Nuh News - Sach Kahoon Hindi

Haryana Highway News: 600 करोड़ की परियोजना से बदलेगी हरियाणा के इन जिलों की तस्वीर, इन गांवों की जमीनों के दाम छुएंगे आसमान
Haryana Highway News: नूह। हरियाणा सरकार प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने एक और महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मंजूरी दी है, जो दक्षिण हरियाणा के विकास को नई रफ्तार देगी।

क्या है पूरी परियोजना? Haryana Highway News

सरकार ने पलवल, नूंह और गुरुग्राम जिलों को जोड़ने वाली होडल–नूह–पटौदी–पाटोदा सड़क के चौड़ीकरण को हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना के तहत 0 से 71 किलोमीटर तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा।
इस पर लगभग 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह परियोजना न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि व्यापार और माल परिवहन को भी तेज और सुगम बनाएगी।

किन-किन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा?

इस सड़क के फोरलेन बनने से कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

बिलासपुर, बावला, भजलाका, बिवान, छारोदा, फतेहपुर, गोवारका, गुढ़ी, हुसैनपुर, जयसिंहपुर, झामुवास, कलिंजर, नूरपुर, पल्ला, रायपुरी, सतपुतियाका, सिलखो, सोंख, तेजपुर, उजिना, बहिन, भीमसिका, कोट, मलाई, नांगलजट और सौंदहद।

इन गांवों के निवासियों को अब बेहतर सड़क सुविधा, कम यात्रा समय और सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा।

विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

यह परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे:

🚛 माल ढुलाई होगी तेज – व्यापारियों को मिलेगा सीधा फायदा

👷 रोजगार के अवसर बढ़ेंगे – निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को काम

🏢 स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

🚗 यात्रा होगी सुरक्षित और आरामदायक

सरकार का विजन

हरियाणा सरकार का उद्देश्य राज्य में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले। यह परियोजना उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

होडल–नूह–पटौदी–पाटोदा सड़क का फोरलेन निर्माण हरियाणा के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। इससे न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। आने वाले समय में यह परियोजना पूरे इलाके की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगी।

Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, 16 यात्री घायल
ड्राइवर को नींद आने पर हुआ यह हादसा

गुरुग्राम/नूंह (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक स्लीपर बस पलट गई। इस हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह बस सोमवार की देर रात को दिल्ली से भीलवाड़ा जा रही थी। भांकड़ोजी गांव के निकट हुए इस हादसे की सूचना पाकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य किया।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को एक स्लीपर बस दिल्ली से भीलवाड़ा के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव भांकड़ोजी के पास पहुंची तो बस के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे पहले कि वह बस को संभाल पाता बस अनियंत्रित होकर पलट गई। काफी यात्री नींद में थे। हादसा होते ही यात्रियों में हाहाकार मच गया। बस में सवार रहे 16 यात्रियों को चोटें आई। घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य किया। घायलों को नूंह जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया। फिरोजपुर झिरका के निजी अस्पताल में भी कुछ घायलों को भेजा गया। Gurugram News

यहां निशा निवासी विजयनगर दिल्ली, राहुल नौलखा द्वारका कालोनी राजस्थान, अतुल दुबई कारवाल नगर दिल्ली, कन्हैया लाल उदयपुर, धीरज औरंगाबाद पलवल, रीना सुंदर नगर उदयपुर भर्ती कराए गए हैं। दो यात्री दिल्ली निवासी सचिन और पृथ्वी को ज्यादा चोटें आई। उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सुभाष ने मंगलवार को बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे की सही जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें:– लूट व बरामदगी के आरोपी को कारावास व अर्थदंड की सजा

नूंह में खेत में पाइपलाइन तोड़ने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत
झगड़े के 3 दिन बाद पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

