Mumbai News - Sach Kahoon Hindi

धोखाधड़ी मामले में 21 साल से फरार व्यवसायी गिरफ्तार
मुंबई (हि.स.)। मुंबई पुलिस ने 9 लाख रुपये की घोखाधड़ी मामले में फरार आरोपित व्यवसायी अवधूत चाफेकर (65) को गिरफ्तार किया है। अवधूत चाफेकर 2005 के एक धोखाधड़ी के मामले में पिछले 21 वर्षों से फरार था। गिरफ्तारी से बच रहे नासिक के व्यवसायी अवधूत चाफेकर (65)को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित एक होटल से उस समय दबोचा गया, जब वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिविजऩ-स्ढ्ढक्र) की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मुंबई आया था। Mumbai News

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस संजय गायकवाड़ ने सोमवार को बताया कि चाफेकर के खिलाफ वर्ष 2005 में अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बावजूद वह लगातार पुलिस से बचता रहा। जांच में सामने आया कि उसने अपने नाम पर पंजीकृत मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया और दूसरों के पहचान-पत्रों का सहारा लेकर अपनी पहचान छिपाई। इस दौरान वह नासिक में बस गया और इलेक्ट्रिकल मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार शुरू कर दिया।

आरोपित की तलाश के दौरान पुलिस ने एसआईआर प्रक्रिया में लगे अधिकारियों से संपर्क कर अनुरोध किया था कि यदि चाफेकर मतदाता रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए आए तो तत्काल सूचना दी जाए। जैसे ही वह मतदाता रिकार्ड का सत्यापन करने के लिए मुंबई आया और अधिकारियों के समक्ष उसने अपने दस्तावेज और जानकारी जमा की, अधिकारियों ने आवेदन में दर्ज संपर्क नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया। हालांकि वह नंबर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत था, फिर भी पुलिस तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन तक पहुंचने में सफल रही और उसे बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। Mumbai News

डीआरआई ने सोना तस्करी के दो बड़े गिरोहों का किया भंडाफोड़, 15.764 किलोग्राम सोना बरामद, आठ गिरफ्तार
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरई) की मुंबई जोनल यूनिट (एमजेयू ) ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए चल रहे सोने की तस्करी करने वाले दो संगठित गिरोहों का भंडाफोड़ किया है।

इन ऑपरेशन्स में लगभग 23.63 करोड़ रुपये की कीमत का 15.764 किलोग्राम 24-कैरेट विदेशी सोना जब्त किया गया और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

23 और 24 जुलाई 2026 के बीच चलाए गए "ऑपरेशन स्काई वॉल्ट" में डीआरई अधिकारियों ने अदीस अबाबा से मुंबई आए तीन विदेशी यात्रियों को रोका। विमान की गहन तलाशी में लगभग 18 करोड़ रुपये की कीमत के 12.004 किलोग्राम विदेशी सोने की छड़ें (गोल्ड बार) बरामद हुईं। जांच से पता चला कि यात्रियों ने बाद में निकालने के लिए सोने की छड़ों को विमान के अंदर छिपा दिया था।

एक और खुफिया जानकारी पर आधारित 22 और 23 जुलाई तक चलाए गए "ऑपरेशन मिडास मॉप" के तहत डीआरआई अधिकारियों ने विमान की सफाई करने वाले दो कर्मचारियों, एक यात्री और तस्करी गिरोह के दो अन्य सदस्यों को पकड़ा। इस ऑपरेशन में लगभग 5.63 करोड़ रुपये की कीमत का 3.76 किलोग्राम 24-कैरेट विदेशी सोने का बुरादा (वैक्स के रूप में) बरामद किया गया।

शुरुआती जांच से पता चला है कि यात्री ने दुबई से मुंबई आने वाले एक विमान के अंदर सोना छिपाया था। सफाई कर्मचारियों को चुपके से यह अवैध सोना निकालना था और एयरपोर्ट के बाहर मौजूद लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे बाहर ले जाना था।

