Naraingarh news - Sach Kahoon Hindi

आंधी से बिजली लाइन टूटी, वार्ड-11 में खतरे के साये में लोग
नारायणगढ़ (सच कहूँ/सुरजीत कुराली)। Naraingarh News: शहर के वार्ड-11 में पिछले कई सालों से घरों की छतों को छूती हुई गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की तारें स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई हैं। रविवार को आई तेज आंधी के कारण यह मुख्य लाइन अब टूटकर गली के बीचों-बीच लटक गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वार्ड-11 के महाबीर सिंह, मुकेश कुमार, पवन कुमार, राजीव, नेहा रानी चन्नप्रीत सिंह आदि के अनुसार, बिजली विभाग द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज पीड़ितों ने सोमवार को एसडीएम शिवजीत भारती से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तुरंत बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन कर इस समस्या का तत्काल समाधान करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Naraingarh News: वार्ड-11 में रास्ते के बीच लटकती खतरनाक हाई वोल्टेज तार।

नूहार मेरे गांव की: हिडिम्बा के नाम से मशहूर गांव हडबोन
नारायणगढ़ (सच कहूँ/सुरजीत कुराली)। Naraingarh News: उपमंडल के गांव हडबोन जो कि राक्षस कुल की हिडिम्बा के नाम से मशहूर है। गांव में मात्र 750 मतदाता हैं व आबादी 2000 के करीब है। गांव के सुदेश धीमान, एवं पूर्व सरपंच बुजुर्ग अमरनाथ व नम्बरदार राम नाथ आदि के अनुसार जिस जगह पर गांव हडबोन बसा है यहां चारो ओर घने जंगल थे। तथा इस जंगल में राक्षस कुल से पैदा हुई हिडिम्बा नामक महिला भी रहती थी। द्वापर युग में जब पांडव बनवास के समय इस रास्ते से निकल रहे थे तो जंगल में एक बट वृक्ष के नीचे जैसे ही पांडव विश्राम करने के लिए रूके तो इस जगह पर उनकी भेंट हिडिम्बा के साथ हुई। जो कि हिडिम्बा इसी पेड पर पींघा करती थी।

हिडिम्बा ने भीम से उसे एक झूंठा देने को कहा इसी वट वृक्ष के बडे टहने पर भीम ने हिडिम्बा को झूंटा भी दिया था जो कि इस जगह का नाम हिडिम्बा पड गया धीरे-धीरे लोग इस जगह पर आकर बसने लग गये जो कि बाद में यह जंगह हडबोन के नाम से मशहूर हो गई। जिस वट वृक्ष के नीचे पांडवों ने विश्राम किया था व भीम ने इस वट वृक्ष के बडे टहने पर हिडिम्बा को झूंठा दिया था वह वट वृक्ष पेड आज भी गांव हडबोन में हरा भरा खडा है पेड के नीचे ग्रामीणों ने हिडिम्बा की मूर्ति भी रखी हुई है तथा उसका एक छोटा सा मन्दिर भी बना रखा है। लोग दूर-दूर से द्वापर  युग से खडे इस वट वृक्ष को देखने के लिए आते हैं।

पूर्व सरपंच अमर नाथ, बुजुर्ग नम्बरदार राम नाथ, सरपंच राजीव धीमान

क्या कहते है पूर्व सरपंच बुजुर्ग अमर नाथ:

लगभग 95 वर्षीय पूर्व सरपंच बुजुर्ग अमर नाथ ने बताया कि वह गांव हडबोन के लगातार पांच प्लान यानी 25 साल सरपंच बने रहे उसके बाद दस साल दो प्लान पंचायत सदस्य रहे। उनके बाद अर्जन सिंह, धर्मपाल, गुरदास, सुनीता देवी, अमरजीत, रविन्द्र सरपंच रहे और अब सरपंच के मुखिया की बागडोर राजीव धीमान ने संभाल रखी है।

क्या कहते हैं बुजुर्ग नम्बरदार राम नाथ

बुजर्ग नम्बरदार राम नाथ ने बताया कि पहले उनके गांव में एक नम्बरदार और था जिसकी मृत्यु काफी अरसा पहले हो चुकी है। वह सन 1997 से नम्बरदारी से सम्बन्धित अपनी सेवायें ग्रामवासियों को दे रहे हैं।

