Hoshiarpur News - Sach Kahoon Hindi
डकैती की योजना बना रहे सात आरोपी गिरफ्तार
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur News: होशियारपुर जिले के गढ़दीवाला इलाके में डकैती की योजना बना रहे सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टांडा के पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गढ़दीवाला थाना पुलिस टीम ने बेरा धुस्सी बांध के पास एक जंगली इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने आरोपियों को अपराध को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित सिंह उर्फ कीरत सिंह (नंगल, जिला गुरदासपुर), हरविंदर सिंह उर्फ मोनू और लवप्रीत सिंह उर्फ लवी (करनाणा, जिला शहीद भगत सिंह नगर), जसकीरत सिंह उर्फ जस्स (धुरिया),
जगजीत सिंह उर्फ रिक्की (अभोवाल, होशियारपुर), तरनजीत सिंह उर्फ तन्नू और गुरशरण सिंह उर्फ गोरा (कोटला नौध सिंह, बुल्लोवाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्तौल (बरेटा मेक), तेज धार वाले हथियार, दो कारतूस, एक मारुति स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। Hoshiarpur News
यह भी पढ़ें:– पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज
अमृतसर, पटियाला और चमरौड़ झील पर फिल्मों की शूटिंग और डेस्टिनेशन वेडिंग से भी रोजगार के अवसर बढ़े: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
सलेरन डैम हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों को टक्कर देगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
आप सरकार ने खंडहर बने 52 रेस्ट हाउसों को पुनर्जीवित किया; अब किराए से हो रही एक करोड़ रुपए मासिक आय: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पिछली सरकारों ने सरकारी संपत्तियां अपने चहेतों को कौड़ियों के मोल बेचीं; हमने वही संपत्तियां वापस हासिल कीं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Hoshiarpur News: सलेरन डैम स्थल पर पर्यावरण-अनुकूल हट्स का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि इससे राज्य में इको-टूरिज्म और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी (‘आप’) की सरकार पंजाब के पर्यटन स्थलों को विकसित करके रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि अमृतसर, पटियाला और चमरौड़ झील पर फिल्मों की शूटिंग और डेस्टिनेशन वेडिंग से भी रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सलेरान डैम प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों को टक्कर देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने खंडहर का रूप धारण कर चुके 52 रेस्ट हाउसों को पुनर्जीवित किया है, जिनसे अब किराए के माध्यम से एक करोड़ रुपए मासिक राजस्व उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी संपत्तियां अपने चहेतों को बहुत कम कीमत पर बेच दी थी, जबकि उनकी सरकार ने कार्रवाई करके वही संपत्तियां वापस हासिल कर ली हैं। Hoshiarpur News
सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज हमने राज्य में पर्यटन बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले चौहाल डैम प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक चल रहा है और यह नई पहल पर्यटकों के लिए एक और आकर्षक स्थान उपलब्ध करवाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग 2.80 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है और इससे वार्षिक 18 लाख रुपए से अधिक राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
प्रोजेक्ट के तहत प्रदान की गई सुविधाओं के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के लिए 16,000 वर्ग फुट में फैला विशेष खेल मैदान बनाया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले और अन्य मनोरंजन गतिविधियों का प्रबंध किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पर्यटकों के ठहरने के लिए चार इको हट्स और 80 लोगों की बैठने की क्षमता वाला एक कैफेटेरिया भी बनाया गया है। Hoshiarpur News
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि सलेरन डैम के सुंदर दृश्यों का आनंद लेने के लिए एक बड़ा एम्फीथिएटर भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पंजाब में इको-टूरिज्म को बड़ा प्रोत्साहन देने में बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पर्यावरण संवेदनशीलता और जागरूकता को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जिसमें पर्यटन और मनोरंजक गतिविधियों के लिए पर्यावरण-अनुकूल बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार पंजाब के कंडी क्षेत्रों में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अथाह संभावनाएं हैं, जिन्हें दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आदर्श पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा सकता है।
पिछली सरकारों के समय में इन क्षेत्रों की उपेक्षा पर अफसोस जताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली राज्य सरकारों की लगातार उपेक्षा के कारण ये क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अब इन क्षेत्रों में, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं, अनदेखी पर्यटन संभावनाओं को उपयोग में ला रही है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को विकसित करने के लिए पहले से ही सख्त प्रयास जारी हैं ताकि राज्य में पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन दिया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है जो देश भर और विदेशों से पर्यटकों को आकर्षित करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है, जो स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Hoshiarpur News
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब बुनियादी ढांचे में सुधार करने के बाद यह क्षेत्र आगे चलकर एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा और यह क्षेत्र पंजाब को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नक्शे पर मजबूती से कब्जा करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
पर्यटन बुनियादी ढांचे को पुनर्जीवित करने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 75 छोड़े गए या खाली पड़े रेस्ट हाउसों को पुनर्जीवित किया है, जिनसे अब लगभग एक करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोगों को लाभ पहुंचाने और प्रकृति एवं एडवेंचर प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए ऐसे और प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए नदियों के किनारे रेस्तरां भी विकसित किए जा रहे हैं, जबकि पिछली सरकारों के दौरान ये संपत्तियां सत्ता में बैठे लोगों के नजदीकियों को बेच दी गई थी।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य इन क्षेत्रों को योजनाबद्ध और उचित तरीके से विकसित करके पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करना है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की महान कुर्बानी को दर्शाती पंजाब की झांकी, नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होगी।
सरकार के व्यापक शासन एजेंडे को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वर्ष 2022 में सत्ता में आने के पहले दिन से ही हमारी सरकार लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रही है, जिसके तहत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, शिक्षा सुधार, ट्यूबवेलों पर पानी, गांवों की सड़कों का निर्माण और सड़क सुरक्षा फोर्स जैसी पहल शुरू की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार आने वाले बजट में व्यवस्था करके महिलाओं को 1,000 रुपए देने के अपने वादे को भी पूरा करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर क्षेत्र में पंजाब के योगदान को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार आने वाले केंद्रीय बजट में पंजाब को एक विशेष पैकेज देगी, जिसका पंजाब राज्य पूरी तरह हकदार है।
आर्थिक और कृषि पहलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने जापानी कंपनी जीका (जी.आई.सी.ए.) के साथ साझेदारी की है, जो पंजाब में बागवानी को प्रोत्साहन देने के लिए 1,300 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि इससे फसली विविधता को प्रोत्साहित करते हुए भूमिगत कीमती पानी को बचाने में मदद मिलेगी।
कानून व्यवस्था के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि गैंगस्टरों को संरक्षण देने वाले आज कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने नशा तस्करों और गैंगस्टरों की रीढ़ की हड्डी तोड़ने के लिए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ जैसे अभियान शुरू किए गए। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करके एक शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और रंगला पंजाब बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर एंटी-ड्रोन तकनीक तैनात की गई है, जिससे नशों और हथियारों की आमद को रोकने में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सीमा पार से आतंकवाद और नारको-आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करना है। यह कहते हुए कि पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने इस तकनीक को अपनाया है, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है। Hoshiarpur News
उन्होंने कहा कि फंडों की हेराफेरी और गबन की संभावनाओं को खत्म करके सार्वजनिक फंडों का उपयोग पूरी समझदारी से लोक-कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारा उद्देश्य राज्य की तरक्की और यहां के लोगों की खुशहाली को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार रोके हुए फंडों को तुरंत जारी कर देती है तो पंजाब में विकास की गति को और रफ्तार मिलेगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:– Punjab News: पंजाब पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, डीजीपी यादव ने दी बधाई
Punjab Roadways Accident: होशियारपुर जिले के अड्डा दोसरका के पास कार और रोडवेज बस की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत
एक गंभीर घायल, घना कोहरे के कारण हुआ हादसा
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur Accident: पंजाब के होशियारपुर जिले में शनिवार सुबह अड्डा दोसरका के पास हुए सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (45), सुशील कुमार (46), बृज कुमार (38) और अरुण कुमार (45) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल अमित कुमार को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट उप-प्रखंड के चलेत गांव के निवासी थे। Hoshiarpur News
हादसे के समय पीड़ित अमृतसर हवाई अड्डे जा रहे थे, क्योंकि अमित कुमार को अमृतसर से दुबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। वे सुबह करीब 4:30 बजे अपनी कार से गांव से निकले थे। जानकारी के अनुसार, कार सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गई। चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस कार को करीब 200 मीटर तक घसीटती ले गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की वजह घना कोहरा माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। Hoshiarpur News
यह भी पढ़ें:– Punjab: मान सरकार के डिजिटल विज़न से ईज़ी रजिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड, 6 महीनों में 3.70 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई दर्ज
महिलपुर डकैती मामले में पुलिस को मिली सफलता
मुठभेड़ के बाद तीन लोग गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur News: पंजाब पुलिस ने गढ़शंकर इलाके में शनिवार को हुई गोलीबारी के बाद एक डकैती गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल और तीन अवैध हथियार बरामद किए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संदीप कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी 16 दिसंबर, 2025 को महिलपुर में एक मनी एक्सचेंज की दुकान में हुई डकैती में शामिल थे, जिसमें चार लाख रुपये से अधिक की लूट हुई थी। तीन से चार युवक मोटरसाइकिल पर आए और वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को गढ़शंकर क्षेत्र के बिलरोन गांव के पास नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल देखी। रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसमें एक गोली पुलिस वाहन को लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चेतावनी स्वरूप गोलियां चलायीं। इस दौरान गिरोह का सरगना ओंकार सिंह उर्फ गोरा के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया। Hoshiarpur News
गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान राम आसरा उर्फ शमी और अरमान उर्फ गोंगा के रूप में हुई है। सभी आरोपी शहीद भगत सिंह नगर जिले के शाहबाजपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से तीन अवैध हथियार बरामद किए, जिनमें दो देसी पिस्तौल और एक कट्टा शामिल है। साथ ही जिंदा और इस्तेमाल किए गए कारतूस भी मिले। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 15 दिसंबर, 2025 को चोहल गांव में एक दुकान में हुई डकैती में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसमें 15,000 से 20,000 रुपये लूटे गए थे। एसएसपी मलिक ने बताया कि ओंकार सिंह के खिलाफ पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक एनडीपीएस अधिनियम के तहत और दूसरा झगड़े से संबंधित है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। Hoshiarpur News
यह भी पढ़ें:– Scholarship Scheme: स्कॉलरशिप योजना के तहत 4.77 करोड़ रुपये जारी
Punjab Bus Strike: यूनियन ने पुलिस कार्रवाई और किलोमीटर स्कीम का किया विरोध, निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, परिवहन व्यवस्था ठप
सरकारी बसें सड़कों से रही गायब, यात्रियों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ा
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Contract Workers Strike: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही। सरकारी बसें सड़कों से नदारद होने के कारण यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। महिला यात्रियों ने शिकायत की कि मुफ्त यात्रा सुविधा के अभाव में उन्हें निजी बसों में टिकट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
यूनियन नेताओं को गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह पुलिस द्वारा कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के बाद हड़ताल शुरू हुई थी। यूनियन ने किलोमीटर-आधारित बस योजना के खिलाफ और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की थी। Hoshiarpur News
पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने यूनियन अध्यक्ष रमिंदर सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि उनकी ओर से कोई गलत काम या हिंसा नहीं हुई। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए सभी हिरासत में लिए गए यूनियन सदस्यों की बिना शर्त रिहाई की मांग की। साथ ही किलोमीटर-आधारित बस योजना को रद्द करने की मांग दोहराई।
सरकार और यूनियन आमने-सामने
परिवहन मंत्री द्वारा आंदोलन वापस लेने या बर्खास्तगी का सामना करने की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए संदीप सिंह ने कहा कि ऐसे बयान कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि होशियारपुर में चार संविदा कर्मचारियों—तीन कंडक्टर और एक ड्राइवर—को आंदोलन में भाग लेने के कारण निलंबित कर दिया गया है। धूरी में हुई घटना का जिक्र करते हुए, जिसमें एक एसएचओ घायल हुआ और यूनियन सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, सिंह ने दावा किया कि पुलिस का बयान मनगढ़ंत है। उन्होंने कहा कि किसी भी यूनियन कार्यकर्ता ने न तो आग लगाई और न ही कोई आग लगाने वाली सामग्री रखी थी। उनका आरोप है कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए ऐसी बातें गढ़ी जा रही हैं।
यूनियन नेताओं ने दी चेतावनी | Hoshiarpur News
सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की एकता को तोड़कर किलोमीटर-आधारित योजना लागू करना चाहती है, जबकि कर्मचारी अपनी आजीविका की सुरक्षा के लिए धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा, धरना दे रहे कर्मचारियों को निलंबित करना लोकतंत्र पर हमला है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती, निलंबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा किलोमीटर योजना समाप्त करने जैसी मांगें पूरी नहीं होतीं।
यह भी पढ़ें:– यंग स्कॉलर्स में मनाया गया 27वाँ वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बिखेरा जलवा
पुलिस मुठभेड़ में मेडिकल पर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गढ़शंकर में सुबह साढ़े पांच बजे हुई मुठभेड़, दबोचे गए वांछित अपराधी
एक आरोपी घायल, पुलिस अधिकारी बुलेटप्रूफ जैकेट से बचा
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur News: पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर हाल ही में हुई गोलीबारी के मामले में वांछित दो आरोपियों को शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गढ़शंकर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दलजीत सिंह खख ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिस अधिकारी की जान बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बच गई।
डीएसपी खख के अनुसार, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल सुबह करीब साढ़े पांच बजे बारापुर रोड पर कुनैल के पास मौजूद था। उन्हें सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध, जो पहले के एक मामले में वांछित हैं, मोटरसाइकिल पर इलाके में घूम रहे हैं और किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। जब बारापुर गांव के पास पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। Hoshiarpur News
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण जगपाल उर्फ कानू, निवासी गांव बस्सी वाजिद, थाना हरियाना, और सिमरनप्रीत सिंह उर्फ सिम्मो, निवासी गांव इब्राहिमपुर, थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं। करण जगपाल पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि सिमरनप्रीत सिंह पर हत्या का मामला पहले से ही चल रहा है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर था।
डीएसपी खख ने बताया कि वीरवार रात पुलिस ने एक अन्य आरोपी हरिंदर सिंह उर्फ गोगा, निवासी गांव पैली, थाना पोजेवाल, जिला शहीद भगत सिंह नगर को भी गिरफ्तार किया था। हरिंदर सिंह और करण जगपाल ने आठ अक्टूबर, 2025 को गांव बोहरा (गढ़शंकर) स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर गोलीबारी की थी। डीएसपी ने यह भी बताया कि हरिंदर सिंह मेहताबपुर गांव में हुई एक अन्य गोलीबारी की घटना में भी शामिल था। पुलिस ने शुक्रवार की मुठभेड़ के संबंध में एक नया मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की भी जांच की जा रही है। Hoshiarpur News