स्मगलिंग सिंडिकेट के दूसरे सदस्यों की पहचान करने और इस काम में शामिल बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

डीआरई ने कहा कि ये ऑपरेशन संगठित सोना तस्करी नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी पर आधारित कार्रवाई के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को फिर से साबित करते हैं, जिससे देश की आर्थिक सुरक्षा और वित्तीय प्रणाली की अखंडता की रक्षा होती है।

इससे पहले, 17 जुलाई को डीआरई ने सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था और छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें तीन फिलीपीन नागरिक शामिल थे। यह सिंडिकेट एयरपोर्ट परिसर में काम करने वाले निजी लोगों की मिलीभगत से चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुंबई के रहने वाले हिमांशु उपाध्याय, मोहिद हसन सिद्दीकी और फिरोज सैयद के तौर पर हुई। फिलीपीन नागरिक लाकिम अलीमुदीन नासेर, बेनी लॉयड ओलिवो और क्रिस्टीन जॉय अंदाया पोर्नास्डोरो भी शामिल थे।

डीआरआई के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे एक तस्करी सिंडिकेट के लिए काम कर रहे थे। यह सिंडिकेट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट में काम करने वाले कुछ लोगों की मदद से दुबई और बैंकॉक से मुंबई आने वाले ट्रांजिट यात्रियों के जरिए सोने की तस्करी करता था।

Market Trends: वैश्विक कारकों, तिमाही परिणामों से मिलेगी बाजार को दिशा
मुंबई (एजेंसी)। Stock Market News: घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों और कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी। गत सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से वृहत बाजार में गिरावट रही, हालांकि आईटी, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में लिवाली से प्रमुख सूचकांक साप्ताहिक बढ़त में बंद हुए। अगले सप्ताह भी निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया संकट पर रहेगी। घरेलू स्तर पर इंफोसिस समेत कई कंपनियों के तिमाही परिणाम आने वाले सप्ताह में जारी होने हैं। इनसे भी बाजार को दिशा मिलेगी।

गत सप्ताह बीएसई के सेंसेक्स में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तेजी रही जबकि मंगलवार को सूचकांक गिरावट में बंद हुआ था। वहीं, गुरुवार को यह सपाट रहा था। सेंसेक्स 582.06 अंक (0.75 प्रतिशत) की साप्ताहिक बढ़त में 78,151.45 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी सप्ताह के दौरान 127.40 अंक यानी 0.52 प्रतिशत ऊपर 24,334.30 अंक पर बंद हुआ।

प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.71 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.62 फीसदी नीचे बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से बीते सप्ताह 16 बढ़त में रहे। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का शेयर 9.63 प्रतिशत चढ़ा। टेक महिंद्रा में 7.90 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 3.54, बजाज फाइनेंस में 3.45 और कोटक महिंद्रा बैंक में 3.19 प्रतिशत की तेजी रही।

आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2.89 फीसदी, इंफोसिस का 2.71, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 1.58, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.35 और टाइटन का 1.10 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में रहा। भारतीय स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी हरे निशान में रहे। सप्ताह के दौरान एलएंडटी का शेयर 3.33 प्रतिशत लुढ़क गया। बजाज फिनसर्व में 2.91 प्रतिशत, टाटा स्टील में 2.75, ट्रेंट में 2.10, बीईएल में 1.33, इंडिगो में 1.18 और इटरनल में 1.02 प्रतिशत की गिरावट रही। एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनीलिवर और सन फार्मा के शेयर भी नीचे रहे।

