Congress protests - Sach Kahoon Hindi

Congress: रसोई गैस की किल्लत व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Sonipat News: रसोई गैस और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित पैदल मार्च निकाला गया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ यह प्रदर्शन सुभाष चौक तक पहुंचा।शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और खाली सिलेंडर लेकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है और महंगाई ने मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। Sonipat News

शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई बेलगाम हो चुकी है और सरकार सो रही है। एलपीजी गैस के दाम जिस तरह से बढ़ाए गए हैं, वह गरीब और मध्यम वर्ग के चूल्हे बुझाने की साजिश है। जो भाजपा विपक्ष में रहते हुए 400 रुपये का सिलिंडर देखकर सड़कों पर बैठ जाती थी, आज वही भाजपा 900 रुपये के पार गैस बेचकर जनता का मजाक उड़ा रही है। सिलिंडर के दाम बढ़ाना सीधे तौर पर महिलाओं के स्वाभिमान और रसोई के बजट पर हमला है। सरकार ने अच्छे दिन का जो सपना दिखाया था, वह अब जनता के लिए दुस्वप्न बन चुका है। उन्होंने कहा कि ये बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं, अन्यथा कांग्रेस का यह आंदोलन गलियों से निकलकर विधानसभा और संसद तक गूंजेगा।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में महंगाई का असर और भी भयावह है। खेती की लागत बढ़ रही है और ऊपर से घरेलू गैस की कीमतों ने किसानों और मजदूरों का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, अशोक सरोहा, जयवीर आंतिल, कुलदीप देशवाल, संजय बड़वासनी पार्षद, मोनिका पार्षद, अभिनव शर्मा, संतोष काद्यान्न, नीलम बलयान, कमल मलिक, संतोष गुलिया, सुषमा, सिकंदर दहिया, राजेश सेवली, संदीप अंतिल, अंकित मेहता, पायल मलिक, जोनी मेहरा, दिलशाद पठान, ऋतुराज, रवि दहिया पार्षद, रणदीप कौशिक, अमनदीप पाराशर, राजेश सरोहा, देवेंद्र महला,नवीन कुमार प्रेम नारायण गुप्ता दयानंद वाल्मीकि मौजी राम मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– मिट्टी ढहने से सात मजूदरों की मौत का मामला

Congress Protests: सतीपुरा आरओबी डिजाइन में फेरबदल के खिलाफ कांग्रेस उतरी सड़क पर
जिला कलक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Congress Protests: हनुमानगढ़। सतीपुरा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के डिजाइन में फेरबदल के खिलाफ अब कांग्रेस भी सड़क पर उतर आई है। इसके खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जिला कलक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन किया और मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जिला कलक्टर से मिलने के लिए पांच व्यक्तियों को भेजने की बात को लेकर कार्यकर्ताओं की कलक्ट्रेट में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ बहस हो गई। Hanumangarh News

जंक्शन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां ने 11 जनों को अंदर भेजने की बात कही तो कार्यकर्ता शांत हुए। डीसीसी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि 2018 में सतीपुरा में रेलवे फाटक पर शुरू हुआ ओवरब्रिज का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। इतना लम्बा समय बीत जाने के बाद प्रशासन ने पुल के ऊपर दीवार बनाकर संगरिया से हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ से संगरिया आने-जाने वाला रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि पुल के ऊपर चौक निर्माण के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। लेकिन जब चौक नहीं बन सकता था तो हनुमानगढ़ व संगरिया दिशा में पुल बनाकर लोगों को वस्तुस्थिति से अवगत न करवाना पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की घोर लापरवाही को दर्शाता है।

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

साथ ही जनता का पैसा व इतना समय बर्बाद करने में जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत व भ्रष्टाचार को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि आरओबी निर्माण में देरी और डिजायन फेरबदल के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जल्द से जल्द पुल निर्माण कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। ज्ञापन के जरिए जंक्शन-टाउन शहर को जोड़ने वाले घग्घर नाली के क्षतिग्रस्त पुल का शीघ्र पुनर्निर्माण करवाने और ईआरसीपी योजना के तहत गांव लखूवाली के पास सिंचाई विभाग की भूमि पर बैठे हुए परिवारों को नहीं हटाने तथा डीएलसी रेट की अनुमत राशि भरवाकर उन्हें जमीन आवंटित करने की मांग की भी की गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि इन जन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर डीसीसी के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, रामेश्वर चांवरिया, गुरमीत चन्दड़ा, मनोज बड़सीवाल, गुरदीप चहल, गुरलाल सिंह, शाहरूख, हरप्रीत ढिल्लों, सुरेन्द्र मारवाल, जगसीर सिंह, रामचन्द्र चौधरी, जयपाल गिरी, विकास गोदारा, जयराम ढुकिया, आमिर खान, विजय कुमार, जगदीप रंगारा, शिशपाल, यश चिलाना, विजय टाक, अमित कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। Hanumangarh News

Congress Protests: विधायकों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन!
Congress Protests in Rajasthan: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। गत् दिवस राजस्थान विधानसभा में भाजपा सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा इंदिरा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने तथा कांग्रेस के छह विधायकों का विधानसभा से निलम्बन के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किए। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा भाजपा सरकार के विरूद्ध विरोध-प्रदर्शन किये गये। Congress Protests

कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि विधानसभा में भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी के संदर्भ में अमयार्दित टिप्पणी की जिसका विरोध करने पर मंत्री के विरूद्ध कार्यवाही करने की बजाए मंत्री से माफीनामे की मांग कर रहे अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित छ: विधायकों को निलम्बित किया गया। इस पर कांग्रेस के विधायक विधानसभा में पूरी रात लगातार धरने पर बैठे रहे। इस घटनाक्रम के विरोध में भाजपा सरकार के मंत्री से माफी की मांग करने तथा कांग्रेस विधायकों का निलम्बन समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किये गये। Congress Protests

Rajasthan Railway News: चार रेल अधिकारियों पर सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

Congress Protests: कांग्रेस नेता बोले, अमर्यादित टिप्पणी करने से बाज आएं भाजपा नेता
राहुल गांधी के खिलाफ हिंसात्मक टिप्पणी करने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Congress Protests Against BJP: हनुमानगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी तथा उनके सहयोगी दलों की ओर से हिंसात्मक, अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी एवं बयान देने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जंक्शन के शहीद भगतसिंह चौक पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर भाजपा नेताओं को इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करने से बाज आने की सलाह दी। Congress Protests

PM WANI Scheme: अब नहीं कराना पड़ेगा महंगे इंटरनेट के लिए रिचार्ज! सरकार ला रही नई योजना!

इस दौरान हुई सभा को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बड़े-बड़े पदों पर बैठे हुए लोग अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं। देश के लोगों की आवाज बन कर राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं, जन समस्याओं को उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता अनर्गल और हिंसात्मक बयानबाजी कर रहे हैं, जो सर्वथा गलत और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिनकी दादी और पिता ने देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया उनके विरूद्ध जब भाजपा के नेता अमर्यादित एवं अभद्र टिप्पणियां करते हैं तो कांग्रेसियों का खून खौलना स्वाभाविक है।

कांग्रेस के नेता सडक़ों पर उतर कर संघर्ष करेंगे

कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा नेताओं की दादागिरी और गुण्डागर्दी के विरूद्ध सडक़ों पर उतर कर संघर्ष करेंगे। कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता निडर हैं, डरते नहीं हैं। राहुल गांधी के साथ प्रदेश का हर कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता न्याय की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिए तैयार है। जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने देश का माहौल बिगाड़ रखा है। सरकार का कत्र्तव्य होता है कि देश में शांति कायम रहे, अमन-चैन का माहौल हो, लोग तरक्की करें, बच्चों का अच्छी शिक्षा मिले, परिवार का विकास हो, किन्तु भाजपा की केन्द्र अथवा किसी राज्य सरकार में शामिल नेता ने इन बयानों की निंदा नहीं की जिससे स्पष्ट है कि भाजपा के नेताओं के इरादे नेक नहीं हैं।

