Hyderabad News - Sach Kahoon Hindi

Road Accident: वाहन जांच के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने RTA अधिकारी को कुचला, मौके पर मौत
हैदराबाद (एजेंसी)। Hyderabad Road Accident News: तेलंगाना में गाड़ी की जांच के दौरान ट्रक ने परिवहन अधिकारी को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में वाहनों की चेकिंग के दौरान तेजी से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) के एक अधिकारी की मौत हो गई।

गनापुरम मंडल के चेलपुरु में आरटीए अधिकारी गाड़ी की जांच कर रहे थे तभी यह घटना घटी। ट्रक में कोयला भरा हुआ था। ट्रक का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और उसने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) वेंकन्ना को टक्कर मार दी। वेंकन्ना दूसरे कर्मचारियों के साथ मिलकर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिस (डीटीओ) के सामने गाड़ियों की जांच कर रहे थे। ट्रक की टक्कर से परिवहन अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भूपालपल्ली के सरकारी जनरल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस वक्त घटी, जब वेंकन्ना खुद एक हार्वेस्टर को रोकने के बाद गाड़ियों का आवागमन नियंत्रित कर रहे थे। इसी बीच, वेंकन्ना ने एक तेज रफ्तार ट्रक को आते देख उसे धीमा करने का इशारा किया। हालांकि, ट्रक ड्राइवर ने शायद नियंत्रण खो दिया और अधिकारी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने ड्यूटी के दौरान मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर वेंकन्ना की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि भूपालपल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ऑफिस के पास गाड़ियों की जांच करते समय एक टिपर ट्रक की टक्कर से परिवहन अधिकारी वेंकन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। परिवहन मंत्री ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

अमेरिका में तेलंगाना के युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार ने मांगी सहायता
Indian Youth Killed in USA: हैदराबाद। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में तेलंगाना के एक युवा पेशेवर की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने भारतीय समुदाय को झकझोर दिया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अंशुल कुंचा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले के गुंडलापोचमपल्ली क्षेत्र का निवासी था। वह अमेरिका में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत था और अतिरिक्त आय के लिए सप्ताहांत में पिज्जा डिलीवरी का कार्य भी करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंशुल को देर रात एक डिलीवरी ऑर्डर प्राप्त हुआ था। जब वह निर्धारित स्थान पर पहुंचा, तब अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। हमले में उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर आशंका व्यक्त की जा रही है कि डिलीवरी ऑर्डर वास्तविक न होकर सुनियोजित जाल का हिस्सा हो सकता है।

हत्या के पीछे रहस्य बरकरार

परिवार का कहना है कि जिस स्थान पर अंशुल को बुलाया गया था, वह अपेक्षाकृत सुनसान क्षेत्र था। घटना के बाद यह भी सामने आया कि वहां से कोई मूल्यवान वस्तु चोरी नहीं हुई, जिससे घटना के पीछे केवल लूटपाट का उद्देश्य होने की संभावना कमजोर पड़ती है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया था, जिनकी गतिविधियां जांच के दायरे में हैं।

अंशुल वर्ष 2023 में उच्च शिक्षा के उद्देश्य से अमेरिका गया था और वहीं अपने करियर को आगे बढ़ा रहा था। परिवार के अनुसार, वह पहले भी एक आपराधिक घटना का शिकार हो चुका था, जिसमें उससे नकदी और अन्य सामान छीन लिया गया था। इस ताजा घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

शव को भारत लाने की मांग

परिजनों ने केंद्र सरकार और तेलंगाना सरकार से अंशुल के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने में सहयोग की अपील की है। परिवार का कहना है कि अंतिम संस्कार अपने गृह राज्य में किया जाना चाहिए और इसके लिए प्रशासनिक प्रक्रिया को तेज किया जाए। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने बताया कि वह स्थानीय प्रशासन और मृतक के परिवार के संपर्क में है तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। अमेरिकी जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। Telangana News

करीमनगर ज्वेलरी शॉप लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी दबोचे
हैदराबाद (एजेंसी)। Hyderabad News: तेलंगाना में ज्वेलरी शॉप लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करीमनगर शहर में एक ज्वेलरी की दुकान में दिन-दहाड़े हुई लूट के मामले में तेलंगाना पुलिस ने कुख्यात सुबोध सिंह गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

करीमनगर के पुलिस कमिश्नर गौश आलम ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस मामले में 13 आरोपियों की पहचान कर ली गई है, और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

लुटेरों ने तीन मई को पीएमजे ज्वेलरी शॉप में घुसकर गोलियां चलाईं थी। लुटेरों की ओर से की गई गोलीबारी में चार कर्मचारियों को गोली लगी। लुटेरे 161 तोला सोने के गहने और 112 कैरेट के हीरे लूटकर फरार हो गए।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बिहार से अपना गैंग चलाने वाला सुबोध सिंह इस मामले में मुख्य आरोपी है। फिलहाल वह पूर्णिया जेल में बंद है। आरोप है कि उसने जेल के अंदर से ही इस लूट की पूरी योजना बनाई थी।

सुबोध सिंह का गैंग बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड में लूट की वारदातों में शामिल रहा है। यह गैंग बेहद ही शातिर और पेशेवर तरीके से लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए कुख्यात है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना में इस तरह की लूट की यह पहली घटना थी। उन्होंने कहा कि इस गैंग के सदस्यों को पकड़ना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन हमारी टीमों की कड़ी मेहनत की बदौलत हम इनमें से कुछ को पकड़ने में कामयाब रहे।

पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी रघुनाथ करमाकर को गिरफ्तार कर लिया है। रघुनाथ करमाकर पश्चिम बंगाल के आसनसोल का रहने वाला है। इसी ने उस गैंग की अगुवाई की थी। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों रवीश कुमार और महताब खान को बंगाल और बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने दो महीने पहले ही इस दुकान की रेकी (जासूसी) की थी। उन्होंने खम्मम, मंचरियाल, पेद्दापल्ली और जगतियाल समेत कई जगहों की रेकी की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए करीमनगर को चुना था।

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए और धर्मापुरी में जाकर छिप गए। इसके बाद वे तीन अलग-अलग गुटों में बंट गए और ट्रेन व बस के जरिए वहां से भाग निकले। इस वारदात में पांच लुटेरे सीधे तौर पर शामिल थे। पुलिस ने आठ अन्य लोगों की भी पहचान की है जिन्होंने उन्हें साजो-सामान और अन्य तरह की मदद मुहैया कराई थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 51 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और कुछ जाली आधार कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर ने फरार चल रहे आरोपियों की पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जांच प्रभावित हो सकती है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनका पीछा कर रही हैं। वे पूर्णिया जेल में सुबोध सिंह से पूछताछ करने के लिए कोर्ट की अनुमति लेंगे।

हैदराबाद में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे
हैदराबाद (एजेंसी)। Hyderabad News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि साइबराबाद का सामर्थ्य नेशनल भी है और ग्लोबल भी है। ये तेलंगाना और देश के तेज विकास का प्रमुख केंद्र है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साइबराबाद से तेलंगाना को देश का एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस बनाने के लिए अनेक बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। उनसे यहां हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और तेलंगाना की कनेक्टिविटी भी सशक्त होगी।

उन्होंने कहा, "मैं तेलंगाना की जनता को इन प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल रहा है। इसके साथ ही आज का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है। जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया के निर्माण के पीछे भी यही लक्ष्य है। ये इंडस्ट्रियल एरिया, इंटस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने के केंद्र सरकार के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। एक प्रकार से यह इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर होगा, बेहतरीन पावर सप्लाई होगी, एडवांस आई-सिटी नेटवर्क होगा, यानी दुनियाभर के निवेशकों के लिए सुविधा होगी। बीते 12 वर्षों में भारत सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता आधुनिक कनेक्टिविटी भी रही है। सड़क हों, रेलवे हो, एयरपोर्ट्स हों कनेक्टिविटी के हर मोड पर अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है। बीते 11 वर्षों में तेलंगाना में नेशनल हाइवे का नेटवर्क डबल हुआ है।

पीएम ने कहा कि एनर्जी सिक्योरिटी का क्या महत्व है? ये आज दुनिया का हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। इसलिए भारत की एनर्जी सिक्योरिटी पर हमारी केंद्र सरकार अभूतपूर्व निवेश कर रही है। बीते सालों में सोलर पावर के मामले में भारत दुनिया के टॉप देशों में पहुंच चुका है। मैं तेलंगाना के हर परिवारजनों को ये भरोसा दिलाता हूं कि आपके सपने पूरे करने के लिए केंद्र सरकार इससे भी और तेज गति से काम करती ही रहेगी।

Telangana Crime: तेलंगाना की राजधानी में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Telangana Crime: हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के प्रतिष्ठित जुबली हिल्स क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के घर हुई हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी सुनंदा मृत अवस्था में उनके आवास से बरामद हुईं। प्रारंभिक जांच में लूटपाट के उद्देश्य से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। Hyderabad News

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना प्रशासन नगर कॉलोनी स्थित तीन मंजिला मकान में हुई। उस समय परिवार के अन्य सदस्य ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे, जबकि सुनंदा निचले हिस्से में अकेली थीं। बताया जा रहा है कि घर में हाल ही में नियुक्त की गई घरेलू सहायिका ने कथित रूप से अपने सहयोगियों को घर में प्रवेश दिलाया। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर आरोपी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जांच एजेंसियों के मुताबिक, घटना देर रात की बताई जा रही है।

पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने महिला के हाथ बांधकर उनका दम घोंटा। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी. सी. सज्जनार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला सुनियोजित लूट और हत्या का प्रतीत हो रहा है।

आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को शक है कि घटना में शामिल लोग नेपाल मूल के हो सकते हैं। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन नगर क्षेत्र में कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के आवास स्थित हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घरेलू सहायकों को नियुक्त करने से पहले उनका सत्यापन अवश्य कराएं और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां बरतें। Hyderabad News

Hyderabad Police: हैदराबाद में पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, कमिश्नर ने घर पहुंचकर दी चेतावनी
हैदराबाद (एजेंसी)। Hyderabad News: हैदराबाद नारकोटिक्स एनफोर्समेंट विंग ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों पर सख्ती करने का फैसला किया है। हैदराबाद पुलिस ने पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के सभी आदतन अपराधियों का ड्रग टेस्ट करना शुरू कर दिया है।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने पूरे कमिश्नरेट में 1,300 राउडी शीटर्स (आदतन अपराधी) की पहचान की है।

शुरुआत में, अधिकारियों ने 250 राउडी शीटर्स का परीक्षण किया, जिनमें से 190 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से अधिकांश लोग गांजा का सेवन करते पाए गए। जो लोग पॉजिटिव पाए गए, उन्हें नशामुक्ति केंद्रों में भेज दिया गया।

यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि उसका मानना है कि नशीले पदार्थों के सेवन और बढ़ते अपराधों के बीच गहरा संबंध है। कहा जाता है कि बार-बार अपराध करने वाले कई लोग नशीले पदार्थों के आदी होते हैं। इसे अपराध बढ़ने का एक प्रमुख कारण माना जाता है। अधिकारियों का मानना है कि ड्रग टेस्ट से पुलिस को बार-बार अपराध करने वालों तक ड्रग्स पहुंचाने वाले स्रोतों की पहचान करने में मदद मिलेगी। Hyderabad News

हैदराबाद नारकोटिक्स एनफोर्समेंट विंग नशीले और मादक पदार्थों के स्रोतों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि वे आपूर्तिकर्ताओं और वितरण नेटवर्क की पहचान कर लेंगे। यह अभियान तेलंगाना को नशामुक्त बनाने के लिए अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

तेलंगाना पुलिस की एक विशेष शाखा ‘एलीट एक्शन ग्रुप फॉर ड्रग लॉ एनफोर्समेंट’ (ईगल) फोर्स नशीले पदार्थों के खतरे पर रोक लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर रखने के लिए पहले ही कदम उठा लिए थे।

हाल ही में हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार ने आधी रात को ‘राउडी शीटर्स के घरों का दौरा करके सभी को चौंका दिया। इस दौरान उन्होंने उनके आपराधिक रिकॉर्ड और मौजूदा जीवनशैली की जांच की और उन्हें अपराधों में शामिल न होने की चेतावनी भी दी। Hyderabad News

बिना किसी पुलिस सायरन या शोर-शराबे के वह सीधे एमडी लाइन्स, हाशिम नगर और डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले अपराधियों के घरों पर पहुंच गए। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने उपद्रवियों को जगाया और उनके आपराधिक इतिहास, मौजूदा जीवनशैली, आजीविका और सामाजिक व्यवहार के बारे में पूछताछ की।

पुलिस कमिश्नर ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर वे दोबारा अपराध करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें अपनी आपराधिक आदतें छोड़कर सही रास्ते पर आने की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें:– दिल्ली पुलिस ने ठग गिरोह की सरगना ‘पारो’ समेत नकली पार्ट्स और एक्सपायर्ड सामान बेचने वाले को किया गिरफ्तार

Rugby Premier League: हैदराबाद में 16 से 28 जून तक खेली जायेगी रग्बी प्रीमियर लीग
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Rugby Premier League: हैदराबाद में 16 से 28 जून तक रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जायेगा। आज जीएमआर स्पोर्ट्स ने, इस खेल की राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी, रग्बी इंडिया के साथ साझेदारी में घोषणा करते हुए कहा कि रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) का दूसरा संस्करण 16 से 28 जून तक हैदराबाद के गचीबोवली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। रग्बी प्रीमियर लीग के इस सत्र में तेज-तर्रार रग्बी 7एस प्रारुप में वापस आ रही है। दूसरे एडिशन में पहले एडिशन की छह फ्रैंचाइजियां शामिल होंगी।

इस अवसर पर हैदराबाद में लीग का स्वागत करते हुए तेलंगाना सरकार के (युवा उन्नति, पर्यटन और संस्कृति और खेल विभाग) के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन ने कहा: “एक वैश्विक खेल डेस्टिनेशन के रूप में हैदराबाद का उभरना तेलंगाना के लंबे समय के नीतिगत विजन और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों के लिए संस्थागत समर्थन को दशार्ता है। रग्बी प्रीमियर लीग जैसे आयोजन पर्यटन, शहरी दृश्यता और राज्य की व्यापक खेल अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।” इस भावना को दोहराते हुए और लीग के निरंतर विकास की रूपरेखा बताते हुए, रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा: “जीवन में कोई भी काम करते समय, हमेशा बेहतर करने, बेहतर बनने और बेहतर देने की चाहत होती है। यही आरपीएल की आधारशिला बनी रहेगी।” Rugby Premier League

यह भी पढ़ें:– इस कलियुग में धरती पर फरिश्ते बनकर आए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार: ओमप्रकाश

Telangana Weather News: तेलंगाना में अगले 24 घंटों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना
हैदराबाद (एजेंसी)। Telangana Weather Update: तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बिजली कड़कने के साथ आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं तथा ओलावृष्टि होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 26 से 30 मार्च तक पूरे राज्य में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ-साथ आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अगले सात दिनों के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार हैं। Telangana Weather News

राज्य में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है, जिसके बाद अगले चार दिनों में इसमें धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। पिछले 24 घंटों के दौरान रंगारेड्डी जिले में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई, जबकि पूरे राज्य में एक या दो जगहों पर बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि के दौरान आदिलाबाद में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मेडक में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Telangana Weather News

यह भी पढ़ें:– रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले बच्चे को कासगंज के परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया, दादा-पोते के मिलन से भावुक हुआ माहौल

Asaduddin Owaisi Statement: खामेनेई की हत्या को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का आया बड़ा बयान
Asaduddin Owaisi Statement: हैदराबाद। Asaduddin Owaisi ने ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की हत्या को अनुचित और अंतरराष्ट्रीय कानून के विरुद्ध बताया है। All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen के अध्यक्ष ओवैसी ने शिया समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना वैश्विक शांति के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों की आलोचना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई उस समय हुई, जब जिनेवा में कूटनीतिक संवाद जारी था। उनके अनुसार, वार्ता के बीच सैन्य हस्तक्षेप शांति प्रयासों को कमजोर करता है। Hyderabad News

ओवैसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की नीतियों पर प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि पवित्र माह के दौरान सैन्य कार्रवाई से क्षेत्रीय संवेदनशीलता और बढ़ गई है। ओवैसी ने नागरिकों की मृत्यु पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि किसी भी संघर्ष में आम नागरिकों को निशाना बनना मानवता के विरुद्ध है। उन्होंने तत्काल युद्धविराम की मांग करते हुए कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो पूरा पश्चिम एशिया अस्थिरता की चपेट में आ सकता है।

हैदराबाद सांसद ने भारत सरकार से अपील की कि वह शांति स्थापना के लिए सक्रिय कूटनीतिक पहल करे। उन्होंने खाड़ी देशों में कार्यरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही और बताया कि मौजूदा परिस्थितियों में कई भारतीय यात्री और श्रमिक प्रभावित हुए हैं। ओवैसी ने यह भी कहा कि किसी बाहरी दबाव से ईरान में शासन परिवर्तन संभव नहीं दिखता। उनके अनुसार, दीर्घकालिक समाधान केवल संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहमति से ही निकल सकता है। Hyderabad News

Telangana Police: तेलंगाना पुलिस ने भाजपा नेता रामचंदर राव को हिरासत में लिया
भाजपा नेता रामचंदर राव को कामारेड्डी जाने से रोका

हैदराबाद (एजेंसी)। Telangana Police: तेलंगाना में रविवार को राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव को पुलिस ने हिरासत में लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब भाजपा अध्यक्ष हैदराबाद से बांसवाड़ा जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां शुक्रवार को सांप्रदायिक झड़प हुई थी। Hyderabad News

रामचंदर राव को शनिवार रात से ही घर में नजरबंद रखा गया था। रविवार को जब उन्होंने कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा कस्बे के लिए निकलने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

तारनाका स्थित उनके घर के बाहर उनके समर्थकों ने इस पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया। बाद में भाजपा नेता रामचंदर राव को बोलारम पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

