Fatehgarh Sahib News - Sach Kahoon Hindi

12वीं की मेरिट सूची में पटियाला पहले स्थान पर
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Patiala News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पटियाला जिला मेरिट सूची में पहले स्थान पर रहा है। जिले के 59 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है। इनमें 37 छात्राएं और 22 छात्र शामिल हैं। विशेष बात यह रही कि प्ले-वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आफरीन अजीम ने पूरे पंजाब में चौथा तथा जिले में पहला स्थान हासिल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटियाला जिले से इस बार 17,671 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इनमें से 16,152 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि 1,519 विद्यार्थी असफल हुए। जिले का कुल पास प्रतिशत 91.40 दर्ज किया गया है। मेरिट सूची में जिले के कुल 59 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जिनमें छात्राओं की संख्या अधिक रही।

प्ले-वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाहौरी गेट की छात्रा आफरीन अजीम ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पंजाब में चौथा और जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं जिले में दूसरा स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नवनीत कौर ने प्राप्त किया। उन्होंने 495 अंक हासिल कर राज्य स्तर पर छठा रैंक प्राप्त किया। इसी प्रकार प्ले-वेज स्कूल की छात्रा सैमरिन कोशिस ने भी 495 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के छात्र गैविन शर्मा ने 494 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं मेरिटोरियस स्कूल की छात्रा सपना ने 493 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा जिले के 55 अन्य विद्यार्थियों ने भी मेरिट सूची में स्थान बनाकर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन किया।

मेरिट सूची में निजी स्कूलों का दबदबा

इस बार मेरिट सूची में निजी स्कूलों का दबदबा देखने को मिला। सरकारी स्कूलों की तुलना में निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अधिक स्थान प्राप्त किए। विशेष रूप से प्ले-वेज स्कूल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।

फतेहगढ़ साहिब जिला रहा 12वें स्थान पर

दूसरी ओर मेरिट सूची में फतेहगढ़ साहिब जिला 12वें स्थान पर रहा। जिले के 7 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई, जिनमें 6 छात्राएं और एक छात्र शामिल है। जिले से 5,414 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 4,881 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि 533 विद्यार्थी असफल हुए।

संगरूर की टॉपर गुरमीत कौर बनना चाहती हैं एडवोकेट

पढ़ाई को प्राथमिकता देकर हासिल किया पंजाब में नौवां स्थान
लहरागागा। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परिणामों में संगरूर जिले के गांव लहल कलां स्थित पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गुरमीत कौर ने 492 अंक प्राप्त कर पूरे पंजाब में नौवां तथा जिले में पहला स्थान हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही स्कूल और गांव में खुशी का माहौल बन गया। गुरमीत कौर ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन मेहनत, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि वह टीवी, मोबाइल और खेलों से दूरी बनाकर अधिक समय पढ़ाई को देती थीं।

उनका कहना है कि परिवार ने भी उन्हें हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। गुरमीत कौर ने बताया कि उनका सपना एलएलबी कर एक सफल एडवोकेट बनना है। वह भविष्य में सच्चाई का साथ देते हुए लोगों की मदद करना चाहती हैं। उनके पिता बीरबल सिंह, जो राजमिस्त्री का कार्य करते हैं, ने कहा कि बेटी की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग दिया गया और आगे भी देते रहेंगे।

विधायक ने 23.99 लाख की लागत से तैयार 2 लैब्स का किया उद्घाटन
सरकार सरकारी स्कूलों में विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध: लखबीर

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों के लिए जो प्रयास किए गए हैं, वे पहले की सरकारों ने कभी सोचा भी नहीं था। पंजाब सरकार द्वारा किए गए इन प्रयासों के चलते शुक्रवार को सरकारी स्कूलों के छात्र विभिन्न कोर्सोें में पहले अंक प्राप्त कर रहे हैं। उपरोक्त शब्द हलका विधायक लखबीर सिंह राए ने पी.एम. श्री सरकारी हाई स्कूल हरबंसपुरा में 10.97 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई इंटीग्रेटेड साइंस लैब और 13.02 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई आई.टी. लैब का उद्घाटन करते हुए कहे।  विधायक ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में बनाई जा रही आधुनिक लैब्स से छात्रों को सूचना तकनीकी के क्षेत्र में स्किल्ड बेस प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे छात्र आने वाले समय में सूचना तकनीकी के क्षेत्र में उच्च मानक हासिल कर सकेंगे। Fatehgarh Sahib News

