H3N2 Influenza - Sach Kahoon Hindi

3 साल बाद फिर डरा रहा कोरोना, केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट
कोविड और इंफ्लुएंजा के मामलों पर नजर रखें राज्य

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्र सरकार ने कोविड, इंफ्लुएंजा (Influenza) और श्वसन संबंधी गंभीर रोगों पर कड़ी नजर रखने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में कहा है कि कोविड और इंफ्लुएंजा के लक्षण समान हैं और प्रारंभिक निदान भी समान है। मंत्रालय ने कहा है कि कोविड बचाव के मानकों के पालन के संबंध में आम जनता को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:– शादी के बंधन में बंधे मान सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आईपीएस ज्योति यादव, देखें तस्वीरें

कोविड और इंफ्लुएंजा से बचाव? के लिए भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए और हवादार स्थानों पर रहना चाहिए। बार बार हाथ धोने चाहिए और खांसते एवं छींकते समय रुमाल का प्रयोग करना चाहिए। मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण (COVID-19) के 1590 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 8601 हो गई है। कोविड संक्रमण की दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई है।

कोविड संक्रमण से 1590 नये लोग पीड़ित

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण (Coronavirus) के 1590 नये मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 8601 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण की दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 910 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.79 प्रतिशत है। इसी अवधि में 119560 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 9497 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.65 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

स्वास्थ्य विभाग एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के फैलाव व संक्रमण को रोकने लिए पूरी तरह अलर्ट
फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिला में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के फैलाव व संक्रमण को रोकने लिए पूरी तरह अलर्ट है। वहीं उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि वे इस वायरस को लेकर घबराएं नहीं, इससे बचाव के लिए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार के लिए जिम्मेदार इंफ्लूएंजा एच3एन 2 वायरस को मिनी कोविड कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– हार्ट अटैक आने पर तुरंत दें प्राथमिक चिकित्सा: डॉ. लोहचब

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिस तरह कोरोना एक शख्स से दूसरे में फैलता है और सीधे फेफड़ों पर अटैक करता है। उसी तरह यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर दूसरे व्यक्ति में भी तेजी से फैल रहा है। जब संक्रमित मरीज छींकता है या खांसता है, तो इसके ड्रॉपलेट्स एक घन मीटर के दायरे तक फैल जाते हैं। जहां आस-पास मौजूद व्यक्ति के सांस लेने पर ड्रॉपलेट उसके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं या फिर संक्रमित व्यक्ति के खांसने-छींकने पर वायरस युक्त ड्रॉपलेट्स किसी सतह या किसी चीज पर गिरते हैं।

जिसे स्वस्थ व्यक्ति के छूने पर हाथ में ट्रांसफर हो जाते हैं और आंख-नाक-मुंह के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में दूसरा व्यक्ति भी एच3एन2 से संक्रमित हो जाता है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरोना वायरस की तरह ही इन्फ्लूएंजा ए-एच3एन2 वायरस भी मरीज के शरीर में लंबे समय तक बना रहता है। यह लंग्स के टिश्यूज या ब्रोंकाइल लाइनिंग को खराब कर देता है। ब्रोंकाइल के आगे मौजूद पतले एयर सेल्स में इंफ्लेमेशन पैदा कर देता है, जिसे ब्रोंकोलाइटिस कहा जाता है। इस कंडीशन में मरीज को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है।

संक्रमण के प्रमुख लक्षण

इस वायरस से संक्रमित होने पर रोगी में तेज बुखार होना, 5-8 दिन में बुखार सही होने के बाद सूखी खांसी तथा 3 सप्ताह से भी ज्यादा समय तक लगातार बने रहना, खासकर रात को सोने के समय ज्यादा खांसी होना जैसे प्रमुख लक्षण दिखते हैं। वहीं खांसी की वजह से अनिद्रा, गले में दर्द, खराश और कफ होना, नाक बहना, सांस लेने में दिक्कत होना, सीने में दर्द होना, घबराहट महसूस होना, बार-बार उल्टी आना, डिहाइड्रेशन के कारण फेफड़ों तकलीफ होना, कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं।

