Kanpur Dehat - Sach Kahoon Hindi

कानपुर देहात में एक परिवार के 5 सदस्यों की जिंदा जल कर मौत
कानपुर देहात (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के रूरा क्षेत्र में एक झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग की चपेट में आने से एक परिवार के पांच सदस्यों की जल कर मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार और रविवार की रात करीब दो बजे हारामऊ गांव में यह हादसा उस समय हुआ जब बंजारा डेरा में एक झोपड़ी में आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण आग को बुझा पाते, तब तक झोपड़ी के अंदर मौजूद दंपत्ति और उनके तीन मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पहुंच गए।

कैसे हुआ हादसा

उन्होने बताया कि रूरा के हारामऊ गांव में एक बंजारा डेरा है। डेरा में सैकड़ों परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। इस डेरे में प्रकाश अपनी पत्नी रेशम, पुत्र सतीश, बहु काजल व दो नाती,एक नातिन के साथ झोपड़ी में रहते हैं। प्रकाश व सतीश मजदूरी करते थे। रोज की तरह खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने के लिए झोपड़ी के अंदर चला गया था। रविवार भोर सुबह अचानक झोपड़ी में आग लग गई।

आग की लपटें देख गांव में हो-हल्ला मचने लगा। जब तक डेरे में रहने वाले लोग आग बुझाने की कोशिश करते तब तक झोपड़ी के अंदर सो रहे प्रकाश का पुत्र सतीश (30), काजल (26) व सनी (6), संदीप ( 5 ) और बेटी गुड़िया (3) के ऊपर छप्पर के नीचे दबकर जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं आग बुझाने के प्रयास में संदीप की मां रेशम भी आग की चपेट में आकर झुलस गई है। जिन्हें तत्काल पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति और जिलाधिकारी नेहा जैन भी पहुंच गए। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि थाना रूरा क्षेत्र के ग्राम हारामऊ स्थित बंजारा डेरा में एक झोपडी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स सहित, फायर ब्रिगेड, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचकर घटना का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

झोपडी में रहने वाले दंपत्ति व उनके तीन मासूम बच्चों की आग में झुलस जाने के कारण मृत्यु हो गयी है। वही दंपत्ति के परिवार को बचाने के प्रयास में एक महिला घायल हो गयी है। जिनको उपचार के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही झोपड़ी में आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

विरोध प्रदर्शन के दौरान मां बेटी की जलकर मौत, नाराज लोगों ने एसडीएम को दौड़ाया
कानपुर देहात (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात की मैथा तहसील में सोमवार को अवैध कब्जा हटाने गये प्रशासनिक अधिकारियों के विरोध के दौरान एक झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आकर मां बेटी की मौत हो गयी।

क्या है मामला

घटना से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम के साथ प्रशासनिक अफसरों और पुलिस की टीम को दौड़ा लिया। जानकारी मिलने पर एसपी कानपुर देहात अन्य पुलिस अफसर के साथ मौके पर पहुंचे गये। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

अधिकृत सूत्रों ने बताया कि कानपुर देहात मैथा तहसील के मड़ौली गांव में कृष्ण गोपाल दीक्षित के खिलाफ अवैध कब्जा करने की शिकायत थी। सोमवार को एसडीएम मैथा ज्ञानेश्वर प्रसाद,पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। आरोप है कि टीम ने जेसीबी से नल और मंदिर तोड़ने के साथ ही छप्पर गिरा दिया। इस बीच छप्पर में आग लग गई और वहां मौजूद प्रमिला (44) व उनकी बेटी नेहा (18) की आग की चपेट में आने से जलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि कृष्ण गोपाल गंभीर रूप से झुलस गए।

एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि घटना के दौरान आग की चपेट में आकर एक महिला व एक युवती की मौत हो गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी है उनके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।