Drug Free Campaign - Sach Kahoon Hindi

फरीदाबाद में 'ड्रग्स फ्री हरियाणा' कैंपेन का समापन, 16 दिन चला अभियान ढाई लाख लोगों को किया जागरूक
फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Drug-Free Haryana: मुख्यमंत्री नायब सैनी के 'नशा मुक्त हरियाणा' सपने को साकार करने के लिए फरीदाबाद पुलिस और हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतर्राष्ट्रीय ड्रग निरोधक दिवस के मौके पर एनएचपीसी कॉम्प्लेक्स, सूरजकुंड रोड में संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की प्रेरणा और एडीजीपी संजय कुमार के मार्गदर्शन में 11 जून को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सरसा से यह 16 दिवसीय जागरूकता यात्रा शुरू हुई थी।

सरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, कैथल, झज्जर, सोनीपत और गुरुग्राम होते हुए यात्रा 26 जून को फरीदाबाद पहुंची।  कार्यक्रम का आयोजन एनएचपीसी के सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम का आरंभ जीएम आशुतोष मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जीएम राजेश ने दिया। पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर राठी कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम में एसीपी एनआईटी विनोद कुमार, एसीपी बल्लभगढ़ रवि कुमार, डीएसपी जितेंद्र राणा, हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो व फरीदाबाद पुलिस के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम और विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्य, अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

परिवार के सहयोग से छूट सकता है नशा: डीसीपी

मुख्य अतिथि डीसीपी मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस ने पिछले एक साल में 500 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम कर करीब 2.50 लाख लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा, "दृढ़ संकल्प, परिवार के सहयोग और खेलकूद से नशे की आदत छूट सकती है। भारत में संयुक्त परिवार का सिस्टम है, जिससे नशा छोड़ने में आसानी होती है।" उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में 5 लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें, तो यह पुलिस की लड़ाई में बड़ा योगदान होगा।

वर्दीधारी है तो हम सुरक्षित हैं: डॉ. भट्टाचार्य

एनएचपीसी के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. वत्सल और डॉ. सतरूपा भट्टाचार्य ने भी विचार रखे। डॉ. भट्टाचार्य ने कहा, "वर्दीधारी है तो हम सुरक्षित हैं।" कार्यक्रम का संचालन पुलिस मुख्यालय पंचकूला के प्रभारी आउटरीच राजीव रंजन ने किया। निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग ने शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में चित्र कलाकार फरहीन, किशोर, सफिया, मोनिका व इकरा की नशे के दुष्परिणामों पर पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रहीं।

फतेहाबाद पुलिस की संवेदनशीलता! युवक को दी नई जिंदगी
युवक ने नियमित काउंसलिंग, पुलिस की निगरानी में नशे को कहा अलविदा

Fatehabad Police: फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। कभी नशे की गिरफ्त में फंसा 21 वर्षीय युवक आज आत्मसम्मान और जिम्मेदारी के साथ अपने परिवार का कारोबार संभाल रहा है। गांव भिरडाना निवासी युवक की यह कहानी न केवल एक युवक की वापसी है, बल्कि संवेदनशील पुलिसिंग और समाजिक सहयोग की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई है। युवक मनीष ने बताया कि तीन वर्ष पहले एक शादी समारोह में दोस्तों के कहने पर उसने पहली बार शराब पी। कुछ नहीं होता कहकर शुरू हुई यह आदत धीरे-धीरे अफीम, भूकी पोस्त, चिट्टा और मेडिकल नशे तक पहुंच गई। नशे की लत बढ़ने के साथ परिवार का ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित होने लगा। आर्थिक हालात बिगड़ने लगे और सामाजिक दूरी भी बढ़ती गई। मनीष खुद को परिवार पर बोझ समझने लगा और जीवन निराशा में डूब गया। Fatehabad News

मां की पुकार बनी उम्मीद

भिरडाना में आयोजित एक शिविर के दौरान युवक की माता ने नशा मुक्ति टीम को बेटे की हालत बताई। टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सुंदर लाल ने तुरंत मामला एसपी तक पहुंचाया। पुलिस टीम ने मनीष से संपर्क कर काउंसलिंग शुरू करवाई। शुरूआत में खुद को बेकार समझने वाला मनीष धीरे-धीरे विश्वास के सहारे उपचार की ओर बढ़ा। दवाइयों, नियमित काउंसलिंग, पुलिस की निगरानी और परिवार के सहयोग से मनीष ने नशा छोड़ दिया। पुलिस टीम लगातार परिवार के संपर्क में रही और मनोबल बढ़ाती रही। यही मानवीय दृष्टिकोण उसकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। Fatehabad News

अब संभाल रहा परिवार का कारोबार

आज मनीष अपने परिवार के चार ट्रकों का संचालन कर रहा है और स्वयं ड्राइविंग भी करता है। वह कहता है कि यदि फतेहाबाद पुलिस का सहयोग न मिलता तो शायद वह जिंदगी की राह पर लौट ही नहीं पाता। युवाओं से अपील करते हुए मनीष ने कहा कि नशा आजादी नहीं बल्कि गुलामी है और गलत संगत से दूर रहना ही सबसे बड़ी समझदारी है।

एसपी के संकल्प से शुरू हुआ बदलाव

अप्रैल 2025 में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभालने के बाद एसपी सिद्धांत जैन, आईपीएस ने जिले में नशे के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए नशा मुक्त फतेहाबाद का लक्ष्य तय किया। उन्होंने तस्करों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे के शिकार युवाओं के उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास पर विशेष जोर दिया। इसी सोच के तहत आॅपरेशन जीवन ज्योति अभियान शुरू किया गया, जिसके अंतर्गत गांव-गांव जागरूकता और नशा मुक्ति शिविर लगाए जा रहे हैं। Fatehabad News

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस का ऑपरेशन ‘ओपीएस सील’ शुरू
राज्य में प्रवेश करने वाले 5726 वाहनों की हुई जांच

पुलिस टीमों ने दो उद्घोषित अपराधियों को भी किया गिरफ्तार | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। प्रदेश को अपराध और नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने शनिवार को एक विशेष अभियान ‘ओपीएस सील-3’ चलाया, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती राज्य में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच करना है। इस अभियान दौरान पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी, शराब तस्करी और गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी। Chandigarh News

यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर चार पड़ोसी राज्यों-हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस बलों के साथ संयुक्त रूप से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक समकालिक तरीके से चलाया गया।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि एडीजीपी बठिंडा रेंज, आईजीएसपी रूपनगर/पटियाला रेंज और डीआइजी बॉर्डर/जालंधर/फिरोजपुर/फरीदकोट रेंज को ‘ओपीएस सील-3’ के हिस्से के रूप में प्रभावी नाकाबंदी सुनिश्चित करने के लिए सीमावर्ती राज्यों के अपने समकक्ष रेंज आईजीएसपी के साथ समन्वय करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों के सभी एसएसपी को राजपत्रित अधिकारियों/एसएचओ की देखरेख में सीलिंग बिंदुओं पर मजबूत ‘नाका’ लगाने के लिए इस आॅपरेशन के लिए अधिकतम संख्या में अधिकारियों और जनशक्ति को जुटाने का निर्देश दिया गया है। Chandigarh News

उन्होंने कहा कि चार सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ सीमा साझा करने वाले 10 जिलों के सभी प्रवेश/निकास बिंदुओं पर निरीक्षकों/डीएसपी की देखरेख में 1500 से अधिक पुलिस कर्मियों को शामिल करते हुए अच्छी तरह से समन्वित मजबूत नाके स्थापित किए गए थे। दस अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं। शुक्ला ने कहा कि आॅपरेशन के दौरान, संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की गहन तलाशी ली गई, साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि आम जनता को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने कहा कि हमने सभी पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिया था कि इस अभियान के दौरान उनके वाहनों की जांच करते समय प्रत्येक यात्री के साथ मैत्रीपूर्ण और विनम्र तरीके से पेश आएं।

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य में प्रवेश करने वाले 5726 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 329 का चालान किया गया और 25 को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने 49 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद 40 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) भी दर्ज की हैं। पुलिस टीमों ने दो उद्घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस टीमों ने 45 लाख रुपये नकद, 30 किलो चूरापोस्त, 374 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम चरस, 350 लीटर लाहन और 263 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस टीमों ने पूछताछ के लिए 715 संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें:– जलालाबाद के विकास को गति देने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे: बलकार सिंह

पंजाब में नशो के खिलाफ जंग जारी
नशा विरुद्ध अभियान: पंजाब में 1628 बड़े तस्करों समेत 11360 गिरफ़्तार

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस ने पांच जुलाई से अब तक 1628 बड़े तस्करों समेत 11360 लोगों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को यहां अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस टीमों ने नशा प्रभावित क्षेत्रों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाकर राज्य भर से 612.78 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। राज्यभर में संवेदनशील मार्गों पर नाके लगाए जा रहे हैं। पुलिस की टीमों ने गुजरात और महाराष्ट्र की बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है जिससे गत आठ माह में हेरोइन की कुल बरामदगी 760.28 किलोग्राम हो गई।

यह भी पढ़ें:– मीटर रीडर 4000 रु रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

क्या है मामला

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इसके अलावा राज्य भर से 464.18 किलोग्राम अफीम, 586 किलोग्राम गांजा, 270 क्विंटल पोस्त, और 53.73 लाख टैबलेट/कैप्सूल/इंजेक्शन/फार्मा ओपिआॅयड की शीशियाँ और लगभग 10.36 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की। पुलिस ने गत एक सप्ताह में 22 व्यवसायिक समेत 189 प्राथमिकी दर्ज कर 234 नशा तस्करों/ आपूर्तिकतार्ओं को गिरफ्तार किया है तथा इनसे 7.60 किलोग्राम हेरोइन और 10.30 किलोग्राम अफीम बरामद की। इनसे 13.87 किग्रा गांजा, 2.80 क्विंटल पोस्त और 59271 टैबलेट/कैप्सूल/इंजेक्शन/वायल्स के अलावा 1.47 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई।

गिल ने बताया कि गत एक सप्ताह में एनडीपीएस मामलों में 25 और घोषित और भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ इनकी गिरफ्तारियों की संख्या 749 तक पहुँच गई है। राज्य को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापक नशा विरोधी मुहिम शुरू की है। पुलिस को अपने अधिकार क्षेत्र में सभी संवेदनशील जगहों और बड़े तस्करों का पता लगाने को कहा गया है। इनकी सम्पत्तियां भी जब्त करने के निर्देश दिये गये हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।