संक्रमण से बचाव के तरीके

सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि आईसीएमआर ने एच3एन2 संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इस पर सख्ती से अमल करके संक्रमण से बचा जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतें

नियमित तौर पर हाथ साबुन और पानी से धोएं। हैंड सैनिटाइजर का यूज भी कर सकते हैं। वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। बाहर जाते समय या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से पहले मास्क जरूर पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। खांसते-छींकते समय नाक और मुंह को ठीक से कवर करें। नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें। सार्वजनिक जगह पर हाथ मिलाने और थूकने से बचें। फ्लू होने पर अपने आपको आइसोलेट कर लें। ताकि दूसरे लोग संक्रमित न हो। डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाइयां ना लें।

उनकी सलाह पर बुखार बदन दर्द के लिए पैरासिटामॉल और एहतियातन रोजाना विटामिन सी और जिंक टेबलेट ले सकते हैं। इसके साथ साथ नियमित रूप से मुंह से नमकीन गुनगुने पानी से गरारे करते रहें। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मौसमी और ताजी फल-सब्जियों का सेवन करें। अदरक, लहसुन,कच्ची हल्दी जैसी चीजों को अपने आहार में शामिल करें। ज्यादा से ज्यादा पानी और लिक्विड डाइट का सेवन करें। खट्टे फल, फ्रिज में रखा ठंडा जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम से परहेज करें। खटाई, दही जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कम से कम करें। रोजाना व्यायाम जरूर करें। घर पर ही योग, अनुलोम-विलोम, डीप ब्रीदिंग करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एच3एन2 इन्फ्लुएंजा-ए की गुरुग्राम में दस्तक, 4 साल के बच्चे में मिला संक्रमण
स्वास्थ्य विभाग ने कर दी है जिला में पहले केस की पुष्टि

जिला के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों को जारी किया अलर्ट

गुरुग्राम। (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा) गुरुग्राम में तीन साल पहले 16 मार्च 2020 को कोरोना की दस्तक के ठीक तीन साल बाद एच3एन2 इन्फ्लुएंजा-ए संक्रमण ने भी दस्तक दे दी है। यहां मात्र 4 साल के बच्चे में यह संक्रमण पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस केस की पुष्टि के साथ ही जिला के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:– देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो मरीजों की मौत

जो बच्चा एच3एन2 इन्फ्लुएंजा-ए से संक्रमित मिला है, उसे पिछले एक सप्ताह से सर्दी, जुकाम और खांसी के साथ बुखार की शिकायत थी। 15 मार्च को उसके सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात यह है कि बच्चा कहीं बाहर भी नहीं गया था। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके बावजूद वह इस नए संक्रमण का शिकार हो गया। बच्चे के परिवार में 7 सदस्य हैं, सभी को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में रखा है। साथ ही बच्चे को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जरूरी ऐहतियात बरतने के लिए परिवार को विभाग की ओर से जागरुक किया गया है।

जिला में अब तक 136 संदिगध केस मिले

गुरुग्राम जिला में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा-ए को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। निजी अस्पतालों में कई दिन से इसके पॉजिटिव केस आने की बातें की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की सूची में अब तक 136 संदिगध केस मिले हैं। उनके सेंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। एक बच्चे में पुष्टि होने के बाद से संदिगध केसों पर और पैनी नजर रखी जा रही है।

सेक्टर-10 अस्पताल में बनाया गया है डेडिकेटेड वार्ड

सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव के मुताबिक सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा-ए को लेकर तैयारियां की गई हैं। यहां इस संक्रमण के प्रभावितों को भर्ती करने के लिए डेडिकेटेड वार्ड बनाया गया है। जरूरी दवाइयां व अन्य सुविधाएं वहां उपलब्ध कराई हैं। सभी जांच सुविधाएं और किट उपलब्ध हैं। सिविल सर्जन का कहना है कि एक बच्चे में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा-ए की पुष्टि जरूर हुई है, लेकिन कोई घबराने की बात नहीं है। बचाव के लिए आम आदमी भी मास्क जरूर पहनें। अधिक भीड़भाड़ से बचें। नियमित व्यायाम करते हुए पानी भरपूर मात्रा में पीएं। रात को सोने से पहले भाप लें। किसी में लक्षण नजर आते हैं तो 5-7 दिन के लिए परिवार व अन्य सदस्यों से दूरी बनाकर रखे ।

इन्फ्लुएंजा एच3एन2 की पहचान जरूरी

एच3एन2 इन्फ्लुएंजा-ए की कोई विशेष पहचान नहीं है। यह सामान्य रोगों की तरह आता है। सर्दी, खांसी, जुकाम, नाक बहना, जी मिचलाना, शरीर में दर्द, उल्टी, डायरिया आदि होता है तो एच3एन2 इन्फ्लुएंजा-ए की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि कोई भी लक्षण आने पर तुरंत चिकित्सक के पास जाएं। उनके द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें।

तीन साल पहले इसी महीने आया था कोरोना

आपको बता दें कि ठीक तीन साल पहले 16 मार्च 2020 को कोरोना ने भी गुरुग्राम के रास्ते हरियाणा में दस्तक दी थी। मलेशिया-इंडोनेशिया से घूमकर लौटीं एक महिला कोरोना से संक्रमित मिली थी। यह गुरुग्राम ही नहीं हरियाणा का पहला कोरोना पॉजिटिव केस था। इस केस के बाद हरियाणा सरकार ने कई तरह के प्रबंध भी लगा दिए थे। एक के बाद एक यहां 10 कोरोना के केस हो गए थे, जिनमें से 9 लोगों के ठीक होने के बाद मात्र एक पॉजिटिव केस बचा था। तभी तब्लीगी जमात से कोरोना बम फूटा और कोरोना संक्रमित केसों में बढ़ोतरी हो गई।

तीन साल में अब तक 3 लाख 1 हजार 367 केस पॉजिटिव

गुरुग्राम में कोरोना की दस्तक के बाद से अब तक 3 लाख 1 हजार 367 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। जिनमें से 3 लाख 315 केस ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना से 1031 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन पूर्व यानी शुक्रवार को कोरोना के 10 नए पॉजिटिव केसों के साथ यहां कुल एक्टिव केसों की संख्या 21 हुई। अब तक 38 लाख 18 हजार 214 लोगों को सर्विलांस यानी निगरानी में लिया गया, जिनमें से 37 लाख 97 हजार 215 से यह पीरियड पूरा कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

‘इन्फ्लूएंजा’ को गंभीरता से लेने की जरूरत
कोविड वायरस की तरह ही है इन्फ्लूएंजा का विषाणु इन दिनों देश में अपना खतरनाक प्रभाव दिखाने लगा है, जिससे दो लोगों की एक हरियाणा एवं एक कर्नाटक में मौत हुई है। इस नए वायरस से खांसी, बुखार, गले में जलन की तकलीफें बढ़ रही है। इन दिनों गला खराब होने की शिकायत आम है जो पीड़ित को लम्बे समय तक परेशान कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एच3एन2 वायरस के लगभग 90 मामले सामने आए हैं। एच1एन1 वायरस के भी आठ मामलों का पता चला है। विशेषज्ञों के अनुसार वायरस अत्यधिक संक्रामक है और संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने और निकट संपर्क से फैलता है। डॉक्टरों ने नियमित रूप से हाथ धोने और मास्क लगाने समेत कोविड जैसी सावधानियों की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें:– अस्तित्व के लिए संघर्ष जारी

इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च छींकने और खांसने के दौरान मुंह और नाक को ढंकने, बहुत सारे तरल पदार्थ, आंखों और नाक को छूने से बचने तथा बुखार और शरीर में दर्द के लिए पेरासिटामोल के सेवन का आग्रह किया है। नए वायरस को लेकर बरती जा रही लापरवाही नुक्सान का कारण बन सकती है। इसलिए भी लोगों से अपने स्वास्थ्य को लेकर लगातार सावधानी बरतने की अपेक्षा है। बाहर निकलते समय ऐसे तमाम उपाय अपनाने चाहिए जिनसे वातावरण में पनप रहे विषाणुओं को शरीर में प्रवेश करने से रोका जा सके। पर ऐसी स्थितियों में सरकारी स्वास्थ्य तैयारियां भी पहले से रहनी चाहिए, ताकि लोगों में अफरातफरी जैसी स्थिति न बनने पाए। आम जनता भी अपनी जीवनशैली को सात्विक एवं संयममय बनाए, ताकि नए वायरस का प्रभाव कम से कम हो।

पिछले कुछ महीनों से अधिकांश लोग खांसी के शिकार होते हुए देखे गए हैं। देश में फ्लू के मामले भी बढ़ रहे हैं। अधिकांश संक्रमण एच3एन2 वायरस के कारण होते हैं, जिसे ‘हांगकांग फ्लू’ के रूप में भी जाना जाता है। यह वायरस देश में अन्य इन्फ्लुएंजा उपप्रकारों की तुलना में अधिक खतरनाक है जो अस्पताल में भर्ती होने का कारण बनता है। भारत में अब तक केवल एच3एन2 और एच1एन1 संक्रमण का पता चला है। दोनों वायरस में कोविड जैसे लक्षण हैं। जैसा कि सर्वविदित है कि कोविड ने दुनिया भर में लाखों लोगों को संक्रमित किया और 68 लाख लोगों की मौत हुई। महामारी के दो साल बाद बढ़ते फ्लू के मामलों ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है। लक्षणों में लगातार खांसी, बुखार, ठंड लगना, सांस फूलना और घरघराहट शामिल हैं। मरीजों ने मतली, गले में खराश, शरीर में दर्द और दस्त की भी सूचना दी है। ये लक्षण लगभग एक सप्ताह तक बने रह सकते हैं।

भारत की संस्कृति एवं जीवनशैली ने पूर्व कोरोना कहर को परास्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्योंकि योग, अहिंसा, शाकाहार, संयम आदि जीवन के आधारभूत जीवनमूल्य देश की माटी में रचे-बसे हैं। लगता है कोरोना जाते-जाते दुनिया में शाकाहार का सशक्त वातावरण बना कर गया, लेकिन नए एच3एन2 और एच1एन1 के संक्रमण भी ऐसे भारतीय प्रयोगों एवं उपक्रमों को बड़े पैमाने पर अपनाने की अपेक्षा को जाहिर कर रहे हैं।

कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के अलावा बड़े वयस्कों और छोटे बच्चों जैसे उच्च जोखिम वाले समूहों के लिए संक्रमण गंभीर हो सकता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने हाल ही में डॉक्टरों से आग्रह किया है कि संक्रमण जीवाणु है या नहीं, इसकी पुष्टि करने से पहले मरीजों को एंटीबायोटिक्स न दें, क्योंकि वे एक प्रतिरोध विकसित कर सकते हैं। एक बार फिर नए विषाणु का संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हो गया है। इन्फ्लूएंजा का यह विषाणु भी कोविड विषाणु की तरह ही लोगों को प्रभावित कर रहा है, हालांकि इससे उस तरह भयभीत होने की जरूरत नहीं है, मगर इसका लंबे समय तक लोगों पर असर बना रह रहा है।

इस विषाणु के पैदा होने की एक खाज वजह मौसम के अचानक सर्द से गर्म होने को बताया जा रहा है। अब यह विषाणु इतनी तेजी से संक्रमण फैला रहा है कि अस्पतालों में भीड़ देखी जाने लगी है, कई अस्पतालों ने इसके लिए अलग से वार्ड बना दिए हैं। इसी विषाणु के प्रभाव में कोरोना के मामले भी बढ़े हुए दर्ज हो रहे हैं। स्वाभाविक है स्वास्थ्य विभाग लोगों से सावधान रहने और बचाव के उपाय आजमाने की अपील कर रहा है। मगर इसमें राहत की बात यह है कि भारत की अधिकतर आबादी को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं, बहुत सारे लोग एहतियाती खुराक भी ले चुके हैं, इस तरह ज्यादातर लोगों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो चुकी है।

मगर जब भी कोई विषाणु अपने पांव पसारता है, तो स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की अपेक्षा सदा बनी रहती है, क्योंकि विषाणु न सिर्फ तेजी से संक्रमण फैलाते हैं, बल्कि अपने रूप भी बदलते रहते हैं, जन हानि का कारण भी बनते हैं। कोरोना के समय भी यही हुआ, जब विषाणु ने दूसरे दौर में अपना रूप बदल कर खुद को इतना ताकतवर बना लिया था कि बहुत सारे लोगों को उसका प्रकोप झेलना मुश्किल हो गया था। इसलिए इन्फ्लुएंजा के विषाणु का प्रभाव बेशक सामान्य मौसमी खांसी, जुकाम, बुखार जैसा लग रहा हो, पर उसे नजरअंदाज करना एक महासंकट को आमंत्रित कर सकता है। विषाणुओं के प्रभाव से बचने का सबसे बेहतर उपाय साफ-सफाई रखना, भीड़भाड़ से बचना, हाथ धोते रहना, मास्क पहनना बताया जाता है।

आमतौर पर देखा जाता है कि कोई भी नया विषाणु इसलिए अधिक ताकतवर होकर फैलता है कि लोग उससे बचाव के उचित उपाय नहीं आजमाते, लापरवाही बरतते हैं। भारत जैसे देश में, जहां आबादी का दबाव अधिक है और प्राय: बड़ी आबादी साफ-सफाई को लेकर सतर्क नहीं देखी जाती, विषाणुओं के संक्रमण का खतरा अधिक बना रहता है। इसलिए इससे बचाव को लेकर सतर्कता ही पहला और प्रभावी उपाय है। वायरस से होने वाली खांसी के बढ़ने का बड़ा कारण चिकनी/तली हुई चीजों का अधिक मात्रा में प्रयोग करना भी है। विश्वभर के डॉक्टरों ने कोरोना के दौर में शाकाहारी भोजन को ही उत्तम स्वास्थ्य के लिए सर्वश्रेष्ठ माना है। फल-फूल, सब्जी, विभिन्न प्रकार की दालें, बीज एवं दूध से बने पदार्थों आदि से मिलकर बना हुआ संतुलित आहार शरीर में कोई भी जहरीले तत्व पैदा नहीं करता एवं नए आक्रमण कर रहे वायरस से लड़ने में सक्षम बना सकता है।

इन्फ्लूएंजा के विषाणु एवं वायरस से वे लोग अधिक भयग्रस्त हो सकते हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। हमारा शरीर गलत खानपान एवं जीवनशैली से उत्पन्न जहरीले तत्वों को शरीर से पूर्णतया निकालने में सामर्थ्यवान नहीं हैं। नतीजा यह होता है कि उच्च रक्तचाप, दिल व गुर्दे आदि की बीमारी मांसाहारियों को जल्दी आक्रांत करती है। इसलिए एच3एन2 और एच1एन1 के संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए यह नितांत आवश्यक है कि स्वास्थ्य की दृष्टि से हम पूर्णतया शाकाहारी एवं संयमित रहें।

ललित गर्ग वरिष्ठ लेखक एवं स्वतंत्र टिप्पणीकार (यह लेखक के अपने विचार हैं)

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एच3एन2 वायरस फतेहाबाद पहुंचा
फतेहाबाद। (सच कहूँ/विनोद शर्मा) हरियाणा के फतेहाबाद शहर में एच3एन2 वायरस के प्रवेश को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों से मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की अपील डॉक्टरों ने की है। फतेहाबाद के भूना खंड के गांव सिंथला के एक 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बताया जा रहा है कि फिलहाल मरीज की तबीयत ठीक है।

यह भी पढ़ें:– इस तरह फैलता है इंफ्लूएंजा, कैसे करें बचाव डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया

इन बातों का रखें ध्यान

रोगियों को मास्क लगाना चाहिए।

नियमित रूप से हाथ धोना चाहिए।

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

साधारण भोजन करना चाहिए, पांच दिनों तक आराम करना चाहिए।

घर में अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

डॉक्टर की सलाह से दवा लेना चाहिए।

रोगियों की देखभाल उसी प्रकार से की जानी चाहिए। जैसा कि कोविड-19 से संक्रमित होने पर उनकी देखभाल की जाती है।

देश में एच3एन2 के कारण दो रोगियों की मौत भी हो चुकी है।

एच3एन2 वायरस इस शहर में भी प्रवेश कर चुका है और लोगों के घरों में बुखार, सर्दी, खांसी के लक्षण वाले रोगी मिल रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

इन्फ्लूएंजा का वार, खौफ में हरियाणा, दिल्ली, जानें क्या है इसके लक्षण
एचएन इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, आइसोलेशन वार्ड बनाए

जींद (सच कहूँ न्यूज) । कर्नाटक, दिल्ली और गुड़गांव सहित अन्य शहरों में एचएन इन्फ्लूएंजा (H3N2 Influenza) के मामले सामने आने पर जींद में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और उसने किसी भी स्थिति के लिये आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। जींद के जुलाना में एक व्यक्ति की एचएन इन्फ्लूएंजा से मौत होने की चचार्एं हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। उसने परिजनों की जांच के साथ एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए हैं। वहीं जींद में इस समय बुखार, खांसी और जुखाम के प्रतिदिन 150 से 200 मरीज उपचार के लिए आते हैं और एचएन इन्फ्लूएंजा के कई संकेत इन बीमारियों से मिलते जुलते हैं। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि अगर दो दिन से ज्यादा बुखार है तो चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा लें।

आंखों को छूने से परहेज करें | H3N2 Influenza

नागरिक अस्पताल के डॉक्टर नरेश वर्मा के अनुसार तथ्यों में सामने आया है कि एचएन इन्फ्लूएंजा नाक, गले और फेफड़ों को संक्रमित करता है। जब बीमार लोग खांसी, छींक या बात करें तो श्वसन कण हवा में आ जाते हैं और आसपास के लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। दूषित हाथों से होंठ, आंख या नाक को छूने से भी व्यक्ति फ्लू की चपेट में आ सकता है। इसके मुख्य लक्ष्णों में नाक बहना, तेज बुखार होना, सिर दर्द, खांसी, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, बुखार, बुखार में ठंड महसूस करना, थकान, गले में खराश आदि है।

अस्पताल के डा. बिजेंद्र ढांडा ने बताया कि वायरस के प्रभाव से बचना है तो हमें स्वस्थ आदतों को अपने जीवन में शुमार करना होगा। जिनमें साबुन से हाथ धोना, भीड़भाड़ में जाने पर मास्क का प्रयोग करना, दूरी बनाए रखना, छींकने और खांसी पर मुंह और नाक को कवर करना, फ्लू के लक्ष्ण हों तो तुरंत चिकित्सक से उपचार लेना हैं। खांसते और छींकते समय अपना मुंह ढकने से संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी। बिना धुले हाथों से मुंह, नाक या आंखों को छूने से परहेज करें। नियमित व्यायाम करें।

एचएन इन्फ्लूएंजा की भी जांच हो | H3N2 Influenza

वहीं जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में इस बीमारी की जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते अभी तक यह कह पाना मुश्किल है कि जिले में कोई मरीज एचएन इन्फ्लूएंजा का नहीं है। लोगों की मांग है कि सरकार ने जैसे कोरोना काल में कोविड को लेकर जांच मुफ्त की थी वैसे ही एचएन इन्फ्लूएंजा की भी जांच हो। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने एचएन इन्फ्लूएंजा को लेकर जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाए गये हैं जिसमें लगभग 10 बैडों की व्यवस्था है। यह अस्पताल 200 बैड का है और प्रत्येक बैड पर आॅक्सीजन की सुविधा है।

लेकिन एचएन इन्फ्लूएंजा को देखते हुए आॅक्सीजन व्यवस्था को और पुख्ता किया जा रहा है। कोरोना को लेकर नमूने पहले से ही लिए जा रहे हैं अब इन्हें बढ़ाया जाएगा। सामाजिक दूरी की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल के डिप्टी चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश भोला ने बताया कि एचएन इन्फ्लूएंजा के लक्ष्ण काफी कुछ कोरोना से मिलते-जुलते हैं। ऐसे में अगर दो से तीन दिन में बुखार ठीक न हो रहा हो या खांसी भी रुक नहीं रही हो तो खुद से दवा न न लें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, दमा, हृदयरोगी, गुदार्रोग पीड़ित समेत अन्य बीमारियों ग्रस्त मरीजों को संक्रमण से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।