Dr. Balveer Singh - Sach Kahoon Hindi
भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आने लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान की स्थायी सफलता केवल नशा तस्करों और सप्लायरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि इसकी सफलता का आधार रोकथाम, समय पर पहचान, प्रभावी उपचार तथा परिवारों और समाज द्वारा दिया जाने वाला सहयोग भी है।
1 मार्च 2025 को शुरू की गई ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम राज्य की सबसे महत्वपूर्ण नशा-विरोधी पहलों में से एक बन चुकी है। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नशा तस्करों और अवैध नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नशामुक्ति, पुनर्वास और जन-जागरूकता को भी समान प्राथमिकता दी जा रही है।
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि रोकथाम और पुनर्वास प्रयासों के तहत 1 मार्च 2025 से मई 2026 तक पंजाब के विभिन्न नशामुक्ति केंद्रों और ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट (ओ ओ ए टी ) केंद्रों में नशे से प्रभावित 90,000 से अधिक व्यक्तियों को भर्ती कर उनका उपचार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि पंजाब सरकार नशों के खिलाफ केवल दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावित लोगों को उपचार और पुनर्वास के माध्यम से सामान्य जीवन में वापस लाने के लिए भी गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में नशों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन ऐसे संवेदनशील व्यक्तियों की पहचान करने में, जिनमें नशे की आदत विकसित होने का खतरा हो, शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नशे की लत के शुरुआती संकेत अक्सर अनदेखे रह जाते हैं और ये भावनात्मक, व्यवहारिक तथा शारीरिक परिवर्तनों के रूप में दिखाई देते हैं।
नशे की लत के प्रारंभिक संकेतों में अचानक स्वभाव में परिवर्तन, चिड़चिड़ापन, पढ़ाई या कार्य में ध्यान न लगना, परिवार से दूरी बनाना, अपनी गतिविधियों के बारे में अत्यधिक गोपनीयता रखना, बार-बार पैसों की मांग करना, नए मित्रों का साथ बनना, नींद में गड़बड़ी तथा खेल-कूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में रुचि कम होना शामिल हो सकता है।
इसी प्रकार शारीरिक लक्षणों में व्यक्तिगत स्वच्छता की अनदेखी, लगातार थकान महसूस होना, आंखों का लाल होना, अत्यधिक नींद आना, खान-पान की आदतों में बदलाव तथा बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन में वृद्धि या कमी शामिल हो सकती है। अभियान से जुड़े विशेषज्ञों ने परिवारों को सलाह दी है कि वे ऐसे व्यवहारिक और शारीरिक परिवर्तनों को नजरअंदाज न करें। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के साथ शांत, संवेदनशील और सहयोगपूर्ण तरीके से संवाद करें तथा उन्हें डांटने या दोष देने के बजाय उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करें। आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों, मनोवैज्ञानिकों या चिकित्सकों की सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।
‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई कार्रवाई और पुनर्वास प्रयासों के परिणामस्वरूप अनेक व्यक्तियों ने सफलतापूर्वक उपचार प्राप्त किया है और अब वे स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
अमृतसर के मनप्रीत सिंह (परिवर्तित नाम), जो नशे की लत से उबर चुके हैं, ने कहा, “एक समय ऐसा था जब मैंने स्वयं से उम्मीद छोड़ दी थी। पंजाब सरकार के नशामुक्ति केंद्र ने मुझे जीवन की नई दिशा दी। यहां के स्टाफ ने मेरा सम्मान बनाए रखते हुए पूरी देखभाल के साथ उपचार किया। आज मैं नशों से मुक्त हूं और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहा हूं। मेरा संदेश केवल इतना है कि यदि आप पहला कदम उठाने का साहस कर लें तो नशे से मुक्ति संभव है।”
इसी प्रकार तरनतारन जिले के भिखीविंड निवासी खुशबाज़ सिंह (परिवर्तित नाम), जो वर्तमान में सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर के नशामुक्ति केंद्र में भर्ती हैं, ने बताया, “उपचार और काउंसलिंग ने मुझे नशे की लत से बाहर निकलने और सामान्य जीवन में लौटने में सहायता की है। आज मेरा ध्यान अपने परिवार, काम और स्वस्थ भविष्य पर है। यहां का स्टाफ अत्यंत सहयोगी और प्रेरणादायक है।”
अभिभावकों के लिए दिशा-निर्देश
बच्चों, विशेषकर किशोरों और युवाओं, के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं।
उनके साथ खुला, सकारात्मक और मित्रवत संवाद बनाए रखें।
उनके मित्रों तथा दैनिक गतिविधियों की जानकारी रखें।
व्यवहार, भावनात्मक स्थिति और आर्थिक आवश्यकताओं में आने वाले परिवर्तनों पर ध्यान दें।
उन्हें खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
किसी भी समस्या के शुरुआती संकेत दिखाई देने पर काउंसलिंग या चिकित्सकीय सहायता अवश्य प्राप्त करें।
भगवंत मान सरकार का मानना है कि नशे की समस्या से निपटने के तीन प्रमुख स्तंभ हैं—नशामुक्ति, पुनर्वास और काउंसलिंग। ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ अभियान के माध्यम से सरकार नशीले पदार्थों की आपूर्ति पर रोक लगाने, नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रभावित व्यक्तियों की सफल रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सरकार का स्पष्ट मत है कि नशों के खिलाफ लड़ाई केवल कठोर कार्रवाई तक सीमित नहीं रह सकती। परिवारों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और समाज को मिलकर शुरुआती चेतावनी संकेतों की पहचान करनी होगी तथा प्रभावित व्यक्तियों को उपचार, पुनर्वास और पुनर्स्थापन की दिशा में सहयोग देना होगा। अभियान इस बात पर विशेष बल देता है कि नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के प्रयास भी निरंतर जारी रहने चाहिए, तभी पंजाब को नशों की इस गंभीर समस्या से स्थायी रूप से मुक्त किया जा सकेगा।
Mukhyamantri Swasthya Yojana: नवजात शिशु की डॉक्टरों ने असाधारण सर्जरी कर बचाई ‘अनमोल जिंदगी’
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Mukhyamantri Swasthya Yojana: एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल, पटियाला के बाल सर्जरी विभाग ने गंभीर जन्मजात दोष के साथ जन्मी एक दिन की बच्ची की सफलतापूर्वक जान बचाई है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस बच्ची का सारा इलाज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त किया गया है। यहाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में आई स्वास्थ्य क्रांति के माध्यम से राज्य के सरकारी अस्पताल लोगों को उनके घरों के पास ही मुफ्त और निजी अस्पतालों की तुलना में बेहतर इलाज प्रदान कर रहे हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि यह सफल सर्जरी राजेन्द्रा अस्पताल में जटिल नवजात शिशु सर्जिकल आपातकालीन स्थिति को संभालने के लिए पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई बहु-अनुशासनात्मक टीम की क्षमता और समर्पण को दर्शाती है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राजेन्द्रा अस्पताल में 20 अप्रैल 2026 की रात को बड़े आॅपरेशन के माध्यम से 2 किलो 100 ग्राम वजन की एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसके माता-पिता करन कुमार और नेहा राजपुरा शहर के निवासी हैं। मोबाइल रिपेयर का काम करने वाले करन कुमार के दो बच्चों की पहले ही गर्भावस्था के दौरान मृत्यु हो चुकी थी, इसलिए इस बच्ची का जन्म उनके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण था। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे की शरीर में खाने की नली का एक लंबा हिस्सा पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था, जिससे बच्ची दूध और लार को अपने शरीर में नहीं ले पा रही थी। जिससे उसे छाती में निमोनिया और जान का खतरा था।
डॉ. सिंह ने बताया कि इस दौरान बाल सर्जरी विभाग के डॉक्टर रवि गर्ग और उनके टीम मैंबर डॉ. तेग रबाब सिंह, सुकृत सिंह शाह, एनेस्थीसिया प्रमुख डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. त्रिपत कौर बिन्द्रा और डॉ. सुमित सोनी ने इस बच्ची की सफल सर्जरी की। डॉ. रवी गर्ग ने आॅपरेशन कर बच्चे की भोजन नली का एक हिस्सा गले में खोला ताकि लार बाहर निकल सके और एक नली पेट में डाली गई, जिससे बच्ची को दूध दिया जा सके।
‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बिल्कुल मुफ्त हुआ इलाज’
डॉ. सिंह ने बताया कि आॅपरेशन के बाद यह बच्ची 26 दिन निक्कू सुविधायुक्त आईसीयू में भर्ती रही। उन्होंने कहा कि ऐसा आॅपरेशन पटियाला के अलावा केवल सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में ही किया जाता है। जबकि प्राइवेट सैक्टर में इस आॅपरेशन और एनआईसीयू में भर्ती का खर्च कम से कम 12 से 15 लाख रुपये होता है, लेकिन इस बच्ची का यह आॅपरेशन पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बिल्कुल मुफ्त किया गया। बच्ची के माता-पिता ने भावुक होते हुए पंजाब सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और डॉक्टरों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विशाल चोपड़ा और अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।
Patiala News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल में भोजन नली की सफल सर्जरी वाली बच्ची और उसके माता-पिता से मिलते हुए।
Meri Rasoi Yojana: स्वास्थ्य मंत्री ने पटियाला में राशन किटें वितरित कर शुरु की ‘मेरी रसोई’
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पंजाब सरकार द्वारा लोक भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत बुधवार को पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री ने पटियाला के दशमेश नगर में ‘मेरी रसोई’ योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित कीं। इस मौके पर करीब 500 परिवारों को रोजाना उपयोग वाली राशन सामग्री से भरी किटें प्रदान की गई।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार अपने आप को अकेला, बेसहारा या लाचार न समझे। पंजाब सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘मेरी रसोई’ योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है ताकि उन्हें रोजमर्रा की जिÞंदगी में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लोक भलाई को ध्यान में रखते हुए ऐसी कई अन्य योजनाएं भी सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ आम लोगों तक पहुँच रहा है। इलाके के निवासियों ने पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही सहायता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘मेरी रसोई’ जैसी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही हैं। लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे ये प्रयास समाज में साझ और भरोसे को और मजबूत कर रहे हैं। इस मौके जसवीर सिंह गांधी, चरनजीत सिंह एसके, गजन सिंह के अलावा खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद थे।
Patiala News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित करते हुए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गांव लचकाणी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
फोटो 05
मंत्री की चेतावनी, मानकों से हटकर काम हुआ तो केस दर्ज होगा
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balveer Singh) बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र पटियाला देहाती में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। गांव लचकाणी में खेल मैदान निर्माण कार्य का जायजा लेते समय उन्होंने पाया कि स्वीकृत आकार और मानकों के अनुसार काम नहीं हो रहा है। मंत्री ने मौके पर मौजूद एक्सईएन से जवाब तलब किया। जब एक्सईएन ने तर्क देने की कोशिश की तो मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य स्वीकृत डिजाइन और आकार के अनुसार ही होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मानकों से हटकर काम किया गया तो संबंधित एक्सईएन, एसडीओ और ठेकेदार पर मामला दर्ज किया जाएगा। Patiala News
निरीक्षण के दौरान गांववासियों ने भी शिकायत की कि एक्सईएन कभी गांव में दिखाई नहीं देते। मौके पर मौजूद जेई ने मंत्री को बताया कि वह अब तक 26 पत्र एसडीओ और एक्सईएन को लिख चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह सुनकर मंत्री ने दोनों अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और कहा कि तालमेल की कमी से काम सही तरीके से नहीं हो सकता। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह अंतिम चेतावनी है। यदि कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुसार पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। Patiala News
यह भी पढ़ें:– Punjab Police: पंजाब पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और हथियारों की तस्करी करने वाले कार्टेल का भंडाफोड़ किया, एक आरोपी गिरफ्तार
अति-आधुनिक 8 बिस्तरों वाला ‘आईसीयू’ शुरु
अब लुधियाना के सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं | Ludhian News
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलवीर सिंह, हरदीप सिंह मुंडियां व सांसद मैंबर अरोड़ा ने किया उद्घाटन | Ludhiana News
लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Ludhiana News: महानगर लुधियाना के सिविल अस्पताल में अब मरीजों को एमरजैंसी में और अधिक अति-आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद जाग गई है। क्योंकि यहां अति-आधुनिक 8 बिस्तरों वाले इंटैंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) को अपगे्रड कर लोगों को समर्पित कर दिया है, जिसका बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, हरदीप सिंह मुंडियां, सांसद मैंबर संजीव अरोड़ा व विधायक अशोक पराशर पप्पी ने उद्घाटन किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आईसीयू में वैंटीलेटर स्पोर्ट वाले 4 आईसीयू बैड व हाई फ्लो नैजल आॅक्सीजन (एचएफएनओ व बाईपैप सुविधाओं से लैस 4 एचडीयू (हाई डिपैंडैंसी यूनिट) बैड शामिल हैं। जबकि डीएच लुधियाना के पास पहले ही 31 वैंटीलेटर उपलब्ध हैं। Ludhiana News
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य संभाल को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है। यह आईसीयू लुधियाना व आसपास के क्षेत्रों में गंभीर मरीजों के लिए जीवन रेखा के तौर पर काम करेगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जरूरी स्टाफ है, हाल ही में 16 नई नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें ज्यादातर मुख्य तौर पर नर्सिंग स्टाफ है। उन्होंने एमपीएलएडी व सीएसआर फंड का इस्तेमाल कर अस्पताल के आधुनिकरण में शानदार योगदान के लिए एमपी अरोड़ा की प्रशंसा की। इस मौके विधायक राजेन्द्रपाल कौर छीना व विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर व एसडीएम जसलीन कौर भुल्लर सहित अन्य मौजूद थे। Ludhiana News
अरोड़ा ने कहा कि स्थानीय सिविल अस्पताल में इस अति-आधुनिक आईसीयू यूनिट का उद्घाटन सिर्फ बुनियादी ढांचे में विस्तार नहीं है, बल्कि जान बचाने, समय पर महत्वपूर्ण देखभाल प्रदान करने व यह यकीनी बनाने का वायदा है कि कोई भी नागरिक मेडिकल एमरजैंसी के समय पीछे न रहे। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने कहा कि डीएच लुधियाना के पास पहले ही 31 वैंटीलेटर मौजूद हैं व अब इस आधुनिक आईसीयू व एचडीयू सैटअप से वह एमरजैंसी को संभालने व विशेष देखभाल प्रदान करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार हैं। हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि यह सिर्फ एक सुविधा नहीं है, यह सरकार का हर नागरिक को उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य संभाल प्रदान करने के संकल्प का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें:– Rohit Sharma: रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मरीजों को समर्पित की अल्ट्रासाऊंड मशीन
25 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई है मशीन | Patiala News
मरीजों की सुविधा के लिए सीएचसी त्रिपड़ी का होगा विस्तार, एक मंजिल और बनेगी, जल्द होगा काम शुरु
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balveer Singh) ने पटियाला ग्रामीण हलके के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य ये कम्युनिटी हैल्थ सैंटर त्रिपड़ी में 25 लाख की लागत से नई स्थापित की गई अत्याधुनिक अल्ट्रासाऊंड मशीन मरीजों को समर्पित की। उन्होंने कहा कि सीएम ने मंजूदी दे दी है और अब त्रिपड़ी अस्पताल को अपग्रेड कर इसका विस्तार किया जाएगा, इस पर एक मंजिल और बनेगी, लिफ्ट शुरु होगी, शौचालयों की मुरम्मत होगी और इसकी नुहार आगामी दो महीनों में बदल दी जाएगी। Patiala News
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि त्रिपड़ी सीएचसी में एक्सरे पहले ही किए जाते थे और अब यहां के लोगों की मांग पर अल्ट्रासाऊंड मशीन भी शुरु कर दी गई है और इस अस्पताल के विस्तार से यहां जच्चा-बच्चा के लिए स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। इस मौके डायरैक्टर पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोरेशन डॉ. अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जतिन्द्र कांसल, जिला परिवार भलाई अधिकारी डॉ. बलकार सिंह, एसएमओ त्रिपड़ी डॉ. मोनिका खरबन्दा सहित अन्य मौजूद थे।
मीडिया से बात करते डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि डॉ. खुशदेवा सिंह छाती रोगों व टी.बी. अस्पताल को भी नई सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जा रहा है और इसमें एमरजैंसी व आईसीयू सेवाओं की शुरूआत की जा रही है। वह खुद और स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारी मरीजों को फोन कर सेहत सेवाओं संबंधी फीडबैक ले रहे हैं व इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है। इसके अलावा मरीजों की सुविधा के लिए माता कौशल्या अस्पताल, राजेन्द्रा अस्पताल में पैंशेट फैसिलीटेशन सैंटर शुरू किए जा रहे हैं। Patiala News
यह भी पढ़ें:– किसानों व पुलिस के बीच हुआ टकराव, तीन एसएचओ सहित कई किसान घायल
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Healthy Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ‘स्वस्थ पंजाब, रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने हाल ही में जन शिक्षा एवं मीडिया विभाग (मास एजुकेशन एंड मीडिया-एमईएम) विंग को हिदायत देते हुए कहा है कि विभाग स्वास्थ्य सुधार जागरूकता अभियानों में तेजी लाये तथा यह सुनिश्चित करे कि इनसे संबंधित प्रासंगिक और सटीक जानकारी जमीनी स्तर पर लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। Healthy Punjab
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जनसंचार बीमारियों को नियंत्रित करने और रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि पंजाब भर में शैक्षिक और संचार गतिविधियों को सुनिश्चित करते हुए लोगों तक सटीक और प्रासंगिक जानकारी पहुँचाना जन शिक्षा एवं मीडिया विभाग (एमईएम) की सबसे बड़ी जिम्मेवारी है। Healthy Punjab
उन्होंने कहा कि ये विंग विभाग की आँख और कान हैं और सरकार उनसे अपेक्षा करती है कि वे विभाग के भीतर सूचना के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और स्वास्थ्य से संबंधित सामान्य जानकारी को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाएं। Healthy Punjab
‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान का जिक्र करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “हमने पिछले वर्षों की तुलना में राज्य में डेंगू के मामलों में कमी देखी है, जो बीमारी के खिलाफ हमारे जागरूकता अभियान का प्रत्यक्ष परिणाम है।”
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अगला जागरूकता अभियान संक्रामक और अन्य बीमारियों की रोकथाम पर केंद्रित होगा। आने वाले दिनों में सभी जिलों में राज्य सरकार द्वारा संचालित खाद्य सुरक्षा (फूड सेफ्टी) वैनों के माध्यम से लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा। Healthy Punjab
इस बैठक में प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कुमार राहुल और निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. हितिंदर कौर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. जसमिंदर भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:– कूड़े की समस्या को लेकर लुधियाना में राजनीति हावी, ममता आशु ने लगाए आरोप
गांव खुर्द व अजनौदा खुर्द में सॉलिड वैस्ट मैनेजमैंट प्रॉजैक्ट का किया उद्घाटन
गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए सरकार वचनबद्ध: डॉ. बलबीर सिंह
गांवों की समस्याओं के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं | Patiala News
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला ग्रामीण हलके के गांवों के लोगों से ‘आपका विधायक, आपके बीच’ कार्यक्रम के तहत मुलाकात की और मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने पिछले ढाई सालों में गांवों के विकास के लिए लगातार काम किया है और लगातार विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव में बच्चों व युवाओं के लिए ग्राऊंड बनाने सहित गांवों की सांझी जगहों पर विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। Patiala News
सभी अधिकारियों को साथ लेकर गांवों में पहुंचे डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि हर गांव में अधिकारियों को साथ लेकर जाने का उद्देश्य यह है कि अधिकारी मौके पर ही फैसला लेकर कार्रवाई शुरु कर सकें। अपने दौरे दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पौधे लगाने व प्रशसंनीय कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया और खिलाड़ियों को खेल किटें प्रदान कीं। इस मौके एडीसी (ग्रामीण विकास) डॉ. हरजिन्दर सिंह बेदी, एसडीएम रीचा गोयल, सिविल सर्जन डॉ. जतिन्दर कांसल सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने इन गांवों का किया दौरा | Patiala News
उन्होंने शनिवार को गांव धंगेड़ा, खुर्द, पेधनी, कनसूहा कलां, अजनौदा कलां, अजनौदा खुर्द, किशनगढ़ व सिंभड़ो का दौरा कर ग्रामीणों की मुश्किलें सुनी व मौके पर ही मुश्किलों के हल के लिए अधिकारियों को निर्देश देते कार्यों को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की। इस मौके उन्होंने गांव खुर्द व अजनौदा खुर्द में पंचायती राज विभाग द्वारा राऊंडग्लास फाऊंडेशन के सहयोग से बनाए गए सॉलिड वैस्ट मैनेजमैंट प्रॉजैक्ट ग्रामीणों को समर्पित करते कहा कि सरकार की यह सोच है कि राज्य के सभी गांवों को साफ सुथरे बनाकर शहरी सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि ठोस कूड़े के लिए लगाए गए यह प्रॉजैक्ट जहां रोजगार पैदा करेंगे, वहीं तैयाद खाद को बेचकर आमदन भी पैदा की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि तरल कूड़ा प्रबंधन के लिए भी इसी तरह के छोटे प्रॉजैक्ट लगाने पर काम हो रहा है। Patiala News
यह भी पढ़ें:– चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वास्थ्य मंत्री ने शुरु किया ‘नई राह’ प्रॉजैक्ट
कहा, बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता
स्कूलों से वंचित व पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए 26 लाख की लागत से 22 ई-रिक्शा स्व-सहायता समूहों का सौंपे | Patiala News
पटियाला (सच कहूँ/खुुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: स्कूलों से वंचित व पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूलों तक पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पटियाला जिला प्रशासन द्वारा शुरु किए गए एक अनोखे प्रॉजैक्ट ‘नई राह’ की शुरुआत सोमवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने करवाई। जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लैक्स में एक समारोह दौरान ‘पढ़ना है, पढ़ाना है, सभी को साथ लेकर जाना है’ के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह व डिप्टी कमिशनर शौकत अहमद परे ने नई राह प्रॉजैक्ट अधीन एससी कार्पोरेशन व मणकू एग्रोटैक प्राईवेट लिमिटेड समाना के एमडी सुखविन्दर सिंह मणकू ने सीएसआर फंड 15 लाख रूपये के सहयोग से 26 लाख रूपये से खरीदे 22 ई-रिक्शे स्व-सहायता समूहोंं की सदस्य महिलाओं को प्रदान किए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह  (Dr. Balveer Singh) ने समूह प्रॉजैक्ट की सफलता के लिए जिला प्रशासन व लाभपात्री महिलाओं को बधाई देते बताया कि अपने नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा प्रदान करना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है, इसलिए सरकार द्वारा इन दोनों के बेहतर बुनियादी ढांचे को प्रफुल्लित करने के लिए अहम प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ई-रिक्शा हासिल करने वाली महिलाओं को शिक्षा के लिए बनाए इस प्रॉजैक्ट की ब्रांड अम्बैसडर बताते कहा कि हम सभी को मिलकर कोशिश करने की जरूरत है, तो ही हम सीएम भगवंत मान द्वारा देखे गए ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार कर सकते हैं।
400 बच्चे इस सेवा का लाभ उठाएंगे: डीसी | Patiala News
डिप्टी कमिशनर शौकत अहमद परे ने बताया कि जिले के देहाती व शहरी क्षेत्रों के स्लिम एरिया के 6 ब्लॉकों के 12 स्कूलों के लिए सैल्फ हैल्प ग्रुपों की 22 महिला सदस्यों को राष्ट्रीय देहाती आजीविका मिशन व राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के तहत यह ई-रिक्शे प्रदान किए हैं, जो कि अपनी रोजी-रोटी कमाने के साथ साथ इन स्कूलों के विद्यार्थियों को स्कूल आने व जाने में भी सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि 400 बच्चे इस सेवा का लाभ उठाएंगे, जबकि 160 बच्चों के लिए धबलान व मशींगन में बैंबू स्कूल भी बनवाए गए हैं ताकि भट्ठों पर काम करते मजदूरों के बच्चे भी शिक्षा से वंचित न रहें। एडीसी देहाती विकास डॉ. हरजिन्दर सिंह बेदी ने इस प्रॉजैक्ट को पूरा करने के लिए योगदान देने वालों का धन्यवाद करते कहा कि इस प्रॉजैक्ट की शुरूआत से सभी बच्चे शिक्षित होंगे।
यह भी पढ़ें:– विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से करेगी बाहर: कांग्रेस
बाल दिवस पर ‘जलालाबाद विजन पंजाब’ में बाल दिवस की भव्य शुरुआत
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह मुख्य अतिथि के रुप में हुए शामिल
डॉ. सिंह और विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी मंच पर पैनल चर्चा में शामिल हुए | Fazilka News
जलालाबाद/फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। ज्योति फाउंडेशन द्वारा गवर्नमेंट कॉलेज गर्ल्स जलालाबाद में बाल दिवस (Children’s Day) के अवसर पर उज्ज्वल भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण देने के विषय पर विजन पंजाब का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मो. बलबीर सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रविंदर सिंह अरोड़ा भी विशेष रुप से उपस्थित थे। Fazilka News
इस दौरान मैडम रवि पंधेर मंच और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, विधायक जलालाबाद जगदीप कम्बोज गोल्डी, आरटी पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हरिंदर सिंह सिद्धू, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री कंवरदीप सिंह, बाबा फरीद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव सूद, ज्योति फाउंडेशन के ट्रस्टी श्री अजीत बराड़ और अध्यक्ष प्रभ किरण बराड़ पैनल चर्चा (सीधे संवाद) में शामिल हुए। जिसका विषय ‘ग्रामीण पंजाब को टिकाऊ, लचीला और जीवंत बनाना’ के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना था। Fazilka News