गांव में 9 जातियों का समावेश:-

गांव में जाट, सैनी, लोहार, बाल्मीकी, कश्यप, बनिये, धोबी, पिन्जे व सिक्ख आदि जातियों का समावेश है ग्रामवासी आपस में प्रेम पूर्वक रहते है तथा हर किसी के दुख सुख में भागीदारी निभाते हैं। गांव के कुछ युवा विदेश  भी गये हुये है ग्रामीण खेतीबाडी करते है तथा दुधारू पशुओं को भी पालते हैं।

क्या बहते हैं सरपंच राजीव धीमान:

सरपंच राजीव धीमान ने कहाकि उनके गांव में निकासी पानी की सबसे बडी समस्या है। पानी निकासी ना होने की वजह से बरसात के दिनों में पानी लोगों के घरों में घुसने का अंदेशा बना रहा है। जिसे वह दूर कराने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उनके गांव में करीब 50 साल पहले पूर्व सरपंच अर्जन सिंह ने एक पेयजल नलकूप लगवाया था जो कि अब ग्रामीणों व उनके मवेशियों को पानी की कमी के चलते उन्होने गांव में एक और पेयजल नलकूप लगवा दिया है। गांव में सभी गलियां पक्की बनवा दी हैं। उनके गांव में एक प्राईमरी स्कूल, आंगनवाडी बनी हुई है।

गांव मे कमी  है:-

ग्रामवसियों ने कहाकि उनके गांव में किसी भी जाति की कोई धर्मशाला नही है, ना ही कोई मीनी पैलेस है। समुदायिक केन्द्र, पशु अस्पताल व पंचायती भवन भी नही है जिसकी कमी ग्रामवासियों को हमेशा खलकती रहती है तथा उन्हेे विवाह समारोह व अन्य कार्यक्रमों के लिए उन्हे दो चार होना पडता है।

HTET Exam Update: हरियाणा में HTET परीक्षा स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका
नारायणगढ़ (सचकहूँ/सुरजीत कुराली)। Haryana: हरियाणा से HTET परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। 13 और 14 जून को आयोजित होने वाली HTET परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। भिवानी स्थित शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा को पोस्टपोन किया गया है। हालांकि अभी नई परीक्षा तिथियों का ऐलान नहीं किया गया है।

2.45 लाख परीक्षार्थियों को था इंतजार

इस बार पूरे हरियाणा में करीब 2.45 लाख अभ्यर्थी HTET परीक्षा देने वाले थे। परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के लिए राज्यभर में लगभग 820 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक तैयारियां की गई थीं। लेकिन परीक्षा से पहले ही इसे स्थगित करने के फैसले ने अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है।

चेयरमैन बदलने के बाद लिया गया फैसला

जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने 25 मई को परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी। इसके बाद उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया और उनकी जगह शंकर धुप्पड़ को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। 26 मई को पदभार संभालने के बाद शंकर धुप्पड़ ने केवल तीन दिन के भीतर HTET परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने TET को बताया जरूरी

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने TET की अनिवार्यता को लेकर दाखिल रिव्यू याचिका को भी खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि अध्यापक बनने के लिए TET पास करना जरूरी रहेगा। हालांकि राहत देते हुए कोर्ट ने TET पास करने की समय सीमा 2 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी है।

नई तारीखों का इंतजार

फिलहाल शिक्षा बोर्ड की ओर से नई परीक्षा तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। अब लाखों अभ्यर्थियों को बोर्ड के अगले फैसले का इंतजार रहेगा।

प्रदेश सरकार अड़ियल रवैया छोड़ फायर व सफाई कर्मचारियों की मांगो का हल निकाले: सीटू
नारायणगढ़ (सचकहूँ/सुरजीत कुराली)। Naraingarh News: अग्निश्मन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुदेश कुमार व नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई प्रधान सागर ने कहा कि फायर कर्मियों की हड़ताल पिछले 28 दिन से व सफाई कर्मियों की 5 दिन से जारी है। इस दौरान प्रदेश में कई जगह आगजनी की घटनाओ में जान व माल का काफ़ी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही शहरों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हफ्ते भर से घरों से कूड़ा उठाने का काम भी बंद पड़ा है। परन्तु सत्ता के नशे में चूर सरकार आँख व कान बंद करके बैठी हुई है। उसे जनता व कर्मचारियों की कोई परवाह नहीं है।

कर्मचारी नेता गगनदीप सिंह व धर्मवीर ने कहा कि कर्मचारियों के होंसले बुलंद है। इसलिए सरकार की हठधर्मिता व अनदेखी के चलते फायर कर्मियों ने अपनी हड़ताल को 10 मई तक व सफाई कर्मचारियों ने 7 मई तक बढ़ा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार का यही रुख रहा तो हड़ताल अनिश्चितकालीन में भी बदल सकती है।

कम्युनिटी हाल में स्थित फायर दफ्तर पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सीटू राज्य सचिव सतीश सेठी ने कहा कि सरकार फायर व सफाई कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उनकी मांगे बिल्कुल जायज है।लोकतंत्र में सरकार को आंदोलनकारियों से बात कर मांग मुद्दों का हल निकालना चाहिए। परन्तु ऐसा करने की बजाए सरकार आंदोलन को कमजोर करने के तरीके अपना रही है। लोकतंत्र में यह कतई उचित नहीं है।

इसलिए फौरन मांगो का हल निकाला जाए वरना सीटू से संबद्ध ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन भी आंदोलन में शामिल होने की तैयारी कर रही है। यही नहीं सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने तो 4 मई को प्रदेश भर में दो घंटे के प्रदर्शन कर महाप्रबंधको को ज्ञापन देकर दो टूक कह दिया है कि यदि रोडवेज से फायर ब्रिगेड की गड़ियाँ चलाने के लिए भेजे गए ड्राइवर्स को जल्द वापिस नहीं बुलाया तो रोडवेज कर्मी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेने को मजबूर होंगे। क्योंकि ड्राइवर्स के न होने के कारण कई रूट बंद पड़े है। जिससे यात्रियों को काफ़ी  दिक्क़ते उठानी पड़ रही है।

गोरतलब है कि फायर व सफाई कर्मी गत फरवरी महीने में फ़रीदाबाद स्थित स्टील फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते हुए मारे गए दो फायरमैन को शहीद का दर्जा देने, पीड़ित परिवारो को एक-एक करोड़ की आर्थिक मदद व आश्रित को पक्की नौकरी देने, ठेका प्रथा खत्म कर विभाग व पालिका में पे-रोल, ठेका व कौशल के सभी फायर व सफाई कर्मियों की सेवाएं नियमित करने,  मुख्यमंत्री की घोषणा मुताबिक शहरी सफाई कर्मियों का वेतन 27 हज़ार रू करने इत्यादि मांगो को लेकर हड़ताल पर है।

Gaushala News: गौ संवर्धन को बढ़ावा- पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने सरकार की ओर से श्री कृष्ण गौशाला समिति को सौंपी 20.92 लाख की सहायता राशि
नारायणगढ (सचकहूँ/सुरजीत कुराली)। Naraingarh: नारायणगढ़ में गौ संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने प्रदेश सरकार एवं हरियाणा गौसेवा आयोग की ओर से 20,92,540 रुपये का चेक श्री कृष्ण गौशाला, यमकेश्वर तीर्थ हुसैनी नारायणगढ़ के प्रबंधक सुमन गुप्ता एवं गोशाला समिति को सौंपा।

इस अवसर पर डॉ. पवन सैनी ने कहा कि गौ संवर्धन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा स्थापित किये गए हरियाणा गौसेवा आयोग ने प्रदेश में गौसेवा को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गौशालाओं को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस आर्थिक सहायता से गौशाला में गोवंश के संरक्षण, चारे-पानी और सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

गौशाला प्रबंधक सुमन गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा गौसेवा आयोग तथा पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी गई यह सहायता राशि गौशाला में गोवंश की देखभाल और व्यवस्थाओं को मजबूत करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से गौसेवा को और गति मिलेगी तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

इस अवसर पर सुमन गुप्ता, पार्षद प्रदीप गोयल, राजीव शर्मा, रमेश गुप्ता, अश्वनी कुमार, भीमसेन तथा गणमान्य लोग और गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण: सी.एम.ओ. अंबाला ने स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की सराहना की
नारायणगढ़ (सचकहूँ/सुरजीत कुराली)। Naraingarh News: सिविल सर्जन अंबाला, डॉ. रेनू बेरी ने अपनी टीम के साथ नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण टीम में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शील कांत पाजनी, डॉ. कुलविंदर कौर और एसएमओ इंचार्ज डॉ. परवीन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु:

स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा: सीएमओ मैडम और उनकी टीम ने अस्पताल के सभी ओपीडी, फार्मेसी, लेबर रूम, इमरजेंसी और लेबोरेटरी का गहन निरीक्षण किया। टीम अस्पताल की चिकित्सीय सेवाओं और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली से अत्यंत प्रभावित दिखी। Naraingarh News

विशेषज्ञों की नियुक्ति का आश्वासन: अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को संज्ञान में लेते हुए, सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहाँ फिजियोथेरेपिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

नई बिल्डिंग का अवलोकन-टीम ने निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नई बिल्डिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है।

संतोषजनक व्यवस्था- सीएमओ मैडम ने अस्पताल की कार्यशैली, साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन को भविष्य में भी इसी प्रकार की उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

कुराली में गैस आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों का हंगामा, बस अड्डे पर लगाया जाम
नारायणगढ़ (सच कहूँ/ सुरजीत कुराली)। Naraingarh News: उपमंडल के गांव कुराली में बुधवार को निर्धारित समय पर रसोई गैस की गाड़ी न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने कुराली बस अड्डे पर चक्का जाम कर दिया। सुबह से कतारों में लगे उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी की लापरवाही के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि, बाद में उपमंडलाधिकारी के हस्तक्षेप और गैस की गाड़ी मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी। ग्रामीणों और स्थानीय नंबरदार जसबीर सिंह के अनुसार, गांव में घरेलू गैस वितरण के लिए बुधवार का दिन तय है। इसी के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह 5 बजे से ही कुराली बस अड्डे पर सिलेंडर लेकर लाइनों में लग गए थे।

ग्रामीणों का कहना है कि जब सुबह 11 बजे तक भी वितरण वाहन नहीं पहुंचा, तो उन्होंने नारायणगढ़ स्थित गैस एजेंसी कार्यालय से संपर्क किया। एजेंसी की ओर से बुधवार को गाड़ी भेजने में असमर्थता जताई गई, जिससे गुस्साए लोगों ने सड़क के बीचों-बीच सिलेंडर रखकर यातायात बाधित कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि जब तक मौके पर गैस की गाड़ी नहीं आती, वे जाम नहीं खोलेंगे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम शिवजीत भारती को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। एसडीएम ने तुरंत गैस एजेंसी को गांव में गाड़ी भेजने के आदेश दिए, जिसके बाद वितरण शुरू हुआ और जाम खोला गया।

Congress: निष्ठा और मान-सम्मान पर आंच आने के बाद छोडी कांग्रेस पार्टी-राम किशन गुज्जर्र
हल्का नारायणगढ से 8 बार परिवार ने की हल्के की नुमाइंदगी

नारायणगढ़ (सचकहूँ/सुरजीत कुराली)। Naraingarh News: हल्का विधायक शैली चैधरी के पति चैधरी राम किशन गुज्जर ने प्रैस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा देने को सही ठहाराया। उन्होने कहाकि निष्ठा और मान-सम्मान पर आंच आने के बाद उन्होने यह कदम उठाया है। उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी राम किशन द्वारा दिये गये इस्तीफे से मायूसी छाई हुई है।

नारायणगढ वरिष्ठ नेता चैधरी राम किशन गुज्जर ने निष्ठा और मान सम्मान को ठेस पहंचाने का हवाला देते हुये कहाकि प्रैस वार्ता के दौरान कहाकि उनके उपर जिस प्रकार से बिना किसी आधार के क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाये गये हैं वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं बल्कि उनकी बनी बनाई छवि को धूमिल करने का प्रयास भी किया है। उन्होने आरोप लगाने वालों को खुली चुनौति देते हुये कहाकि यदि उनके पास कोई प्रमाण है तो वे सार्वजनिक रूप से पेश करें। चैधरी राम किशन ने कहाकि गीता भुक्कल द्वारा राजनीतिक विरोध के नाम पर धार्मिक भावनाओं का मजाब उडाया जाना बेहद अशोभनीय है। और इस प्रकार की राजनीति समाज में गलत संदेश देती है। उन्होने पार्टी के अन्दर चल रही आपसी गुब्बाजी और खींचातानी पर भी  कडी नाराजगी जाहिर करते हुये कहाकि आज पार्टी के अन्दर एक दूसरे का विरोध करना, नीचा दिखाना मानो एक समान्य नीति बन गई है। इसी कारण से वे बहुत लंबे समय से असहाय महशूष कर रहे थे। उन्होने यह भी कहाकि वे हमेशा सिद्वांतो और मान सम्मान की राजनीति में विश्वास रखते हैं और आगे भी उसी राह पर चलेंगे। वे बहुत जल्द ही अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करेंगे जिसमें वह भविष्य कर रणनीति  और अन्य निर्णय लिये जायेंगे। Naraingarh News