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों से निकालकर प्राइवेट स्कूलों में दाखिल करवा रहे थे, लेकिन पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के विकास के लिए उठाए गए कदमों के कारण लोग अब अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। सरकार ने पंजाब की सत्ता संभालने के साथ ही कहा था कि सरकारी स्कूलों को देश भर में मॉडल बनाया जाएगा, और आज पंजाब के सरकारी स्कूल दूसरे राज्यों के स्कूलों से कहीं आगे बढ़ चुके हैं।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप जैन, मंदीप सिंह, नारंग सिंह, मोहित सूद, बलबीर सोढ़ी, एडवोकेट गुरमीत बाजवा, शरणजीत कौर सरपंच, शिंदर कौर, निरभे सिंह, प्रेम सिंह, दीपक कुमार, हरजीत कौर (सभी पंच), सतविंदर सिंह, कर्म सिंह चीमा, उधम सिंह चीमा, कुलदीप सिंह गिल, राजमीत सिंह, गुरजीवन सिंह, मेजर सिंह आदि उपस्थित थे। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: स्कूल बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो भाइयों की मौत

विधायक राय ने सड़क परियोजना का रखा नींव पत्थर, 4.44 करोड़ की राशि होगी खर्च
फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। विधानसभा हलका फतेहगढ़ साहिब के विधायक लखबीर सिंह राय (Lakhbir Singh Rai) ने हलके के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में स्पेशल असिस्टेंस फेज-2 स्कीम के तहत 4 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बन रही गांव नंदपुर केसो से आकड़ तक सड़क का नींव पत्थर रखा। जानकारी देते हुए विधायक राय ने बताया कि 8 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 10 फीट से 18 फीट चौड़ा किया जा रहा है। यह सड़क सरहिंद पटियाला रोड को राजपुरा पटियाला रोड से सीधे तौर पर जोड़ने का काम करेगी। इस सड़क के निर्माण से फतेहगढ़ साहिब शहर की ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी। इस परियोजना के पूरे होने से इलाके के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं प्राप्त होंगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार आएगा। Fatehgarh Sahib News

विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में विश्वस्तरीय सड़कों का विशाल नेटवर्क तैयार कर रही है और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में जिले फतेहगढ़ साहिब में भी सड़कों के नवीनीकरण और निर्माण के काम युद्धस्तर पर कराए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संपर्क सड़कों के नवीनीकरण और निर्माण के लिए एक बड़ा कार्यक्रम शुरू किया गया है। पंजाब में करीब 43 हजार किलोमीटर संपर्क सड़कें हैं और उनकी मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए विशेष परियोजना लागू की गई है। इस योजना के तहत सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ अगले पांच सालों तक उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूरे होने से इलाके के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी और किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में भी बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर गांव और शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों को आधुनिक बुनियादी ढांचा मुहैया कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

Gas Cylinder News: फतेहगढ़ साहिब में रेहड़ियों और दुकानों से 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
एजेंसियों को तीन दिन से अधिक का बैकलॉग न रखने के आदेश

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib News: जिला प्रशासन की सख्ती के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने रेहड़ियों, होटलों और दुकानों की जांच की। जिन दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, उन्हें जब्त कर लिया गया। डीएफएसओ केवल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार घरेलू गैस की कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाई गई है ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसी के तहत होटलों और खाद्य दुकानों की जांच की गई और जहां घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल हो रहे थे, उन्हें जब्त किया गया। उन्होंने अपील की कि दुकानों पर केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग किया जाए। घरेलू सिलेंडरों का उपयोग दुकानों पर न किया जाए। समय-समय पर जांच जारी रहेगी और यदि भविष्य में भी ऐसी गलती पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान सरहिंद के बाजारों से कुल 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

एलपीजी सिलेंडरों की कमी की अफवाह खारिज

मोहाली। Mohali News: पंजाब के मोहाली में घरेलू गैस (एलपीजी) सिलेंडरों की कथित कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को जिला प्रशासन ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। उपायुक्त मोहाली आशिका जैन ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए विशेष विजिलेंस टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें गैस एजेंसियों पर लगातार नजर रखेंगी और अनियमितताओं की जांच करेंगी।

प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि यदि किसी उपभोक्ता की बुकिंग के दो दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एजेंसियों को तीन दिन से अधिक का बैकलॉग न रखने के आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त आशिका जैन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी को समय पर सिलेंडर नहीं मिलता है, तो वह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें:– नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से किया सामूहिक दुराचार, मामला दर्ज

महिलाओं को 1000 रुपये देने की घोषणा पर निकाली जागो
सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपये देने की गारंटी पूरी की: पार्षद आशा रानी

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ न्यूज)। Fatehgarh Sahib News: विधानसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब के हमायूंपुर सरहिंद में काउंसलर आशा रानी की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की महिला वालंटियरों ने जागो निकाली।  इस दौरान पंजाब सरकार का धन्यवाद किया गया और ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। काउंसलर आशा रानी और एडवोकेट रीना रानी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपये देने की गारंटी पूरी कर दी है, जिससे पूरे राज्य में महिलाओं में खुशी का माहौल है।

उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये देने का ऐलान किया गया है। जल्द ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन का काम शुरू होगा। नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की पहली ऐसी सरकार है जिसने चुनावों के दौरान दी गई गारंटियों को पूरा किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार हर वर्ग के लिए सुविधाओं का प्रबंध कर रही है और ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस मौके पर संगठन इंचार्ज गुरमीत बाजवा, रमेश कुमार सोनू, बलजिंदर गोला, मोहित सूद, पवेल हाड़ा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– Firozabad National Lok Adalat: लोक अदालत न्याय व्यवस्था को आमजन के अधिक निकट लाने का अच्छा माध्यम – बब्बू

फतेहगढ़ साहिब: आप पार्टी की महिला वालंटियर जागो निकालते हुए।

Fatehgarh Sahib Police: फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने चोरी और गुम हुए 300 मोबाइल फोन असल मालिकों को सौंपे
सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी साधनों से मोबाइल ट्रेस कर लौटाए

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib News: जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चोरी और गुम हुए करीब 70 लाख रुपये मूल्य के 300 मोबाइल फोन बरामद किए। जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइल फोनों को उनके असल मालिकों को सौंपा। शुभम अग्रवाल ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब के तकनीकी सैल ने विभिन्न स्थानों से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए। इनमें 17 आईफोन और 283 एंड्रॉइड फोन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता ह्यसीईआईआरह्ण पोर्टल और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से मिली है। Fatehgarh Sahib News

अपने गुम हुए फोन वापस मिलने पर लोगों में खुशी देखने को मिली। उन्होंने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की और विशेष धन्यवाद दिया। पुलिस प्रमुख ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित पुलिस सांझ केंद्र जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं और उसे ‘सीईआईआर’ पोर्टल पर भी दर्ज करवाएं। शुभम अग्रवाल ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब पुलिस लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है और इस तरह की मुहिमें भविष्य में भी जारी रहेंगी। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– धोखाधड़ी की कमाई से खरीदी कार की कुर्की कर पीड़ित को दिलाया मुआवज़ा

Desh Bhagat University: देश भगत यूनिवर्सिटी में 13वां डिग्री वितरण समारोह आयोजित
अमलोह (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Desh Bhagat University: देश भगत यूनिवर्सिटी का 13वां डिग्री वितरण समारोह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब ऑडिटोरियम में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लगभग 1500 विद्यार्थियों को इस समारोह के दौरान डिग्रियां और डिप्लोमा प्रदान किए गए। इस अवसर पर डीबीयू के चांसलर डॉ. जोरा सिंह और प्रो-चांसलर डॉ. तजिन्द्र कौर ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह ने सम्मानित अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया, जबकि वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और महत्वपूर्ण पड़ावों को उजागर करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिटिश संसद सदस्य एवं ईलिंग साउथॉल (2007-2024) के पूर्व सांसद वीरेन्द्र शर्मा ने मुख्य भाषण दिया। उनका प्रेरणादायक जीवन संघर्ष, मेहनत के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने लंदन बरो आॅफ ईलिंग में लगभग 25 वर्षों तक काउंसलर और मेयर के रूप में सेवा निभाई तथा बाद में सांसद के रूप में संसदीय समितियों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने और लोक नीति के विकास में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई। चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें समर्पण और ईमानदारी के साथ उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वहीं अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह ने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा उज्ज्वल भविष्य की नींव है। Amloh News

समारोह के दौरान विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद उपाधि और डी.लिट. से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त गवर्नर पदक, स्वर्ण पदक तथा पीएचडी, स्नातकोत्तर, स्नातक और सीओई कार्यक्रमों की डिग्रियां मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गईं। समारोह का विशेष गौरवपूर्ण क्षण वह रहा जब भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की पुत्री अनिता बोस फाफ ने जर्मनी से आॅनलाइन संबोधन करते हुए विद्यार्थियों को देश सेवा के प्रति समर्पण और सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। कुल मिलाकर 13वां दीक्षांत समारोह उत्साह, गौरव और प्रेरणा के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा का एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ।

यह भी पढ़ें:– गांव रोडीकपुरा के डेरा श्रद्धालुओं ने बचाई दो बेजुबानों की जिंदगी

Fatehgarh Sahib Police: फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने 142 चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे
फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib News: जिला फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने आम जनता की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की रक्षा के अपने संकल्प को दोहराते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी व गुम हुए 142 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया है।

एसएसपी शुभम अग्रवाल ने इस अभियान की सफलता के लिए पुलिस अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से एसपी (डी) राकेश यादव, डीएसपी (एच) हरतेश कौशिक तथा तकनीकी सेल के इंचार्ज कुलदीप सिंह एवं उनकी पूरी टीम के अथक प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि तकनीकी सेल ने आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर मोबाइल फोन ट्रेस किए, जो एक सराहनीय कार्य है। अपने मोबाइल फोन वापस प्राप्त करने पहुंचे लोगों ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें फोन मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से उनके कीमती फोन सुरक्षित वापस मिल गए। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– निर्माणाधीन पीएसी कैम्प का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

नई बनी सड़क मात्र 10 दिनों में ही टूटी, लोगों में भारी रोष
फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib News: बडाली आला सिंह से साधूगढ़ जीटी रोड को जोड़ने वाली नई बनी सड़क मात्र 10 दिनों के भीतर ही टूट गई, जिससे इलाके के लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ जाने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और रोजाना राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यूथ कांग्रेस हलका फतेहगढ़ साहिब ब्लॉक खेड़ा के प्रधान अमरिन्द्र सिंह रेखी ने कहा कि जो सड़क लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई थी, उसका कुछ ही दिनों में टूट जाना सरकार और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

अमरिन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिस कारण यह सड़क 10 दिन भी नहीं टिक सकी। उन्होंने मांग की कि मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और घटिया सामग्री इस्तेमाल करने वाले ठेकेदार के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क को दोबारा मानक तरीके से बनाया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इलाके के लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, अन्यथा भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– Punjab News: वीबी ‘जी राम जी’ की बहस पर सदन में भारी हंगामा, सुखपाल खैहरा सदन से बाहर

Bhagwant Mann: छोटे साहिबजादों की बेमिसाल कुर्बानी ने मानवता को अन्याय व जुल्म के विरुद्ध लड़ने की दी प्रेरणा: सीएम
सीएम भगवंत मान धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Veer Bal Diwas: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शुक्रवार सुबह यहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर माता गुजरी जी तथा छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की बेमिसाल कुर्बानी को नमन किया। शहीदी सभा के दिनों के महत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा पंजाब इन दिनों को ‘शोक के दिनों’ के रूप में मनाता है, क्योंकि इन्हीं दिनों में अत्याचारी शासकों द्वारा छोटे साहिबजादों को जिंदा ही दीवार में चिनवा दिया गया था। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को इस अनोखी और अद्वितीय कुर्बानी पर गर्व है, जो न केवल पंजाबियों और देशवासियों के लिए, बल्कि विश्वभर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। Fatehgarh Sahib News

उन्होंने बताया कि शहीदी सभा के दौरान करीब 50 लाख श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब पहुंचकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वहीं छोटे साहिबजादों की शहादत के दिन को ‘वीर बाल दिवस’ नाम देने को लेकर उठे विवाद पर सीएम ने कहा कि जब भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने यह नाम रखने का फैसला लिया था, तब शिरोमणि अकाली दल ने बाकायदा ट्वीट कर इसका समर्थन किया था, लेकिन अब साध-संगत के विरोध के कारण इससे पीछे हट रहा है। मान ने कहा कि साहिबजादों की बेमिसाल कुर्बानी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और न ही किसी एक दिवस से जोड़ा जा सकता है। अकाली दल का बयान से मुकरना यह साबित करता है कि यह पार्टी धर्म और विरासत के प्रति गंभीर नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रास्ते में रुककर चाय का लंगर छका और साध-संगत से बातचीत की। इस अवसर पर हलका विधायक लखवीर सिंह राय भी मौजूद थे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए व्यापक इंतजाम: सीएम भगवंत मान

दुनियाभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि साध-संगत के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, आवागमन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजाम व्यापक स्तर पर किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि शहीदी सभा के अवसर पर साध-संगत के लिए उचित प्रबंध करना सरकार का प्रथम कर्तव्य है और इस नेक कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– देर रात जंगल के नजदीक गांवों में आबादी की ओर घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों ने शोर मचाकर और रोशनी जलाकर जंगल की ओर खदेड़ा

अब पंजाबियों को संपत्ति पंजीकरण करवाना हुआ आसान, शुरु हुई ‘ईजी रजिस्ट्री’ प्रणाली
आसान रजिस्ट्री की सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब: मान

500 रुपये का मामूली शुल्क देकर ऑनलाइन या सेवा केन्द्रों के माध्यम से ‘सेल डीड’ तैयार करवा सकेंगे नागरिक

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को राज्य भर के लोगों की सुविधा के लिए ‘ईजी रजिस्ट्री’ प्रणाली की शुरूआत की। मान ने कहा कि लोगों को अपनी संपत्ति के पंजीकरण लिए संबंधित उप-रजिस्ट्रार कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे अतिरिक्त बोझ और असुविधा होती थी। उन्होंने कहा कि अब ‘ईजी रजिस्ट्री’ प्रणाली के लागू होने से पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सुगमता, गति और पारदर्शिता के एक नये युग में प्रवेश कर गया है। उन्होंने कहा कि ‘ईजी रजिस्ट्री’ प्रणाली नागरिकों के लिए अनावश्यक देरी और परेशानी को खत्म करेगी। Fatehgarh Sahib News

उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत, किसी भी जिले का कोई भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय उस जिले के किसी भी अन्य क्षेत्र में आने वाली संपत्तियों का पंजीकरण कर सकेगा। सीएम ने कहा कि नागरिक अब 500 रुपये का मामूली शुल्क देकर आॅनलाइन या सेवा केन्द्रों के माध्यम से ‘सेल डीड’ तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ योजना के तहत लोग इस सेवा का लाभ उठाने के लिए हेल्पलाइन नंबर-1076 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब केवल 48 घंटों के भीतर आॅनलाइन दस्तावेज जमा करना संभव होगा। अब तहसीलदार जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री पर अनावश्यक आपत्तियां नहीं उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए 48 घंटे का समय निर्धारित किया गया है और यदि कोई आपत्ति उठाई जाती है, तो उसे तुरंत संबंधित उपायुक्त के पास भेजा जाएगा, जो यह सत्यापित करेंगे कि आपत्ति वैध है या नहीं।

व्हाट्सएप से मिलेगी पंजीकरण प्रक्रिया के हर चरण की जानकारी: सीएम मान

मान ने कहा कि नागरिकों को उनकी पंजीकरण प्रक्रिया के हर चरण की जानकारी व्हाट्सएप के जरिए मिलेगी और अगर कोई रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत व्हाट्सएप के जरिए की जा सकेगी। उन्होंने कहा, ‘ड्राफ्ट माई डीड’ सुविधा के जरिए कोई भी व्यक्ति सेवा केन्द्र या सेवा सहायक की मदद से अपने रजिस्ट्रेशन दस्तावेज लिखवा सकता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग लेन-देन का सबूत देने की जरूरत नहीं होगी, जिससे नागरिकों को बैंकों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पंजीकरण पूरा होने के बाद, उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से एक पुष्टिकरण सूचना प्राप्त होगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वे एक ही बार में अपनी बिक्री विलेख प्राप्त कर सकें। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हाथ पर बना है एके47 का टैटू

गांव अतापुर के लोगों को मिले पाँच-पाँच मरले के प्लॉट
जो कहा, वह पूरा किया: विधायक लखबीर सिंह राय

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib News: हल्का फतेहगढ़ साहिब के गांव अतापुर में जरूरतमंद परिवारों को पाँच-पाँच मरले के प्लॉट उपलब्ध करवाए गए, जिससे गांव में खुशी का माहौल है और लोग पंजाब सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं। विधायक लखबीर सिंह राय ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है। इसका ताजा उदाहरण तरनतारन की जीत से मिलता है, जहाँ लोगों ने सरकार के कार्यों पर भरोसा जताते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को 12 हजार वोटों की लीड से विजयी कराया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने वायदा किया था कि जरूरतमंद परिवारों को पाँच-पाँच मरले के प्लॉट दिए जाएंगे और इसकी शुरूआत आज अतापुर से कर दी गई है। गांव के 57 परिवारों को प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं और जल्द ही इनके कागज भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली माफी, बस यात्रा मुफ्त जैसी सभी सुविधाएँ जनता के हित में दी जा रही हैं और प्लॉट वितरण भी सफलतापूर्वक किया जाएगा। इस मौके पर गांववासियों ने भरपूर सिंह के नेतृत्व में विधायक राय को सम्मानित भी किया। इस मौके गुरदीप सिंह, बलविन्द्र सिंह, मोहन सिंह, जगसीर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जंग सिंह, सरपंच राजदीप राजू, दविंदर जिंदू, सरपंच अर्शदीप शर्मा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों का बढ़ाया ज्ञान, एफ.आर.आई देहरा