transfers - Sach Kahoon Hindi

Haryana Transfer: हरियाणा में 4 आईएएस व 13 एचसीएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana IAS-HCS Transfer: हरियाणा ने तत्काल प्रभाव से 4 आईएएस और 13 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिद्धप्पा भाविकट्टी, को राज्यपाल का सचिव, श्रम आयुक्त तथा श्रम विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अनीश यादव, जो वर्तमान में विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक तथा विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे, को हैफेड तथा हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गनौर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। विक्रम को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का प्रबंध निदेशक तथा ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। वे हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक भी रहेंगे। Haryana Transfer

सचिन गुप्ता, जो वर्तमान में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा एचएसएमआईटीसी के प्रबंध निदेशक तथा रोहतक के उपायुक्त हैं, को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक के प्रशासक तथा शहरी सम्पदा, रोहतक अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। एचसीएस अधिकारियों में श्री अमित कुमार-1 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पुन्हाना लगाया गया है। वीरेंद्र चौधरी को शम्भू के स्थान पर जिला परिषद कुरुक्षेत्र तथा डीआरडीए कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इनका भी हुआ ट्रांसफर | Haryana Transfer

मनीष कुमार लोहान, जो वर्तमान में नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को खान एवं भूविज्ञान विभाग तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। सुरेंद्र सिंह-2 को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां, सोनीपत में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

वेद प्रकाश को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डबवाली; भूपेंद्र सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पलवल तथा अश्वीर सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बरवाला लगाया गया है। संजीव कुमार को मनोज कुमार-1 के स्थान पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बावल नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी सुश्री अनमोल को सहकारी चीनी मिल, सोनीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। ज्योति नागपाल को सिटी मजिस्ट्रेट गुरुग्राम; सपना यादव को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), हिपा गुरुग्राम; हनी बंसल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) फरीदाबाद तथा अंकित कुमार-2 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गोहाना नियुक्त किया गया है। एचसीएस अधिकारी शंभू तथा मनोज कुमार-1 के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। दोनों अधिकारी कार्यमुक्त होने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़ें:– रात को घर से लापता हुआ युवक सुबह गांव के स्कूल में मृत मिला

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Transfer News: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 23 आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेशों के अनुसार डॉ. राजा शेखर वुंडरू को परिवहन विभाग तथा मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। जी. अनुपमा को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के साथ-साथ नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। अपूर्व कुमार सिंह को उच्चतर शिक्षा विभाग और लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) तथा वास्तुकला विभाग का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। अनुराग अग्रवाल को नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी संपदा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया है। Haryana IAS Transfers

इन अधिकारियों को भी किया गया ट्रांसफर

विजयेंद्र कुमार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, नियुक्तियां, कार्मिक विभाग तथासैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रस्तावित हरियाणा आय संवर्धन बोर्ड अधिकारी का ओएसडी लगाया गया है। पंकज अग्रवाल को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग में प्रधान सचिव और हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड में सलाहकार नियुक्त किया गया है। विजय सिंह दहिया को स्कूल शिक्षा विभाग के साथ-साथ पशुपालन एवं खेल विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। आशिमा बराड़ को आबकारी एवं कराधान तथा वित्त विभाग के साथ-साथ ऊर्जा विभाग के आयुक्त एवं सचिव का दायित्व भी दिया गया है।

फूलचंद मीणा को मानव संसाधन विभाग, सामान्य प्रशासन के आयुक्त एवं सचिव तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ-साथ फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार को विकास एवं पंचायत विभाग और सहकारिता विभाग के आयुक्त एवं सचिव के साथ-साथ हरियाणा पावर जेनरेशन कॉपोर्रेशन के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। ए. मोना श्रीनिवास को रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन, नई दिल्ली तथा सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जे.गणेशन को ये पोर्टफोलियो | Haryana IAS Transfers

जे. गणेशन को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, नागरिक संसाधन सूचना विभाग का आयुक्त एवं सचिव, सभी के लिए आवास विभाग का महानिदेशक एवं सचिव लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें हरियाणा एआई विकास परियोजना और हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और अन्य बाहरी सहयता प्राप्त परियोजनाओं का सीईओ और हरट्रॉन का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। अशोक कुमार मीणा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव तथा विदेशी सहयोग विभाग के महानिदेशक का कार्यभार दिया गया है। मनी राम शर्मा को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां नियुक्त किया गया है। मुकुल कुमार को निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय, मिशन निदेशक, राज्य शहरी आजीविका मिशन एवं राज्य शहरी विकास प्राधिकरण तथा निदेशक, हॉस्पिटैलिटी का कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. आदित्य दहिया को प्रबंध निदेशक, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड तथा निदेशक, डिपार्टमेंट आॅफ फ्यूचर नियुक्त किया गया है।

विजय कुमार सिद्धप्पा भावीकट्टी को प्रबंध निदेशक, हैफेड तथा हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉपोर्रेशन, गनौर का दायित्व दिया गया है। सुशील सारवन को प्रबंध निदेशक, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा हरियाणा वित्त निगम का कार्यभार सौंपा गया है। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक भी लगाया गया है। नेहा सिंह को उपायुक्त, सोनीपत नियुक्त किया गया है। सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक और विजिलेंस विभाग की अतिरिक्त सचिव वर्षा खांगवाल को राज्य परियोजना निदेशक, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। मनीता मलिक को निदेशक, मौलिक शिक्षा हरियाणा एवं अतिरिक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग नियुक्त किया गया है। वंदना दिसोदिया को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हरियाणा का निदेशक तथा अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।

Rajasthan Police: हनुमानगढ़ को मिला नया एसपी! नरेंद्र सिंह मीणा होंगे जिले के 34वें पुलिस अधीक्षक
आईपीएस हरिशंकर का श्रीगंगानगर तबादला, बाड़मेर से हनुमानगढ़ आएंगे नरेंद्र सिंह मीणा

Rajasthan Police: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 64 अधिकारियों के तबादले करते हुए राज्य के दो दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षकों में बदलाव किया है। कार्मिक विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात जारी आदेश के अनुसार हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, बीकानेर, बूंदी, करौली, सिरोही, कोटपूतली-बहरोड़, फलोदी, भिवाड़ी व खैरथल-तिजारा सहित 24 से अधिक जिलों के एसपी बदले गए हैं। आदेश के तहत हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हरिशंकर को पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर का नया एसपी बनाया गया है। Hanumangarh News

वहीं बाड़मेर के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा को हनुमानगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र सिंह मीणा हनुमानगढ़ के 34वें एसपी होंगे। उन्हें करीब दो वर्ष पहले बाड़मेर के एसपी पद पर लगाया गया था। मूल रूप से अलवर जिले के नीमराणा के शाहजहांपुर निवासी नरेंद्र सिंह मीणा प्रशासनिक सख्ती के साथ आमजन से संवाद बनाए रखने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। वे पूर्व में दूदू जिले के एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बतौर जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ उनका तीसरा जिला होगा। 7 जुलाई 1968 को जन्मे नरेंद्र सिंह मीणा वर्तमान में 58 वर्ष के हैं और उनकी सेवानिवृत्ति में लगभग दो वर्ष का समय शेष है। उनकी कार्यशैली की विशेषता यह मानी जाती है कि वे फील्ड में सक्रिय रहते हैं और सीधे जनता से संवाद कर समस्याओं को समझने की कोशिश करते हैं। इससे पहले वे नोहर-भादरा में करीब डेढ़ वर्ष तक एएसपी और चूरू के राजगढ़ में डीएसपी के रूप में भी तैनात रह चुके हैं। 1 सितंबर 2023 को उनका आईपीएस के रूप में प्रमोशन हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के साथ मिलकर सराहनीय कार्य करने के लिए उन्हें सेना प्रमुख सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। Hanumangarh News

मिसाल बनी नशा तस्करों पर की गई कार्रवाई

आईपीएस हरिशंकर का हनुमानगढ़ जिले में करीब दस माह का कार्यकाल रहा। उन्होंने 23 मई 2025 को एसपी पद का कार्यभार ग्रहण किया था। उनके नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया गया। जिस आक्रामकता और निरंतरता के साथ पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई की, वह जिले के लिए मिसाल बनी। नशे के अवैध कारोबार में लिप्त कई सप्लायर्स के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई। नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के चलते आईपीएस हरिशंकर आमजन के बीच लोकप्रिय हो गए थे। अब समाज और पुलिस महकमे को नए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा से भी काफी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि उनके अनुभवी नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा नशे के खिलाफ चल रहा अभियान और तेज किया जाएगा। Hanumangarh News

Transfers: पंजाब में 96 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पंजाब सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 96 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार द्वारा जारी आदेशों में ज्यादातर अधिकारी जिलों से संबंधित हैं। जारी सूची के अनुसार आईएएस राजदीप सिंह बराड़ को एडीसी अर्बन बठिंडा और एसीए बठिंडा विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

आईएएस रुबिंदरजीत सिंह को अतिरिक्त सचिव स्थानीय निकाय, आईएएस दिव्या पी को एडीसी ग्रामीण जालंधर, आईएएस विवेक कुमार मोदी को एडीसी बरनाला, आईएएस कृष्ण पाल राजपूत को एडीसी ग्रामीण विकास फिरोजपुर, आईएएस डैवी गोयल को एडीसी मुक्तसर, आईएएस कृतिका गोयल को एसडीएम महल कलां और आईएएस राकेश कुमार मीना को संयुक्त आयुक्त नगर निगम बठिंडा लगाया गया है।

पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची | Chandigarh News

पीसीएस अधिकारियों में गुरप्रीत सिंह थिंद को एडीसी जनरल तरनतारन, रुपिंदर पाल सिंह को एडीसी अर्बन अमृतसर, अमित बैंबी को एडीसी अर्बन लुधियाना, अमरबीर कौर भुल्लर को सचिव अधीन सेवाएं चयन बोर्ड, परमजीत सिंह को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक पटियाला विकास प्राधिकरण, अमनदीप कौर को एडीसी फिरोजपुर, राकेश कुमार को जीएम पर्सोनल और प्रशासन, निधि कुमुद को एडीसी होशियारपुर, हरजोत कौर को कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड पब्लिकेशन पंजाब, कुलप्रीत सिंह को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ग्रामीण विकास मोगा, अमरजीत सिंह को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जालंधर

विकास प्राधिकरण, गुरमीत कुमार को सहायक आयुक्त राज्य कर लुधियाना, नरिंदर सिंह को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ग्रामीण विकास लुधियाना, चारूमिता को संयुक्त सचिव स्थानीय संस्थाएं, मनजीत सिंह चीमा को डिप्टी कमिश्नर जगराओं, पूनम सिंह को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर लुधियाना, और अन्य अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Rice Theft Case: चावल चोरी मामले में तीन प्रवासी गिरफ्तार

Transfers: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो आईएएस और 39 एचसीएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Transfers: हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए, तत्काल प्रभाव से दो आईएएस और 39 एचसीएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी अंकित कुमार चौकसे को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), झज्जर तथा शास्वत सांगवान को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बराड़ा लगाया गया है। एचसीएस अधिकारियों में विवेक पदम सिंह को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का कंट्रोलर और विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग तथा हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव भी लगाया गया है। डॉ. सरिता मलिक को हरियाणा सूचना का अधिकार आयोग का सचिव जबकि वत्सल वशिष्ठ को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

जग निवास को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, झज्जर जबकि सुशील कुमार-1 को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, महेंद्रगढ़ का कार्यभार सौंपा गया है। वीरेंद्र सिंह सहारावत को जिला नगर आयुक्त, सिरसा और सतबीर सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, फरीदाबाद तथा एपीजेड फरीदाबाद का विशेष अधिकारी लगाया गया है। वंदना दिसोदिया को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा डॉ. सुशील कुमार-2 को जिला नगर आयुक्त, कैथल की जिम्मेदारी दी गई है। दलबीर सिंह को जिला नगर आयुक्त, नूंह जबकि अश्वनी मलिक को खेल एवं युवा मामले विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। Transfers

यह भी पढ़ें:– Haryana CET News: सीईटी ग्रुप-सी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Punjab Police Transfers: जिम्मेवारी न निभाने वाले 69 पुलिस कर्मियों के किए तबादले
लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Punjab Police Transfers: बीती 30 मार्च को पद संभालने दौरान किए वायदे मुताबिक पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने 6 दर्जन के करीब इंस्पैक्टरों व नीचे के रैंक के पुलिस कर्मियों के तबादले कर दिए। यह पुलिस कर्मचारी पिछले तीन सालों के अधिक समय से एक ही जगह पर तैनात थे। सीपी शर्मा ने इस फेरबदल को तुरंत प्रभावशाली करार दिया। उन्होंने कहा कि इन तबादलों का उद्देश्य कर्मियों को पुन: सृजन करना, सार्वजनिक शिरकत बढ़ाना व कार्यशील संतुष्टि को दूर करना है, जिसके तहत इंस्पैक्टरों से लेकर नीचे के रैंकों तक के 69 पुलिस कर्मियों के काम करने के स्थान बदले गए हैं। Ludhiana News

उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशनों, ट्रैफिक प्रबंधन व विशेष सैलों सहित विभिन्न इकाईयों को कवर करते हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला सीनियर अधिकारियों द्वारा प्रदर्शन का मुल्यांकन करने के बाद लिया गया है। उन्होंंने कहा कि यह उन लोगों के लिए नियमित तौर पर किया जाएगा, जो अपने फर्ज व जिम्मेवारी को पूरी तरह नहीं निभाते। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि लुधियाना पुलिस कानून के राज को कायम रखने, अपराध को खत्म करने व भाईचारे से विश्वास बढ़ाने के लिए समर्पित है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– Toll Free Number: साधारण बैठक में उठी मांग के बाद नप ने जारी किया सफाई का टोल फ्री नंबर

Punjab Transfers: बॉर्डर पर भेजे तहसीलदार व नायब तहसीलदार, नहीं मिली किसी को पोस्टिंग
डिप्टी कमिशनरों को रिपोर्ट करने के आदेश, तहसीलदार सीधे नहीं संभालेेंगे पद

डिप्टी कमिशनर तहसीलदारों को दे सकते हैं कोई अन्य काम, असल काम से रखा जाएगा दूर

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Tehsildar Transfer News: हड़ताल पर चल रहे पंजाब भर के 58 तहसीलदार व 177 नायब तहसीलदारों के तबादले करते हुए उनको बॉर्डर पर भेज दिया गया है। जो तहसीलदार व नायब तहसीलदार बॉर्डर जिले में पहले से ही तैनात थे, उनको पंजाब के बाकी जिलों में तैनात कर दिया गया है। इन तबादलों में एक अहम बात का ध्यान रखा गया है कि किसी भी नायब तहसीलदार या फिर तहसीलदार का तबादला 150 से 200 किलोमीटर से कम नहीं किया गया है। Chandigarh News

वहीं तबादले करने के बाद भी इन तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को हवा में लटकाते हुए पोस्टिंग नहीं दी गई है, इन सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने जिले के डीसी के पास रिपोर्ट करें व डिप्टी कमिशनर द्वारा दिए गए काम को पूरा करें। जिससे साफ है कि फिलहाल किसी भी तहसीलदार व नायब तहसीलदार को रजिस्ट्रियां करने की ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा व उनसे किसी और तरह के काम लेते हुए उनको हवा में ही लटकाकर रखा जाएगा। Chandigarh News

जानकारी के अनुसार पंजाब भर में तहसीलदारों ने विजीलैंस की कार्रवाई के खिलाफ बीते सोमवार से हड़ताल पर जाने का एलान किया था। तहसीलदारों की इस हड़ताल को देखते हुए मंगलवार सुबह ही सीएम भगवंत मान ने सख्त कार्रवाई करते हुए पंजाब भर की तहसीलों में रजिस्ट्रियां को करने के लिए अधिकार कानूनगो व अन्य अधिकारियों को दे दिए गए थे, जिसके बाद मान ने साफ कर दिया था कि वह भ्र्रष्टाचार करने वाले तहसीलदारों की तरफ से ब्लैक-मेल नहीं होंगे, बल्कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तक की जाएगी, जिस के तहत मंगलवार को पहले 15 तहसीलदारों को सस्पेंड किया गया था।

घरों से 200 किलोमीटर दूर भेजा | Chandigarh News

अब बुधवार को 58 तहसीलदार व 177 नायब तहसीलदारों का तबादला करते हुए उनके घरों से 200 किलोमीटर तक दूर भेज दिया गया है, जिसके बाद तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों में भगदड़ का माहौल तक पैदा हो गया है। इन तबादलों के आदेश के नीचे के हिस्से में साफ लिखा हुआ है कि सभी 58 तहसीलदार व 177 नायब तहसीलदारों को अपनी नई पोस्टिंग के जिले के डिप्टी कमिशनरों के पास पेश होना होगा व उनके द्वारा दिए जाने वाले काम को ही पूरा करना होगा। इससे सभी नायब तहसीलदार व तहसीलदार हवा में लटक गए हैं, क्योंकि जब तक डिप्टी कमिशनरों द्वारा कोई सीट नहीं दी जाएगी, उतने समय तक डिप्टी कमिशनर कार्यालय में ही बैठकर इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें:– 30 साल बाद गांव में दोबारा परीक्षा सेंटर आया तो पंचायत ने थामा नकल रहित परीक्षा करवाने का मोर्चा

Punjab: प्रदेश सरकार ने चार डीएसपी के किए तबादले
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। DSP Transfers: प्रदेश सरकार ने उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्मिक अलका मीना को डीआईजी (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा और चार पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले किए। राज्य सरकार की तरफ से बॉर्डर एरिया के चार डीएसपी का तबादला किया है। इनमें अमृतसर, बटाला, तरनतारन और कपूरथला के डीएसपी शामिल हैं। आदेशों के अनुसार डीएसपी डिटेक्टिव रुरल अमृतसर गुरिंदरपाल सिंह नागरा का डीएसपी पीबीआई स्पेशल क्राइम तरनतारन में तबादला किया गया है। Punjab

इसके अलावा डीएसपी डिटेक्टिव बटाला रिपुतपन सिंह का संधू से डीएसपी एसपी तरनतारन, कमलजीत सिंह को डीएसपी एसपी तरनतारन से डीएसपी सातवीं आईआरबी कपूरथला और गुलजार सिंह को डीएसपी सातवीं आईआरबी कपूरथला से डीएसपी आर्थिक अपराध और साइबर क्राइम तरनतारन में स्थानांतरित किया गया है। Punjab

यह भी पढ़ें:– जेनरेटर में बाल फंसने से महिला की मौत

Transfers: हरियाणा में 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों का तबादला
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Transfers: हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तुरंत प्रभाव से 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार भी सौंपा गया है।

महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार विभागों की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार को मत्स्य पालन तथा अभिलेखागार विभागों की आयुक्त एवं सचिव लगाया गया है। आबकारी एवं कराधान आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग की सचिव आशिमा बराड़ को सहकारिता विभाग की आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबंध निदेशक लगाया गया है। Transfers

अंबाला के मंडलायुक्त फूल चंद मीणा को रोहतक का मंडलायुक्त लगाया गया है। अभिलेखागार विभाग के महानिदेशक एवं सचिव शेखर विद्यार्थी को अग्निशमन सेवाएं विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक एवं सचिव दुष्मंता कुमार बेहरा को परिवहन आयुक्त तथा परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक एवं रोहतक के आयुक्त अंशज सिंह को स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान का महानिदेशक एवं अम्बाला का आयुक्त लगाया गया है।

मानव संसाधन विभाग के निदेशक एवं व्यापार मेला प्राधिकरण हरियाणा के प्रशासक विनय प्रताप सिंह को आबकारी एवं कराधान आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव डॉ. शालीन को हरियाणा राज्य भांडागार निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। Transfers

झज्जर की अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी सलोनी शर्मा को भिवानी की अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा जिला नगर आयुक्त, भिवानी लगाया गया है। भिवानी के अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा जिला नगर आयुक्त, भिवानी हर्षित कुमार को नगर निगम, सोनीपत का आयुक्त तथा जिला नगर आयुक्त, सोनीपत लगाया गया है।

फतेहाबाद के अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी राहुल मोदी को जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी लगाया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के विशेष सचिव तथा शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहरावत को अतिरिक्त श्रम आयुक्त (प्रशासन) तथा हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है। इनके अलावा 67 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:– Haryana Railway News: सिरसा समेत इन जिलों की हो गई बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने नई रेलवे लाइन की दी मंजूरी

Rajasthan IPS, RAS Transfers: 53 आईएएस और 113 आरएएस अधिकारी बदले
Rajasthan IPS, RAS Transfers: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राज्य सरकार ने शुक्रवार आधी रात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 आईएएस, 24 आईपीएस, 34 आईएफएस और 113 आरएएस के तबादले किए हैं। चार संभागीय आयुक्त और तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। कांग्रेस राज से उदयपुर कलेक्टर लगे अरविंद पोसवाल का तबादला मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव के पद पर किया है। जयपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर के संभागीय आयुक्त बदले हैं। उदयपुर, और सलूंबर के कलेक्टर बदले गए हैं। उधर, आईएएस राजेंद्र विजय को विभागीय जांच का आयुक्त बनाया गया है। तत्कालीन कोटा संभागीय आयुक्त राजेंद्र विजय के ऊपर एसीबी का छापा पड़ा था, जिसमें कई बेनामी संपत्ति मिली थी। इसके बाद उन्हें एपीओ कर दिया गया था। अब उन्हें पोस्टिंग दी गई है। Rajasthan News

पहली बार जयपुर नारकोटिक्स टास्क फोर्स में एसपी लगाया गया

24 आईपीएस की तबादला सूची में पहली बार जयपुर नारकोटिक्स टास्क फोर्स में एसपी लगाया गया है। जयपुर डीसीपी ट्रैफिक सागर राणा को दौसा एसपी और शाहीन सी को डीसीपी ट्रैफिक लगाया गया है। एपीओ चल रहे आईपीएस एस परिमला को आईजी कार्मिक, किशनसहाय मीणा को आईजी मानवाधिकार, सत्येंद्र सिंह को आईजी सीआईडी सीबी, प्रदीप मोहन को उप निदेशक आरपीए, लोकेश सोनवाल को एसपी एसओजी लगाया गया है। आईएफएस पवन कुमार उपाध्याय नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) समन्वय होंगे। शिखा मेहरा पीसीसीएफ वन्य जीव होंगी। बजट से पहले वित्त विभाग में विशिष्ट सचिव को बदला है, टीकमचंद बोरा का तबादला राजफेड एमडी के पद पर किया है। डीएलबी आयुक्त कुमारपाल गौतम का तबादला राजस्व विभाग के विशिष्ट सचिव पद पर किया है।

खत्म किए गए 6 जिलों के कलेक्टर रहे राजेंद्र सिंह शेखावत को संभागीय आयुक्त कोटा, शक्ति सिंह राठौड़ को आयुक्त टीएडी उदयपुर, शिवांगी स्वर्णकर को रीको एमडी के पद पर लगाया है। इसके अलावा भीलवाड़ा कलेक्टर नामित मेहता का तबादला उदयपुर कलेक्टर के पद पर किया गया है। सलूंबर कलेक्टर जसमीत संधू को भीलवाड़ा कलेक्टर लगाया गया है। टीना डाबी की बहन रिया डाबी को उदयपुर जिला परिषद का सीईओ बनाया है। एसडीएम के पद पर लगे चार नए आईएएस अफसर को जिला परिषद सीईओ के पद पर पोस्टिंग दी गई है। अलवर एसडीएम लगे जूही कर प्रतीक को नए बने भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त के पद पर लगाया गया है। उद्योग विभाग में ओएसडी लगे 10 नए आईएएस अफसर को एसडीएम पद पर पोस्टिंग दी गई है। Rajasthan News

Winter Sports Games 2025: छात्रा दिव्यांशी ने विंटर स्पोर्ट्स गेम्स में जीता कांस्य पदक

Transfers: 65 हैड कांस्टेबल व 59 कांस्टेबल के स्थानांतरण
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। उप महानिरीक्षक पुलिस व सह जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ अरशद अली ने सोमवार को आदेश जारी कर 65 हैड कांस्टेबल व 59 कांस्टेबल के स्थानांतरण किए हैं। इससे पहले रविवार को आदेश जारी कर 36 एएसआई स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए थे। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी स्थानांतरण नीति की पालना में पुलिस कार्मिकों के तबादले किए गए हैं। Transfers

हैड कांस्टेबल की जारी तबादला सूची में नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर से अजीत सिंह को जंक्शन थाना, तलवाड़ा झील थाना से सुखचैन सिंह को पीलीबंगा थाना, गोगामेड़ी थाना से राजेन्द्र कुमार को भिरानी थाना, टाउन थाना से जसवन्त सिंह को संगरिया थाना, टाउन थाना से पुरुषोत्तम पचार को सदर थाना, भादरा थाना से राजपाल सिंह को पल्लू थाना, टिब्बी थाना से दिनेश कुमार को गोगामेड़ी थाना, पीलीबंगा थाना से भंवर सिंह को पुलिस नियंत्रण कक्ष हनुमानगढ़, मालारामपुरा चौकी से भूपसिंह को पुलिस लाइन हनुमानगढ़, गोलूवाला थाना से कुरड़ाराम को जंक्शन थाना, यातायात हनुमानगढ़ से रामकुमार को पुलिस लाइन हनुमानगढ़ (यातायात ड्यूटी रावतसर), फेफाना थाना से भंवरलाल को पुलिस लाइन हनुमानगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

डीआईजी ने स्थानांतरण नीति की पालना में किए पुलिस कार्मिकों के तबादले

तलवाड़ा झील थाना से महेन्द्र सिंह को पुलिस चौकी टाउन, यातायात नोहर से महेन्द्र कुमार को पुलिस चौकी लखूवाली, सदर थाना से अवतार सिंह को रावतसर थाना, संगरिया थाना से लालचन्द को तलवाड़ा झील थाना, सदर थाना से राजेश कुमार को टिब्बी थाना, संगरिया थाना से शैतानाराम को पीलीबंगा थाना, नोहर थाना से बलवान को पल्लू थाना, संगरिया थाना से बलतेज सिंह को भादरा थाना, गोगामेड़ी थाना से लीलाधर को नोहर थाना, यातायात हनुमानगढ़ से सांवरमल को भिरानी थाना, पुलिस नियंत्रण कक्ष हनुमानगढ़ से सुरेश को पुलिस लाइन हनुमानगढ़, नोहर से जाकिर हुसैन को भादरा, महिला थाना से प्रेम कुमार को रावतसर थाना, गोगामेड़ी थाना से सतवीर को नोहर थाना, सदर थाना से नरेश कुमार को भादरा थाना, एएसपी कार्यालय नोहर से सहीराम को सदर थाना, गोगामेड़ी थाना से करणीसिंह को संगरिया थाना स्थानांतरित किया गया है। Transfers

डबलीराठान चौकी से मदन लाल शर्मा को संगरिया थाना, वृत कार्यालय रावतसर से प्रहलाद को भादरा थाना, डबलीराठान चौकी से जसवन्त को फेफाना थाना, सदर थाना से राजेन्द्र सिंह को संगरिया थाना, टाउन थाना से नौरंगलाल को संगरिया थाना, टाउन थाना से प्रतापसिंह को संगरिया थाना, नोहर थाना से मीरसिंह को टाउन थाना, जंक्शन थाना से सरजीत सिंह को पीलीबंगा थाना, भादरा से सरजीत सिंह को गोलूवाला थाना, गोगामेड़ी थाना से गजानन्द को नोहर थाना, नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर से राजेश कुमार को सुरेशिया चौकी, थालडक़ा चौकी से कृष्ण कुमार को यातायात हनुमानगढ़, सीओ एससीएसटी कार्यालय हनुमानगढ़ से पृथ्वीसिंह को वृत कार्यालय रावतसर, गोगामेड़ी थाना से करणीसिंह को यातायात हनुमानगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

जंक्शन थाना से प्रेम कुमार को गोगामेड़ी थाना स्थानांतरित | Transfers

जंक्शन थाना से प्रेम कुमार को गोगामेड़ी थाना, गोलूवाला थाना से केसरीमल को कलक्ट्रेट हनुमानगढ़ चौकी, जंक्शन थाना से विजय सिंह को गोगामेड़ी थाना, नोहर से छोटूलाल को गोगामेड़ी थाना, खुइयां थाना से रमेश सिंह को गोगामेड़ी थाना, संगरिया से हरीसिंह को मालारामपुरा चौकी, एएसपी कार्यालय हनुमानगढ़ से दिनेश धनकड़ को वृत कार्यालय संगरिया, जंक्शन थाना से अलीशेर को नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर, गोगामेड़ी थाना से राजकुमार को भिरानी थाना, वृत कार्यालय हनुमानगढ़ से दिलबाग सिंह को सीओ एससीएसटी हनुमानगढ़, संगरिया से जगदीश प्रसाद को यातायात हनुमानगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

वृत कार्यालय संगरिया से सतपाल को वृत कार्यालय हनुमानगढ़, नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर से दीपचन्द को गोगामेड़ी थाना, रावतसर थाना से अशोक बिश्नोई को पीलीबंगा थाना, भिरानी थाना से सन्तलाल को फेफाना थाना, जाखड़ांवाली चौकी से श्रवण कुमार को संगरिया थाना, सुरेशिया चौकी से मुरारीलाल को टाउन थाना, वृत कार्यालय हनुमानगढ़ से सुभाष चन्द्र को वृत कार्यालय संगरिया, नोहर थाना से राजेश को यातायात हनुमानगढ़, जंक्शन थाना से अशोक कुमार को टिब्बी थाना, तलवाड़ा झील थाना से चन्द्रभान को जंक्शन थाना व डबलीराठान चौकी से जगदीश प्रसाद को टिब्बी थाना में लगाया है। Transfers

Gold Price Today: सोने की कीमतों पर आई नई अपडेट, इतनी हैं आज की ताजा कीमतें!

