Aman Arora - Sach Kahoon Hindi

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा
कहा – सुरक्षा और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 550 करोड़ रुपये की पहल के तहत 3 लाख से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी

सभी स्ट्रीट लाइटों की कमांड पर कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जाएगी निगरानी, हर खराब लाइट को 3 दिन के भीतर ठीक करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी: अमन अरोड़ा

पंजाब सरकार ने रंगले पंजाब के निर्माण के लिए हमेशा विकास और जन-हितैषी पहल को प्राथमिकता दी

जालंधर (सच कहूँ न्यूज़)। Mukhyamantri Roshan Punjab Yojana: पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को घोषणा की कि पंजाब सरकार द्वारा 550 करोड़ रुपये की लागत से पूरे राज्य के सभी गांवों को सौर ऊर्जा से चलने वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने के लिए एक विशेष पहल ‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ शुरू की गई है।

स्थानीय सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने इस प्रोजेक्ट को गांवों में रोशनी के लिए सबसे बड़ी पहलों में से एक बताया, जिसके तहत पूरे पंजाब में 3 लाख से अधिक सोलर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।

अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने शनिवार को गांवों में विश्वसनीय और किफायती लाइटिंग सुनिश्चित करने के लिए इस प्रोग्राम को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइटों को उनकी शून्य बिजली लागत, विश्वसनीयता और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयुक्त होने के कारण प्राथमिकता दी जा रही है। यह प्रोजेक्ट पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा लागू की जाएगी और जून से अक्टूबर 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लाइटें लगाई जाएंगी।

इस योजना के लिए संशोधित फंडिंग पैटर्न अपनाया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार 70% और ग्राम पंचायतें 30% योगदान देंगी।

इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में गांवों में केवल 1.14 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, जिनमें से कई अब खराब हो चुकी हैं। नई योजना के तहत सभी लाइटें 7 साल के वार्षिक रखरखाव अनुबंध के साथ लगाई जाएंगी, जिसके तहत खराब होने पर उन्हें 3 दिनों के भीतर ठीक करना सुनिश्चित किया जाएगा। CM Roshan Punjab Yojana

इस सिस्टम में प्रत्येक लाइट की जियो-टैगिंग, एक कमांड और कंट्रोल सेंटर के माध्यम से केंद्रीकृत निगरानी और शिकायत दर्ज करने के लिए आई.वी.आर हेल्पलाइन शामिल होगी।

अरोड़ा ने कहा कि इस पहल से सुरक्षा बढ़ेगी, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य में ग्रीन एनर्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई सोलर प्रोजेक्टों पर भी काम कर रही है।

इस योजना को क्रांतिकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे न केवल सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि पूरे राज्य के गांवों में आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत होंगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब कैबिनेट अपनी बैठकों में जन-हितैषी नीतियों और पहलों को लगातार प्राथमिकता देती है, जिसमें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, मुफ्त बिजली, माताओं-बेटियों सम्मान योजना, पंजाब में 9000 से अधिक स्टेडियमों का निर्माण और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार “रंगला पंजाब” बनाने के लिए कई अन्य योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत ग्राम पंचायतों पर वित्तीय बोझ काफी हद तक कम किया गया है। पहले पंचायतों को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 70% खर्च उठाना पड़ता था, लेकिन अब राज्य सरकार 70% खर्च उठाएगी ट, जबकि पंचायतों का योगदान केवल 30% होगा।

इस अवसर पर ‘आप’ नेता आत्म प्रकाश बब्बलू और तरुणदीप सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

Aam Aadmi Party: आप नेताओं ने संसद में पंजाब के ज़रूरी मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की
राघव चड्ढा संसद में पंजाब का एक भी ज़रूरी मुद्दा उठाने में नाकाम रहे : हरपाल सिंह चीमा

राघव चड्ढा ने पंजाब के 8,500 करोड़ रुपये आरडीएफ बकाए, वादे के मुताबिक 1,600 करोड़ रुपये बाढ़ राहत और 60,000 करोड़ रुपये जीएसटी घाटे को नज़रअंदाज़ करके राज्य की वित्तीय चिंताओं को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ किया: हरपाल सिंह चीमा

ऐसे समय में जब पंजाब को एक मज़बूत आवाज़ की ज़रूरत थी, लोगों के हक़ पर चुप रहना आप के मूल सिद्धांतों के ख़िलाफ़ है: अमन अरोड़ा

हमने राघव चड्ढा से राज्यसभा में बाढ़ पीड़ितों की आवाज़ उठाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने एयरपोर्ट समोसे की बात की: कुलदीप सिंह धालीवाल

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यसभा मेंबर राघव चड्ढा पर संसद में पंजाब के ज़रूरी मुद्दे उठाने में असफल रहने पर जमकर निशाना साधा है। Chandigarh News

नेताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि बार-बार बातचीत के बावजूद, 8,500 करोड़ रुपये का आरडीएफ बकाया, 60,000 करोड़ रुपये का जीएसटी नुकसान और 1,600 करोड़ रुपये की बाढ़ राहत जैसे गंभीर मुद्दे नहीं उठाए गए। इस चुप्पी को पंजाब के लोगों और फतवे के साथ धोखा बताते हुए, नेताओं ने कहा कि किसानों की चिंताओं और बाढ़ पीड़ितों की बुरी हालत को न उठाना ज़मीनी हकीकत से पूरी तरह अलग होना दिखाता है।

संसद में रिप्रेजेंटेशन पर चिंता जताते हुए, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राघव चड्ढा को पंजाब के विधायकों ने इस उम्मीद से राज्यसभा के लिए चुना था कि वह नेशनल लेवल पर राज्य की चिंताओं को मज़बूती से प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि, उन्होंने पंजाब से जुड़ा एक भी संवेदनशील मुद्दा उठाने से पूरी तरह परहेज किया।

मुख्य वित्तीय मुद्दों की सूचि देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वे लगभग 8,500 करोड़ रुपये का बकाया ग्रामीण विकास फंड, जीएसटी लागू होने के बाद पंजाब को लगभग 60,000 करोड़ रुपये का भारी जीएसटी नुकसान और जीएसटी मुआवजे में बदलाव के कारण 5,000-6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय नुकसान सहित कई ज़रूरी मुद्दे उठाने में असफल रहे। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत फंड का मुद्दा भी ठीक से नहीं उठाया गया। Chandigarh News

बाढ़ राहत का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भयानक बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री द्वारा पंजाब के लिए 1,600 करोड़ रुपये की राहत की घोषणा के बावजूद, उस रकम का एक भी हिस्सा पंजाब के खजाने में नहीं पहुंचा। ये सभी मुद्दे बार-बार राघव चड्ढा के ध्यान में लाए गए, फिर भी उन्होंने संसद में इनमें से एक भी मुद्दा नहीं उठाया।

निराशा जताते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमने उन्हें उम्मीद के साथ राज्यसभा भेजा था, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने इन मुद्दों पर एक बार भी मुंह नहीं खोला। यह साफ तौर पर समझौते को दिखाता है। आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो आम लोगों को मौके देती है, लेकिन ऐसे ज़रूरी मुद्दों पर चुप रहना पंजाब और उसके लोगों के साथ विश्वासघात है।

इस बीच, आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल और पार्टी का रोल याद रखना चाहिए कि उन्होंने उन्हें राजनीतिक तौर पर ऊपर उठाया है। उन्हें पंजाब के ज्वलंत मुद्दे जैसे बकाया आरडीएफ और फंड और बाढ़ राहत पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, उन्होंने ऐसे मुद्दे उठाए जो पूरे देश ने देखे हैं।

पार्टी के सिद्धातों को दोहराते हुए, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी की स्थापना लोगों के हक के लिए बिना डरे लड़ने के सिद्धों की गई थी और उस रास्ते से कोई भी भटकाव सोचा भी नहीं जा सकता और मंज़ूर नहीं है। राघव चड्ढा को खुद आत्म मंथन करना चाहिए और अन्याय के विरुद्ध खड़े हों और लोगों के हकों की वकालत करने के पार्टी कि मुख्य सिद्धांत को याद रखना चाहिए।

दूसरी ओर, आप के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की बुरी हालत पर राघव चड्ढा की चुप्पी से बहुत निराशा हुई है। पार्टी नेताओं और प्रभावित लोगों ने उनसे बार-बार संसद में मुआवज़े का मुद्दा उठाने की रिक्वेस्ट की थी, खासकर प्रधानमंत्री द्वारा अनाउंस किए गए 1,600 करोड़ रुपये की राहत, जो अभी तक नहीं मिली है।

एक बाढ़ प्रभावित गांव में खड़े होकर उन्होंने कहा कि यह साफ़ है कि लोगों को अपने घरों, फसलों और इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी नुकसान हुआ है, फिर भी उनकी आवाज़ कभी राष्ट्रीय स्तर पर नहीं उठाई गई। हमें उम्मीद थी कि वे पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए इंसाफ़ और राहत की ज़ोरदार मांग करेंगे, लेकिन उनकी चुप्पी बहुत निराशाजनक रही है। पंजाब के लोग इस अनदेखी को नहीं भूलेंगे।

आप नेताओं ने मिलकर कहा कि पंजाब के मुद्दों को हर मंच पर ज़ोरदार तरीके से उठाया जाना चाहिए, और ऐसा न करना लोगों और आप को मिले जनादेश के साथ धोखा होगा। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Badhauli: नूहार मेरे गांव की नारायणगढ-नोहनी मार्ग पर बसा गांव बधौली

10 दिनों में 16,000 जनसभाएँ—‘आप’ भगवंत मान सरकार का 4 साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के हर गाँव, गली और घर-घर तक पहुँचाया जाएगा: अमन अरोड़ा
सभी मंत्री, विधायक, चेयरमैन, सरपंच, पंच, एम.सी., जिला प्रधान और पार्टी वालंटियर इस पहुंच अभियान में लेंगे हिस्सा: अमन अरोड़ा