संवाद से जुड़े पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने पंजाब की प्रगति और समृद्धि पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के लोगों, खासकर युवाओं को स्वस्थ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और स्वास्थ्य सुविधाओं को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने ज्योति फाउंडेशन द्वारा नेत्रहीनों के इलाज या चश्मा उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि इस कार्य के लिए सरकार द्वारा दी जा रही धनराशि का भी लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने ज्योति फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद की 160 लड़कियों को चश्मे भी वितरित किए। इससे पहले उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा प्रस्तुत प्राचीन धरोहरों पर आधारित प्रदर्शनियों का भी आनंद लिया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी डॉ. सुखवीर बल्ल, जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री डॉ. दौलत राम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद के प्राचार्य अमित गगनेजा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप चुघ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लड़के जलालाबाद के प्राचार्य गौतम खुराना, सिविल सर्जन डॉ. कविता सिंह, एसएमओ फाजिल्का डॉ. एरिक एडिसन, एसएमओ जलालाबाद सुमित लूना, मार्केटिंग कमेटी चेयरमैन देव राज सरमा, आप नेता जरनैल सिंह मखीजा, ट्रक यूनियन अध्यक्ष अंकुश मुटनेजा, खड़क सिंह ओएसडी, सुखविंदर सिंह जिला युवा अध्यक्ष, बाबू डोडा व्यापार मंडल अध्यक्ष जलालाबाद, मलकीत थिंद जिला अध्यक्ष फिरोजपुर, साजन खेड़ा जोन प्रभारी अरनीवाला सहित स्कूल स्टाफ और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। Fazilka News
यह भी पढ़ें:– Quitting Smoking: धूम्रपान छोड़ने से, डायबिटीज व अन्य स्वास्थ्य जोखिमों में आएगी कमी
सिविल अस्पताल के 3 अधिकारी निलंबित
लुधियाना के सिविल अस्पतला में दुर्घटना पीड़ित के इलाज में लापरवाही बरतने का मामला | Ludhiana News
कहा, पंजाब सरकार सरकारी अस्पतालों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध
अस्पतालों में स्टाफ की कमी की पूर्ति के लिए जल्द ही 1800 से अधिक खाली पद भरे जाएंगे | Ludhiana News
लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विभाग द्वारा स्थानीय सिविल अस्पताल में तैनात तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जो एक दुर्घटना पीड़ित के इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के दोषी पाए गए। Ludhiana News
सिविल अस्पताल में अपने दौरे के दौरान घटी इस समूची घटना की निंदा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मरीजों के इलाज के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों की किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सभी सरकारी अस्पतालों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जिला अस्पतालों, सब-डिविजनल अस्पतालों और कम्युनिटी हैल्थ सैंटरों समेत सेकंडरी हैल्थकेयर सैंटरों पर विशेष ध्यान दे रही है।
इस मौके पर उनके साथ विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह गरेवाल, मदन लाल बग्गा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) गौतम जैन, एस.डी.एम. डॉ. हरजिन्दर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. हितिन्दर कौर के अलावा अन्य भी उपस्थित थे। Ludhiana News
उन्होंने आगे बताया कि जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए इस मुहिम के हिस्से के तौर पर लुधियाना सिविल अस्पताल में जल्द ही जीवन सहायता प्रणाली वाला एक नया इंटैंसिव केयर यूनिट (आई.सी.यू.) स्थापित किया जाएगा, उन्होंने कहा कि सरकार मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए 1800 खाली पदों को भरने के लिए पूरी तरह से तत्पर है, इन पदों में डॉक्टर, नर्सें और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल है, जिससे मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बढ़िया सेवाएं मिल सकें। Ludhiana News
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लुधियाना में माहिर डॉक्टरों की पहले की कमी को भी जिले के लिए नए डॉक्टरों की नियुक्ति करके हल किया गया था। कुछ दवाओं की कमी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि, पहले यह दवाएँ केंद्र सरकार द्वारा सप्लाई की जाती थीं, परन्तु उन्होंने स्पलाई को बंद कर दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार को टैंडर जारी करने पड़े और अन्य प्रक्रियाओं की पालना करनी पड़ी। इन दवाओं की खरीद, जोकि अब मुकम्मल हो चुकी है और सभी अस्पतालों में दवाएँ बाँटी गई हैं, जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि दवाओं की कोई कमी न रहे।
इस दौरान उन्होंने आम लोगों के साथ भी बातचीत की और सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए उनके कीमती फीडबैक लेने के अलावा सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा निर्देश जारी किए।
यह भी पढ़ें:– Sweet Potato for Diabetics: क्या शुगर या मधुमेह रोगी शकरकंद खा सकते हैं?
