Anurag Thakur - Sach Kahoon Hindi

कांग्रेस ने हमेशा सत्ता में आने के बाद खाई रस मलाई: अनुराग ठाकुर
कहा: हुडडा सरकार में किसानों की जमीनों को औने-पौने दामों में खरीद उन्हें लूटा गया

हरियाणा को कांग्रेस के दिवालियेपन से बचाना है तो बनानी होगी भाजपा सरकार | Karnal News

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि हुडडा सरकार ने कांग्रेस के राज में किसानों की जमीन औने-पौने भावों में लेकर उन्हें लूटा है। वे गिदद की तरह किसानों की जमीनों पर पैनी निगाहें रखते थे और औने-पौने दामों पर जमीनें लेने के साथ-साथ इन्होंने हजारों करोड़ रुपये का घोटाले भी किये। बड़े-बड़े व्यापारियों को जमीनें दे दी और किसानों को कुछ भी नहीं दिया गया। उन पर 1500 करोड़ रुपये का घोटाले का आरोप है और ईडी जांच कर रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब जब सत्ता में आई तो इन्होंने रस मलाई खाई है। बुधवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर घरौंडा विधानसभा के गांव ऊंचा समाना में आयोजित एक विशाल जनसभा को बतौर मुख्यातिथिस सम्बोधित कर रहे थे। Karnal News

इस अवसर पर हरविन्द्र कल्याण एवं कार्यकत्र्ताओं ने अनुराग ठाकुर को गदा भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवीण गोस्वामी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर जी ने कहा कि हरियाणा में अगर आप पिछले 25 साल का खाका उठा कर देखेंगे तो जो केंद्र में सरकार होती है तो उसी की हरियाणा में सरकार होती है। जिस प्रकार जनता ने केन्द्र में सरकार बनाई उसी प्रकार हरियाणा में अभी हैट्रिक लगाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि हैट्रिक वहां तो है ही तीसरी बार हरविंदर कल्याण को विधायक बनाकर बड़े काम और बड़े जिम्मेवारी निभाने का काम करें। Karnal News

उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकारी थी तो हिंदुस्तान में 10-10 जगह पर बम धमाके होते थे। 26/11 का हमला होता था और कांग्रेस की सरकार कुछ नहीं करती थी। जब से 10 साल से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आई है आतंकवादियों को ठिकाने लगाने का काम किया गया है। जब भी आतंकवादियों ने फन उठाने का काम किया तो आतंकवादियों को घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक द्वारा हमारे देश के सैनिकों ने ठिकाने लगाया है। 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार रही प्रदेश में भी और देश में भी हमारे देश के सैनिक बुलेट प्रूफ जैकेट और हथियार और विमान मांगते रहे लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया। कांग्रेस के सरकार सोई रही। इतना ही नहीं 26/11 के हमले के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में हरियाणा की ही कंपनी ने अढ़ाई लाख से ज्यादा बुलेट प्रूफ जैकेट बनाकर हमारे सैनिकों को देने का काम किया है। Karnal News

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में फर्जी फार्म भरवाये और जैसे ही चुनाव से पोलिंग हटी अगले दिन कूड़ेदान फार्म से भरे पड़े थे। कांग्रेस ने हिमाचल की जनता से वायदा किया था कि वे उन्हें 1500 रुपये, 300 यूनिट बिजली एवं पानी फ्री देंगे, फसलें मुंह मांगे दाम पर खरीदेंगे और ऐसी ही कांग्रेस की दस गारटियां थी, लेकिन कांग्रेस ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की। हिमाचल की जनता इतनी ठगी गई कि जो पेंशन के सहारे अपना घर चलाते थे, उनको दस-दस तारीख तक पेंशन नहीं मिली और इस महीनें तो पेंशन वालों को यह कहकर मना कर दिया गया कि त्यौहर का सीजन है इसलिए पेंशन नहीं मिलेगी। वास्तव में हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस दिवालियेपन की तरफ लेकर जा रही है। ऐसे ही हरियाणा को दिवालियेपन से बचाना है तो हरियाणा में कमल खिलाकर नॉन स्टॉप हरियाणा को आगे बढ़ाना होगा।

