UP Roadways - Sach Kahoon Hindi
UP Roadways: कैराना से रामपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना से जनपद रामपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन द्वारा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर डिपो से रामपुर से कैराना तक वाया मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली बस संचालन की मांग की गई थी। विगत 15 अप्रैल को रामपुर डिपो प्रभारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को किराया सूची तैयार करके बस संचालन के निर्देश दिए गए थे।
पिछले सप्ताह से बस का संचालन शुरू हो गया था, जबकि अब बस का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित समय के अनुसार बस सुबह 7:30 बजे रामपुर से चलकर 8:30 बजे मुरादाबाद, 11 बजे बिजनौर, 01 बजे मुजफ्फरनगर होते हुए दोपहर 2:45 बजे कैराना पहुंचेगी। वहीं, कैराना से शाम 3:45 बजे रवाना होकर 5:30 बजे मुजफ्फरनगर, 7:20 बजे बिजनौर, 9:30 बजे मुरादाबाद और रात 10:15 बजे रामपुर पहुंचेगी। कैराना से मुजफ्फरनगर का किराया 93 रुपये, जानसठ 122 रुपये, मीरापुर 146 रुपये, बिजनौर 182 रुपये, नूरपुर 238 रुपये, मुरादाबाद 312 रुपये और रामपुर का किराया 365 रुपये निर्धारित किया गया है।
संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी का कहना है कि इस बस सेवा से मुरादाबाद क्षेत्र में पुलिस व शिक्षा विभाग में कार्यरत युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुरादाबाद क्षेत्र में परीक्षा केंद्र पड़ने पर अभ्यर्थियों को अब आवागमन में परेशानी नहीं होगी। सीधी बस सेवा से यात्रियों का समय और किराया दोनों बचेंगे। संगठन ने बस सेवा शुरू किए जाने पर रामपुर डिपो का आभार व्यक्त किया है।
UP Roadways Bus: कैराना से मुरादाबाद-अमरोहा के लिए रोड़वेज बस सेवा शुरू
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Moradabad-Amroha Roadways Bus: कस्बे के निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन के द्वारा अमरोहा डिपो को भेजे गए पत्र पर संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कैराना से मुरादाबाद-अमरोहा तक बस सेवा को शुरू किया है। विगत 4 दिसंबर 2025 को संगठन द्वारा अमरोहा डिपो से बस संचालन का अनुरोध किया गया था। 20 दिसंबर 2025 को बस का संचालन शुरू कर दिया गया था, लेकिन बस सेवा का अभी तक नियमित संचालन नहीं हो पाया था। बुधवार से अमरोहा डिपो की बस का नियमित समयानुसार संचालन शुरू हो गया है। Kairana News
अमरोहा डिपो की बस कैराना रोड़वेज बस स्टेशन से प्रातः 5:45 बजे मुरादाबाद के लिए रवाना होकर सुबह 7:20 बजे मुजफ्फरनगर, 9:00 बजे बिजनौर व 11:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके बाद, यह बस मुरादाबाद से अमरोहा पहुंचकर दोपहर 3:00 बजे कैराना के लिए रवाना होगी। यह बस 4:00 बजे नूरपुर, 5:30 बजे बिजनौर, 7:20 बजे तक मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। शाम 7:50 बजे मुजफ्फरनगर से चलकर 8:50 बजे शामली और रात 9:15 बजे तक कैराना पहुंचेगी। कैराना से मुरादाबाद जाते हुए बघरा का किराया 59 रुपये, मुजफ्फरनगर 93, जानसठ 122, मीरापुर 146, बिजनौर 182, नूरपुर 238, उमरी चौराहा 267 व मुरादाबाद का 312 रुपये रहेगा। अमरोहा से कैराना आते हुए नौगांवा सादात का किराया 26 रुपये, नूरपुर 52, बिजनौर 111, मुजफ्फरनगर 194 व कैराना का 284 रुपये रहेगा।
बस संचालन से कैराना से मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद जाने वाले व अमरोहा, नूरपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली से देर शाम कैराना आने वाले यात्रियों को लाभ होगा। कैराना क्षेत्र के अनेक लोग बिजनौर, मुरादाबाद व अमरोहा जनपद में शिक्षा व पुलिस विभाग में तैनात है। इन कर्मचारियो के साथ-साथ बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, कैराना, शामली, मुजफ्फरनगर के लोगों के आपसी पारिवारिक संबंध वाले लोग भी बस सेवा से लाभान्वित होंगे। संबंधित मार्ग पर सर्दी के मौसम के बाद अन्य बसों के संचालन की उम्मीद है। इस बस से अतिरिक्त वर्तमान में कैराना रोड़वेज बस स्टेशन से मुरादाबाद क्षेत्र के लिए दोपहर 12:30 बजे सम्भल वाया मेरठ व दोपहर 2:45 बजे अमरोहा वाया मुजफ्फरनगर बिजनौर बसे संचालित हैं। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Haryana Board Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 21 से, एडमिट कार्ड 15 से होंगे डाउनलोड
UP Roadways: कैराना से रामपुर के लिए परिवहन निगम की बस सेवा शुरू