Stock Market News: वैश्विक कारकों, तिमाही परिणामों से मिलेगी बाजार को दिशा

रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI का बड़ा बयान, सभी अटकलों पर लगाया विराम
मुम्बई (एजेंसी)। BCCI News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाला एकदिवसीय मैच रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि "ऐसी कोई चर्चा" नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। उन्होंने अनुभवी सलामी बल्लेबाज भविष्य को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों की निंदा तो नहीं की, लेकिन यह स्पष्ट किया कि रोहित भारत की वनडे योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे। सैकिया ने कहा, ‘रोहित भारतीय एकदिवसीय टीम के रेगुलर सदस्य हैं और जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो, लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।

Mumbai Weather Update: समुद्र में ऊंची ज्वार का अलर्ट जारी, लोगों से समुद्र तटों से दूर रहने की अपील
मुंबई। मुंबई में 14 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच समुद्र में ऊंची ज्वार (हाई टाइड) आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान समुद्र में ऊंची और तेज लहरें उठ सकती हैं, जिससे तटीय इलाकों में पानी का स्तर बढ़ने की आशंका है। ऐसे में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि इस अवधि में समुद्र बेहद उफान पर हो सकता है और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने साफ कहा कि लोग अनावश्यक जोखिम लेने से बचें और अपनी सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दें। प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे समुद्र तटों, चट्टानी इलाकों और लहरों के करीब जाने से बचें। खास तौर पर मछुआरों और समुद्र किनारे घूमने आने वाले पर्यटकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

दरअसल, मुंबई के समुद्र में हाई टाइड आने के पीछे वैज्ञानिक और भौगोलिक दोनों कारण हैं। चंद्रमा और सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल समुद्र के जल को अपनी ओर खींचता है, जिससे समुद्र का जलस्तर बढ़ जाता है। इसके अलावा, अरब सागर और मुंबई के तटीय क्षेत्रों की भौगोलिक बनावट तथा विशेष कोंकण तटरेखा समुद्री लहरों के दबाव को और अधिक बढ़ा देती है। यही वजह है कि मुंबई में ज्वार का असर अन्य कई तटीय क्षेत्रों की तुलना में अधिक दिखाई देता है।

हाई टाइड के दौरान यदि तेज बारिश भी हो जाए, तो मुंबई में हालात चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं। शहर का बारिश का पानी नालों के जरिए अरब सागर में जाता है, लेकिन जब समुद्र का जलस्तर ड्रेनेज आउटलेट से ऊपर पहुंच जाता है, तो पानी की निकासी रुक जाती है। इससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम और समुद्र से जुड़े सभी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें, अफवाहों से बचें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

Railway News: लोकल ट्रेन में घुटन से बेहोश हुए यात्री, सीपीआरओ ने दी ये सफाई
Indian Railways: मुंबई। मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी एसी लोकल ट्रेन में एसी सिस्टम 15 मिनट से बंद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसी बंद होने से ट्रेन के भीतर घुटन बढ़ गई, जिससे कई यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस दौरान कुछ महिला यात्री बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने तत्काल बेहोश हुई महिलाओं की मदद की और उन्हें ट्रेन से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। बाद में ट्रेन को दरवाजे खोलकर चलाया गया और कुर्ला में यात्रा रद्द कर दी गई। Railway News

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "जैसा कि मैंने आपको पहले बताया था, तीन यात्री प्रभावित हुए थे। उनमें से दो महिलाएं थीं और उनकी हालत अब सामान्य हो गई है। उन्होंने अपनी यात्रा भी फिर से शुरू कर दी है। तीसरे यात्री, फहीम अंसारी को कुछ समय के लिए अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे छुट्टी दे दी गई। उनकी हालत स्थिर और सामान्य है, और उन्हें अब स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।"

उन्होंने कहा कि यह लोकल ट्रेन थी; इस ट्रेन के कोच का एसी यूनिट खराब था, जिसकी वजह से तीन यात्रियों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि इसे कुर्ला तक चलाया गया। इसके आगे यह बिना एसी माध्यम के रैक से चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रति दिन लगभग 108 सर्विसेज चलाई जा रही हैं। इससे पहले हम लोगों को ऐसी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। जिस तरह से सलाह दिए जा रहे हैं, हमें उम्मीद है कि आगे ऐसी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। Railway News

Sensex News: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कारोबार में सेंसेक्स 625 अंक लुढ़का
मुंबई (एजेंसी)। Sensex News: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराने से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरूआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 364.27 अंक की गिरावट के साथ 77,816.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 540 अंक (0.69 प्रतिशत) टूटकर 77,640.72 अंक पर था। इससे पहले एक समय यह 625 अंक फिसलकर 77,555 अंक तक उतर गया था। पश्चिम एशिया संकट को लेकर अंतिम शांति समझौते पर जारी वार्ता के बीच अमेरिका ने एक बार ईरान पर हमले किये हैं। इससे शेयर बाजार में निवेशकों का विश्वास कमजोर हुआ है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 149.15 अंक नीचे 24,259.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 167 अंक की गिरावट में 24,231.70 अंक पर रहा। वृहत बाजार में भी बिकवाली चल रही है। धातु, फार्मा, स्वास्थ्य और रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में हैं। एनएसई में आॅटो, एफएमसीजी, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक एक से डेढ़ फीसदी तक नीचे चल रहे हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर तीन फीसदी के करीब गिर गया। आईटीसी में ढाई फीसदी और इंडिगो तथा मारुति सुजुकी में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल और एनटीपीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक उतर गये हैं। अडानी पोर्ट्स और सन फार्मा के शेयर ऊपर हैं।

Sensex News: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कारोबार में सेंसेक्स 625 अंक लुढ़का

Maharashtra Assembly: मुंबई में भारी बारिश का कहर, महाराष्ट्र विधानसभा दिनभर के लिए स्थगित
मुंबई (एजेंसी)। Maharashtra Assembly: मुंबई और आसपास के जिलों में हो रही भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक बयान के बाद सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। खराब मौसम की वजह से कई जगहों पर बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को बंद करना पड़ा है। सरकार और प्रशासन का पूरा ध्यान आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों पर केंद्रित हो सके, इसलिए विधानसभा की कार्यवाही को तुरंत रोक दिया गया।

सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले सदन में सीएम फडणवीस ने इस प्राकृतिक संकट के बहुत बड़े पैमाने के बारे में विस्तार से बताया। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन, ठाणे, रायगढ़, पालघर और पुणे और नासिक के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हुई है जो मौसम के औसत से कहीं ज्यादा है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा को बताया, "राज्य सरकार ने सभी इमरजेंसी उपकरणों को सबसे ऊंचे लेवल के अलर्ट पर रखा है।"

उन्होंने कहा कि आईएमडी ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें 70 से 90 किमी घंटे की तेज हवा की रफ्तार को ट्रैक किया गया है, जिससे पहले ही बहुत ज्यादा तबाही हुई है। कई जगहों पर पेड़ गिरे और गंभीर स्ट्रक्चरल नुकसान भी हुआ।

लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कम्युनिकेशन को आसान बनाने के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के ऑटोमेटेड सिस्टम सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को हर तीन घंटे में सीधे इमरजेंसी एसएमएस अलर्ट भेज रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम एक बहुत गंभीर और बढ़ती हुई प्राकृतिक आपदा से निपट रहे हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और लोकल सिविक बॉडीज पूरी क्षमता से तैनात हैं। अभी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता जान का नुकसान रोकना और बचाव अभियान चलाना है।"

सीएम फडणवीस ने कहा, "औसतन मुंबई में पूरे सालाना मॉनसून सीजन में लगभग 800 पेड़ गिरने की घटनाएं होती हैं। हालांकि अकेले कल ही एक ही दिन में 350 पेड़ गिर गए। आज का दिन और भी ज्यादा गंभीर हो रहा है, इसीलिए हमने ऑफिशियली एम्प्लॉयर्स से वर्क फ्रॉम होम की इजाजत देने की रिक्वेस्ट की है।"

सीएम ने कहा कि दोपहर के बाद शहर में 70 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। ये तेज हवाएं खड़े पेड़ों के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा करेंगी। उन्होंने कहा, "यह बहुत जरूरी है कि लोग इस खतरे के प्रति बहुत ज्यादा अलर्ट और सावधान रहें।"

मुख्यमंत्री ने लोगों के लिए जरूरी सुरक्षा निर्देश बताए। उन्होंने कहा, "नागरिकों को सलाह दी जाती है कि जब तक कोई बहुत बड़ी इमरजेंसी न हो, वे आना-जाना कैंसिल कर दें और घर के अंदर रहें।"

युवाओं से एक खास अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे बीच, घूमने की जगहों और झरनों पर जाने से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "आज के लिए अनुमानित हवाओं की तेजी को देखते हुए मैं खास तौर पर युवा पीढ़ी से घूमने-फिरने और मानसून टूरिज्म से पूरी तरह बचने का आग्रह करता हूं।"

उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन और सिविक बॉडीज हाई अलर्ट पर हैं, और शहर के कमजोर इलाकों में इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया है ताकि गिरे हुए पेड़ों को हटाया जा सके और तूफान के चरम पर होने पर संभावित स्ट्रक्चरल खतरों को मैनेज किया जा सके।

दूसरी ओर, सदन स्थगित होने से पहले मानसून के कहर को लेकर राजनीतिक टकराव भी दिखा। विपक्षी विधायकों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। विधान भवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन करते हुए, विपक्ष के नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि वह इस मौसम की पहली बड़ी बारिश को संभालने में नाकाम रही है।

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि पिछले दो दिनों में मुंबई की बारिश में अलग-अलग घटनाओं में 12 मौतें हुई हैं जिनमें लोगों का खुले मैनहोल में गिरना, पेड़ गिरना और मानखुर्द में स्ट्रक्चर का गिरना शामिल है। ये दुखद घटनाएं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाती हैं।

उन्होंने तर्क दिया कि खराब इमारतों का समय पर प्री-मानसून सर्वे, पेड़ों की छंटाई, मैनहोल को सुरक्षित करना और साफ ड्रेनेज प्लानिंग से इन मौतों को आसानी से रोका जा सकता था।

चलती लोकल ट्रेन में यात्री को जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: मुंबई की उपनगरीय रेल सेवा में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बोरीवली के बाद एक बार फिर गंभीर चिंता पैदा करने वाली घटना सामने आई है। गोवंडी से चेंबूर के बीच चलती लोकल ट्रेन में एक यात्री को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एलटीटी रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रमजान फकीर मोहम्मद इब्राहीम कुरेशी उर्फ इब्बा (36) निवासी शिवाजी नगर के रूप में की गई है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, 29 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुंबई की डाउन दिशा में चलने वाली लोकल ट्रेन में यह घटना रिकॉर्ड की गई थी। यह लोकल ट्रेन सीएसएमटी से रवाना हुई थी और रात करीब 22:34 बजे गोवंडी स्टेशन के आसपास से गुजर रही थी। इसी दौरान गोवंडी और चेंबूर रेलवे स्टेशन के बीच एक यात्री सुरेंद्र शुक्ला (55) निवासी उलवे, नवी मुंबई के साथ आरोपी का विवाद हो गया।

पीड़ित शुक्ला ने बताया कि उन्होंने गोवंडी से ट्रेन पकड़ी थी, और आरोपी नशे में धुत होकर फोन पर किसी से गाली-गलौच कर रहा था। डिब्बे में महिला यात्रियों के होने के चलते उन्होंने उसे गाली-गलौच न करने को कहा, जिससे आरोपी भड़क गया। विवाद के दौरान आरोपी ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और पीड़ित यात्री को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से पूरे डिब्बे में भय और तनाव का माहौल बन गया। ट्रेन में मौजूद किसी अन्य यात्री ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। डिटेक्शन टीम ने तकनीकी विश्लेषण के साथ रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया गया और उसे रे रोड रेलवे स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया गया।

मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, फर्जी ट्रेडिंग ऐप से ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई (एजेंसी)। मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर पुलिस ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और फर्जी आईपीओ में निवेश का झांसा देकर 1.07 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया।

इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें चार आरोपी गुजरात के वडोदरा से और दो आरोपी मुंबई से पकड़े गए।

मुंबई पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी पहले व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों से संपर्क करता था और फिर उन्हें फर्जी शेयर ट्रेडिंग एवं निवेश योजनाओं का लालच देता था। इसके लिए नकली ट्रेडिंग एप्लिकेशन और कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था।

जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क कई स्तरों पर काम करता था। सबसे पहले ऐसे लोगों की तलाश की जाती थी, जो बैंक खाते उपलब्ध करा सकें। इसके बाद कंपनियों के नाम पर करंट अकाउंट खोले जाते थे और ठगी से मिली रकम को अलग-अलग बैंक खातों में घुमाकर आगे ट्रांसफर कर दिया जाता था। पुलिस इस पूरे मामले को एक संगठित साइबर फ्रॉड रैकेट के तौर पर जांच रही है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब मुंबई की 43 वर्षीय एक निवेशक को व्हाट्सऐप पर शेयर ट्रेडिंग का एक विज्ञापन दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें 'अर्जुन मेहता, कुआ सिक्योरिटीज, यूके' नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताने वाले लोग लगातार बाजार के रुझानों और भारी मुनाफे के दावे साझा कर निवेशकों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहे थे।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, कुछ समय बाद पीड़िता को एक कथित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कराया गया और एक एप्लिकेशन डाउनलोड करवाई गई। इस ऐप का इंटरफेस बिल्कुल असली शेयर बाजार जैसा दिखाई देता था, जिससे पीड़िता को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। इसके बाद उसने अपने और अपने परिवार के बैंक खातों से अलग-अलग चरणों में कई खातों में रकम ट्रांसफर कर दी।

जांच में पता चला कि इस तरह पीड़िता से कुल 1,07,37,208 रुपए की ठगी की गई। फिलहाल मुंबई पुलिस पूरे नेटवर्क के वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र विधानपरिषद उपसभापति चुनाव: MVA ने उतारा जेएम अभ्यंकर, सचिन अहिर के कदम से उद्धव ठाकरे को झटका
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। Mumbai News: महाराष्ट्र विधानपरिषद के उपसभापति पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महाविकास आघाड़ी (MVA) ने विधानपरिषद सदस्य और शिक्षाविद् जेएम अभ्यंकर को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। दूसरी ओर, इस चुनाव ने एक नया राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है। उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाने वाले सचिन अहिर ने उपसभापति पद के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की ओर से नामांकन दाखिल कर दिया है।

उद्धव ठाकरे के लिए राजनीतिक चुनौती

एमवीए की ओर से जेएम अभ्यंकर को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उम्मीद थी कि विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। लेकिन सचिन अहिर के शिंदे गुट की तरफ से मैदान में उतरने को राजनीतिक तौर पर उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

सचिन अहिर लंबे समय तक ठाकरे परिवार के करीबी सहयोगियों में गिने जाते रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में उनकी पहचान ऐसे नेता के रूप में रही है जिन्होंने कभी आदित्य ठाकरे के लिए अपनी वरली सीट छोड़ दी थी। ऐसे में उनका अब शिंदे गुट के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरना कई राजनीतिक संकेत दे रहा है।

दिलचस्प हो सकता है मुकाबला

उपसभापति पद का यह चुनाव केवल एक संवैधानिक पद का चुनाव नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे महाराष्ट्र की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और विभिन्न दलों की ताकत के परीक्षण के रूप में भी देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विधानपरिषद में किस उम्मीदवार को अधिक समर्थन मिलता है और यह मुकाबला किस दिशा में जाता है।

शादी का झांसा देकर NRI से 15.72 लाख की ठगी, मुंबई में महिला पर केस दर्ज
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: मुंबई की डी.एन. नगर पुलिस ने एक 46 वर्षीय महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यूके में रहने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि महिला ने शादी का वादा करके और अपने पिछले रिश्तों के बारे में जानकारी छिपाकर उससे 15.72 लाख रुपए से ज्यादा की रकम धोखाधड़ी से हासिल की।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अमित गढ़वी मूलरूप से गुजरात के जामनगर का रहने वाला है और वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर में रहता है। वह जुलाई 2020 में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से आरोपी रेखा हमीर सोलंकी के संपर्क में आया था। बताया जाता है कि तलाक के बाद अमित गढ़वी ने जीवनसाथी की तलाश में उस वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी।

पुलिस ने बताया कि एक मैट्रिमोनियल पोर्टल पर संपर्क होने के बाद दोनों वाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए नियमित रूप से बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान सोलंकी ने कथित तौर पर खुद को अंधेरी वेस्ट मुंबई में अपनी टीनएज बेटी के साथ रहने वाली तलाकशुदा महिला बताया।

शिकायत के अनुसार, सोलंकी ने धीरे-धीरे गढ़वी का भरोसा जीत लिया और वीजा के खर्च, हवाई टिकट, किराया, निजी खर्च और अन्य आपातकालीन स्थितियों जैसे अलग-अलग बहानों से बार-बार आर्थिक मदद मांगी।

यह मानते हुए कि इस रिश्ते का अंत शादी में होगा, गढ़वी ने कथित तौर पर जुलाई 2020 और जुलाई 2021 के बीच कई बार वेस्टर्न यूनियन के जरिए उसे पैसे भेजे।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शुरू में सोलंकी और उनकी बेटी के यूनाइटेड किंगडम जाने के लिए वीजा एप्लीकेशन और यात्रा के इंतजाम के लिए पैसे भेजे थे। बताया जाता है कि महिला और उनकी बेटी नवंबर 2020 में यूके गई थीं और उस दौरान दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में सगाई की रस्म हुई थी।

यूके में रहने के दौरान गढ़वी ने कथित तौर पर सोलंकी की बेटी के लिए लगभग 1,200 पाउंंड का आईफोन भी खरीदा और सोलंकी को नकद पैसे और यात्रा से जुड़े खर्चों के लिए पैसे दिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि सोलंकी के भारत लौटने के बाद भी वह उन्हें पैसे भेजते रहे।

शिकायत के अनुसार, गढ़वी ने कुल 15,669 ब्रिटिश पाउंड ट्रांसफर किए, जो लगभग 15.72 लाख रुपए के बराबर है।

इसके बाद शिकायतकर्ता को शक हुआ, जब उसे आपसी जान-पहचान वालों से पता चला कि सोलंकी ने कई शादियां की थीं और पहले भी शादी का वादा करके दूसरे पुरुषों से पैसे लिए थे। जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने कथित तौर पर माना कि उसने तीन बार शादी की थी। गढ़वी ने यह भी आरोप लगाया कि उसने एक दूसरे पुरुष के साथ अपने कथित रिश्ते की बात छिपाई थी।

यह एहसास होने पर कि उसके साथ धोखा हुआ है, गढ़वी ने जुलाई 2021 में पैसे भेजना बंद कर दिया। सोलंकी, उनकी बेटी और उनकी बहन की बार-बार कोशिशों के बावजूद कि वे रिश्ता बनाए रखें, उन्होंने मना कर दिया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में आरोपी ने उन्हें वाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया।

शिकायत के आधार पर डीएन नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत रेखा हमीर सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारी शिकायतकर्ता द्वारा सौंपे गए वित्तीय लेन-देन और अन्य सबूतों की जांच कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है।