Malerkotla News - Sach Kahoon Hindi

13 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन
अमरगढ़/मलेरकोटला (सच कहूँ न्यूज)। Amargarh News: जल संसाधन एवं मृदा तथा जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सोमवार को अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव मानकमाजरा और दहलीज खुर्द में लगभग 13 करोड़ रुपए की लागत वाली सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अमरगढ़ के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा भी उपस्थित रहे। गोयल ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की 3,832 एकड़ से अधिक कृषि भूमि को पहली बार नहरी पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सिंचाई ढांचे को मजबूत करने और भूजल पर निर्भरता कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

परियोजनाओं की जानकारी देते हुए गोयल ने बताया कि कोटला ब्रांच नहर से नई भसौर माइनर का निर्माण लगभग 4.07 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। इस नहर को कंक्रीट लाइनिंग के साथ विकसित किया गया है, जिससे मलेरकोटला और संगरुर जिलों के नौ गांवों में करीब 50 से 60 वर्ष बाद दोबारा नहरी पानी की आपूर्ति शुरु होगी। उन्होंने बताया कि गांव दरोगेवाल और मानकमाजरा के लिए भसौर माइनर से 7640 मीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन 1.73 करोड़ रुपए की लागत से बिछाई जा रही है, जिससे 1006 एकड़ कृषि भूमि को पहली बार नहरी सिंचाई का लाभ मिलेगा। इसी प्रकार रुसतमगढ़, संगाली, संगाला और भैणी कलां गांवों के लिए 4200 मीटर लंबी पाइपलाइन 1.03 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित की जा रही है, जिससे लगभग 980 एकड़ भूमि को आजादी के बाद पहली बार नहर का पानी मिलेगा।

गांव दहलीज खुर्द में मंत्री ने 6.17 करोड़ रुपए की लागत वाले सिंचाई कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि बठिंडा ब्रांच से 20,149 मीटर लंबी आधुनिक पाइपलाइन 5.63 करोड़ रुपए की लागत से बिछाई जा रही है, जिससे मेहरना खुर्द, कंगनपुर और रसूलपुर गांवों की 1486 एकड़ भूमि को नियमित नहरी पानी उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त दहलीज कलां और दहलीज खुर्द की 360 एकड़ भूमि को नहर सिंचाई से जोड़ने के लिए 54 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

School Bomb Threat: मलेरकोटला के आधा दर्जन स्कूलों को मिली बम की धमकी, करवाए खाली
मलेरकोटला (सच कहूँ/गुरतेज जोशी)। Malerkotla News: मलेरकोटला जिले में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रशासन को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें जिले के कई निजी स्कूलों में बम धमाके करने की धमकी दी गई थी। इन स्कूलों में मलेरकोटला का डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर स्थित सीता ग्रामर पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल, टाउन स्कूल, तारा कॉन्वेंट स्कूल, मलेरकोटला, और बीजीएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बिंजोकी अमरगढ़ तथा ब्राउन स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों को दोपहर से पहले अलग-अलग समय पर धमकी मिली थी और पुलिस को भी सूचित किया गया था।

हालांकि पुलिस ने ईमेल की पूरी सामग्री सार्वजनिक नहीं की, सूत्रों के अनुसार स्कूल प्रशासन के कुछ अधिकारियों को भी उनके आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम धमकी मिली थी। ईमेल मिलने के तुरंत बाद अधिकांश स्कूलों में पढ़ाई बंद कर दी गई और एसएसपी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस ने समन्वित प्रयासों के तहत इमारतों को सुरक्षित तरीके से खाली कराने में मदद की। सभी प्रभावित स्कूलों और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी को नकारा जा सके। एसपी (एच) गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि बम की धमकी मिलने के तुरंत बाद उच्च सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया था।

संधू ने कहा कि धमकियों की सूचना मिलने पर हमारी टीमें सभी संबंधित स्कूलों में पहुंचीं और उन्हें योजनाबद्ध तरीके से खाली कराया। जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। सभी स्कूलों में स्क्रीनिंग प्रक्रिया के दौरान सैबोटेज विरोधी टीमें, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड तैनात किए गए थे। संधू ने यह भी कहा कि स्कूल के अधिकारी और स्टाफ पुलिस की निगरानी में निकासी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सहयोगी रहे।

खंभे से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत, तीन बेटियां गंभीर घायल
मलेरकोटला (सच कहूँ/गुरतेज जोशी)। Malerkotla News: मलेरकोटला के पास दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन बेटियाँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव गढ़ीमलारा निवासी उत्तम पुत्र कालिचरण और उनकी पत्नी वर्षा उत्तम के रूप में हुई है। घायल बेटियों में भव्या (10), मानवी (6) और जाहनवी (4) शामिल हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल मलेरकोटला में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह परिवार दिल्ली से जम्मू जा रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पास के गाँव माणकमाजरा के खेतों में रहने वाले किसान कुलवंत सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और तीन बच्चियों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मलेरकोटला पहुंचाया, जबकि उनके माता-पिता हादसे स्थल पर ही मृत पाए गए। यह परिवार मध्य प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव में किसी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जम्मू लौट रहा था।

मलेरकोटला में तीन नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार
विदेशी पिस्टल, नकली वर्दी और आईडी बरामद

मलेरकोटला (सच कहूँ न्यूज)। Fake Police News: पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने आए तीन नकली पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन विदेशी पिस्टल, पुलिस की वर्दी और नकली आईडी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के मेहंदीपुर निवासी रणबीर सिंह उर्फ दीपा, बल्टोहा निवासी हरप्रीत सिंह और मेहंदीपुर निवासी गुरलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रणबीर सिंह को पहले गिरफ्तार किया गया था, जो पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाता था। पूछताछ में उसने बताया कि उसके दो साथी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं।

एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने नाभा रोड पर बागड़िया के पास ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनसे मौके पर दो पिस्टल, नकली आईडी और पुलिस की वर्दी बरामद हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके पास इंपोर्टेड पिस्टल कहां से आए और उनके तार कहां-कहां जुड़े हैं। एसएसपी ने कहा कि आरोपी पुलिस वर्दी पहनकर लोगों को धमकाते थे और दूसरे जिलों में वारदात करने की योजना बनाते थे ताकि अपने गांव लौटकर पकड़े न जा सकें। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने मलेरकोटला, पटियाला और संगरूर में वारदात करने की योजना बनाई थी। Malerkotla News

यह भी पढ़ें:– Theft News: मंदिर व मोबाइल दुकान में चोरी का चंद घंटों में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fire: मलेरकोटला में जूते-कपड़ों की चार दुकानों में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख
मलेरकोटला (सच कहूँ/गुरतेज जोशी)। Malerkotla News: शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे स्थानीय बस स्टैंड के पास अचानक लगी आग से कपड़ों और जूतों का सामान बेचने वाली चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गर्इं। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में चारों दुकानों में रखा सारा सामान आग की लपटों में जलता दिखाई दिया। इस भीषण हादसे में प्रभावित दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान की सूचना है, हालांकि साथ लगती अन्य दुकानें पक्की बनी होने के कारण आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। उल्लेखनीय है कि हादसे का शिकार हुई चारों दुकानें लकड़ी के खोखों से बनी थीं, जिस कारण कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों के अनुसार सुबह करीब पांच बजे इन दुकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में कथित रूप से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारियां लकड़ी के खोखों वाली दुकानों में से किसी एक पर गिर गईं और आग लग गई। तेजी से फैलती आग को देख मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक चारों दुकानें पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा जूते-कपड़ों का लाखों रुपये मूल्य का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। Malerkotla News

दुकानदारों ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए कहा कि आग लगने के करीब आधे घंटे तक फायर ब्रिगेड की कोई भी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो शायद आग पास की अन्य दुकानों तक न फैलती और इतना बड़ा नुकसान कम हो सकता था।

वहीं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कहा कि जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थीं। आग काफी ज्यादा भड़की होने के बावजूद पूरी मेहनत के साथ आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। Malerkotla News

प्रशासन ने नशा तस्करों की अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त
नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: कप्तान पुलिस

मालेरकोटला (सच कहूँ/गुरतेज जोशी)। Malerkotla News: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस प्रशासन ने नशा तस्करों द्वारा नशे की कमाई से बनाई गई अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।

कप्तान पुलिस (स्थानीय) गुरशरणजीत सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान सिविल प्रशासन और नगर परिषद के सहयोग से किला रहमतगढ़ के निवासी समशाद पुत्र सुलेमान और मौहम्मद मुनीर पुत्र सलामुद्दीन द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाए गए अवैध निर्माणों को नष्ट किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार समशाद के खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मोहम्मद मुनीर के खिलाफ 1 मुकदमा दर्ज है। Malerkotla News

कप्तान पुलिस ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार के अभियान के तहत नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता को भरोसा दिलाया कि नशा तस्करों के खिलाफ ठोस और निरंतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को हर स्तर पर सहयोग देने की अपील की।

पुलिस कप्तान ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन सेफ पंजाब नंबर 97791-00200 पर नशा तस्करों से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत साझा की जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

इस मौके पर डीएसपी मानवजीत सिंह, थाना प्रभारी बलजीत सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज गुरमुख सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। Malerkotla News

यह भी पढ़ें:– CSC Center News: गुरुग्राम में नियमों की अनदेखी करने वाले 286 सीएससी सेंटर किए बंद

महिला ने मां व बेटे के साथ जहर निगलकर की आत्महत्या, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मृतका के परिवार और किसान यूनियन ने पुलिस पर लगाया उचित कार्रवाई न करने का आरोप, दिया धरना

मलेरकोटला (सच कहूँ/गुरतेज जोशी)। Malerkotla News: जिला मलेरकोटला के गांव भूदन में एक 31 वर्षीय विधवा महिला ने अपनी बुजुर्ग मां और 9 साल के बेटे के साथ जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान इन्द्रपाल कौर (31), उसके बेटे जॉर्डन सिंह (9) और मां हरदीप कौर के रूप में हुई है। इन्द्रपाल कौर के पति पविन्द्र सिंह की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी और उसकी मां उसके साथ ही रहती थी। इन्द्रपाल कौर और हरदीप कौर की मौत रात को हो गई थी, जबकि जॉर्डन ने सुबह दम तोड़ा।

जानकारी के अनुसार सुबह जब जॉर्डन सिंह की आंख खुली तो उसने अपनी मां और नानी को मृत देखा। इसके बाद उसने अपनी दादी को इस बारे में बताया, जिससे हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मां और नानी के साथ सो रहे बच्चे पर भी जहर का असर हुआ था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना संदौड़ की पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला, महिला तथा नौ वर्षीय बच्चे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मालेरकोटला के सिविल अस्पताल भेजा गया। उधर, पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न होने के आरोप लगाते हुए मृतका के परिवार और किसान यूनियन ने थाना संदौड़ के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

मौके पर पहुंचे डीएसपी बिक्रमजीत सिंह घुम्मण ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मृतका द्वारा वीडियो में जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना संदौड़ के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि आत्महत्या से पहले इन्द्रपाल कौर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने पड़ोसियों, पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों सहित दस लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। मलेरकोटला पुलिस के अनुसार थाना संदौड़ में दर्ज एफआईआर में मृतका के भाई कुलदीप सिंह पुत्र अच्छरा सिंह निवासी गांव गुरबख्शपुरा, थाना शेरपुर, जिला संगरूर के बयानों के आधार पर दर्ज की गई है।

वीडियो में इन लोगों के नाम | Malerkotla News

चरनजीत कौर (सास), भोला सिंह, सुखपाल सिंह (पुत्र भोला सिंह), दलजीत कौर (पत्नी भोला सिंह), बाबी कौर (पुत्री भोला सिंह), कौरू सिंह, पम्मू सिंह, जसमेल कौर, गुरप्रीत सिंह और किरणा कौर (पत्नी नामालूम), सभी निवासी गांव भूदन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:– Mukhyamantri Swasthya Yojana: तीन करोड़ पंजाबियों को नए साल का तोहफा, जनवरी से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’

सीएम ने अहमदगढ़ व अमरगढ़ के नए तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन
मलेरकोटला जिले को दी 13 करोड़ रुपये की सौगात, आमजन को मिलेगी राहत

लोगों के टैक्स का पूरा पैसा जनकल्याण पर होगा खर्च: सीएम

मलेरकोटला/अहमदगढ़/अमरगढ़ (सच कहूँ/गुरतेज जोशी/सुरिंदर सिंगला)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को मलेरकोटला जिÞले के अहमदगढ़ और अमरगढ़ सब-डिविजनों में नवनिर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के नागरिकों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य उनकी सरकार की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसमें हर नागरिक के टैक्स के एक-एक पैसे को जनता के हित में खर्च किया जाएगा। Punjab News

सीएम ने जानकारी दी कि अमरगढ़ में बने तहसील कॉम्प्लेक्स पर 6 करोड़ 36 लाख रुपये तथा अहमदगढ़ में बने भवन पर 6 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत आई है। अमरगढ़ का तहसील कॉम्प्लेक्स 27,000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में फैला है, जिसमें एस.डी.एम. कार्यालय, कोर्ट रूम, एक बड़ा हॉल, 26 केबिन और विभिन्न अन्य कार्यालय स्थापित किए गए हैं।

प्रशासनिक सेवाओं में आएगा सुधार | Punjab News

भगवंत मान ने आश्वस्त किया कि इन नए कार्यालयों में स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और जनता को समय पर सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि ये कॉम्प्लेक्स न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

अहमदगढ़ भवन में आधुनिक सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि अहमदगढ़ में नवनिर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स 2.39 एकड़ भूमि पर तैयार किया गया है, जो तीन मंजिला इमारत है। इसमें एस.डी.एम. कोर्ट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार कार्यालय, पटवारखाना, रजिस्ट्रेशन काउंटर, स्टाफ रूम और अन्य विभागों के कार्यालय शामिल हैं। विशेष रूप से दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप और लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है। सीएम मान ने कहा कि हजारों लोग प्रतिदिन अपने कार्यों के लिए इन कार्यालयों में आते हैं। इसलिए इन आधुनिक भवनों का निर्माण जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। Punjab News

यह भी पढ़ें:–स्वच्छता सर्वेक्षण 2024: पिछले वर्ष के परिणामो से भी खराब परिणाम रहा कैथल जिले का, प्रदेश में 18वे से 61वे स्थान पर पहुंचा कैथल शहर

Bribe: विजिलेंस ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेता डीईओ कार्यालय का क्लर्क दबोचा
बकाया भत्ता जारी करने के लिए मांगी 30 हजार रिश्वत

मलेरकोटला (सच कहूँ न्यूज)। Malerkotla News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी सख्त मुहिम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री), मालेरकोटला के कार्यालय में तैनात क्लर्क विकास जिंदल को एक शिक्षक से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी क्लर्क ने जिला मालेरकोटला के गांव बागड़ियां के शिकायतकर्ता शिक्षक से डी.ई.ओ. कार्यालय में उसके बकाया भत्ते जारी करने के बदले में कुल 30,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। Malerkotla News

शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त क्लर्क पहले ही उससे 10,000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब बाकी की रकम की मांग कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछा कर उक्त क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की रकम के रंग लगे हुए नोट मौके पर ही बरामद कर लिए गए। Malerkotla News

प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य से विजीलेंस ब्यूरो ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी भ्रष्टाचार से संबंधित कोई जानकारी मिले तो वे इसे हेल्पलाइन नंबरों या आधिकारिक चैनलों के माध्यम से तुरंत साझा करें।

यह भी पढ़ें:– यदि आपने सड़क किनारे ऐसा किया तो पहुंच जायेंगे जेल

12 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ
महिला अपने मायके से बच्चों सहित ससुराल लौट रही थी, रास्ते में सवार हुईं संदिग्ध महिलाएं

सीसीटीवी फुटेज में दिखीं आरोपी महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी

मालेरकोटला (सच कहूँ/गुरतेज जोशी)। Malerkotla News: शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति और रिटायर्ड डीआर शमसाद अली के परिवार के साथ सोमवार को एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई। शमसाद अली की बहू शामिया पत्नी जुबेर अली, निवासी मोहल्ला अराइयां वाला, अपने दो बच्चों के साथ 75 नंबर ई-रिक्शा में सवार होकर मायके मोहल्ला शेखां से ससुराल लौट रही थीं। इसी दौरान उनके पास एक अटैची और एक लेडीज पर्स था, जिसमें करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने रखे गए थे। यह गहने एक छोटे पर्स में रखे हुए थे जो बड़े पर्स के भीतर था।

रास्ते में जब ई-रिक्शा मोहल्ला अजीमपुरा के पास पहुंचा, तब चार अज्ञात महिलाएं अपने दो बच्चों के साथ उसी रिक्शा में सवार हो गईं। ससुराल पहुंचने पर जब शामिया ने पर्स की जांच की, तो पाया कि पर्स की जिप खुली थी और अंदर रखा गहनों वाला छोटा पर्स गायब था। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और उन अज्ञात महिलाओं की तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। Malerkotla News

शमसाद अली ने बताया कि उन्होंने मोहल्ले और आसपास के बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे न केवल ई-रिक्शा की पहचान हुई, बल्कि संदिग्ध महिलाओं की तस्वीरें भी सामने आईं। हालांकि अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे आरोपी | Malerkotla News

घटना को लेकर बात करते हुए एसएसपी गगन अजीत सिंह ने कहा कि जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तत्काल प्रभाव से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस मामले को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की विशेष टीम इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें:– Haryana BPL Ration Card: हरियाणा में इन लोगों के कटे बीपीएल राशन कार्ड, कटने की वजह जानोगे तो दंग रह जाओगे

‘कहा तो बहुत जनों ने, लेकिन मेरा घर बनाया डेरा श्रद्धालुओं ने ही’
डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद परिवार को बनाकर दिया पक्का मकान

सीमेंट की चादरों के नीचे बच्चों सहित रह रहा कुलदीप पक्का मकान देख हुआ भावुक

मालेरकोटला (सच कहूँ/गुरतेज जोशी)। Welfare Work: सीमेंट की चादरों के नीचे अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जिन्दगी गुजार रहे रटोलां गांव के कुलदीप सिंह की आर्थिक हालत इतनी दयनीय बनी हुई थी कि वह सिर्फ अपने बच्चों को पालन-पोषण ही कर सकता था, लेकिन पक्का मकान बनाना उसके लिए एक सपना ही था। बारिश-आंधी के मौसम में कच्ची छत भी परिवार के लिए खतरे कीघंटी थी लेकिन जब इस संबंधी डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत को पता चला तो उन्होंने न सिर्फ उसकी चिंता को दूर किया, बल्कि उसके पक्के घर के सपने को भी पूरा किया। Malerkotla News

जानकारी के अनुसार गांव रटोलां का कुलदीप सिंह, जिसकी धर्मपत्नी की किसी बीमारी के चलते पिछले साल मौत हो गई थी व अब वह अपने तीन बच्चों का पालन पोषण एक छोटे से झौंपड़ी नुमा कमरे में सीमेंट की चादरों के नीचे बहुत ही मुश्किल से कर रहा था, जब इस संबंधी डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं को पता चला तो उन्होंने तुरंत गांव रटोलां में पहुंचकर जायजा लिया व उसकी आर्थिक हालत को देखते हुए मकान बनाकर देने का निर्णय लिया।

मकान बनाने की शुरुआत गांव के सरपंच सुखजीत सिंह व समूह पंचायत सदस्यों व सेवादारों ने पवित्र शाही नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ बोलते हुए सांझे तौर पर की व देखते ही देखते साध-संगत ने पक्का मकान बनाकर परिवार को सौंप दिया। मकान बनाने वाले सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस पुण्य के कार्य में गांव रटोलां व आदमपाल की साध-संगत के अलावा अन्य सेवादारों का सहयोग रहा। Malerkotla News

मेरे जख्मों की मलहम बने डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु: कुलदीप सिंह

कुलदीप सिंह व बच्चों ने अपना मकान बनता देख भावुक होते कहा कि आज उसके जख्मों की मलहम बनकर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पहुंचे हैं। उसे घर बनाने के लिए तो बहुत जनों ने कहा, लेकिन घर बनाया डेरा श्रद्धालुओं ने ही। उसने कहा कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है, उसकी बीमारी पर बहुत ज्यादा खर्च हो चुका था, जिस कारण हम अपना घर नहीं बना सके। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने हमारा साथ दिया है व आज डेरा श्रद्धालुओं ने उसका घर बनाया है। कुलदीप सिंह व उसके पूरे परिवार ने सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व साध-संगत का तहेदिल से धन्यवाद किया।

साध-संगत का धन्यवाद करते हैं: सरपंच सुखजीत सिंह

गांव रटोला के सरपंच सुखजीत सिंह ने कुलदीप सिंह का घर बनाकर देने के लिए पूज्य गुरु जी व साध-संगत का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह अति जरूरतमंद परिवार था। समूह पंचायत डेरा श्रद्धालुओं का धन्यवाद करती है, जिन्होंने इस जरूरतमंद व्यक्ति को घर बनाकर दिया है। वहीं पूर्व सैनिक पंच सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि जैसे साध-संगत के बारे में सुना था, आज हम अपनी आंखों से देख रहे हैं। यह कैसे कुछ ही समय में बिना किसी स्वार्थ के घर बनाकर दे रहे हैं, इनकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। Malerkotla News

यह भी पढ़ें:– Caste Census: देश में इस बार होगी जातिगत जनगणना

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सिविल अस्पताल मलेरकोटला में 19 डॉक्टर और नियुक्त
अब नए डॉक्टरों की संख्या हुई 31 | Malerkotla News

चीफ सचिव हुए अदालत में पेश, अगली पेशी 24 मार्च को

मलेरकोटला (सच कहूँ/गुरतेज जोशी)। Civil Hospital Malerkotla: एतिहासिक व नवाबी शहर को जिला बने हुए करीब चार साल हो गए हैं, लेकिन सिविल अस्पताल मलेरकोटला में तब से ही डॉक्टरों की कमी खल रही है। यहां डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे मलेरकोटलावासियों के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पंजाब के मुख्य सचिव की तलबी के आदेश बड़ी राहत का सबब बन गए हैं। मुख्य सचिव की 4 मार्च को अदालत में वर्चुअली तलबी से पहले राज्य सरकार ने 19 और नए डॉक्टरों की सिविल अस्पताल मलेरकोटला में तैनाती के आदेश दिए हैं। इससे पहले बीते दिनों 12 डॉक्टर नियुक्त किए गए थे, जिसके तहत अब तक नए डॉक्टरों की संख्या 31 हो गई है। Malerkotla News

इससे पहले मलेरकोटला के वकील व पूर्व काऊंसलर बेअंत किंगर के बेटे एडवोकेट भीष्म किंगर ने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी संबंधी दायर जनहित्त पटीशन पर सुनवाई दौरान अदालत ने मुख्य सचिव को अस्पताल में डॉक्टरों की कमी संबंधी 13 फरवरी को हल्फिया ब्यान दायर करने के दिए आदेशों से पहले 5 फरवरी को 7 डॉक्टर सिवल अस्पताल मलेरकोटला में तैनात किए थे। मुख्य सचिव ने 17 फरवरी को अदालत में दिए हल्फिया ब्यान में बताया था कि सिविल अस्पताल मलेरकोटला में मेडिकल अधिकारी(जनरल) के 39 मंजूदशुदा पदों के विरुद्ध इस समय सिर्फ 2 मेडिकल अधिकारी तैनात हैं। उन्होंने माना था कि अगस्त, 2024 में जारी विज्ञापन के जरिये 225 मेडिकल अधिकारियों की की भर्ती में सिविल अस्पताल मलेरकोटला में एक भी डॉक्टर तैनात नहीं किया गया। Malerkotla News

मुख्य सचिव की अदालत में पेशी से पहले एसडीएच अस्पताल रायकोट लुधियाना में तैनात डॉ. मनप्रीत सिंह, एसडीएच अस्पताल नाभा पटियाला में तैनात डॉ. मनप्रीत सिंह, पीएचसी कौली पटियाला में तैनात डॉ. मुहंमद साजिद, एसडीएच अस्पताल नाभा में तैनात डॉ. जसनजोत सिंह व सीएचसी पातड़ां में तैनात डॉ. सुमनदीप कौर को बदलकर सिविल अस्पताल मलेरकोटला में भेज दिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते एडवोकेट भीष्म किंगर व पटीशनर बेअंत किंगर ने बताया कि मंगलवार को हाईकोर्ट में चीफ सचिव पेश हुए, जिन्होंने मलेरकोटला अस्पताल में डॉक्टर पूरे करने की बात कही, जज साहिब के पूछे जाने पर उन्होंने यह भी माना कि यह सभी डॉक्टर नई भर्ती में से हैं, लेकिन माननीय अदालत ने पंजाब सरकार को यह भी आदेश दिए कि अगली पेशी जो 24 मार्च की है, तब तक सभी डॉक्टरों को ड्यूटी ज्वाईन करवाकर रिपोर्ट सौंपी जाए। Malerkotla News

यह भी पढ़ें:– Leprosy: जिले में कुष्ट रोग के सात मरीज, हर माह हो रही 10 हजार की स्क्रीनिंग