Punjab CM Mann - Sach Kahoon Hindi

पहली बार ससुराल धर्मनगर पिहोवा पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, परिजनों ने किया जोरदार स्वागत
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) रविवार को तिलक कालोनी स्थित अपनी ससुराल पहुंचे। मुख्यमंत्री के ससुराल पहुंचने पर परिजनों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए गुरिंद्र जीत सिंह नत ने बताया मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर,उनकी माता, बहन व जीजा व बेटी के साथ ससुराल पहुंचे, एकत्रित परिवार के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी और पारिवारिक कार्यक्रमों में ही व्यस्त रहे। तिलक कालोनी स्थित ससुराल में कुछ समय बिताने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान कैथल रोड स्थित गांव गुमथला बेगपुर रोड स्थित नत फार्म पर भी पहुंचे। Pehowa News

बता दे कि गत नवंबर 2025 में मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने ससुर के भाई हरपाल सिंह नत के निधन पर किसी कारणवश शोक व्यक्त करने नहीं आ सके थे, आज वे अपने पारिवारिक सदस्यों माता, बहन व जीजा सहित अन्य सदस्यों को साथ लेकर अपनी ससुराल पहुंचे और हरपाल सिंह नत के निधन को लेकर शोक व्यक्त किया। यहां उन्होंने अपने ससुर के भाई तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरजिंदर सिंह नत के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा और परिजनों द्वारा पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान के पिहोवा दौरे के दौरान पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। जब तक मुख्यमंत्री मान पिहोवा में रहे इस दौरान चारों तरफ पुलिस का पहरा देखने को मिला। इस अवसर पर गुरिंद्र जीत सिंह नत, इंद्रजीत सिंह नत, सतपाल सिंह जत्थेदार, सुखचरण सिंह, जसविंदर सिंह नत्त, प्रिंस हिम्मत सिंह, युवराज सिंह जसवंत सिंह चीमा बलदेव सिंह भट्टी साहब सिंह चीमा सहित पारिवारिक सदस्य एवं अनेक लोग मौजूद रहे। Pehowa News

यह भी पढ़ें:– जानें क्यों, यूपी दौरे पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

Punjab: सीएम मान की सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को सख्त चेतावनी!
सड़क या रेलमार्ग रोका तो होगी कड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि धरना प्रदर्शन कर सड़क या रेलमार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। भगवंत मान ने सोमवार को ‘एक्स’ पर अपने एक संदेश में कहा कि ‘पंजाब में ऐसी कोई भी घोषणा, विरोध या हड़ताल जिससे सड़कें या रेलें अवरुद्ध हों या आम लोगों को परेशानी हो और उनकी दैनिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो, उसे जनता के विरुद्ध माना जाएगा। सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को ध्यान देना चाहिए। विरोध करने के और भी तरीके हैं, सिर्फ लोगों को परेशान करना सही नहीं है। अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। Punjab News

Pahalgam Attack: आतंकवाद के खिलाफ पुतिन-मोदी साथ-साथ! पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात

‘सरकार आपके द्वार’ में अब अधिकारी होंगे जिम्मेवार : Bhagwant Maan
मंत्रियों के पास पहुंच रही थी छुटपुट शिकायतें, नाराजगी के बाद सख्त हुई सरकार

पुलिस विभाग का सबसे बुरा हाल, पाई गई सबसे ज्यादा शिकायतें

चंडीगढ़ (सच कहूँँ/अश्वनी चावला)। पंजाब सरकार के कार्यक्रम ‘सरकार आपके द्वार’ में आने वाली शिकायतों को आधार बनाकर अब उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, जिन अधिकारियों ने समय रहते आमजन के कामों को नहीं किया, जिस कारण उन्हें सरकार आपके द्वार में कैबिनेट मंत्रियों के पास अपनी परेशानी तक रखनी पड़ी है। पंजाब सरकार, पुलिस और सिविल प्रशासन से खासी नाराज चल रही है कि निचले स्तर के काम निचले स्तर पर ही क्यों नहीं निपटाए जा रहे हैं?

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा सरकार की गरीब परिवारों को मनोहर सौगात, बिजली बिलों पर बड़ा फैसला

सरकारी वेतन लेने के बावजूद भी अधिकारी अपने दफ्तरों में बैठ कर काम क्यों नहीं कर रहे? अब पंजाब में यह नहीं चलेगा, क्योंकि अब के बाद हर जिले के हर छोटे बड़े अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेवारी तय होगी। जिस भी अधिकारी के दफ्तर का काम ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में आएगा, उस अधिकारी का जवाब तलबी की जाएगी कि उसके खिलाफ क्यों न लापरवाही की कार्रवाई कर दी जाए? पहले 2 जिलों में हुए इन कार्यक्रमों में पहुंची शिकायतों को भी देखा जा रहा है और जल्द की जवाब तलबी भी शुरू कर दी जाएगी। इस संबंधी सीएम दफ्तर भी पुष्टि कर रहा है।

ब्लाक स्तर पर ही होने वाली शिकायतों सरकार नाराज | (Bhagwant Maan)

जानकारी के अनुसार पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा कैबिनेट मीटिंग पंजाब के जिलों में रखने के साथ ही ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को चलाने का फैसला लिया गया था, जिसके तहत हर कैबिनेट मंत्री मौके पर बैठते हुए आमजन की शिकायतों को सुनते हुए उसका हल निकालेगा। सीएम मान द्वारा तय किए गए इस कार्यक्रम को अब तक दो जिलों में किया जा चुका है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री इस बात को देखकर हैरान हैं कि उनके पास आम लोग पटवारी या फिर तहलीदार के स्तर से लेकर एसएचओ और ब्लाक स्तर पर बैठे अधिकारी के काम लेकर आ रहे हैं।

किसी को जमीनी झगड़ा है, तो किसी की पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। किसी के मौहल्ले में गली ठीक नहीं है, तो किसी की बुढ़ापा पैंशन नहीं लग रही है। इन दोनों जिलों में 95 फीसदी शिकायत कैबिनेट मंत्री या दूर जिले के अधिकारियों के साथ भी संबंधित नहीं थी। यह सारी शिकायतें ब्लाक स्तर पर ही होने वाली थीं। जिसे देखकर सरकार नाराज हो गई हे कि निचले स्तर पर अधिकारी और कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं, जिस कारण ही इनको अपने कामोें की शिकायत लेकर सरकार तक पहुंच करनी पड़ रही है।

तहसीलदार और पटवारियों के कामों में भी उलझी सरकार, लगे शिकायतों के अंबार

अधिकारियों से पहले जवाब तलबी, फिर होगी सख्त कार्रवाई (Bhagwant Maan)

सीएम दफ्तर के उच्च अधिकारी ने बताया कि ‘सरकार आपके द्वार’ में शिकायतों के अम्बार लग रहे हैं, यह काम निचले स्तर पर अधिकारियों को पहले ही अपने स्तर पर हल कर देने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायतों को देखा जा रहा है कि किस के किस कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आ रही है। अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की गलती निकलती है तो, उनकी जवाब तलबी भी की जाएगी। अब के बाद जिस भी जिले में ऐसी शिकायतें आएंगी, उन कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

सबसे अधिक पुलिस से संबंधित शिकायतें | (Bhagwant Maan)

‘सरकार आपके द्वार’ में सबसे अधिक शिकायतें पुलिस विभाग में शिकायत के हल नहीं होने के चलते ही पहुंच रही थीं। अब इन शिकायतों की गिनती चंडीगढ़ में करवाई जा रही है तो बाकी विभागोंं से पुलिस विभाग की ज्यादा शिकायतें निकल रही हैं। इसके अलावा माल विभाग से जुड़ी भी बड़Þे स्तर पर शिकायतें मिली हैं।

Jalandhar News: CM Bhagwant Mann ने जालंधर के लोगों को दिया बड़ा तोहफा
100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

जालंधर (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के (Bhagwant Mann) लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए सोमवार को कुल 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और शहर के कायाकल्प के लिए कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मान ने आज यहां 84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वेरका के स्वचालित किण्वित दुग्ध उत्पादन संयंत्र का लोकार्पण शहरवासियों को किया। इसी तरह उन्होंने बस्ती दानिशमंद में 4.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार स्मार्ट स्कूल का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने शहर के लेदर कांप्लेक्स में सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की परियोजना का शिलान्यास भी किया।

Breaking News: Amritpal Singh की लेटेस्ट सेल्फी आई सामने

हमारी सरकार ने इसे बढ़ाने का फैसला किया | Bhagwant Mann

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में जालंधर को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जाएगा और इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने शहर में खेल उद्योग को गति देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने फसल क्षति मुआवजे में 25 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की 75 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति हुई है, उन्हें राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 15 हजार रुपये मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहले यह मुआवजा 12 हजार रुपये प्रति एकड़ था लेकिन हमारी सरकार ने इसे बढ़ाने का फैसला किया है।

किसानों को राहत देने का काम | Bhagwant Mann

उन्होंने कहा कि पहले मुआवजा देने की पूरी प्रक्रिया बोझिल थी क्योंकि सरकारें किसानों को मामूली मुआवजा देने की आदी थीं। मान ने कहा कि पिछली सरकारें किसानों को राहत देने के बजाय किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कती रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेरका में 84 करोड़ रुपये की लागत से 1.25 लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाला पूर्ण स्वचालित किण्वित दुग्ध उत्पादन संयंत्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में प्रतिदिन 1.5 लाख लीटर की क्षमता वाला एक स्वचालित दही संयंत्र और 1.5 लाख लीटर प्रतिदिन की लस्सी प्रसंस्करण और पैकेजिंग संयंत्र शामिल है। उन्होने उम्मीद जताई कि इस कदम से जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर जिलों के दुग्ध उत्पादकों को दूध के अच्छे दाम मिलेंगे। इसके अलावा, आसपास के क्षेत्रों के युवाओं और उद्यमियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल पहले लोगों के (Bhagwant Mann) पास ईवीएम थी, बटन दबाकर उन्हें वोट दिया। मान ने कहा कि एक साल के भीतर वे रोजाना चार से पांच बटन दबाकर नई-नई योजनाएं प्रदेश की जनता को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य सरकार के प्रयासों से पंजाब देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार समान समाज बनाने के लिए अमीर और गरीब के बीच की खाई को खत्म करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में कई अनुकरणीय पहल की हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक राज्य भर में 26,797 नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है और पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई और योग्यता ही एकमात्र आधार था। उन्होंने कहा कि अब ये युवा राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति का अभिन्न अंग बन गए हैं।

रोजगार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता | Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने कहा कि मात्र एक वर्ष में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार देना राज्य सरकार की युवाओं के कल्याण को सुनिश्चित करने और उनके लिए रोजगार के नये क्षितिज सृजित करने की प्रतिबद्धता को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए 23 जिलों में 117 ‘उत्कृष्ट विद्यालय’ स्थापित किए गए हैं। इन स्कूलों में छात्रों को इंजीनियरिंग, लॉ, कॉमर्स, यूपीएससी की पढ़ाई कराई जाती है, और एनडीए पांच व्यावसायिक और प्रतियोगी परीक्षाओं को मिलाकर तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य के लोगों को 500 से अधिक आम आदमी क्लीनिक समर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों के माध्यम से विश्व स्तरीय इलाज और जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इन आम आदमी क्लीनिकों से अब तक 15 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं और कुछ ही महीनों में 1.75 लाख रोगियों का नि:शुल्क परीक्षण किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मान सरकार के एक साल पूरे होने पर भगवंत मान का भाषण, हमने 600 यूनिट बिजली माफ की
चंडीगढ़। सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए पंजाब की जनता को संबोधित किया। उन्होंने सरकार का एक साल पूरा होने पर पंजाब के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद कोई तीसरा पक्ष नहीं आया। लोगों ने हिम्मत दिखाई और राज्य में बदलाव की सरकार लाई।

उन्होंने कहा कि हमने कुछ अलग नहीं किया है, हमारी पार्टी में बैकग्राउंड पॉलिटिक्स वाले लोग नहीं हैं, सभी नए चेहरे साधारण परिवारों के बेटे-बेटियां हैं।। उन्होंने पहली कैबिनेट में रोजगार देना शुरू किया। इसके तहत एक साल के भीतर 26797 नौकरियां दी गईं और नियुक्ति पत्र भी दिए गए। हमने 600 यूनिट बिजली माफ की।

87 प्रतिशत परिवारों को अब जीरो बिजली बिल मिल रहा

87 प्रतिशत परिवारों को अब जीरो बिजली बिल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया और उसे भी पूरा किया। जल्द ही आउटसोर्सिंग की कानूनी अड़चनें दूर कर दूर की जाएंगी। कृषि के लिए काम किया। धान की सीधी बिजाई शुरू की और किसानों को प्रति एकड़ 1500 देकर प्रोत्साहित किया। मूंगफली पर एमएसपी देकर किसानों का समर्थन किया।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में राहत भगवंत मान

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देकर एक साल में 503 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए.अब तक 12 से 15 लाख लोग लाभान्वित हो चुके हैं. हम स्कूल आॅफ एमिनेंस शुरू करने जा रहे हैं जिसमें बच्चों की रुचि के आधार पर पढ़ाई कराई जाएगी। मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन का वादा पूरा किया। सरकार का दूसरा साल शुरू हो गया है, जिसमें बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। उन्होंने कहा कि अब हम नशे के खिलाफ बड़े अभियान चलाएंगे। हम भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।