नूंह (सच कहूँ न्यूज़)। Nuh Crime News: पानी की पाइप लाइन तोड़ने को लेकर हुए झगड़े में जाहुल पुत्र लियाकत निवासी लुहिंगा कलां की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जाहुल के चचेरे भाई साबिर की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को 14 लोगों के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। Nuh Crime News

गांव लुहिंगा कलां निवासी साबिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 अक्टूबर को अपने भाई सिराज और पिता सबराती के साथ खेल में पाइप लाइन से पानी चला रहे थे। इसी दौरान आरोपी अरबाज पुत्र असरफ ट्रैक्टर लेकर आया और पाइपलाइन को तोड़ दिया। विरोध करने पर अरबाज ने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। साबिर ने बताया कि अरबाज के बुलाने पर लाठी, डंडों, लोहे की रॉड और हथोड़े लेकर असरफ, आफताब, आजाद, जन्ना, पप्पू, मुश्ताक, मजीद, परवेज, आईसा, नासरा, खतीजा, मुनफीदा और अलसीना मौके पर पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया।

इस झगड़े में साबिर, सिराज, सुबराती और जाहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि जाहुल को जमीन पर पटककर सिर और चेहरे पर लोहे की रॉड व हथौड़े से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को माड़ीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से जाहुल को गुरुग्राम और फिर दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान जाहुल ने दम तोड़ दिया। झगड़े में मृतक जाहुल के पिता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Nuh Crime News

यह भी पढ़ें:– हाई कोर्ट में धमकी भरे मेल से हड़कंप, बीच अधर में रुकी कोर्ट की सुनवाई

मुंबई से बेंगलुरू जा रहा अमेजन कंपनी के माल से भरा कंटेनर लूटा, नूंह से आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने कर्नाटक राज्य के चित्रदुर्ग जिला में लूटा था कंटेनर

आरोपी 18 लाख रुपये में लूटा हुआ सामान बेचने की फिराक में थे

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: ऑनलाइन सामान विक्रेता कंपनी अमेजन के सामान से भरे ट्रक को कर्नाटक राज्य के चित्रदुर्ग जिले में लूट के आरोपियों को नूंह से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने यह लूट तब की, जब सामान से भरा ट्रक मुंबई से बेंगलुरू जा रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी लूट के सामान को 18 लाख रुपये में बेचने की फिराक में थे। काबू किए गए आरोपियों को मुंबई पुलिस लेकर गई है। Gurugram News

जानकारी के अनुसार भिवानी जिला के गांव रतेरा निवासी राजेश कुमार ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि राजेश कुमार कॅमियॉन्स लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी की गाड़ी में अमेजन के बुक किए गए पार्सल लोड कर मुंबई से बेंगलुरू के लिए रवाना की गई थी। गाड़ी को चलाने के लिए कंपनी की ओर से दो ड्राइवर मथुरा जिले के नगला किशनपुर रहने वाला मुबारिक और नूंह जिला के तावड़ू निवासी पंकज कुमार को नियुक्त किया था। एएसपी आयुष यादव ने बताया कि 10 से 11 अक्टूबर 2025 की रात को माल लेकर गई गाड़ी का जीपीएस सिग्नल अचानक बंद हो गया।

कंपनी की ट्रैकिंग टीम ने लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि वाहन गोरलदाकू गेट, तहसील हीरियूर, जिला चित्रदुर्ग के पास सडक किनारे खड़ा है। टीम मौके पर पहुंची। वहां गाड़ी के एक ड्राइवर मुबारिक ने बताया कि रास्ते में बेलगावी के पास उसके साथी ड्राइवर पंकज कुमार ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो पंकज गायब था और गाड़ी के कंटेनर का पिछला हिस्सा काटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि गाड़ी में रखे अमेजन के 18 लाख 67 हजार 838 रुपये कीमत के 432 पैकेट गायब मिले। इस शिकायत पर 12 अक्टूबर को हीरियूर ग्रामीण थाना जिला चित्रदुर्ग, कर्नाटक में केस दर्ज किया गया। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

चोरी किए माल को बेचने की फिराक में थे आरोपी | Gurugram News

एएसपी आयुष यादव के मुताबिक अमेजन कंपनी द्वारा दी गई शिकायत पर कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान यह सामने आया कि चोरी में शामिल आरोपी सामान को हरियाणा के नूंह और पलवल क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। तावडू सीआईए पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने चार आरोपियों सलमान, शाहरुख, शौकीन व तैय्यब को काबू किया।

तीन आरोपी पलवल जिला के हथीन क्षेत्र के गांव मामोला के रहने वाले हैं। एक आरोपी सबरस जिला नूंह का रहने वाला है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक टाटा 709 सफेद रंग की गाड़ी भी बरामद की, जिसका इस्तेमाल चोरी किए गए सामान को ले जाने में किया गया था। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद कर्नाटक पुलिस की टीम को सौंप दिया गया। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा के इन लोगों को मिलेंगे 1 लाख 38 हजार रुपये! जानें लिस्ट

Cyber Fraud Case: 90 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश, साइबर अपराधी के रिमांड से खुला राज
नूंह (एजेंसी)। Nuh News: साइबर अपराध के खिलाफ नूंह पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने गिरफ्तार राशिद निवासी ग्राम पढेनी तावडू से पूछताछ में एक संगठित ठगी नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस रिमांड में सामने आया कि आरोपी द्वारा फर्जी सिम कार्ड बेचकर करीब 90 लाख रुपए की आॅनलाइन ठगी को अंजाम दिया गया।

एएसपी आयुष यादव ने वीरवार को मीडिया को बताया कि राशिद एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक था। वह अपनी दुकान पर आने वाले लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग करता और उनसे फर्जी सिम कार्ड तैयार कर उन्हें साइबर ठगों को बेचता था। इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल देशभर में ठगी की वारदातों में किया गया। तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि राशिद द्वारा बेचे गए इन फर्जी सिम कार्ड्स की मदद से तमिलनाडु और तेलंगाना के कई लोगों को शिकार बनाया गया। Nuh News

एएसपी ने बताया कि इस मामले में इससे पहले अरबाज और जैतुन को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनकी गिरफ्तारी के बाद मनी ट्रेल और तकनीकी डाटा की गहन जांच में राशिद का नाम सामने आया। राशिद साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने के साथ-साथ बैंक खातों में गलत डाटा फीड करने का काम भी करता था। आरोपी के पास से कई मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और एक पीओएस मशीन बरामद की गई। इन डिजिटल साक्ष्यों से यह साफ हो गया कि यह गिरोह लंबे समय से लोगों को ठगने में सक्रिय था।

एएसपी आयुष यादव ने आगे कहा कि पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि राशिद और उसके साथियों ने कितने राज्यों में अपना जाल फैला रखा है और कितने लोगों को अब तक ठगी का शिकार बनाया है। अब तक सात मामलों में राशिद का नाम सामने आ चुका है। Nuh News

यह भी पढ़ें:– प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं: सुरजेवाला

हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर दो समुदायों में हिंसक झड़प, आगजनी, 10 लोग घायल
एक पक्ष के लोगों ने हिंदू समुदायों की दुकानों को आग के हवाले किया

छतों पर चढ़कर लोगों ने पथराव किया व कांच की बोतले फेंकी

क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

नूंह (सच कहूँ न्यूज़)। Nuh News: जिला के गांव मुंडाका और राजस्थान बॉर्डर के हाजीपुर गांव के बीच मंगलवार को दो समुदायों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते लोगों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने दुकानों को आग लगा दी और छतों से पथराव करना शुरू कर दिया। इस हिसंक झड़प में दोनों समुदायों के करीब 10 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका से हरियाणा पुलिस व राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। Nuh News

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका के गांव मुड़ाका में शाम के समय सड़क के बीच गाड़ी खड़ी करके इसरा नामक व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक पीने लगा। गांव के समय सिंह ने इसरा से रास्ता से गाड़ी हटाने की बात कही। इसी बात से इसरा नामक ने कार से उतरकर कोल्ड ड्रिंक की बोतल समय सिंह के सिर पर दे मारी। अचानक हुए हमले से समय सिंह का सिर फट गया और खून बहने लगा।

आरोप है कि घायल समय सिंह ने अपने भाई को बुलाया तो हालात और बिगड़ गए। इसरा ने समय सिंह के भाई पर भी हमला कर दिया। इस झगड़े की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग इक्ट्ठा होने लगे। देखते ही देखते झगड़े ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। गांव के दोनों पक्षों के लोग छतों पर चढ़ गए और पथराव शुरू कर दिया। कांच की बोतले भी फेंकी जाने लगी।

गुस्साएं लोगों ने इसरा के घर में घुसकर बाइक को आग के हवाले कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी हिंदूओं की दुकानों में आग लगा दी। पूरे क्षेत्र में धूंआ ही धूंआ हो गया। डेढ़ घंटे के करीब पथराव और आगजनी का तांडव चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन स्थिति काबू में नहीं आई।

दो पक्षों के बीच हुए इस झगड़े में चुन्नीलाल, गोपाल, लेखराज, वीर सिंह, फूलचंद, हंसराज और दूसरे पक्ष के खुर्शीद, फरहान व शाहबाज घायल हो गए। हुए। घायलों का इलाज फिरोजपुर झिरका के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। हालात बिगड़ते देख पांच थानों और राजस्थान बार्ड के थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने काबू में किया। हरियाणा और राजस्थान की पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। क्षेत्र में अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हालांकि पुलिस ने इस हिंसक झड़प को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। Nuh News

यह भी पढ़ें:– बीकेआई आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, हथियारों सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

Nuh Crime News: नूंह की अदालत ने हत्या के 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
वर्ष 2020 में जिला के आटा गांव में हुई थी हिंसक झड़प में की थी हत्या

नूंह (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Nuh News: जिला अदालत ने गुरुवार को हत्या के 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही हर दोषी पर 55-55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। हिंसक झड़प के बीच हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।

जानकारी के अनुसार जिले के आटा गांव में 15 सितंबर 2020 में हरिजन व वाल्मीकि समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान वेदराम पुत्र हेतराम की हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई, जब त्रिलोक निवासी गांव आटा के नौ साल के बच्चे प्रिंस पुत्र गौतम ने पीट दिया था। इसके बाद पीडि़त गौतम और बीर सिंह ने त्रिलोक से इसका कारण पूछा तो त्रिलोक ने बीर सिंह को थप्पड़ मार दिया। गालियां भी दीं। इस घटना के अगले दिन 16 सितंबर 2020 को शाम करीब सात बजे राकेश और राजेश नामक व्यक्ति को हरिजन चौपाल के पास लाठी, सरियों और डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इसी दौरान लोकेश के साथ भी मारपीट की गई। Nuh News

वेदराम नामक व्यक्ति दुकान से सामान लेने गया था। तभी त्रिलोक, दुष्यंत, ओमपाल, अजय, प्रकाश, सतबीर, हितेश, तरुण उर्फ बन्टी, प्रवीण, राहुल, मनोज, और विजय सहित कई लोगों ने लाठी, डंडे, सरियों, फरसा और ईंट-पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वेदराम को उनके बेटे पोप सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से सोहना के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। गंभीर हालत को देखते हुए वे उसे मेदांता मेडिसिटी ले आए। यहां डॉक्टरों ने वेदराम को मृत घोषित कर दिया।

