Haryana Board Exam - Sach Kahoon Hindi
HBSE Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं हुई समाप्त, अंकन कार्य कल से शुरू
इस बार परीक्षा में नकल मामलों में आई बड़ी कमी: बोर्ड अध्यक्ष
15 मई तक घोषित होगा 12वीं का परिणाम
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Haryana Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। इस बार परीक्षाओं में नकल के मामलों में बड़ी कमी दर्ज की गई है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 की परीक्षाओं में कुल 387 नकल के मामले दर्ज हुए हैं, जबकि वर्ष 2023 में 2511, वर्ष 2024 में 1105 और वर्ष 2025 में 637 मामले दर्ज किए गए थे। बार कोड और अल्फा न्यूमैरिकल कोड जैसी तकनीकों के प्रयोग से यह कमी संभव हुई है। HBSE Board News
परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलीं। कुल 1433 परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख 71 हजार 667 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। नकल रोकने के लिए 325 उड़नदस्ते गठित किए गए थे। इस बार 10वीं में 103 और 12वीं में 284 नकल के मामले दर्ज हुए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 7 केंद्र अधीक्षक, 2 उप केंद्र अधीक्षक और 61 पर्यवेक्षकों को रिलीव किया गया।
बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि 2 अप्रैल से 10वीं के प्रश्न पत्रों की जांच शुरू हो जाएगी। इसके लिए 25 अंकन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 6969 परीक्षक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेंगे। वहीं 12वीं का अंकन कार्य 3 अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए 52 अंकन केंद्र बनाए गए हैं और 5009 परीक्षक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेंगे। 24 अप्रैल तक जांच पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 15 मई तक 12वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा और लगभग एक सप्ताह बाद 10वीं का परिणाम भी जारी होगा।
नई शिक्षा नीति के तहत जिन परीक्षार्थियों को तीन विषयों में अंक कम आने की आशंका है, वे 4 अप्रैल से पुनर्परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। यह परीक्षा 20 अप्रैल को होगी। परिणामों में जिस परीक्षा के अंक अधिक होंगे, वही जोड़े जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों के तनाव को कम करना और उन्हें बेहतर अवसर देना है।
भिवानी:
यह भी पढ़ें:– बुजुर्गों को लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, दो शातिर दबोचे
Haryana Board News: अंग्रेजी विषय परीक्षा के पहले दिन आए नकल और पेपर आउट के मामले
बोर्ड ने 17 परीक्षार्थियों पर की कार्रवाई
भिवानी (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Haryana Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा के पहले ही दिन हरियाणा में नकल और पेपर आउट के मामलों ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए 17 परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की है। पूरे मामले पर बोर्ड चेयरमैन पवन कुमार ने विस्तार से जानकारी दी है। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान दो परीक्षा केंद्रों पर ऐसे मामले सामने आए, जहां अन्य परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंच गए। इसके अलावा एक सीएससी सेंटर पर भी कार्रवाई की गई है। Bhiwani News
पेपर आउट के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन कुमार ने बताया कि रोहतक जिले के गांव भावड चिड़ी बालक से पेपर आउट होने की पुष्टि हुई है और संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जैसे ही डीसी रोहतक ने पेपर की फोटो जिला फ्लाइंग टीम को सौंपी, तुरंत जांच शुरू कर दी गई। बोर्ड द्वारा हर प्रश्नपत्र में अल्फा न्यूमेरिक कोड दिए गए हैं, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि पेपर कहां से और किस परीक्षार्थी से आउट हुआ। हर अल्फा न्यूमेरिक कोड को रोल नंबर से जोड़ा गया है, जिससे पूरे नेटवर्क की पहचान संभव हो पाई है।
बोर्ड चेयरमैन पवन कुमार ने बताया कि पेपर आउट करने वाले परीक्षार्थियों पर बोर्ड के नियम 32, 32, 34 और 38 के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को 3 साल तक निष्कासित किया जाएगा, वे किसी भी प्रकार की परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित होंगे और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी। Bhiwani News
यह भी पढ़ें:– CM Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी
Haryana Board Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 21 से, एडमिट कार्ड 15 से होंगे डाउनलोड
परीक्षा के लिए 2600 परीक्षार्थियों ने किया आवेदन, प्रदेशभर में 6 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Haryana Board Exam: सीनियर सैकेण्डरी विशेष अंक सुधार परीक्षा जनवरी- 2026 के प्रवेश-पत्र 15 जनवरी से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर लाईव होंगे। परीक्षार्थी अपना प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से रजिस्ट्रेशन नंबर, पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षाएं 21 जनवरी से संचालित होंगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डा. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए लगभग 2600 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा प्रदेशभर में छह परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित करवाई जाएगी। जिसमें एक परीक्षा केन्द्र भिवानी तथा 5 परीक्षा केन्द्र कमीश्ररी स्तर पर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च-1990 से मार्च-2024 तक के सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अधिकतम दो विषयों में अंक सुधार का विशेष अवसर दिया गया है। परीक्षा केन्द्रों के औचक निरीक्षण हेतु 05 प्रभावी उडऩदस्तों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने उपरान्त सभी विवरणों को भली भांति जांच लें। यदि विवरणों में कोई भी त्रुटि है, तो परीक्षार्थी किसी भी कार्यदिवस में बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर शुद्धि करवाना सुनिश्चित करें। Haryana Board Exam
इसके अतिरिक्त यदि किसी परीक्षार्थी का अनुक्रमांक किसी कारण से रोका गया है, बोर्ड कार्यालय में वांछित दस्तावेज उपलब्ध करवाते हुए अपना प्रवेश-पत्र जारी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की सुविधा लेनी है, तो ऐसे परीक्षार्थी सम्बन्धित दस्तावेज बोर्ड कार्यालय/केन्द्र अधीक्षक को देकर परीक्षा आरम्भ होने से पहले लेखक की अनुमति लेना सुनिश्चित करें। परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दी गए दिशा-निर्देंशों की पालना करते हुए परीक्षा आरम्भ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्र में इलैक्ट्रोनिक सामान जैसे मोबाईल, कैलकुलेटर, स्मार्ट घड़ी आदि का प्रयोग वर्जित होगा।
यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा के इस जिले की बदल जाएगी तस्वीर, करोड़ों के प्रोजेक्ट, प्रॉपर्टी के दामों में आएगी तूफानी उछाल
Haryana Board Exams: 10वीं-12वीं के रद्द हुए विषयों की पुन: परीक्षा 27 व 29 को, यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Board Exams: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा मार्च-2025 में कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण रद्द विषयों की पुन: परीक्षा 27 व सीनियर सैकेण्डरी की 29 मार्च को दोपहर 12:30 से सायं 03:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी। इस परीक्षा में 2,044 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त सीनियर सैकेण्डरी के राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने के कारण मुख्य परीक्षा में प्रविष्ट नहीं हो सके थे, ऐसे परीक्षार्थियों की परीक्षा भी 29 मार्च को दोपहर 12:30 से सायं 03:30 बजे संचालित होगी। Bhiwani News
दसवीं की परीक्षा के लिए यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
सैकेंडरी परीक्षा के रद्द हुए विषयों की पुन: परीक्षा के लिए केंद्र परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण सैकेंडरी परीक्षा के रद्द किए गए विषयों की पुन: परीक्षा 27 मार्च, 2025 को करवाई जाएगी। विस्तृत जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) पवन कुमार ने बताया कि जिला भिवानी के रा.क.व.मा.वि., चांग-01 परीक्षा केंद्र की संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, ड्रांईग व संगीत विषयों की परीक्षा अब रा.क.व.मा.वि., नजदीक सामान्य अस्पताल, भिवानी-07(बी-1) परीक्षा केंद्र पर होगी।
उन्होंने बताया कि जिला-झज्जर के परीक्षा केन्द्र राजकीय हाई स्कूल, गंगटान परीक्षा केंद्र की गणित (आधार व मानक) विषय की परीक्षा अब वैदिक. क. व. मा. वि., झज्जर-15(बी-1) परीक्षा केंद्र पर, परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., डावला-1 (बी-1)की गणित (मानक) विषय की परीक्षा एस.डी.व.मा.वि., झज्जर-11(बी-1) तथा जिला जिला-नुंह के परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., पुन्हाना-03(बी-1) परीक्षा केंद्र की गणित (मानक व आधार) विषय की परीक्षा
रा.व.मा.वि.,फिरोजपुर नमक, नुंह-15(बी-1) एवं जिला-पलवल के परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., होडल-09(बी-1) की गणित(मानक व आधार) विषय की परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., जीटी रोड आगरा चौंक पलवल-10(बी-1), परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., होडल-10 (बी-2) की गणित(आधार व मानक) विषय की परीक्षा अब डीजी खान हिन्दु व.मा.वि., रेलवे रोड पलवल-05(बी-2) 27 मार्च, 2025 को करवाई जाएगी।
सीनियर सैकेंडरी परीक्षा के रद्द हुए | Bhiwani News
विषयों की पुन: परीक्षा के लिए केंद्र
सीनियर सैकेंडरी परीक्षा के रद्द किए गए विषयों की पुन: परीक्षा 29 मार्च, 2025 को संचालित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला-नुंह के परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., टपकान-02(बी-2) की अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा अब रा. व. मा. वि., फिरोजपुर नमक, नुंह-15(बी-1) एवं जिला पलवल के परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., आगरा चौक, पलवल-33(बी-3) की अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा अब रा. क. व. मा. वि., जीटी रोड आगरा चौक, पलवल-10(बी-1) परीक्षा केंद्र पर
तथा जिला-सिरसा के परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., डिंग की इतिहास विषय की परीक्षा अब आर.एस.डी.व.मा.वि.सांगवान चौक, डबवाली रोड, सिरसा-14 (बी-1) परीक्षा केंद्र पर करवाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकेंडरी कक्षा के अनुक्रमांक 3025094385 की अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा वैश्य.व.मा.वि., दिनोद गेट, भिवानी-26(बी-1) परीक्षा केन्द्र पर 29 मार्च, 2025 को आयोजित करवाई जाएगी। Bhiwani News
यह भी पढ़ें:– डिजिटल माइनिंग मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने वाला पहला राज्य बना पंजाब
Haryana Board Exam:  हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 27 फरवरी से शुरू होने जा रही कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षा पहली बार सीबीएसई की तर्ज़ पर आयोजित करवाई जाएंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नए प्रश्नपत्र डिजाइन भी उपलोड कर दिए हैं,ताकि शिक्षक व विद्यार्थी परीक्षा के संबंध में अपने संदेह दूर कर सके। इस कदम के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं, जो शिक्षा क्षेत्र में विद्यमान प्राथमिकताओं और चुनौतियों का संकेत करते हैं। यह बदलाव केवल एक परीक्षा प्रणाली में परिवर्तन नहीं है, बल्कि यह शिक्षण और अधिगम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो निश्चित रूप से छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए चुनौतियों और अवसरों की नई श्रृंखला उत्पन्न करेगा। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने जो परीक्षा प्रणाली अपनाई है,उससे बच्चों में रचनात्मकता आएगी। ऐसा रटंत या कुटेव से बचने के लिए किया गया है। ताकि बच्चे रटने की बजाए अपनी समझ से परीक्षा दे सके।
Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, इस तारीख से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
सीबीएसई के प्रति बढ़ता रुझान | Haryana Board Exam
हाल के वर्षों में, हरियाणा में छात्रों और अभिभावकों का रुख तेजी से सीबीएसई के स्कूलों की तरफ बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण सीबीएसई की पाठ्यक्रमों में लचीलापन और परीक्षा प्रणाली का पारदर्शी प्रारूप है, जो छात्रों को परिवर्तनशील शैक्षिक मांगों में बेहतर तरीके से जांचने और सीखने की अनुमति प्रदान करता है। सीबीएसई की परीक्षा प्रणाली में छात्रों के ज्ञान और कौशल को सही मुकाम पर लाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रश्नों, जैसे बहुविकल्पीय प्रश्नों, संक्षिप्त उत्तर और दीर्घ उत्तर के प्रश्नों का समावेश किया गया है, जिससे छात्र केवल रटने की बजाय सोचने और समझने पर जोर देते हैं।
सरकारी स्कूलों की संबद्धता
हरियाणा सरकार ने पिछले वर्षों में अपने सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से भी संबद्धता दिलाने का प्रयास किया, ताकि छात्र अपने ही स्कूलों में अध्ययन कर सकें। यह कदम यह इशारा करता है कि सरकार सीबीएसई के मानकों को अपनाते हुए, अपने सरकारी और उच्च गुणवत्ता वाले निजी स्कूलों के बीच प्रतियोगिता को संतुलित करना चाहती है। सरकारी स्कूलों में सीबीएसई की पाठ्यক্রম को लागू करना आवश्यक था, ताकि वे शिक्षा के स्तर में सुधार कर सकें और छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान कर सकें।
परीक्षा प्रणाली पर संदेह | Haryana Board Exam
बच्चों को हरियाणा बोर्ड की परीक्षा प्रणाली पर भरोसा नहीं रह गया है। इसके पीछे कुछ प्रमुख कारण हैं। सबसे पहले, पिछले कुछ समय में हरियाणा बोर्ड की परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी और परिणामों की संसाधनों में असामान्यताएं स्पष्ट हुई हैं। कई छात्र एवं अभिभावक परीक्षा से संबंधित प्रक्रियाओं में अव्यवस्थाओं के बारे में शिकायतें करते रहे हैं, जिसके कारण छात्रों के भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ा है। दूसरी बात, तकनीकी प्रगति के चलते, छात्र अब अधिक प्रतिस्पर्धी माहौल में जी रहे हैं, जिसमें उन्हें एक उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है, जो हरियाणा बोर्ड के मौजूदा ढांचे से बेहतर हो।
यह है सरकार का उद्देश्य
हरियाणा सरकार का यह कदम न केवल शिक्षा प्रणाली में सुधार करने का प्रयास है, बल्कि यह छात्रों को एक उचित और कुशल परीक्षा प्रणाली के माध्यम से एक सुनहरा भविष्य प्रदान करने का भी प्रयास है। सीबीएसई की परीक्षा प्रणाली को अपनाने से यह सुनिश्चित होगा कि सभी छात्रों को एक समान अवसर मिले और वे परीक्षाओं में अपनी क्षमताओं को सही तरीके से प्रदर्शित कर सकें। इससे न केवल छात्रों की शैक्षिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए शिक्षा का स्तर ऊँचा उठाने में भी सहायता मिलेगी।
सकारात्मक में परिवर्तन की उम्मीद
इस संबंध में एशियन काउंसिल फ़ॉर एडुकेशन एंड रिसर्च की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पीके लुहानिवाल ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का सीबीएसई की तर्ज़ पर कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा आयोजित करने का निर्णय एक सकारात्मक परिवर्तन है। यह न केवल सरकारी स्कूलों के लिए अवसर प्रदान करेगा, बल्कि छात्रों के लिए भी एक सशक्त, पारदर्शी और प्रभावी शिक्षा प्रणाली का मार्ग प्रशस्त करेगा। ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह परिवर्तन शिक्षा जगत पर किस प्रकार का प्रभाव डालता है और किस प्रकार से अभिभावक और छात्र इसे अपनाते हैं। यह निर्णय हरियाणा की शिक्षा प्रणाली के लिए एक नई दिशा और नई संभावनाओं का संचार करेगा।
Haryana Board Exam: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि जारी
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani Board Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाए जाने वाली सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी की पूरक परीक्षाएं 16 अक्तूबर से आरंभ होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष डा. वीपी यादव ने बताया कि 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 16 अक्तूबर से आरंभ होकर 9 नवंबर तक संचालित होंगी। Haryana Board Exam
उन्होंने आगे बताया कि 10वीं की परीक्षाएं 16 अक्तूबर से आरंभ होकर 24 अक्तूबर तक तथा 12वीं की परीक्षाएं 9 नवंबर तक संचालित होंगी। डा. वीपी यादव ने बताया इसके अतिरिक्त डीएलएड प्रवेश वर्ष 2023-25 की प्रथम वर्ष अक्तूबर-2024 परीक्षाएं 16 अक्तूबर से आरंभ होकर 26 अक्तूबर तक संचालित करवाई जाएगी। सभी परीक्षाओं का समय दोपहर दो बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। Haryana Board Exam
यह भी पढ़ें:– Gobind Kanda: गोबिंद कांडा नहीं लड़ सकेंगे फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव, नामांकन हुआ रद्द, जाने किस कारण हुआ नामांकन रद्द
26 जुलाई को संचालित होगी सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) की एक दिवसीय परीक्षा
27 जुलाई से 04 अगस्त तक सैकेण्डरी (शैक्षिक) एवं 23 अगस्त तक संचालित होगी डी.एल.एड. की परीक्षाएं | Haryana Board
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (Haryana Board) ने सीनियर सैकेण्डरी एक विषय की एक दिवसीय (शैक्षिक) परीक्षा 26 जुलाई एवं सैकेण्डरी (शैक्षिक) व डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मंर्सी चांस) जुलाई-2023 की परीक्षाएं 27 जुलाई से करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। परीक्षाओं का संशोधित तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में गत दिनों भारी बारिश/ बाढ़ के चलते 20 व 21 जुलाई से आरम्भ होने वाली जुलाई-2023 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) कम्पार्टमैंट, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एक विषय की एक दिवसीय परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई, 2023 को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) कम्पार्टमैंट, अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय, आंशिक अंक सुधार व विशेष अवसर की परीक्षाएं 27 जुलाई से आरम्भ होकर 04 अगस्त, 2023 तक संचालित होंगी। Haryana Board
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि डीएलएड के प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 व 2022 की प्रथम वर्ष नियमित व रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष-2016-2018, 2017-2019, 2018-2020 व 2019-2021 मर्सी चांस प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 27 जुलाई से आरम्भ होकर 22 अगस्त, 2023 तक संचालित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 की द्वितीय वर्ष नियमित व रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष- 2016-2018, 2017-2019, 2018-2020 व 2019-2021 की मर्सी चांस द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 28 जुलाई से आरम्भ होकर 23 अगस्त, 2023 तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा। Haryana Board
यह भी पढ़ें:– दिल्ली विश्वविद्यालय : श्री गंगानगर की युक्ति चांडक ने किया टॉप
डी.एल.एड. नियमित, रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाएं 21 जुलाई से
भिवानी (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2022 की प्रथम व 2021 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष-2020, 2021 की प्रथम व द्वितीय वर्ष 2020 की रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 मर्सी चांस की परीक्षाओं का संचालन 21 जुलाई, 2023 से करवाया जा रहा है। इन परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। HBSE
बोर्ड प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि डी.एल.एड. के प्रवेश वर्ष 2022 के प्रथम वर्ष की नियमित, प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 की प्रथम वर्ष रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष-2016-2018, 2017-2019, 2018-2020 व 2019-2021 मर्सी चांस प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 21 जुलाई से आरम्भ होकर 14 अगस्त, 2023 तक चलेंगी। उन्होंने आगे बताया कि इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2021 द्वितीय वर्ष नियमित, प्रवेश वर्ष 2020 की द्वितीय वर्ष रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष 2016-2018, 2017-2019, 2018-2020 व 2019-2021 की मर्सी चांस द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 22 जुलाई से आरम्भ होकर 16 अगस्त, 2023 तक संचालित होगी। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा। HBSE
यह भी पढ़ें:– दिल्ली की कंपनी ने महिला चिकित्सक से की 1.91 लाख रुपये की ठगी
सोमवार से शुरू होगी हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं
83 परीक्षा केंद्रों पर 26 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
नकल रहित परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी सोमवार से शुरू होगी। जिलेभर में परीक्षा को लेकर 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिनमें करीब 26 हजार 606 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दसवीं कक्षा के 7683 लड़कियों व 7302 लड़कों सहित कुल 14 हजार 985 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। बारहवीं कक्षा में 6191 लड़कियों व 5430 लड़कों सहित 11621 विद्यार्थी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:– मूलभूत सुविधाओं को नागरिक तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है: बबली
नकल रहित परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा सोमवार को दोपहर बाद 12: 30 शुरू होगी और 3: 30 बजे समाप्त होगी। दसवीं व बारहवीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं आज 27 फरवरी से शुरू होगी। वहीं दसवीं की परीक्षा 25 मार्च और बारहवीं की परीक्षा 28 मार्च को समाप्त होगी।
83 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
आज 27 फरवरी को दसवीं कक्षा की पंजाबी विषय की परीक्षा होंगी। जबकि बारहवीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर कुल 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिनमें 46 सेकेंडरी व 37 सीनियर सेकेंडरी व सेकेंडरी कक्षाओं के परीक्षा केंद्र शामिल है। परीक्षा का समय दोपहर बाद 12: 30 से 3: 30 बजे का रहेगा।
उड़नदस्ते करेंगे परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
नकल रहित परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए है और अलग-अलग उड़नदस्तों का गठन किया गया है। निरीक्षण को लेकर बोर्ड चेयरमैन, बोर्ड सेक्रेटरी, प्रश्न पत्र फ्लाइंग, स्पेशल टास्क फोर्स फ्लाइंग, डीसी फ्लाइंग, जिला शिक्षा अधिकारी फ्लाइंग का गठन किया गया है। इसके अलावा उपमंडल डबवाली, कालांवाली, ऐलनाबाद व सरसा में एसडीएम के नेतृत्व में भी एक-एक उड़न दस्ते का गठन किया गया है, जोकि अपने क्षेत्र में जाकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।