Nabha News - Sach Kahoon Hindi

पिता ही निकला बेटे का ‘हत्यारा’, दो गिरफ्तार
दो आरोपी गिरफ्तार, बेटे के झगड़ालू स्वभाव से परेशान पिता ने अपने दोस्त की मदद से की थी हत्या

नाभा (सच कहूँ/तरूण कुमार शर्मा)। Nabha News: नाभा पुलिस ने पिछले दिनों धारोकी गाँव में हुई हत्या के कथित आरोपियों को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का दावा किया है। वीरवार को सदर थाना नाभा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी गुरिन्द्र सिंह बल और सदर थाना इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा आईपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत और जसवीर सिंह पीपीएस कप्तान पुलिस पीबीआई पटियाला, गुरिन्द्र सिंह बल डीएसपी नाभा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह मुख्य अधिकारी थाना सदर नाभा ने 27 अप्रैल को गाँव धारोकी में मोहन दास पुत्र जसपाल दास उर्फ जगपाल दास निवासी धारोकी की हत्या के मामले को सुलझा लिया है उन्होंने बताया कि मृतक का शव गांव धारोकी के खेतों में खून से सना हुआ पाया गया था, जिसके माथे, सिर और हाथों पर तेजधार हथियारों से वार करके बुरी तरह हत्या की गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर नाभा के मुख्य अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक मोहन दास के चचेरे भाई मलकीत दास पुत्र हरिचंद निवासी गांव धारोकी के बयान पर मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि मृतक मोहन दास की हत्या के आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी, इसलिए मामले की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे, कॉल डिटेल्स, टावर लोकेशंस, डंप और ह्यूमन इंटेलिजेंस का सहारा लिया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह मुख्य अधिकारी थाना सदर नाभा सहित अन्य पुलिस टीमों ने छापेमारी की और घटना के आरोपियों जसपाल सिंह उर्फ जगपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह और राजेन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गाँव धारोकी तहसील नाभा जिला पटियाला को गिरफ्तार किया, और घटनास्थल पर इस्तेमाल हुए हथियार बरामद किए।

पुलिस पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि मोहन दास की हत्या रंजिश के कारण की गई थी। मृतक मोहन दास झगड़ालू किस्म का व्यक्ति था, जो कई वर्षों से अपनी पत्नी, बेटियों और पिता जसपाल सिंह के साथ मारपीट करता था और उसके खिलाफ गाँव में कई बार लड़ाई-झगड़े की शिकायतें भी दर्ज हो चुकी थीं। मृतक के झगड़े और मारपीट से तंग आकर उसके पिता जसपाल सिंह और उसके दोस्त राजेन्द्र सिंह ने मिलकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया। कथित आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया, और पुलिस रिमांड प्राप्त कर उनसे और गहन पूछताछ की जाएगी।

आठ महीनों से नरेगा कामगारों को न काम मिला, न बेरोजगारी भत्ता, बिगड़ा घर का बजट
काम बंद होने से दर-दर भटक रहे हैं नरेगा मजदूर: कश्मीर सिंह

1 और 2 अप्रैल को डीसी कार्यालयों के बाहर धरना देंगे कामगार

नाभा (सच कहूँ/तरूण शर्मा)। Nabha NREGA Workers News: ग्रामीण मजदूरों के लिए वर्ष 2005 में लागू राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (नरेगा) ने 100 दिनों के काम की गारंटी दी थी। इससे मजदूरों को कुछ दिनों का काम मिल जाता था और वे अपने परिवार का पेट भर पाते थे। लेकिन मौजूदा हालात यह हैं कि केंद्र और पंजाब सरकार की लापरवाही के कारण पिछले आठ महीनों से नरेगा बंद पड़ा है। कामगार काम की तलाश में भटक रहे हैं और सरकारें उनकी समस्याओं से मुंह मोड़े बैठी हैं। नरेगा रोजगार प्राप्त मजदूर यूनियन (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड कश्मीर सिंह ने नाभा तहसील के गांव ढीगी और ककराला में हुई बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार काम देने के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। Nabha News