Transfers: जम्बो तबादला सूची जारी, जिले के कई नायब तहसीलदार बदले
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर की ओर से शुक्रवार को 520 नायब तहसीलदार व कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण/पदस्थापन की जम्बो सूची जारी की गई है। हनुमानगढ़ नायब तहसीलदार भावना शर्मा का स्थानांतरण हनुमानगढ़ जिले में ही नौरंगदेसर नायब तहसीलदार के रिक्त पद पर किया गया है। आदेशों की प्रतिक्षा में मुख्यालय जिला कलक्टर कार्यालय से नायब तहसीलदार देवीलाल बालान को कार्यव्यवस्थार्थ गोलूवाला के नायब तहसीलदार पद पर लगाया गया है। Transfers

नोहर के रामगढ़ के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार गुलाब सिंह नोजल का तबादला करणपुर के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार के पद पर किया गया है। फेफाना के नायब तहसीलदार हनुमान सिंह सीकर ग्रामीण के नायब तहसीलदार होंगे। टिब्बी के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार नखतसिंह को जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ एसडीएम कार्यालय में कार्यव्यवस्था नायब तहसीलदार लगाया गया है। एसीएम फास्ट ट्रैक भादरा के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार नेकीराम/अमीलाल का स्थानांतरण नोहर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार पद पर किया गया है।

कइयों का जिले के अंदर तो कइयों का अन्यत्र जिलों में स्थानांतरण | Transfers

नोहर के नायब तहसीलदार ओमप्रकाश/पूर्णराम अब चूरू जिले के सिद्धमुख के नायब तहसीलदार होंगे। रावतसर के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार पतराम/चंदूराम टिब्बी के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार होंगे। भादरा के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार पूर्णचंद श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर पीटीएस के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार होंगे। उपखण्ड अधिकारी हनुमानगढ़ कार्यालय के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक को चूरू जिले के सरदारशहर में कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार लगाया गया है। पल्लू के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार पूर्णमल का स्थानांतरण संगरिया एसडीएम कार्यालय के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार के पद पर किया गया है।

भादरा के छानीबड़ी के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार/मनीराम का तबादला बीकानेर जिले के उपनिवेशन तहसील गजनेर मुकाम कोलायत के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार के रिक्त पद पर किया गया है। गोलूवाला के नायब तहसीलदार रामनरेश मीणा/शिवकरण मीना प्रतापगढ़ जिले के दलोट के नायब तहसीलदार होंगे। डबलीराठान के नायब तहसीलदार रणवीर अब बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के नायब तहसीलदार होंगे। नोहर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार संजीव कुमार का स्थानांतरण एसीएम फास्ट ट्रैक भादरा के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार के पद पर किया गया है। हनुमानगढ़ निर्वाचन कलक्ट्रेट के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार सलिन्द्र कुमार को अनूपगढ़ जिले के समेजा कोठी 2 पीटीडीए के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार पद पर किया गया है।

दरियासिंह रावतसर एसडीएम कार्यालय के नायब तहसीलदार तैनात

संगरिया एसडीएम कार्यालय के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार पाण्डे/मनीराम को पल्लू का कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार लगाया गया है। श्रीगंगानगर जिले के मिर्जेवाला के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार अब संगरिया के ढाबां के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार होंगे। नव पदोन्नत नायब तहसीलदार दरियासिंह का स्थानांतरण रावतसर एसडीएम कार्यालय के नायब तहसीलदार पद पर हुआ है।

बीकानेर जिले के पूगल के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार हरबंश लाल नैण का स्थानांतरण भादरा के छानीबड़ी के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। श्रीगंगानगर जिले के करणपुर के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार जगदीश प्रसाद अब नोहर के रामगढ़ के कार्यव्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार होंगे। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा के तहसीलदार नरेन्द्र साहू भादरा के नायब तहसीलदार होंगे। बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ कार्यालय के नायब तहसीलदार फेफाना के नायब तहसीलदार होंगे। Transfers

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा अपडेट!