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। UP Roadways: उत्तर-प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कैराना से रामपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। एक दिन पूर्व रामपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस को हरी झंडी दिखाकर कैराना के लिए रवाना किया था। निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी एवं क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्तर-प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों से रामपुर से कैराना के लिए साधारण बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की जा रही थी। लोकसभा चुनाव, कांवड़ यात्रा एवं पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते बस संचालन में विलंब हुआ था। Kairana News
हालांकि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रामपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने विगत सोमवार को रामपुर से कैराना के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह यात्री बस प्रतिदिन सुबह छह बजे कस्बे के कांधला तिराहे के निकट स्थित रोडवेज बस स्टैंड से रामपुर के लिए रवाना होगी। जो शामली, बघरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद होते हुए दोपहर लगभग 12:30 बजे रामपुर पहुंचेगी। उधर, रामपुर से शाम चार बजे चलकर रात्रि नौ बजे मुज़फ्फरनगर तथा लगभग 10:20 बजे कैराना पहुंचेगी। Kairana News
कैराना और शामली से प्रतिदिन बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर आने-जाने वाले यात्रियों को अब असुविधा का सामना नही करना पड़ेगा। रामपुर डिपो की इस बस का रात्रि विश्राम कैराना रोड़वेज बस स्टेशन पर ही होगा। वहीं, संगठन अध्यक्ष शमून उस्मानी ने रामपुर डिपो का आभार व्यक्त किया है। शमून उस्मानी के प्रयासों से इससे पूर्व भी कैराना से विभिन्न शहरों के लिए बसों का संचालन शुरू हो चुका है। शीघ्र ही कैराना से कई और शहरों के लिए बस सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– World Bank: विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर को बढ़ाकर 7.0 प्रतिशत किया
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश सरकार ने यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। योगी सरकार (Yogi Adityanath) ने शीतकाल में बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए किराया घटाने का फैसला किया है। परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाए जाने के मद्देनजर अहम निर्णय लिया गया है। परिवहन मंत्री ने बताया कि बसों के किराए में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी। UP News
परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के मुताबिक बसों के किराए में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी। वातानुकूलित 3 गुणा 2 सीटर बसों में प्रति किलोमीटर 1.47 रुपये, 2 गुणा 2 सीटर बसों का किराया 1.74 रुपये प्रति किलोमीटर, वातानुकूलित शयनयान का 2.33 रुपये, और वॉल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपये प्रति किलोमीटर होगा. संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगी। बसों के किराए में की गई कमी से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
ये हैं नई दरें | UP News
वातानुकूलित 3 गुणा 2 सीटर बसों में प्रति किलोमीटर 1.47 रुपये, वातानुकूलित शयनयान का 2.33 रुपये, 2 गुणा 2 सीटर बसों का किराया। 1.74 रुपये प्रति किलोमीटर और वॉल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपये प्रति किलोमीटर कम किया जाएगा। ये दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2023 तक लागू होगी। इन दरों से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।
राम मंदिर पूर्वजों के बलिदान और भावनाओं की सिद्धि : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भगवान राम साक्षात धर्म के स्वरूप हैं और राम मंदिर पूर्वजों के बलिदान और भावनाओं की सिद्धि है। योगी ने यहां बड़ा भक्तमाल में विराजमान भगवान सीता-वल्लभ को सोने का मुकुट और छत्र अर्पित करने के उपरांत कहा कि लंबे संघर्ष के बाद मंदिर आंदोलन एक निर्णायक स्थिति में परिवर्तित होकर रामराज्य की आधारशिला पुष्ट करते हुए उसके गुणगान को तैयार हो रहा है। अयोध्या कैसी होनी चाहिए यह इसकी शुरूआत है। पहले लोग अपने आप को हिंदू और भारतीय बोलने में संकोच करते थे। UP News
आज हर व्यक्ति सनातन व भारतीयता के प्रति सम्मान का भाव रखता है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों तक चले लंबे संघर्ष के बाद रामलला 22 जनवरी को विराजमान होने जा रहे हैं। पीएम मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करने आ रहे हैं। ऐसे में अयोध्या वासियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को सफल बनाने और उसे ऊंचाई तक ले जाने के लिए अयोध्या वासियों को जिम्मेदारी संभालनी होगी।
यह भी पढ़ें:– Rajasthan Election 2023: वोटिंग के बीच सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, मच गई खलबली!
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। दीपावली और छठ के पर्व (Chhath Puja) को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 नवंबर से 20 नवंबर के बीच अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के जो कर्मी (बस चालक और परिचालक) लगातार सेवाएं देंगे, सरकार ने उनके लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है। यह प्रोत्साहन योजना 10 से 20 नवंबर के बीच यानी कुल 11 दिनों तक लागू रहेगी। वहीं, दीपावली, भैया दूज और छठ जैसे त्योहारों के दौरान परिवहन निगम ने सभी चालक, परिचालकों के साथ ही अधिकारियों और उपाधिकारियों की छुट्टी भी रद कर दी है। Lucknow News
त्यौहार के कारण लिया गया फैसला
उल्लेखनीय है कि दीपावली, भैया दूज और छठ के अवसर पर गाजियाबाद, दिल्ली एवं पश्चिमी क्षेत्रों से 60 प्रतिशत से अधिक यात्री लोड मिलता है। इसके अलावा अन्य राज्यों व शहरों से लोग अपने घरों के लिए और त्योहार के बाद घरों से वापस अपने कार्यस्थल के लिए प्रस्थान करते हैं। उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चालक और परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए यूपीएसआरटीसी की ओर से इसकी शुरूआत की गई है। Lucknow News
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने बताया कि संविदा और आउटसोर्सिंग के चालक और परिचालक कम से कम 10 दिनों तक निर्धारित औसत किलोमीटर का संचालन करते हैं तो उन्हें 350 प्रतिदिन की दर से एक साथ 3500 विशेष प्रोत्साहन का भुगतान किया जाएगा। प्रोत्साहन अवधि में औसतन 300 किलोमीटर बस संचालन करना होगा। यदि कर्मचारी 11 दिन की प्रोत्साहन अवधि तक हर रोज ड्यूटी करते हैं और किलोमीटर के मानक पूरे करते हैं तो उन्हें 400 प्रतिदिन के हिसाब से 4400 रुपए देय होंगे।
10 दिन ड्यूटी करने वाले को एक मुश्त 1500 रुपए | Lucknow News
संविदा और आउटसोर्सिंग चालक परिचालकों को प्रोत्साहन अवधि में निर्धारित मानक से अधिक किलोमीटर अर्जित करने पर अतिरिक्त किलोमीटर पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। 11 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो कार्यशाला और क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कर्मचारी और निगम से जुड़े आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल होंगे। इन्हें एकमुश्त 1800 रुपए और इस अवधि में 10 दिन ड्यूटी करने वाले कार्यशाला कर्मचारियों को एक मुश्त 1500 रुपए प्रोत्साहन मिलेगा।
रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक को 10000 और सेवा प्रबंधक को 5000 की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसका वितरण क्षेत्रीय समिति की संस्तुति के अनुसार प्रोत्साहन अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्र के कर्मचारियों और उपाधिकारियों में वितरित करेंगे। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को 50 रुपए प्रति निगम और अनुबंध बस के आधार पर गणना करके धनराशि दी जाएगी, जिसे वह अपने पास नहीं रखेंगे। वह डिपो के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी और उपाधिकारियों में वितरित करेंगे प्रोत्साहन अवधि में क्षेत्रीय और डिपो स्तर पर सर्वाधिक आय प्रति वर्ष प्राप्त करने वाले तीन क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक के साथ 10 डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निगम प्रबंधन की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। Lucknow News
चिन्हित बस स्टेशनों के लिए प्रोत्साहन के मद में तैनात कर्मचारी पर्यवेक्षकों को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। 5000 रुपए प्रति बस स्टेशन की दर से कुल 100000 रुपए परिवहन निगम ने स्वीकृत किए हैं। प्रदेश के जिन बस स्टेशंस में यात्री लोड अधिक है वहां उपलब्धता को देखते हुए बसों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए अधिकारियों के अतिरिक्त कर्मचारियों, उपाधिकारियों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई जाएगी।
इन बस स्टेशंस में कौशाम्बी डिपो, आनंद बिहार, सरायं काले खां, व कश्मीरी गेट दिल्ली के अलावा, मुरादाबाद, कटघर, भैसाली, सोहराबगेट, बरेली, सेटेलाइट, कैसरबाग, आलमबाग, चारबाग, अवध (कमता), सहारनपुर, आईएसबीटी आगरा, मसूदाबाद, झकरकटी (कानपुर) और इटावा प्रमुख हैं। दिल्ली में सहारनपुर व आगरा क्षेत्र द्वारा भी बेहतर व्यवस्था के लिए कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इन बस स्टेशंस को प्रोत्साहन के मद में तैनात कार्मिकों, पर्यवेक्षकों को धनराशि वितरण के उद्देश्य से 5 हजार रुपए प्रति बस स्टेशन की दर से कुल एक लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। Lucknow News
यह भी पढ़ें:– खबरें जरा हटके: डॉगी ने 9 पिल्लों को दिया जन्म, खुशी में मालकिन ने कर दिया ये बड़ा काम….
यूपी रोडवेज की बसों में अब ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों में यात्रा के लिये अब एक ह्यएपह्ण के जरिये आनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। यूपीएसआरटीसी ने टिकट बुकिंग एवं पैसेंजर फीडबैक एप को शनिवार को लांच कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस एप का अपने सरकारी आवास से औपचारिक शुभारंभ किया। यह एप यात्रियों को न सिर्फ घर बैठे बस में यात्रा के लिए एडवांस बुकिंग में सक्षम बनाएगा, बल्कि उन्हें कैशलेस सुविधा भी प्रदान करेगा। यही नहीं, एप पर यात्री अपने सफर से संबंधित समस्याओं, चालक-परिचालक के व्यवहार, बस की स्थिति और अन्य संबंधित मुद्दों पर अपना फीडबैक भी दे सकेंगे। इस एप की शुरूआत से बस में यात्रा करने वाले प्रदेश के लाखों यात्री अब हैसल फ्री यात्रा कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें:– सिसोदिया की सीबीआई हिरासत दो दिन बढ़ी, जमानत पर 10 मार्च को सुनवाई
यूपी राही एप के औपचारिक शुभारंभ के साथ ही यह एप आधिकारिक रूप से काम करने लगा है। यात्री इसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप हिंदी और अंग्रेजी में है। यूपीएसआरटीसी के महाप्रबंधक (आईटी) युजवेंद्र कुमार ने बताया कि इस एप के माध्यम से यात्री डिजिटल माध्यम से टिकट बुक कर पाएंगे। हालांकि एप डाउनलोड करने के बाद उन्हें सबसे पहले खुद का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वह एप पर मौजूद सभी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। सबसे महत्वपूर्ण फीचर इस एप में टिकट बुकिंग को लेकर है।
कई तरह की समस्याएं होगी खत्म
उन्होने कहा, ‘अभी आप बस में सफर के दौरान ही कैश या डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदते हैं। हालांकि, उसमें कई तरह की समस्याओं की जानकारी मिलती थी। कैश के संबंध में कभी कंडक्टर के पास खुले पैसे नहीं होते थे तो कभी यात्रियों को ज्यादा पैसे देने पड़ जाते थे। इसी तरह कैशलेस में भी कई बार नेटवर्क की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता था। एप की शुरूआत से इन सारे झंझटों से छुटकारा मिल जाएगा। एप के माध्यम से यात्री टिकट बुक करने के लिए क्यूआर कोड, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या किसी भी अन्य डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल कर सकेंगे। टिकट बुक करने के बाद यात्रियों को टिकट का प्रिटंआउट लेने की जरूरत नहीं होगी। वो एप पर ही टिकट बुकिंग का स्टेटस दिखाकर अपनी यात्रा कर सकते हैं।
कुमार ने कहा, ‘इस एप में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण फीचर यात्रियों के फीडबैक से संबंधित है। कोई यात्री अपने सफर से संबंधित कोई जानकारी देना चाहता है तो एप में इसकी सुविधा प्रदान की गई है। अपने फीडबैक में वो क्रू के बारे में जानकारी दे सकते हैं। जैसे कंडक्टर का व्यवहार कैसा था, ड्राइवर सही से बस को ड्राइव कर रहा था या नहीं। ऐसे ही दस बिंदुओं पर यात्री अपने फीडबैक को हम तक पहुंचा सकते हैं। उनके सफर का अनुभव सीधे विभाग के अधिकारियों तक पहुंचेगा। उनके सुझावों से हमें अपनी सेवाओं में सुधार का भी अवसर मिलेगा। फीडबैक से प्राप्त सूचनाओं के संकलन से हमें कमियों और क्वालिटी को बेहतर करने में सहायता मिलेगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।