Hansi News - Sach Kahoon Hindi

टी-कनेक्शन की मांग पर चानौत के ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग को लेकर गांव चानौत में पिछले 33 दिनों से चल रहे आंदोलन ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया। बुधवार देर रात धरना स्थल पर प्रशासन और पुलिस की टीम के पहुंचने के बाद उपजे विवाद के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ ट्रैक्टर मार्च निकाला और जिला सचिवालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

गांव चानौत से निकला ट्रैक्टर मार्च जींद रोड के रास्ते हांसी पहुंचा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर के अधिकांश मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई थी और ग्रामीणों को निर्धारित मार्ग से ही जिला सचिवालय तक पहुंचने की अनुमति दी गई। ट्रैक्टरों के लंबे काफिले के साथ पहुंचे ग्रामीणों और किसानों ने सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

जिला सचिवालय पहुंचने पर आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त डॉ. राहुल नरवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग दोहराई कि राजली-हांसी पेयजल पाइपलाइन उनके गांव से होकर गुजर रही है, इसलिए चानौत गांव को भी टी-कनेक्शन देकर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। धरना समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन ग्रामीणों की जायज मांग को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और आंदोलन को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है।

उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि बुधवार रात पुलिस सिविल प्रशासन के अनुरोध पर धरना स्थल पर पहुंची थी। आमरण अनशन पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन धरना कमेटी द्वारा उनकी आवश्यक चिकित्सीय जांच तक नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि अनशन पर बैठे किसी भी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती है या कोई अप्रिय घटना होती है तो संबंधित धरना कमेटी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना दिखाई दे रही है।

बुधवार देर रात धरना स्थल पर बढ़ा तनाव

बुधवार देर रात करीब दो बजे प्रशासन, पुलिस, चिकित्सकों और एंबुलेंस के साथ धरना स्थल पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि टीम आमरण अनशन पर बैठे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने गई थी, जबकि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों को जबरन उठाने का प्रयास किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ युवाओं के साथ धक्का-मुक्की की गई, जबकि पुलिस ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कार्रवाई को पूरी तरह शांतिपूर्ण बताया। घटना के बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर मार्च के रूप में जिला सचिवालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

सूरज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी के हिसार मार्ग स्थित एनएच-10 मार्केट में 31 मई को हुए चर्चित सूरज हत्याकांड में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की जांच अभी जारी है।

गौरतलब है कि एनएच-10 स्थित जोकी शोरूम के प्रबंधक सूरज की कुछ युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के भाई दीपक जैन की शिकायत पर थाना सदर हांसी में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी साहिल बामल निवासी हिसार और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद सीआईए और थाना सदर हांसी की टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी।

इसी कड़ी में एसटीएफ हिसार के टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अनुप और थाना सदर हांसी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव निवासी दुर्गा कॉलोनी, हिसार और रवि निवासी दुर्गा कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मुख्य आरोपी साहिल बामल के करीबी मित्र हैं और हत्या की वारदात में शामिल थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी गौरव के खिलाफ थाना सिविल लाइन हिसार में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत पहले से दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, घटना में प्रयुक्त हथियार तथा पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

युवक को कुएं में लटकाकर पीटने पर पुलिस ने किया केस दर्ज
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोरखी गांव में चोरी के संदेह में एक युवक को हाथ-पैर बांधकर कुएं में उल्टा लटकाने और डंडों से पीटने के मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान सोरखी निवासी बारूराम के रूप में हुई है। बारूराम ने बताया कि वह स्टील की ग्रिल और गेट बनाने का काम करता है। उसके अनुसार एक जून को वह अपने एक परिचित के साथ भाटोल गांव जा रहा था। रास्ते में शौच के लिए रुकने पर कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और चोर बताकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बारूराम का आरोप है कि युवकों ने उस पर मोटर चोरी का आरोप लगाया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे कुएं में उल्टा लटका दिया। इसके बाद डंडों से उसकी पिटाई की गई। बाद में उसे डायल-112 पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के बाद उसी शाम उसे छोड़ दिया गया। सोरखी चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर पवित्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है।

सरपंच ने भी मारपीट को बताया गलत

गांव के सरपंच रामचंद्र ने कहा कि युवक के खिलाफ चोरी और नशे से जुड़े आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए जाते रहे हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पर संदेह था तो उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पाइपलाइन से कनेक्शन की मांग को लेकर धरना 21वें दिन भी जारी
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। गांव चैनत में भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से पानी का कनेक्शन देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को धरना 21वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए धरना स्थल से खरकड़ी मोड़ तक प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली तथा सरकार के पुतले फूंककर रोष प्रदर्शन किया।

धरना कमेटी ने घोषणा की है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 9 जून से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि कई ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, आमरण अनशन पर बैठने के लिए तैयार हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले आंदोलन के समर्थन में 51 महिलाओं और 101 पुरुषों ने सांकेतिक भूख हड़ताल में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई थी।

पाइपलाइन से छह इंच कनेक्शन की मांग

आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से गांव चैनत को भी छह इंच का पानी कनेक्शन दिया जाए। उनका कहना है कि पाइपलाइन गांव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है, इसलिए ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि किसानों की भूमि से होकर बिछाई गई पाइपलाइन को उखाड़ने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

उनका आरोप है कि किसानों की सहमति और मांगों की अनदेखी की गई है। धरना कमेटी ने स्पष्ट किया कि जब तक गांव को भाखड़ा पाइपलाइन से पानी का कनेक्शन देने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा।

Hansi News: पाइपलाइन से पानी कनेक्शन की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।

चैनत में आंदोलन तेज करने की घोषणा, भूख हड़ताल के बीच 56 लोगों पर दो मुकदमे दर्ज
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: बिजली और पेयजल की मांग को लेकर गांव चैनत में चल रहा आंदोलन अब और तेज होता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने बुधवार से 51 महिलाओं को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठाने तथा गुरुवार से 101 पुरुषों द्वारा अनशन शुरू करने की घोषणा की है। वहीं शुक्रवार को विरोध स्वरूप सरकार की शव यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया है। धरना कमेटी सदस्य एवं पूर्व सरपंच सत्यवान ने बताया कि ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन को अगले चरण में ले जाने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उनका विरोध हांसी शहर को पानी देने के खिलाफ नहीं है, बल्कि वे गांवों के लिए भी पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है।

पुलिस ने 31 नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

सोमवार को भाखड़ा पेयजल लाइन उखाड़ने के प्रयास और सड़क जाम की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने, सड़क जाम करने तथा बिजली का खंभा उखाड़ कर मुख्य सड़क पर रखने जैसी गतिविधियां कीं।

पहले मामले में पुलिस ने 31 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें धरने का संचालन कर रहे अनूप चानौत, पूर्व सरपंच सत्यवान, सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु, बिंदु हुड्डा समेत कई ग्रामीण शामिल हैं। वहीं दूसरे मामले में तीन नामजद तथा 25 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पाईपलाईन उखाड़ने के आरोप में ट्रैक्टर  मालिक को नोटिस

सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वहीं पाइपलाइन उखाड़ने के दौरान इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर के मालिक दयानंद को भी प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। दयानंद का कहना है कि पाइपलाइन उनकी जमीन से बिना अनुमति और उचित मुआवजे के बिछाई गई थी। धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों का आरोप है कि कई किसानों की जमीनों में उनकी सहमति के बिना पाइप लाइन डाली गई है, जिससे खेती कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Hansi News: (02 हांसी 1) चैनत गांव में पेयजल और बिजली की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण एवं महिलाएं।

Hansi News: चैनत गांव में पेयजल और बिजली की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण एवं महिलाएं।

Bhakra Pipeline: भाखड़ा पाइपलाइन पर बवाल, उग्र ग्रामीणों ने जाम किया हांसी-बरवाला रोड
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: गांव चैनत में भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से गांव को पानी का कनेक्शन देने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को उग्र रूप ले बैठा। धरने के 17वें दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण हथौड़े और लोहे की रॉड लेकर पाइपलाइन स्थल पर पहुंच गए और पाइपलाइन को उखाड़ने का प्रयास किया। जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो उन्होंने हांसी-बरवाला मार्ग पर बड़े पाइप रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजेश खोथ, डीएसपी रविंद्र सांगवान, सदर थाना प्रभारी सदानंद सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा, लेकिन अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच बातचीत के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया। करीब ढाई घंटे बाद हांसी-बरवाला मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

ग्रामीणों ने कनेक्शन की मांग दोहराई

ग्रामीण पिछले 17 दिनों से धरने पर बैठे हैं और उनकी मांग है कि राजली-हांसी पेयजल पाइपलाइन से उनके गांव को भी पेयजल कनेक्शन दिया जाए। उनका कहना है कि जब पाइपलाइन गांव से होकर गुजर रही है तो उन्हें भी इसका लाभ मिलना चाहिए। दूसरी ओर प्रशासन का तर्क है कि यह परियोजना विशेष रूप से हांसी शहर की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है।

किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि यदि उनके पास जेसीबी मशीन होती तो सोमवार को ही पाइपलाइन उखाड़ दी जाती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता दशरथ मलिक ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और गांव व शहर के लोगों को आमने-सामने खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।

शहरवासियों ने भी प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

उधर, हांसी शहर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शहरवासी भी सक्रिय हो गए हैं। गांव चैनत में विरोध के चलते रुके निर्माण कार्य के बीच वार्ड नंबर-4 के पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद अजय सैनी के नेतृत्व में नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला सचिवालय पहुंचा और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि हांसी शहर की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान के लिए शुरू की गई भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन परियोजना का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। नागरिकों ने कहा कि पिछले 17 दिनों से चल रहे विरोध के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे परियोजना के समय पर पूरा होने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

80 करोड़ रुपये की परियोजना पर टिकी निगाहें

अजय सैनी ने कहा कि गांव और शहर दोनों क्षेत्रों को पर्याप्त पानी मिलना चाहिए, लेकिन शहर की महत्वपूर्ण पेयजल परियोजना को बाधित करना उचित नहीं है। उन्होंने राजनीतिक दलों और नेताओं से इस संवेदनशील विषय पर राजनीति से दूर रहने की अपील भी की। राजली-हांसी पेयजल पाइपलाइन परियोजना अमृत योजना के तहत लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है।

करीब 30 किलोमीटर लंबी यह पाइपलाइन बरवाला के राजली भाखड़ा हेड से हांसी शहर तक बिछाई जा रही है, जिसका उद्देश्य शहर की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करना है। फिलहाल निर्माण कार्य चैनत गांव तक पहुंच चुका है, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण आगे का काम प्रभावित हो रहा है। अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली ग्रामीणों की बैठक और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Hansi News: हांसी-बरवाला मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण, पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते प्रदर्शनकारी।

हांसी में शोरूम के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी के एनएच-10 स्थित एक मार्केट में शनिवार रात जॉकी शोरूम के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले युवक घटना के बाद काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मृतक की पहचान हिसार निवासी 24 वर्षीय सूरज जैन के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से जॉकी शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह शोरूम के बाहर मौजूद था, तभी उसके कुछ दोस्त बताए जा रहे युवक काली स्कॉर्पियो में वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों और सूरज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले सूरज ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक पहले सूरज के पास पहुंचता है और उससे बातचीत करता है। इसके बाद दूसरा युवक उसे थप्पड़ और लात मारते हुए कुछ दूरी तक ले जाता है। फुटेज के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने अपनी पैंट की जेब से चाकू निकाला और सूरज के पेट में वार कर दिया।

हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल सूरज कुछ देर बाद जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों और शोरूम कर्मचारियों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉच्युर्री में रखवाया गया है। हत्या की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

हांसी सदर थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक से कुछ लोग मिलने आए थे। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Hansi News:अस्पताल में पहुंचे डीएसपी रविन्द्र सांगवान।

हांसी में दूध के खेल पर सीएम फ्लाइंग का बड़ा एक्शन, चिलिंग प्लांट पर रेड से मचा हड़कंप
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी जिले के नजदीकी गांव ढाणी पीर वाली स्थित महादेव डेरी रॉ मिल्क चिलिंग प्लांट पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते यानी सीएम फ्लाइंग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेरी कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस रेड के दौरान टीम ने हजारों लीटर दूध की जांच की और सैंपल लेकर लैब भेज दिए। कार्रवाई के दौरान प्लांट में कई तरह की अनियमितताएं भी सामने आई हैं, जिनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता जींद की टीम ने फूड सेफ्टी विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए बुधवार को महादेव डेरी रॉ मिल्क चिलिंग प्लांट पर दबिश दी। रेड के दौरान प्लांट में मौजूद दूध और अन्य डेयरी सामग्री की बारीकी से जांच की गई। टीम ने बड़ी मात्रा में दूध के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा है, ताकि दूध की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की पुष्टि की जा सके।

इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर रोहताश, जो सीएम फ्लाइंग जींद, सोनीपत और हांसी के इंचार्ज हैं, ने टीम का नेतृत्व किया। टीम में सब इंस्पेक्टर विजेंद्र, सब इंस्पेक्टर पवन, एएसआई कर्मबीर और एएसआई चरण सिंह शामिल रहे। वहीं फूड सेफ्टी विभाग की ओर से एफएसओ काजल मेहता ने जांच प्रक्रिया को पूरा कराया।

जांच के दौरान चिलिंग प्लांट में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद अधिकारियों ने संबंधित रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फूड सेफ्टी विभाग और मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने साफ कहा है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए आगे भी जिलेभर में लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