उधर, इस घटना की सूचना मिलने पर थाना रोजका मेव की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि घटनास्थल पर खून और ईंट-पत्थर बिखरे हुए थे। पोप सिंह की लिखित शिकायत और मृतक वेदराम के मेडिको-लीगल रिपोर्ट के आधार पर थाना रोजका मेव में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबूत जुटाए, जिसके आधार पर अभियोजन पक्ष ने मजबूत पैरवी की। लगभग साढ़े चार साल की सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा की अदालत ने 15 जुलाई को त्रिलोक कुमार उर्फ तरुण, विजय सिंह, निरंजन, राहुल, अजय कुमार, हितेश, प्रवीण गौतम, प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश, पंकज, दुष्यंत कुमार, सतवीर सिंह चौहान और नरवीर को दोषी ठहराया। गुरुवार को इन सभी को आजीवन कारावास और -55-55 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई। Nuh News

यह भी पढ़ें:– किशोरी को बदनीयती से साजिश के तहत ले जाने का आरोप

Nuh: नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में सुरक्षा में तैनात होंगी पुलिस की 12 कंपनियां
12 कंपनियों में शामिल होंगे करीब ढाई हजार जवान

Braj Mandal Jalabhishek Yatra 2025 गुरुग्राम/नूंह (संजय कुमार मेहरा)। जिला नूंह में महाभारत कालीन नल्हड़ेेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकाली जाने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में सुरक्षा में पुलिस की 12 कंपनियां तैनात होंगी। इनमें करीब ढाई हजार जवान शामिल होंगे। साथ ही 14 डीएसपी सुरक्षा कर्मियों का नेतृत्व करेंगे। वर्ष 2023 में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुए दंगों से सीख लेते हुए पुलिस ने इस बार सुरक्षा तंत्र को काफी मजबूत किया है। Nuh News

एक तरह से क्षेत्र को अभेद्य किले में तब्दील किया जा रहा है। जमीन पर तो पुलिस तैनात रहेगी ही, साथ में ड्रोन के माध्यम से आसमान से भी यात्रा पर नजर रखी जाएगी। अरावली पर्वतमाला में बने महाभारत कालीन नल्हड़ेश्वर मंदिर की सुरक्षा में भी पुलिस के जवान व कमांडो की तैनाती की गई है। नूंह पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शनिवार को जानकारी दी कि क्षेत्र में हॉर्स पुलिस टुकड़ी, डॉग स्क्वॉयड के साथ पुलिस की 12 कंपनियों में करीब ढाई हजार जवान तैनात रहेंगे। यात्रा में 14 डीएसपी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। नूंह शहर, नल्हड़ेश्वर मंदिर, मंदिर के आसपास अरावली पर्वत, बडक़ली चौक, झिरकेश्वर मंदिर, श्रृंगेश्वर मंदिर आदि की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। सभी स्थानों पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने मांगी अनुमति | Nuh News

महाभारतकालीन नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा-2023 में दंगों के आरोपी गौरक्षक राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी ने इस बार की यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा है कि मंदिर में पूजा करना उनका अधिकार है। इसलिए उन्हें इसकी अनुमति दी जाए। नूंह जिला में 14 जुलाई को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा प्रस्तावित है। पूर्व में यात्रा के दौरान नूंह हिंसा के आरोपी रहे बिट्टू बजरंगी यात्रा को लेकर सक्रिय हो गए हैं।

उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके पूजा की अनुमति मांगी है। बिट्टू बजरंगी ने नूंह पुलिस अधीक्षक को भी इस बारे में पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने यात्रा में शामिल होने की अनुमति मांगी है। समाचार लिखे जाने तक बिट्टू बजरंगी को अनुमति नहीं मिली थी। नूंह एसपी राजेश कुमार ने कहा है कि इस धार्मिक यात्रा में किसी भी ऐसे व्यक्ति को शामलि नहीं होने देंगे जिसने ऐसे धार्मिक कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करने के प्रयास किए हों।

वर्ष 2023 में हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में हुई थी हिंसा | Nuh News

