Himachal Pradesh - Sach Kahoon Hindi
Himachal Pradesh: कल्पा में ताजा हिमपात, रात का तापमान रहा सामान्य से अधिक
शिमला (एजेंसी)। Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों मनाली, कुफरी और अब किन्नौर जिले का कल्पा में हिमपात के कारण पर्यटक उद्योग को पर्यटकों की भारी भीड़ आने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कल्पा में 10.5 सेंमी हिमपात हुआ, इसके अलावा केलांग (7.5 सेंमी), सांगला (6.5 सेंमी), कुकुमसेरी (5.8 सेंमी) और हंसा (2.5 सेंमी) में हिमपात हुआ, जो आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का संकेत देता है। बारिश मुख्य रूप से निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों तक ही सीमित रही, जहां 22 मिमी, सराहन में 10.5 मिमी, कसोल में चार मिमी, सेओबाग और सुजानपुर तिरा में दो मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, भुंतर, रामपुर, कांगड़ा और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। बिलासपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता 30 मीटर तक रही, जबकि ऊना में हल्का कोहरा छाया रहा। Himachal Pradesh
राज्य भर में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और कई स्टेशनों पर यह सामान्य से अधिक रहा, जिससे शीत लहर का अनुमान है। सबसे कम न्यूनतम तापमान तबो में शून्य से नीचे 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, उसके बाद कुकुमसेरी में शून्य से नीचे 3.6 डिग्री, कल्पा शून्य से नीचे 1.2 डिग्री, शिमला में 3.0 डिग्री, धर्मशाला में 4.8 डिग्री, सोलन में 5.0 डिग्री, पालमपुर में 5.5 डिग्री, ऊना में 7.6 डिग्री, सुंदरनगर में 7.9 डिग्री , बिलासपुर में 8.0 डिग्री, भुंतर में 8.0 डिग्री, कांगड़ा में 8.3 डिग्री, नाहन में 8.5 डिग्री और मंडी में 9.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो ठंडे आदिवासी क्षेत्र से निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों की ओर तापमान में क्रमिक वृद्धि को दर्शाता है।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश में शीत लहर और ठंडे दिन जैसी स्थितियां नहीं हैं, क्योंकि बादल छाए रहने और बारिश के कारण रात के तापमान में अचानक गिरावट नहीं आई। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पांच फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे ऊंचे इलाकों में तापमान फिर से गिर सकता है और आदिवासी और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में नई बर्फबारी की संभावना है। हिम और हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (एसएएसई) ने किन्नौर और लाहौल स्पीति में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। Himachal Pradesh
यह भी पढ़ें:– Dehradun Bus Accident: देहरादून में 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट, 26 से 28 जनवरी तक भारी हिमपात और बारिश की संभावना
धर्मशाला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में भारी बारिश हुई और धौलाधार पर्वत श्रृंखला में पिछले दो दिनों से हिमपात हो रहा है। कई महीनों के लंबे सूखे के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 26 से 28 जनवरी तक राज्य को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे कई क्षेत्रों में भारी हिमपात और बारिश हो सकती है।
मौसम पूवार्नुमान को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने, आपातकालीन प्रतिक्रिया योजनाओं को सक्रिय करने और जनता को समय पर सलाह जारी करने का निर्देश दिया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सड़कों को सुचारू रूप से चलाने के लिए मशीनरी तैनात करने का निर्देश दिया गया है, जबकि बिजली बोर्ड को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। जल शक्ति विभाग को पेयजल व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। पुलिस और पर्यटन विभाग को यातायात नियंत्रित करने और जहां आवश्यक हो वहां यात्रा संबंधी सलाह जारी करने के लिए कहा गया है। सभी संबंधित विभागों को राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) और जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों (डीईओसी) के साथ घनिष्ठ समन्वय स्थापित करने और दैनिक स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
शिमला (एजेंसी)। Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में आगामी पांच दिसंबर से तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हिमपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दिसंबर के पहले हफ्ते में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीच के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है। आने वाले हफ्ते में सर्दी और ज्यादा कड़ाके की होगी।बुलेटिन के मुताबिक चार दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा, इसके बाद ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
केन्द्र ने बुलेटिन में कहा कि चार दिसंबर को ऊंचे पहाड़ों पर कुछ जगहों पर और पांच दिसंबर को बीच और ऊंचे पहाड़ों दोनों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की के आसार है। यह बदलाव इस इलाके में आ रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है। विभाग ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में ठंड ने पहले ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे कम तापमान माइनस सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रातों में से एक थी। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
बुलेटिन के अनुसर कुछ इलाकों में, खासकर बिलासपुर में भाखड़ा डैम जलाशय और मंडी में बल्ह घाटी के आसपास घने कोहरे की भी खबर है। मौसम विभाग ने गाड़ी चलाने वालों को सुबह जल्दी और देर रात यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि सर्दियों के आने के साथ आने वाले दिनों में तापमान के स्तर में और गिरावट आने की उम्मीद है, खासकर इस क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर गहराने के बाद। बुलेटिन में ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वालों को हिमपात के कारण होने वाली संभावित दिक्कतों के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। Himachal Pradesh
यह भी पढ़ें:– Anmol Bishnoi: गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की एनआईए हिरासत 7 दिन बढ़ी, सुरक्षा जांच जारी
Welfare Work: डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ने दिखाई हिम्मत, बचाई बच्चे की जान, चुनौती भरा था रेस्क्यू
बद्दी/हिमाचल प्रदेश (सच कहूँ न्यूज़)। Welfare Work: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए हिमाचल प्रदेश के डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार सुंदर लाल इन्सां ने नदी में गिरे एक बच्चे को बचाया। सुंदर लाल इन्सां निवासी छोटा खड्डा नजदीक अंबाला कैंट ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी नालागढ़ के बीच में बह रही नदी में एक 7 साल का बच्चा पैर फिसलने से नदी में गिर गया। Himachal Pradesh
उसके साथी बच्चों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए परंतु पानी के तेज बहाव को देखकर किसी ने भी पानी में उतरने की हिम्मत नहीं दिखाई। पानी में घुमाव भी था, जिसमें फंसकर निकलना मुश्किल था। सुंदर लाल इन्सां ने बताया कि वह और उनके साथी भी अपनी सेवा के दौरान वहां से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नदी में डूब रहे बच्चे को देखा। Himachal Pradesh
उन्होंने अपने साथी को कहा कि गाड़ी को तेज गति से चलकर पुल के पास लेकर मुझे उतार देना। वो जल्दी से पुल के ऊपर पहुंच गए तथा सुंदर लाल ने बच्चे की दूरी को देखकर पानी में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बचाया।
नदी के पानी में बड़े बड़े पत्थर भी थे। पानी का बहाव तेज व घुमावदार था। उसने बताया कि पत्थर पानी के अंदर होने के कारण वो तेज गति से तैर नहीं पा रहा था साथ ही पत्थर से सिर पर चोट लगने का भी डर था। सुंदर लाल इन्सां ने बताया कि वहां लोग तो केवल वीडियो बना रहे थे लेकिन पानी में जाने की हिम्मत नहीं दिखाई। छोटे लाल इन्सां ने बताया कि उसे अपने सतगुरु जी पर पूरा भरोसा था कि वो कुछ नहीं होने देंगे। जब वो बच्चे को सुरक्षित बाहर लेकर आया तो तो सबने इस कम के लिए तालियां बजाई। Himachal Pradesh
जब उन्होंने वहां मौजूद लोगों को पूज्य गुरुजी व डेरा सच्चा सौदा के बारे में बताया तो सभी ने पूज्य गुरुजी का धन्यवाद किया और कहा कि धन्य है ऐसे गुरुजी जिनकी पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए उनके शिष्य दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान भी खतरे में डाल देते हैं। वहीं बच्चे की जान बचाने पर बच्चे के परिवारजनों ने भी पूज्य गुरुजी व सेवादार छोटे लाल इन्सां का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें:– Punjab Flood Update: पंजाब में बाढ़ से 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित, सरकार ने उठाए ये कड़े कदम
Himachal heavy rain damage: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश भारी तबाही! 400 करोड़ की संपत्ति हुई नष्ट, 63 लोग गए मौत के मुँह में
Himachal heavy rain damage: शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अब तक राज्य में बारिश, बादल फटने और बाढ़ जैसी घटनाओं के चलते 63 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि लगभग ₹400 करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, विशेषकर पर्वतीय इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। Himachal Pradesh News
मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित
राज्य का मंडी जिला इस आपदा से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। थुनाग उपमंडल में सड़कों का जाल टूट गया है, बिजली और पेयजल आपूर्ति जैसे आवश्यक सेवाएं बुरी तरह बाधित हैं। जिला प्रशासन द्वारा थुनाग और जंझेली क्षेत्रों में हवाई मार्ग से 246 राशन किट वितरित की गई हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष सचिव डीसी राणा ने बताया कि, “हमारे पास अब तक ₹400 करोड़ से अधिक की क्षति दर्ज की गई है, लेकिन वास्तविक नुकसान इससे अधिक हो सकता है। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान राहत, बचाव और पुनर्स्थापन पर केंद्रित है।”
40 लोग लापता, राहत कार्य जारी | Himachal Pradesh News
मंडी जिले में 40 लोग लापता हैं। गुरुवार को बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना द्वारा खाद्यान्न के पैकेट हवाई मार्ग से गिराए गए हैं और पांच राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार:
150+ घर,
106 मवेशी शेड,
31 वाहन,
14 पुल,
और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
अब तक 164 मवेशी मारे गए हैं, और 402 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 348 मंडी जिले से हैं।
रास्ते और संचार व्यवस्था प्रभावित | Himachal Pradesh News
बारिश और भूस्खलन के चलते 246 सड़कें बंद हैं, जिनमें अकेले मंडी में 145 मार्ग बाधित हुए हैं। इसके अतिरिक्त, 404 ट्रांसफार्मर और 784 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। मनाली-केलांग मार्ग भी सोलंग नाले में बाढ़ के कारण अवरुद्ध हो गया है। वैकल्पिक रूप से यातायात को रोहतांग दर्रे की ओर मोड़ा गया है।
शिमला के ढली क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है, हालांकि जनहानि की सूचना नहीं है। कैथलीघाट-ढली सड़क खंड पर लिंडीधार गांव में सड़क का तटबंध ढहने से लगभग छह मकानों पर खतरा मंडरा रहा है और सेब के अनेक पेड़ नष्ट हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा पूर्व चेतावनी के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। क्षेत्रीय समन्वय कार्य नेटवर्क कनेक्टिविटी की कमी के कारण बाधित है। इसी को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने थुनाग क्षेत्र में ICR (इंट्रा-सर्कल रोमिंग) को सक्रिय किया है। साथ ही, आपातकालीन संचार हेतु ISAT प्रणाली भी तैनात की गई है।
एनडीआरएफ और पुलिस बल तैनात
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा बल (SDRF), पुलिस व होमगार्ड की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। जल शक्ति विभाग ने पेयजल संकट को देखते हुए क्लोरीनीकरण के बाद गुरुत्वाकर्षण आधारित पेयजल योजनाएं लागू की हैं। मंडी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में, विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री जयराम ठाकुर ने बताया कि उनका निर्वाचन क्षेत्र सेराज इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 500 से अधिक घरों को क्षति पहुँची है। Himachal Pradesh News
Earthquake: हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके
शिमला (एजेंसी)। Himachal Pradesh Earthquake: हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 08:42 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 31.48 अक्षांश और 76.95 देशांतर पर सात किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें:– Hathni Kund Barrage: हर साल करोड़ों खर्च होकर भी आखिर क्यों नहीं हो रहा है काम पूरा
DA Hike: सीएम ने एचआरटीसी कर्मचारियों को दिए दिवाली के कई तोहफे! कर दी बड़ी मौज!
HRTC DA Hike: शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के सीएम (Himachal Pradesh CM) सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालकों और परिचालकों को लंबित डीए, ओवर टाइम, मेडीकल बिल भुगतान सहित दिपावली (Himachal Pradesh CM Diwali Gift) के कई तोहफे दिए। वे एचआरटीसी के 50वें स्थापना दिवस के मौके पर पहुँचे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर एचआरटीसी कर्मियो को चार फीसदी डीए देने की घोषणा के साथ इस माह 28 अक्तूबर को वेतन और पैंशन देने का भी ऐलान किया। DA Hike
इसके आलावा नौ करोड़ के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान एचआरटीसी कर्मियों का दो माह में कर दिया जाएगा। जबकि 55 माह से अटके पड़े 97 करोड़ के भत्ते, ओवर टाइम के रूप में 50 करोड़ देने की भी घोषणा की है। 31 मार्च तक सभी लम्बित भुगतान कर दिया जाएगा। DA Hike
Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख में परिवर्तन, अब इस दिन लेंगे शपथ!
Shimla HRTC Bus Accident: शिमला में बस खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत
Shimla HRTC Bus Accident: शिमला (एजेंसी)। शिमला जिले में आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सड़क एवं परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें चालक, परिचालक सहित 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना शिमला जिले में जुब्बल के केंची इलाके में हुई, जब शिमला जिले के रोहड़ू इलाके में कुड्डू-दिलतारी जा रही बस पहाड़ी सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। Shimla News
एक मीडिया रिपोर्ट में एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा, ‘‘यह दुर्घटना सुबह 6:45 बजे हुई, जब बस सड़क पर पलट गई, इसमें चालक और परिचालक के अलावा कुल 5 यात्री सवार थे। तीन घायलों को रोहड़ू के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
Himachal Pradesh: Four people, including the driver, died when an HRTC (Himachal Road Transport Corporation) bus met with a road accident in Chori Kenchi area of Jubbal in Shimla district. Seven people injured in the incident.
(Pic 1: HRTC; pics 2-3: Himachal Pradesh Police) pic.twitter.com/lDFO2Ezs17
— ANI (@ANI) June 21, 2024
मृतकों की पहचान करम दास (चालक), राकेश कुमार (परिचालक), बिरमा देवी और नेपाल निवासी धन शाह के रूप में हुई है। सीएम सुखविंदर सिंह सुखू ने सोशल मीडिया पर मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, ‘‘आज सुबह शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में कुड्डू से गिलटारी जा रही एचआरटीसी डिपो की बस में चालक और परिचालक समेत 4 लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। जिला प्रशासन को मृतकों और घायलों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। घटना में घायल हुए तीन लोगों के उपचार के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को भी कहा गया है।’’ Shimla News
शिमला ज़िले के जुब्बल क्षेत्र में आज सुबह कुड्डू से गिलटाड़ी जा रही HRTC डिपो की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर और कंडक्टर समेत चार लोगों के मृत्यु की सूचना बेहद दुःखद है।
मैं इस दुर्घटना के मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों के सहनशक्ति की कामना करता हूँ।
1/2
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) June 21, 2024
जहरीली शराब ने निगल ली 34 जिंदगियाँ! सीएम के कड़ी कार्रवाई के आदेश
Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल!
शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश की एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। जिला कुल्लू में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार शुक्रवार सुबह तड़के 3:39 बजे कुल्लू जिले में भकूंप के झटके महसूस किए गए। जब भूकंप आया तो लोग नींद में थे। Earthquake
राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी
Kangana Ranaut Slap Case: कुलविंदर कौर की गिरफ्तारी पर भड़के किसान, कही ये बड़ी बात!
Kangana Ranaut Slap Case: नई दिल्ली (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत को किसानों के विरोध के खिलाफ उनकी पुरानी टिप्पणी पर थप्पड़ मारने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर को कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। Kangana Ranaut
उल्लेखनीय है कि गुरुवार, 6 जून को, हिमाचल प्रदेश के मंडी से नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी सांसद दिल्ली जाने से पहले चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच से गुजर रही थीं, तो कुलविंदर कौर ने किसानों के प्रति की गई टिप्पणी के विरोध स्वरूप गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद कांस्टेबल के खिलाफ एफआई आर दर्ज की गई तथा उसे नौकरी से निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।
इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने दावा किया कि कांस्टेबल ने उनके मुंंह पर थप्पड़ मारा और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। कंगना ने एक वीडियो संदेश के साथ एक्स पर एक पोस्ट शेयर की और कहा, ‘‘पंजाब में आतंक और हिंसा में चौंकाने वाली वृद्धि।’’ Kangana Ranaut
कौर ने कहा कि उनकी मां भी प्रदर्शनकारी किसानों में शामिल थीं
किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली कौर ने कहा कि उनकी मां भी प्रदर्शनकारी किसानों में शामिल थीं। उन्होंने बताया, ‘‘कंगना ने बयान दिया था कि किसान दिल्ली में इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि उन्हें 100 रुपये या 200 रुपये दिए जा रहे हैं।’’
इस बीच, संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने कहा कि वह हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन अगर कोई कार्रवाई की जाती है तो वह सुनिश्चित करेंगे कि सीआईएसएफ कांस्टेबल को नौकरी मिले।
ददलानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, ‘‘मैं कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन मैं इस @ङ्माा्रू्रं’_ू्र२ा कर्मी के गुस्से की जरूरत को पूरी तरह समझता हूँ। अगर सीआईएसएफ द्वारा उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो मैं सुनिश्चित करूँगा कि अगर वह इसे स्वीकार करना चाहे तो उसके लिए नौकरी हो। जय हिंद। जय जवान। जय किसान’’।
किसान संगठनों ने किया कौर का समर्थन | Kangana Ranaut
इस बीच, किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने संयुक्त रूप से कहा कि वे कुलविंदर कौर के समर्थन में खड़े हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के जगजीत सिंह दल्लेवाल के हवाले से बताया गया, ‘‘कांस्टेबल के साथ कोई अन्याय न हो, इसके लिए 9 जून को मोहाली में, मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक एक ‘इंसाफ मार्च’ निकाला जाएगा’’। Kangana Ranaut
Stock Market Today : चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने कमाए 5 दिनों में 584 करोड़ रुपये! जानें कैसे?
Lok Sabha Election 2024: मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने करवा रखी हैं 50 एलआईसी पॉलिसियां!
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने किया अपनी चल-अचल संपत्ति का खुलासा!
Lok Sabha Election 2024: मंडी (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने 14 मई को दायर अपने चुनावी हलफनामे के अनुसार, 62.92 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति और 28.73 करोड़ रुपये की चल संपत्ति की घोषणा की, जिसमें मर्सिडीज मेबैक जैसी तीन लक्जरी कारें शामिल हैं।
उनके चुनावी हलफनामे से पता चला कि रनौत पर 17.38 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां हैं, साथ ही 2 लाख रुपये नकद और लगभग 1.35 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस है। उनके पास मुंबई, पंजाब और मनाली में भी संपत्ति है और उनके पास तीन लक्जरी कारें हैं, जिनमें 3.91 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने घोषणा की कि उनके पास 5 करोड़ रुपये मूल्य का 6.70 किलोग्राम सोना, 5 लाख रुपये मूल्य की 60 किलोग्राम चांदी और लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य के 14 कैरेट हीरे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास कोई कृषि या गैर-कृषि भूमि नहीं है और उनके पास 50 एलआईसी पॉलिसियां हैं। Kangana Ranaut
लेकिन तमाम खुलासों के बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री की भारतीय जीवन बीमा निगम की 50 पॉलिसियों ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा है, जिसकी नेटिजन्स ने विभिन्न प्रतिक्रिया दी है।
अपना नामांकन दाखिल करने के बाद, रनौत ने कहा, ‘‘आज मैंने मंडी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। मंडी से चुनाव लड़ने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व की बात है… मैं बॉलीवुड में सफल रही हूं और मुझे उम्मीद है कि मुझे राजनीति में भी सफलता मिलेगी…’’ उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके खिलाफ 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें तीन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और चार मानहानि के मामले शामिल हैं। Kangana Ranaut
Hridyansh: लाखों दुआओं और साढ़े सत्रह करोड़ के इंजेक्शन से बच सकेगी हृदयांश की जिंदगी!
10th Result 2024 : दसवीं की छात्रा रिधिमा ने 699 अंक लेकर रचा इतिहास
धर्मशाला (ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE 10th Result 2024) ने मंगलवार को दसवीं कक्षा का नतीजा जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड का परिणाम 74.61 प्रतिशत रहा। हमीरपुर के नादौन के राजकीय गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा रिधिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक लेकर इतिहास रचा है। 10th Result 2024
हिमाचल प्रदेश में अव्वल स्थान पर आने वाली रिधिमा 99.86 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर मात्र एक अंक पीछे कांगड़ा के न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की कृतिका शर्मा 698 अंकों के साथ रही। कृतिका ने 99.71 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट में दूसरा स्थान बनाया है। तीसरा स्थान फिर एक अंक के अंतर से तीन छात्रों ने साझा किया है। बिलासपुर के राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बर्थिन के शिवम शर्मा, ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल रोहडू, शिमला की धृति तेगटा व भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल बैजनाथ की रूशिल सूद ने ने 697 अंकों के साथ 99.57 प्रतिशत अंक हासिल कर दसवीं की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि मार्च 2024 में संचालित दसवीं कक्षा की नियमित, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार व अनुपूरक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा ली गई परीक्षा में कुल 91622 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 67988 छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि अनुत्तीर्ण परीक्षा 12613 रहे। जिसके आधार पर पास प्रतिशतता 74.61 प्रतिशत रही। वहीं अनुपूरक परीक्षार्थियों की संख्या 10474 रही। 10th Result 2024
Summer Vacations Cancelled: इन बच्चों की गर्मी की छुट्टियां हुई कैंसल! सरकार का फैसला!