चैधरी राम किशन गुज्जर का पूरा परिवार करीब 60 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुडा हुआ है  उनके परिवार ने आठ बार नारायणगढ विधान सभा में बतौर विधायक पद पर रहकर हल्कावासियों को अपनी सेवायें प्रदान की है। तथा उनके परिवार ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जीनजान से  काम किया है। चैधरी राम किशन के पिता स्वर्गीय चैधरी लाल सिंह हल्का नारायणगढ से 1967, 1968, 1977 व 1982 में विधायक चुने गये तथा मंत्री भी रहे। इसके बाद साल 2005 में व 2009 में चैधरी राम किशन हल्के के विधायक बने सन 2014 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राम किशन को हराकर विधायक पद हासिल किया था। 2019 में राम किशन ने अपनी पत्नी शैली चैधरी को कांग्रेस की टिकब् दिलाई और वह विधायक बनी साल 2024 के विधानसभा चुनाव में शैली चैधरी ने भाजपा के डा0 पवन सैनी को हराकर दोबारा फिर विधायक पद हासिल कर लिया। इस तरह से राम किशन गुज्जर ने 8 बार इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।

चैधरी राम किशन गुज्जर द्वारा कांग्रेस पार्टी के बॉय बॉय के इस फैसले पर क्षेत्र में जोरदार चर्चा चल रही है। कुछेक कांग्रेस कार्यकर्ता जहां मायूस हो रहे हैं वहीं कुछेक कार्यकर्ता राम किशन के साथ जाने को हर संभव तैयार हैं। उनका कहना है कि जहां चैधरी राम किशन पांव रखेंगेे वहीं उनके साथ वे भी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

यह भी पढ़ें:– पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु भारतीय सेना और भगवान महावीर कैंसर अस्पताल के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली शहजादपुर की बेटी सुहासिनी मित्तल के निवास पर जाकर दी बधाई और शुभकामनाएं
नारायणगढ़ (सचकहूंँ /सुरजीत कुराली)। Naraingarh News: कस्बा शहजादपुर की होनहार बेटी सुहासिनी मित्तल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 413वां रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने शहजादपुर स्थित सुहासिनी मित्तल के निवास पर पहुंचकर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सुहासिनी मितल को मिठाई खिलाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुहासिनी मितल के पिता संजीव मित्तल, माता प्रतिभा मित्तल तथा दादी श्यामा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी बधाई दी। Naraingarh News

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान एक सामाजिक आंदोलन है, जिसे हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है और इसमें सफलता प्राप्त कर सुहासिनी मित्तल ने न केवल जिला अंबाला बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि सुहासिनी मित्तल की सफलता युवाओं के लिए भी एक संदेश है कि वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। जो युवा भटकाव और भ्रम में नहीं पड़ते, उन्हें मेहनत के दम पर सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी क्षमता पर विश्वास रखते हुए निरंतर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी एक बेटी के पिता है और बिटिया सुहासिनी मित्तल की सफलता पर उन्हें भी गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी जब आगे बढऩे के मौके मिलते है तो वे अपनी मेहनत से सफलता का परचम लहरा देती है।

इस अवसर पर सुहासिनी मित्तल के पिता संजीव मित्तल ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी बेटों के समान अवसर मिलने चाहिए, तभी वे समाज और देश के विकास में अपना योगदान दे सकती हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि पूरी लगन और मेहनत के साथ अपनी तैयारी करें और किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें, सफलता अवश्य मिलेगी।

उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से युवा जीवन में बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सुहासिनी मित्तल के पिता संजीव मित्तल शहजादपुर में सीमेंट व सरिया के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, जबकि उनकी माता प्रतिभा मित्तल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं और गेस्ट टीचर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। सुहासिनी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। Naraingarh News

सुहासिनी मित्तल ने बताया कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उनका 413वां रैंक आया है। उन्होंने आईआईटी मुंबई से गणित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उनके पिता संजीव मित्तल ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। सुहासिनी बड़ी हैं, जबकि बेटा राघव मित्तल उनसे छोटा है और वर्तमान में गुरुग्राम में नौकरी कर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, मार्केट कमेटी शहजादपुर के चेयरमैन गोपाल मित्तल, बीएलए वन अश्वनी अग्रवाल, डॉ. राजीव गुप्ता, विनोद मित्तल, राजीव मित्तल एडवोकेट प्रशांत गुप्ता, माई भारत अभियान के एमिनेंट पर्सन अर्पित अग्रवाल, संजीव गोयल टोनी, सौरभ गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन मनीष मित्तल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह आयुष गुप्ता, संजीव कुमार, रमेश शर्मा तथा मंगतराम वर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– पिहोवा के मुख्य चौक की शोभा बढ़ाएगा शंख, 50 लाख के बजट से होगा जीर्णोद्धार

अभिभावक नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और स्वयं भी यातायात नियमों का पालन कर समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें-एसडीएम शिवजीत भारती
यातायात नियमों की अवहेलना से होती है सडक़ दुर्घटनाएं

नारायणगढ (सच कहूँ/सुरजीत कुराली)। Naraingarh News: एसडीएम शिवजीत भारती ने नागरिकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि नियमों की अनदेखी के कारण छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े सडक़ हादसों का रूप ले लेती हैं, जिससे अनमोल जीवन की हानि होती है।

एसडीएम ने कहा कि ऐसी शिकायतें आई है कि उपमंडल क्षेत्र में कुछ वाहन चालक लाल बत्ती का उल्लंघन करते हैं, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हैं, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करते तथा तेज गति और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसी लापरवाहियां करते हैं। इस प्रकार की गतिविधियां न केवल स्वयं के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी खतरा बनती हैं। उन्होंने कहा कि सफेद रंग की स्टॉप लाइन (पट्टी) सडक़ सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण संकेत है। जिसका उदेश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखना है। कई बार वाहन चालक स्टॉप लाइन पार कर यानि सफेद पट्टी पार कर आगे तक वाहन खड़ा कर देते है। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बढ जाती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाकर चालान किए जाएंगे। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाया जा सके।

जागरूकता पर भी रहेगा जोर | Naraingarh News

एसडीएम ने बताया कि केवल चालान करना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि लोगों में जागरूकता पैदा करना भी प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर समय-समय पर ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी को यातायात नियमों की जानकारी हो और वे जिम्मेदार नागरिक बनें।

एसडीएम शिवजीत भारती ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हमारी सुरक्षा की पहली शर्त है। कुछ मिनट बचाने की जल्दबाजी जीवन भर का पछतावा बन सकती है। सभी वाहन चालक संयम और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने अभिभावकों से विशेष अनुरोध करते हुए कहा कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और स्वयं भी यातायात नियमों का पालन कर समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें। प्रशासन का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात प्रणाली स्थापित करना है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:– Fake Passport Case: फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपी को मिली यह सजा और जुर्माना भी

गन्ना किसानों को बड़ी राहत-14 जनवरी 2026 तक भुगतान पूर्ण, मिल प्रशासन ने किसानों से किया अनुरोध नारायणगढ़ शुगर मिल में ही सप्लाई करे गन्ना
प्रदेश सरकार किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, मिल प्रशासन पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है- सीईओं एवं एसडीएम शिवजीत भारती

किसान और मिल एक-दूसरे के है पूरक, यदि किसान अपना पूरा गन्ना मिल में सप्लाई करेंगे तो उत्पादन में निरंतरता बनी रहेगी एवं भुगतान प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी- यूनिट हैड वी.के. सिंह

नारायणगढ (सचकहूंँ /सुरजीत कुराली)। Naraingarh Sugar Mills: नारायणगढ़ चीनी मिल लिमिटेड बनौन्दी द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत 14 जनवरी 2026 तक का गन्ना भुगतान किसानों को कर दिया गया है। मिल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे भी गन्ना भुगतान सुचारू रूप से जारी रहेगा और चीनी मिल सारा गन्ना भुगतान करने में सक्षम रहेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए शुगर मिल की सीईओं एवं एसडीएम शिवजीत भारती तथा यूनिट हैड वी.के. सिंह ने नारायणगढ़ चीनी मिल से जुड़े सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वे अपना गन्ना कोलहू क्रैशरों एवं अन्य चीनी मिलों में ना डाले, किसान अपना सारा गन्ना नारायणगढ़ चीनी मिल में ही सप्लाई करे। ताकि चीनी मिल अधिक दिन लम्बे समय तक सुचारू रूप से चलती रहे जिसके चलने से चीनी एवं बिजली का उत्पादन अधिक होगा और पेराई सत्र 2025-26 का पूर्ण गन्ना भुगतान करना सम्भव हो पाएगा। Naraingarh News

