Punjab Roadways - Sach Kahoon Hindi

Muft Bus Safar: बजट में पीआरटीसी और रोडवेज को मिले सिर्फ 300-300 करोड़ रुपये
पीआरटीसी का महिलाओं के मुफ्त बस सफर का बकाया ही 600 करोड़ के नजदीक

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Free Bus Travel: सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में पेश किए गए अंतिम बजट में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा सुविधा के लिए पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज को कुल 600 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं अकेले पीआरटीसी का ही महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा का लगभग 600 करोड़ रुपये बकाया है, जिसके कारण पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज के लिए आने वाला वित्तीय वर्ष भी मुश्किलों भरा रहने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं कि सरकार महिलाओं की मुफ्त बस सेवा के लिए पर्याप्त राशि रखेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Patiala News

दोनों निगमों के लिए कुल 600 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जिनमें से पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज को 300-300 करोड़ रुपये ही मिलेंगे, जिससे पिछला बकाया भी पूरा नहीं हो पाएगा। पीआरटीसी, पंजाब रोडवेज और पनबस से संबंधित यूनियनों के नेताओं ने इस राशि को बेहद कम बताया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल पा रहा, क्योंकि सरकार द्वारा पीआरटीसी और रोडवेज को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा। जानकारी के अनुसार अकेले पीआरटीसी का ही महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा का बकाया 31 मार्च तक लगभग 600 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा, जबकि पंजाब रोडवेज का बकाया इससे भी अधिक बताया जा रहा है।

यूनियन नेता निर्मल सिंह धालीवाल का कहना है कि कर्मचारियों को अभी तक फरवरी महीने का वेतन भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मुफ्त यात्रा योजना का बोझ कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है। पीआरटीसी के एक अधिकारी के अनुसार सरकार को हर 15 दिन की बिलिंग भेजी जाती है, लेकिन पिछले वर्षों का बकाया अगले वर्षों में बढ़ता जा रहा है। यदि लंबित राशि ही जारी कर दी जाए तो पीआरटीसी को कुछ राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि पंजाब में रोजाना महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। Patiala News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर घायल

Punjab Roadways Accident: होशियारपुर जिले के अड्डा दोसरका के पास कार और रोडवेज बस की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत
एक गंभीर घायल, घना कोहरे के कारण हुआ हादसा

होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur Accident: पंजाब के होशियारपुर जिले में शनिवार सुबह अड्डा दोसरका के पास हुए सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (45), सुशील कुमार (46), बृज कुमार (38) और अरुण कुमार (45) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल अमित कुमार को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट उप-प्रखंड के चलेत गांव के निवासी थे। Hoshiarpur News

हादसे के समय पीड़ित अमृतसर हवाई अड्डे जा रहे थे, क्योंकि अमित कुमार को अमृतसर से दुबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। वे सुबह करीब 4:30 बजे अपनी कार से गांव से निकले थे। जानकारी के अनुसार, कार सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गई। चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस कार को करीब 200 मीटर तक घसीटती ले गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की वजह घना कोहरा माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। Hoshiarpur News

यह भी पढ़ें:– Punjab: मान सरकार के डिजिटल विज़न से ईज़ी रजिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड, 6 महीनों में 3.70 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई दर्ज

Punjab Roadways: संगरूर में एक कर्मचारी ने खुद को आग लगाई, SHO झुलसे, पटियाला और लुधियाना में पुलिस से झड़प
Punjab Roadways Workers Protest: संगरूर (नरेश कुमार)। पंजाब में कच्चे रोडवेज कर्मचारी आज (28 नवंबर) हड़ताल पर हैं। पूरे राज्य में अफरा-तफरी मची हुई है। संगरूर में एक कर्मचारी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस बीच, उसे आग लगाने से रोकते समय धुरी के SHO झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुधियाना में एक रोडवेज कर्मचारी बस स्टैंड पर पानी की टंकी पर चढ़ गया। जब उसे नीचे उतरने को कहा गया तो उसने कहा कि पंजाब सरकार के हाथों मारे जाने से तो ऐसे ही मर जाना अच्छा है। उसने ‘पंजाब सरकार मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। Punjab Roadways News

पुलिस ने कर्मचारियों को हटाने की कोशिश की, जिससे उनके साथ झड़प हो गई। मानसा के बुढलाडा में भी तीन कर्मचारी पेट्रोल की बोतलें लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनका कहना है कि अगर सरकार किलोमीटर स्कीम टेंडर पर अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो वे बसों में आग लगा देंगे। पटियाला में पुलिस और रोडवेज कर्मचारियों के बीच झड़प हुई है। पुलिस ने कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। जालंधर में कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद कर दिया है। प्राइवेट बसों की एंट्री भी रोक दी गई है।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता नछत्तर सिंह और विक्रमजीत सिंह ने कहा कि वे किलोमीटर स्कीम बस टेंडर को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। पिछले दो महीनों में यह उनका तीसरा विरोध प्रदर्शन है। जब भी वे विरोध करते हैं, सरकार टेंडर की तारीख बढ़ा देती है और बाद में टेंडर रद्द नहीं करती। इसके अलावा वे यूनियन नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं। Punjab Roadways News

Punjab Roadways Bus Accident: तेज रफ्तार ट्राले ने कॉलेज छात्रों से भरी रोडवेज बस में मारी टक्कर, 10 से ज्यादा घायल
Punjab Roadways Bus Accident: खन्ना (पंजाब)। लुधियाना-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई। यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस और तेज़ रफ़्तार ट्राला आपस में भिड़ गए। इस हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। Punjab Roadways News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना मैकडॉनल्ड्स के समीप उस समय हुई जब बस लुधियाना से पटियाला की दिशा में जा रही थी। बस में अधिकांश यात्री कॉलेज के छात्र थे, जो प्रतिदिन इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। बताया गया कि सामने से आ रहा ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गया और सीधे बस से जा टकराया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस सेवा और सड़क सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को मोड़ा। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को दोबारा सुचारु किया गया।

पुलिस के अनुसार, ट्राले का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने सभी घायलों के शीघ्र उपचार और सहायता के निर्देश दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा के स्थायी उपाय अभी तक नहीं किए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा बैरियर और साइनबोर्ड लगाने की मांग की है। Punjab Roadways News

संगरूर में पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने किया चक्का जाम
वेतन न जारी करने व किलोमीटर बस योजना लागू करने का मामला

बरनाला चौक जाम कर चारों तरफ के रास्ते किए बंद

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। Sangrur News: मंगलवार को संगरूर में पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने बरनाला चौक पर धरना देकर आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी, जिससे चारों ओर यातायात बाधित रहा। कर्मचारियों का आरोप था कि पंजाब सरकार ने अभी तक वेतन जारी नहीं किया है और नई किलोमीटर बस योजना लागू करने की तैयारी की जा रही है, जिसका सभी यूनियनें विरोध कर रही हैं।

धरने के दौरान संगरूर डिपो के प्रधान हरप्रीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा था कि वे भगत सिंह की विचारधारा पर चलेंगे, लेकिन सरकार का रुख उसके विपरीत है। उन्होंने बताया कि सरकार निजी कंपनियों और कॉपोर्रेट घरानों की बसों को प्राथमिकता दे रही है और हमारे विभाग में ड्राइवर, मिस्त्री, क्लर्क जैसी श्रेणियों को खत्म करने जा रही है। Sangrur News

उन्होंने कहा कि यदि किलोमीटर योजना लागू की गई तो आने वाले पाँच वर्षों में विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा और कर्मचारियों का शोषण बढ़ेगा। उनका कहना था कि सरकार पर 700 करोड़ रुपये का बकाया है, फिर भी वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार किलोमीटर योजना के टेंडर को रद्द नहीं करती और इसका लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:– केन्द्र सरकार ने पंजाब में गेहूं के बीज की मुफ्त आपूर्ति के लिए जारी किए 74 करोड़ रू.: चौहान

Punjab Roadways: रोडवेज, पी.आर.टी.सी. के बेड़े में 1262 नई बसें होंगी शामिल
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Roadways: परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने वीरवार को कहा कि पनबस के बेड़े में 606 और पी.आर.टी.सी. में 656 समेत 100 मिनी बसें, कुल 1262 नई बसें शामिल की जाएंगी। भुल्लर ने पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के अधिकारियों को आदेश दिया कि नई बसें शामिल करने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। Chandigarh News

पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के अधिकारियों के साथ नई बसों की खरीद संबंधी चल रही कार्रवाई का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को बेहतर सरकारी बस सेवा मुहैया करवाने की दिशा में किए गए कार्यों के चलते राज्य के लोगों का सरकारी बस सेवा में फिर से भरोसा बहाल हुआ है, जिसके कारण सरकारी बसों की प्रति किलोमीटर के हिसाब से आमदनी में वृद्धि दर्ज हुई है।

उन्होंने पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पहले से चल रही बसों के कंडम होने से पहले नयी बसों की खरीद संबंधी चल रही कार्रवाई पूरी कर ली जाए, ताकि राज्य के लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– भूसे की ट्रालियों के अवैध पार्किंग स्थल बने फ्लाईओवर, हादसे की आशंका

Bus Strike: कच्चे कर्मियों ने लगवाई ब्रेक, पहले दिन करोड़ों का नुक्सान
प्रदर्शन: कच्चे कर्मियों ने किया पंजाब के 27 डिपो में मुकम्मल हड़ताल का दावा

बस स्टैडों पर सवारियों को बसों का करना पड़ा इंतजार, आज फिर होगी परेशानी

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Punjab Roadways Bus Strike: पीआरटीसी व पनबस के कच्चे कर्मियों ने सोमवार को हड़ताल के पहले दिन पंजाब के 27 डिपो में हड़ताल कर सैकड़ों सरकारी बसों के पहिये जाम रखे व अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए। वहीं इस हड़ताल के चलते पीआरटीसी व पनबस को सोमवार को करोड़ों को नुक्सान पहुंचा है। हड़ताल के चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना जरूर करना पड़ा, लेकिन सरकारी छुट्टी होने के चलते बहुत अधिक भीड़ नहीं देखी गई। Patiala News

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्टैक्टर वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर आज तीन दिवसीय हड़Þताल शुरु की है। भले ही इन कच्चे कर्मियों ने बीते दिन ही दोपहर बाद अपनी बसें बस स्टैडों में जमा करवा दी थीं, वहीं आज पीआरटीसी के रेगूलर कर्मियों ने ही सरकारी बसें चलाई लेकिन इतनी संख्या बहुत कम है। वहीं हड़ताल के चलते प्राईवेट बस चालकों को राहत मिली क्योंकि बसों की कमी के चलते ज्यादातर महिलाओं ने इन बसों में सफर किया। पीआरटीसी की 1175 के करीब बसें हैं, जिनमें 20-25 फीसदी के करीब बसें सड़कों पर दिखाई दी।

पीआरटीसी को आज पहले दिन ढेड करोड़ के करीब नुक्सान हुआ है और अगर हड़ताल इसी तरह जारी रही तो पीआरटीसी को बड़ा नुक्सान झेलना पड़ेगा। संगठन के नेता रेशम सिंह गिल, हरकेश कुमार विक्की व अतिन्द्रपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू करने में मैनेजमैंट अड़चन पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी को ट्रांसपोर्ट मंत्री ने खानापूर्ति के लिए मीटिंग की व कर्मियों से 10 साल वाली डाऊन केडर की पॉलिसी को लागू करने के लिए जबरन हामी भरवाने की कोशिश की गई। Patiala News

7 जनवरी को सीएम आवास पर दिया जाएगा धरना | Patiala News

नेताओं ने कहा कि 7 जनवरी को पंजाब के सीएम भंगवत मान के आवास पर बड़ा धरना दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों को हल न हुआ तो यूनियन अनिश्चिकालीन समय की हड़ताल करने से पीछे नहीं हटेगी। यहीं ही नहीं संगठन द्वारा आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविन्द केजरीवाल के घर आगे भी धरना देने से पीछे नहीं हटेगी। इस धरने के लिए मैनेजमैंट व सरकार जिम्मेवार होगी।

