Matar Ki Kheti - Sach Kahoon Hindi

Matar ki Kheti: भिवानी में मटर की खेती किसानों के लिए हो रही फायदेमंद साबित
कई सालों से मटर की खेती कर रहे किसान बोले- व्यापारी उच्चें दामों से खरीद रहे मटर

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Pea Farming: भिवानी में किसानों के लिए मटर की खेती फायदेमंद साबित हो रही है। इस बार अच्छी खेती होने से किसान को मुनाफा हो रहा है। किसानों का कहना है कि वे देसी खाद का प्रयोग करके से खेती करते है। वहीं दूर-दूर से व्यापारी आकर मटर को अच्छे दाम में खरीदकर ले जाता है।

किसान पवन शर्मा, रामकिशन व कृष्ण का कहना है कि मटर की खेती से उनको लाखों रुपये का मुनाफा हो रहा है। वहीं 40 से 50 रुपए रेट का भाव चल रहा है। किसान बोले कि 100 से 150 किले बिजाई कर रहे है। किसान बहुत खुश हो कर मटर की खेती करते है। गेंहू से पहले मटर बिजाई से अच्छी खासी आय हो जाती है। भिवानी के कोहाड़ मोड़ के नाम से प्रसिद्ध मटर है और दूर-दूर तक आकर व्यापारी मटर को लेने आते हैं। अच्छे खासे भाव में खरीदते हैं। इससे किसानों को बहुत ही फायदा हो रहा है। किसान ने बताया कि उन्हें सालाना एक लाख से 80 हजार रुपए तक फायदा हो जाता है।

यह भी पढ़ें:– कोलकाता के टॉलीगंज में बहुमंजिला इमारत में आग, कई फिल्मी सितारे सड़क पर आए

मटर की बंपर पैदावार से कृषि विशेषज्ञ चिंतित
हमीरपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Matar ki Kheti: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में 70 फीसदी किसानो ने सिर्फ मटर की फसल बो कर सभी को चौका दिया है हालांकि कृषि विभाग किसानो के फैसले से चिंतित दिखायी पड़ रहा है कि फसल चक्र पलट जाने से अगले साल होने वाले उत्पादन पर विशेष प्रभाव पडेगा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कुरारा के कृषि बैज्ञानिक डा. एसपी सोनकर ने शुक्रवार को बताया कि जिले में रबी की फसल की बुआई का क्षेत्रफल तीन लाख हेक्टेयर है जिसमें 70 फीसदी किसानों ने केवल मटर की खेती को प्राथमिकता दी है जिससे जिले का फसल चक्र पूरी तरह गड़बड़ा गया है जबकि उत्पादन के लिये हर एक फसल का बोना अनिवार्य होता है मगर इस साल किसानों ने तकनीक ज्ञान और विभाग की कोई राय लिये बिना अपने तरीके से फसल बोयी है। किसानों का कहना है कि जो भी फसल अब तक बोते आ रहे है,उसमें उनको नुकसान होता आ रहा है। Matar ki Kheti

किसानों ने दलहन मे अरहर, चना, मसूर,तिल के अलावा गेहू, अलसी व सभी फसल को बोने के लिये पूरी तरह नकार दिया है। जिले के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसानों इतना बडा फैसला किया है। कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा में दलहन की सीड हब होने के बावजूद भी किसानो ने दहलनी व तिलहनी फसल में सिर्फ मटर की फसल की प्राथमिकता देकर अन्य फसलो को नकार दिया है। बुंदेलखंड मे दालो के भाव ऊंचे होने की उम्मीद जतायी जा रही है। यहां तक कि बुन्देलखंड में मसूर की फसल अपनी पहचान बना चुकी है मगर धीरे धीरे यह फसल विलुप्त की ओर पहुंच रही है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि बुन्देलखंड पूरे प्रदेश में दाल का कटोरा माना जाता है। सरकार को इस बात का विश्वास है कि उत्तर प्रदेश को केवल बुन्देलखंड ही दाल की आपूर्ति कर सकता है मगर यहां के किसानो ने इस साल शासन व कृषि विभाग के मंसूबो पर पानी फेर दिया है। Matar ki Kheti

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Kisan News: पारंपरिक खेती छोड़ किसान इस खेती से कमा रहे लाखों रूपए
Matar ki Kheti: मटर की बुवाई का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान अगर सही तरीके से इसकी खेती करेंगे तो भरपूर पैदावार हो सकती है और किसान मालामाल हो सकते हैं। अक्टूबर में हरियाणा में सब्जियां लगाने का मौसम होता है। ऐसे में किसान अगर सही तरीके से बिजाई करते हैं तो फसल के अच्छे उत्पादन का फायदा उठा सकते हैं। कई बार किसान जानकारी ना होने पर सब्जियों की उन्नत किस्म का चयन नहीं कर पाते हैं और वैज्ञानिक तरीके से बुवाई नहीं कर पाते जिससे आने वाली फसल पर खासा असर पड़ता है। Kisan News

कब करें मटर की बिजाई:

किसी भी फसल के बेहतर उत्पादन के लिए उसके बिजाई के वक्त को सबसे अहम माना गया है। मटर की अगर बात करें तो अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से ही इसकी बिजाई शुरू हो जाती है। अगर किसान अक्टूबर महीने में ही मटर की बुवाई करता है तो बिल्कुल सही समय पर वो फल देना शुरू कर देता है जिससे इसकी पैदावार काफी अच्छी होती है और मंडी में मटर की फसल का भाव भी अच्छा मिलता है। इसलिए हरियाणा में जो भी किसान मटर की बुवाई करना चाहते हैं तो उनके लिए 30 अक्टूबर तक का सही समय है।

कौन सी किस्मों का करें इस्तेमाल | Kisan News

कृषि बागवानी अधिकारी ने बताया कि हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने मटर की कई किस्मों को रिलीज किया है, जो अच्छा उत्पादन देती है। हरियाणा में लगाई जाने वाली किस्में आरकेल, बॉर्नविले, पीएच 1, पंजाब 89 है जो हरियाणा समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में आसानी से लगाई जा सकती है और अच्छा उत्पादन देती है। हरियाणा समेत उत्तर भारत में कई हाइब्रिड किस्में भी किसान लगा रहे हैं, जिससे किसान अच्छा उत्पादन लेते हैं। मटर की मुख्य किस्म पंत मटर 155 है, जो काफी अच्छा उत्पादन देती है। ये सभी किस्म करीब 60 दिन की होती है।

कैसे करें मटर की बिजाई:

पहले किसान सीड ड्रिल के जरिए बिजाई करते थे, जिससे पैदावार पर खासा असर पड़ता था, लेकिन अब मटर प्लांटर मशीन से बुवाई की जाती है, जिससे किसानों को खासा फायदा होता है। इस मशीन में मटर का बीज और खाद डालकर बुवाई की जाती है। पहले रोटावेटर के साथ खेत को समतल कर लें, उसके बाद मशीन के साथ मटर की बिजाई करनी चाहिए

बिजाई के वक्त खास सावधानी:

मटर की बिजाई लाइनों में होती है। कृषि विभाग ने इसमें बीज से बीज की दूरी को निर्धारित किया है, जिससे पौधा अंकुरित होकर अच्छे से फलता-फूलता है। साथ ही इससे बीमारियां और कीड़े आने का खतरा भी कम हो जाता है। साथ ही अगर बिजाई करने वाले क्षेत्र में बारिश हो जाती है तो उससे मटर के पौधे खराब होने का खतरा भी कम रहता है।

खाद का कैसे करें इस्तेमाल:

बिजाई करने से पहले खेत में गोबर की देसी खाद डालें और फिर बिजाई करते वक्त एक बैग यूरिया और एक बैग डीएपी खाद का डालें। खरपतवार के लिए समय-समय पर कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेकर उसका नियंत्रण करें ताकि पैदावार प्रभावित न हो। अगर बिजाई के बाद कोई बीमारी या कीट फसल में लगता है तो वक्त रहते कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेकर उसका निदान करना चाहिए।

कहां से खरीदें बीज | Kisan News

कृषि विश्वविद्यालय की बताई गई किस्मों के अलावा बाजार में कुछ हाईब्रिड बीज भी हैं, जिनकी पैदावार इससे भी ज्यादा निकलती है। इसलिए किसान ज्यादातर हाईब्रिड किस्म का चयन करते हैं और अच्छी पैदावार लेते हैं। आप चाहे तो स्थानीय स्तर पर मटर की खेती करने वाले किसान से भी बीज खरीद सकते हैं या फिर जिला कृषि बागवानी विभाग में जाकर भी मटर के बीज खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप राष्ट्रीय बीज निगम से भी बीज आॅनलाइव खरीद सकते हैं।

डबल फायदा:

हरियाणा में ज्यादातर किसान मटर की 60 दिन वाली वैरायटी बोई जाती हैं, जिससे किसानों को इस फसल से शुरुआत से ही फलियां लगनी शुरु हो जाती है। जिस समय फल आता है, उस समय किसानों को उसका दाम भी अच्छा मिल जाता है। 60 दिन पूरे होने के बाद उसको खेत से उखाड़ कर दूसरी फसल की बिजाई भी कर सकते हैं। ऐसे में किसान दो फसल ले सकते हैं। किसान मटर की खेती के बाद गेहूं की फसल या कोई और सब्जी भी लगा सकते हैं। Kisan News

यह भी पढ़ें:– Papaya Leaf In Dengue: क्या आप बदलते मौसम में डेंगू से परेशान हैं? अगर हां, तो इस तरह करे पपीते के पत्तों का इस्तेमाल, बेहद जल्द मिलेंगी राहत

Pea farming: खास फसल, खेती खास, कमाई के मात्र 3 मास
सालभर इंतजार क्यों, सालभर की कमाई मात्र 3 माह में करो

matar ki Kheti:  आप अगर किसान हैं और कोई ऐसी फसल तलाश रहे हैं जिसमें सालभर जितना मुनाफा मात्र 3 महीने में ही हो जाए और आप सालभर निश्चिंत हो जाएं। तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता रहे हैं उस फसल के बारे में, जिसकी खेती करके आप मात्र 3 महीने में ही इतनी कमाई कर सकते हो जितनी आप 1 वर्ष में नहीं कर पाओगे। जो वाकई आपको निश्चिंत कर देगी। तो आइए जानते हैं आखिरकार वो कौन सी फसल है जिसकी खेती करके आप 1 वर्ष जितनी कमाई मात्र 3 महीने में ही कर सकते हैं। Pea farming

Chawal ki Kheti: कैसे करें चावल की खेती ? और ये कैसे बन सकता है कमाई का जरिया, पूरी जानकारी

वो फसल है मटर। आपको बता दें कि मटर की बाजार में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है और लोग जमकर खरीददारी करते हैं। तो वजह साफ है कि यदि आप इसकी खेती करना शुरू कर देते हैं तो आप इससे बढ़िया मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। अब अगर आपको इसकी खेती के बारे में नहीं पताा है तो नीचे लिखी जानकारी से आप इस फसल की खेती करके मात्र तीन माह में एक साल की कमाई करके निश्चिंत हो सकते हो।

खेत की तैयारी | Pea farming

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मटर की खेती करने के लिए सबसे पहले खेत की अच्छे ढंग से तैयारी करनी पड़ती है। उसके लिए आपको पहले अपने खेत की अच्छी तरीके से जुताई करनी पड़ेगी। जैसे ही आप जुताई कर लोगे फिर आपको रोटावेटर चला देना है जिससे मिट्टी भुरभुरी हो जाएगी। उसके बाद आप आसानी से मटर बीज सकते हो, जिसके लिए आपको मटर के बीजों की आवश्यकता पड़ेगी। matar ki Kheti

मटर के बीजों को लगाने से पहले आपको इन्हें संशोधित कर लेना है और कम से कम 2 घंटों तक पानी में भिगोकर रखना है। तभी आपको इसे लगाना है। ऐसा करने पर आपको तेजी से मटर के बीजों का अंकुरण होता दिखेगा। अब बीजों को कैसे लगाना है, इसके बारे में बताते चलें…बीजों को लगाने के लिए आपको एक लाइन से दूसरे लाइन के बीच की दूरी 20 सेंटीमीटर रखनी होगी और वहीं एक पौधे से दूसरे पौधे के बीच की दूरी भी 10 सेंटीमीटर रखनी पड़ेगी। इस ढंग से आप मटर की खेती करते हो तो आपकी मटर की पैदावार बहुत अच्छी होगी।

सही समय का चुनाव | matar ki Kheti

अब बात आती है कि मटर की खेती करने के लिए कौन सा समय उपयुक्त होता है तो बता दें कि मटर की खेती के लिए सही समय सितंबर से लेकर अक्तूबर के बीच में माना जाता है और तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इससे ज्यादा तापमान होता है तो आपकी मटर की फसल बर्बाद हो सकती है। मटर की खेती के लिए मिट्टी का पीएच साधारण होना चाहिए। मिट्टी का पीएच 6.5 से लेकर 7.5 के बीच में होना चाहिए। इसलिए अपने आसपास के वातावरण का ध्यान रखें। जिससे आप मटर की अच्छी पैदावार ले सकें। इस तरीके से अगर आप मटर की खेती करते हो तो आपकी बढ़िया कमाई हो सकती है। आइए अब जानते हैं मटर की खेती से कितनी कमाई हो सकती है।

मटर से मुनाफा | matar ki Kheti

मटर की खेती करने से आपको कितना मुनाफा होगा, वो इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी मटर की पैदावार कितनी प्राप्त हुई। यदि आप 1 एकड़ जमीन में मटर की खेती करते हैं तो वहां से आपको 50 क्विंटल से लेकर 60 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त होगी। यहां यह बात गौर करने योग्य है कि मटर के पौधे पर 60 दिनों में फल लगना शुरू हो जाता है। उसके बाद आपको 30 दिनों तक मटर की पैदावार देखने को मिलेगी। बाजार में मटर की कीमत अलग-अलग समय में अलग-अलग देखने को मिलती है और आपको मटर का भाव 10 रुपये से लेकर 50 रुपये के बीच में देखने को मिल सकती है लेकिन हम इसका थोक भाव 20 रुपये मानकर चलते हैं।

यदि आप इस हिसाब से इसे बेचते हैं तो आप 1,20,000 की कमाई मात्र 30 दिनों के अंदर कर सकते हैं और 60 दिन के अंदर 2,40,000 और यूं ही तीसरे महीने में 3,60,000 रुपये का मुनाफा आप मटर की खेती करके कर सकते हैं। अब यदि किसी दूसरी फसल की खेती करोगे तो आपको उससे इतनी कमाई नहीं होगी, जितना आपको मटर की खेती करने से हो जाएगी। इसलिए तो यह खास फसल है जिसकी खेती भी खास ही है जिसको करके आप 3 महीनों में 1 साल जितना मुनाफा कमा सकते है।