Adani Group - Sach Kahoon Hindi

Asia Richest Person: मुकेश अंबानी नहीं ये शख्स बने एशिया के सबसे अमीर इंसान
नई दिल्ली। Asia Richest Person: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गये हैं। ब्लूमबर्ग के दुनिया के 500 सबसे अमीर अरबपतियों के दैनिक सूचकांक में अडानी की संपत्ति का शुद्ध मूल्य 92.6 अरब डॉलर आंका गया है। पिछली सूची के बाद उनकी संपत्ति 3.56 अरब डॉलर बढ़ी है और वह दुनिया में 19वें स्थान पर पहुंच गये हैं। साथ ही वह एशिया के सबसे धनाढ्य व्यक्ति भी बन गये हैं। Asia Richest Person

अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। पिछली सूची के बाद श्री अंबानी की संपत्ति में 7.67 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है और यह 90.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वह वैश्विक सूची में अब 20वें स्थान पर हैं। इस सूची में पहले आठ स्थान पर अमेरिका का कब्जा है और ये सभी प्रौद्योगिकी कंपनियां हैं। जाने-माने उद्योगपति एलन मस्क 656 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद क्रमश: लैरी पेज, जेफ बेजोस, सर्गेई ब्रिन और मार्क जुकर्बर्ग रहे।। शीर्ष 20 में अमेरिका के अलावा भारत के दो और फ्रांस, मेक्सिको तथा स्पेन की एक-एक कंपनियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:– वीडियो कॉल के दौरान युवती ने की आत्महत्या, मंगेतर पर लगे गंभीर आरोप

Adani Group: एक साल में 20% बढ़ा अडानी ग्रुप का कर्ज, सरकारी बैंकों का एक्सपोजर 18% तक पहुंचा
Adani Group:  अनु सैनी। देश का तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक घराना, अडानी ग्रुप, पिछले एक साल में अपने कर्ज में 20% की बढ़ोतरी दर्ज कर चुका है। घरेलू बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर इसकी निर्भरता लगातार बढ़ रही है। सरकारी बैंकों का हिस्सा भी पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ गया है।

कर्ज में तेज़ी से इजाफा | Adani Group

गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप, जो भारत का तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है, जून 2025 तक अपने कुल कर्ज में 20% की वृद्धि दर्ज कर चुका है। यह इजाफा मुख्य रूप से घरेलू बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिए गए लोन के कारण हुआ है। एक साल पहले जहां ग्रुप के कुल कर्ज में घरेलू बैंकों और वित्तीय संस्थानों की हिस्सेदारी 40% थी, वहीं अब यह बढ़कर करीब 50% हो गई है। इसका मतलब है कि अब अडानी ग्रुप का लगभग आधा कर्ज भारतीय बैंकों और एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों) से लिया जा रहा है।

सरकारी बैंकों का बढ़ता भरोसा

अडानी ग्रुप में सरकारी बैंकों का एक्सपोजर 2024 के 13% से बढ़कर 2025 में 18% हो गया है। एनबीएफसी और अन्य वित्तीय संस्थानों का हिस्सा भी 19% से बढ़कर 25% हो चुका है। इसके विपरीत, विदेशी बैंकों से लिए गए कर्ज में मामूली गिरावट आई है — 28% से घटकर 27%। डॉलर बॉन्ड का हिस्सा भी पहले के 31% से घटकर 23% रह गया है। प्राइवेट बैंक फिलहाल अपने 2% हिस्सेदारी पर कायम हैं।

भारतीय बैंकों का दो साल में 1.3 लाख करोड़ का एक्सपोजर

पिछले दो वर्षों में भारतीय बैंकों का अडानी ग्रुप में एक्सपोजर $15 अरब (लगभग ₹1.3 लाख करोड़) बढ़ा है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि भारतीय बैंक, विशेष रूप से सरकारी बैंक, अडानी ग्रुप को कर्ज देने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

कर्ज लेने में घरेलू बैंकों की अहमियत क्यों बढ़ी?

कर्ज में इस बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं:-

1. आरबीआई की ब्याज दरों में कटौती – नीतिगत ब्याज दरों में कमी आने से देश में कर्ज लेना सस्ता हो गया है।

2. अच्छी क्रेडिट रेटिंग – अडानी ग्रुप की क्रेडिट रेटिंग मजबूत (AA- या उससे बेहतर) होने से बैंकों के लिए जोखिम कम है।

3. स्थिर आय स्रोत – ग्रुप ने पोर्ट और पावर सेक्टर में लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट कर रखे हैं, जिससे कमाई स्थिर रहती है।

कर्ज का करेंसी वितरण

जून 2025 तक अडानी ग्रुप के कर्ज में रुपये और डॉलर का हिस्सा बराबर, यानी 50-50% हो गया है।

पहले डॉलर में लिया गया कर्ज अधिक था, लेकिन हाल के समय में रुपये आधारित लोन का हिस्सा बढ़ा है।

विदेशी बैंकों और बॉन्ड से कर्ज में कमी

विदेशी बैंकों से डॉलर में लिया जाने वाला कर्ज 28% से घटकर 27% हुआ है। डॉलर बॉन्ड, जो पहले कर्ज का 31% हिस्सा थे, अब घटकर 23% रह गए हैं। इसका सीधा मतलब है कि ग्रुप अब विदेशी वित्तीय स्रोतों के मुकाबले घरेलू विकल्पों को ज्यादा तरजीह दे रहा है।

अडानी ग्रुप की वित्तीय स्थिति

अडानी ग्रुप ने वित्त वर्ष 2025 में ₹89,806 करोड़ का रिकॉर्ड एबिटा (EBITDA) दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 8.2% ज्यादा है। इस दौरान ग्रुप का प्रॉफिट ₹40,565 करोड़ रहा। पूंजीगत खर्च (Capex) भी बढ़कर ₹1.26 लाख करोड़ हो गया है।

ग्रुप की लिक्विडिटी मजबूत है — इसके पास ₹60,000 करोड़ का कैश रिजर्व है, जो इसके कुल कर्ज का लगभग 25% है।

नेट डेट-टू-एबिटा रेश्यो 2.6 पर बना हुआ है, जो उद्योग के औसत से कम है।

एयरपोर्ट और पोर्ट यूनिट्स में अंतरराष्ट्रीय कर्ज

अडानी एयरपोर्ट ने Barclays, DBS, First Abu Dhabi Bank और MUFG से $150 मिलियन का सिंडिकेटेड लोन लिया है। अडानी पोर्ट्स ने MUFG से $125 मिलियन का कर्ज लिया है। एयरपोर्ट यूनिट ने पहले घरेलू बैंकों से जो कर्ज लिया था, उसका भी रिफाइनेंस किया गया है।

कर्ज पर नियंत्रण की रणनीति

अडानी ग्रुप का कहना है कि वह कर्ज को उद्योग के औसत से नीचे रख रहा है और 90% से ज्यादा कमाई ऐसे एसेट्स से हो रही है जो AA-रेटेड या उससे बेहतर हैं। इस वजह से उसे घरेलू और विदेशी दोनों ही स्रोतों से कम ब्याज दर पर पूंजी मिल पा रही है।

आगे की राह

विशेषज्ञों का मानना है कि अडानी ग्रुप का घरेलू बैंकों पर बढ़ता भरोसा आने वाले वर्षों में और मजबूत हो सकता है।

हालांकि, ग्रुप के ऊपर बढ़ता कर्ज निवेशकों और नियामकों के लिए निगरानी का विषय रहेगा।

अडानी समूह को राहत, धारावी पुनर्विकास परियोजना पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उच्चतम न्यायालय ने मुंबई की धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) के निमार्णाधीन कार्य को रोकने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने अडानी समूह के पक्ष वाले बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले को पलटने से इनकार कर दिया। हालांकि, पीठ ने दुबई स्थित सेकलिंक टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन की इस याचिका पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया। सेकलिंक ने धारावी झुग्गी बस्ती के पुनर्विकास के लिए अपनी 2019 की बोली को रद्द करने और 2022 में अडानी को एक नया टेंडर जारी करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले की वैधता को चुनौती दी है। सेकलिंक द्वारा अपनी पेशकश में 20 फीसदी की वृद्धि करने की बात पर पीठ ने याचिका पर विचार करने के लिए सहमति जताई।

अडानी समूह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पीठ के समक्ष दलील दी कि निर्माण (परियोजना) पहले ही शुरू हो चुका था। उन्होंने यह भी कहा कि अडानी समूह ने हजारों श्रमिकों को रोजगार दिया है। महत्वपूर्ण धन का निवेश किया और करोड़ों रुपये के निर्माण उपकरण खरीदे हैं। उन्होंने पीठ को बताया कि निमार्ण स्थल पर रेलवे क्वार्टरों को ढ़हाने का काम शुरू कर दिया गया है। उनकी ये दलील सुनने के बाद अदालत ने स्पष्ट किया कि वह परियोजना स्थल पर चल रहे कार्य को नहीं रोकेगी। शीर्ष अदालत ने अडानी समूह को सभी भुगतानों के लिए एस्क्रो खाता बनाए रखने को कहा।

हालांकि, सेकलिंक की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सी. आर्यमा सुंदरम ने दलील दी कि उनका मुवक्किल अपनी बोली में 20 फीसदी की वृद्धि करते हुए 8,640 करोड़ रुपये की संशोधित बोली का प्रस्ताव कर रहा है, जो अडानी की 5,069 करोड़ रुपये की आधार बोली से अधिक है। इसके बाद पीठ ने सेकलिंक को इस संबंध में एक हलफनामा दायर करने को कहा। शीर्ष अदालत इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख मुकर्रर की है। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने 20 दिसंबर 2024 को धारावी मलिन बस्तियों के पुनर्विकास के लिए सेकलिंक की 2019 की बोली को रद्द करने और अडानी के पक्ष में 2022 में एक नया टेंडर जारी करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा था।

Adani Group in Mahakumbh: अदाणी ग्रुप ने 5,000 से अधिक कर्मचारी सेवा में लगाए!
Adani Group in Mahakumbh: महाकुंभनगर, (एजेंसी)। महाकुंभ में अदाणी ग्रुप ने बड़ा ही महान काम किया है। अदाणी गु्रप के 5000 कर्मियों ने महाकुंभ में सेवा कार्य करके आध्यात्मिकता और समर्पण का जीवंत उदाहरण पेश किया। उनकी यह सेवा कार्य न केवल सेवा भावना की परिभाषा को परिभाषित करती है, बल्कि सेवा परमो धर्म’ के आदर्श को भी साकार करती है। Adani Group

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद मुख्यालय और चेयरमैन गौतम अदाणी के नेतृत्व में, 300 से अधिक एयरपोर्ट स्टाफ और 5,000 से ज्यादा अदाणी कर्मियों ने स्वैच्छिक रूप से मेला क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का पालन किया। इस सेवा कार्य के दौरान कर्मियों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन पानी की व्यवस्था, आरती पुस्तकों का वितरण और उनकी अन्य जरूरतों को पूरा किया। Mahakumbh 2025

अदाणी समूह के कर्मी स्थान-स्थान पर चल रही भोजन व्यवस्था में न केवल हाथ बंटा रहे हैं, अपितु प्रतिदिन लाखों लोगों हेतु स्थापित रसोईघर में भोजन बनाने में भी सहयोग कर रहे थे। यह कर्मी जगह-जगह पर गीता प्रेस के सौजन्य से प्रकाशित आरती संग्रह की एक करोड़ पुस्तकों को फ्री में बांटने हेतु भी सहयोग कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को स्नान में सुगमता हेतु चलाए जा रहे चार दर्जन से ऊपर गोल्फ कार्ट के बेहतर संचालन में भी मदद कर रहे हैं।

अदाणी समूह के कर्मी रास्ता भटकने वाले श्रद्धालुओं और बिछड़े हुए को मिलाने में भी तत्परता के साथ सहयोग कर रहे हैं। सामाजिक सरोकारों के तहत अपनी प्रतिबद्धता के तहत अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की प्रेरणा एवं निर्देश के क्रम में सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है, इस उद्देश्य के तहत अदाणी समूह तीर्थ राज प्रयाग में चल रहे महाकुंभ में अपनी अग्रणी भूमिका में सेवा भाव से दिन-रात जुटा है। Adani Group

मुर्मु ने एकता के साथ विकसित भारत का किया आह्वान

Gautam Adani Responds US indictment: अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर गौतम अडानी ने किया बड़ा खुलासा!
Gautam Adani Responds US indictment: नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोपों को झेल रहे अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने शनिवार, 30 नवंबर को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गु्रप पर लगे कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा यह कानूनी मामला एक पहली बार गु्रप से नहीं जुड़ा बल्कि यह तो पहले भी लगते रहे हैं, यह गु्रप के लिए एक चुनौती है। Gautam Adani News

एक डिजीटल मीडिया मिंट की रिपोर्ट के अनुसार अडानी गु्रप को करीब दो सप्ताह पहले अडानी ग्रीन एनर्जी में अनुपालन प्रथाओं के बारे में अमेरिका के आरोपों को झेलना पड़ा था। और ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है, ये तो पहले भी होता रहा है, लेकिन ऐसी हर चुनौती, ऐसा हर हमला हमें मजबूत बनाता है और हर बाधा एक अधिक लचीले अडानी समूह के लिए एक कदम बन जाती है। अडानी राजस्थान के जयपुर में 51वें रत्न और आभूषण पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

क्या है मामला? Gautam Adani News

रिपोर्ट के अनुसार 20 नवंबर 2024 को अमेरिकी अभियोजकों द्वारा आरोप लगाया गया था कि अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और नई दिल्ली स्थित फर्म एज्योर पावर ग्लोबल लिमिटेड द्वारा जीते गए सौर ऊर्जा अनुबंध भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर की रिश्वत देकर प्राप्त किए गए थे।

लेकिन अडानी गु्रप ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए इन्हें निराधार बताया है। इस संबंध में 21 नवंबर को व्यापार समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और उनका खंडन किया जाता है। वहीं भारत ने शुक्रवार को कहा था कि यह निजी फर्मों और कुछ व्यक्तियों एवं अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा एक कानूनी मामला है। Gautam Adani News

LPG Cylinder Price Hike: महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, इतनी बढ़ गई कीमतें!

अडानी कंपनी को बड़ा झटका, इतने प्रतिशत गिरा मुनाफा
मुुंबई (एजेंसी)। अडानी समूह (Adani Group) की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 227.80 करोड़ रुपये का सकल शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 460.94 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की तुलना में 51 प्रतिशत कम है। कंपनी ने आज शेयर बाजार को सूचित किया है सितंबर 2023 को समाप्त इस तिमाही में उसका परिचालन राजस्व भी 41 प्रतिशत घटकर 22517.3 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह राजस्व 38175.23 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसके सभी कारोबार ने बेहतर प्रदर्शन किया है और अब इसमें तेजी का रूख देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– खाद्य सुरक्षा को 21वीं सदी में भी चुनौती: पीएम

अदानी समूह के खिलाफ विपक्ष के 16 दलों का पैदल मार्च
प्रवर्तन निदेशालय जा रहे विपक्षी दलों के नेताओं को रोका पुलिस ने

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अदानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच की मांग कर रहे विपक्षी दलों के नेताओं के मार्च को पुलिस ने आज विजय चौक पर रोक दिया और प्रवर्तन निदेशालय नहीं जाने दिया। कांग्रेस सहित 18 विपक्षी दलों के नेताओं ने अदानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशक को निदेशालय के मुख्यालय में ज्ञापन देने के लिए संसद भवन परिसर से मार्च शुरू किया हालाकि पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लगी होने का हवाला देते हुए उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया।

यह भी पढ़ें:– जलन्धर एफआईआर को लेकर पंजाब सरकार को नोटिस

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाद में कहा कि विपक्षी नेता अदानी घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशक को शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम अदानी समूह मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग कर रहे हैं। हालाकि भाजपा इस समिति का गठन नहीं होने देना चाहती क्योंकि इससे भ्रष्टाचार का खुलासा हो जायेगा और भाजपा का वास्तविक चेहरा सबके सामने आ जायेगा। मार्च में शामिल अन्य नेताओं में मार्क्सवादी विनय विश्वम, ऐलामारम करीम, द्रमुक के टी आर बालू, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, शिवसेना के संजय राउत और भारत राष्ट्र समिति के केशव राव आदि शामिल थे।

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के अपनी अपनी मांग पर अड़े रहने के कारण गतिरोध बना हुआ है और बजट सत्र के दूसरे चरण में पिछले तीन दिनों में हंगामे के कारण कार्यवाही ठप है। जहां विपक्षी दल अदानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच की मांग के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग कर रहे हैं वहीं सत्ता पक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में भारत के बारे में दिये गये बयानों को आपत्तिजनक बताते हुए उनसे माफी की मांग कर रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।