Cuet Ug Admission 2023 - Sach Kahoon Hindi

आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को कोचिंग सेंटर पर एडमिशन पर रोक
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्य सचिव उषा शर्मा (Chief Secretary Usha Sharma) की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में प्रदेश में संचालित कोचिंग संस्थानों (Coaching Centers) में अध्यनरत विद्यार्थियों में तनाव कम करने एवं उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने हेतु दिशा निर्देश 2023 की अनुपालना में एक उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के अवांछित तनाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि वह हताश और निराश होकर गलत कदम ना उठा लें। Jaipur News

बच्चे अपने उम्र के बहुत ही नाजुक दौर में अपने माता-पिता से दूर कोचिंग में पढ़ने आ जाते हैं जहां उन्हें गला काट प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है। कोचिंग संस्थानों द्वारा भी अपनी सफलता दर बढ़ाने के लिए बच्चों को इस अंधी दौड़ में धकेल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारी धरोहर हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि पढ़ाई के बोझ की वजह से किसी बच्चे की जान ना जाए। Jaipur News

श्रीमती शर्मा ने कहा कि पढ़ने वाले बच्चों में इस तरह की किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की जिम्मेदारी कोचिंग संचालकों की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से इस दिशा में प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने हर 10 दिन में इस संबंध में बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टर और जिला एसपी को भी जिले के कोचिंग संस्थानों में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख शासन सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा भवानी सिंह देथा ने बताया कि विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा संबंधित स्टेकहोल्डर जैसे कोचिंग संचालकों, अभिभावकों, मनोवैज्ञानिक सलाहकारों,शिक्षाविदों आदि से विस्तृत विचार विमर्श कर सुझाव प्राप्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त सुझावों का गहन अध्ययन एवं विश्लेषण करने के बाद उच्च स्तरीय समिति द्वारा रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत कर दी गई है। Jaipur News

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोचिंग संचालकों के साथ संवाद भी किया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में समस्या के समाधान हेतु कार्य योजना बनाने के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा एक उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। Jaipur News

बैठक में कोचिंग संस्थाओं हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए जिसमें मुख्यता से इस बात पर बल दिया गया की नौंवी क्लास से पहले कोचिंग संस्थानों में प्रवेश न दिया जाए। समिति द्वारा विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव व मानसिक दबाव के कारणों की चर्चा भी की गई तथा इससे निजात पाने के उपायों पर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इसमें असेसमेंट रिजल्ट सार्वजनिक नहीं करने, डेढ़ दिन का साप्ताहिक अवकाश देने, बच्चों और शिक्षकों का अनुपात सही करने, इजी एग्जिट एवं हेल्पलाइन सेवाएं एवं निगरानी व्यवस्था को 24 घंटे सुचारू रूप से चलाये जाने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। साथ ही रिफंड पॉलिसी को अपनाने पर भी जोर दिया गया। काउंसलिंग एवं ट्रेनिंग संबंधित दिशा निर्देश भी जारी किए गए। Jaipur News

बैठक में शासन सचिव स्कूल शिक्षा नवीन जैन, आयुक्त कॉलेज शिक्षा सुनील शर्मा और राजस्थान स्वास्थ्य मिशन के निदेशक जितेंद्र कुमार सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा सुझाव दिए। बैठक में कोचिंग संचालकों द्वारा सभी दिशा निर्देशों की पूरी तरह पालना सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– …यहां जिंदा इंसान की तरह संभालकर रखते हैं शव, नहीं करते अंतिम संस्कार!

केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन 12 मार्च तक
नई दिल्ली। देश के 24 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शिक्षा मंत्रालय की संस्था विश्वविद्यालय अनुदान आयोग इस वर्ष विश्वविद्यालय संयुक्त परीक्षा का आयोजन करवा रहा है। पूर्व में इन विश्वविद्यालयों में 12वीं के अंकों की मेरिट बनाकर प्रवेश दिया जाता था लेकिन गत दो वर्षों से विश्वविद्यालय संयुक्त परीक्षा के माध्यम से बीए, बीएससी व बीकॉम जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च रखी गई है। इस संयुक्त परीक्षा के आयोजन का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दिया गया है, जो कि देश के लगभग सभी महत्वपूर्ण प्रवेश परिक्षाओं का आयोजन करवाती है।

इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, आसाम विश्वविद्यालय, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय, आंध्रप्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय, पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, जम्मु केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय, झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय, कर्नाटक केन्द्रीय विश्वविद्यालय, कश्मीर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय, उडीसा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय, तमीलनाड़ु केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हरीसिंह गौड विश्वविद्यालय, गुरु घासी विश्वविद्यालय, हेमवति नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय व इंदिरागाधी ट्राईबल विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख विश्वविद्यालयों में प्रवेश लिया जा सकता है।

इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दे रहे विद्यार्थी भी इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। देश के विभिन्न शहरों में इस परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। हरियाणा में हिसार, अंबाला, गुरुग्राम व फरीदाबाद में परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा लगभग 25 अन्य देशों में भी अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। यह संयुक्त परीक्षा मई के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। संयुक्त परीक्षा कम्प्युटर के माध्यम से ऑनलाईन ली जाएगी। विश्वविद्यालय संयुक्त परीक्षा से संबंधित पूर्ण जानकारी www.cuet.samarth.ac.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थियों के लिए स्नातक में दाखिला लेने का यह एक सुनहरा अवसर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।