‘आप’ सरकार ने 4 साल में वह कर दिखाया जो दूसरे 70 साल में नहीं कर सके, कामों को लोगों के सामने रखने के लिए बड़ा अभियान शुरू: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रधान अमन अरोड़ा ने बुधवार को भगवंत मान सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर राज्य स्तरीय बड़े जन अभियान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने राज्य के प्रमुख क्षेत्रों की तस्वीर बदलते हुए पारदर्शी, जवाबदेह और जन-हितैषी शासन प्रदान किया है। ‘आप’ पंजाब अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान अगले 10 दिनों में 16,000 रैलियों, जनसभाओं और नुक्कड़ बैठकों के माध्यम से सरकार का रिपोर्ट कार्ड सीधे जनता तक पहुँचाएगा। Chandigarh News

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि कल से एक विशाल जन अभियान शुरू होगा, जिसके तहत अगले 10 दिनों में पूरे पंजाब में 16,000 रैलियाँ, जनसभाएँ और नुक्कड़ बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह अभियान भगवंत मान सरकार के चार साल पूरे होने का प्रतीक है, जिसने अरविंद केजरीवाल के वैचारिक नेतृत्व में बेहतरीन, पारदर्शी और जवाबदेह शासन दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान में मंत्री, विधायक, चेयरमैन, सरपंच, पंच, एम.सी., जिला प्रधान और पार्टी वालंटियर शामिल होंगे, जो सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर हर गाँव, गली और घर-घर तक पहुँचेंगे। अमन अरोड़ा ने कहा, “हम अपना चार साल का रिपोर्ट कार्ड हर गाँव और हर घर तक लेकर जाएंगे।”

पार्टी की वैचारिक नींव के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया था कि हम राजनीति करने नहीं, बल्कि राजनीति बदलने आए हैं। उनकी राजनीति दो सिद्धांतों पर आधारित है—ईमानदार राजनीति और काम के जरिए विकास। आज पंजाब का बच्चा-बच्चा मानता है कि इन चार सालों में हुआ काम पिछले 70 सालों की उपलब्धियों से कहीं अधिक है।

उपलब्धियों का विवरण देते हुए अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब के हर परिवार को अब 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिल रहा है, जो देश में एक अनोखी योजना है। स्कूल और अस्पताल पूरी तरह बदल चुके हैं। 881 आम आदमी क्लीनिक पहले ही चल रहे हैं और आने वाले दिनों में 100 से अधिक और क्लीनिक खोले जाएंगे, जिससे कुल संख्या 1000 हो जाएगी। Chandigarh News

खेलों के बुनियादी ढांचे के बारे में उन्होंने कहा कि 3,000 खेल स्टेडियम बनाए जा चुके हैं और 6,000 से अधिक निर्माणाधीन हैं। पाँच साल का कार्यकाल पूरा होने तक हर गाँव में खेल स्टेडियम होगा, ताकि बच्चे, युवा और बुजुर्ग शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और नशे से दूर रहें।

वित्तीय चुनौतियों के बावजूद विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “केंद्र द्वारा ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) के 8,300 करोड़ रुपये से अधिक रोकने के बावजूद, पंजाब 40,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कर रहा है। सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सेवा के रूप में उभरा है, जिसका रिस्पॉन्स टाइम मात्र 4 से 5 मिनट है और इसने हजारों जानें बचाई हैं।”

खेती और सिंचाई के बारे में उन्होंने कहा कि नहर का पानी लाखों किसानों के खेतों के अंतिम छोर तक पहुँच गया है, जिससे 20 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। केंद्र सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कई ब्लॉकों में भूजल स्तर पाँच फीट तक बढ़ा है। किसानों को अब खेतों में रातें नहीं बितानी पड़तीं, क्योंकि पंजाब सरकार कृषि पंपों के लिए दिन में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने वित्तीय प्रदर्शन और रोजगार के बारे में बताया कि आबकारी राजस्व 27,000 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 57,000 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि जीएसटी संग्रह 12,000 करोड़ रुपये से दोगुना होकर 30,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ पूरी तरह मेरिट के आधार पर दी गई हैं। जीवीके थर्मल प्लांट खरीदने से पंजाब को बड़ा राजस्व लाभ मिलेगा।

वायदों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि “हम वह पार्टी हैं जो वादों से अधिक काम करती है। हमने सभी पाँच गारंटी पूरी की हैं। शहीद सैनिकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये और हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली पहले साल में ही लागू कर दी गई थी। इस बजट में महिलाओं के लिए 1,000 रुपये प्रति माह और दलित माताओं-बहनों के लिए 1,500 रुपये का प्रावधान किया गया है।”

पारंपरिक पार्टियों से तुलना करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि हम कांग्रेस, भाजपा या अकाली दल जैसे नहीं हैं, जो चुनाव से पहले झूठे वादे करते हैं और बाद में उन्हें पूरा नहीं करते। हम यहाँ चुनावी जुमले बनाने नहीं आए हैं, बल्कि ईमानदारी और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। Chandigarh News

अंत में उन्होंने कहा कि हमें अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन और भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में किए गए कामों पर पूरा भरोसा है। पंजाब के लोगों के लिए हमारा संदेश स्पष्ट है—यदि आप हमारे प्रयासों से संतुष्ट हैं तो हम आपका समर्थन चाहते हैं, और यदि नहीं, तो हम आपके फैसले का सम्मान करेंगे।

Railway Underbridge: रेलवे अंडरब्रिज का किया उद्घाटन, यातायात शुरू, लोगों को मिली राहत
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम क्षेत्रवासियों को दिया बड़ा तोहफा

करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बना रेलवे अंडरब्रिज

लोगों को फाटक बंद रहने से घंटों इंतजार की समस्या से मिली राहत

सुनाम उधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने केन्द्र और पंजाब सरकार की साझेदारी से करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बने रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। बस स्टैंड सुनाम के नजदीक स्थित इस अंडरब्रिज पर वीरवार से यातायात शुरू कर दिया गया। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से इइंदिरा बस्ती और शहर के मुख्य हिस्से के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित हो गई है, जो लम्बे समय से लोगों की प्रमुख मांग थी। अंडरब्रिज बनने से सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि अब लोगों को रेलवे फाटक बंद होने के कारण घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Sunam News

पहले लोगों को लंबे समय तक रुकना पड़ता था, लेकिन अब इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल गई है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाने में उनके मीडिया सलाहकार जतिन्द्र जैन और यादवेन्द्र का अहम योगदान रहा, जिसके लिए उन्होंने दोनों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के हर क्षेत्र में विकास के नए मानक स्थापित कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान कर उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।

व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा: अरोड़ा

अरोड़ा ने कहा कि यह रेलवे अंडरब्रिज केवल एक यातायात परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का माध्यम भी है। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारोबार को नई दिशा मिलेगी। अंडरब्रिज की ऊंचाई इस तरह निर्धारित की गई है कि बसों और ट्रकों जैसे बड़े वाहन भी आसानी से गुजर सकें। साथ ही निर्माण के दौरान गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि लंबे समय तक लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। Sunam News

यह भी पढ़ें:– Haryana IAS Transfers: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले

विधानसभा में अमन अरोड़ा और प्रताप बाजवा के बीच तू-तू मैं-मैं, हरपाल चीमा ने दिखाई तल्खी
प्रताप बाजवा पर गाली देने का आरोप, तल्खी के बीच आप विधायकों का हंगामा

मेडिकल कॉलेज को लेकर शुरू हुआ था विवाद

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पंजाब विधानसभा में उस समय भारी हंगामा हो गया जब अमन अरोड़ा और प्रताप सिंह बाजवा के बीच तीखी तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और हालात लड़ाई तक पहुंचते नजर आए। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा की ओर से कुछ शब्द बोले गए, जिसके बाद बहस और तेज हो गई। इसी दौरान हरपाल चीमा भी इस बहस में शामिल हो गए और प्रताप सिंह बाजवा को अपनी हद में रहने की सलाह देते हुए कथित तौर पर निकाली गई गाली के लिए माफी मांगने की मांग कर दी।

चीमा ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली दी है और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।हरपाल सिंह चीमा ने यह भी कहा कि आप बुजुर्ग हो गए हैं, लेकिन आपको बोलने की तमीज नहीं है, पहले बोलना सीखिए। इसके बाद दोनों के बीच तल्खी और ज्यादा बढ़ गई। हरपाल सिंह चीमा अपने बेंच को पार करते हुए प्रताप सिंह बाजवा की ओर बढ़ गए। वहीं अमन अरोड़ा भी प्रताप बाजवा की ओर बढ़ते हुए बोले कि जो कुछ देखना है, यहीं देख लिया जाए। इस दौरान अन्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक भी अपनी सीटों से आगे आकर प्रताप बाजवा की ओर बढ़ने लगे। इसके बाद सदन के अंदर स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। वहीं कांग्रेस के विधायक भी आगे आए और मामले को शांत कराने की कोशिश की, जिसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार, पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक तृप्त राजेन्द्र बाजवा ने पंजाब में मेडिकल कॉलेजों की स्थिति को लेकर सवाल पूछा था। इस सवाल के दौरान जब स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह जवाब दे रहे थे, तभी प्रताप सिंह बाजवा अपनी सीट से खड़े होकर बोले कि लहरागागा में बन रहे जैन समाज के मेडिकल कॉलेज को सरकार अपना मेडिकल कॉलेज कैसे बता सकती है, क्योंकि वह एक निजी मेडिकल कॉलेज है। इसलिए सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेजों के बारे में बताया जाए कि पंजाब में सरकार ने कौन-कौन से मेडिकल कॉलेज तैयार किए हैं। Chandigarh News

अमन अरोड़ा अपनी सीट से खड़े होकर कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे, तभी प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री नहीं हैं, फिर वह कैसे जवाब दे सकते हैं। इस पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि कोई भी मंत्री किसी भी समय अपनी सीट से खड़े होकर जवाब दे सकता है। इसी दौरान प्रताप बाजवा की ओर से कुछ ऐसा कहा गया, जिससे हरपाल चीमा काफी नाराज हो गए और उन्होंने खड़े होकर प्रताप बाजवा को शब्दों की मर्यादा में रहने की नसीहत दी। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Master Rajendra Singh Insan: अध्यापक राजेन्द्र इन्सां बने पूरे भारत की शान

कैबिनेट मंत्री ने सुनाम को दिया 53.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफा
पंजाब सरकार पूरे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: अरोड़ा

नई सड़कों के निर्माण, सड़कों की मजबूती व अन्य बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का किया उद्घाटन

लौंगोवाल (सच कहूँ/हरपाल सिंह)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Cabinet Minister Aman Arora) ने रविवार को सुनाम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में लगभग 53 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरूआत कर क्षेत्रवासियों को बड़ा तोहफा दिया। इस अवसर पर मंत्री ने नई सड़कों के निर्माण, सड़कों की मजबूती और अन्य बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने हेतु बड़े स्तर पर प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। Longowal News

मंत्री अरोड़ा ने विकास कार्यों की शुरूआत सुनाम ऊधम सिंह वाला के गांव नमोल से की। यहां 90 लाख रुपये की लागत से कड़ाके वाली सड़क, 84 लाख से नमोल-भगवानपुरा रोड, 1.87 करोड़ से सूए के साथ सड़क, 77.2 लाख से बाबा रुखड़ दास डेरे के पास सड़क, 1.14 करोड़ से नई सड़क, 4 लाख से कब्रिस्तान कार्य तथा मिर्जा पट्टी में 45.41 लाख रुपये से स्टेडियम से खेतों तक मार्ग को पक्की सड़क में बदलने के कार्य शुरू करवाए गए। इसके बाद गांव सेरों में 1.38 करोड़ रुपये से नमोल-सेरों रोड, 70.38 लाख से संत अतर सिंह मार्ग, 85.5 लाख से शाहपुर वाली सड़क, 3 लाख से धर्मशाला कार्य और 5 लाख से मॉडल टाउन नंबर-2 के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। गांव शाहपुर कलां में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 50 लाख रुपये के कार्यों की आधारशिला रखी गई।

लौंगोवाल झाड़ों रोड स्थित पार्क में वार्ड नंबर 5, 6, 9, 11, 12 और 13 के विकास कार्यों के लिए 2.28 करोड़ रुपये तथा आठ गाँवों की पंचायतों को 40 लाख रुपये की ग्रांट के चेक वितरित किए गए। सरकारी स्वास्थ्य संस्था लौंगोवाल में 46 लाख रुपये की लागत से पार्क निर्माण का कार्य भी शुरू कराया गया। दुल्लट पट्टी में वार्ड नंबर 12, 13 और 14 में 2.22 करोड़ रुपये तथा जैद पट्टी में वार्ड नंबर 1, 3, 4, 8 और 15 में 6.73 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट शुरू करवाए गए। गांव मंडेर खुर्द में 1.14 करोड़ 89.38 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों की आधारशिला रखी गई और गांव बुग्गरा की पंचायत को 5 लाख रुपये की ग्रांट दी गई। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं और सुदृढ़ आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं। Longowal News

यह भी पढ़ें:– Sirsa Crime News: सरसा में 2 कनाल जमीन के झगड़े में परिवार के बीच खून की होली, 2 की हत्या

सच की जीत हुई: भाजपा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साज़िश करने के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए: अमन अरोड़ा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को एक ज़रूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “सच में देर हो सकती है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता।” उन्होंने दावा किया कि तथाकथित शराब घोटाले केस में आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य साथियों का बरी होना सिर्फ़ आप की जीत नहीं है, बल्कि सच और इंसाफ़ की जीत है। उनके साथ आप के मंत्री हरजोत सिंह बैंस और हरदीप सिंह मुंडियन भी थे।

अरोड़ा ने कहा कि इससे साबित होता है कि इंसाफ़ में देर हो सकती है, लेकिन आप सच को खत्म नहीं कर सकते। आज अदालत ने झूठ के उस पुलिंदे का पर्दाफाश कर दिया है जिसे भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपनी एजेंसियों के ज़रिए तैयार किया था। Chandigarh

उन्होंने कहा कि विशेष अदालत ने अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए भाजपा की बनाई बेबुनियाद और मनगढ़ंत साजिश को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। अरोड़ा ने कहा कि करीब छह महीने तक एक मौजूदा मुख्यमंत्री को उनके घर से उठाकर जेल में डाल दिया गया। मनीष सिसोदिया को करीब दो साल तक जेल में रखा गया। यह सब सिर्फ उन्हें बदनाम करने, उनके राजनीतिक वजूद को खत्म करने और उनकी बढ़ती लोकप्रियता को खत्म करने के लिए किया गया था।

अरोड़ा ने कहा कि अदालत ने न सिर्फ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दूसरों को सम्मान सहित बरी किया है, बल्कि जांच एजेंसियों पर भी कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अदालत ने साफ कहा है कि पहली नजर में कोई केस नहीं बनता। सरकार की थ्योरी सिर्फ अंदाजे से ज्यादा कुछ नहीं था। सीबीआई ने साजिश की कहानी गढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं थी।

उन्होंने आगे कहा कि अदालत ने यह भी संकेत दिया है कि इस साजिश को रचने वाले अधिकारियों खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जानी चाहिए। इसे पहले कभी नहीं हुआ, ऐसा बताते हुए अरोड़ा ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार अरविंद केजरीवाल जैसे मौजूदा मुख्यमंत्री को सिर्फ़ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि भाजपा उनकी ईमानदारी और लोकप्रियता से डरी हुई थी। उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए झूठे केस में फंसाया गया।