हरियाणा में तो बापू बेटे को सैट करने में लगा है और हरियाणा को अपसैट करने में लगा है। वो बेटा सैट होगा या नहीं होगा लेकिन बहन नाराज जरुर हो गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर सभी महिलाओं को 2100 रुपये की राशि एवं 500 रुपये में सिलेंडर दिए जाएंगे। अग्निपथ योजना में जो अग्निवीर बनेगा उसको सौ प्रतिशत सरकारी नौकरी भी मिलेगी और पेंशन देने का प्रावधान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया का लेटस्ट लडाकू विमान हमने खरीदा और हिन्दुस्तान में सबसे पहले अम्बाला में लाने का काम किया है। यही नहीं 26 जनवरी को जब परेड़ होती है तो भारत की बेटियां आज हर टुकड़ी का नेतृत्व करती हैं। Karnal News

लेकिन आज से दस साल पहले हरियाणा में क्या हालत थी 810 लड़कियां थी एक हजार लडक़ों के मुकाबलें में। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरु किया तो पूरे देश की माताओ-बहनों ने अपनी बेटियों को बचाया भी, पढ़ाया भी और आगे बढ़ाया भी और आज 950 बेटियां एक हजार लडक़ों के मुकाबले में हैं। आज हमारे देश की बेटियां सेना से लेकर खेल प्रतियोगिताओं तक एवं शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। आज भारतीय सेना से लेकर हवाई जहाज उड़ाने वाली बेटियां भी हमारे हरियाणा से भारत का नाम रोशन कर रही हैं। यह सब नरेन्द्र मोदी जी की सोच और भाजपा की नीतियों के कारण संभव हो पाया है। Karnal News

यह भी पढ़ें:– जयशंकर-ब्लिंकन ने पश्चिम एशिया, यूक्रेन, भारतीय उपमहाद्वीप की स्थिति पर की चर्चा

देश का विकास और वास्तविक दशा
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का यह बयान वास्तव में (Development of country) आश्चर्यचकित करने वाला है कि हम किसी भी विकसित देश के समकक्ष हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत के पास वह सब कुछ है जो विश्व के किसी भी विकसित देश के पास है। शायद देश के गरीब, वंचित, बेरोजगार और नाखुश करोड़ों लोगों को आश्वासन देने के लिए उनका यह बयान सही है जो दिन-रात अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न केवल ठाकुर अपितु प्रधानमंत्री भी देश की उपलब्धियों को गिना रहे हैं किंतु वे इस जमीनी वास्तविकता को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि न केवल गरीबी अपितु सामाजिक विद्वेष, हिंसा और घृणा हाल के समय में देश में बढ़ी है।

ठाकुर के इस बयान के साथ ही 30 मार्च को विश्व हैपिनेस रिपोर्ट जारी हुई (Development of country) जिसमें भारत 137 देशों में 126वें स्थान पर है। संयुक्त राष्ट्र सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोलुशन नेटवर्क द्वारा प्रकाशित यह रिपोर्ट 150 देशों के लोगों के बारे में जुटाए गए आंकडों पर आधारित है और इस रिपोर्ट के अनुसार खुशहाली के मामले में भारत, यूक्रेन, इराक, फिलीस्तीन, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे युद्धरत और लगभग दिवालिया देशों से पीछे है। वस्तुत: एशिया में भारत की स्थिति केवल अफगानिस्तान से बेहतर है जो 137वें स्थान पर है। पिछले वर्ष ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 121 देशों में से 107वें स्थान पर था और वह कोरिया, इथोपिया, सूडान, रवांडा, नाइजीरिया और कांगो जैसे देशों से पीछे था। यह किसी विकसित देश का लक्षण नहीं है और यह बताता है कि विकास समाज के सबसे निचले स्तर तक नहीं पहुंचा है।

