H3N2 - Sach Kahoon Hindi

एच3एन2 वायरल से घबराएं नहीं, बरतें सावधानी
डबवाली में 500 एमएलटी आॅक्सीजन की व्यवस्था

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग H3N2 बीमारी की रोकथाम व फैलाव को रोकने के लिए पूरी तरह से सजग व सतर्क है, जिसके लिए सिविल अस्पताल सिरसा में अलग से व्यवस्था व जरूरी प्रबंध किए गए हैं। एच3एन2 एक प्रकार की वायरल बीमारी है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि हमें बदलते मौसम के चलते अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बीमारी से बचाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भी एडवाइजरी जारी की गई है, जिसकी हर नागरिक को कड़ाई से पालना करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या इससे अधिक खांसी की शिकायत है और आॅक्सीजन लेवल 93 से कम है तो नागरिक अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लेकर अपना उपचार करवाएं।

हो जाए सावधान! यह खबर आपके लिए, गैस पर खाना पकाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुक्सान

सैंपलिंग के लिए है वीटीएम वायरल | H3N2

डीसी ने बताया कि एच3एन2 केस के सेंपलिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास वीटीएम वायरल पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं। एच3एन2 केस के सैंपल सरकार द्वारा निर्धारित लैब में भेजने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा खांसी, जुकाम, (एआरआई) की निगरानी की जा रही है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन्हें विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। लोगों को साबुन से हाथ धोते रहना, मास्क पहनना और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए।

डबवाली में अलग आइसोलेशन वार्ड | H3N2

सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने बताया कि सामान्य अस्पताल सिरसा व डबवाली में भी अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा ओपीडी की अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है। रोगी को H3N2 के गंभीर लक्षण होने पर भी उसका सैंपल लेकर जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल भेजा जाता है। जिला में 100 आॅक्सीजन बैड की व्यवस्था है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है।

इसके अलावा दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीपी किट की भी समुचित मात्रा में व्यवस्था है। सामान्य अस्पताल सरसा में 1000 व डबवाली में 500 एमएलटी आॅक्सीजन की व्यवस्था है। साथ ही सामान्य अस्पताल सिरसा व डबवाली में H3N2 की सैंपलिंग की जा रही है, साथ ही सभी 9 सीएचसी में भी कर्मचारियों की सैंपलिंग की ट्रेनिंग दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कोविड बाद एच3एन2 ने बढ़ाई चिंता, अस्पताल में कतारें
अस्पतालों में बड़ी तादाद में पहुंच रहे सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कोविड के बाद अब दूसरा वायरल इन्फेक्शन चिंता बढ़ाने लगा है। देशभर में इन्फ्लुएंजा वायरस के ए सबटाइप एच3एन2 के मामले बढ़ रहे हैं। कई मामलों में संक्रमितों को गंभीर बीमारी हो रही है। इसके लक्षण भी कोविड के जैसे ही हैं। सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मौसम बदलने पर फ्लू के मामले बढ़ते जरूर हैं, लेकिन इस बार ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– एक दिन में 7844 विद्यार्थियों के नये दाखिले

एच3एन2 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। एच3एन2 के लक्षण कोरोना के तरह ही हैंजो चिंता बढ़ाते हैं। इसकी चपेट में आने के बाद लोगों को थकान और कमजोरी से उबरने में दो हफ्ते से ज्यादा का समय लग रहा है। नाक बहना, तेज बुखार, खांसी (शुरुआत में गीली और फिर लंबे समय तक सूखी), चेस्ट कंजेशन एच3एन2 के लक्षण हैं।

मौसमी इन्फ्लुएंजा से संक्रमित होने पर बुखार, खांसी (आमतौर पर सूखी), सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, थकावट, गले में खराश और नाक बहने जैसे लक्षण नजर आते हैं। ज्यादातर लोगों का बुखार एक हफ्ते में ठीक हो जाता है लेकिन खांसी ठीक होने में दो या उससे ज्यादा हफ्ते का समय लग जाता है। वैसे तो इन्फ्लुएंजा किसी भी उम्र के व्यक्ति को कभी भी हो सकता है, लेकिन इससे सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं, 5 साल से कम उम्र के बच्चे, बुजुर्ग और किसी बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति को है।

चूंकि ये वायरल बीमारी है, इसलिए किसी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ये आसानी से फैल सकतीहै। भीड़भाड़ वाली जगहों पर ये आसानी से फैल सकता है। इन्फ्लुएंजा से संक्रमित कोई व्यक्ति जब खांसता या छींकता है तो उसके ड्रॉपलेट हवा में एक मीटर तक फैल सकते हैं और जब कोई दूसरा व्यक्ति सांस लेता है तो ये ड्रॉपलेट उसके शरीर में चले जाते हैं और उसे संक्रमित कर देते हैं। इतना ही नहीं, किसी संक्रमित सतह को छूने से भी ये वायरस फैल सकता है। लिहाजा, खांसते या छींकते समय मुंह को ढकना जरूरी है। साथ ही बार-बार अपने हाथ भी धोते रहना चाहिए।

क्या करें और क्या न करें?

मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। बार-बार अपनी आंखों और नाक को छूने से बचें। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढककर रखें। बुखार या बदन दर्द होने पर पैरासिटामोल लें। हाथ मिलाने और किसी भी तरह की गेदरिंग से बचें। सार्वजनिक जगहों पर थूकने से बचें। डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या दवा न लें। नजदीक बैठकर खाना न खाएं।

जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की तादाद

हनुमानगढ़ जिले में भी एच3एन2 वायरस की चपेट में बढ़ी तादाद में लोग आ रहे हैं। राहत की बात यह है कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमित मरीज पांच-छह दिन में ठीक हो रहे हैं। टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में भी खांसी-जुकाम के मरीजों में इन दिनों काफी बढ़ोतरी हुई है। जिला अस्पताल के डॉ. वेदपाल ने बताया कि वर्तमान में सीजनल इन्फलुएंजा वायरस के मरीज अधिक आ रहे हैं। साधारण खांसी-जुकाम के मरीजों में इन दिनों बढ़ोतरी हुई है। एच3एन2 वायरस, एडिनो वायरस, पैरा इन्फलुएंजा वायरस का प्रकोप है। इसमें तीन-चार दिन तक बुखार-खांसी की शिकायत रहती है लेकिन राहत की बात है कि मरीज ठीक हो रहे हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है।

किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से यह वायरस एक से दूसरे में फैलता है। इस वायरस की चपेट में आने वाले मरीज के लिए कोई विशेष इलाज नहीं है। इसमें भी मास्क लगाने, हाथों को बार-बार सैनेटाइज करने, एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखने में ही बचाव संभव है। बच्चा वार्ड में भी मारामारी की स्थिति नहीं है। सीरियस केस नहीं आ रहे। अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि एच3एन2 वायरस के लक्षणों में खांसी-जुकाम, गला दर्द, शरीर दर्द, बुखार, सिरदर्द आदि शामिल है। पांच से सात दिन में रोगी ठीक हो रहे हैं। बचाव ही इसका इलाज है। उन्होंने सलाह दी कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के कोई दवा का सेवन न करें। चिकित्सक की लिखी दवा का ही इस्तेमाल करें। मास्क का उपयोग करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा में एच3एन2 के 10 मिले नए मामले, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क
जींद में मरीज की मौत इन्फ्लूएंजा से नहीं कैंसर से हुई: अनिल विज

अंबाला। (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस की दस्तक ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी लोगों को सतर्क रहने की नसीहत दी है। हरियाणा में अभी तक 10 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जींद के जुलाना में जिस व्यक्ति की एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस से मौत हुई है, वह फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित भी था। व्यक्ति की मौत इन्फ्लुएंजा वायरस की बजाय कैंसर से हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और लोग गाइडलाइंस को भी मानें, ताकि वायरस को बढ़ने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें:–  गाड़ी पेड़ से टकराई, भाई-बहन की मौत

हुड्डा पर साधा निशाना

गृह मंत्री ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी तंज कसा है। मंत्री ने कहा कि जब से हुड्डा साहब के हाथ से सत्ता गई है, तब से पिट ही रहे हैं। उन्हें हर जगह पिटता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि सरकार की हर चीज पिटी है, अब विधानसभा के चुनाव में भी ये पिट जाएंगे।

भाजपा अब मजबूत

भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बयान दिया है कि भाजपा ने अब खुद को मजबूत कर लिया है। उन्हें किसी से गठबंधन नहीं करना चाहिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा भाजपा मजबूत है, इसमें कोई दो राय नहीं है। इस तरह के फैसले हम सब मिलकर लेते हैं। हमारी हाईकमान लेती है। ऐसे किसी व्यक्ति को फैसले घोषित करने का अधिकार नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एच3एन2 इन्फ्लूएंजा से भारत में पहली बार 2 मौतें, कर्नाटक और हरियाणा के थे दोनों मरीज
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोविड-19 की तरफ फैल रहे H3N2 इन्फ्लूएंजा से पहली बार मौत की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, हरियाणा और कर्नाटक में इन्फ्लुएंजा के एक-एक मरीजों की मौत हुई है। अभी तक भारत में एच3एन2 के 90 मामले सामने आए हैं।

क्या है इसके लक्ष्ण

देश में अब तक केवल एच3एन2 और एच1एन1 संक्रमण का पता चला है। इन दोनों में ही कोविड जैसे लक्षणहैं, जिसनु दुनियाभर में लाखों लोगों को संक्रमित किया है। महामारी के दो वर्ष बाद, बढ़ते फ्लू के केसों ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है।

ऐसे करें बचाव

प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें।

तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें।

नियमित रूप से हाथ धोने और सार्वजनिक जगह पर हाथ मिलाने और थूकने से बचें।

आंख और नाक को छूने से बचें।

खांसते समय मुंह और नाक को कवर कर लें।

देश में 24 घंटे में तीन लोगों की कोरोना से मौत

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पिछले 24 घंटों में तीन लोगों की मौत हुई हैं और इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 530779 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को दी गयी जानकारी के अनुसार इस अवधि में कोरोना के 117 सक्रिय मामले सामने आये हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3294 हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में 320 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब कोरोना संक्रमण को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,41,55,439 पर पहुंच गया है।

देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 7,230 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,64,41,230 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,89,512 है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 40 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा तेलंगाना में 27, गुजरात में 24, तमिलनाडु में 16, कर्नाटक नौ और हिमाचल प्रदेश में सात का इजाफा हुआ है।

कर्नाटक में एच3एन2 वायरस से पहली मौत

कर्नाटक के हासन जिले में एच3एन2 वायरस के संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। इस वायरस को हांगकांग फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हांगकांग फ्लू से प्रभावित रोगी को 24 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 01 मार्च को उसकी मौत हो गई। हालांकि, जांच के लिए भेजे गए नमूने में एच3एन2 की पुष्टि 06 मार्च को हुई थी। मृतक की पहचान हीरे गौड़ा के रूप में हुई है। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित था। एच3एन2 इन्फ्लुएंजा ए वायरस का ही एक रूप है जो मनुष्यों में श्वसन बीमारी का कारण बन सकता है।

यह वायरस शरीर की श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है, जिसके लक्षण फ्लू की तरह दिखते हैं। फ्लू जैसे लक्षण के अलावा, एच3एन2 इन्फ्लूएंजा बहुत संक्रामक है। यह हवा के माध्यम से एक संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।