पंचायत समिति के पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ ने कहा कि राहुल गांधी जो देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते हैं, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुत्र हैं और देश के गरीब, पिछड़ों, दलितों, आदिवासी, महिला, युवा और किसानों की आवाज लोकसभा में नेता विपक्ष के रूप में उठा रहे हैं उनके विरूद्ध इस तरह की अमर्यादित बयानबाजी भाजपा नेताओं ने कर अशोभनीयता की सभी सीमाएं पार कर दी हैं जो निंदनीय है। पीसीसी सचिव मनीष गोदारा व एससी विभाग प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया ने कहा कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री तो बन गए लेकिन केवल विदेश में घूमने का काम कर रहे हैं। Congress Protests

अंग्रेजों को भी कांग्रेस ने भगाया था

देश के गृह मंत्री ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्ष के लोगों को डराने व धमकाने का काम कर रहे हैं। भाजपा की केन्द्र सरकार के 10 वर्ष के शासन में एक भी ऐसा कानून व योजना लागू नहीं हुई जिससे बेरोजगारों, गरीबों अथवा देशवासियों को किसी प्रकार की राहत अथवा मदद प्रदान करती हो। युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरप्रीत ढिल्लों व ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह सिद्धू ने कहा कि भाजपा नेताओं का एक ही मकसद रह गया है कि जैसे-तैसे सरकार तो बन गई है किन्तु यह पांच साल चलने वाली नहीं है और गिर जाएगी इसलिए देश में नफरत के माहौल से देश में अशांति फैलाकर भाई से भाई को लड़वा कर और इस तरह की हिंसक बयानबाजी कर देश के मुख्य मद्दों को गौण करते हुए देश में इमरजेंसी लगा कर शासन किया जाए।

भाजपा को भी शासन से बाहर किया जाएगा

डीसीसी के पूर्व उपाध्यक्ष तरुण विजय व पूर्व महामंत्री इशाक खां ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने आजादी की लड़ाई लड़ी और महात्मा गांधी के पथ पर कांग्रेस नेता चलते हैं किन्तु भाजपा के सांसद महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की तारीफ करते हैं और उनकी विचारधारा पर चलते हैं यह शर्मनाक है। गुरमीत सिंह चन्दड़ा व गुरदीप चहल ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति को किसी दल का प्रचार नहीं करना चाहिए किन्तु आज भाजपा शासन में संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति भाजपा तथा भाजपा सरकारों की तारीफ कर रहे हैं जो उचित नहीं है। अंग्रेजों को भी कांग्रेस ने भगाया था उसी प्रकार भाजपा को भी शासन से बाहर करने का काम किया जाएगा।

इस मौके पर अमरसिंह सिहाग, जगदीश सिंह राठौड़, मनोज सैनी, मनोज बड़सीवाल, पूर्व प्रधान प्रेम जाखड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुखचैन रमाणा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बुडानिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा कर्मचन्दानी, मीडिया प्रभारी अश्वनी पारीक, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, कृष्ण पेन्टर, सरपंच रोहित स्वामी, ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, युवक कांग्रेस के संदीप सिहाग, शाहरूख रोड़ांवाली, रामकुमार दूधवाल, यादवेन्द्र शर्मा, लोकेन्द्र सिंह, भागीरथ स्वामी, अनूप चौधरी, मुकेश नायक नोहर, कुलदीप नैण, विजय टाक, रविन्द्र बावरी, कांता लाडवा, गंगाराम खटीक, संदीप धालीवाल, महेन्द्र चतुर्वेदी, आशीष बिश्नोई, नरेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे। Congress Protests

Pensioners News: संयुक्त रक्षा नियंत्रक ने सुनी पेंशनर्स की समस्याएं

Congress Protest: कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने का कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर जमकर हुआ प्रदर्शन
Congress Protest Against Income Tax Notices: जयपुर। आयकर विभाग द्वारा देश के आम चुनावों की घोषणा से तीन सप्ताह पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर 135 करोड़ रुपये जबरन निकालने तथा चुनावों के मध्य कांग्रेस पार्टी को 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस देने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। Congress Protest

आयकर विभाग ने 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस प्रदान किया

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक परम्पराओं एवं व्यवस्थाओं पर प्रहार किया जा रहा है तथा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग विपक्षी दलों के विरूद्ध किया जाकर देश के आम चुनावों में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी चुनाव बराबरी के आधार पर नहीं लड़ सके इस हेतु आयकर विभाग ने पहले तो कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते जिनमें आम आदमी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चंदा लिया गया है, को फ्रीज कर दिया गया है और अब चुनावों के चलते कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग ने 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस प्रदान किया है जबकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयकर विभाग के नियमों एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 का उल्लंघन किया गया है, को आयकर विभाग द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है।

आयकर विभाग द्वारा भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर की जा रही कार्यवाही देश के लोकतांत्रिक मूल्यों एवं परम्पराओं के विरूद्ध है तथा इस तरह की कार्यवाही कर भारतीय जनता पार्टी आमचुनावों में कांग्रेस पार्टी को बराबरी के मौके से वंचित करने का कुप्रयास कर रही है जो कि देश के लोकतंत्र पर प्रहार है। केन्द्र सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये एवं आयकर विभाग द्वारा की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। Congress Protest

Rajasthan Weather: राजस्थान के ये जिले रहें सतर्क! आंधी-बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि!

रसोई गैस सिलेंडर की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
झिंझाना। अहमदगढ मे घरेलू रसोई गैस के मूल्य बढ़ने को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा व युवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी के नेतृत्व में महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।इस मौके पर कांग्रेस नेताओ सहित महिला मौजूद रहीं।

बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में की गई वृद्धि से नाराज युवा कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए बढाये गये मूल्यों को वापिस लिए जाने की मांग की गयी। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा (सींगरा) युवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी के नेतृत्व में महिलाओं के द्वारा रसोई गैस के खाली सिलेंडर रखकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की गयी। युवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में नहीं थी तब जरा सी मूल्यावृद्धि होने पर भाजपा के नेता सडकों पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे। आज गैर सब्सिडी का सिलेंडर 1100 के पार हो गया है।

बीजेपी की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज चुप क्यों है। यूपीए सरकार मे चार सौ रुपये का सिलेंडर मिलता था। जिसमें दो सौ रुपये की सब्सिडी उपभोक्ताओं के बैंक खाते में वापिस आ जाती थी। आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है भाजपा को केवल उधोगपतियों की चिंता है।युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (गोल्डी) ने कहा कि भाजपा के शासन ने अंग्रेजी हूकूमत की याद दिलाने का काम किया है। नमक पर टेक्स आजादी से पूर्व ब्रिटिश शासन में लगाया गया था ।वर्तमान सरकार भी अंग्रेजी शासन के पदचिन्हों पर चल रही है।

किसान मजदूर की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। कांग्रेस की महिला नेता सुरेंद्र कौर ने बताया कि मंहगाई की मार से घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। मिर्च मसालों के भाव आसमान छू रहे हैं। रोजगार गारंटी की कोई बात नहीं करता, सिर्फ मंदिर मस्जिद की बात होती है। रसोई का सारा सामान जीएसटी से बाहर किया जाना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी, सुरेंद्र कौर, विधानसभा अध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रकाशो देवी,बिंदर कौर, सोमी ,रिम्पी, रोशनी देवी,सुनीता देवी,छोटी,मैल कौर,श्यामो, सिंदर कौर, सोनू आदि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।