पिछले वर्ष 2025-26 में जिन कामगारों ने काम के लिए आवेदन देकर रसीदें प्राप्त की थीं, उन्हें आठ महीनों से न तो काम मिला और न ही नरेगा 2005 के अनुसार बेरोजगारी भत्ता। गुदाईआ ने कहा कि कामगारों ने आवेदन देकर काम माँगा था, यह उनका अधिकार है, कोई भीख नहीं। कामरेड कश्मीर ने घोषणा की कि 1 और 2 अप्रैल को कामगार डीसी कार्यालयों के बाहर धरना देंगे। इन दिनों में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन भरकर डीसी कार्यालयों में जमा किए जाएँगे। उन्होंने कहा कि सरकारों की लापरवाही का सबक जनता 2027 के चुनावों में सिखाएगी। बैठकों को कश्मीर सिंह गुदाईआ, हरपाल कौर ढीगी, भिंदर सिंह गुदाईआ, अमनदीप कौर ककराला और राजिंदर सिंह ककराला ने संबोधित किया। उन्होंने कामगारों से कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखें। Nabha News

यह भी पढ़ें:– Bribe: बीस हजार रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा

Road Accident: नाभा-भादसों रोड़ पर हादसा, दो लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल
कई की हालत गंभीर होने पर पटियाला भेजा गया

नाभा (सच कहूँ/तरुण शर्मा)। Nabha Road Accident News: ठंड के अंतिम दिनों में शुक्रवार सुबह पड़े घने कोहरे के कारण नाभा-भादसों मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि लगभग डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे नाभा के निकट गांव लुबाणा के पास एक सरकारी बस और टिप्पर के बीच टक्कर से हुई। Nabha News

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अचानक बिना आसपास देखे मुख्य सड़क पर आ गए। उसी समय एक ओर से आ रहे टिप्पर चालक ने मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश की, लेकिन घने कोहरे के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। संतुलन बिगड़ने से टिप्पर सामने से आ रही सरकारी बस से जा टकराया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में बस चालक और टिप्पर चालक सहित बस में सवार लगभग डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस और सड़क सुरक्षा बल के वाहनों की सहायता से नाभा के नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टिप्पर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता लेनी पड़ी। इस भीषण दुर्घटना के कारण नाभा-भादसों मार्ग पर कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। मार्ग को सुचारु करने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटनास्थल पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी जसविंदर सिंह खोखर ने बताया कि हादसा गंभीर था। बस में सवार यात्रियों और टिप्पर चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। नाभा नागरिक अस्पताल में तैनात चिकित्सा कर्मियों के अनुसार दुर्घटना में घायल लगभग डेढ़ दर्जन यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सेवा सिंह और सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। अस्पताल में भर्ती घायलों में दस महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। इनमें से चार से पांच घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के उपचार के लिए पटियाला भेजा जा रहा है। Nabha News

यह भी पढ़ें:– धूरी अस्पताल में चोरी का मामला सुलझा, पांच आरोपी गिरफ्तार

लाइनमैन की करंट लगने से मौत, खबर सुनते ही मां ने भी तोड़ा दम
एक ही घर में दो मौतों से गांव में छाया मातम

परिजनों ने पत्नी को नौकरी और सहायता देने की मांग की, केस दर्ज

नाभा (सच कहूँ/तरूण शर्मा)। Nabha News: नाभा के गांव बाबरपुर में बिजली बोर्ड के लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। दुखद घटना तब और गहरी हो गई जब मृतक की मां ने बेटे की मौत की खबर सुनते ही दम तोड़ दिया। एक ही घर में अचानक हुई दो मौतों से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो बिजली बोर्ड में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार वह बाबरपुर में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहा था, तभी अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

मृतक के रिश्तेदार अरुण ने बताया कि संजीव की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां सिगलो देवी ने भी दम तोड़ दिया। परिवार में अचानक दो मौतों से गहरा संकट छा गया है। मृतक संजीव कुमार की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र पांच वर्ष और दो वर्ष है। परिवार का पालन-पोषण करने वाला वही था। परिजनों ने मांग की है कि विभाग मृतक की पत्नी को नौकरी और आवश्यक सहायता प्रदान करे ताकि परिवार का जीवनयापन जारी रह सके। Nabha News

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता ने संबंधित जेई पर आरोप लगाया है कि उसने मोबाइल के जरिए अस्थायी रूप से बिजली बंद करवाई और उसके बाद संजीव को ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया। अचानक करंट आने से संजीव की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– Bhatinda Refinery: बठिंडा रिफाईनरी में होगा 2600 करोड़ का नया निवेश: संजीव अरोड़ा