सीएम मान 76वें स्वतंत्रता दिवस पर 76 और आम आदमी क्लीनिक लोगों को करेंगे समर्पित: डॉ. सिंह
एक साल में 583 आम आदमी क्लीनिकों में 44 लाख से अधिक लोगों ने करवाया इलाज, 20 लाख से अधिक हुए मुफ्त टेस्ट | Chandigarh News
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा पंजाब को सेहतमंद और बीमारियों से मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु किए गए आम आदमी क्लीनिकों का लगभग एक साल पूरा हो गया है और एक साल से भी कम समय में इन क्लीनिकों से 44 लाख से अधिक मरीज लाभ ले चुके हैं और 20 लाख से अधिक मरीजों के मुफ़्त टैस्ट किए गए हैं। यह जानकारी आज यहाँ पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी। Chandigarh News
जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 75 आम आदमी क्लीनिक राज्य के लोगों को समर्पित किए थे, जिसके साथ अब राज्य में 583 आम आदमी क्लीनिक हो गए हैं। इन 583 आम आदमी क्लीनिकों में से 180 आम आदमी क्लीनिक शहरी क्षेत्रों में जबकि 403 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। आज यहाँ पंजाब भवन में प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के विनम्र प्रयास को राज्य के लोगों द्वारा भरपूर स्वीकृति मिली है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी क्लीनिकों की सफलता के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 अगस्त, 2023 को 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को और 76 आम आदमी क्लीनिक समर्पित करेंगे, जिसके साथ इनकी कुल संख्या 659 हो जाएगी। Chandigarh News
उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों के लिए 80 प्रकार की दवाएँ और 38 तरह के टैस्ट मुफ़्त किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान मरीजों को 20 लाख से अधिक मुफ़्त टैस्ट और दवाएँ मुहैया करवाई गई हैं, जिनकी कीतम लगभग 30.25 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि हरेक क्लीनिक में एक मेडिकल अफसर, फार्मासिस्ट, क्लीनिक असिस्टेंट और दर्जा-4/ हैल्पर मौजूद होता है। सभी क्लीनिक आई.टी. आधारित हैं और हरेक क्लीनिक में मेडिकल अफसर, फार्मासिस्ट और क्लीनिक असिस्टेंट के लिए 1-1 टैबलेट की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मरीजों की रजिस्ट्रेशन, दवा लिखनी और दवाओं का वितरण इन टैबलेट्स के द्वारा ही की जा रही है।
‘सीएम की योगशाला’ सरकार की शानदार पहल | Chandigarh News
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में ‘सीएम की योगशाला’ शुरु करके पंजाब सरकार ने एक शानदार पहल की शुरुआत की है, जो बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राज्य में रोजाना लगाए जा रहे 281 योग कैंपों में 7000 से अधिक लोग ‘सीएम की योगशाला’ का लाभ ले रहे हैं और अब इन कैंपों की संख्या बढ़ाकर 1000 कर दी जाएगी, जिससे 25000 से अधिक लोग इसका लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरु की ‘हर शुक्रवार, डेंगू ते वार’ मुहिम को भी लोगों द्वारा भरपूर स्वीकृति मिल रही है।
यह भी पढ़ें:– घेवर खाने से महिला समेत 10 बच्चे बीमार