एसडीएम एवं मिल की सीईओ शिवजीत भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा मिल प्रशासन पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपना गन्ना कोहलू क्रैशरों अथवा अन्य चीनी मिलों में न डालें, बल्कि अपनी नारायणगढ़ चीनी मिल में ही सप्लाई करें। इससे मिल लंबे समय तक संचालित रहेगी, जिससे चीनी एवं बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि किसानों के सहयोग से पेराई सत्र 2025-26 का संपूर्ण गन्ना भुगतान समयबद्ध रूप से पूर्ण कर दिया जाएगा।

मिल के यूनिट हेड वी.के. सिंह ने कहा कि मिल की उत्पादन क्षमता पूरी तरह सक्षम है और गन्ने की पर्याप्त उपलब्धता होने पर पेराई कार्य लंबे समय तक निरंतर चलाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गन्ना तौल, पर्ची वितरण एवं भुगतान प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि किसान और मिल एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि किसान अपना पूरा गन्ना मिल में सप्लाई करेंगे तो उत्पादन में निरंतरता बनी रहेगी और भुगतान प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी। मिल प्रशासन किसान हित में पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। Naraingarh News

यह भी पढ़ें:– New UPI Rules: सभी ध्यान दे, बदल गए हैं यूपीआई के नियम, 2000 रुपये से ज्यादा ट्रांजक्शन पर क्या…?

युवा शोधकर्ता वारिस चौहान की ऐतिहासिक उपलब्धि, फिटनेस क्षेत्र में नया पेटेंट
नारायणगढ़ (सच कहूंँ/सुरजीत कुराली)। Naraingarh News: नारायणगढ़ के युवा शोधकर्ता वारिस चौहान ने वैज्ञानिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने न्यूट्रास्यूटिकल कंपोज़िशन पर आधारित पेटेंट प्रकाशित करवाया है। यह पेटेंट अश्वगंधा और क्रिएटिन के संयोजन से विकसित एक विशेष फॉर्मुलेशन पर आधारित है, जिसका उद्देश्य शारीरिक क्षमता, रिकवरी और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

वारिस चौहान, जो वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा से मृदा विज्ञान (स्शद्बद्य स्ष्द्बद्गठ्ठष्द्ग) में परास्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं, ने पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन को मिलाकर यह अनोखा संयोजन तैयार किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अश्वगंधा तनाव कम करने और सहनशक्ति बढ़ाने के लिए जानी जाती है, जबकि क्रिएटिन मांसपेशियों की ताकत और प्रदर्शन सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों का संतुलित मिश्रण फिटनेस और वेलनेस उद्योग में एक नई दिशा दे सकता है। Naraingarh News

वारिस का कहना है कि उनका लक्ष्य भारतीय जड़ी-बूटियों को आधुनिक विज्ञान के साथ जोडक़र वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है। उनका यह पेटेंट भविष्य में हेल्थ सप्लीमेंट इंडस्ट्री में एक संभावित व्यावसायिक अवसर भी बन सकता है।वारिस के पिता सदीक चौहान कृषि किसानी के साथ साथ पत्रकारिता से जुड़े हैं वह अपने बेटे की उपलब्धि से खुश है ,परिजनों के अलावा स्थानीय समुदाय और शैक्षणिक जगत ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। युवा वैज्ञानिकों के लिए यह प्रेरणादायक उदाहरण है कि शोध और नवाचार के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। इस शोध के अलावा वारिस चौहान कृषि उत्पादों पर भी शोध जारी है तथा वारिस स्पोर्ट्स व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी यूनिवर्सिटी की तरफ से भागेदारी कर अपनी प्रतिभा से यूनिवर्सिटी का नाम रोशन कर रहा है। Naraingarh News

यह भी पढ़ें:– Indian Railway News: इस रूट की ये गाड़ियां फिर से शुरू, यात्रियों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना