Kalayat News - Sach Kahoon Hindi

कलायत में पागल कुत्ते का आतंक, रेबीज संक्रमण फैलने की गहरी दहशत, अस्पताल में वैक्सीन खत्म
कलायत (सच कहूॅं/अशोक राणा)। ‎शनिवार सुबह वार्ड 15 में मॉडल टाउन के पास गली में एक काले-सफेद धारी वाले पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। सुबह करीब 7:30 बजे इस कुत्ते ने गली के तीन अन्य कुत्तों को बेरहमी से काट लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर कुत्ता तेज भाग रहा था और उसके मुंह से लगातार लार निकल रही थी, वह भौंक नहीं रहा था, केवल काट रहा था। स्थानीय लोगों ने इसे रेबीज के स्पष्ट लक्षण माना है। काटे गए कुत्तों में एक कुतिया भी शामिल है जिसके छोटे बच्चे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। Kaithal News

‎इस घटना से पूरे इलाके में रेबीज संक्रमण फैलने की गहरी दहशत है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि हमलावर कुत्ता संक्रमित हुआ तो यह जानलेवा बीमारी अन्य कुत्तों और फिर इंसानों तक भी पहुँच सकती है। इसी डर से, स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तुरंत गली के सभी कुत्तों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन

‎ (वैक्सीनेशन) लगवाने की मांग की है।

‎3 चिकित्सक की सलाह और वैक्सीन की किल्लत | Kaithal News

‎इस संबंध में डॉ. हरीश रोहिल ने लक्षणों को रेबीज से जुड़ा माना और सलाह दी कि यदि कोई व्यक्ति इस कुत्ते के संपर्क में आया हो तो तुरंत एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवा ले। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने को कहा। डॉ. रोहिल ने यह भी स्पष्ट किया कि चिकित्सालय में कुत्तों को लगाने वाली एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने स्थानीय लोगों को आपस में सहयोग (कंट्रीब्यूशन) करके स्थानीय चिकित्सकों की मदद से वैक्सीनेशन करवाने का सुझाव दिया है।

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: कैलरम गांव में किसानों का 2 करोड़ का पराली स्टॉक जलकर राख
आग पर काबू पाने के लिए करीब आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया

कलायत (‎सच कहूँ/अशोक राणा)। ‎Kalayat News: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव कैलरम के मुख्य बस अड्डे के पास सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हुए एक भीषण अग्निकांड में किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। ट्रांसफार्मर के पास तारों में हुए शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। करीब चार एकड़ में रखा पराली का विशाल स्टॉक जलकर राख हो गया। आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगभग एक घंटे देरी से मौके पर पहुंचीं। इस दौरान मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों की मदद से पराली को अलग कर जलते स्टॉक को बचाने के प्रयास किए, लेकिन आग इतनी तेज़ी से फैली कि वे सफल नहीं हो पाए।

‎घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार अजय कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। आग की गंभीरता को देखते हुए, उन्होंने कैथल, कलायत, सीवन, पुण्डरी और राजौंद सहित आस-पास के क्षेत्रों से करीब आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया। घंटों की मशक्कत के बावजूद, समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था, क्योंकि पराली का स्टॉक बहुत अधिक था। स्टॉक के मालिकों में प्रदीप कुमार, राममेहर, सोम, राजू, रणधीर, लाभा राम, दलवीर, जगदीश और गुलाब शामिल हैं। किसानों ने बताया कि आग लगने के कारण उन्हें करीब दो करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। Kalayat News

‎तहसीलदार अजय कुमार ने मौके का मुआयना करने के बाद बताया कि प्रशासन की तरफ से पीड़ित किसानों की हरसंभव सहायता की जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन स्टाक ज्यादा होने के कारण अभी भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:– एआई से महिला की अश्लील फोटो बना सोशल मीडिया पर डाली

सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने मनवाया अपना लोहा
कलायत (सच कहूँ न्यूज)। Kalayat News: सांसद खेल महोत्सव के तहत कलायत के कुराड़ गांव में खेल आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कमलेश ढांडा, पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिंदल स्वयं एक खिलाड़ी है और वो खिलाड़ियों की भावना को समझते हैं। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का मूल आधार हैं, और ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त अवसर प्रदान करते हैं। खिलाड़ियों ने सभी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में कुराड़ बी प्रथम और कुराड़ ए द्वितीय रहा। रस्सी कूद में पुरुष वर्ग से अमन और महिला वर्ग से अंजलि विजेता रहीं।

ये रहे मौजूद | Kalayat News

महोत्सव में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें माननीय सांसद जी कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान,राजकिशन राणा उर्फ काका, चेयरमैन मार्केट कमेटी कलायत; ऋषि पाल, वाइस चेयरमैन मार्किट कमेटी कलायत; राजीव राजपूत, मंडल अध्यक्ष बीजेपी कलायत; नरेन्द्र जुलानी खेड़ा, मंडल अध्यक्ष बीजेपी बालू; सुशील पंचाल, मंडल अध्यक्ष बीजेपी राजौंद; अनिल कुमार, मंडल अध्यक्ष बीजेपी जखोली; राजेश बिढाण; रणधीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि कुराड़; राममेहर शर्मा कुराड़; अजीत चहल; धर्मपाल धीमान; कपूरा वाल्मीकि; देवी प्रशन कुराड़; अमरजीत कसान, जिला पार्षद; ब्रिजेंद्र सिंह, प्रतिनिधि जिला पार्षद; वीरेन्द्र राणा; अजय प्रताप; रविंदर जैलदार, गुरनाम कसान,जंगीर सिंह, तारा चंद गोस्वामी, जसवंत साहरण, डॉ सलिंद्र आर्य,और राजा राम खुराना शामिल रहे।

ये रहे परिणाम

जूडो प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मोहित (40 किग्रा), आदित्य (45 किग्रा), आशु (50 किग्रा), मोहित (55 किग्रा), संजय (81 किग्रा) तथा अमन (81+ किग्रा) प्रथम रहे। महिला जूडो में काजल (40 किग्रा), राधिका (44 किग्रा), महक (48 किग्रा), मंशु (52 किग्रा), खुशी (57 किग्रा), दुर्गा (63 किग्रा), सुमन (70 किग्रा), नताशा (78 किग्रा) और भावना (78+ किग्रा) विजेता रहीं।

रस्साकशी में पुरुष वर्ग में अखाड़ा कुराड़ प्रथम और ग्राम पंचायत कुराड़ द्वितीय, वहीं महिला वर्ग में ग्राम पंचायत कुराड़ प्रथम और अखाड़ा कुराड़ द्वितीय रहा। कबड्डी पुरुष वर्ग में जीजीपीएच स्कूल मटोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर में कविता, 400 मीटर में खुशी, 5 किलोमीटर में अंजू, ऊंची कूद में राधिका, लंबी कूद में कोमल, शॉटपुट में तनु तथा डिस्कस थ्रो में खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। Kalayat News

पुरुष एथलेटिक्स में 100 मीटर में हरदीप, 400 मीटर में अशोक, 5 किलोमीटर में युसूफ खान, ऊंची कूद में केतन, लंबी कूद में कपिल, शॉटपुट में नरेश और डिस्कस थ्रो में भी नरेश विजेता रहे। वहीं लांबा खेड़ी में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कुराड़ विजयी रहा, जबकि महिला वर्ग में विद्या निकेतन, बालू ने पहला स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें:– गैंगस्टर के दो आरोपियों को आठ-आठ वर्ष का साधारण कारावास

Road Accident: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से मजदूर की मौत
कलायत (सच कहूॅं/अशोक राणा)। Kalayat News: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार देर शाम बात्ता गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में कैलरम निवासी 26 वर्षीय मजदूर सुखदेव की दर्दनाक मौत हो गई। वह मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था, तभी सड़क के बीच बने कट को पार करते समय सामने से आ रही जींद डिपो की बस ने उसे कुचल दिया। घटना शाम करीब 7:30 बजे बात्ता गांव के नजदीक एक होटल के पास हुई।

जांच अधिकारी एएसआई बलजोर सिंह ने बताया कि सुखदेव अपनी मोटरसाइकिल से सड़क क्रॉस कर रहा था। बात्ता गांव के पास हाईवे के बीच में बने कट से जैसे ही वह गुजरा, सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकार से मदद की गुहार | Kalayat News

मृतक सुखदेव के निधन से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार और ग्रामीणों ने बताया कि सुखदेव दिहाड़ी मजदूरी करके ही अपने परिवार का पेट पालता था। अब परिवार में उसकी पत्नी के अलावा तीन छोटी बच्चियां हैं, जिनके पालन-पोषण का कोई साधन नहीं बचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए ताकि इन मासूमों का भविष्य अंधकारमय न हो।

यह भी पढ़ें:– नौकरी और विदेश भेजने के नाम पर 58 लाख की ठगी मामला, एक और आरोपी काबू

एसीबी की रेड, रिश्वत लेते पकड़ा बिजली विभाग का क्लर्क, आरोपी से 4,400 रुपए बरामद
एसीबी टीम कैशियर को भी पूछताछ के लिए ले गए साथ

कलायत (सच कहूॅं/अशोक राणा)। Kalayat News: बिजली बिल ठीक कराने के लिए 22 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो जींद की टीम ने बिजली निगम के अनुबंध पर लगे क्लर्क गुलाब को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूछताछ के लिए एसीबी टीम कैशियर हैप्पी को भी साथ लेकर गई। यह कार्रवाई पिल्लूखेड़ा में तैनात जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुमित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर की गई। Kalayat News

एसीबी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि गांव बालू निवासी सुनील कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो जींद को शिकायत दी थी कि उनके चाचा का लडक़ा हरदीप का बिजली बिल बहुत ज्यादा आने के कारण बिजली मीटर काट दिया गया था। सरकार की स्कीम के तहत बिजली बिल ठीक करवाने के लिए एलडीसी गुलाब ने उनसे 22 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता सुनील द्वारा 30 जुलाई को पहली किस्त के तौर पर गुलाब को 8,500 रुपए दिए थे।

गुलाब ने उक्त रुपयों में से 3,600 रुपए का तो बिल जमा करके रसीद काट दी, लेकिन बाकी के 4,900 रुपए अपनी जेब में रख लिए। इसके बाद, गुलाब ने बकाया 17,000 रुपए एक अगस्त को लाने के लिए बोला था। एसीबी टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ के समक्ष सुनील द्वारा ही लाए गए 17000 रुपए पर एक खास रंग लगाया गया। Kalayat News

यह भी पढ़ें:– मदरसा इशातुल इस्लाम में हज कमेटी की बैठक आयोजित, समस्याओं पर मंथन

गंडासी से काट कर युवक की निर्मम हत्या
गांव मटौर के प्रवीन की पड़ोसी गांव बड़सीकरी में कर दी हत्या

हत्यारे व हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

कलायत (सच कहूॅं/अशोक राणा)। Kalayat News: उपमंडल के गांव बढसीकरी में एक युवक की गंडासी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों और किसने की इस बात की पुलिस तहकीकात कर रही है। मृतक की पहचान गांव मटौर निवासी 24 वर्षीय प्रवीण के रूप में हुई। इस हत्या का पता गांव के लोगों को सुबह उस समय पता चला जब सुबह सवेरे अपने घरों से निकले तो गली में अनेक स्थानों पर खून पड़ा था। खून को देखते देखते गांव बढसीकरी के लोग पशुओं का गोबर डालने वाले स्थान पर पहुंचे तो वहां एक युवक का शव देख कर सन्न रह गए। Kalayat News

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वे लोग लाश के पास पहुंचे तो देखा कि उसके शरीर पर गंडासे से कई वार किए गए थे। उस पर सिर से लेकर पैर तक जख्म ही जख्म थे। लगता है कि कत्ल करते समय उसे गलियों में दौड़ाया गया था। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

बढसीकरी कलां के मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात को गलियों में चीख-पुकार की हल्की आवाज सुनाई दी थी। जब तक वे लोग बाहर आए तब तक आवाजें बंद हो गईं।

हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस | Kalayat News

थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि गहन जांच के बाद ही अपराधियों की धरपकड़ शुरू की जाएगी। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। Kalayat News

यह भी पढ़ें:– पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृत दुहन ने संभाला कार्यभार कहा:- खाकी व खादी में छिपे स्लीपर सैल पर भी होगी सख्ती

स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कलायत (सच कहूँ न्यूज)। Kalayat News: क्लासर और मटौर के बीच बुधवार करीब सुबह 7 बजे एक निजी स्कूल वैन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 33 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति इस हादसे में घायल हो गया। परिजनो ने स्कूल वैन चालक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। Kalayat News

जानकारी के अनुसार गांव थूआ निवासी राजिंदर रोजाना की तरह अपने साथी सुरेश के साथ बाइक पर सवार होकर गांव ढूंढवा में काम के लिए जा रहा था। जैसे ही दोनों क्लासर और मटौर गांव के बीच रजवाहे पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार निजी स्कूल वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजिंदर की छाती और सिर पक्की सड़क पर जा लगा। वहीं साथ बैठा सुरेश कच्ची जगह में जा गिरा। राहगीरों तुरंत घायलों को कलायत के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने राजिंदर को मृत घोषित कर दिया। जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौंप दिया गया। Kalayat News

यह भी पढ़ें:– समाजसेवी द्वारा अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया अलग संदेश

Dhaan Ki Ropai: धान की रोपाई शुरु, खेतों में जुटे श्रमिक और किसान
कलायत सच कहूँ/अशोक राणा)। Agriculture News: बरसाती सीजन की शुरुआत होते ही कलायत क्षेत्र के किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। खेतों में ट्रैक्टर चलने लगे हैं। किसान पिछले कई दिनों से तैयारी कर बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब बिना मूसलाधार बारिश के ही खेतों में काम शुरु कर दिया गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान की रोपाई का सही समय 15 जून से 15 जुलाई तक है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इससे खेतों में नमी आ गई है। इसी का फायदा उठाकर किसानों ने खेतों में ट्रैक्टर उतार दिए हैं। Kalayat News

कई किसानों ने पहले ही खेतों में ढैंचा और मूंग की बिजाई कर रखी थी। ऐसे खेतों को रोपाई से पहले तीन-चार दिन खुला छोड़ना पड़ता है। अब इन खेतों में पानी छोड़कर रोपाई शुरु कर दी गई है। धान की रोपाई शुरु होते ही ग्रामीण मजदूरों को भी काम मिल गया है। अगले डेढ़ महीने तक मजदूरों को लगातार काम मिलेगा। प्रवासी मजदूर भी कलायत पहुंचने लगे हैं। किसानों का कहना है कि इतने बड़े क्षेत्र में रोपाई बिना प्रवासी मजदूरों के संभव नहीं है। Kalayat News

यह भी पढ़ें:– पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 की मेजबानी करेगा बांग्लादेश

Snake News: नागरिक अस्पताल में सांपों के मिलने से कर्मचारी और मरीजों में दहशत का माहौल
कलायत (सच कहूॅं/अशोक राणा)। Snake News: नगर के नागरिक अस्पताल में सांपों की लगातार मौजूदगी से कर्मचारियों और मरीजों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अस्पताल के आसपास फैली घनी वनस्पति और जर्जर मकान सांप और बिच्छुओं के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बने हुए हैं। आए दिन अस्पताल परिसर में सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार रात्रि काले रंग का जहरीला स्पेक्टेकल कोबरा सांप नागरिक अस्पताल के अंदर प्रवेश कर गया खबर मिलते ही कर्मचारियों और मरीजों में हड़कंप मच गया। मौजूद कर्मचारियों द्वारा सांप पकड़ने वाले युवक को बुलाया गया। Kalayat News

कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल परिसर न केवल सांप-बिच्छुओं का अड्डा बन गया है, बल्कि शरारती तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। इससे स्टाफ और मरीजों की सुरक्षा खतरे में है। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थित किया जाए, परिसर में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था हो और कर्मचारियों को साफ-सुथरा आवास उपलब्ध कराया जाए। Kalayat News

आवासीय क्वार्टर्स की खुद करनी पड़ती है मरम्मत: शिक्षा

17 वर्षों से अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर शिक्षा ने बताया कि उनके आवासीय क्वार्टर्स को कंडम घोषित कर दिया गया है, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। कर्मचारियों को अपने रहने वाले घरों की मरम्मत खुद करनी पड़ती है और इसके बावजूद आवासीय शुल्क भी देना पड़ता है।

स्टाफ और मरीजों की सुरक्षा खतरे में: कर्मचारी

कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल परिसर की सफाई नहीं होने पर वहां उगी कांग्रेस घास वह कटीली झाड़ियां के कारण उनके आवास में अस्पताल में हर दिन सांप बिच्छू निकलते रहते हैं इसके अलावा शरारती तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। इससे स्टाफ और मरीजों की सुरक्षा खतरे में है। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थित किया जाए, परिसर में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था हो और कर्मचारियों को साफ-सुथरा आवास उपलब्ध कराया जाए। Kalayat News

यह भी पढ़ें:– रुपनगर में नशीले पाउडर, पिस्तौल के साथ तीन गिरफ्तार

साहब! इतना गंदा पानी तो पशुओं के लिए भी नहीं रखते
दूषित पानी से परेशान लोग ने जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

शिकायत देने पहुंचे लोगों ने अधिकारी पर लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप

कलायत (सच कहूॅं/अशोक राणा)। Kalayat News: सुभाष कॉलोनी वार्ड नंबर 11 के लोगों ने दूषित पेयजल आपूर्ति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने जल आपूर्ति विभाग और पब्लिक हेल्थ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई दिनों से गंदा, बदबूदार और कीड़े वाला पानी आ रहा है। इससे कई लोग बीमार हो चुके हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में अब सड़क पर उतरना पड़ा। स्थानीय निवासी जस्सी राणा अजय कुमार, रवि कुमार, अंजू, कविता, रानी और अनीता ने बताया कि पानी में दुर्गंध है। रंग मट मैला है। कई बार कीड़े और गंदगी भी मिलती है। इससे डायरिया, टायफाइड और पीलिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र दूषित पानी सप्लाई के कारण लोगों का स्वास्थ्य खतरे में है। मांग कि पेयजल आपूर्ति के स्रोत की जांच हो। जल शुद्धिकरण संयंत्र की व्यवस्था की जाए। पाइप लाइनों की सफाई और मरम्मत कराई जाए।प्रदर्शन के बाद लोगों ने पब्लिक हेल्थ कार्यालय में मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में मंगल कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

शिकायत देने पहुंचे तो अधिकारी ने किया दुर्व्यवहार | Kalayat News

रवि कुमार, रणधीर ने बताया कि घरों में हो रही दूषित पानी की सप्लाई की शिकायत देने जब सुबह बुधवार को वे जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय गए तो वहां पर एसडीओ नरेश जागलान द्वारा उनकी शिकायत सुनने की बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। और उन्हें कार्यालय से निकल जाने के लिए कहा। जिसकी शिकायत प्रदेश मुख्यमंत्री व उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।

सभी आरोप निराधार: एसडीओ

एसडीओ नरेश जागलान ने बताया कि सुभाष कॉलोनी के पास प्लाट में मिट्टी का भरत करते हुए कुछ पाइप टूट गई थी इस कारण घरों में गंदा पानी सप्लाई हो गया था। कर्मचारियों द्वारा पाइपों को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही स्वच्छ पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। अभद्र व्यवहार बारे उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है । उनके द्वारा उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। Kalayat News

यह भी पढ़ें:– Corona In Haryana: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, हरियाणा के इस शहर में पहुंचा कोरोना वायरस, मचा हड़कंप

योगेश ने 496 अंंक हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान
संकल्प के सामने कुछ भी नहीं मुश्किल: योगेश

पिछले साल भी इतने ही अंक लेकर स्कूल की छात्रा रही थी प्रदेश में तीसरे स्थान पर

कलायत (सच कहूॅं/अशोक राणा)। HBSE 10th Result: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में कलायत उपमंडल के गांव मटौर के शहीद भगत सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र योगेश ने 500 में से 496 अंक हासिल किए हैं। स्कूल के प्रबंधक बलजीत सिंह ने कहा कि यह उनके स्कूल के लिए गर्व का विषय है कि उनके स्कूल के छात्र योगेश ने 496 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले साल के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में भी उनके स्कूल की छात्रा तान्या ने 496 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था। समारोह में पूरा स्टाफ मौजूद रहा। Kalayat News

हर शंका के समाधान तक जाता है योगेश

योगेश की माता प्रियंका ने कहा कि उनका पुत्र विषय को पूरी तरह से समझने के लिए तह तक जाता है। यदि किसी विषय पर शंका है तो उसके निराकरण हासिल करना उसकी प्रकृति में शामिल है। इसी लिए योगेश ने हर विषय में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।

डॉक्टर बनने का है सपना: योगेश

छात्र योगेश का कहना है कि यदि किसी कार्य का मन में संकल्प ले लिया जाए तो कोई भी कार्य नामुमकिन नहीं है। योगेश का कहना है कि उसे मेडिकल की पढ़ाई करना है और एक चिकित्सक बन कर मानवता की सेवा करना है। योगेश का कहना है रट्टा लगाने से नहीं बल्कि विषय वस्तु की तह तक जाने पर ही मंजिल मिलती है।

केवल पढ़ाई ही नहीं हर विधा में है अव्वल | Kalayat News

स्कूल प्रधानाचार्य रामबिलास शर्मा ने कहा कि योगेश केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अव्वल है। छात्र में सबसे बड़ी खूबी है कि वह कक्षा में अपने अध्यापकों से जम कर प्रश्न कर अपनी हर जिज्ञासा को शांत करता है।

यूं रही अंक तालिका

विषय अंक

गणित 100

विज्ञान 100

संस्कृत 100

हिंदी 99

अंग्रेजी 97

सामाजिक 97

यह भी पढ़ें:– भाकियू (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए इमदादुल्लाह नदवी

गांव सजुमा में मजदूर की ईंटों से वार कर हत्या
परिजनों ने जताया गांव के ही दो लोगों पर शक

कलायत (सच कहूँ/अशोक राणा)। Kalayat News: गांव सजुमा में सिर व चेहरे पर ईंटों से कई बार वार कर करीब 32 वर्षीय मजदूर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा 112 पर डायल किए जाने पर थाना प्रभारी जय भगवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से पूछताछ करने उपरांत शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। Kalayat News

मृतक राजपाल उर्फ काला के चचेरे भाई कर्मचंद ने बताया कि राजपाल की शादी नहीं हुई थी। वह अपनी विधवा माता के साथ रहकर गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। राजपाल कल से ही गायब था और रात को वह घर नहीं आया। सुबह करीब साढ़े 5 बजे पड़ोसियों से सुचना मिली कि राजपाल का शव गांव सजुमा के अड्डे के पास पड़ा है। उसके चेहरे व सिर पर चोटों के गहरे निशान थे। कर्मचंद ने बताया कि उन्होंने गांव के ही दो लोगों पर शक है जिनका नाम पुलिस को बता दिया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की।

थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि सुचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजकर गहनता से कार्रवाई की जा रही है। Kalayat News

यह भी पढ़ें:– Haryana Highway News: हरियाणा के इन गांवों की जमीनों के दाम छुएंगे आसमान, जल्द बनेंगे नए फोरलेन हाईवे