IMD Weather Updates - Sach Kahoon Hindi

IMD Alert: 2026 की सर्दी का तांडव इतना भयंकर होगा कि आपके होश उड़ जायेंगे, मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। IMD Alert: नए साल से पहले मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। निजी मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार उत्तर भारत में सर्दी अब अपने पूरे तेवर दिखाने वाली है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का असर तेज होने वाला है, जिससे 2026 की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ हो सकती है।स्कायमेट के मुताबिक 27 दिसंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके बाद 30 या 31 दिसंबर को एक और अधिक प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इन दोनों सिस्टम्स के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नए साल के मौके पर भारी बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बर्फ की मोटी चादर बिछने की उम्मीद है। इससे बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों के लिए यह बेहद अच्छी खबर मानी जा रही है। IMD Alert

मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ेगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई क्षेत्रों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज हवाओं के कारण घना कोहरा कुछ हद तक कम रह सकता है, लेकिन शीतलहर का असर ज्यादा महसूस होगा। साथ ही कई इलाकों में पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड और तीखी हो जाएगी।

कृषि के लिहाज से देखें तो यह गिरता तापमान रबी फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। गेहूं और सरसों जैसी फसलों को ठंड से फायदा मिलेगा, हालांकि लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण नमी की कमी किसानों की चिंता बढ़ा सकती है।

मध्य भारत में भी सर्दी का असर बढ़ने वाला है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कई हिस्सों में अब ठंड तेज होगी और न्यूनतम तापमान में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं दक्षिण भारत में मौसम थोड़ा अलग रहेगा। तमिलनाडु के तटीय इलाकों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा साल के अंतिम दिनों यानी 30 और 31 दिसंबर के आसपास केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। IMD Alert

विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस बार सर्दी देर से शुरू हुई है। आमतौर पर नवंबर में ठंड का असर दिखने लगता है, लेकिन इस साल दिसंबर के आखिर में सर्दी ने रफ्तार पकड़ी है। पश्चिमी विक्षोभों के देर से सक्रिय होने को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। अनुमान है कि यह ठंड का सिलसिला फरवरी 2026 तक बना रह सकता है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में लंबे समय तक बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में विस्तारित शीतकाल देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, नया साल देश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ दस्तक देने वाला है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।

यह भी पढ़ें:– यहां पर बिछाई जाएगी तीन नई लाइनें, मोदी सरकार ने दी मंजूरी, जमीनों के रेटों में आएगा उछाल

मौसम विभाग का आया नया अपडेट
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर के लिए फीका रहा मॉनसून

पंजाब के फाजिल्का व हरियाणा के हिसार में हुई सबसे कम बरसात | Weather Update

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पर अल-नीनो का असर सीधे तौर पर दिखाई दिया। अलनीनो के प्रभाव की वजह से देश भर में कहीं भारी बारिश देखने को मिली तो कहीं सूखे जैसे हालात बन गए। जिससे उत्तर भारत का हिसार जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा। यहां सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। अलनीनो प्रशांत महासागर में उत्पन्न होने वाली एक जलवायु प्रक्रिया है। जब भी इसका प्रभाव होता है तो भारत में मानसूनी बारिश का संतुलन हमेशा बिगड़ा ही है। इस बार भी वैसा ही हुआ। हालांकि प्रारंभिक तौर पर मौसम वैज्ञानिकों ने विशेष कर भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान मौसम विभाग ने पूरे देश के साथ-साथ उत्तर भारत में भी सामान्य बारिश के आसार जताई थी। Weather Update

उम्मीद पर खरा नहीं उतरा मॉनसून, किसान चिंतित

उम्मीद के अनुसार बारिश के परिणाम नजर नहीं आए। आखिर 30 अक्टूबर को मानसून की भारत मौसम विभाग की तरफ से विधिवत रूप से विदाई की घोषणा भी की जा चुकी है। यदि वर्तमान मौसम की बात करें तो भारत मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर तक पूरे उत्तर भारत में कहीं भी बारिश के असर नहीं है। इस दौरान जहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी वही रात के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।

पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा का पानीपत जिला सबसे अधिक गर्म रहा। यहाँ दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा तो सबसे ठंडा हिसार जिले का बालसमंद रहा यहाँ रात्रि का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। उम्मीद के अनुसार बारिश न होने से बारिश पर आधारित खेती करने वाले किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

इस रास्ते से लौटा मानसून, अंडेमान में हो रही तेज़ बारिश | Weather Update

भारत मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए नए मौसम बुलेटिन के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा गुलमर्ग, धर्मशाला, पंतनगर,सवाई, इटावा, मुरैना, जोधपुर व बाड़मेर से होते हुए गुजरात की तरफ चली गई है। यही एक सबसे बड़ी वजह है की हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इसके अलावा जम्मू, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियों अनुकूल बनी हुई है। दूसरी तरफ वापस लौटता मानसून बंगाल की खाड़ी विशेष कर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह को भारी बारिश के साथ जमकर भिगो रहा है। इसके अलावा समुद्री तटीय इलाकों में स्थित कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में भी तेज बारिश चल रही है।

हरियाणा में 419.7 एमएम हुई बरसात

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की 30 सितंबर को वापिसी हो गई है। इस वर्ष मानसून 26 जून को राज्य में प्रवेश किया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों अनुसार कुल 419.7 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य 426.0 मिलीमीटर से 1 प्रतिशत कम दर्ज हुई है। हरियाणा राज्य में 8 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। क्योंकि राज्य के ऊपर एक एंटी-साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हवाओं में बदलाव अर्थात पश्चिमी व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। Weather Update

यह भी पढ़ें:– Punjab News: जालंधर में बंद ट्रंक में मिले 3 बहनों के शव, माँ-बाप निकले हत्यारे

देश में फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जताई चिंता
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने तेजी से बढ़ते तापमान के मद्देनजर राज्य सरकारों को लू से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों को भेजें एक पत्र में कहा कि देश के कई भागों में तापमान तेजी से बढ़ने की खबरें मिली हैं। मौसम विभाग का भी यही अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और लू चलेगी।

वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और मध्य भारत में दिन का औसत तापमान सामान्‍य से 1.73 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे पहले फरवरी में 1901 में 0.81 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

क्या है मामला

पत्र में कहा गया है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकारों को स्थिति पर लगातार निगाह रखनी चाहिए और आम जनता को इससे बचाव के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। तापमान की प्रतिदिन और सप्ताहिक आधार रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए और नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा होनी चाहिए। मंत्रालय ने आम जनता के लिए एक परामर्श पत्र भी जारी किया है जिसमें लू के बचाव करने के उपाय सुझाए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि लू के प्रकोप से बचने के लिए लगातार पानी पीना चाहिए और गर्म हवाओं के सीधे प्रभाव से बचा जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने अस्पतालों में भी लू प्रभावित रोगियों के इलाज के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

Monthly Averaged Minimum temperature over Indian region was fifth highest during  for February since 1901 pic.twitter.com/xIMHhd0ep6

— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 28, 2023

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।