Tarn Taran News - Sach Kahoon Hindi

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़
चंडीगढ़/तरनतारन (सच कहूँ न्यूज़)। Tarn Taran News: पंजाब के सीमावर्ती गांवों में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पाकिस्तान से जुड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की है। यह नेटवर्क राज्य में गैंगस्टरों को अपने अवैध कारोबार चलाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा था।

भगवंत मान सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के तहत जिला पुलिस ने पिछले तीन महीनों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एन डी पी एस ) एक्ट के तहत 490 मामले दर्ज किए, 630 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 47.527 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। Tarn Taran News

इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन सुरिंदर लांबा ने बताया कि सीमापार चुनौतियों के बावजूद राज्य पुलिस ने पाकिस्तान से लॉजिस्टिक सहायता प्राप्त कर रहे गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, “अब तक एक साल में 65 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज़ की गई है, जिसमें से अधिकांश पिछले तीन महीनों की कार्रवाई का परिणाम है। ये संपत्तियां सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों से जुड़ी थीं और इनके माध्यम से वे अपनी गतिविधियां चला रहे थे। पाकिस्तान के साथ लगभग 102 किलोमीटर लंबी सीमा होने के कारण पड़ोसी देश ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भेजने में सक्रिय रहता है। हाल के समय में तस्करी के तरीके तेजी से बदले हैं, लेकिन अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने लक्ष्य आधारित रणनीति अपनाई है।”

साल 2024 में 313 मामले दर्ज हुए, 358 गिरफ्तारियां हुईं और 115 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। जबकि पिछले वर्ष 1,334 मामले दर्ज हुए, 1,662 गिरफ्तारियां हुईं और 244 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई।

सीमावर्ती क्षेत्रों में ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क एक हाई-टेक ऑपरेशन मॉडल के रूप में सामने आया है। ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के माध्यम से पुलिस ने ऐसे नेटवर्क के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत की है। ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के जरिए गैंग अपने आर्थिक ढांचे को मजबूत कर रहे हैं और बड़े अपराधों को अंजाम देने के लिए स्थानीय युवाओं को अपने गिरोह में शामिल कर रहे हैं। Tarn Taran News

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में लगातार ड्रग्स और हथियार गिराए जा रहे हैं। इन खेपों को सीमावर्ती इलाकों से एकत्र कर विभिन्न शहरों में पहुंचाया जाता है, जो संगठित अपराध गिरोहों के लिए आय का बड़ा स्रोत बन चुका है।

एसएसपी लांबा ने बताया, “छोटे ड्रोन 0.5 से 12 किलोग्राम तक वजन उठा सकते हैं, जबकि बड़े ड्रोन एक ही उड़ान में 25 किलोग्राम तक सामग्री ले जा सकते हैं। ये ड्रोन भारतीय क्षेत्र में 5 से 15 किलोमीटर तक प्रवेश कर सकते हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती है।” उन्होंने कहा कि दूसरी सुरक्षा पंक्ति होने के बावजूद जिला पुलिस ने खुफिया आधारित अभियानों के जरिए ठोस परिणाम हासिल किए हैं।

जिला पुलिस ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियानों के तहत अब तक 1,736 मामले दर्ज किए हैं और 2,200 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दौरान छह दिनों में 236 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 10 भगोड़े अपराधी भी शामिल हैं। इस दौरान 3.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। अभियान में 50 टीमें तैनात की गईं, जिनमें प्रत्येक टीम में 10 पुलिसकर्मी शामिल थे।

उन्होंने आगे बताया, “संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम स्थापित किया गया है और चौबीसों घंटे गश्त की जा रही है। बरामद ड्रोन में कैमरे, जीपीएस सिस्टम और पहले से फीड किए गए रूट मैप मिले हैं, जो तस्करों की तकनीकी क्षमता को दर्शाते हैं। हाल ही में 10 किलोग्राम हेरोइन की खेप भी बरामद की गई है। गैंगस्टर ड्रग्स और हथियारों से होने वाली कमाई से अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का इस्तेमाल फिरौती के लिए किया जाता है और फोन कॉल के जरिए धमकियां दी जाती हैं। भुगतान न होने पर डर फैलाने के लिए फायरिंग जैसी घटनाओं का सहारा लिया जाता है।”

‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के तहत हालिया कार्रवाइयों में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो शूटर, फाइनेंसर, ऑपरेटर और 14 सहयोगी शामिल हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स और बैंकिंग लेन-देन की निगरानी भी तेज की गई है, जहां कई मामलों में अन्य लोगों के नाम पर खाते इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ है।

एसएसपी लांबा ने पुष्टि की कि, “राज्य पुलिस अब गैंगस्टरों द्वारा इस्तेमाल की जा रही आधुनिक तकनीक का मुकाबला करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रही है। ‘गैंगस्टरों ते वार’ और ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान इन नेटवर्क को तोड़ने और ड्रग तस्करी रोकने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।” इसके अलावा ड्रोन, हथियार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

Kanchanpreet Kaur: तरनतारन कोर्ट में रात भर चली सुनवाई के बाद कंचनप्रीत रिहा
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी को असंवैधानिक करार दिया

इतिहास में पहली बार हुआ जब रातभर मामले की सुनवाई हुई

तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। Kanchanpreet Kaur: पंजाब पुलिस और आम आदमी पार्टी सरकार को झटका देते हुए तरनतारन के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने रविवार तड़के अकाली नेता सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत को पुलिस हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया। शनिवार रात आठ बजे शुरू हुई सुनवाई सुबह चार बजे तक चली। इतिहास में पहली बार तरनतारन कोर्ट में इस तरह की रातभर की सुनवाई हुई। Tarn Taran News

कंचनप्रीत को शुक्रवार को चबल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर उपचुनाव के दौरान चार केस दर्ज किए गए थे। रिहा होने के बाद उन्होंने अकाली दल के नेताओं और कार्यकतार्ओं का धन्यवाद करते हुए न्यायपालिका पर भरोसा जताया। कंचनप्रीत के एडवोकेट अर्शदीप कलेर ने बताया कि कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को असंवैधानिक करार दिया। वेलेबल एफआईआर में धारा 111 जोड़कर उसे नॉन-वेलेबल बनाकर गिरफ्तारी की गई थी। कोर्ट ने कहा कि यह कार्रवाई संविधान और कानून के दायरे से बाहर है और पंजाब पुलिस को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी कार्रवाई न की जाए।

छह घंटें पूछताछ के बाद किया था गिरफ्तार | Tarn Taran News

शुक्रवार को कंचनप्रीत जांच में शामिल होने के लिए मजीठा थाने पहुंची थीं, जहां छह घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनके पति अमृतपाल पर चुनाव के दौरान मतदाताओं को धमकाने का आरोप है। इस गिरफ्तारी के खिलाफ अकाली दल ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने कहा कि जब कोई व्यक्ति खुद जांच में शामिल हो रहा हो तो उसे अचानक गिरफ्तार करना पारदर्शिता के खिलाफ है। इसके बाद कंचनप्रीत की कस्टडी पुलिस से लेकर जज को सौंप दी गई और तरनतारन कोर्ट को रात में ही सुनवाई करने का आदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें:– 150 पुलिस कर्मियों ने ड्रग तस्करों के संदिग्ध ठिकाने तलाशे

हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, हथियार बरामद
पाकिस्तानी तस्करों से संबंध, पंजाब के जिलों में सप्लाई की थी योजना

नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी, पिस्तौल और कारतूस बरामद

तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। Tarn Taran News: तरनतारन पुलिस ने सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले एक रैकेट का पदार्फाश किया है। पुलिस ने दो तस्करों को दो पिस्तौल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी तरनतारन सुरेंद्र लांबा की देखरेख में की गई।

सीआईए स्टाफ तरनतारन को मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी के माध्यम से पता चला था कि आरोपियों के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। आरोपी विभिन्न तरीकों से सीमा पार से अवैध हथियार लाकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे। सूचना मिली थी कि आरोपी गांव दलिरी में बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर विदेशी पिस्तौलों के साथ घूम रहे हैं और इन्हें बेचने की फिराक में हैं। इस पर सीआईए स्टाफ टीम ने गांव दलिरी में विशेष नाकाबंदी की।

चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आते दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेर सिंह उर्फ गोरी निवासी डल और सुखबीर सिंह उर्फ सुखा निवासी कालेके के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से 30 बोर की दो पिस्तौल, चार कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ खालरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।

छह संगीन मामलों में वांछित बंबीहा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, तीन पिस्तौल बरामद

मानसा। बुढलाड़ा पुलिस ने बंबीहा गैंग के एक सक्रिय गुर्गे को गिरफ्तार कर क्षेत्र में संभावित अपराध को टाल दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसपी इन्वेस्टिगेशन मनमोहन सिंह औलख की देखरेख में नियमित नाकाबंदी और वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस टीम ने सुखचैन, जिला सिरसा (हरियाणा) निवासी रामबक्श उर्फ बक्शी को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से दो .32 बोर की पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक .315 बोर का देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। Tarn Taran News

आरोपी पर थाना सिटी बुढलाड़ा में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी इन्वेस्टिगेशन ने बताया कि आरोपी रामबक्श एक शातिर अपराधी है। उसने हाल ही में हरियाणा के बड़ागुढ़ा, जिला सिरसा में फायरिंग की दो वारदातों को अंजाम दिया था। इन मामलों में वह भगौड़ा चल रहा था और हरियाणा में उसके खिलाफ कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को संदेह है कि वह मानसा जिले में भी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि उसके नेटवर्क और मानसा जिले में आने के मकसद की गहन जांच की जा सके।

यह भी पढ़ें:– अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर, कराई गई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

खुशखबरी, पंजाब में एक बार फिर सरकारी छुट्टी का ऐलान, बच्चों की हुई मौज
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Holiday News: पंजाब से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार 11 नवंबर मंगलवार को तरनतारन में छुट्टी का ऐलान किया गया है। तरनतारन के डीसी ने आदेश जारी किए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 11 नवंबर को तरनतारन में उपचुनाव है जिसके कारण छुट्टी का ऐलान किया गया है। 14 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

पंजाब की अन्य खबरें | Punjab Holiday News

पंजाब की सरहदों पर गूंजा वंदे मातरम्, बीएसएफ ने दिया राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संदेश

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में हुए आयोजनों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में भरपूर जोश के साथ सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किए। पंजाब फ्रंटियर के अंतर्गत आने वाले सभी मुख्यालयों एवं यूनिटों के साथ साथ सीमा चौकियों पर भी जवानों ने उत्साहपूर्वक वंदे मातरम् गाकर गर्व और राष्ट्रप्रेम का अभूतपूर्व संदेश दिया। फ्रंटियर मुख्यालय जालंधर में महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलझेले ने स्वयं इस महत्वपूर्ण आयोजन का नेतृत्व किया।

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जन संपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम को विश्वप्रसिद्ध अटारी दर्शक दीर्घा में तथा जॉइंट चेक पोस्ट सादकी में एकत्रित हुए हजारों दर्शकों के साथ बीएसएफ जवानों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गाकर जबरदस्त समां बांध दिया। राष्ट्रप्रेम के इस अद्भुत उत्सव ने प्रत्येक भारतीय के दिल में जोश, गर्व और देशभक्ति का अद्वितीय संचार किया।

मलकीत सिंह की नृशंस हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, चार पिस्तौल बरामद

पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, राजा सांसी, अमृतसर में इटली निवासी मलकीत सिंह की नृशंस हत्या में शामिल दो आरोपियों बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम और करण को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिक्रमजीत सिंह आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़ा है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर विस्फोटक अधिनियम, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। Punjab Holiday News

वह 2018 में राजा सांसी स्थित एक धार्मिक स्थल पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल था। डीजीपी यादव ने कहा कि प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर बिक्रमजीत ने पंजाब में सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से अवैध हथियार मँगवाए थे। बरामद किए गए हथियारों में चार पिस्तौल और एक रिवॉल्वर और कारतूस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों सहित पूरी सांठगांठ का पदार्फाश करने के लिए आगे की जाँच जारी है।

यह भी पढ़ें:– “मैं मुख्यमंत्री नहीं, दुखमंत्री हूँ!”तरनतारन में मान ने सुनाया वो किस्सा, सब हुए भावुक — बोले, यह चुनाव कुर्सी नहीं, आपके बच्चों का भविष्य तय करेगा!

“मैं मुख्यमंत्री नहीं, दुखमंत्री हूँ!”तरनतारन में मान ने सुनाया वो किस्सा, सब हुए भावुक — बोले, यह चुनाव कुर्सी नहीं, आपके बच्चों का भविष्य तय करेगा!
तरनतारन (सच कहूँ न्यूज़)। Tarn Taran By-Election: पंजाब की राजनीति में इस बार तरनतारन की गलियों में एक अलग ही भावनात्मक लहर दिखाई दे रही है। आगामी 11 नवंबर के उपचुनाव से ठीक पहले, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहाँ की जनता के बीच खड़े होकर जो कहा, वह शायद पारंपरिक सियासी दाँव-पेंच से बिल्कुल हटकर था। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में विशाल रोड-शो के दौरान, जब मान ने जीप की छत से कहा, “मैं मुख्यमंत्री नहीं, दुखमंत्री हूँ – आपके दुःख-सुख में हिस्सा लेने आया हूँ, न कि सिर्फ़ कुर्सी पर बैठने,” तो हज़ारों लोगों की भीड़ की प्रतिक्रिया ने माहौल को भावुक बना दिया, जहाँ ‘इंकलाब’ के नारे गूंज उठे। Tarn Taran News

मान ने अपने अतीत को याद करते हुए तरनतारन की मिट्टी से अपना रिश्ता जोड़ा। उन्होंने कहा कि वह भी इन्हीं गाँवों से निकले हैं, साइकिल पर स्कूल जाते थे और बस की छतों पर बैठकर कॉलेज जाते थे—क्योंकि उस ज़माने में छात्रों को बस के अंदर जगह नहीं मिलती थी। इस निजी अनुभव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों की फ़सल बर्बाद होने का दर्द, मजदूरों की मेहनत की कीमत और आम घरों की रोज़मर्रा की मुश्किलें बखूबी समझती है। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि यह इलाका पहले कई मुश्किल दौर से गुज़रा है, लेकिन अब समय है कि हम सब मिलकर विकास की नई राह पर आगे बढ़ें।

मान ने स्पष्ट किया कि ‘दुखमंत्री’ होने का उनका संकल्प केवल बयानों तक सीमित नहीं है। इस साल की विनाशकारी बाढ़ के दौरान, उनकी सरकार ने जिस तेज़ी से काम किया, वह मिसाल बन गया। उन्होंने बताया कि हर पीड़ित को केवल 45 दिनों के भीतर 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा सुनिश्चित किया गया और दिवाली से पहले हर घर तक राहत पहुँचाई गई। इसके अलावा, उनकी सरकार ने महज़ साढ़े तीन सालों में सीधी राहत का मॉडल पेश किया है। आज पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य हैं, क्योंकि 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली हर महीने दी जा रही है। युवाओं को पूरी तरह पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 56,000 सरकारी नौकरियाँ मिली हैं—बिना किसी रिश्वत या सिफ़ारिश के। स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया, गाँव-गाँव में आम आदमी क्लीनिक खोलकर मुफ्त इलाज की सुविधा पहुँचाई गई, ड्रग माफिया के बड़े सरगनाओं को जेल भेजा गया।किसानों को MSP की गारंटी और कर्ज़ माफी का सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे खेतों में फिर से खुशहाली लौट रही है। Tarn Taran News

उन्होंने कहा कि पुरानी पार्टियों ने 70 सालों में सिर्फ़ भ्रष्टाचार, नशा और बेरोज़गारी दी, जबकि उनकी सरकार ने ईमानदारी का मॉडल दिया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पारंपरिक दलों ने पंजाब और उसके लोगों को ‘बेरहमी से लूटा’, जिसके कारण उन्हें राज्य की सत्ता से बेदखल होना पड़ा।

प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हलका तरनतारन के गांवों का जोश और जुनून आम आदमी पार्टी की जीत की गवाही खुद ब खुद दे रहा है। हमारी यह जीत आपके बच्चों के बेहतर भविष्य के हक में काम आएगी।”

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार ने पंजाब का समग्र विकास और लोगों की समृद्धि सुनिश्चित की है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी ठोस मुद्दे के अभाव में विपक्ष केवल नाम के लिए ही राज्य सरकार की आलोचना कर रहा है। मान ने कहा, “हलका तरनतारन के गांवों का जोश और जुनून आम आदमी पार्टी की जीत की गवाही खुद ब खुद दे रहा है।” उन्होंने तरनतारन के लोगों से अपील की कि 11 नवंबर का दिन अब सिर्फ एक चुनाव नहीं रह गया है, बल्कि यह फैसला करेगा कि क्या लोग उस नेता पर विश्वास जताएंगे जो खुद को कुर्सी का मालिक नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में साझीदार मानता है। उन्होंने ज़ोर दिया कि “हमारी यह जीत आपके बच्चों के बेहतर भविष्य के हक में काम आएगी।” Tarn Taran News

यह भी पढ़ें:– Indians Millionaire: भारतीयों के लिए सुनहरा मौका, सिर्फ 1000 रुपये में फाइव स्टार होटल, इस देश में पहुंचते ही बन जाएंगे करोड़पति

आचार संहिता लागू होने के बाद 57 करोड़ से अधिक की जब्ती: सिबिन सी
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Tarn Taran By Election: पंजाब विधानसभा की तरनतारन सीट के उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार 57 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की जब्ती की है। मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने मंगलवार को बताया कि तरन तारन में सात अक्तूबर को आचार संहिता लागू होने से लेकर तीन नवंबर तक पंजाब पुलिस ने 51,429.50 लीटर शराब (मूल्य 32 लाख 89 हजार 160 रुपये), 21,811.10 ग्राम नशीले पदार्थ (मूल्य 56 करोड़ 67 लाख 10 हजार 500 रुपये), 9 लाख 73 हजार 480 रुपये नकद, तथा 37 लाख 85 हजार 700 रुपये मूल्य का अन्य सामान जब्त किया है।

सिबिन सी ने बताया कि पुलिस प्रशासन को तरनतारन में 24 घंटे नाकों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अवैध तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी या किसी अन्य प्रकार का सामान मुफ्त बांटने वालों के खिलाफ भी सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि तरनतारन हलके में कुल 1,92,838 मतदाता हैं।

इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और आठ तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुल सेवा मतदाता 1357, 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता 1657, एनआरआई मतदाता 306, तथा दिव्यांग मतदाता 1488 हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3,333 मतदाता हैं। इसके अलावा 114 मतदान केंद्र स्थानों पर कुल 222 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 60 शहरी और 162 ग्रामीण मतदान केन्द्र शामिल हैं। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Punjab News: पंजाब की इस योजना ने रचा इतिहास, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान

तरनतारन उपचुनाव: आप और बीजेपी उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
दोनों दलों ने नामांकन से पहले समर्थकों के साथ निकाले रोड शो

तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। Tarn Taran By-Election: तरनतारन विधानसभा उपचुनाव का रण शुक्रवार को पूरी तरह गरमा गया। आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी हरजीत सिंह संधू दोनों ने नामांकन पत्र भरे। यह सीट आप विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव में वोटिंग 11 नवंबर और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को तरनतारन में नामांकन भरा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। नामांकन से पहले आप ने एक बड़ा रोड शो निकाला, जो बोहड़ी चौक से शुरू हुआ। सीएम भगवंत मान ने रोड शो के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जनता हरमीत संधू को चुनेगी तो उनके काम पहल के आधार पर होंगे। Tarn Taran By-Election

2024 में छोड़ा था अकाली दल: हरमीत सिंह संधू तीन बार तरनतारन से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2002 में स्वतंत्र रूप से, 2007 में शिअद के टिकट पर और 2012 में पुन: जीत हासिल की थी। संधू शिअद सरकार में दो बार चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। संधू ने 2024 में शिरोमणि अकाली दल का साथ छोड़ दिया और 15 जुलाई 2025 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

आप पर बरसे मनजिंदर सिरसा | Tarn Taran By-Election

वहीं, बीजेपी उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू ने भी शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा अमृतसर पहुंचे। नामांकन के बाद बीजेपी ने रैली का आयोजन किया, जिसमें मनजिंदर ने आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से भगवंत मान मुख्यमंत्री बने हैं, वे केवल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बात बोल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की तरह पंजाब को भी आप सरकार ने लूटा है।रण में ये उम्मीदवार: उपचुनाव में प्रमुख मुकाबला अब आप के हरमीत सिंह संधू, कांग्रेस के करणबीर सिंह बुर्ज, शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर रंधावा, बीजेपी के हरजीत सिंह संधू और अकाली दल वारिस पंजाब से मनदीप सिंह के बीच रहेगा।

शुरुआत शिअद से, 2022 में बीजेपी से जुड़े

हरजीत सिंह संधू 40 वर्ष के हैं और कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा धारक हैं। पेशे से वे कृषि और ईंट भट्टे के व्यवसाय से जुड़े हैं। हरजीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत साल 2007 में शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग से की थी। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

दिसंबर 2022 से वे तरनतारन भाजपा के जिला अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। स्थानीय राजनीति और संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदरूनी सर्वे और अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा की सिफारिश के बाद उन्हें इस उपचुनाव में पार्टी का टिकट दिया गया।

यह भी पढ़ें:– Roadways Bus Accident: हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को कुचला

तरनतारन में हेरोइन के साथ नार्को तस्कर गिरफ्तार
तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। Tarn Taran News: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने तरनतारन में हेरोइन के साथ एक नार्को तस्कर को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को बीएसएफ की खुफिया शाखा द्वारा एक संदिग्ध तस्करी गतिविधि के बारे में विकसित और साझा की गई सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस के सहयोग से बीएसएफ द्वारा तरनतारन जिले के संदिग्ध क्षेत्र में संयुक्त घात लगाया गया। प्रवक्ता ने कहा कि शाम के समय लगभग 08:20 बजे, जिले के गांव-दलहेड़ी के निकट घात लगाने वाले दल को देखकर, एक व्यक्ति अचानक भागने लगा। Tarn Taran News

सैनिकों ने संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर, उसके कब्जे से एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन- 554 ग्राम) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पैकेट पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटा हुआ था और पैकेट के साथ तांबे के तार की अंगूठी लगी हुई थी, जो ड्रोन से गिराए जाने का संकेत है। पकड़ा गया तस्कर तरनतारन जिले के गांव-मारी कंबोके का निवासी है। तस्कर को आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए विस्तृत पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। Tarn Taran News

यह भी पढ़ें:– कैराना बार भवन में भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन

Tarn Taran Accident: तरनतारन में एक ही परिवार के पांच लोग बने मौत का ग्रास
Tarn Taran Accident: तरनतारन (एजेंसी)। पंजाब में तरनतारन जिला के गाँव पंडोरी गोला में शनिवार तड़के मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय पीड़ित सो रहे थे। मृतकों के परिजनों ने मीडिया को बताया कि मकान की छत लकड़ी के बल्लों से बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि बल्ला खिसकने की वजह से छत गिर गई। मृतकों में से चार की पहचान गरविंदर सिंह, अमरजीत कौर, एकू और गुरलाल सिंह के रूप में हुई है। Tarn Taran News

हरियाणा के रोहतक में सूटकेस में बंद कांग्रेस कार्यकर्ता का शव मिलने से सनसनी!