नाभा की सास व पुत्रवधू ने एक साथ जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में हासिल की ‘जीत’
जिम्मेवारी को तनदेही और ईमानदारी से निभाने के लिए सदैव तत्पर: जसविन्द्र कौर व चन्नप्रीत कौर

नाभा (सच कहूँ/तरुण कुमार शर्मा)। Nabha News: नाभा तहसील में एक ही परिवार की दो महिलाओं ने एक साथ जीत हासिल कर एक अनोखा राजनीतिक रिकॉर्ड बनाया है। एक ही परिवार की पुत्रवधू व सास ने एक साथ जिला परिषद और ब्लॉक समिति दोनों चुनाव जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। मामला नाभा के गांव सुखेवाल से जुड़ा है, जहां आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता धमेन्द्र सुखेवाल की माता जसविन्द्र कौर और धर्मपत्नी चन्नप्रीत कौर क्रमश: जिला परिषद और ब्लॉक समिति सीट से चुनाव मैदान में उतरी थीं और दोनों ही अपनी-अपनी सीटों से विजयी घोषित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि ब्लॉक समिति की विजयी उम्मीदवार चन्नप्रीत कौर मूल रूप से शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं और प्रोफेसर के रूप में सेवाएं देने के साथ-साथ गांव की होनहार सरपंच भी रह चुकी हैं। Nabha News

इस जानकारी की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ नेता धमेन्द्र सुखेवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने उनके परिवार को बड़ा सम्मान देते हुए उनकी माता जसविन्द्र कौर और धर्मपत्नी चन्नप्रीत कौर को क्रमश: जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में उम्मीदवार बनाया। क्षेत्रवासियों ने उन्हें भरपूर प्यार और वोटों के सहयोग से विजयी बनाकर जो सम्मान दिया है, उसके लिए उनका परिवार सदैव आभारी रहेगा।

इस मौके जिला परिषद मल्लेवाल की विजेता जसविन्द्र कौर और ब्लॉक समिति की विजेता चन्नप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों और आप पार्टी ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें यह बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है, वे दोनों पूरी ईमानदारी से क्षेत्र के विकास के लिए अपना पूरा योगदान देंगी। Nabha News

यह भी पढ़ें:– Haryana Jobs: हरियाणा में सरकारी नौकरियों के खुले दरवाजे

Fire: नाभा में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
फायर ब्रिगेड टीम ने पहुँचकर आग पर पाया काबू

नाभा (सच कहूँ/तरुण कुमार शर्मा)। Nabha News: नाभा में फर्नीचर के एक गोदाम में अचानक लगी भीषण आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। यह आग रोहटी पुल के पास स्थित तनिशत फर्नीचर नामक गोदाम में लगी। गोदाम के मालिक अश्वनी कुमार ने बताया कि यह गोदाम उनकी पत्नी के नाम पर है। उन्होंने बताया कि गोदाम में रखा पूरा फर्नीचर जलकर राख हो गया, जिसकी कीमत लाखों में थी।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, परंतु अनुमान है कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। उन्होंने बताया कि सुबह सफाई करने के लिए जब सफाई कर्मी आई तो तक सब कुछ ठीक था, पर कुछ समय बाद गोदाम में रहने वाली मजदूर ने सूचना दी कि अंदर से तेज धुआँ निकल रहा है। गोदाम में नए सोफे, कुर्सियाँ, फोम और अन्य महँगा फर्नीचर बनाने का सामान मौजूद था। जब वे मौके पर पहुँचे, तब आग तेजी से फैल चुकी थी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। Nabha News

मालिक के अनुसार यह उनका रोजगार का स्रोत था और लगभग 35-40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, गोदाम में काम व रहने वाला फर्नीचर मिस्त्री शमशाद ने बताया कि महिला सफाई कर्मी ने ही सबसे पहले आग का पता लगाकर मालिक को फोन किया और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। वहीं दूसरी ओर, नाभा फायर ब्रिगेड टीम के डीओ दविन्द्र, फायरमैन कृष्ण कुमार, गगनदीप सिंह और सुमीत कुमार घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम के सदस्यों ने बताया कि आग बेहद भीषण थी, जिसे नियंत्रण में लाना काफी मुश्किल रहा। Nabha News

यह भी पढ़ें:– पुलिस ने की लोगों की जेब काटकर चोरी करने वाली 7 अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरफ्तार

नाभा काउंसिल के ईओ के सरकारी आवास पर चला ‘पीला पंजा’
प्रशासन और किसानों की मौजूदगी में करवाई गई खुदाई

सीसीटीवी का डीवीआर और डिस्प्ले गायब, किसानों का मोर्चा जारी

नाभा (सच कहूँ/तरूण शर्मा)। Nabha News: नाभा काउंसिल के ई.ओ. (कार्य साधक अधिकारी) की सरकारी आवास में प्रशासन और किसान संगठनों की सहमति से पीला पंजा चलाया गया। इस मौके पर नाभा के नायब तहसीलदार अंकुश, कार्य साधक अधिकारी गुरचरण सिंह, सीआईए स्टाफ पटियाला से एसआई दविंदर सिंह और किसान संगठन के नेता मौजूद रहे। बीते दिन किसान संगठनों ने ई.ओ. की सरकारी आवास को घेरकर मोर्चा लगाया था। उनका दावा था कि किसान आंदोलन से गायब हुई ट्रालियां और अन्य सामान आवास परिसर में जमीन के नीचे दबा हुआ है।

रातभर चले धरने के बाद बुधवार को प्रशासन और किसानों की सहमति से जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई की गई। इस दौरान जमीन से बड़ी मात्रा में लोहे की चादरें बरामद हुईं। किसान जत्थेबंदी के ब्लॉक प्रधान गमदूर सिंह ने आरोप लगाया कि यह लोहा किसानों की ट्रालियों का है और आगे और भी सामान बरामद हो सकता है। गौरतलब है कि ई.ओ. की सरकारी आवास में अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन उनका डीवीआर और डिस्प्ले एलसीडी मौके से गायब पाया गया। खबर लिखे जाने तक खुदाई और किसानों का मोर्चा जारी था। Nabha News

पहले से एफआईआर दर्ज

सीआईए स्टाफ के एसआई दविंदर सिंह ने बताया कि मामले में पहले से ही एफआईआर दर्ज है और मौजूदा बरामदगी का विवरण उसी केस में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है और आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चौकीदार और अन्य कर्मचारी कुछ बता सकते हैं: अधिकारी

नाभा काउंसिल के कार्य साधक अधिकारी गुरचरण सिंह ने स्वीकार किया कि उनकी सरकारी आवास की खुदाई से लोहा मिला है। उन्होंने बताया कि काउंसिल के प्रस्ताव संख्या 140 के तहत सफाई का कार्य काउंसिल अध्यक्ष सुजाता चावला के पति पंकज पप्पू को सौंपा गया था, जो इस आवास को कार्यालय के रूप में इस्तेमाल करता रहा। गुरचरण सिंह ने कहा कि अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने कभी इस आवास में निवास नहीं किया। उन्होंने कहा कि खुदाई से मिले लोहे के बारे में चौकीदार और अन्य कर्मचारी ही बता सकते हैं कि यह कैसे और क्यों हुआ।

यह भी पढ़ें:– मानवता शर्मसार: लावारिस शव को कचरा वाहन में ले गए निगमकर्मी

तौल में गड़बड़ी का आरोप, सात फर्मों पर ठोका जुर्माना
बोर्ड ने एक आढ़ती का लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित किया

किसानों के शोषण पर मंडी बोर्ड सख्त, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा

नाभा (सच कहूँ/तरुण कुमार शर्मा)। Nabha News: धान के सीजन में किसानों के शोषण की घटनाओं की जानकारी मिलते ही मंडी बोर्ड ने सख्त कार्रवाई करते हुए नाभा के आठ आढ़तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। इन पर किसानों की फसल की तौल में गड़बड़ी के आरोप सिद्ध होने पर सात फर्मों पर भारी आर्थिक जुर्माना लगाया है, जबकि एक आढ़ती का लाइसेंस सीमित अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है।

यह मामला नाभा के अधीन आने वाले गुरदित्तपुरा और छीटांवाला गांवों के खरीद केंद्रों से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भारतीय किसान यूनियन के उप-प्रधान ने आरोप लगाया कि गुरदित्तपुरा केंद्र पर दो आढ़तियों की फर्मों ने किसानों की फसल को सरकारी मानकों से अधिक तौला। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मंडी में रात को तौली गई फसल की जांच की, तो लगभग हर कट्टे में 500 से 700 ग्राम तक अधिक तौल पाई गई। Nabha News

किसान नेताओं ने सरकार से मांग की कि मंडियों में किसानों के शोषण की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर, आरोपित फर्मों के मालिकों ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दिए बयान में अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन यह भी कहा कि घटना के समय वे स्वयं मौजूद नहीं थे और यह सब मजदूरों की गलती से हुआ। उनका कहना था कि भरा हुआ माल सीधे सेलर के पास चला जाता है, जिससे उन्हें कोई सीधा लाभ नहीं होता।

मंडी बोर्ड ने की त्वरित कार्रवाई | Nabha News

जैसे ही मंडी बोर्ड को दोनों खरीद केंद्रों पर हो रही अनियमितताओं की जानकारी मिली, वह तुरंत हरकत में आया और संबंधित आढ़तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। मंडी समिति नाभा के सचिव अमित कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि गुरदित्तपुरा और छीटांवाला केंद्रों के आठ आढ़तियों की फर्मों पर कुल 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि एक फर्म का लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। सचिव अमित कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पंजाब सरकार के निदेर्शों के अनुसार मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति या संस्था किसानों की मुश्किलें बढ़ाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– कैराना के मोहल्ला इकबालपुरा में बन रहा था ‘मौत का सामान’

सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने की छापेमारी, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
स्वास्थ्य मंत्री बोले- घटिया सामग्री की कोई गुंजाइश नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई

नाभा (सच कहूँ/तरुण कुमार शर्मा)। CM Flying Squad: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड ने सोमवार को हियाणा खुर्द से मंडौर अजनोदा तक बनी सड़क की जांच करते हुए तीन सैंपल लिए। यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के पटियाला ग्रामीण क्षेत्र की नोडल वॉलंटियर टीम की रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें सड़क की स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Nabha News

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी नोडल वॉलंटियर टीम क्षेत्र में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता की जांच करती है, स्थानीय लोगों से फीडबैक लेती है और जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की जानकारी सरकार तक पहुँचाती है। इसी प्रक्रिया के तहत हियाणा-मंडौर अजनोदा सड़क की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की गई थी। लोक निर्माण विभाग के निर्माण सर्कल पटियाला के निगरानी इंजीनियर मनप्रीत सिंह ने बताया कि टीम ने सड़क के तीन सैंपल लिए हैं, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मौके पर मौजूद एजेंसी और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सड़क निर्माण में आवश्यक सुधार और मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। Nabha News

यह भी पढ़ें:– फतेहाबाद पुलिस का अभियान: बिना अनुमति सिम बेचने वालों पर कसी नकेल

नाभा में विधायक देव मान ने बिजली बोर्ड के दो नए ब्रेकरों का किया उद्घाटन
भगवंत मान सरकार को 9 करोड़ रुपये का बिजली आधुनिकीकरण पैकेज हलका नाभा के लिए बड़ा तोहफा: मान

नाभा (सच कहूँ/तरुण कुमार शर्मा)। Nabha News: हलका नाभा के विधायक देव मान ने बुधवार को स्थानीय मुख्य बिजली ग्रिड में दो नए ब्रेकरों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 67 लाख रुपये की लागत से तैयार ये दोनों ब्रेकर अब चालू हो गए हैं, जिनसे गोबिंदगढ़ छन्ना और मॉडल सिटी नाभा क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में बड़ा सुधार होगा और ओवरलोडिंग के कारण लगने वाले पावर कट से राहत मिलेगी। Nabha News

उन्होंने बताया कि इन बे्रकरों के शुरू होने से ग्रिड का लोड संतुलित और अधिक आधुनिक हो जाएगा, जिससे ‘डिम लाइट’ व ‘बिजली गुल’ जैसी समस्याओं से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। विधायक देव मान ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण की दिशा में काम कर रही है। हलका नाभा के बिजली प्रॉजैक्ट के लिए 9 करोड़ रुपये का पैकेज इस क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा तोहफा है।

उन्होंने बताया कि नाभा ग्रिड में 13 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जबकि 18 पुराने ट्रांसफार्मरों को उच्च क्षमता वाले आधुनिक ट्रांसफार्मरों से बदला जा रहा है, ताकि ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान किया जा सके। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में नई तारें डाली जा रही हैं और रिहायशी क्षेत्रों से हाई-वोल्टेज तारें हटाने के कार्य तेजी से चल रहे हैं, वहीं एक्सईएन रंजीत सिंह ने बताया कि नाभा में ही 5 नए फीडर लगाए जा रहे हैं और 220 के.वी. सप्लाई लाइन के अलावा अब अबलोवाल ग्रिड से भी सप्लाई दी जाएगी, ताकि किसी एक लाइन में खराबी होने पर भी बिजली आपूर्ति बाधित न हो। Nabha News

यह भी पढ़ें:– पंजाब में स्वास्थ्य व शिक्षा क्रांति के बाद अब आएगी बिजली क्रांति: डॉ. सिंह

बौना वायरस व हल्दी रोग से हुए धान के नुक्सान का होगा विशेष सर्वेक्षण: डॉ. सिंह
कहा, पंजाब सरकार मुश्किल घड़ी में किसानों के साथ खड़ी

नाभा (सच कहूँ/तरुण कुमार शर्मा)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि बौना वायरस (सैडर्न राइस ब्लैक स्ट्रीक्ड डार्फ वायरस), हल्दी रोग (झूठी कांगियारी) और स्थानीय बाढ़ के कारण खराब हुई धान की फसल का आकलन करने के लिए विशेष सर्वेक्षण करवाया जाएगा। उन्होंने प्रभावित किसानों से अपील की कि अपनी फसल विशेष सर्वेक्षण होने तक न नष्ट करें क्योंकि सीएम भगवंत मान ने जल्द ही विशेष सर्वेक्षण कर किसानों को मुआवजा देने को हरी झंडी दे दी है। लगातार दूसरे दिन, डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला जिले के गाँव इछेवाल, रोहटी बस्ता, रोहटी मौड़ा, रोहटा, लुबाना कर्मू, कैदूपुर और धंगेड़ा का दौरा किया। Nabha News

उनके साथ कृषि विशेषज्ञ भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने चिंता व्यक्त की कि पटियाला में लगभग 8,000 एकड़ धान की फसल प्रभावित हुई है। पहले बाढ़ की मार और अब धान के वायरस से नुकसान, पंजाबियों को दोहरे संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस मुश्किल समय में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। डॉ. सिंह ने बताया कि जिन किस्मों, पी.आर. 131, पी.आर. 132 और पी.आर. 114 को 25 जून से पहले लगाया गया था, वे सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं, जिससे पौधों का बढ़ना रुक गया और दाने नहीं बने।

स्वास्थ्य मंत्री ने किसानों से अपील की कि कृषि विभाग के साथ लगातार संपर्क में रहें व दी गई सिफारिशों को तुरंत लागू करें। उन्होंने भरोसा भी दिलाया कि मुआवजे के साथ-साथ सरकार अगली फसल के लिए डी.ए.पी. खाद और मानक बीज समय पर उपलब्ध कराएगी, ताकि किसान अपने नुकसान से संभल कर अगली फसल बो सकें। Nabha News

यह भी पढ़ें:– जरूरतमंद परिवारों के लिए ‘कंटेनर होम’ लेकर रमदास पहुँची अमायरा

Roof Collapsed: छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर घायल
घायलों को रजिंदरा अस्पताल, पटियाला रेफर किया

नाभा (सच कहूँ/तरूण शर्मा)। Roof Collapsed: नाभा विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी गांव मंडौढ़ में एक मकान की छत गिरने से एक ही प्रवासी परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में परिवार के मुखिया रमेश कुमार, उनकी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी शामिल हैं। सभी घायलों को पहले नाभा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रजिंदरा अस्पताल, पटियाला रेफर कर दिया गया। Nabha News

ग्रामीणों ने बताया कि यह प्रवासी परिवार पिछले दो-तीन महीनों से इस मकान में रह रहा था, जिसकी छत गॉर्डर से बनी थी। सोमवार सुबह करीब पांच बजे, जब परिवार सो रहा था, अचानक मकान की छत ढह गई। इस हादसे में पूरा परिवार मलबे में बुरी तरह फंस गया। छत गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और परिवार को मलबे से निकालकर नाभा सिविल अस्पताल पहुंचाया। Nabha News

ग्रामीणों ने बताया कि यह हादसा सुबह के समय हुआ, जिसके कारण आसपास के लोगों ने तुरंत स्थिति को संभाला और परिवार को समय रहते बचा लिया गया। उनका कहना था कि अगर यह हादसा रात के समय होता, तो शायद किसी को कुछ पता ही नहीं चलता। हादसे में घायल हुए परिवार के सभी सदस्यों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। नाभा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रजिंदरा अस्पताल, पटियाला भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:– Traffic Challan: स्कूटी के 28 चालान के दो लाख जुर्माना नहीं भरने पर पुलिस ने जब्त की स्कूटी