Depot holder - Sach Kahoon Hindi

समस्याओं को लेकर डिपू होल्डरों का धरना 15 को चंडीगढ़ में
दो वर्ष से कमीशन न मिलने से परेशान पंजाब के डिपू होल्डर | Abohar News

रोष धरने में फाजिल्का जिले से करीब 300 डिपू होल्डरों का जत्था पहुंचेगा चंडीगढ़

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। राशन कार्ड धारकों को फ्री में राशन बांटने के वाले पंजाब के 18500 डिपू होल्डरों को एक ओर तो पिछले दो वर्षों से सरकार ने कमीशन नहीं दिया, जिससे उन्हें अपने परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकार घर-घर राशन बांटने की योजना लागू करके सभी डिपू होल्डरों को बेरोजगार करने जा रही है। इन समस्याओं के विरोध में पूरे पंजाब के डिपे होल्डर 15 सितंबर को चंडीगढ़ के अनाज भवन में धरना लगाकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करेंगे। Abohar News

इस कार्यक्रम के बारे में डिपो होल्डर यूनियन के जिला पदाधिकारियों की एक बैठक आज नेहरू पार्क में आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में डिपू होल्डरों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब प्रधान सुखजिन्द्र सिंह कांझला ने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले 25 महीनों से राशन बांटने का कमीशन जारी नहीं किया। वहीं अब सरकार डिपू पर राशन वितरित करवाने की बजाए घर-घर आटा बांटने की योजना तैयार कर रही है, जिससे राज्य के करीब 18500 डिपू होल्डर बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में 18500 डिपो होल्डरों के बीच मात्र 1700 मशीनें दी गई है। जिससे राशन वितरण के समय डिपू होल्डरों और राशन कार्ड धारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में हर माह राशन वितरित किया जाता है, जबकि पंजाब में 3 से 6 माह बाद राशन दिया जाता है। इसके साथ ही अन्य राज्यों में डिपू होल्डरों को राशन वितरण के बदले प्रति क्ंिवटल 200 से 300 रुपए दिए जाते है और तमिलनाडु में डिपू होल्डरों को वेतन दिया जाता है, वहीं पंजाब में मात्र 47.50 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाता है और वह भी पिछले 25 महीनों से जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं के विरोध में राज्य के हजारों डिपू होल्डर 15 सितंबर को अनाज भवन में धरना लगाने पहुंच रहे हैं। बैठक में प्रांतीय महासचिव सुरजीत सिंह, मुक्तसर जिले के प्रधान अवतार सिंह, अबोहर प्रधान मनीश कुमार व पिंकी, सीतो गुन्नों के प्रधान दविंद्र सिंह सरां, खुईयां सरवर का प्रधान गुरनाम सिंह तथा जिला प्रवक्ता हरीकृष्ण शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। Abohar News

डिपू होल्डर एसो. के जिला प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि इस रोष धरने में फाजिल्का जिले से करीब 300 डिपू होल्डरों का जत्था चंडीगढ़ पहुंचेगा। इसके अलावा कुछ राशन कार्ड धारक भी इस धरने में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर तो पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार घर-घर आटा पहुंचाकर डिपू होल्डरों को बेरोजगार करने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली की आप सरकार अपने डिपू होल्डरों को 200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कमीशन दे रही है। उन्होंने डिपू होल्डरों से अपील की है कि सरकार की इस दोगली नीति के विरोध में अधिक से अधिक संख्या में चंडीगढ़ पहुंचें ताकि सरकार की लोक विरोधी नीतियों का खुलासा किया जा सके। Abohar News

यह भी पढ़ें:– भाजपाइयों ने मेरी माटी मेरा देश में दी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि

डिपू होल्डर व प्रशासन सरेआम कर रहे कालाबाजारी
राशन कार्ड बनने के बावजूद नहीं मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ

नौजवान सभा के सदस्यों ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। भारत की जनवादी नौजवान सभा के सदस्य एवं पदाधिकारीगण वीरवार को जिला कलक्टर से मिले और मुख्यमन्त्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। राजस्थान के जिले में पिछले तीन वर्षों से राशन कार्ड बनने के बावजूद भी हजारों की तादाद में परिवार खाद्य सुरक्षा का लाभ उठाने से वंचित हैं। जिसका फायदा डिपू होल्डर व प्रशासन सरेआम कालाबाजारी कर फर्जी नाम से राशन रिकॉर्ड में दिखाकर कर रहे हैं। मगर मात्र कार्डों पर खाद्य सुरक्षा की मोहर न लग पाने के कारण गरीब मजदूर इस हेतु पूर्णत: पात्र होने के बावजूद भी राशन सामग्री से वंचित हो रहा है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले लाखों बेरोजगार युवकों को रोजगार देने हेतु कहा था, मगर अभी तक युवाओं को रोजगार प्रदान नहीं किया गया है। किसानों को खाद-बीज मिलना तो दूर की बात है, सिंचाई हेतु पानी भी नहीं मिल पा रहा है, श्रमिक मजदूर कार्ड धारकों को सरकार द्वारा घोषित की गई सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वृद्ध, दिव्यांग, परित्यक्ता की तकनीकी कमी बताकर उनकी पेंशन बन्द की जा रही है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाने के कारण शिक्षा का स्तर दिन-प्रतिदिन नीचे गिरता जा रहा है।

जनवादी नौजवान सभा ने मांग की कि उक्त समस्याआें का समाधान तुरन्त प्रभाव से किया जाए अन्यथा मजबूर होकर भारत की जनवादी नौजवान सभा आमजन को साथ लेकर आन्दोलन का रास्ता अपनाएगी। ज्ञापन देने हेतु जनवादी सभा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों में विक्रम ओझा, शुभम, विनोद, दीपक, ललित, रवि, राजकुमार धारीवाल, हरपाल सिंह, मुकेश, राजेश, नीलू आदि शामिल हुए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।