खाद्यान्न से वंचित लोगों की स्थिति में कोई सुधार नहीं

देश में कुछ विशेषज्ञ इस नेटवर्क द्वारा खुशहाली के मापन के बारे में प्रश्न उठाते हैं। यह माना जाता है कि प्रति व्यक्ति आय, भ्रष्टाचार, सामाजिक कल्याण लाभ और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता इत्यादि के आधार पर इस खुशहाली का मापन किया जाता है और इसका कोई कारण नहीं है कि इन मानदंडों पर प्रश्न क्यों उठाए जाए क्योंकि लोगों को खुशहाल रखने में आर्थिक और सामाजिक कारक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं किंतु देश में असमानता, आय में बढ़ती विषमता, व्यापक भ्रष्टाचार, सामाजिक घृणा, हिंसा आदि सामाजिक संबंधों को अस्थिर कर रहे हैं। इस अध्ययन में यह भी बताया गया है कि खाद्यान्न से वंचित लोगों की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। इसमें पाया गया है कि 6 माह से 23 माह की आयु के बच्चों में पर्याप्त कैलोरी युक्त भोजन की अनुलब्धता वाले बच्चों की संख्या जहां 2016 में 17.2 प्रतिशत थी वह बढ़कर 2021 में 17.8 प्रतिशत पहुंच गई है।

हार्वर्ड स्कूल आॅफ पब्लिक हेल्थ के डॉक्टर डॉ. एसवी सुब्रमणियम के नेतृत्व में तैयार इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आंकड़ा असामान्य और अनपेक्षित है। अनुसंधानकर्ताओं ने यह आंकड़ा सरकार के परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण से लिया है और जिन्होंने कहा है कि उन बच्चों के बारे में पहला आकलन किया है जिन्हें बिल्कुल भोजन नहीं मिलता है और यह बताता है कि देश के सबसे अधिक गरीब और कमजोर घरों को भोजन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। अधिकतर राज्यों में ऐसे बच्चों की संख्या में गिरावट आई है किंतु उत्तर प्रदेश में इनकी संख्या में 10 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 12.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश में ऐसे बच्चों की संख्या 27.4 प्रतिशत और छत्तीसगढ में 24.6 प्रतिशत, झारखंड में 21 प्रतिशत, राजस्थान में 19.8 प्रतिशत और असम में 19.4 प्रतिशत है।

भारत में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद 80 प्रतिशत लोगों को नुकसान हुआ

प्रो. सुब्रमणिम ने कहा है कि यह आंकडा असामान्य और अनपेक्षित है। हमें यह अपेक्षा नहीं है कि छह माह से 23 माह के बच्चों को पूरे 24 घंटे भोजन न मिले। इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हाल ही में किए गए ट्वीट को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है जिसमें उन्होंने कहा है कि देश में गरीब लोगों की आय में 50 प्रतिशत, मध्यम वर्ग की आय में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है और धनी लोगों की आय में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद 80 प्रतिशत लोगों को आय का नुकसान हुआ है। राहुल का कहना है कि गरीब और गरीब होते जा रहे हैं और धनी और धनी होते जा रहे हैं तथा आॅक्सफेम की रिपोर्ट ने भी इस बात की पुष्टि की है। ऐसे अनेक मामले देखने को मिल जाएंगे जो गरीब और वंचित वर्गों की स्थिति पर प्रकाश डालते हैं।

जैसा कि मैंने अनेक लेखों में लिखा है कि योजनाकारों द्वारा विकास को सही ढंग से नहीं समझा जा रहा है क्योंकि किसी भी परियोजना के लाभार्थियों की संख्या को ध्यान में नहीं रखा जाता है। बहुप्रचारित ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम का विस्तार नहीं किया जा रहा है और दूसरी ओर इसके लिए बजट में कटौती की जा रही है। इस योजना के लिए उपलब्ध कराया गया बजट साल में 35 दिन से अधिक का रोजगार देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई ने अपनी हाल में प्रकाशित पुस्तक-द पालिटिक्स आॅफ पॉलिटिकल इकोनोमी: हाउ इकोनोमिक्स अबंडन्ड द पूअर में मानवीय मूल्यों पर आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर बल दिया है। वे सभी लोगों के लिए बुनियादी आय के प्रावधान की बात करते हैं और इसे व्यावहारिक बनाने के बारे में अपने कुछ सुझाव देते हैं। सार्वभौम बुनियादी आय के विचार के वितरण के लिए संसाधन जुटाने की वित्तीय कठिनाई और कार्य करने के लिए लोगों को प्रोत्साहन की संभावना के आधार पर विरोध किया जा रहा है।