बता दें कि वर्ष 2023 में हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में आरोपियों में बिट्टू बजरंगी भी शामिल था। वह शोभायात्रा के दौरान भडक़ी हिंसा का आरोपी है। उसे 15 अगस्त 2023 को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने यात्रा में शस्त्रों का भी प्रदर्शन किया था। साथ ही सोशल मीडिया पर भडक़ाने वाली बातें कही थी। इस दौरान बहुत बड़ी ङ्क्षहसा हो गई थी। जिसमें दो होमगार्ड के जवानों समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। काफी लोग घायल भी हुए थे। कई दिन तक कफ्र्यू रहा और इंटरनेट सेवाएं भी बंद रखीं गई। सोशल मीडिया पर पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर रही। राष्ट्रीय स्तर पर नूंह हिंसा का असर गया और दूसरे शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए।

Ghaziabad Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

Nuh Crime News: 2 बच्चों की मां की हत्या
पिता बोले-ससुराल वाले दहेज में क्रेटा मांग रहे थे | Nuh News

नूंह (सच कहूँ न्यूज़)। Nuh Crime News: हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना में दहेज में क्रेटा न मिलने पर 2 बच्चों की मां की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जैसे ही इस मामले की सूचना पुलिस को मिली, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के करीब 1 दर्जन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Nuh News

घटना बीते कल सिरोली गांव की है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक महिला के पिता जुहरू खां ने बताया कि उनकी बेटी बसमीना की शादी करीब 10 वर्ष पहले मुस्तुफा निवासी सिरौली के साथ हुई थी और उसकी लड़की के 2 बच्चे थे और वह गर्भवती भी थी। शादी में क्रेटा गाडी न देने पर ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही लड़की पर तरह-तरह की यातनाएं देकर दबाव बनाकर मारपीट कर क्रेटा लाने के लिए बात करते थे। Nuh News

यह भी पढ़ें:– झाड़खेड़ी में मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग

Anganwadi: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दी गई एक्सपायरी डेट की चॉकलेट
एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, सीडीपीओ बोली, नहीं कोई जानकारी

नूंह (सच कहूँ न्यूज)। Nuh News: जिला के एक आंगनबाड़ी केंद्र में चॉकलेट खाने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की तबियत खराब हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि जो चॉकलेट बच्चों को दी गई, वे एक्सपायरी डेट की थीं। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एक्सपायरी डेट के पैकेट कब्जे में ले लिए। इस बारे में सीडीपीओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है। Gurugram News

बच्चों को प्रोटीन देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में खाने के सामान में कुछ बदलाव किया गया था। बच्चों को प्रोटीन मिल्क बार भी देना तय किया गया। नूंह के खंड पुन्हाना के अंतर्गत गांव जालिका में बच्चों को खाने के लिए चॉकलेट के पैकेट दिए गए। बच्चों ने उत्साह के साथ चॉकलेट खायी जरूर, लेकिन इन चॉकलेट ने बच्चों की सेहत बिगाड़ दी। चॉकलेट खाते ही बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को उल्टी हुई तो वहां पर मौजूद परिजनों को टेंशन हो गई। गांव के अताउल्ला, अजहरूद्दीन, निसार, नूर मोहम्मद, शबनम व वसीम ने बताया कि चॉकलेट खाते ही बच्चों को उल्टियां होने लगी। तुरंत बच्चों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लोगों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस मौके पर बुलाई | Gurugram News

इसके बाद चॉकलेट की जांच की गई तो पता चला कि वे एक्सपायरी डेट की थी। उसी वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी।ग्रामीणों के अनुसार प्रोटीन मिल्क बार के बॉक्स पर निर्माण की तारीख 8 नवंबर 2024 लिखी थी और 5 फरवरी 2025 एक्सपायरी डेट थी। । लोगों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस मौके पर बुलाई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आंगनबाड़ी केंद्र से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि डेढ़ माह पहले ही आंगनबाड़ी केंद्र में चॉकलेट पहुंचाई गई थी। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को दी। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी (सीडीपीओ) से इस घटना पर बात की गई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Telegram: टेलीग्राम के जरिए युवक से ठगी

Road Accident: बाइक और ट्रैक्टर की भिडंत, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
फरीदाबाद (सच कहॅूँ न्यूज)। Nuh News: नूंह जिले के पुन्हाना में शनिवार देर शाम को दशहरे का मेला देखकर मोटरसाइकिल पर लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार दो सगे भाई व उनकी दो छोटी बेटियां मेला देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक छोटी बच्ची के गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। Faridabad News

जानकारी मुताबिक गांव लुहिंगा कला के पास बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार 33 वर्षीय सन्नी पुत्र बाबू लाल, उसका छोटा भाई राहुल उम्र 24 और बेटी रिया (6 वर्षीय) की मौत हो गई। जबकि 10 वर्षीय लड़की प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तीनों लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार नेवाना गांव का रहने वाला सन्नी अपने छोटे भाई राहुल और अपने बेटी रिया और प्रिया को दशहरा का मेला दिखाने के लिए पुन्हाना लेकर गया था। मेला देखने के बाद देर शाम जब वह अपने घर लौट रहे थे। तभी पटपड़बास गांव से उनकी बाइक एक ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसमें सन्नी, राहुल और रिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल लड़की प्रिया को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया। इस दर्दनाक हादसे से नेवाना गांव सहित आस पास के गांवों में भी शौक की लहर है। परिवार से एक साथ 3 लोगों की मौत पर मातम पसर गया है। Faridabad News

यह भी पढ़ें:–  मुख्यमंत्री की दावेदारी पर राव इंद्रजीत का आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा…

नूंह की बेटी रुखसाना बनीं जज, खुशी की लहर
…तब शादी हो जाती तो अब जज नहीं बन पाती रुखसाना | Gurugram News

रुखसाना ने पश्चिम बंगाल में न्यायिक परीक्षा में लिया तीसरा स्थान | Gurugram News

गुरुग्राम/नूंह (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Nuh News: भले ही नूंह (मेवात) क्षेत्र को पिछड़ा माना जाता हो, लेकिन वहां पर भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। संगीत, शिक्षा के क्षेत्र में कई युवाओं ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब इस सूची में क्षेत्र की रुखसाना का भी नाम जुड़ गया है, जिसने पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की न्यायिक परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है। अब रुखसाना वहां पर जज बनकर फैसले करेगी। रुखसाना की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। Gurugram News

नूंह जिला के गांव गांव सुनारी की रहने वाले रुखसाना ने 24 मार्च 2023 को पश्चिम बंगाल में न्यायिक परीक्षा दी थी। दो से 12 मई तक तो मुख्य परीक्षाएं हुई। 22 अप्रैल को रुखसाना का साक्षात्कार हुआ। मंगलवार को ही परिणाम घोषित हुआ है। रुखसाना के मुताबिक दसवीं कक्षा तक तो वह तावड़ू में ही मॉडल स्कूल में पढ़ी। उसने 12वीं कक्षा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पास की। दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से एलएमएल की पढ़ाई की। वहां से एलएलबी भी की। रुखसाना ने बताया कि वर्ष 2021-22 में हरियाणा न्यायिक परीक्षा में भी रुखसाना का साक्षात्कार हआ था, लेकिन उसका चयन नहीं हो पाया। Gurugram News

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से बतौर मैनेजर रिटायर रुखसाना के पिता मोहम्मद इलियास का कहना है कि जब रुखसाना ने 12वीं पास की थी, जब उनकी पत्नी ने बेटी की शादी पर जोर दिया था। बेटी इस बात पर सहमत नहीं थी। उसने पढ़ाई जारी रखने की जिद की। बेटी का पढ़ाई के प्रति रुझान देखकर मां बेटी के फैसले से सहमत हो गई। उस समय लिया गया निर्णय आज पूरे परिवार ही नहीं पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहा है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– अंबाला शहर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी ऐतिहासिक: कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर