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे ई-रिक्शा चालकों, जिनके पास लाइसेंस नहीं है या जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनके चालान तुरंत काटे जाएं। इससे शहर में ट्रैफिक नियमों की सख्त पालना सुनिश्चित होगी। मुख्य बाजार और सुपर बाजार के पास ट्रैफिक जाम की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने नगर कौंसिल को निर्देश दिए कि सड़क पर लगी रेहड़ियां-फड़ियां और बिना उपयोग के रखे गए सामान, ठेले या वाहन तुरंत हटाए जाएं। Malout News

यह भी पढ़ें:– गिफ्ट गैलरी से नोटों के पैकेट चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार

सरकारी हाई स्कूल कर्मगढ़ की मुख्य अध्यापिका डिंपल वर्मा सर्वश्रेष्ठ सम्मान ‘स्टेट अवॉर्ड’ से सम्मानित
श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय भव्य समारोह में सीएम मान ने की शिरकत

सीएम भगवंत मान ने योग्यता प्रमाण पत्र, शॉल व मेडल देकर किया सम्मानित

मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Malout News: पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने जिला श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी हाई स्कूल कर्मगढ़Þ की मुख्य अध्यापिका डिंपल वर्मा को पंजाब के सर्वश्रेष्ठ सम्मान ‘स्टेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है। श्री आनंदपुर साहिब में करवाए गए राज्य स्तरीय भव्य समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्य अध्यापिका डिंपल वर्मा को सम्मान स्वरूप योग्यता प्रमाण पत्र, शॉल और मेडल भेंट किया। यह सम्मान मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। डिंपल वर्मा को यह सम्मान मिलने का मुख्य कारण उनके द्वारा स्कूल में कम्प्यूटर के की-बोर्ड के रूप में तैयार करवाई गई स्टेज रही, जिसका जिÞक्र स्टेट अवॉर्ड मिलने के अवसर पर भी विशेष रूप से किया गया। Malout News

इसके अलावा स्कूल की उन्नति के लिए किए गए विभिन्न विकास कार्य और विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ-साथ नैतिक शिक्षा में अग्रणी रहने को भी सराहा गया। डिंपल वर्मा के इस सम्मान तक पहुँचने का एक अहम कारण गाँववासियों, पंचायत और शिक्षा विभाग का सक्रिय सहयोग भी रहा है। उन्होंने 16 जनवरी 2021 को सरकारी हाई स्कूल कर्मगढ़ में स्कूल की पहली महिला अध्यापिका और वह भी मुख्य अध्यापिका के रूप में पदभार संभाला था। गाँववासियों का कहना है कि इससे पहले स्कूल की इमारत और चारदीवारी की हालत काफी खराब थी। सुधार के लिए उन्होंने स्टाफ के सहयोग से अलग-अलग कार्य शुरू किए, जिनमें पंजाब सरकार, पंचायत और गाँववासियों का पूरा सहयोग मिला।

बच्चों की डिजिटल शिक्षा की ओर रुचि बढ़ाने के लिए उन्होंने की-बोर्ड के रूप में विशेष स्टेज तैयार करवाई। पंजाब की यह पहली स्टेज है, जहां विद्यार्थी नुक्कड़ नाटक और रचनात्मक गतिविधियां करते हैं। डिंपल वर्मा के नेतृत्व में राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिताओं में ‘इंडिजिनस टॉयज एंड गेम्स’ वर्ग में एक मजदूर परिवार की बेटी, छात्रा कमलेश रानी ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा भी स्कूल की कई उपलब्धियां हैं, जिनमें डिंपल वर्मा की मेहनत साफ झलकती है। जिला श्री मुक्तसर साहिब के गाँव भलाईआणा में पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा करवाए गए राज्य स्तरीय तीसरे समारोह को सफल बनाने वालों की सूची में भी उनका नाम शामिल रहा।

उपलब्धि पर लगातार मिल रही बधाइयां | Malout News

डिंपल वर्मा की इस उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि इस सम्मान ने उनकी जिÞम्मेदारी और भी बढ़ा दी है, जिसे निभाने के लिए वह निरंतर प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने स्टाफ और गाँववासियों को दिया जिन्होंने हर कदम पर साथ दिया।

उन्होंने इस अवसर पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान, हलका विधायक एवं कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियाँ, जिÞला शिक्षा अधिकारी जसपाल मोंगा, डिप्टी डीईओ राजेन्द्र सोनी, जिÞला शिक्षा अधिकारी यादविंदर सिंह मान और श्री मुक्तसर साहिब में तैनात रहे मौजूदा जिला शिक्षा अधिकारी फाजिÞलका का विशेष धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें:– प्रभु श्रीराम को राजतिलक के साथ ही रामलीला महोत्सव का समापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. कौर ने खाने की ढाब के सरकारी स्कूल में लगवाए ‘एसी’
बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ दिया जा रही सभी सुविधाएं: डॉ. बलजीत कौर

मलोट (सच कहूँ/मनोज)। सीएम भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बच्चों को पढ़ार्ई के साथ-साथ अच्छा माहौल प्रदान करने के लिए हर तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उपरोक्त शब्द कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट हलके के गांव खाने की ढाब के सरकारी स्कूल में एसी लगवाने दौरान कहे। उन्होंने बच्चों के पीने के लिए साफ पानी के लिए आरओ सिस्टम व फ्रिज भी लगवाया। Malout News

डॉ. कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ‘पंजाब शिक्षा क्रान्ति’ के तहत सरकारी स्कूलों की नुहार बदल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों की शिक्षा विरोधी नीतियों के कारण राज्य के सरकारी स्कूल बुरी हालत में पहुंच गए थे व लोग भी बच्चों को प्राईवेट स्कूलोंं में पढ़ाने को प्राथमिकता देने लगे थे। परंतु जब से मौजूदा पंजाब सरकार ने कार्यभार संभाला है, तब से ही शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए सर्वपक्षीय विकास करवाया जा रहा है। डॉ. कौर ने कहा कि मौजूदा पंजाब सरकार के अस्तित्व में आने के आज तीन साल बाद कोई ऐसा स्कूल नहीं है, जहां चार दीवारी नहीं है। Malout News

पंजाब के इतिहास में पहली बार सरकारी स्कूलों के अध्यापकोंं को उच्च दर्जे का प्रशिक्षण हासिल करने के लिए देश की बड़ी संस्थाओं व विदेशों में भेजा गया है। इस मौके चेयरमैन सहकारी बैंक जगदेव सिंह बांम, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक शिन्दरपाल सिंह, गांव की महिला सरपंच हरजिन्दर कौर, ब्लॉक प्रधान सन्दीप सिंह, स्कूल अध्यापक, विद्यार्थी व उनके माता पिता उपस्थित थे। Malout News

यह भी पढ़ें:–  केवल कागजों में नहीं, जमीनी स्तर पर साफ हुई सभी ‘ड्रेन’