दफ्तरों में बैठे हुए राजनेता वास्तविकता से अनभिज्ञ हैं

उल्लेखनीय है कि पूंजीवाद के माध्यम से पूर्ण रोजगार या गरीबी का उन्मूलन संभव नहीं है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए एक ऐसी रणनीति बनाए जाने की आवश्यकता है जो उन निहित स्वार्थों के चंगुल से मुक्त हो जो समाज में गरीबी और असमानता बनाए रखना चाहते हैं। राजनीतिक नेताओं द्वारा बडे-बडे दावों से अशिक्षित और अर्धशिक्षित लोग प्रभावित हो सकते हैं किंतु उनका शिक्षित वर्गों पर कोई प्रभाव नहीं पडता है। कई बार यह देखकर हैरानी होती है कि दिल्ली और राज्यों की राजधानियों में आलीशान दफ्तरों में बैठे हुए राजनेता या तो जमीनी वास्तविकता से अनभिज्ञ हैं या वे अनभिज्ञ बने रहना चाहते हैं। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए समुचित और संतुलित आहार के अभाव, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोग अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सामाजिक-आर्थिक मानदंडों में गिरावट आ रही है। देश के वास्तविक भविष्य की परवाह किए बिना किसी भी कीमत पर वोट प्राप्त करने की वर्तमान प्रणाली एक बड़ी भूल है और यह कार्य हर सत्तारूढ़ सरकार द्वारा किया जा रहा है। प्रश्न उठता है कि यह स्थिति कब तक जारी रहेगी।

धुर्जति मुखर्जी, वरिष्ठ लेखक एवं स्वतंत्र टिप्पणीकार (ये लेखक के निजी विचार हैं।)

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन में तकरार, बचेगी या रहेगी 2024 में भाजपा सरकार?

भारतीय खिलाड़ियों से भेदभाव के कारण खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन की यात्रा रद्द की
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत ने चीन द्वारा उसके कुछ खिलाड़ियों को 19वें एशियाई खेलों (Asian Games) में प्रवेश से वंचित किए जाने पर शुक्रवार को कड़ी आपत्ति व्यक्त की और केंद्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर की चीन यात्रा को रद्द कर दी गई है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां कुछ भारतीय खिलाड़ियों को 19वें एशियाई खेलों में प्रवेश से वंचित किए जाने पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा भारत सरकार को पता चला है कि चीन के अधिकारियों ने निशाना बनाते हुए और पूर्व-निर्धारित तरीके से अरुणाचल प्रदेश के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को चीन के हांगझू में होने वाले 19वें एशियाई खेलों में मान्यता और प्रवेश से वंचित करके उनके साथ भेदभाव किया है।

क्या है मामला | Anurag Thakur

बागची ने कहा, ‘हमारी लंबे समय से चली आ रही और सुसंगत स्थिति के अनुरूप, भारत, दृढ़ता से भारतीय नागरिकों के साथ उनके निवास स्थान एवं जातीयता के आधार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार को अस्वीकार करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है और रहेगा। उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार ने चीन द्वारा हमारे कुछ खिलाड़ियों को जानबूझकर और निशाना बनाने को लेकर चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। चीन का यह कदम एशियाई खेलों की भावना और उनके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों दोनों का उल्लंघन है और स्पष्ट रूप से सदस्य देशों के प्रतिस्पर्धियों के प्रति भेदभाव को प्रदर्शित करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन के इस कदम के विरोध स्वरूप खेल मंत्री (Anurag Thakur) ने अपनी निर्धारित चीन यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अपने हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार है। उल्लेखनीय है कि चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश की रहने वालीं तीन प्रमुख महिला वुशू खिलाड़ियो न्येमान वांग्सू, ओनिल तेगा और मेपुंग लाम्गु को हांगझाउ में होने वाले एशियाई खेलों में अपने यहां आने की इजाजत नहीं दी।

यह भी पढ़ें:– सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दिल्ली-एनसीआर में सभी पटाखों पर प्रतिबंध

Anurag Thakur: देश के विकास में युवाओं को बड़ी भूमिका निभानी होगी
Anurag Thakur: जयपुर (सच कहूँ न्यूज/गुरजंट धालीवाल)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि युवा भारत की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया को भारत से बहुत उम्मीद है और भारत को युवाओं से उम्मीद है। नेहरू युवा केंद्र संगठन जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय युवा उत्सव के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि दुनिया भारत के सामर्थ्य को देखती है और भारत के युवाओं के सामर्थ्य को देखती है, और भारत में अपना भविष्य देखती है, भारत के युवाओं में अपना भविष्य देखती है। Anurag Thakur

युवाओं को देश का वर्तमान और भविष्य बताते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि देश की विकास प्रक्रिया में युवाओं को बड़ी भूमिका निभानी होगी। नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित युवा उत्सव की परिकल्पना का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में नवाचार हो जिसमें युवाओं को हर स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। इसी उद्देश्य के साथ जिला स्तर पर, फिर राज्य स्तर पर और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकें, ऐसी कार्ययोजना बनाई गई।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जब देश का युवा जागरुक होगा, तो भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में होगा। उन्होंने युवाओं को पंच प्रण झ्र भारत को विकसित देश बनाना, अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना, गुलामी की मानसिकता से छुटकारा पाना, एकता व एकजुटता बनाए रखना, और हर नागरिक को अपने कर्तव्य का पालन करना – की प्रतिज्ञा भी दिलवाई।

एक भारत श्रेष्ठ भारत को आगे बढ़ाते हुए युवा उत्सव में भाग ले रहे युवाओं से अपने प्रदेश और देश में यात्रा करने का आह्वान करते हुए केंद्रीय युवा कार्यक्रम मंत्री ने कहा कि इससे देश को जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र, पहाड़ी क्षेत्र में भी यात्रा करने की अपील की ताकि इन क्षेत्रों में जो कठिनाइयाँ हैं, उन्हें जानने का युवाओं को अवसर मिले। अपने संसदीय क्षेत्र का उल्लेख करते हुए ठाकुर ने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र से कुछ युवा चुनते हैं और उन्हें 6 दिन की यात्रा कराते हैं जो उनके व्यक्तित्व विकास में बड़ी भूमिका निभाता है। Rajasthan News

स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उन्होंने कहा कि युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस पर काम करें और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करें, सफलता निश्चित मिलेगी। चंद्रयान की सफलता का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अन्तरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है और उन्होंने इस क्षेत्र में आगे का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। Union Minister Anurag Thakur

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के सामर्थ्य पर विश्वास का परिणाम है कि आज भारत में 1 लाख से अधिक स्टार्टअप हैं और भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया का 46 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट भारत में होता है, जो कि भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माता हो गया है। Jaipur News

इस अवसर पर जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, नेहरू युवा केंद्र संगठन के निदेशक भुवनेश जैन और राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी अपने विचार रखे। प्रदेशभर से आए विजेता युवाओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। Anurag Thakur

यह भी पढ़ें:– गूगल ने डूडल के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफलता को ऐसे किया सलाम

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर बीजेपी मंत्री का बड़ा बयान
चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख (Amritpal Singh) अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भगोड़ा कितने दिन चलेगा, कानून के हाथ लंबे हैं। उन्होंने कहा कि आतंक फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:– पंचकूला पार्क में बम शेल मिलने से दहशत, पुलिस में भी मचा हड़कंप

अमृतपाल का पूरा नेटवर्क तबाह: गोपाल राय

दूसरी ओर दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने अमृतपाल सिंह (Waris Punjab De) की गिरफ्तारी को लेकर बड़ी बात कही है। गोपाल राय ने कहा कि इस गिरफ्तारी से एक बड़ा संदेश गया है कि पंजाब में शांति भंग करने के लिए किसी को छूट नहीं दी जाएगी। अमृतपाल का पूरा नेटवर्क तबाह हो गया है।

मंत्री गोपाल राय ने अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को गिरफ्तार करने में पंजाब पुलिस को केंद्र सरकार का सहयोग मिला है। इनके सहयोग से पंजाब पुलिस को काफी बल मिला है। खालिस्तान आंदोलन की वापसी के सवाल पर मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पंजाब के लोग अब राज्य में अमन-चैन चाहते हैं। उन्होंने हिंसा का युग देखा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

विदेशी मीडिया नहीं तय करेगा भारत की दिशा-दशा: अनुराग ठाकुर
कोई विदेशी मीडिया भारत के कोर्ट से ऊपर नहीं, संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं

नई दिल्ली (सच कहूं न्यूज)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur) ने विदेशी मीडिया की भारत मे दखलंदाजी पर बोलते हुए कहा कि भारत के बढ़ते कदमों को कुछ विदेशी ताकतें पचा नहीं पा रही हैं और कोई विदेशी मीडिया भारत के कोर्ट से ऊपर नहीं, संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है

केंद्रीय मंत्री ने नए भारत की बात करते हुए आगे कहा, ” भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 76% ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में मान्यता मिली है। भारत के ये बढ़ते कदम कुछ विदेशी ताकतों को रास नहीं आ रहा है। कुछ विदेशी मीडिया (Foreign Media) ऐजेंडा-प्रोपगंडा के तहत भारत को बदनाम करने में शामिल हैं। लेकिन विदेशी मीडिया भारत की दिशा-दशा तय नहीं करेगा। आज भारत मे न नॉलेज गैप है, न डिजिटल डिवाइड है, ना टेक्नोलॉजी डिवाइड है। आज भारत के पास वह सब कुछ है जो एक विकसित देश के पास है।सबसे बड़ी बात आज भारत के पास आज एक राष्ट्रवादी विचारधारा वाली, समाज को जोड़ने वाली सरकार है जो भारत को विश्व गुरु बनाने का दम रखती है।”

भारत में विदेश मीडिया के दखल पर बोले मंत्री

आगे भारत में विदेशी मीडिया के दखल पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आज भी भारत में भी कई ऐसे विदेशी मीडिया संस्थान है जो भारत विरोधी सोच के साथ काम कर रहे हैं। इन्होंने ऐसा नेक्सस बना रखा है कि अपने गलत कामों पर सरकार द्वारा पूछताछ पर भी ऐसे चिल्लाते हैं और पूरे विश्व में यह बताते हैं की भारत में मीडिया (Media) फ्रीडम पर खतरा है। ये अपने गलत कामों पर मीडिया नाम की चादर डालना चाहते हैं। इसी गलत भावना के साथ यह कुछ मनगढ़ंत रिपोर्ट निकालते हैं जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता। देश का मीडिया किसी विदेशी मीडिया को हमारे देश का नैरेटिव सेट करने का मौका ना दे।

भारत के बारे में गलत खबरें लिखते हैं

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा ‘अधिकतर विदेशी मीडिया कंपनियों, खास कर जिनका भारत के प्रति घृणा का इतिहास है, वहां जो पत्रकार भारत के बारे में गलत खबरें लिखते हैं वो ज्यादातर भारतीय या भारतीय मूल के हीं होते हैं। इनकी प्रोफाइल आप खंगालेंगे तो पता चलेगा की ये भारत और भारतीयों, खास कर हिंदुओं के प्रति घृणा से भरे होते हैं। और केवल एकतरफा खबरें लिखते हैं। हमें ये मानना होगा कि कुछ विदेशी मीडिया संस्थान और कुछ देशी न्यूज पोर्टल्स भारतीय सोच व समाज के खिलाफ प्रोपेगंडा के तहत कार्य कर रहे हैं। इसे साफ साफ बोलने में किसी को कोई संकोच नहीं होना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।