Diesel auto - Sach Kahoon Hindi

डीजल ऑटो डाटा पंजीकृत करवाने पर मिलेगा 500 रुपए का मानदेय
डीजल ऑटो और ई-रिक्शा के संबंध में कोई पुख्ता आंकड़ा नहीं | (Amritsar News)

स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कंपनी बाग में लगाया गया शिविर

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। अमृतसर में चल रहे हजारों अवैध डीजल ऑटो चालकों को अपना डीजल ऑटो (Diesel Auto) डाटा पंजीकृत करवाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम द्वारा 500 रुपए मानदेय दिया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी-कम-कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि ने मंगलवार को बताया कि अमृतसर शहर की पहचान धार्मिक, ऐतिहासिक और आर्थिक दृष्टि से विश्व भर में है जिसके कारण रोजाना लाखों की संख्या में यात्री परिवहन के विभिन्न साधनों से इस पवित्र शहर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं।

यात्रियों की इस आवाजाही को बनाए रखने के लिए शहर में वर्तमान में हजारों डीजल आॅटो के साथ-साथ जुगाड़ु ई-रिक्शा का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन इन डीजल ऑटो और ई-रिक्शा के संबंध में कोई पुख्ता आंकड़ा नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमृतसर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने डीजल आॅटो के सर्वे और डाटा कलेक्शन के लिए 20 जून से 22 जून 2023 तक महाराजा रणजीत सिंह पैनोरमा, कंपनी बाग में एक शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रत्येक डीजल आॅटो चालक को अपना डीजल आॅटो डाटा पंजीकृत करवाने के लिए 500 रुपए मानदेय दिया जा रहा है ताकि पंजीकरण में लगने वाले समय के दौरान डीजल आॅटो चालकों की कमाई की प्रतिपूर्ति की जा सके और विभाग के पास डेटा एकत्र किया जा सके, जिसे शहर में चलने वाले डीजल आॅटो चालकों से पूरी प्रतिक्रिया मिली है।

निगम आयुक्त ने बताया कि अमृतसर शहर को स्मार्ट और इसके पर्यावरण को हरा-भरा और आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा अमृतसर सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई कार्यक्रम तैयार किए गए हैं और ये सभी विकास कार्य तभी संभव हैं यदि विभाग के पास कोई आवश्यक डेटा है। वैसे तो इस तरह के आंकड़े जुटाने के लिए सरकार द्वारा एजेंसियों को काम पर रखा जाता है, लेकिन शहर में चल रहे डीजल आॅटो के आंकड़े जुटाने की पहल की गई है, जिसके तहत अमृतसर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कंपनी बाग में एक शिविर लगाया गया है। उन्होंने अपील की है कि हर आॅटो चालक भाई इस शिविर में अपने डीजल आॅटो का पंजीकरण करवा सकता है और इस पंजीकरण में लगने वाले समय की भरपाई के लिए 500 रुपए दिया जा रहा है। Amritsar News

यह भी पढ़ें:– 30 तक आरडीएफ का पैसा जारी करे केन्द्र, नहीं तो 1 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: मान

अमृतसर में एक अप्रैल से नहीं चलेंगे डीजल ऑटो
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। अमृतसर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पुराने डीजल आॅटो के स्थान पर इलेक्ट्रिक आॅटो के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए ‘राही प्रोजेक्ट’ के तहत एक अप्रैल से डीजल आॅटो को चलाने की अनुमति नहीं होगी। आॅटो रिक्शा के प्रदूषण को रोकने और परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए डीजल आॅटों इंपाउंड किए जाएंगे।

क्या है मामला

नगर निगम अमृतसर के ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और अमृतसर स्मार्ट सिटी के राही प्रोजेक्ट के सलाहकारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और राही परियोजना को युद्ध स्तर पर लागू करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई और बताया गया कि सरकार शहर में पंजीकृत पुराने डीजल आॅटो को बदलने के लिए ई-आॅटो चलाने की योजना बना रही है।

राही प्रोजेक्ट के तहत लाभ लेने वाले व्यक्ति को उचित दर पर ई-आॅटो के साथ 1.25 लाख की सब्सिडी का लाभ और पुराने आॅटो के स्क्रैप पर 15 हजार कुल 1.40 लाख का लाभ दिया जाना है। इसके अलावा, इस योजना के तहत लाभार्थी के परिवार की एक महिला को कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। सब्सिडी के साथ नकद भुगतान या बैंक ऋण की आसान किश्त देकर इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।

बैठक में संयुक्त आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को परियोजना के लक्ष्य को निर्धारित समय में प्राप्त करने के निर्देश दिये क्योंकि इस योजना का लाभ बिना किसी दबाव के 31 मार्च 2023 तक लिया जा सकता है। इसके पश्चात एक अप्रैल 2023 से स्थानीय प्रशासन के सहयोग से शहर में चल रहे आॅटो रिक्शा के प्रदूषण को रोकने और परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए डीजल आॅटो को इंपाउंड किया जाना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।