Ranchi News - Sach Kahoon Hindi

School Timing Change: भीषण गर्मी का कहर: स्कूलों के समय में बदलाव, येलो अलर्ट जारी
रांची (एजेंसी)। Ranchi School Timing Change: झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने एक ओर जहां बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी कर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, 21 अप्रैल से राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन सुबह के समय किया जाएगा। केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। Ranchi News

हालांकि, सरकारी स्कूलों के शिक्षक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और इस दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। इधर, बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।

आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के करीब 10 जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और आने वाले दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री की और वृद्धि की संभावना है।

राज्य में रविवार को डालटेनगंज सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रांची में पारा 39 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। येलो अलर्ट के बीच कई इलाकों में लू चलने की आशंका जताई गई है। Ranchi News

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों और सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ओआरएस, आईवी फ्लूइड और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने के निर्देश दिए हैं। लू लगने की स्थिति में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला प्रशासन को पेयजल, छाया, अस्थायी शेल्टर और एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। Ranchi News

जुआ खेलने की लत के चलते बेटे ने ले ली अपने पिता की जान
रांची । झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत हराटांड़ गांव में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने मामूली पैसों के विवाद में अपने ही पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे की है। मृतक की पहचान गोविंद साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोविंद साहू और उनके छोटे बेटे कमल साहू के बीच पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। Ranchi News

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमल साहू को जुआ खेलने की लत थी और वह लगातार अपने पिता से पैसे की मांग कर रहा था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर विवाद अचानक हिंसक हो गया। आवेश में आकर कमल साहू ने घर में रखे धारदार कुदाल से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण गोविंद साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। Ranchi News

Ranchi Bomb Threat: बोकारो कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी
रांची (एजेंसी)। Ranchi Bomb Threat: झारखंड में अदालतों और सरकारी परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। राजधानी रांची में सिविल कोर्ट, समाहरणालय, पासपोर्ट ऑफिस को मिली धमकियों के बाद अब बोकारो सिविल कोर्ट परिसर को भी उड़ाने की धमकी ई-मेल पर आई है।

सोमवार को इसकी सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। एहतियातन कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा दिया गया और वहां मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और मुवक्किलों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

पुलिस की कई टीमों को पूरे परिसर में तलाशी अभियान के लिए लगाया गया। बम की आशंका को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। कोर्ट भवन, पार्किंग क्षेत्र, कार्यालयों और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की गई। परिसर में खड़ी गाड़ियों की भी सघन जांच की गई, जिसके लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया गया। Ranchi News

सुरक्षा कारणों से कुछ समय तक आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। इससे पहले 25 फरवरी को धनबाद के सिविल कोर्ट परिसर को भी इसी तरह धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था, जिसमें परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया गया था। तब पूरे परिसर को खाली कराकर पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने अदालत कक्षों, वकीलों के चैंबर, हाजत और अन्य संवेदनशील स्थानों की सघन तलाशी ली गई थी।

हालांकि जांच के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रांची सिविल कोर्ट, समाहरणालय, डीसी ऑफिस और पासपोर्ट सेवा केंद्र को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। एक मामले में धमकी देने वाले ने ‘सल्फर नाइट्रेट’ आधारित विस्फोटक इस्तेमाल करने का दावा भी किया था। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल को सक्रिय कर दिया है। ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर की तकनीकी जांच की जा रही है। Ranchi News

यह भी पढ़ें:– Nagaur Bomb Threat: नागौर कोर्ट को फिर मिली बम की धमकी, परिसर खाली कराया गया, जांच शुरू

Jharkhand Bomb Threat: धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप
धनबाद/रांची (एजेंसी)। Ranchi News: झारखंड में न्यायालय और प्रशासनिक परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला धनबाद का है, जहां बुधवार को अज्ञात शरारती तत्व ने धमकी भरा ई-मेल भेजकर सिविल कोर्ट परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया। Dhanbad News

सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ई-मेल से धमकी की जानकारी मिलते ही जिला जज और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया तथा वकीलों, मुवक्किलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान में जुट गया।

कोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया और हाजत, कोर्ट रूम, वकीलों के चैंबर तथा अन्य संवेदनशील स्थलों की बारीकी से जांच की गई। देर शाम तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं थी। इससे पहले 12 फरवरी को रांची समाहरणालय को भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था। उस संदेश में ‘सल्फर नाइट्रेट’ आधारित विस्फोटक के इस्तेमाल का दावा किया गया था और यह भी कहा गया था कि बम निरोधक दस्ता उसे पकड़ नहीं पाएगा।

सूचना के बाद पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर प्रशासनिक भवनों, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों की आधुनिक उपकरणों से जांच की गई थी। हालांकि, वहां भी कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ था। उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी को रांची को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी घंटों तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस ने ताजा मामलों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया है। ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर की तकनीकी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि विभिन्न धमकियों के बीच संभावित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। Dhanbad News

Jharkhand Cyber Crime: झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर में 57 साइबर अपराधी गिरफ्तार
रांची (एजेंसी)। Jharkhand News: झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र में साइबर अपराध के विरुद्ध पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 57 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर प्रक्षेत्र के विभिन्न जिलों में की गई, जहां पुलिस के ‘प्रतिबिंब’ ऐप के माध्यम से चिन्हित संदिग्ध मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक अक्टूबर 2025 से 16 फरवरी 2026 के बीच संदिग्ध नंबरों की गहन जांच के बाद कुल 15 साइबर कांड दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी ठगी और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से संबंधित धोखाधड़ी में संलिप्त थे। कई आरोपी अलग-अलग जिलों में बैठकर संगठित तरीके से साइबर ठगी के नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। Jharkhand News

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए। जब्त सामानों में 132 मोबाइल फोन, 168 सिम कार्ड, 31 एटीएम कार्ड, 7 बैंक पासबुक, 3 बैंक चेकबुक और 23 रजिस्टर व कॉपियां शामिल हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप चैट का डेटा भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

कार्रवाई के क्रम में 4 लाख 67 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कुछ आरोपी फर्जी या दूसरों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक खाते और सिम कार्ड संचालित कर रहे थे। बरामद दस्तावेजों में 3 आधार कार्ड, 8 पैन कार्ड, 1 श्रम कार्ड, 1 वोटर आईडी कार्ड और 1 ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह के पास से 3 चारपहिया और 7 दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं।

बताया गया कि ऐप के जरिए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग और सत्यापन में तकनीकी सहायता मिली, जिसके कारण कम समय में बड़ी संख्या में अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। Jharkhand News

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। Jharkhand News

यह भी पढ़ें:– Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने सिविल सर्विस परीक्षा में उम्र छूट की मांग करने वाले अभ्यर्थियों को दी अंतरिम राहत

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने सिविल सर्विस परीक्षा में उम्र छूट की मांग करने वाले अभ्यर्थियों को दी अंतरिम राहत
रांची (एजेंसी)। झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court ) ने झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा की परीक्षा में अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कुल 264 अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत प्रदान की है। अदालत ने आयोग को निर्देश दिया कि याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएं।

हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इन अभ्यर्थियों का परिणाम न्यायालय के अंतिम आदेश के बाद ही जारी किया जाएगा और उनकी नियुक्ति अंतिम निर्णय से प्रभावित होगी। Ranchi News

शुक्रवार को जस्टिस आनंद सेन की एकल पीठ ने संगीता कुमारी, दीपक कुमार एवं अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं की तरफ से अधिवक्ता अमृतांश वत्स, चंचल जैन, शुभम मिश्रा और कुमार हर्ष ने पक्ष रखा। याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि वर्ष 2021 की नियुक्ति नियमावली में प्रत्येक वर्ष परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान है, लेकिन आयोग नियमित रूप से परीक्षा आयोजित नहीं कर रहा है। उनका कहना था कि परीक्षा में अनियमितता के कारण कई अभ्यर्थी उम्र सीमा पार कर जा रहे हैं और उन्हें समुचित आयु छूट का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि पिछली दो परीक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई थी, जबकि इस बार आयोजित परीक्षा के लिए अधिकतम आयु की गणना तिथि 1 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसकी वजह से कई अभ्यर्थी पात्रता से बाहर हो गए हैं, जबकि देरी आयोग की ओर से परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने के कारण हुई है।

दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आयोग को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं के आवेदन स्वीकार किए जाएं। इसके बाद जेपीएससी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग से ऑनलाइन लिंक बनाया है, जिसके जरिए आवेदन भरे जा सकेंगे। Ranchi News

उल्लेखनीय है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा के लिए हाल में विज्ञापन निकाला है और इसके लिए 31 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक निर्धारित की गई है। वहीं परीक्षा शुल्क का भुगतान 21 फरवरी की शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।

इस परीक्षा के जरिए कुल 103 पदों पर नियुक्ति होनी है। इनमें उप समाहर्ता के 28 पद, पुलिस उपाधीक्षक के 42 पद, राज्य जनसंपर्क पदाधिकारी के 10 पद, सहायक नगर आयुक्त/कार्यपालक पदाधिकारी के 10 पद, प्रोबेशन पदाधिकारी के 4 पद, सहायक निदेशक (महिला एवं बाल विकास) के 3 पद, काराधीक्षक के 2 पद, जिला समादेष्टा के 2 पद और सहायक निबंधक के 2 पद शामिल हैं। Ranchi News

यह भी पढ़ें:– प्रख्यात अमेरिकी वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने लखनऊ में की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

Jharkhand News: रांची के खेलगांव इलाके में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
रांची। Ranchi News: रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। गाड़ी गांव में युवक के सिर और चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है। शव की शिनाख्त रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मोहम्मद आसिफ के रूप में की गई।

बताया गया कि कुछ लोगों ने गाड़ी गांव इलाके में झाड़ियों के पास एक शव पड़ा देखा। सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था, जिसके आधार पर यह माना जा रहा है कि युवक की हत्या बेहद नृशंस तरीके से की गई है। शव से कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। बाइक पर भी खून के धब्बे मिले हैं।

पुलिस को आशंका है कि यह मोटरसाइकिल मारे गए युवक की हो सकती है या फिर अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने में इसका इस्तेमाल किया। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके। Ranchi News

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा, जहां पहुंचे कुछ लोगों ने शव की पहचान की। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं, आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या सुनियोजित हत्या को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस आसिफ के परिजनों से जानकारी हासिल कर रही है।

यह भी पढ़ें:– होनहार बच्चों को सरकार दे रही 51 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि

School Holiday: कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों के बच्चों की हुई मौज! स्कूलों की छुट्टी का हुआ ऐलान
School Holiday: रांची। झारखंड में लगातार तीव्र होती ठंड और शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष मौसम बुलेटिन में जिले को येलो अलर्ट श्रेणी में रखा गया है, जिसमें अत्यधिक ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। मौसम की इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए रांची जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में केजी से लेकर कक्षा 12 तक की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई हैं। Ranchi News

आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत जारी

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत जारी किया गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि यह निर्णय बच्चों को अत्यधिक ठंड से होने वाली संभावित समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि वे आदेश का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय में इस अवधि के दौरान पहले से परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो विद्यालय प्रबंधन परिस्थितियों का आकलन करते हुए अपने स्तर पर परीक्षाओं के आयोजन का निर्णय ले सकते हैं।

प्रशासन ने यह भी कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे भी निर्णय लिए जाएंगे। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। कड़ाके की ठंड के बीच जिला प्रशासन का यह फैसला छात्रों एवं अभिभावकों के लिए राहत देने वाला माना जा रहा है। फिलहाल 31 दिसंबर तक विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन बंद रहेगा, जबकि परीक्षाओं को लेकर निर्णय विद्यालय स्तर पर लिया जाएगा। Ranchi News

Dhurwa Dam Accident: अनियंत्रित कार डैम में गिरी, तीन पुलिसकर्मियों की डूबने से मौत
Ranchi Dhurwa Dam Accident: रांची। राजधानी रांची में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा उस समय सामने आया जब एक कार अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम में जा गिरी, जिससे तीन पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गई। शनिवार सुबह स्थानीय निवासियों की नजर डैम में डूबी एक कार पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुँचा। कार को निकालने पर उसमें से तीन शव बरामद किए गए। Dhurwa Dam Accident

मृतकों में जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज के दो सुरक्षा कर्मी—उपेंद्र कुमार सिंह और रॉबिन कुजूर—शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान सरकारी चालक के रूप में की जा रही है, जिसकी पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने कार से दो हथियार भी सुरक्षित बरामद किए हैं। वाहन दुर्घटना में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। हादसा कब और कैसे हुआ, इसका सटीक समय किसी को ज्ञात नहीं है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खोने के बाद सीधे डैम में गिर गई। पानी में डूबने के कारण कार सवार लोगों को बाहर निकलने का अवसर नहीं मिल पाया और घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वाहन में एक चौथा व्यक्ति भी मौजूद होने की आशंका

यह भी आशंका जताई जा रही है कि वाहन में एक चौथा व्यक्ति भी मौजूद हो सकता है। इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान तेज कर दिया है। नगड़ी थाना पुलिस एवं फोरेंसिक टीम घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है और दुर्घटना के कारणों की तह तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रहे हैं। कार की तकनीकी स्थिति, मौके से मिले सबूत, कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरी घटना श्रृंखला को समझने की कोशिश की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। Dhurwa Dam Accident

India Athletics: दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने किया कमाल, 20 स्वर्ण पदकों के साथ बना चैंपियन
South Asian Athletics Championships 2025: रांची। बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित चौथी दक्षिण एशियाई वरिष्ठ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 स्वर्ण सहित 58 पदक जीतकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक चली, जिसमें छह देशों के एथलीटों ने भाग लिया। श्रीलंका ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण और 40 कुल पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि नेपाल ने 6 पदकों के साथ तीसरा स्थान पाया। बांग्लादेश, मालदीव और भूटान क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे। Indian Athletics News

भारत के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन

भारत के रुचित मोरी ने पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में 50.10 सेकंड के समय के साथ नया मीट रिकॉर्ड बनाया।

महिला वर्ग में श्रीलंका की दासुन अराच्चिगे ने 58.66 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारत की ओलिम्बा स्टेफी को कांस्य मिला।

भाला फेंक स्पर्धा में श्रीलंका के पथिराजे रुमेस ने 84.29 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया।

महिला वर्ग में लेका नादेका ने 60.14 मीटर का नया मीट रिकॉर्ड बनाया, जिससे उन्होंने 2008 का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

भारत की करिश्मा सनील ने रजत और दीपिका ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष लंबी कूद में भारत के मोहम्मद साजिद ने 7.68 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण जीता।

महिला ऊँची कूद में रीत राठौर ने 1.76 मीटर की छलांग के साथ भारत को स्वर्ण दिलाया।

पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में अभिषेक ने 30:29.46 मिनट में स्वर्ण पदक हासिल किया।

महिला 800 मीटर दौड़ में अमनदीप कौर ने 2:04.66 मिनट में स्वर्ण जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।

अंत में, महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने 3:34.70 मिनट के शानदार समय में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप का समापन भारत के लिए सुनहरे अंदाज़ में किया। Indian Athletics News

Jharkhand Encounter: रांची में पुलिस के साथ मुठभेड़, हुई गोलियों की बौछार, दो बदमाश घायल
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से चली गोलियों की बौछार में गिरोह के दो अपराधी घायल हो गए, जबकि पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से कई पिस्तौल, कारतूस और अन्य हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। Jharkhand News

सूत्रों के अनुसार, रांची एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य खलारी क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया। जैसे ही पुलिस टीम ठाकुरगांव, खलारी और रातू थाना सीमा पर पहुंची, अपराधियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी- साजन अंसारी और अमित गुप्ता-गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दो अन्य अपराधियों को खदेड़कर गिरफ्तार किया गया है।

मुठभेड़ के बाद आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू

पुलिस ने मौके से आठ पिस्तौल, दर्जनों जिंदा कारतूस और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की है। एफएसएल टीम को घटनास्थल की जांच के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि अमन साहू के मारे जाने के बाद राहुल दुबे ने गिरोह की कमान संभाली थी और हाल के दिनों में कोयलांचल क्षेत्र में फिर से रंगदारी वसूली शुरू करने की कोशिश कर रहा था। Jharkhand News

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरोह के करीब एक दर्जन सदस्य हथियारों के साथ इलाके में सक्रिय थे, लेकिन समय रहते सूचना मिलने के कारण पुलिस ने उन्हें घेर लिया। चार थानों की संयुक्त कार्रवाई में की गई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। Jharkhand News

Jharkhand: झारखंड के खूंटी थाने में बंद युवक की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत
Ranchi Khunti Jail Death: रांची। झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक राहुल मांझी, मेराल गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, उसे सोमवार की शाम एक छेड़खानी मामले में हिरासत में लिया गया था। मंगलवार सुबह हवालात के टॉयलेट में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने इस घटना की पुष्टि की है। Jharkhand News

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम माहिल गांव में राहुल मांझी पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप लगा। वह अपने बेटे के साथ गांव गया था और नाश्ते के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने उस पर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। राहुल वहां से भागकर अपने गांव मेराल लौट आया, लेकिन कुछ समय बाद माहिल गांव के लोग उसे पकड़कर वापस ले गए।

पुलिस को सूचना मिलने पर राहुल को मुरहू थाना के हवाले किया गया। मंगलवार सुबह हवालात के टॉयलेट में उसने फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि युवक पर छेड़खानी का मामला दर्ज था और इसी आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि हवालात में हुई आत्महत्या की पूरी जांच की जाएगी। मृतक के परिजनों ने घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मामले के सभी पहलुओं को बारीकी से जांचा जाएगा और सच सामने लाया जाएगा। Jharkhand New: