Chennai News - Sach Kahoon Hindi
West Bengal-Tamil Nadu Elections: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 89.93% और तमिलनाडू में 82.24% वोटिंग
विधानसभा चुनाव: छिंटपुट हिंसा के बीच उमड़े मतदाताओं ने तोड़ा रिकॉर्ड
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 को
पांच राज्यों में एक साथ 4 मई को होगी मतगणना
कोलकाता/चेन्नई (एजेंसी)। West Bengal, Tamil Nadu Elections: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वीरवार को मतदाताओं के जबरदस्त उत्साह के चलते बंपर वोटिंग हुई। सायं पाँच बजे तक बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले चरण में 89.93% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर रिकॉर्ड 82.24% मतदान हुआ। दोनों राज्यों के इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। हालांकि ये आंकड़े अंतिम नहीं है, इनमें बदलाव हो सकता है। बता दें कि इससे पूर्व असम, केरलम और पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91%, पुडुचेरी में 90% और केरलम में 1987 के बाद सबसे ज्यादा 78.27% वोटिंग हुई थी।
पश्चिम बंगाल में दक्षिण दिनाजपुर जिले में सबसे अधिक 93.12 प्रतिशत और कलीमपोंग जिले में सबसे कम 81.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा अलीपुरदौर में 88.74 प्रतिशत, बांकुरा में 89.91, बीरभूम में 91.55, कूचबेहार में 92.07, दार्जिलिंग में 89.49, जलपाईगुडी में 90.20, झारग्राम में 90.53, मालदा में 89.56, मुर्शिदाबाद में 91.36, पश्चिम बर्धमान में 86.89, पश्चिम मेदिनापुर में 90.70, पूर्वी मेदिनापुर में 88.55, पुरलिया में 87.35 और उत्तर दिनाजपुर में 89.74 प्रतिशत मतदान हुआ। बीरभूम जिले में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसके अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसके साथ ही राज्य में पहले चरण में कुल 1,478 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई। West Bengal-Tamil Nadu Elections
वहीं तमिलनाडू में करुर जिले में सबसे अधिक 89.32 प्रतिशत और कन्याकुमारी जिले में सबसे कम 73.44 प्रतिशत मतदान हुआ। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 81.34 प्रतिशत मतदान हुआ और इसके अलावा अरियालूर जिले में 83.09 प्रतिशत, चेंगलपट्टू में 82.41, कोयम्बटूर में 82.33, कुड्डलोर में 81.91, धर्मपुरी में 87.28, डिंडगुल में 86.35, ईरोड मं 87.59, कल्लाकुरिचि में 84.22, कांचीपुरम में 84.92, कृष्णागिरि में 82.40, मदुरई में 77.89, मायिलादुथुरई में 78.41, नागापट्टिनम में 83.15, नामक्कल में 87.63, पेरेम्बलूर में 82.75, पुडुक्कोट़टई 81.55, रामनाथपुरम में 74.41, रानीपेट में 856.28, सलेम में 88.02, शिवगंगा में 74.44, तेनकासी में 79.28, थंजावूर में 78.07, नीलगिरी में 75.90, थेनी में 78.73, तिरुवललूर में 80.70, थिरुवल्लूर में 80.65, थूथूकुडी में 77.56, तिरुचिरापल्ली में 82.76, तिरुनेलवेली 75.10, तिरुपथूर में 85.28, तिरुप्पुर में 86.33, तिरुवान्नामलाई 85.59, वेल्लोर में 85.06, विलुप्पुरम में 85.45 और विरुधनगर में 82.16 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही राज्य में कुल 4,023 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। मतगणना चार मई को होगी।
यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
SETC Bus Services: यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन चलाएगा चेन्नई से 6,000 से अधिक विशेष बसें
SETC Bus Services: चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्टेट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने चेन्नई से बड़ी संख्या में विशेष बसें चलाने की घोषणा की है, ताकि लोग अपने गृह नगर जाकर मतदान कर सकें। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बुधवार को शहर से चलने वाली 2,092 नियमित बसों के अलावा कुल 6,132 विशेष बसें भी चलाई जाएंगी। इन बसों का उद्देश्य मतदान से पहले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालना है, क्योंकि चुनाव के समय बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए अपने-अपने गृह नगर लौटते हैं। Tamil Nadu News
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मतदान के दिन यात्रियों की वापसी और अंतिम समय की यात्रा जरूरतों को पूरा करने के लिए 1,505 अतिरिक्त विशेष बसें भी चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों का अनुमान है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, चेन्नई के प्रमुख बस टर्मिनलों पर भारी भीड़ देखने को मिलेगी। इस भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।
ये विशेष बसें मुख्य रूप से चेन्नई के कोयम्बेडु, किलांबक्कम और माधवराम बस टर्मिनलों से चलाई जाएंगी। इन स्थानों को इसलिए चुना गया है, ताकि राज्य के अलग-अलग जिलों में जाने वाले यात्रियों को आसानी से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। परिवहन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ और असुविधा से बचने के लिए पहले से अपनी सीटों की बुकिंग कर लें, ताकि यात्रा सुगम और व्यवस्थित हो सके। Tamil Nadu News
पहले से टिकट बुक करने से बस स्टेशनों पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी
परिवहन अधिकारियों ने बताया कि पहले से टिकट बुक करने से बस स्टेशनों पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी और यात्रियों का सफर अधिक व्यवस्थित और सुगम होगा। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन कोयम्बेडु को किलांबक्कम और माधवराम से जोड़ने वाली 24 घंटे चलने वाली फीडर बस सेवाएं भी चलाएगा। इन सेवाओं का उद्देश्य यात्रियों को शहर के अलग-अलग हिस्सों से लंबी दूरी की बसों तक आसानी से पहुंचाना है।
हालांकि, चुनावी यात्रा की बढ़ती मांग के बीच यात्रियों में चिंता भी देखने को मिल रही है, क्योंकि चेन्नई से चलने वाली निजी ओमनी बसों के किराए में कथित तौर पर भारी बढ़ोतरी हुई है। बताया जा रहा है कि कई रूटों पर किराया सामान्य दरों से तीन गुना तक बढ़ गया है। इस बढ़ी हुई कीमतों को लेकर यात्रियों ने असंतोष जताया है और अधिकारियों से अपील की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और व्यस्त यात्रा समय के दौरान किराए को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाएं। इन व्यापक व्यवस्थाओं के बीच परिवहन अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि अतिरिक्त बस सेवाएं चुनाव के दौरान होने वाली भीड़ को प्रभावी ढंग से संभालेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि यात्री बिना किसी बड़ी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। Tamil Nadu News
IPL 2026: हम एक दूसरे को प्रभावित करना चाहते है, बाहरियों को नहीं: श्रेयस अय्यर
चेन्नई (एजेंसी)। Indian Premier League: पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा कि हमने ड्रेसिंग रूम में फैसला किया है कि चाहे कुछ भी हो जाए हम एक ब्रांड वाली क्रिकेट खेलेंगे जो एक-दूसरे को प्रभावित करने वाली होगी, न कि बाहर के लोगों को। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक नौवीं बार पीछा किया है। इस टूनार्मेंट में यह किसी टीम द्वारा सर्वाधिक बार किया गया कारनामा है और वे यहां तक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत के साथ पहुंचे हैं। Chennai News
मुकाबला जीतने के बाद श्रेयस ने कहा, “हमने ड्रेसिंग रूम में ये निर्णय लिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए हम एक ब्रांड वाली क्रिकेट खेलेंगे जो एक-दूसरे को प्रभावित करने वाली होगी, न कि बाहर के लोगों को। इससे जब हम मैच खेलते हैं तो हमें भी एक तरह से काफी कुछ साफ पता रहता है। साधारण तौर पर ड्रेसिंग रूम के अंदर के लोगों को चैलैंज करना है न कि बाहर के लोगों को।”
उन्होंने कहा, “मुझे खुशी हो रही है कि पहले दो मैचों में ही सबको बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इससे टीम का आत्मविश्वास भी बहुत बढ़ जाता है। जब भी हम दबाव कि स्थिति में होते हैं तो लोगों को पता है कि इससे कैसे निपटना है। मेरे ख़्याल से बल्लेबाजी के लिए पिच अच्छी थी, लेकिन तीन ओवर में 25 रन के साथ हमने अच्छी शुरूआत की थी। अचानक उन्होंने वहां से तेजी पकड़नी शुरू कर दी। लेकिन अहम ये था कि हम शांत रहें। इसके साथ ही ओवर रेट भी ऐसी चीज है जिस पर हमें ध्यान रखना होगा क्योंकि अंतिम दो ओवरों में यदि पांच फील्डर अंदर रहेंगे तो आपको ये पता होता है कि एक ही लाइन पर गेंदबाजी करनी है। हमें केवल इसी चीज पर फोकस रखना है। Chennai News
यह भी पढ़ें:– रूस-यूक्रेन युद्ध की चपेट में फतेहाबाद का युवक, जबरन भर्ती के बाद मौत
LPG Shortage News: एलपीजी-सीएनजी की कमी के चलते गैस स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो चालक व यात्री परेशान
LPG CNG Shortage Chennai: चेन्नई। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत के कुछ शहरों के परिवहन तंत्र पर भी दिखाई देने लगा है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एलपीजी और सीएनजी की आपूर्ति में अनियमितता के कारण ऑटो रिक्शा चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन भरवाने के लिए गैस स्टेशनों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे चालकों का समय और आय दोनों प्रभावित हो रहे हैं। LPG Shortage News
ऑटो चालक संगठनों का कहना है कि गैस आधारित वाहनों को ईंधन उपलब्ध न होने के कारण कई चालकों को मजबूरन वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है। अनुमान है कि हाल के दिनों में शहर के लगभग एक चौथाई गैस चालित ऑटो निर्धारित समय पर ईंधन नहीं भरवा पाए। यदि यह स्थिति जारी रही, तो सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर इसका और अधिक प्रभाव पड़ सकता है।
कई स्थानों पर एलपीजी की कीमत तय दर से अधिक वसूली जा रही
चालकों के अनुसार, आपूर्ति में कमी के साथ-साथ कुछ निजी गैस स्टेशनों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। आधिकारिक दर से अधिक मूल्य पर एलपीजी बेचे जाने के कारण चालकों की लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर किराए पर भी पड़ रहा है। कई स्थानों पर एलपीजी की कीमत तय दर से अधिक वसूली जा रही है, जिससे चालक वर्ग में असंतोष बढ़ रहा है। LPG Shortage News
कई चालक, जिन्होंने कम खर्च और बेहतर माइलेज के कारण सीएनजी या एलपीजी वाहन चुने थे, अब अस्थायी रूप से पेट्रोल का उपयोग करने लगे हैं। इससे उनकी दैनिक आय में कमी आ रही है, क्योंकि पेट्रोल की लागत अधिक है। चालकों का कहना है कि ईंधन उपलब्ध न होने से उन्हें यात्रियों को लेने से पहले लंबे समय तक गैस स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ता है।
सीमित आपूर्ति के कारण गैस स्टेशनों के संचालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा
इस स्थिति का असर यात्रियों पर भी दिखाई दे रहा है। शहर के कई इलाकों में ऑटो रिक्शा का किराया पहले की तुलना में बढ़ गया है। यात्रियों का कहना है कि सामान्य दूरी के लिए भी अब पहले से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक आवागमन महंगा हो गया है। गैस स्टेशनों के संचालकों का कहना है कि सीमित आपूर्ति के कारण उन्हें भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ स्टेशनों को ईंधन उपलब्ध न होने के कारण अस्थायी रूप से संचालन बंद करना पड़ा। इससे न केवल व्यापार प्रभावित हुआ, बल्कि ऑटो चालकों की समस्या भी बढ़ गई। LPG Shortage News
विशेषज्ञों का मानना है कि चेन्नई में एलपीजी वितरण केंद्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। शहर में हजारों गैस चालित ऑटो रिक्शा हैं, लेकिन ईंधन उपलब्ध कराने वाले स्टेशन सीमित हैं। सुरक्षा नियमों के कारण नए गैस टैंक स्थापित करने में भी कई तकनीकी बाधाएं आती हैं, जिसके कारण आपूर्ति व्यवस्था को विस्तार देना आसान नहीं है।
ऑटो चालक संगठनों ने सरकार और तेल कंपनियों से मांग की है कि गैस ईंधन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और शहर में एलपीजी वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि परिवहन सेवाएं सुचारु रूप से चल सकें और यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। LPG Shortage News
चेन्नई की सड़कों को अब रोबोट संभालेंगे, रोबोटिक तकनीक लागू
चेन्नई। चेन्नई महानगर जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (मेट्रो वाटर) ने शहर की भूमिगत जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था की निगरानी के लिए उन्नत रोबोटिक तकनीक लागू करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य सड़कों की बार-बार खुदाई से होने वाली असुविधा को कम करना और पाइपलाइनों की आंतरिक स्थिति का सटीक आकलन करना है। Chennai News
नई व्यवस्था के अंतर्गत सक्रिय पाइपलाइनों के भीतर विशेष रोबोटिक क्रॉलर कैमरे उतारे जाएंगे, जो अंदरूनी संरचना का विस्तृत निरीक्षण करेंगे। इन उपकरणों की सहायता से रिसाव, संरचनात्मक दरारें, गाद जमाव, अवरोध तथा जोड़ों में आई खराबी जैसी समस्याओं की पहचान बिना सड़क खोदे की जा सकेगी। सामान्यतः इस प्रकार की खामियों का सतही निरीक्षण से पता लगाना कठिन होता है।
योजना के अनुसार विभिन्न आकार की पाइपलाइनों के लिए अलग-अलग रोबोटिक प्रणालियाँ तैनात की जाएंगी। लगभग 50 मिलीमीटर व्यास की छोटी लाइनों से लेकर 250 मिलीमीटर की मध्यम पाइपलाइनें तथा 1,000 मिलीमीटर या उससे अधिक व्यास वाली मुख्य जल एवं सीवर लाइनों का परीक्षण किया जाएगा। Chennai News
शहर के सभी 15 प्रशासनिक जोनों में चयनित खंडों का चरणबद्ध निरीक्षण होगा। रोबोटिक इकाइयाँ उच्च-गुणवत्ता कैमरों और लेज़र प्रोफाइलिंग यंत्रों से युक्त होंगी, जो निरंतर वीडियो रिकॉर्डिंग, छायाचित्रण तथा पाइपलाइन की आंतरिक स्थिति का डिजिटल मानचित्र तैयार करेंगी। निरीक्षण एजेंसियों को विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जिससे मरम्मत और प्रतिस्थापन कार्यों की योजना प्रभावी ढंग से बनाई जा सके।
मेट्रो वाटर के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि शहर के अनेक पाइपलाइन खंड लगभग चार दशक पुराने हैं और समय के साथ आंतरिक क्षरण की समस्या बढ़ रही है। इसलिए ऐसी तकनीक आवश्यक है, जो बिना व्यवधान के वास्तविक स्थिति का आकलन कर सके।
यह निर्णय वर्ष 2023 में संचालित एक पायलट परियोजना की सफलता के बाद लिया गया है, जिसमें लगभग ढाई किलोमीटर पाइपलाइनों का परीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर क्षति चिन्हित हुई, जिसके आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए गए।
अब बोर्ड ने दो वर्षों के लिए व्यवस्थित रोबोटिक निरीक्षण हेतु निविदा जारी की है। चयनित एजेंसी को बैकअप प्रणाली उपलब्ध रखना और नियमित प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। प्रतिदिन अधिकतम दस घंटे तक निरीक्षण कार्य किया जाएगा तथा भुगतान निरीक्षण की गई लंबाई के आधार पर निर्धारित होगा। प्राधिकरण को विश्वास है कि तकनीक-आधारित यह पहल न केवल दोषों की शीघ्र पहचान में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि शहरी यातायात में व्यवधान घटाकर चेन्नई की जल एवं सीवर अधोसंरचना की विश्वसनीयता भी बढ़ाएगी। Chennai News
Half Marathon: भारतीय नौसेना की हाफ मैराथन में 7,000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया
चेन्नई (एजेंसी)। Half Marathon: भारतीय नौसेना की हाफ मैराथन में रविवार को यहां 7,000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। यह मैराथन नशामुक्त भारत, आदिशक्ति के बारे में जागरुकता फैलाने और आॅनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ खड़े होने के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें धावकों ने गति, धैर्य और जोश दिखाया। इस मैराथन में तीन कैटेगरी थीं- 21.1 किमी अड्यार रन, हिम्मत की असली परीक्षा के लिए-10 किमी परुंडु रन, जो धावक की गति को चुनौती देता है और उसकी सीमाओं को आगे बढ़ाता है और 3.5 किमी पल्लव रन-दौड़ने, फिटनेस और समुदाय की खुशी में शामिल होने के लिए था। Chennai News
यह भी पढ़ें:– Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बरकरार, रविवार को 460 पर पहुंचा एक्यूआई
Job Fair 2025: भव्य रोजगार मेले में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को दिए नौकरी के अवसर
Job Fair 2025: चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आरंभ किए गए रोजगार मेला अभियान के तहत शुक्रवार को चेन्नई में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय अभियान का मुख्य उद्देश्य देशभर के युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। Job Fair
इस चरण में देश के 40 से अधिक शहरों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन डाक विभाग द्वारा अम्मा आरंगम सामुदायिक केंद्र, शेनॉय नगर में किया गया। इस अवसर पर कुल 116 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिनमें 24 उम्मीदवार डाक विभाग से और 92 उम्मीदवार अन्य केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों से संबंधित थे।
कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल जी. नटराजन, डीएसपी (मुख्यालय) के.ए. देवराज और चेन्नई सिटी डाक सेवाओं के निदेशक मेजर मनोज एम. सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “रोजगार मेला केवल नौकरी देने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने का एक संकल्प है।” Job Fair
उन्होंने पारदर्शी और तेज़ भर्ती प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान केंद्र सरकार की युवा सशक्तीकरण और रोजगार सृजन की नीति को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है। इस कार्यक्रम से जुड़े नव-नियुक्त कर्मचारियों ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों लेकर आया है। एक प्रतिभागी ने कहा- “केंद्र सरकार में नौकरी पाना मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। अब मैं देश की सेवा के लिए तैयार हूं।”यह रोजगार मेला अभियान का 17वां चरण था, जो सरकार की आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक है। Job Fair
Tamil Nadu Weather Update: चेन्नई में भारी बारिश ने थमी जिंदगी! रेल यातायात ठप, सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
Tamil Nadu Weather Update: चेन्नई। दीपावली उत्सव के प्रारंभिक दिवस पर सोमवार की सुबह शहरवासियों ने घनघोर वर्षा के बीच त्योहार का स्वागत किया। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण चेन्नई के अनेक इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और यातायात व्यवस्था भी बाधित रही। Tamil Nadu Weather News
चेन्नई हवाई अड्डे के रनवे पर वर्षा का पानी भर जाने से विमानों के संचालन में भी अस्थायी अवरोध उत्पन्न हुआ। इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने उत्तर–पूर्वी मानसून तथा बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के मद्देनज़र राज्य की तैयारियों की समीक्षा की और राहत कार्यों को तीव्र गति से जारी रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री स्टालिन की समीक्षा बैठक | Tamil Nadu Weather News
मुख्यमंत्री ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तिरुवरूर, तेनकासी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थेनी, कोयंबटूर और नीलगिरी जिलों के जिला कलेक्टरों से स्थिति की जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव एन. मुरुगनंदम, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. एम. सैस कुमार तथा पी. अमुधा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के उपरांत मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक हुई भारी वर्षा से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है, किंतु प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
नीलगिरी में रेल सेवाएँ ठप | Tamil Nadu Weather News
भारी वर्षा के कारण नीलगिरी की पहाड़ियों में कल्लार–कुन्नूर खंड के बीच भूस्खलन होने से नीलगिरी माउंटेन रेलवे (एनएमआर) की ट्रेन सेवाएँ अस्थायी रूप से रोक दी गईं। दक्षिण रेलवे के अनुसार, भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से पटरियाँ अवरुद्ध हो गईं, जिसके चलते 19 अक्टूबर को चलने वाली तीन ट्रेनों — मेट्टुपालयम–उदगमंडलम (56136, 06171) और उदगमंडलम–मेट्टुपालयम (56137) — की सेवाएँ रद्द करनी पड़ीं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आने वाले कुछ घंटों में चेन्नई, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, तिरुवरुर, तंजावुर, नागपट्टिनम, पुडुचेरी और कराईकल सहित आसपास के जिलों में गर्जन के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है। विभाग ने यह भी कहा है कि 22 अक्टूबर तक तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में वर्षा का दौर जारी रह सकता है। Tamil Nadu Weather News
Bomb threat at Vice President’s residence: चेन्नई। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (CP Radha krishnan) के मायलापुर स्थित पूर्व आवास पर बम की अफवाह फैलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, इस्टेट थाना पुलिस को एक संदिग्ध और धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियाँ तुरंत सक्रिय हो गईं। Chennai News
पुलिस ने बताया कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन अब मायलापुर से स्थानांतरित होकर पोएस गार्डन स्थित एक किराए के अपार्टमेंट में रह रहे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व उन्होंने पुराना आवास खाली कर दिया था। ईमेल प्राप्त होने के बाद बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की टीम मौके पर पहुँची और पोएस गार्डन के मकान का निरीक्षण करने का प्रयास किया, परंतु वह घर बंद मिला, जिसके कारण टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
सत्यता की जांच के लिए तकनीकी और साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल की सत्यता की जांच के लिए तकनीकी और साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। साइबर सेल को ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह धमकी वास्तविक थी या कोई शरारत। Chennai News
जांच के दौरान पुलिस ने मायलापुर स्थित पुराने घर की भी तलाशी ली, जहाँ से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इस घटना के बाद चेन्नई पुलिस ने मायलापुर और पोएस गार्डन क्षेत्रों में सुरक्षा और गश्त को और अधिक सख्त कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए हर संभावित तकनीकी सुराग पर काम कर रहे हैं।
उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, चूंकि धमकी उनके वर्तमान निवास से संबंधित नहीं थी, इसलिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हाल के महीनों में चेन्नई में बम धमकी ईमेलों के कई मामले सामने आ चुके हैं। स्कूलों, मीडिया संस्थानों और आईटी कंपनियों को भी ऐसी फर्जी धमकियाँ भेजी जा चुकी हैं। हाल ही में अभिनेता विजय को भी दो धमकीभरे ईमेल प्राप्त हुए थे, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। पुलिस ने उस मामले में एक होटल कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। Chennai News
ED Raids Today: कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले को लेकर ईडी का श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर छापेमारी
ED Raids Sresan Pharma in Chennai: चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चेन्नई स्थित श्रीसन फार्मा और उससे जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई उस कोल्ड्रिफ कफ सिरप प्रकरण (Coldrif cough syrup case) से जुड़ी है, जिसमें मध्य प्रदेश और राजस्थान में 20 से अधिक बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। ED Raids Today
अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी में तमिलनाडु औषधि नियंत्रण विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के आवास और कार्यालय भी शामिल हैं। जांच दल वित्तीय लेन-देन, उत्पादन से जुड़े अभिलेखों और नियामकीय स्वीकृतियों से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रहा है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। इन घटनाओं में 20 से अधिक मासूमों की जान चली गई, जिनमें अधिकांश की उम्र पाँच वर्ष से भी कम थी।
छापेमारी श्रीसन फार्मा के विरुद्ध चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में
ईडी ने यह छापेमारी श्रीसन फार्मा के विरुद्ध चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी के खातों और लेन-देन में कई संदिग्ध प्रविष्टियाँ मिली हैं। यह भी संदेह है कि कंपनी ने गलत वित्तीय जानकारी देकर अपने उत्पादन लाइसेंस को लंबे समय तक बनाए रखा। ED Raids Today
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में पाया गया कि श्रीसन फार्मा द्वारा निर्मित कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) नामक अत्यंत विषैला रासायनिक पदार्थ मिला हुआ था। यही तत्व बच्चों की मौत का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, श्रीसन फार्मा को वर्ष 2011 में तमिलनाडु खाद्य एवं औषधि प्रशासन (TNFDA) से औषधि निर्माण की अनुमति मिली थी। इसके बावजूद कंपनी ने कई वर्षों तक सुरक्षा मानकों की अवहेलना करते हुए उत्पादन जारी रखा।
इस प्रकरण के खुलासे के बाद, श्रीसन फार्मा के स्वामी जी. रंगनाथन को 9 अक्टूबर को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब प्रवर्तन निदेशालय यह जांच कर रहा है कि क्या कंपनी ने अपने अवैध मुनाफे को धनशोधन के ज़रिए अन्य क्षेत्रों में निवेश किया। ED Raids Today
IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर धोनी ने कर दिया बड़ा ऐलान, विराट समेत सभी खिलाड़ी हैरान!
चेन्नई (एजेंसी)। IPL 2026: इस साल चोटिल रुतुराज गायकवाड़ से पांच बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान संभालने के बाद, तूफानी कप्तान एम एस धोनी ने अगले साल के संस्करण में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है और कहा है कि रुतुराज कप्तान के रूप में वापसी करेंगे और टीम का नेतृत्व करेंगे। धोनी ने एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कहा कि उन्हें चेन्नई के साथ अपने लंबे समय से जुड़े जुड़ाव, चेन्नई के प्रशंसकों से मिले प्यार, स्नेह और समर्थन की याद आती है। चेन्नई के प्रति उनका प्यार तब स्पष्ट रूप से दिखाई दिया जब उन्होंने कहा कि इसी शहर ने उन्हें 2005 में पहला टेस्ट और 2008 में आईपीएल का पहला मैच दिया था।
धोनी ने इस साल के संस्करण में टीम की समस्याओं और संतुलन की बात स्वीकार की, लेकिन यह भी कहा कि अगले साल सीएसके की बल्लेबाजी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा, ‘हम अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर थोड़े चिंतित हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी व्यवस्थित है। रुतु (गायकवाड़) वापसी करेंगे। उन्हें चोट लग गई थी। लेकिन वह वापसी करेंगे। तो, अब हम काफी व्यवस्थित हैं।’ ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, धोनी ने कहा कि रुतुराज गायकवाड़ की वापसी से आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की बल्लेबाजी मजबूत होगी। गायकवाड़ पांच मैच खेलने के बाद कोहनी की चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए थे। धोनी ने सीएसके की कप्तानी संभाली, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदल सके; टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार जीत के साथ सबसे निचले पायदान पर रही और लगातार बल्लेबाजी करने के लिए संघर्ष करती रही।
धोनी ने कहा, ‘हम अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर थोड़े चिंतित हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारा बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से व्यवस्थित है। रुतु (गायकवाड़) वापसी करेंगे। उन्हें चोट लग गई थी। लेकिन वह वापसी करेंगे। इसलिए, अब हम पूरी तरह से व्यवस्थित हैं।’ धोनी ने कहा कि टीम इस साल के अंत में होने वाली मिनी-नीलामी में अपनी टीम को और मजबूत करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने (सीएसके) आईपीएल 2025 में कोई ढिलाई बरती। लेकिन कुछ खामियां थीं जिन्हें हमें दूर करना था। दिसंबर में एक छोटी नीलामी होने वाली है। कुछ खामियां हैं, और हम उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे।’ वहीं धोनी के फैसले से विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों ने एमएस धोनी की प्रशंसा की।
गायकवाड़ का आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 8 अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके का मैच था। उनका यॉर्कशायर के साथ काउंटी अनुबंध था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए नाम वापस ले लिया। उन्हें इस महीने के अंत में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी 2025-26 के लिए पश्चिम क्षेत्र की टीम में चुना गया है। धोनी ने स्वीकार किया कि पिछले दो सीजन में सीएसके का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, और कहा कि टीम के लिए चिंता के क्षेत्रों की पहचान करना जरूरी है।उन्होंने कहा, ‘हाँ, पिछले कुछ साल हमारे लिए अच्छे नहीं रहे हैं। हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। लेकिन जरूरी यह है कि आप सीख लें। हाँ, आपका सीजन खराब रहा। लेकिन क्या गलत हुआ? और पिछले साल भी हमारे लिए यही सवाल था।’
‘हमने सोचा, ‘ठीक है, कुछ कमियां हैं’। लेकिन पहले हमें यह पता लगाना था कि कमियां क्या थीं और फिर समाधान ढूंढने थे। मुझे लगता है कि अक्सर हम यह पता लगाने में कामयाब रहे हैं कि आखिर क्या गलती हुई। खेलों में, आप जानते हैं कि आप बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं और साथ ही ऐसे दौर भी आते हैं जब आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। सीएसके में, अक्सर हम बेहतर प्रदर्शन करते हैं। हम प्रक्रियाओं के बारे में बात करते हैं। लेकिन साथ ही हम चाहते हैं कि परिणाम हमारे पक्ष में आए। पिछले साल ऐसा नहीं हुआ था। लेकिन आगे देखते हुए, हम ज्यादातर चीजों को सुलझाने की कोशिश करेंगे, और उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’ धोनी ने 2008 में सीएसके के साथ अपना सफर शुरू किया और उन्हें पांच आईपीएल खिताब दिलाए। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी और शहर के साथ उनके सफर ने उनके व्यक्तिगत विकास में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा, ‘हमारा रिश्ता बहुत पुराना है और इसकी शुरूआत आईपीएल शुरू होने से बहुत पहले हुई थी… 2005 में मैंने अपना टेस्ट डेब्यू चेन्नई में किया था। तो, यह उसी समय से शुरू हुआ। और हाँ, सीएसके ने बहुत मदद की क्योंकि अचानक मैं यहां 45-50 दिन बिता रहा हूं। तो, मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में यह रिश्ता और मजबूत हुआ है। इसने मुझे एक इंसान के तौर पर बेहतर बनाने में मदद की। इसने मुझे एक क्रिकेटर के तौर पर बेहतर बनाने में मदद की। तो, सीएसके बस यूं ही बन गया। मुझे लगता है कि यह चेन्नई के लिए अच्छा है। तो, आज यह मेरे लिए भी अच्छा है। आजकल जब हम सीएसके कहते हैं, तो यह सिर्फ भारत में ही एक ब्रांड नहीं है, बल्कि जब हम आॅस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका या किसी भी क्रिकेट खेलने वाले देश में जाते हैं, तो भी यह एक ब्रांड बन जाता है।’
यह भी पढ़ें:– Krasheninnikov Volcano Eruption: रूस में 600 वर्षों बाद फटा ज्वालामुखी, 7.0 तीव्रता के भयंकर भूकंप से हिला रूस
Chennai child trafficking: बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो बच्चे सुरक्षित मुक्त कराए, 3 महिलाएं भी हिरासत में
चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पुझल क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस अभियान के दौरान दो मासूम बच्चों को सुरक्षित बचाया गया, जिनमें एक दो वर्षीय बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। Chennai child trafficking
यह कार्रवाई एक सजग नागरिक की सतर्कता और स्थानीय पुलिस की तत्परता के कारण संभव हो पाई। पुझल निवासी कार्तिक नामक युवक ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक अज्ञात महिला ने उससे एक नाबालिग बालक को 12 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और एक गुप्त ऑपरेशन शुरू किया गया।
पुलिस के निर्देश पर कार्तिक ने महिला से संपर्क बनाए रखा। बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि बच्चे की मां को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि शेष 2 लाख रुपये वह अपने कमीशन के रूप में लेगी। महिला ने बच्चे को सौंपने के लिए पुझल स्थित एक स्थान तय किया। जैसे ही वह महिला बच्चे के साथ दोपहिया वाहन पर वहां पहुंची, पुलिस पहले से तैनात थी और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। Chennai child trafficking
प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने दावा किया कि बच्चा उसकी मित्र का है
प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने दावा किया कि बच्चा उसकी मित्र का है और वह केवल लेनदेन में सहायता कर रही थी। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने अंबत्तूर क्षेत्र के एक मकान में छापा मारकर दो वर्षीय बच्ची को भी मुक्त कराया। जांच में सामने आया कि बच्ची को भी बेचने की योजना बनाई गई थी। गिरफ्तार महिलाओं में से एक महिला अपने पति से अलग रह रही थी और आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। पुलिस का कहना है कि उसने ही अपने बच्चे को बेचने की योजना बनाई थी और दो अन्य महिलाओं ने इसमें उसकी मदद की।
आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अन्य बच्चों की तस्वीरें भी बरामद हुई हैं, जिससे एक बड़े तस्करी नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पहलू की गहन जांच कर रही है कि ये बच्चे कहीं अपहरण के शिकार तो नहीं थे या उन्हें किसी और अवैध तरीके से प्राप्त किया गया था। बचाए गए दोनों बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया के बाद बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस बाल तस्करी के इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है। Chennai child trafficking
PM Modi Tamil Nadu visit: तमिलनाडु दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 4800 करोड़ से अधिक की देंगे सौगात