ढाणी केंदू में आग लगने से घर में रखा सामान राख, छत गिरी
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी क्षेत्र के गांव ढाणी केंदू में मंगलवार शाम एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया और मकान की छत भी गिर गई। हादसे के समय घर में 3 साल के बच्चे समेत महिलाएं और अन्य बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

पीड़ित रामनिवास सैनी ने बताया कि वह रंग-रोगन का काम करता है और घटना के समय काम पर गया हुआ था। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। आग में कूलर, पंखे, वाशिंग मशीन, पानी की मोटर और रंग-रोगन का सामान सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि रसोई में रखा गैस सिलेंडर समय रहते बाहर निकाल लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।

Hansi News: आग लगने से जले सामान को निकालता परिवार, घर का जला हुआ सामान।

पानी-बिजली की मांग पर उबाल: चैनत गांव का धरना सातवें दिन पहुंचा, रोड जाम की चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी के नजदीकी गांव चैनत में बिजली और पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया। लगातार छह दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने शुक्रवार को हांसी-बरवाला रोड जाम करने का ऐलान किया, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम राजेश खोथ, डीएसपी रविंद्र सांगवान, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

धरने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी शामिल रहीं। महिलाओं ने हांसी-बरवाला रोड पर मटके फोड़कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गांव में बिजली और पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।

मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश खोथ ने ग्रामीणों से कहा कि रोड जाम करने से आम जनता को परेशानी होगी और समाधान निकलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को पांच सदस्यीय कमेटी बनाने का सुझाव दिया ताकि उनकी मुलाकात विभाग के उच्च अधिकारियों से करवाई जा सके और उनकी समस्याओं को विस्तार से रखा जा सके। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल रोड जाम का फैसला वापस ले लिया।

गांव के सरपंच हिमांशु ने बताया कि लगातार धरना देने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला तो ग्रामीणों ने मजबूरी में रोड जाम करने का निर्णय लिया था। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण शुक्रवार शाम तक आपसी सहमति से पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करेंगे, जो उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर गांव की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी।

वहीं गांव निवासी अनूप सिंह ने कहा कि जिस पाइपलाइन से शहर के लोग पानी पी रहे हैं, उस पर ग्रामीणों का भी बराबर का हक है। उन्होंने प्रशासन को 25 मई तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि तब तक गांव के लिए आने वाली पाइपलाइन का टेंडर जारी नहीं किया गया तो ग्रामीण खुद अपने स्तर पर पाइपलाइन से कनेक्शन जोड़ने को मजबूर होंगे।

धरने में बड़ी संख्या में किसान नेता, ग्रामीण पुरुष और महिलाएं शामिल रहे। रोड जाम की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया हुआ था।

इस दौरान पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन संजीव त्यागी ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्दी ही उनकी समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Nanded Sahib Special Train: 15 मई को सिरसा से रवाना होगी नांदेड़ साहिब के लिए स्पेशल ट्रेन
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ की विशेष तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। योजना के तहत दूसरी स्पेशल ट्रेन 15 मई को सिरसा से श्रद्धालुओं को लेकर नांदेड़ साहिब के लिए रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

डीसी राहुल नरवाल ने बताया कि इस यात्रा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह यात्रा पूर्णत: नि:शुल्क रखी गई है। योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ आधार पर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के वे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद हांसी स्थित जिला लघु सचिवालय में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में सूचना देना भी अनिवार्य होगा।

Hansi News: हांसी के उपयुक्त डॉ राहुल नरवाल व ट्रेन की सांकेतिक फोटो

हांसी में ड्रग कंट्रोल अधिकारी की छापेमारी, तीन मेडिकल स्टोर जांचे—एक को नोटिस
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: शनिवार को हांसी में ड्रग कंट्रोल अधिकारी डॉ अजय कुमार ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। इस दौरान दवाइयों के स्टॉक, रिकॉर्ड और प्रतिबंधित दवाओं की गहन जांच की गई। जांच के दौरान सुभाष मेडिकल हॉल, भाटिया मेडिकल हॉल और जीवन ज्योति मेडिकल हॉल को चेक किया गया। निरीक्षण में एक मेडिकल स्टोर पर कुछ खामियां पाई गईं, जिस पर विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। डॉ अजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए चेतावनी है कि वे अपने रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट रखें।

उन्होंने कहा कि दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे, वैध लाइसेंस और स्टॉक रजिस्टर का सही रखरखाव अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड में गड़बड़ी या स्टॉक रजिस्टर में कमी मिलने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि अवैध दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जा सके और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।