पीआरटीसी की 65 फीसदी बसें चलीं: चेयरमैन हडाणा

पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना का कहना है कि आज पीआरटीसी की 65 फीसदी बसें चलीं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पीआरटीसी ने प्रबंधों में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मियों की जायज मांगों को सरकार ने पहले की मंजूर किया है व कुछ को मानने के लिए तैयार है, लेकिन यही पीछे हट रहे हैं। हडाना ने कहा कि सिर्फ एक संगठन द्वारा ही हड़ताल की गई है, जबकि बाकी संगठनें पहले की तरह ही काम पर डटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:– हेडलूम शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Punjab Roadways: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस
Punjab Roadways: अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। श्रीगंगानगर से चलकर अबोहर होते हुए फिरोजपुर को जाने वाली पंजाब रोडवेज की एक बस रविवार बाद दोपहर अबोहर के हनुमानगढ़ रोड़ पर सतीजा जिम के सामने तकनीकी खराबी आने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बस डिवाइडर पर लगा हुआ स्ट्रीट लाइट का खंभा तोड़ते हुए दूसरी ओर सड़क के पार निकल गई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। Abohar News

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और सभी सवारियों को सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया। जानकारी देते हुए बस चालक निशान सिंह ने बताया कि वह श्रीगंगानगर से पंजाब रोडवेज की बस लेकर अबोहर होते हुए फिरोजपुर जा रहा था। जैसे ही वह कालेज रोड के सामने सतीजा बिल्डिंग के पास पहुंचा तो अचानक बस का कोई पार्ट टूट गया। जिससे बस अनियंत्रित हो गई।

ड्राइवर के अनुसार अनियंत्रित होने के कारण बस की गति और बढ़ गई। जिसका पता चलते ही उसने बस को डिवाडर से रगड़ कर रोकने का प्रयास किया। जिस पर बस डिवाईडर और स्ट्रीट लाईट का खंभा तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर निकल गई। उसने बताया कि बस में करीब 25 सवारियां मौजूद थीं, एक सवारी को हल्की चोट आई है, अन्य सभी सवारियां सुरक्षित हैं। Abohar News

नेत्रदानी व शरीरदानी कृष्ण सिंह इन्सां को अर्पित की श्रद्धांजलि

पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने फिर किया चक्का जाम
निजी बस चालकों ने पूरा दिन कूटी चांदी | Abohar News

पंजाब सरकार द्वारा मीटिंग का समय लगातार आगे बढ़ाने से कर्मचारियों में रोष | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। आज राज्य भर में पीआरटीसी और पनबस (PRTC-PUNBUS) के कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया है। जिस कारण आज रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं और इससे बस यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस यात्रियों को अपनी मंजिल तक जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं निजी बस चालकों की पूरा दिन चांदी बनी रही और निजी बसें भर-भर सवारियां ले जाते देखी गर्इं। दरअसल, रोडवेज कर्मचारियों में पंजाब सरकार द्वारा मीटिंग का समय लगातार आगे बढ़ाने से रोष है। Abohar News

यूनियन के कर्मचारियों का कहना है कि जब उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए 15 अगस्त को काला दिवस मनाने और मुख्यमंत्री पंजाब से सवाल-जवाब की बात कही तो पटियाला प्रशासन ने 25 अगस्त की मीटिंग तय की थी। इसके बाद मीटिंग का समय 14 सितंबर को कर दिया गया, अब तीसरी बार मीटिंग 29 सितंबर को तय की गई है।पीआरटीसी यूनियन प्रधान कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब में करीब 2 हजार बसें चलती है। हजारों परिवारों का गुजारा इससे होता है। सरकार पिछले काफी समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही। उन्होंनेंं कहा कि मान सरकार हर वर्ग से किए वादों से भाग रही है। Abohar News

यह भी पढ़ें:– संघर्ष उपरांत प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई जीत

मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वाड ने 20 लीटर डीजल चोरी करने के आरोप में ड्राइवर को किया काबू
पैसे लेकर सवारियों को टिकटें न देने वाला कंडक्टर भी दबोचा | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को बताया कि विभाग में भ्रष्ट कारनामों को रोकने के मद्देनजर गठित किए गए मिनिस्टर्स फ़्लाइंग स्क्वाड ने सरकारी बस (Punjab Roadways) से 20 लीटर डीजल चोरी करने वाले ड्राइवर सहित पैसे लेकर सवारियों को टिकटें न देने वाले एक कंडक्टर को काबू किया है। इसी तरह गैर-निर्धारित रुटों पर चलती पाँच बसें और सवारियों के बिना बस चलाने सम्बन्धी रिपोर्ट की गई है।

भुल्लर ने बताया कि फ़्लाइंग स्क्वाड ने हरियाणा के जीवन नगर में छापेमारी के दौरान ड्राइवर रणजीत सिंह को उसे अलाट की गई पनबस डिपो लुधियाना की बस नंबर पी.बी-10-एफ.एफ 4952 से 20 लीटर डीजल चोरी करते हुए रंगे-हाथों काबू किया है। इसी तरह धार कलाँ (पठानकोट) में चेकिंग के दौरान फ़्लाइंग स्क्वाड द्वारा पठानकोट डिपो की बस नंबर पी.बी- 06-ए.एस 8772 के कंडक्टर अमनदीप को सवारियों से 545 रुपए वसूल कर टिकटें न जारी करने के दोष अधीन पकड़ा गया है।

गैर-निर्धारित रुटों पर चलती पाई गई पाँच बसें | Punjab Roadways

फ़्लाइंग स्क्वाड ने पाँच बसों को भी गैर-निर्धारित रुटों पर चलते पाया है। गौराया में चेकिंग के दौरान तरनतारन डिपो की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 4673 एवं अमृतसर-2 डिपो की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 3064 और फगवाड़ा में चेकिंग के दौरान अमृतसर-1 डिपो की बस नंबर पी. बी-02-ई.एच 2749 और नवांशहर डिपो की बस नंबर पी.बी-32-पी 3598 को गैर- निर्धारित रुटों पर चलते पाया गया।

इसी तरह करतारपुर में चेकिंग के दौरान पट्टी डिपो की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 9427 भी अपने निर्धारित रुट से अलग रुट पर चलती पाई गई जबकि बटाला डिपो की बस नंबर पी.बी-06-बी.सी 0216 को बिना सवारियों के ले जाते हुए पाया गया। परिवहन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की है कि रिपोर्ट किए गए ड्राइवरों और कंडक्टरों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाए। Punjab Roadways

यह भी पढ़ें:– ‘अब डाक के जरिए होगी बहनों द्वारा भाई की रक्षा’

ठेका प्रथा के विरोध में फिर गरजे पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मी
मांगें पूरी न होने पर विरोध स्वरुप तीन दिन तक बसों का चक्का जाम करने की धमकी दी

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी ग्रुप डिपो में कच्चे तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने सरकार द्वारा उनकी मांगें पूरी न किए जाने के विरोध में 14 से 16 अगस्त तक बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। Punjab News

शुक्रवार को कच्चे कर्मचारियों ने लुधियाना बस स्टेंड के सामने गेट रैली की। इस दौरान लुधियाना डिपो के गेटकीपर प्रवीन कुमार, दलजीत सिंह ने कहा पंजाब में ठेकेदारी प्रथा लागू है। उन्हें विभाग में काम करते हुए वर्षो हो गए। बहुत से कर्मचारी पिछले 10 से 15 वर्षों से काम कर रहे हैं। कर्मचारियों पर कोई भी सिविल सेवा नियम लागू नहीं होता है, राजकोष से वेतन नहीं मिलता है। पिछली सरकारों की तरह आम आदमी पार्टी की सरकार भी धोखा दे रही है। सरकार बनने के बाद से ही हम रुके हुए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ कई बैठकें हुई। Punjab News

हमें आश्वासन दिया गया था कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द ही हल किया जाएगा। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। उल्टा, अब निजी मालिकों की बसों को किलोमीटर स्कीम और ठेकेदारी प्रणाली के तहत लाया जा रहा है, उन्हें आउटसोर्स आधार पर बहुत कम वेतन पर भर्ती किया जा रहा है। जिससे दिन-रात की मेहनत से घर का खर्च भी नहीं चल पाता है। Ludhiana News

ऐसे में अगर सरकार दो दिन के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया, तीन दिनों तक बसों का चक्का जाम करने के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस पर जहां भी मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री ध्वजारोहण करेंगे, वहां संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और ठेकेदारी प्रथा की गुलामी हटाने के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन और सरकार की होगी।

कच्चे मुलाजिमों की मांगे | Punjab News

सरकार को सिविल सेवा नियमों के तहत पनबस, पीआरटीसी कर्मचारियों की नियुक्ति करनी चाहिए।

सरकार को सभी वर्गों के लिए समान कार्य समान वेतन लागू करना चाहिए और पांच प्रतिशत वेतन वृद्धि सहित वेतन में एकरुपता लानी चाहिए।

किलोमीटर स्कीम की बसें बंद की जाएं और पंजाब के अनुपात के अनुसार कम से कम 10 हजार सरकारी बसों की व्यवस्था की जाए।

बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करे, सिविल सेवा नियम लागू करे।

परिवहन माफिया को खत्म करें, सरकारी बसों के पक्ष में समय सारिणी बनाएं, सरकारी बसों और सरकारी नौकरियों की व्यवस्था करें।

यह भी पढ़ें:– सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल द्वारा ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ के गठन को हरी झंडी

Punjab News: पंजाब में 3 दिन तक रहेगा बसों का चक्का जाम, घर से निकलने पर जरूर पढ़ लें ये न्यूज
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Prtc Bus Strike: पंजाब से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार, पंजाब में रोडवेज (punjab roadways) के ठेका कर्मचारियों ने तीन दिन चक्का जाम करने का बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक तीन दिन हड़ताल रहेगी और बसें नहीं चलेंगी। Punjab News

तीन दिन तक रोडवेज पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम करने का फैसला किया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि सभी कर्मचारी इकट्Þठा होकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम भगवंत मान ( BHAGWANT MANN) का विरोध करते हुए उनका घेराव करेंगे। पंजाब रोडवेज में लंबे समय से ठेके पर काम करते आ रहे कर्मचारियों का कहना है उनकी विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ सीएम से भी बैठकें हो चुकी हैं।

बार-बार आश्वासन मिलता है लेकिन पूरा नहीं होता | Punjab News

इन कर्मचारियों का कहना है कि सीएम के साथ बैठक में आश्वासन तो जरूर मिलता है परंतु इन्हें पूरा नहीं होता। लेकिन अभी तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। यूनियन के नेताओं के साथ 10 जुलाई को पैनल मीटिंग होनी थी लेकिन पंजाब में बाढ़ के आने से वह रद्द हो गई।

इन कर्मचारियों के अनुसार मान सरकार ने कहा था कि ठेके पर जो 10 वर्ष से कमा कर रहे कर्मचारियों को पक्क कर दिया जाएगा परंतु सरकार का यह वादा अभी तक वफा नहीं हुआ है। इसके अलावा मान सरकार ने कहा था कि ठेके या फिर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती नहीं होगी, लेकिन अभी भी आउटसोर्स पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं। यूनियन के उपप्रधान चानन सिंह के अनुसार 6600 के करीब ठेका कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए। सरकार अधिकारियों की मनमर्जी पर लगाम लगाकर कर्मचारियों की ड्यूटी सम्बंधी शर्ताें में सुधार किया जाए। हमने 400 के करीब कर्मचारियों की लिस्टें विभाग को मुहैया करवाई गई थीं, उन्हें बहाल किया जाए।

Indian Economy: भारत जवानों का ‘सिरमौर’, अन्य देश बुढ़ापे की ओर! आने वाला समय भारत के लिए और भी सुनहरा!