Kaithal Crime - Sach Kahoon Hindi

Haryana News: दो लग्जरी कारों में 305 किलो डोडा पोस्त भरकर ले तक रहे चार गिरफ्तार
कैथल। हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह दो लग्जरी कारों-बीएमडब्ल्यू और फॉक्सवैगन- से 305 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सभी पंजाब के पटियाला जिले के रहने वाले हैं। Haryana News

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम डीएसपी सुशील प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने हाईवे पर नाकाबंदी की। जांच के दौरान दोनों कारों की डिग्गियों से 21 कट्टों में भरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह माल राजस्थान से पंजाब ले जा रहे थे।

डीएसपी ने बताया कि चारों में से दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने लग्जरी कारों का इस्तेमाल इसलिए किया ताकि पुलिस को शक न हो और जांच से बचा जा सके। इनमें से एक कार उत्तर प्रदेश और दूसरी गुरुग्राम नंबर की है। पुलिस अब इन वाहनों की मालिकाना जानकारी और वैधता की जांच कर रही है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस की “नशे के विरुद्ध युद्ध” अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि एसआई रमेश और मुकेश के नेतृत्व में की गई यह छापेमारी नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार साबित हुई है। Haryana News

हरियाणा में ये क्या हो रहा है, कैथल में चाकुओ से गोदकर कर दी 17 वर्षीय युवक की हत्या, पिछले 44 दिन में हत्या की तीन बड़ी वारदाते
Kaithal Crime: कैथल (सच कहूँ न्यूज़ ) जिले के एक गांव में 17 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक खाना खाने के बाद गली में घूम रहा था, तभी कुछ लडको ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की पहचान थेह मुकेरियां निवासी जयमल के रूप में हुई है। गांव के लोगों ने इसकी सूचना गुहला पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मौके पर घायल युवक के पास से चाकू व खंजर भी मिले। अभी तक हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

OMG News: वैज्ञानिकों को 71000 वर्ष पहले की महिला का कंकाल मिला, जांच हुई तो ये हुए बड़े खुलासे…

जानकारी के अनुसार मृतक जयमल शुक्रवार रात को अपने गांव थेह मुकेरियां में गली में टहल रहा था। तभी स्कूल के पास कई युवकों ने जयमल पर चाकूओं से ताबड़तोड़ 10 से 15 बार वार किया गया । हमले में जयमल गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी से फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजन गुहला के अस्पताल में लेकर गये लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजिंद्र अस्पताल पटियाला रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घर का इकलौता बेटा, दिव्यांग बहन, पिता का सहारा | Kaithal Crime

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जयमल के परिवार में उसके माता-पिता और एक बहन है। बहन और पिता दिव्यांग हैं। जयमल परिवार की इकलौता बेटा था, जो दिहाड़ी कर घर चलाता था। जयमल की मौत से परिवार में मातम छाया है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

गहनता से की जा रही जाँच : एसएचओ

गुहला थाना एसएचओ विजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। किशोर के शव का पटियाला में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। उसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर
कैथल (सच कहूं/ कुलदीप नैन)। कैथल में तीन बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद कैथल शहर थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंच चुकी है। घायल युवक ने बताया कि बदमाशों ने उसके सीने में एक गोली मारी है। घायल की पहचान रवि प्रकाश निवासी दिल्लोवाली गांव के तौर पर हुई है। Kaithal News

बदमाशों ने सीने पर गोली मारी | Kaithal News

रवि प्रकाश दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर से बाइक वाली रेहडी पर अपने गांव जा रहा था, जब वह गढ़ी गांव के पास पहुंचा, तभी ड्रेन पर ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाया हुआ था, पुलिस के डर से जब उसने अपनी बाइक वापस मोडी तभी एक बाइक पर पीछे से आ रहे तीन बदमाशों ने उसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। इसके साथ ही आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। तभी उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाल कर उसके सीने पर गोली चला दी, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

थाना शहर प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि तीन बदमाशों द्वारा एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घटना करीब डेढ़ बजे की बताई गई है। उन्होंने कहा कि युवक के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Kaithal News

बेटे भव्य की मामूली अंतर से हार के बाद जनता के सामने भावुक हुए कुलदीप बिश्नोई

कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सफाई के नाम पर हुए करोड़ो के घोटाले में 7 गिरफ्तार
कोरोना काल में फर्जी बिल बनाकर किया था 7 करोड़ का घोटाला | Kaithal News

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: कैथल जिले में कोरोना काल के समय में सफाई नाम पर जो घोटाला हुआ था उसमें एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कारवाई कैथल में देखने को मिली। प्रदेश भर से लगभग 10 टीमें जांच में लगी हुई थी जिन्होंने फील्ड में उतरकर जगह-जगह छापेमारी की। करोड़ों रुपए का सफाई घोटाला करने वाले कई ठेकेदार व अधिकारी कर्मचारी गिरफ्तार किए हैं। वहीं बाकियों की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस टीम कई ठिकानों पर दबिश दे रही। एंटी करप्शन ब्यूरो पिछले 4 साल से मामले की जांच कर रही थी। Kaithal News

एसीबी की टीम ने एक्सईएन, जेई व एक लेखाकार सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार ठेकेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों ने फर्जी बिल बनाकर 7 करोड़ रुपए का घोटाला किया था। एसीबी ने रोहतक में कार्यरत एक्सईएन नवीन, पिहोवा में कार्यरत जेई जसबीर, नारनौल में कार्यरत लेखाकार कुलवंत सहित गांव फतेहपुर निवासी ठेकेदार अभय संधू, गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग, पूंडरी निवासी अनिल और राजेश को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी आठ आरोपियों की ओर गिरफ्तारी किया जाना बाकी है।

10 में से सिर्फ 3 करोड़ के हुए काम | Kaithal News

इस मामले में 2021 में आई 16 करोड़ों रुपये की राशि मंजूर हुई थी जिसमे से 10 करोड़ की राशि गांव में सफाई पर खर्च होनी थी। इसमें से आरोपियों ने गांवों में तीन करोड़ रुपये के तो काम करवाए जबकि सात करोड़ रुपये की राशि का खुद गबन कर गए। गबन की गई राशि कागजों में तो खर्च हुई दिखाई गई, लेकिन गांव में सफाई नहीं हुई | अधिकारी कर्मचारियों ने फर्जी बिल तैयार कर विभिन्न फर्मों को राशि जारी कर दी। पहले इसकी जाँच एडीसी द्वारा की जा रही थी लेकिन बीच में जाँच रोककर विजिलेंस को दी गयी। पूरे मामले में एसीबी के डीजीपी अभिताभ ढिल्लों व अंबाला के एसपी कुशल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। जबकि इस मामले में डीएसपी पवन और ओमप्रकाश भी जांच कर रहे हैं।

एसीबी की टीम लम्बे समय से डाटा एकत्रित करने में लगी हुई थी। गाँव गाँव जाकर पूछताछ की जा रही थी कि कहा किस तालाब की सफाई हुई, कहा नहीं हुई , कितने पैसे का गबन हुआ। ये सारा डाटा जब इक्कठा हो गया तब जाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एसीबी की टीम के अनुसार जिप के पूर्व डिप्टी सीईओ जसविंद्र इसके मुख्य आरोपी हैं। इन आरोपियों ने फर्जी बिल बनाकर राशि पास करवाई थी और बाद में गांवों में काम न करवा उसे अपने खातों में डाल दिया था। Kaithal News

शक के दायरे में

तत्कालीन समय के सीईओ, एसडीओ , जेई , एक्शन, क्लर्क सभी शक के दायरे में है क्योकि सभी के साइन होने के बाद ही कोई बिल पास होता है इसलिए एसीबी सभी को शक की निगाह से देखते हुए कार्रवाई में शामिल कर रही है

वर्ष 2020-2021 में सरकार की ओर से जिला परिषद के माध्यम से गांवों में सफाई के लिए जारी की गई विशेष ग्रांट में 15 लोगों ने करीब सात करोड़ रुपये का गबन किया है। इस मामले में अभी तक पंचायती राज के एक्सईएन, जेई व लेखाकार और ठेकेदार सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महेंद्र सिंह, एसीबी जांच अधिकारी

विधायक लीला राम ने उठाया था मुद्दा | Kaithal News

इस मामले में भाजपा सरकार के मौजूदा विधायक लीला राम ने शिकायत दर्ज करवाते हुए अधिकारी और कर्मचारियों पर आरोप लगाए थे कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते बिना काम करवाए फर्जी बिल तैयार कर फर्मों के खाता में राशि डाली दी गई।

किसने कितने का किया घोटाला

नवीन के खाते में 78 लाख रुपए, जसबीर के खाते में 26.89 लाख रुपए, दिलबाग ढुल के खाते में 1 करोड़ 62 लाख रुपए, अभय संधू 47 लाख , अनिल के खाते में 67 लाख , राजेश के खाते 41 लाख रूपए फर्जी तरीके से गए।

यह भी पढ़ें:– मारपीट करके एक लाख रुपये छीनने का आरोप

एसपी की फेक आईडी बनाकर मांगें 25 हजार
साइबर ठग की पहचान करने के लिए जांच में जुटी पुलिस

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। कैथल में अज्ञात द्वारा कैथल के एसपी मकसूद अहमद की इंस्टाग्राम आईडी पर फोटो लगाकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कैथल के एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि उन्होंने सूचना मिली है कि उसकी किसी ने नकली इंस्टाग्राम आईडी बना ली है। नकली आईडी से संदेश भेजकर आरोपी ने कुछ रुपयों की मांग की है।

यह भी पढ़ें:– प्रत्येक प्रवासी पंजाबी की शिकायत का निपटारा करेगी सरकार: धालीवाल

पहले अज्ञात व्यक्ति ने किसी के पास हेलो का संदेश भेजा है। उसके बाद क्या हाल है। इसके बारे में जानकारी ली है। फिर अज्ञात ने कहा कि आपसे एक काम है। उसके बाद बोला की आपके पास फोन-पे है क्या। कुछ रुपयों की जरूरत है। वह ये रुपये कल वापिस कर देगा। साइबर थाना की पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी पर एसपी मकसूद अहमद की 12 फोटो लगाई हुई हैं।

पहले डीएसपी की फोटो से मांगे थे रुपए

करीब एक महीने पहले भी कलायत के डीएसपी सज्जन सिंह की फोटो व्हाट्सएप पर लगा कर उनकी जान पहचान के एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये ठगे थे। अब पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को कस्टडी में लिया है। लोग जागरूक रहें: एसपी ने उनकी इंस्टाग्राम पर नकली आईडी बनाने को लेकर स्वयं जानकारी दी है। उसमें लिखा है कि किसी ने फेक आईडी बनाई है और वह अब रुपयों की मांग कर रहा है। इसलिए सचेत रहे। इस आईडी की रिपोर्ट करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।