इससे पहले रामचंदर राव ने मीडिया से कहा था कि वे भाजपा विधायक के. वेंकट रमणा रेड्डी के समर्थन में कामारेड्डी जाएंगे, जिन पर कथित रूप से हमला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि बांसवाड़ा में हिंदू संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान करीब 100 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

हिरासत में लिए जाने के बाद रामचंदर राव ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि तेलंगाना में आपातकाल जैसे हालात हैं। बांसवाड़ा के हिंदुओं और कामारेड्डी के कार्यकर्ताओं के समर्थन में आवाज उठाने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में हिंदू पीड़ितों के पक्ष में बोलना अपराध बना दिया गया है।

बांसवाड़ा में शुक्रवार शाम झड़प उस समय शुरू हुई जब एक युवक ने सुपरमार्केट में बज रहे भक्ति गीत पर आपत्ति जताई। आरोप है कि सुपरमार्केट के कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। Hyderabad News

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने दंगा मामले में दो केस दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:– CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर-जापान यात्रा पर होंगे रवाना

Hyderabad Weather: हैदराबाद में भारी बारिश से मचा हाहाकार, एक की मौत, तीन लापता
हैदराबाद। रविवार को हुई मूसलधार वर्षा ने हैदराबाद और आसपास के जिलों में सामान्य जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। जगह-जगह जलभराव से यातायात ठप हो गया और कई दर्दनाक घटनाएँ सामने आईं। तीन अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों के नालों में बह जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। Hyderabad Weather News

मल्लेपल्ली क्षेत्र के अफजल सागर नाले में दो लोग तेज धारा में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति फिसलकर नाले में गिर पड़ा। उसे बचाने के प्रयास में उसका दामाद भी बहाव में बह गया। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम और पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में जुटी हैं।

मुशीराबाद इलाके में भी एक 24 वर्षीय युवक सनी बहाव में बह गया

सिकंदराबाद के मुशीराबाद इलाके में भी एक 24 वर्षीय युवक सनी बहाव में बह गया। वह नाले की दीवार पर बैठा था, जो अचानक टूट गई और वह सीधे नाले में जा गिरा। वहीं, वट्टीनागुलपल्ली में निर्माणाधीन सभागार की दीवार गिरने से 24 वर्षीय मजदूर शेखर मंडल की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हुए। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना गच्चीबौली थाना क्षेत्र में हुई।

मूसलधार वर्षा का असर रंगारेड्डी और मेडचल-मलकाजगिरी जिलों में भी देखने को मिला। हैदराबाद शहर में औसतन 12 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इससे कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं। बंजाराहिल्स की रोड नंबर 12 स्थित पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के समीप भी पानी भरने से घंटों यातायात बाधित रहा। नगर निगम की महापौर विजयलक्ष्मी गडवाल ने स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल निकासी कार्यों का जायज़ा लिया।

शेखपेट, मणिकोंडा, गोलकोंडा, मेहदीपट्टनम, टोली चौकी, मसाब टैंक, खैरताबाद, जुबली हिल्स और अमीरपेट जैसे इलाके वर्षा से सबसे अधिक प्रभावित हुए। आँकड़ों के अनुसार, अब्दुल्लापुरमेट में 13 सेमी, मुशीराबाद में 12.1 सेमी, जवाहरनगर में 11 सेमी, उस्मानिया विश्वविद्यालय क्षेत्र में 10.1 सेमी और मरेडपल्ली में 9.5 सेमी बारिश दर्ज की गई। Hyderabad Weather News

Jaunpur bus accident: अयोध्या-वाराणसी मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा 4 की मौत

Telangana Weather: तेलंगाना में अगले 24 घंटों बहुत भारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
हैदराबाद (एजेंसी)। Telangana Weather: तेलंगाना के अनेक जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को बताया कि आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, निर्मल, निजामाबाद, जयशंकर भूपलपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी, महबूबनगर और नारायणपेट जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आदिलाबाद, निर्मल, निजामाबाद, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी, महबूबनगर और नारायणपेट जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, अगले सात दिनों में राज्य भर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकांश जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। Telangana Weather

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेलंगाना में सक्रिय रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान मुलुगु जिÞले में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गयी, जबकि भद्राद्री कोठागुडेम, पेड्डापल्ली और महबूबाबाद जिÞलों में भारी बारिश हुई। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसी अवधि के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुयी।

यह भी पढ़ें:– Cleanliness Campaign in Punjab: पंजाब के 2300 गांवों में सफ़ाई महाअभियान आज से शुरु, सब जगह एक साथ उठेंगे झाड़ू, चलेंगी जेसीबी