अरोड़ा ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह इस देश के लोगों के कर्जदार हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक करियर को खत्म करने के लिए रची गई इस साज़िश के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। इस तरह की घटिया राजनीति ने कभी किसी को महान नहीं बनाया। कोई भी नेता विकास और जनसेवा के ज़रिए बड़ी लकीर खींचकर महान नहीं बनता, राजनीतिक विरोधियों को झूठे केस में फंसाकर नहीं। Chandigarh

अरोड़ा ने कहा कि यह सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल की जीत नहीं है, सिर्फ़ मनीष सिसोदिया की जीत नहीं है, सिर्फ़ आम आदमी पार्टी की जीत नहीं है, यह सच्चाई की जीत है। भगवान ने न्याय किया है। सच्चाई को कभी मिटाया नहीं जा सकता।

अमन अरोड़ा ने दोहराया कि भाजपा को राजनीतिक बदले की भावना से सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने और देश में शिक्षा क्रांति लाने वाले नेताओं को बदनाम करने की कोशिश करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

आप पंजाब प्रधान ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए अपनी बात खत्म की कि बदले की राजनीति के बजाय शासन और विकास पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि झूठे केस के ज़रिए राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने की कोशिश करने के बजाय, भाजपा को देश के विकास के लिए काम करना चाहिए और आम लोगों के असली मुद्दों को हल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:– Kisan Rally: खरगे-राहुल बरनाला में करेंगे किसान रैली को संबोधित

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने सुनाम में 1.02 करोड़ की लागत से बनने वाले शैड का रखा नींव पत्थर
मंडियां हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, पहल के आधार पर होंगे मंडियों में विकास कार्य: अरोड़ा

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने शुक्रवार को सुनाम मंडी में करीब 1.02 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शैड का नींव पत्थर रखकर काम की शुरुआत करवाई। अरोड़ा ने कहा कि सुनाम मंडी के आढ़तियों व किसानों की यह मांग थी कि यहां बड़ा शैड बनाया जाए, जिस पर कार्रवाई करते 200 फुट लम्बाई व 75 फुट चौड़ाई वाला करीब 1 करोड़ 02 लाख की लागत से बनने वाले शैड का शुक्रवार को नींव पत्थर रखा गया है, जो 5 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। Sunam Udham Singh Wala

उन्होंने कहा कि मंडियां हमारी अर्थ व्यवस्था की रीढ़ हैं, आढ़तियों, किसानों व मजदूरों का सीधा संबंध मंडियों से है और शहर की अर्थव्यवस्था मंडियों से ही चलती है। उन्होंने कहा कि आरडीएफ के रूप में पैसा मंडियों में ही आता है, जिससे विकास कार्य होते हैं। इसलिए जरूरी है कि जहां अर्थव्यवस्था चलती हो, उस क्षेत्र क विकास तेजी से करवाया जाए। अरोड़ा ने कहा कि सुनाम हलके के विकास के लिए लगातार काम हो रहा है व आगामी दिनों में सुनाम में और बड़े विकास कार्य भी शुरु किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुनाम को नमूने के शहर के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

अरोड़ा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते कहा कि शहर में कैमरे लगाने की तजवीज बन चुकी है, जिसका काम जल्द ही शुरू होगा व सुनाम की ट्रैफिक समस्या के हल के लिए भी प्लान तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस मौके मुकेश जुनेजा चेयरमैन, प्रितपाल हांडा व मुनीष सोनी (पूर्व चेयरमैन), किशोर चन्द प्रधान आढ़ती एसो., राजन, अमरीक धालीवाल, तरसेम कुलार व शहरवासी उपस्थित थे। Sunam Udham Singh Wala

यह भी पढ़ें:– आमजन और मीडिया को सड़क के गड्ढे दिखते हैं तो जेई व फील्ड स्टाफ को क्यों नहीं दिखते: डीसी प्रीति

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने की सिंचाई पाइप लाईन बिछाने के कार्यों की शुरूआत
करीब 2.40 करोड़ की लागत से पूरा होगा कार्य

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने हल्का सुनाम के गाँव चट्ठा सेखवां में 1 करोड़ 29 लाख तथा गाँव रत्तोके में 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से सिंचाई पाइपलाइन बिछाने के प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का धन्यवाद किया। Sunam News

अरोड़ा ने बताया कि गाँव चट्ठा सेखवां में बिछाई जा रही 7,750 मीटर लंबी पाइपलाइन से 369.60 हैक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई होगी, जिससे 100 परिवारों को लाभ पहुंचेगा। इसी प्रकार गाँव रत्तोके में डाली जा रही 10,645 मीटर लंबी पाइपलाइन से 246.145 हैक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई होगी, जिससे 99 परिवार लाभान्वित होंगे। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर खेत तक नहरी पानी पहुँचाने के वादे के अनुसार कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। कई खेतों को लगभग 30 साल बाद नहरी पानी मिला है। Sunam News

उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार बनने तक पंजाब के हिस्से का एक-तिहाई पानी भी उपयोग नहीं हो रहा था क्योंकि पूर्व सरकारों ने नहर प्रणाली की सुध लेने पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों से नहरी पानी का उपयोग बड़े स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने बताया कि हल्के के अधिकतर गांवों में नहरी पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम युद्धस्तर पर जारी है, जिससे क्षेत्र के बड़े हिस्से को नहरी पानी उपलब्ध होगा और भूमिगत जल पर निर्भरता कम होगी। इस मौके विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य पदाधिकारी, गाँवों के पंच-सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– चलती कार में लगी आग, चालक व परिचालक सुरक्षित

कैबिनेट मंत्री ने सुनाम के 11 गांवों में की खेल स्टेडियमों के निर्माण कार्यों की शुरूआत
पंजाब के 3100 गांवों में करीब 1100 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे खेल स्टेडियम: अमन अरोड़ा

सुनाम उधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala: पंजाब सरकार की ‘रंगला पंजाब’ मुहिम के तहत युवाओं को खेलों से जोड़ने और हर गांव में खेल सुविधाएं विकसित करने के प्रयासों को और मजबूती देते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को विधानसभा हलका सुनाम के 11 गांवों में खेल स्टेडियमों के निर्माण कार्य की शुरूआत की।

इन स्टेडियमों पर कुल 5 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत आएगी और यह लगभग 3 महीनों में तैयार हो जाएंगे। अरोड़ा ने बताया कि पूरे पंजाब के 3100 गांवों में करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। सुनाम हलके के 29 गांवों में लगभग 11.5 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम तैयार किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि ये स्टेडियम खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और पंजाब का नाम रोशन करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर गांव में खेल मैदान मुहिम को मिशन के रूप में आगे बढ़ा रही है, ताकि युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल खेलों को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ और ऊजार्वान जीवन की ओर ले जाना भी है। उन्होंने कहा कि ये स्टेडियम सामाजिक एकता के केन्द्र के रूप में भी काम करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के सरपंचों, विभागीय अधिकारियों, पंचायती सदस्यों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। लोगों ने पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया कि उसने गांवों में खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। Sunam Udham Singh Wala

इन गांवों में स्टेडियमों के निर्माण कार्यों की हुई शुरुआत

सुनाम हलके के जिन गांवों में आज स्टेडियम निर्माण शुरू हुआ, उनमें गांव किला हकीमां (65.09 लाख), गांव सेरों (52.43 लाख), गांव साहपुर कलां (39.10 लाख), गांव झाड़ों (117.16 लाख), गांव तोगावाल (41.56 लाख), गांव ढड्डरियां (26.28 लाख), गांव साहोके (35.57 लाख), गांव तकीपुर (23.94 लाख), गांव मंडेर कलां (45.98 लाख), गांव लोखेरा (41.02 लाख) और गांव अमर सिंह वाली (43.70 लाख) शामिल है।

यह भी पढ़ें:– फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से बरामद हुए लगभग पौने दो करोड़ रुपये नकद

‘पहले हैल्मेट, फिर सफर’ अभियान की शुरूआत, बांटे पचास ‘हैल्मेट’
दोपहिया वाहन विक्रेता हर वाहन के साथ दें मुफ़्त हैल्मेट: अमन अरोड़ा

कहा, ‘आपकी जिंदगी हैल्मेट पर खर्च होने वाले कुछ पैसों से कहीं अधिक कीमती’

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala: सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने सुनाम से एक नई पहल की है। ‘पहले हैल्मेट, फिर सफर’ अभियान की शुरूआत कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने की। रोटरी क्लब सुनाम ग्रीन व हरिहर होंडा के संयुक्त प्रॉजैक्ट के तहत 50 दोपहिया चालकों को मुफ़्त हैल्मेट देकर इस अभियान का आगाज किया गया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि ’आपकी जिंदगी हैल्मेट पर खर्च होने वाले कुछ पैसों से कहीं अधिक कीमती’ है। उन्होंने दोपहिया वाहन विक्रेताओं से अपील की कि हर वाहन की बिक्री के साथ मुफ़्त हैल्मेट दें, ताकि अधिक से अधिक लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हों। Sunam Udham Singh Wala

पंजाब रोड सेफ्टी एडवाइजर पंकज अरोड़ा ने जानकारी दी कि पंजाब ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार सरकारी कर्मचारियों के लिए हैल्मेट अनिवार्य कर दिया गया है। दोपहिया वाहन चलाकर दफ़्तर आने वाले कर्मचारियों को बिना हैल्मेट दफ़्तर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस अवसर पर डीएसपी सुनाम हरविन्द्र सिंह खहेड़ा, जिला ट्रैफिक इंचार्ज पवन शर्मा और सुनाम ट्रैफिक इंचार्ज निर्भय सिंह ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी। रोटरी गवर्नर 2023-24 घनश्याम कांसल, रोटरी क्लब सुनाम ग्रीन के प्रधान गौरव कांसल और हरिहर होंडा के एमडी मदन कांसल ने क्लब सदस्यों और आम नागरिकों का धन्यवाद किया।

मंच संचालन गोपाल शर्मा ने किया। समारोह में एसएचओ प्रतीक जिंदल, एएसआई हरपाल सिंह, सुखविन्द्र सिंह भट्टी, राज शर्मा, संदीप गर्ग, गोरा लाल बांसल, एडवोकेट राकेश जिंदल, केवल कृष्ण, अश्वनी कुमार काला, अनूप ऋखी, नवदीप कांसल, चमकौर सिंह, एडवोकेट रमन गोयल, अजय कुमार त्रिपाठी, निशान गर्ग, दीपक बांसल, प्रदीप कुमार, कृष्ण संदोहा, महेश सिंगला, मनोज कुमार, एडवोकेट अविनाश सिंगला, एडवोकेट गौरव सिंगला, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार और आर.एन. कांसल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। Sunam Udham Singh Wala

यह भी पढ़ें:– Conductor Suspended: रोडवेज बस में टिकट को लेकर हंगामा, कंडक्टर सस्पेंड

राहत नहीं, अपमान’ अमन अरोड़ा ने पीएम मोदी के राहत पैकेज को बताया ‘क्रूर मजाक’
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान श्री अमन अरोड़ा ने भयानक बाढ़ के कारण 20,000 करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान का सामना कर रहे सूबे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 1600 करोड़ रुपए के “निगूने” राहत पैकेज पर गहरी निराशा व्यक्त करते हुए इसे बाढ़ पीड़ित पंजाब के साथ घटिया मजाक करार दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब में बाढ़ कारण बने हालात का जायजा लेने के लिए पंजाब के दौरे पर आए थे। अरोड़ा ने केंद्र पर तीखे शब्दी हमले करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सूबे को कोई ठोस राहत, जिसकी उनसे उम्मीद थी, देने की बजाय सूबे के साथ “भद्दा मजाक” किया है।

अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यहां आकर सूबे के हालात देखने के बाद भी यह निगूना पैकेज देकर समूचे पंजाबियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जब हमारे किसानों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है और उनके घर, फसलें, पशु बाढ़ में बह गए हैं, तो ऐसा सब कुछ ध्यान में रखते हुए केंद्र का हुंकारा न केवल बेहद निंदनीय और निगूना है बल्कि पंजाब का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि 1600 करोड़ रुपए हर उस नागरिक के मुँह पर थप्पड़ हैं, जिन्होंने बाढ़ में अपना सब कुछ गवा दिया है। Chandigarh News

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार सूबे के लिए केंद्र द्वारा रोके हुए फंडों के 60,000 करोड़ रुपए और बाढ़ राहत पैकेज के लिए 20,000 करोड़ रुपए तत्काल जारी करने की लगातार मांग कर रही है, पर मोदी द्वारा दी गई यह निगूनी सहायता पंजाबियों के साथ एक घटिया मजाक है। उन्होंने कहा कि यह पंजाबियों की दुर्दशा प्रति केंद्र की स्पष्ट अनदेखी को दशार्ता है। Chandigarh News

अमन अरोड़ा ने कहा, “पंजाब की जिंद-जान, हमारी खेतीबाड़ी, बुरी तरह बरबाद हो गई है। हमारे किसानों ने जिन फसलों को अपने पुत्रों की तरह पाल रखा था, वे कटाई से सिर्फ़ 15-20 दिन पहले ही तबाह हो गईं हैं। उनके पास दुबारा बुआई का कोई मौका नहीं है। हमारे किसान पूरे सीजन की आमदनी गंवा चुके हैं।” उन्होंने बताया कि कुल 4.80 लाख एकड़ कृषि जमीन प्रभावित हुई है और सबसे अधिक नुकसान झोने को हुआ है जो 3.71 लाख एकड़ से अधिक रकबा बनता है। उन्होंने बताया कि 1988 से बाद अब तक की सबसे भयानक बाढ़ ने 52 कीमती जानें ले ली हैं और बाढ़ कारण 2000 से अधिक गांवों के लगभग 4 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर हुए नुकसान को देखते हुए पुनर्वास के लिए व्यापक प्रयासों की भारी जरूरत है। Chandigarh News

उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को तत्काल जिम्मेदारी की भावना से नुकसान का मूल्यांकन करना चाहिए और इस आपदा की गंभीरता और देश के लिए पंजाब के बड़ेमुल्ले योगदान को देखते हुए एक व्यापक राहत पैकेज का ऐलान करना चाहिए। इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के ऐतिहासिक योगदान और केंद्र की नजरअंदाज करने संबंधी नीति के बीच स्पष्ट अंतर पर रोशनी डालते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “आजादी संग्राम से लेकर देश के अन्न भंडार भरने तक, पंजाब हमेशा देश की तलवार और ढाल रहा है। सूबे के किसानों ने दशकों से भारत की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित किया है और हमारे जवानों ने इसकी सरहदों की बहादुरी से रक्षा की है। अब जब हमारी अपनी जमीन बाढ़ में डूब रही है और हमारे लोग दुखों और मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, फिर भी भारत सरकार का रवैया सिर्फ मांगों से मुँह फेरने वाला है।”

यह भी पढ़ें:– World Suicide Prevention Day: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस..