PRTC Employees - Sach Kahoon Hindi

PRTC Employees: पीआरटीसी में 400 से अधिक कर्मचारी होंगे ‘पक्के’, प्रक्रिया शुरू
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। PRTC Employees News: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पीआरटीसी द्वारा 400 से अधिक कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीआरटीसी ने इस संबंध में अपने विभिन्न डिपो को आदेश जारी कर दिए हैं कि वे इन कर्मचारियों को नंबर जारी करें। पीआरटीसी में पक्के होने वाले कर्मचारियों में बड़ी खुशी पाई जा रही है, क्योंकि उन्होंने अपनी नियमित होने की बड़ी लड़ाई जीती है। उल्लेखनीय है कि उक्त कर्मचारी पीआरटीसी में पिछले 20 साल से ज्यादा समय से अपनी सेवाएँ दे रहे थे, लेकिन उस दौरान पीआरटीसी द्वारा उन्हें नियमित नहीं किया गया था। इसके बाद इन कर्मचारियों ने 2021 में हाईकोर्ट का रुख किया। पिछले दिनों ही हाईकोर्ट ने पीआरटीसी को आदेश जारी किए कि इन कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इन आदेशों के बाद पीआरटीसी द्वारा इन कर्मचारियों को नियमित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इन कर्मचारियों में कंडक्टर, ड्राइवर, वर्कशॉप स्टाफ और दफ्तर कर्मचारी शामिल हैं, जो पीआरटीसी के विभिन्न डिपो में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पीआरटीसी के पास कर्मचारियों की कमी भी है और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद इन कर्मचारियों के नियमित होने से पीआरटीसी पर वित्तीय बोझ भी बढ़ेगा। नियमित होने वाले कई कर्मचारियों ने इस पत्रकार से बात करते हुए कहा कि वे 2004 से पीआरटीसी में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, लेकिन अब दो दशकों से ज्यादा समय बाद हाईकोर्ट के जरिए अपनी लड़ाई जीतकर नियमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2016 के वैल्फेयर एक्ट के तहत तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के बाद 18 महीनों के अंदर पक्का करना था, लेकिन यह एक-एक साल का एग्रीमेंट बढ़ाते रहे। इसके बाद ही उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। आज अपनी हक की लड़ाई जीतने पर उनके परिवारों में भी बड़ी खुशी महसूस की जा रही है।

हमारी तरफ से कर्मचारियों के हक में सकारात्मक रुख: चेयरमैन जुनेजा

इस संबंध में पीआरटीसी के चेयरमैन हरपाल जुनेजा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीआरटीसी ने हाईकोर्ट में इन कर्मचारियों के हक में सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पीआरटीसी द्वारा पक्के होने वाले इन कर्मचारियों को नंबर अलॉट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जुनेजा ने कहा कि पीआरटीसी पंजाब के लोगों की सेवा करने वाला संस्थान है और जल्द ही कई नई बसें पीआरटीसी के बेड़े में शामिल होने जा रही हैं। चेयरमैन जुनेजा ने पक्के होने वाले कर्मचारियों को बधाई भी दी।

बड़ी लड़ाई लड़कर नियमित होने वाले कर्मचारियों को बधाई: हरकेश विक्की

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की ने नियमित होने वाले इन कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अदालत की लड़ाई के बाद उन्हें उनका हक मिला है। उन्होंने कहा कि नियमित होने वाले इन कर्मचारियों को जल्द ही नंबर जारी किए जाएं।

PRTC Employees: वेतन न मिलने पर भड़के पीआरटीसी कर्मचारी, रोष प्रदर्शन कर निकाला गुस्सा
सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए वर्करों ने निकाली रैली, रोष मार्च में जोरदार नारेबाजी

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। PRTC Employees: पीआरटीसी वर्कर एक्शन कमेटी ने वेतन और पेंशन आज तक न मिलने के विरोध में जोरदार रोष प्रकट करते हुए 800 से अधिक एकत्रित वर्करों ने रैली निकाली और करीब एक घंटे तक रोष मार्च करते हुए आसमान गूंजाने वाले नारों के साथ पंजाब सरकार, वित्त मंत्री और पीआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। इस दौरान मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के पुतले भी फूंके गए। Patiala News

रैली, धरना और रोष मार्च का नेतृत्व एटक, इंटक, कर्मचारी दल, एससीबीसी, सीटू और रिटायर्ड वर्कर्स भाईचारा यूनियन एटक के प्रमुख प्रतिनिधियों ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पीआरटीसी प्रबंधन 10 हजार से अधिक वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन देने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

पहली तारीख को पेंशन न मिली तो 5 तारीख को होंगे प्रदर्शन: नेता

एक्शन कमेटी के नेताओं ने पंजाब सरकार और पीआरटीसी प्रबंधन को चेतावनी दी कि कर्मचारियों का भरोसा अब उठता जा रहा है। आज का प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में सख्त ट्रेड यूनियन संघर्ष किए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि यदि हर महीने पहली तारीख को वेतन और पेंशन नहीं दी गई, तो 5 तारीख को रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। साथ ही 6 अप्रैल को पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय के सामने 1000 से अधिक कर्मचारी विशाल धरना देंगे। Patiala News

यह भी पढ़ें:– Snake News: स्कूल में निकला सांप, छात्रों और स्टाफ में मचा हड़कंप

PRTC Employees: संगरूर में गरजे पीआरटीसी कर्मचारी, किया राज्य स्तरीय प्रदर्शन
गिरफ्तार नेताओं की रिहाई के लिए बड़े आंदोलन का ऐलान

ठेकेदारी प्रणाली और किलोमीटर स्कीम बसों के खिलाफ तेज होगा संघर्ष

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Sangrur Bus Stand: संगरूर बस स्टैंड पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए बड़ी संख्या में परिवहन कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कॉन्ट्रैक्ट पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन द्वारा आयोजित इस राज्यस्तरीय सम्मेलन में हरियाणा से भी बड़ी संख्या में सदस्य पहुंचे। इस मौके पर हाल ही में पीआरटीसी कर्मचारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई और गिरफ्तार कर्मचारियों की रिहाई के लिए संघर्ष तेज करने का ऐलान किया गया। Sangrur News

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य कार्यकारी प्रधान हरबंस सिंह भोला ने कहा कि ठेकेदारी प्रणाली के तहत अस्थायी कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। बीस साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया गया। दूसरी ओर सरकार किलोमीटर स्कीम बसें लागू कर विभाग को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नेताओं पर झूठी रिपोर्टें दर्ज कर उन्हें ड्यूटी पर शामिल नहीं किया जा रहा और कई नेता अब भी जेलों में बंद हैं। आम आदमी पार्टी सरकार की इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। Sangrur News

भोला ने आरोप लगाया कि सरकार सार्वजनिक संस्थानों को घाटे वाला करार देकर उनकी संपत्ति बेचने पर तुली हुई है। विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और टाइम टेबल व स्पेयर पार्ट्स में बड़े घोटाले किए जा रहे हैं।

राज्य महासचिव रुपिंदर सिंह रोगला ने कहा कि यूनियन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने, अस्वीकृत अपील वाले नेताओं को बहाल करने, प्रतीक्षा सूची वाले नेताओं को ड्यूटी पर लगाने और किलोमीटर स्कीम बसों को बंद करवाने के लिए संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अमृतपाल सिंह लुधियाना, सुरिंदर सिंह छिंदा, कुलजीत सिंह पटियाला, पवन कुमार बरनाला, कश्मीर सिंह, रतन कुमार, अंग्रेज सिंह, राजवंत सिंह फरीदकोट और जसविंदर सिंह बठिंडा सहित कई नेता मौजूद रहे। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– Bribe: सहायक सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सरकार ने परिवहन विभाग के संविदा कर्मियों की मांगों पर जताई सहमति, हड़ताल समाप्त
तीन बजे से पूरे राज्य में बस सेवाएं हुई बहाल, यात्रियों को मिली राहत

सरकार ने गिरफ़्तार बस कर्मचारियों को किया रिहा

कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर भी बनी सहमति

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पंजाब सरकार द्वारा राज्य परिवहन विभाग के संविदा कर्मचारियों की मांगें मान लिए जाने के बाद पंजाब रोड़वेज, पनबस और पीआरटीसी परिवहन के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को पिछले पांच दिनों से चल रही हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की। अपराह्न लगभग तीन बजे से पूरे राज्य में बस सेवाएं बहाल हो गयीं। यह फैसला कर्मचारी यूनियनों और राज्य सरकार के बीच सफल बातचीत के बाद लिया गया है। ट्रांसपोर्ट कर्मचारी 27 नवंबर से हड़ताल पर थे, जिससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों, खासकर महिलाओं को बहुत परेशानी हो रही थी, जो मुफ़्त यात्रा के लिए सरकारी बस सेवाओं पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं।

पंजाब रोडवेज यूनियन के जिला जालंधर प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी मुख्य मांगों पर सहमति जताने के बाद यूनियन हड़ताल वापस ले रही है। यूनियन के प्रतिनिधियों के अनुसार, राज्य सरकार ने गिरफ़्तार बस कर्मचारियों को रिहा कर दिया है। उन्होंने बताया कि अभी तीन से चार कर्मचारी ही पुलिस हिरासत में हैं, जिन्हें भी अगले एक दो दिनों में रिहा करने पर सहमति बन गई है। सरकार विरोध के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर भी सहमत हो गई है। हड़ताली कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को रेगुलर करने, किलोमीटर स्कीम को बंद करने और हिरासत में लिए गए स्टाफ सदस्यों को रिहा करने की मांग कर रहे थे। अब आधिकारिक तौर पर हड़ताल खत्म होने के साथ, सभी सरकारी बसें सामान्य रूप से चलेंगी, जिससे पूरे राज्य में यात्रियों को बहुत जरूरी राहत मिलेगी।

यूनियन के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह के मुताबिक सरकार ने गिरफ्तार किए गए बस कर्मियों को रिहा करने की मांग मान ली है। सरकार ने जिन कर्मचारियों पर केस दर्ज दर्ज थे । उन्हें रद्द करने की मांग करने की मान ली है। यूनियन के मुताबिक बुधवार को यूनियन की बैठक होगी जिसमें अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने तथा किलोमीटर स्कीम बंद करने को लेकर दोबारा चर्चा कर संघर्ष की अगली रणनीति बनेगी।

कर्मचारियों ने किलोमीटर-आधारित बस योजना से जुड़ी निविदा खोलने के खिलाफ शुरू की थी हड़ताल | Chandigarh News

उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों ने किलोमीटर-आधारित बस योजना से जुड़ी निविदा खोलने के खिलाफ 27 नवंबर को हड़ताल शुरू की थी। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के कई नेताओं को पुलिस ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के बाद कर्मचारी हड़ताल पर चले गये थे। यूनियन ने पहले किलोमीटर-आधारित बस योजना के तहत टेंडर खोलने के विरोध और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की थी।

उनका दावा था कि यह प्राइवेट बसों को लाने और सरकारी ट्रांसपोर्ट सिस्टम को खत्म करने की एक पिछले दरवाजे से कोशिश है, जिससे प्राइवेट आॅपरेटर सरकार द्वारा बताये गये रूट पर बसें चला सकें। उनके विरोध प्रदर्शन से पहले, कई यूनियन नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद पंजाब में कई जगहों पर अफरा-तफरी मच गयी, क्योंकि विरोध कर रहे कर्मचारियों की पुलिस से झड़प हो गई थी। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– मिष्ठान की दुकानों पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, भरे सैंपल

संगरूर में पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने किया चक्का जाम
वेतन न जारी करने व किलोमीटर बस योजना लागू करने का मामला

बरनाला चौक जाम कर चारों तरफ के रास्ते किए बंद

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। Sangrur News: मंगलवार को संगरूर में पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने बरनाला चौक पर धरना देकर आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी, जिससे चारों ओर यातायात बाधित रहा। कर्मचारियों का आरोप था कि पंजाब सरकार ने अभी तक वेतन जारी नहीं किया है और नई किलोमीटर बस योजना लागू करने की तैयारी की जा रही है, जिसका सभी यूनियनें विरोध कर रही हैं।

धरने के दौरान संगरूर डिपो के प्रधान हरप्रीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा था कि वे भगत सिंह की विचारधारा पर चलेंगे, लेकिन सरकार का रुख उसके विपरीत है। उन्होंने बताया कि सरकार निजी कंपनियों और कॉपोर्रेट घरानों की बसों को प्राथमिकता दे रही है और हमारे विभाग में ड्राइवर, मिस्त्री, क्लर्क जैसी श्रेणियों को खत्म करने जा रही है। Sangrur News

उन्होंने कहा कि यदि किलोमीटर योजना लागू की गई तो आने वाले पाँच वर्षों में विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा और कर्मचारियों का शोषण बढ़ेगा। उनका कहना था कि सरकार पर 700 करोड़ रुपये का बकाया है, फिर भी वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार किलोमीटर योजना के टेंडर को रद्द नहीं करती और इसका लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:– केन्द्र सरकार ने पंजाब में गेहूं के बीज की मुफ्त आपूर्ति के लिए जारी किए 74 करोड़ रू.: चौहान

PRTC Employees: सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीआरटीसी कर्मचारी
कई गांवों में निकाली रैली, वायदा खिलाफी के आरोप लगाए

सीएम ने मीटिंग में पक्का करने का वायदा किया था: सुखपाल

बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। PRTC Employees: पंजाब में बरनाला में प्रदेश की आम आदमी पार्टी के खिलाफ पीआरटीसी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया गया। बरनाला शहर और आसपास के गांवों में रोष रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने आप सरकार पर वायदा खिलाफी के आरोप लगाए। Barnala News

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदर्शनकारी पीआरटीसी कर्मचारी सुखपाल सिंह और निरपाल सिंह ने कहा कि वे पिछले कई सालों से पीआरटीसी बसों पर काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगें नहीं मानी जा रही है। सरकार बनने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनसे वादा किया था कि उन्हें सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में नियमित करने की घोषणा की जाएगी। Barnala News

उन्होंने कहा कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने ढाई साल बीत गए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक भी नियमित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अब तक उनके साथ कई बैठकें हो चुकी हैं और इन बैठकों में उनकी मांगें मान ली गई हैं, लेकिन सरकार का उन पर अमल नहीं हो पा रहा है। बरनाला हलके के लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाने के लिए हलके में कच्चे कर्मचारियों द्वारा रोष मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा। Barnala News

यह भी पढ़ें:– नशा तस्करी और अवैध हथियारों के कार्टेल का भंडाफोड़

ठेका प्रथा के विरोध में फिर गरजे पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मी
मांगें पूरी न होने पर विरोध स्वरुप तीन दिन तक बसों का चक्का जाम करने की धमकी दी

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी ग्रुप डिपो में कच्चे तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने सरकार द्वारा उनकी मांगें पूरी न किए जाने के विरोध में 14 से 16 अगस्त तक बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। Punjab News

शुक्रवार को कच्चे कर्मचारियों ने लुधियाना बस स्टेंड के सामने गेट रैली की। इस दौरान लुधियाना डिपो के गेटकीपर प्रवीन कुमार, दलजीत सिंह ने कहा पंजाब में ठेकेदारी प्रथा लागू है। उन्हें विभाग में काम करते हुए वर्षो हो गए। बहुत से कर्मचारी पिछले 10 से 15 वर्षों से काम कर रहे हैं। कर्मचारियों पर कोई भी सिविल सेवा नियम लागू नहीं होता है, राजकोष से वेतन नहीं मिलता है। पिछली सरकारों की तरह आम आदमी पार्टी की सरकार भी धोखा दे रही है। सरकार बनने के बाद से ही हम रुके हुए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ कई बैठकें हुई। Punjab News

हमें आश्वासन दिया गया था कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द ही हल किया जाएगा। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। उल्टा, अब निजी मालिकों की बसों को किलोमीटर स्कीम और ठेकेदारी प्रणाली के तहत लाया जा रहा है, उन्हें आउटसोर्स आधार पर बहुत कम वेतन पर भर्ती किया जा रहा है। जिससे दिन-रात की मेहनत से घर का खर्च भी नहीं चल पाता है। Ludhiana News

ऐसे में अगर सरकार दो दिन के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया, तीन दिनों तक बसों का चक्का जाम करने के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस पर जहां भी मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री ध्वजारोहण करेंगे, वहां संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और ठेकेदारी प्रथा की गुलामी हटाने के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन और सरकार की होगी।

कच्चे मुलाजिमों की मांगे | Punjab News

सरकार को सिविल सेवा नियमों के तहत पनबस, पीआरटीसी कर्मचारियों की नियुक्ति करनी चाहिए।

सरकार को सभी वर्गों के लिए समान कार्य समान वेतन लागू करना चाहिए और पांच प्रतिशत वेतन वृद्धि सहित वेतन में एकरुपता लानी चाहिए।

किलोमीटर स्कीम की बसें बंद की जाएं और पंजाब के अनुपात के अनुसार कम से कम 10 हजार सरकारी बसों की व्यवस्था की जाए।

बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करे, सिविल सेवा नियम लागू करे।

परिवहन माफिया को खत्म करें, सरकारी बसों के पक्ष में समय सारिणी बनाएं, सरकारी बसों और सरकारी नौकरियों की व्यवस्था करें।

यह भी पढ़ें:– सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल द्वारा ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ के गठन को हरी झंडी