यह भी पढ़ें:– उधार दिये 10 हजार रुपये माँगे तो कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या
एनआरआई और केयरटेकर महिला की हत्या
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur News: पंजाब के होशियारपुर जिले के मोरनवाली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक एनआरआई और उसके घर की देखभाल करने वाली महिला की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय संतोख सिंह और 46 वर्षीय मंजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (जांच) मुकेश कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह मंजीत कौर का भाई सोहन सिंह अपनी बहन से मिलने मोरनवाली पहुँचा। मुख्य द्वार बाहर से बंद था और फोन करने पर भी जवाब न मिलने पर उसने दीवार फांदकर खिड़की से झाँका। Hoshiarpur News
अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए, जहाँ बहन और संतोख सिंह के शव पड़े थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से गहरे घाव मिले हैं। शवों की हालत देखकर अनुमान है कि हत्या लगभग 36 घंटे पहले हुई। जानकारी के मुताबिक, संतोख सिंह दो-तीन महीने पहले ही कनाडा से लौटकर अपने गांव के घर में रह रहे थे, जबकि मंजीत कौर पिछले तीन साल से वहीं केयरटेकर के तौर पर रह रही थी।
पुलिस के अनुसार, मंजीत कौर का परिवार आखिरी बार 23 सितंबर की शाम को उससे संपर्क कर पाया था। इसके बाद से वह लगातार फोन नहीं उठा रही थी। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और जांच हर पहलू से की जा रही है। गढ़शंकर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार से मिली जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई जारी है। मुकेश कुमार ने कहा कि बहुत जल्द इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। Hoshiarpur News
यह भी पढ़ें:– तीतरवाडा में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में क्रॉस केस दर्ज
एम्बुलेंस खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल
चिंतपूर्णी-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर हादसा
होशियारपुर (ब्यूरो)। Hoshiarpur News: चिंतपूर्णी-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर मांगूवाल बैरियर के पास शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को लेकर पंजाब के लुधियाना डीएमसी अस्पताल जा रही एम्बुलेंस खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात 3 बजे हुआ। एम्बुलेंस में कुल पांच लोग सवार थे। मरीज को हार्ट अटैक की शिकायत के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया था। मांगूवाल बैरियर के पास सड़क का कुछ हिस्सा खिसक गया था, जिसके कारण वहां बैरिकेडिंग की गई थी। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे और संभवत: सड़क की खराब स्थिति के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और एम्बुलेंस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। Hoshiarpur News
जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि हमें सुबह साढ़े तीन से चार बजे के बीच इस घटना की जानकारी मिली। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मरीज को हार्ट अटैक के बाद बेहतर इलाज के लिए लुधियाना ले जाया जा रहा था। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है। Hoshiarpur News
यह भी पढ़ें:– झज्जर में जल भराव से परेशान महिलाएं उतरी सड़कों पर, बदली रोड किया जाम
होशियारपुर में बाढ़ से घरों, सड़कों और स्कूलों को भारी नुकसान
पौंग बांध से पानी छोड़े जाने और मौसमी नदियों में उफान से मची तबाही
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur News: पंजाब के होशियारपुर जिले में पौंग बांध से लगातार पानी छोड़े जाने और मौसमी नदियों में बाढ़ के कारण भारी तबाही मची है। जिले में 100 किलोमीटर से अधिक संपर्क सड़कें, दर्जनों स्कूल और कई गांवों में घरों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।
उपायुक्त आशिका जैन ने शुक्रवार को बताया कि बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं, और स्थिति नियंत्रण में है। गढ़शंकर उपमंडल के 23 गांवों में घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग की 101 किलोमीटर से अधिक संपर्क सड़कें, 54 किलोमीटर योजना वाली सड़कें और मंडी बोर्ड की 117 किलोमीटर सड़कें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा, 141 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छतों, फर्श, प्लास्टर, चारदीवारी और शौचालयों को भारी नुकसान हुआ है।
कृषि भूमि और गांव जलमग्न: पौंग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण टांडा और मुकेरियां उप-विभागों के कई निचले गांवों की कृषि भूमि कई दिनों तक जलमग्न रही। टांडा के गंधोवाल, रारा मंड, तल्ही, सलेमपुर, अब्दुल्लापुर, मेवा मियानी और फत्ता कुल्ला जैसे गांवों के साथ-साथ मुकेरियां के मोतला, हलेर जनार्दन, सनियाल, कोलियन, नौशहरा और मेहताबपुर सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, कुल 168 गांव बाढ़ प्रभावित घोषित किए गए हैं, जिनमें गढ़शंकर में 55, मुकेरियां में 33, टांडा में 26 और दसूहा व होशियारपुर उप-मंडलों में 27-27 गांव शामिल हैं। Hoshiarpur News
कृषि और संपत्ति को भारी नुकसान: बाढ़ के कारण लगभग 8,322 हेक्टेयर कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रभावित 2,465 लोगों में से 1,615 को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जिले भर में पांच राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां 941 लोग शरण लिए हुए हैं। बाढ़ से 41 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें नौ पक्के घर शामिल हैं, जबकि 87 घरों को गंभीर क्षति और एक घर को आंशिक क्षति हुई है। इसके अलावा, चार पशुशालाएं भी नष्ट हो गईं।
यह भी पढ़ें:– बाढ़ प्रभावित बुजुर्गों को मिलेगा वृद्धाश्रम में अस्थायी आश्रय: डॉ. बलजीत कौर
Pong Dam: पौंग बांध से 69,800 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा, टांडा क्षेत्र के कई गांव जलमग्न
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur News: पौंग बांध के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद शाह नहर बैराज के स्पिलवे गेटों और पावरहाउस सुरंगों के माध्यम से लगभग 69,800 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़े जाने से गुरुवार को टांडा क्षेत्र के कई निचले गांवों गंडोवाल, रारा मंड, तल्ही, अब्दुल्लापुर, मेवा मियानी और फत्ता कुल्ला गांवों में खड़ी धान, गन्ना और अन्य फसलें जलमग्न हो गई हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शाह नहर बैराज के स्पिलवे गेटों और पावरहाउस सुरंगों के माध्यम से लगभग 69,800 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया।
पानी का प्रवाह भी 69,800 क्यूसेक रहा, जबकि जलाशय का स्तर 1,384.45 फुट तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 1,390 फुट के करीब है। उन्होंने बताया कि नदी में लगभग 1.15 लाख क्यूसेक पानी बह रहा है। मुकेरियां के उप-मंडल अधिकारी सुखप्रीत सिंह ने बताया कि नदी किनारे स्थित कंवाली गांव में तटबंध को मजबूत करने के लिए मनरेगा मजदूरों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मजदूर चूहों के बिलों और मिट्टी के कटाव वाले स्थानों को मिट्टी से भर रहे हैं, ताकि कोई दरार न पड़े। वहीं रारा गांव के सरपंच चरणजीत सिंह संधू, जो एक किसान भी हैं, ने बताया कि इलाके के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। Hoshiarpur News
उन्होंने फसल के नुकसान के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि 2023 की बाढ़ के बाद सरकार द्वारा दी जाने वाली 7,200 रुपये प्रति एकड़ की राहत वास्तविक खर्च की तुलना में बहुत कम है। उन्होंने कहा, सिर्फ धान की कटाई पर ही लगभग 5,000 रुपये प्रति एकड़ का खर्च आता है, जबकि खेती की कुल लागत लगभग 20,000 रुपये आती है। सरकार को इस बार उचित मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी 28 एकड़ जमीन बाढ़ के पानी में डूबी हुई है और गांव की 4,400 एकड़ जमीन में से लगभग 500 एकड़ जमीन प्रभावित हुई है।
टांडा के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) परमप्रीत सिंह ने कहा कि पांच गांवों को अलर्ट पर रखा गया है और अब्दुल्लापुर गांव को पहले ही खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और अब्दुल्लापुर के अलावा किसी भी गांव के आबादी वाले इलाकों में पानी अभी तक नहीं घुसा है। Hoshiarpur News
यह भी पढ़ें:– हत्या प्रयास मामले में दो साल से फरार छठा आरोपी दबोचा
पोंग बांध से छोड़ा पानी, टांडा क्षेत्र के कई गांव जलमग्न
ब्यास नदी में 55 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, कई गांवों की फसलें डूबीं
प्रशासन ने बचाव शिविर बनाए, नावें व चिकित्सा दल तैनात
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur News: पंजाब के पोंग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण मंगलवार को होशियारपुर जिले के टांडा क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ब्यास नदी में 55,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जिसमें 38,055 क्यूसेक स्पिलवे गेटों से और 17,849 क्यूसेक पावरहाउस सुरंगों से छोड़ा गया। पोंग जलाशय का जलस्तर 1,375.90 फुट तक पहुंच गया है, जो इसके खतरे के निशान 1,390 फुट के करीब है। Hoshiarpur News
गंडोपवाल, रारा मंड, तल्ही, अब्दुल्लापुर, मेवा मियानी और फत्ता कुल्ला जैसे गांवों में नदी से सटे खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसलें जलमग्न हो गई हैं। फत्ता कुल्ला और अब्दुल्लापुर गांवों के कुछ हिस्सों में लगभग एक से दो फुट पानी भर गया है। दसूया के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट कंवलजीत सिंह, जो टांडा का भी प्रभार संभालते हैं, ने बताया कि दोनों गांवों के लगभग 50-50 निवासियों को बचाकर पास के राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। प्रशासन ने बचाव शिविर स्थापित कर दिए हैं, नावें उपलब्ध कराई गई हैं, भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि स्थिति नियंत्रण में है।
ब्यास नदी में जल स्तर स्थिर, राहत व बचाव के पूरे इंतजाम, तटबंध पूरी तरह सुरक्षित
फगवाड़ा। Phagwara News: ब्यास नदी में बढ़ते जल स्तर के बीच, उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने मंगलवार को सुल्तानपुर लोधी के बाओपुर जदीद गांव में बाढ़ प्रभावित खेतों का दौरा किया। वे किसानों और स्थानीय लोगों के पास ट्रैक्टर से पहुंचे और मौके पर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन सभी जरूरी मदद देने के लिए पूरी तरह तैयार है और स्थानीय समुदायों के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए है।
पंचाल ने बाढ़-निवारण और राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि नदी का जल स्तर 1.05 लाख क्यूसेक है और पिछले 12 घंटों में इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। एसडीएम, जल निकासी, राजस्व व अन्य विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एहतियातन, बाओपुर जदीद के सरकारी हाई स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल को दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैयार हैं। पंचाल ने बताया कि धुस्सी तटबंध को मजबूत करने के लिए मनरेगा योजना के तहत 20,000 रेत की बोरियां तैयार की जा रही हैं और तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें:– Civil Hospital: वेतन न मिलने से बिफरे एनएचएम कर्मचारी
Hemkunt Express Accident: पंजाब में रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता! हेमकुंट एक्सप्रेस के यात्री बाल-बाल बचे
पंजाब में रेल हादसा टला
Hemkunt Express Accident: होशियारपुर (ब्यूरो)। पंजाब में टांडा उर्मुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता के चलते मंगलवार तड़के एक संभावित दुर्घटना टल गई, जिससे हेमकुंट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। जालंधर के राजकीय रेलवे पुलिस के स्टेशन हाउस आॅफिसर (एसएचओ) इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि रात करीब 1:30 बजे, जालंधर-जम्मू रेल मार्ग पर सिग्नल हरा नहीं होने के कारण हरिद्वार से जम्मू जा रही हेमकुंट एक्सप्रेस को चंडीगढ़ कॉलोनी के पास टांडा उर्मुर स्टेशन के बाहरी इलाके में रुकना पड़ा। Hoshiarpur News
Canada:चार दिन से लापता पंजाब के डेरा बस्सी की छात्रा कनाडा में समुद्र किनारे मृत मिली
ट्रैक पर मिले पत्थर और लोहे के टुकड़े
इस अप्रत्याशित ठहराव ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा कर दीं और संभावित व्यवधान का संकेत दिया। यह देखते हुए कि ट्रैक पॉइंट नहीं बदले गए थे, टांडा उर्मुर के स्टेशन मास्टर ने तुरंत एक पॉइंटमैन को स्थिति का निरीक्षण करने के लिए भेजा। पॉइंटमैन ने पाया कि ट्रैक पत्थरों से अवरुद्ध था और उस पर लगभग तीन इंच लंबा लोहे का टुकड़ा भी रखा हुआ था। त्वरित सूझबूझ का परिचय देते हुए पॉइंट्समैन ने लगभग 10 मिनट में अवरोध को हटा दिया, जिससे हेमकुंट एक्सप्रेस केवल 15 मिनट की देरी से अपनी यात्रा फिर से शुरू कर सकी।
अधिकारियों को संदेह है कि यह कोई गड़बड़ी है और उन्होंने इसे जानबूझकर व्यवधान पैदा करने का प्रयास बताया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू कर दी। आरपीएफ और जीआरपी दोनों ने मकसद का पता लगाने और उपद्रवियों की पहचान करने के लिए सभी संभावित कोणों से संयुक्त जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि जांच के नतीजे के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। Hoshiarpur News
Supreme Court: वक्फ बॉर्ड को बड़ा झटका! वक्फ अधिनियम को लेकर सुप्रीम कोर्ट की आई ये बड़ी अपडेट!