Postage Stamp - Sach Kahoon Hindi

Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने उच्चतम न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने सिक्का, डाक टिकट जारी किया
नयी दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने उच्चतम न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को एक सिक्का और डाक टिकट जारी किया।

उन्होंने शीर्ष अदालत की ओर से ‘भारत मंडपम’ में आयोजित जिला न्यायपालिका के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए 75 रुपए का यादगार एक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। Narendra Modi

उद्घाटन समारोह में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़, शीर्ष अदालत के अन्य न्यायाधीश, सभी उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश, केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल, बार काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के अलावा अनेक अधिवक्ता और विधि के विद्यार्थियों समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक सितंबर को सम्मेलन में समापन भाषण देंगी और उच्चतम न्यायालय के ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण भी करेंगी।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में जिला न्यायपालिका से संबंधित विषयों पर मंथन किया जाएगा। इस सम्मेलन में जिला न्यायपालिका में अवसंरचना और मानव संसाधन, सभी के लिए समावेशी न्यायालय, न्यायिक सुरक्षा और न्यायिक कल्याण, मामला प्रबंधन और न्यायिक प्रशिक्षण पर विचार-विमर्श और चर्चा की जाएगी।

शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आयोजित ‘जिला न्यायपालिका पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ में दो दिनों में छह सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेल में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका से 800 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं। Narendra Modi

यह भी पढ़ें:– Heavy Rain: राजस्थान में जयपुर सहित कई स्थानों पर भारी बारिश

गुरुग्राम में हरियाणा के दूसरे सीएम राव बीरेंद्र सिंह की स्मृति में डाक टिकट जारी
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह व भारत सरकार के डाक विभाग के सचिव विनीत पांडेय ने किया डाक टिकट जारी

गुरुग्राम। (संजय कुमार मेहरा) हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की स्मृति में सोमवार को डाक टिकट जारी किया गया। यहां एक समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह व भारत सरकार के डाक विभाग के सचिव विनीत पांडेय ने यह डाक टिकट जारी किया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह राव बीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। इस कार्यक्रम में भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा भेजा गया शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।

यह भी पढ़ें:– 5 लाख 59 हजार 768 परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड हुए जारी

डीएलफ फेज थ्री स्थित एंबिएंस आइलैंड के ए-डॉट एक्सपीरियंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव, चीफ पोस्ट मास्टर हरियाणा सर्कल मीरा रंजन शेरिंग, पूर्वमंत्री राम बिलास शर्मा व आरती राव भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दशकों के बाद देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थायी व पूर्ण बहुमत वाली सरकार मिली है। ऐसे में आजादी के बाद जिन महान हस्तियों को भुला दिया गया था, उनको आजादी के अमृत काल में एक-एक कर सम्मानित किया जा रहा है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राव बीरेंद्र सिंह की जयंती पर उनके सम्मान व स्मृति में जारी की गई डाक टिकट उन्ही प्रयासों का हिस्सा है। केंद्रीय मंत्री ने स्वर्गीय राव बीरेंद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राव बीरेंद्र सिंह ने अपने सम्पूर्ण जीवन में सदैव किसान, गरीब व मजदूरों के हितों के लिए काम किया। वे आजादी के बाद चुने गए पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। उन्होंने राजनैतिक महत्वाकांक्षा की तुलना में सामाजिक हितों व अपने स्वाभिमान को सदैव ऊपर रखा।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि स्वर्गीय राव बीरेंद्र सिंह का सामाजिक जीवन एक खुली किताब है। वे किसान, मजदूर व गरीबों के ऐसे सर्वमान्य नेता थे, जिन्हें लोग मसीहा की उपाधि देते हैं। उन्होंने कहा कि राव अपने सम्पूर्ण जीवन में गरीब व वंचितों के हितों की रक्षा के लिए सदैव लगनशील रहे। उन्होंने कहा कि राव बीरेंद्र सिंह ने किसानों की आवाज को हमेशा मजबूती प्रदान की थी। यह उनके किसान हितैषी निर्णयों का ही प्रभाव था कि उनके नाम से एक नारा भी प्रचलित हुआ था कि-राव आया-भाव आया। इस अवसर पर गुरुग्राम जिला परिषद की अध्यक्ष दीपाली चौधरी, रेवाड़ी नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम यादव, रेवाड़ी जिला परिषद के अध्यक्ष मनोज यादव, गुरुग्राम की निवर्तमान मेयर मधु आजाद, पूर्व विधायक बिमला चौधरी, रेवाड़ी भाजपा के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह यादव सहित आसपास के क्षेत्र से आए अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया शुभकामना संदेश

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राव बीरेंद्र सिंह की स्मृति में डाक टिकट जारी करने के अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मुझे यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय राव बीरेन्द्र सिंह के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया जा रहा है। 1857 की क्रांति के महानायक, शहीद-ए-आजम राव तुलाराम के वंशज, राव बीरेन्द्र सिंह एक सिद्धांतवादी राजनेता थे जो आजीवन देश के गरीब, किसान और मजदूर वर्ग की आवाज बुलंद करते रहे। राव आया, भाव आया और राव गया, भाव गया जैसे लोकप्रिय नारे बताते हैं कि इस मिट्टी के किसान उन्हें कितना प्यार करते थे।

कितना सम्मान देते थे। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि मैं जब 1990 में केन्द्र सरकार में मंत्री था, तब स्वयं मुझे उनके साथ काम करने का सुअवसर मिला। मुझे यह कहने में जरा भी संकोच नहीं कि स्वर्गीय राव बीरेन्द्र सिंह से मुझे जीवन में बहुत प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला। उनकी याद में जारी की गयी पोस्टेज स्टांप राव साहब के प्रति लोगों के प्रेम और सम्मान को दर्शाती हैं। मुझे इस कार्यक्रम में उपस्थित होना था, पर अपरिहार्य कारणों से संभव नहीं हो सका।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।