तरनतारन सीमा से एक ड्रोन व एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रुप से तरनतारन सीमा पर स्थित गांव-डल से एक ड्रोन और दो पैकेट हेरोइन बरामद की। बीएसएफ के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम, बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रुप से विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, जिला तरनतारन के गांव-डल में दो अलग अलग स्थानों से एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन के साथ एक पैकेट हेरोइन (कुल वजन-562 ग्राम) बरामद किया। इसी गांव में एक अन्य घटना में, शाम करीब 05:30 बजे, विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एक पैकेट हेरोइन (कुल वजन-632 ग्राम) बरामद किया। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– School Holidays: सर्दी का कहर… इस राज्य में छुट्टियां बढ़ीं, अब इस तारीख के बाद खुलेंगे स्कूल

कुख्यात जग्गू व अमृतपाल बठ गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
पंजाब में तरनतारन पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता

आरोपियों से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

पुलिस ने बिना नंबर की हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की

तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। Tarn Taran Sahib News: पंजाब में तरनतारन पुलिस ने कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बठ गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ संभावित लक्ष्य हत्याओं को विफल कर दिया है। उनके कब्जे से हथियारों और गोला-बारूद का महत्वपूर्ण जखीरा बरामद हुआ है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बटाला के गांव भगवानपुर निवासी गुरमीत सिंह उर्फ रावल, गुरदासपुर के गांव नूरपुर निवासी हरपाल सिंह, अमृतसर के गांव नवापिंड निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ एनपी, अमृतसर के कोट खालसा निवासी शमशेर सिंह उर्फ शेरा पासियां और संदीप सिंह उर्फ गोली के रूप में हुई है। Tarn Taran News

पुलिस टीमों ने चार हथियार बरामद किए हैं जिनमें एक अत्याधुनिक यूएसए निर्मित 9एमएम ग्लॉक पिस्तौल, दो .32 बोर पिस्तौल और एक देशी पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन शामिल हैं। इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की गई है।

जग्गू ने सप्लाई किए थे हथियार | Tarn Taran News

डीजीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि जग्गू भगवानपुरिया ने अपने सहयोगी के माध्यम से जब्त किए गए हथियार सप्लाई किए थे और वे गैंगस्टर अमृतपाल बठ्ठ के कहने पर टारगेट किलिंग को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और गिरोह से जुड़ी हिंसा समेत कई आपराधिक मामलों से जुड़े हैं। डीजीपी ने कहा कि तरनतारन इलाके में हाल ही में इस गिरोह द्वारा की गई हत्या में शामिल शूटर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि उनके पिछले और अगले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

आॅपरेशन की जानकारी साझा करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन अभिमन्यु राणा ने कहा कि हुंडई क्रेटा कार में यात्रा करने वाले संदिग्धों के बारे में एक इनपुट के बाद, सीआईए स्टाफ तरनतारन के इंचार्ज अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंडियाला से तरनतारन रोड पर नाका लगाया और क्रेटा को रोकने में कामयाब रही, जिसके परिणामस्वरूप गुरमीत सिंह उर्फ रावल, लवप्रीत सिंह उर्फ एनपी और हरपाल सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह के दो और सदस्य शमशेर सिंह उर्फ शेरा पासियां और संदीप सिंह उर्फ गोली को भी गिरफ्तार किया गया। Tarn Taran News

यह भी पढ़ें:– Bus Fire: धमाके के साथ निजी बस में लगी आग

Bribe: नगरपालिका परिषद का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
एनओसी जारी करने के लिए मांगें थे 33 हजार रुपये | Tarn Taran News

तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। Bribe: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने मंगलवार को, म्युनिसिपल काउंसिल (एमसी) तरनतारन में नियुक्त वरिंदरपाल उर्फ विक्की, क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वीबी के प्रवक्ता ने कहा कि उक्त अभियुक्त को तरन तारन जिले के गांव वलिपुर के निवासी सुखदेव सिंह द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। Tarn Taran News

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया है और अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, कि आरोपी क्लर्क ने अपने होटल में बिजली मीटर की स्थापना के लिए नो आॅब्जेक्ट सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी करने के लिए 33,000 रुपये की मांग की थी। उन्होंने कहा कि एक प्रारंभिक जांच के बाद वीबी टीम ने एक जाल बिछाया और आरोपी क्लर्क को दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वीबी पुलिस स्टेशन, अमृतसर रेंज में रोकथाम अधिनियम की रोकथाम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच चल रही है। Tarn Taran News

यह भी पढ़ें:– जिला प्रशासन ने जगतपुरा में एयरपोर्ट अथॉरिटी की जमीन पर बनी बिल्डिंगें की धवस्त!