Drinking Water - Sach Kahoon Hindi

Drinking Water: खड़े होकर पानी पीने के नुकसान को जानकर चौंक जायेंगे
Side Effects of Drinking Water While Standing: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वो आराम से बैठकर एक गिलास पानी भी पी ले। ज्यादातर देखने में आता है कि छोटे हों या बड़े-बुजुर्ग, लोग खड़े होकर ही पानी पीना शुरू कर देते हैं। लोगों के जीवन में ये गंदी आदत डल चुकी है और यही आदत अब लोगों की मजबूरी बनती जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिसको जानकर आपको हैरानी होगी कि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। Drinking Water

वैसे तो पानी एक औषधि का कार्य करती है। इसलिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन वही पानी अगर खड़े होकर पीया जाए तो आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बता दें कि शरीर की सभी सेल्स, टिश्यू और ऑर्गन तभी ठीक से काम करते हैं जब शरीर में भरपूर मात्रा में सही तरीके से पानी पहुंचता है। वरना डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए रोजाना दिन में 2 से 3 लीटर तक पानी अवश्य पीना चाहिए, वो भी आराम से बैठकर, खड़े होकर नहीं।

Black Turmeric: औषधीय गुणों से भरपूर है काली हल्दी, जानें अनोखे और चमत्कारी लाभ

खड़े होकर पानी पीने से हो सकते हैं ये नुकसान | Drinking Water

विशेषज्ञों के अनुसार खड़े होकर या लेटकर पानी पीना स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए बैठकर पानी पीना बेस्ट तरीका है। हो सके तो पानी को चबा-चबा कर पीना चाहिए, यानि थोड़ा-थोड़ा पानी पीना चाहिए, उससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है। क्योंकि खड़े होकर पानी पीने से पानी में मौजूद मिनरल्स डाइजेस्टिव सिस्टम तक ठीक से नहीं पहुंच पाते, जिसके चलते इनडाइजेशन, कॉन्स्टिपेशन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने का खतरा रहता है। इसके अलावा जिन लोगों को अपच, कब्ज या एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें तो गलती से भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए।

किडनी और लीवर हो सकते हैं प्रभावित | Health News

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खड़े होकर पानी पीने से आपकी किडनी और लीवर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ सकता है। किडनी शरीर में फिल्टर की तरह काम करती है। इसलिए उसकी फंक्शनिंग बिगड़ने से पूरे शरीर का सिस्टम बिगड़ने का खतरा रहता है। यही नहीं खड़े होकर पानी पीने से फेफड़े और दिल को भी नुकसान पहुंचता है।

जोड़ों-हड्डियों के दर्द से हो सकते हैं परेशान

खड़े होकर पानी पीना जोड़ों में दर्द और हड्डियों में दर्द की समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा कई अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं। यही नहीं गलत तरीके से पानी पीने से नर्वस सिस्टम प्रभावित होने का भी खतरा रहता है, जिससे आपको बहुत सी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आप खड़े होकर पानी पीने की बजाय आराम से बैठकर पानी पीएं।

पानी पीने का तरीका | Rules of Drink Water Health

आप यह मानकर चलो कि पानी पीने का सबसे अच्छा तरीका बैठकर पानी पीना ही है। इसके अलावा जल्दबाजी में भी पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। पानी को आराम से पीना चाहिए। आपको पहले भी बताया है कि पानी को पीएं नहीं बल्कि खाएं, वो भी चबा-चबा कर।

अर्थात पानी के छोटे-छोटे घूंट पीना बहुत बेहतर है। तेजी से पानी पीने से उतना फायदा नहीं मिलता जितना कि बैठकर और धीरे-धीरे पानी पीने से मिलता है। क्योंकि धीरे-धीरे पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइल बैलेंस अच्छा रहता है। साथ ही शरीर को जरूरी मिनरल्स भी मिलते रहते हैं। बहुत ही जरूरी और इंपोर्टेंट बात कि पानी पीने के लिए हमेशा गिलास का उपयोग करें और मुंह लगाकर ही पानी पिएं। पानी इस तरह से पिएं कि आपके होठ जरूर गीले हों, इससे क्या होगा कि ऐसे पानी पीने से तासीर ठंडी रहती है और प्यास भी काफी देर तक बुझी रहती है। Safe Drinking

20 रुपये वाली पानी की बोतल की अनसुनी कहानी, असली कीमत जानकर होगी बड़ी हैरानी!
Drinking Water: आजकल ज्यादातर देखने में आता है कि जब भी आप घर से बाहर जाते हैं तो आपको प्यास सताने लगती है और गर्मियों में तो खासकर। आप क्या करोगे कि तुरंत किसी दुकान पर जाओगे और बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाओगे। लेकिन क्या कभी आपने सोचा भी है कि यह पानी कितना शुद्ध होता है और उस पानी की बोतल की कीमत कितनी होती है। Actual Price Of Water Bottle

देखने में आ रहा है कि पिछले कई सालों से भारत में बोतलबंद पानी की डिमांड बढ़ती जा रही है। लोग समझते हैं कि यह पानी शुद्ध होता है, लेकिन क्या ऐसा सच में है…? आज हम आपको इसी बोतलबंद पानी की कहानी बताने जा रहे हैं जिसको जानकार शायद आपको हैरानी भी हो। आमतौर पर आपको बाजार में 20 रुपये में 1 लीटर पानी की बोतल मिल जाती है। अब सवाल यह उठता है कि क्या वाकई उस पानी की बोतल की कीमत 20 रुपये है और वह उतना शुद्ध भी है जितना हम उसे मानते हैं?

आइये जानते हैं:- | Drinking Water

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाजार में विभिन्न प्रकार के बोतलबंद पानी मिलते हैं, जिनके बारे में आप शायद अनजान हों। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Purified Water: यह नल का पानी कई प्रक्रियाओं से गुजारकर शुद्ध किया जाता है, जिसमें कार्बन फिल्ट्रेशन और रिवर्स आॅस्मोसिस जैसी तकनीकें शामिल होती हैं। बता दें कि यह पानी शुद्ध तो हो जाता है लेकिन इस प्रक्रिया से पानी में से अधिकांश मिनरल्स निकल जाते हैं।

Distilled Water: ऐसा पानी जो छोटे उपकरणों में इस्तेमाल के लिए अच्छा माना जाता है। इस पानी में से भी अधिकांश मिनरल्स निकल जाते हैं।

Spring Water: अन्य सभी प्रकार का पानी, चाहे वह ट्रीटेड हो या न हो, स्प्रिंग वॉटर श्रेणी में आता है। नेचुरल रिसोर्स डिफेंस कॉउंसिल की मानें तो ऐसे पानी में मिनरल्स की कमी और कई सामान्य समस्याएं हो सकती हैं। काउंसिल के अनुसार प्यूरिफाइड और डिस्टिल्ड पानी को हम स्वास्थ्यवर्धक और शुद्ध मान सकते हंै, लेकिन ऐसा हमेशा सत्य नहीं होता।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि बोतल के पानी को सुरक्षित इसलिए माना जाता है क्योंकि इसकी आप कीमत चुकाते हैं। बोतलबंद पानी की मांग देश में लगातार बढ़ रही है, लेकिन साथ ही मिलावट भी बढ़ रही है। हम बोतलबंद पानी के लिए बहुत अधिक कीमत चुका रहे हैं जबकि हमें नल से प्राप्त होने वाला पानी मुफ्त मिल जाता है। विभिन्न पानी के ब्रांड की कीमतें अलग-अलग होती हैं। Drinking Water

आमतौर पर देश में एक लीटर बोतलबंद पानी की कीमत लगभग 20 रुपये होती है। यह नल से प्राप्त होने वाले पानी से लगभग 10,000 गुना महंगा होता है। एक अर्थशास्त्री के अनुसार, आधा लीटर बोतलबंद पानी की कीमत उतनी होती है, जितना पानी हम खाना पकाने, बर्तन धोने और नहाने में इस्तेमाल करते हैं, बल्कि उसकी कीमत से भी बहुत ज्यादा होती है। इसके पीछे का गणित समझें तो थोक में प्लास्टिक की बोतल की कीमत 80 पैसे होती है, एक लीटर पानी की कीमत 1.2 रुपये, पानी को विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजारने की लागत 3.40 रुपये/बोतल लगा लो।

इसके अलावा अतिरिक्त व्यय के रूप में 1 रुपये का खर्च और जोड़ लो। इस प्रकार बोतलबंद पानी की एक बोतल की कुल लागत 6 रुपये 40 पैसे होती है। इसका मतलब है कि हम 7 रुपये के लिए 20 या उससे भी अधिक रुपये खर्च कर रहे हैं। इतने पैसे खर्च करने के बावजूद भी, जरा सोचकर देखो कि क्या आप सुरक्षित हैं और यदि हां, तो कितने सुरक्षित हैं?

बहुत सारी संस्थाएं जोकि पर्यावरण पर शोध करती हैं, ये मानती हैं कि पानी के महंगे ब्रांड को खरीदना पानी की शुद्धता से संबंधित नहीं है। बल्कि, प्लास्टिक की बोतल पानी की शुद्धता से संबंधित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भी सरकार ने कुछ साल पहले एक सर्वे के दौरान बताया था कि साल 2014-15 में भारत सरकार ने बोतलबंद पानी पर गुणवत्ता की जांच की थी, और उसमें से आधे से ज्यादा की प्रामाणिकता कमजोर थी। Drinking Water

पिछले दो-तीन दशकों में भारत में बोतलबंद पानी की मांग तेजी से बढ़ी है। अब हर जगह लोग होटलों और यात्राओं में इसे अधिक पी रहे हैं। पश्चिमी देशों में बोतलबंद पानी की शुरूआत 19वीं सदी में हुई, हालांकि भारत में यह 70 के दशक में आया और टूरिज्म के साथ-साथ बढ़ता रहा है। यूरोमॉनिटर के अनुसार, भारत में आजकल 5,000 से अधिक निर्माता हैं, जिनके पास ब्यूरो आॅफ इंडियन स्टैंडर्ड लाइसेंस है। Drinking Water

यह भी पढ़ें:– Artificial Intelligence: अब बूढ़े नहीं होंगे लोग, एआई कर रही ऐसा प्रयोग !

Haryana News: अभी-अभी आई बड़ी खबर, हरियाणा के 80 गांवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात
फिरोजपुर झिरका रेनीवेल प्रोजेक्ट पूरा, 80 गांवों को मिलेगा पेयजल

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार (Haryana News) की फिरोजपुर झिरका (Firozpur Jhirka) उपमंडल के 80 गांवों को पेयजलापूर्ति करने के उद्देश्य से शुरू की गई लगभग 210 करोड़ रुपये की महत्वकांक्षी रेनीवेल परियोजना पूर्ण हो चुकी है और जल्द की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इसका उद्घाटन करेंगे। खट्टर की अध्यक्षता में 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा हेतु प्रशासनिक सचिवों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी दी गई।

राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता | Haryana News

बैठक में मंगलवार को 11 प्रमुख विभागों की 100 करोड़ रुपये से अधिक की 45 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी अधिकारियों को परियोजनाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी परियोजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी चल रही परियोजनाओं के लिए परियोजना मूल्यांकन और समीक्षा तकनीक (पीईआरटी) चार्ट बनाया जाना चाहिए ताकि समयावधि, पूर्ण प्रतिशत और अपेक्षित उद्घाटन तिथि की स्थिति स्पष्ट हो सके।

अधिकारियों को सख्त निर्देश | Haryana News

उन्होंने लम्बित चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पहली बार किसी परियोजना के लिए जो टाईमलाईन निर्धारित की जाती है, वह परियोजना उसी तय समय में ही पूरी होनी चाहिए। यदि किसी कारणवश समयावधि को बढ़ाने की आवश्यता है तो पहली बार विभाग अपने स्तर पर परियोजना के पूर्ण होने की समयावधि को बढ़ा सकता है। परंतु यदि फिर भी परियोजना पूरी नहीं होती तो उस स्थि‌ति में विभाग अपने स्तर पर समयावधि नहीं बढ़ाएंगे, या तो मुख्य सचिव या सम्बंधित मंत्री की मंजूरी के बाद समयावधि को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

खट्टर ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले के बालखी में 114 करोड़ रुपये की लागत से पानी आपूर्ति प्रणाली में सुधार का कार्य भी जुलाई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र में 35 गांवों को नहरी आधारित पेयजल आपूर्ति योजना तथा नूहं में नगीना और पिंगवान ब्लॉक के 52 गांवों और पांच ढाणियों को जलापूर्ति प्रणाली में सुधार का कार्य भी तेज गति से चल रहा है, जिसे इस वर्ष के अंत तक पूरा ‌कर लिया जाएगा।

सख्त निगरानी | Haryana News

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश ‌दिए कि फरीदाबाद से होडल तक जहां-जहां रेनीवेल आधारित परियोजनाएं बनाई गई हैं, उस क्षेत्र का ‌वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाए। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पेयजल का उपयोग सिंचाई के लिए नहीं किया जाए और पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के अवैध दोहन पर भी नजर रखी जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि पानी की चोरी न हो इसके लिए सख्त निगरानी रखी जाए। साथ ही पानी के उचित प्रबंधन हेतू रेगुलेटरी सिस्टम तैयार किया जाए।

यह भी पढ़ें:– ये अजीब है ! समोसे भी, 10 करोड़ भी!!

पेयजल के लिए भटक रहे ग्रामीण, नहीं हो रहा समाधान
सीएम के जनता दरबार से भी मिली निराशा

जल सेवा मंडल सरसा के कार्यकारी अभियंता से मिला ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल

ज्ञापन सौंपकर समस्या से कराया अवगत

खारियां(सच कहूँ/सुनील कुमार)। राजस्थान सीमा से सटे जिले के करीबन आठ गांवों में लंबे समय से पेयजल संकट (Drinking Water Crisis) बना हुआ है। इसके कारण हजारों ग्रामीणों के कंठ पानी की एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। हर तरफ त्राहिमाम मचा हुआ है। ग्रामीण बार-बार पेयजल समस्या के समाधान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा रहे है। लेकिन चिंता की बात है कि प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

गत दिवस केहरवाला, मम्मड़ खेड़ा, सेनपाल, सेनपाल कोठा, मतुवाला, नथोर, कालुआना व दारेवाला गांव के ग्रामीण पेयजल समस्या के समाधान को लेकर जल सेवा मंडल सरसा के कार्यकारी अभियंता को मिले और अपनी समस्या संबंधी ज्ञापन सौंपा। बता दें कि इससे पहले ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सीएम के जनता दरबार सहित जिला उपायुक्त व विभागों के मंत्रियों से गुहार लगा चुके है। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

कार्यकारी अभियंता से मिलने पहुंचे सुभाष झोरड़, बलदेव बेनिवाल, दिलराज सिंह भुल्लर, शिशपाल भादू, सुभाष कामरेड, चन्द्रशेखर, मदन, बृजलाल, चरणजीत, दयाल, अजय व अन्य सदस्यों ने बताया कि उपरोक्त गांवों में पीने तथा सिंचाई के लिए मम्मड़ ब्रांच भाखड़ा का पानी आता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मम्मड़ ब्रांच की टेल व नथोर माइनर में सिंचाई का पानी तो दूर की बात ग्रामीणों के लिए पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें – अनाज मंडी में आढ़तियों की हड़ताल, नहीं हो रही खरीद

ग्रामीणों की ये है समस्या

ग्रामीणों ने बताया कि मम्मड़ खेड़ा ब्रांच की आरडी संख्या 100738 पर पन्नीवाला मोटा से ओढां रोड पर बने पुल के नीचे व आरडी संख्या 134700 के पास दो फाल बनी हुई है। जहां पहले नालियां बनी हुई थी। लेकिन बाद में मरम्मत के समय कंक्रीट से भर दिया गया है। जिस कारण पानी इन दोनों फालों से पीछे भरा रहता है और आगे मम्मड़ खेड़ा टेल व नथोर माइनर में नहीं पहुंच पाता।

इसलिए इन सभी गांवों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। वहीं सिंचाई के लिए नहरी पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचने के कारण किसानों को भूमिगत पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है। जोकि ज्यादा लवणीय है। जिसकी वजह से यहां फसलें भी नामात्र होने लगी है। ग्रामीणों ने अपनी समस्या के समाधान को लेकर विभाग से गुहार लगाई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा के गांवों की कब बदलेगी तस्वीर, पीने के पानी तक सुविधा नहीं
प्रदेश के गांवों में 15 लाख 30 हजार घर अभी भी पेयजल कनैक्शन से वंचित

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। हरियाणा प्रदेश को बने हुए बेशक 54 साल का समय हो गया है और मौजूदा सरकार विकास के नाम पर बेशक आंकड़ों के खेल दिखा अपनी पीठ थपथपा सकती है लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश 33 लाख से ज्यादा ग्रामीण घरों में से 15 लाख 30 हजार घरों में अब तक पानी का कनैक्शन तक नहीं है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण आंचल में रहने वाली महिलाओं को उठानी पड़ती है जिन्हें कई-कई किलोमीटर दूर से पीने का पानी अपने सिर पर उठा कर लाना पड़ता है।

इस साल सरकार का 6.50 लाख घरों में पेयजल कनैक्शन देने का लक्ष्य

ऐसे में सरकार ने दावा किया है कि इस वर्ष करीबन साढ़े छह लाख ग्रामीण घरों को पानी का कनैक्शन मुहैया करवा दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्जवला योजना के मॉडल पर प्रदेश के सभी घरों में नल से पेयजल मुहैया करवाने का रोडमैप तैयार किया है। यह कार्य प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘जल जीवन मिशन’ योजना के तहत किया जाएगा, जिसकी 50 फीसदी राशि भारत सरकार द्वारा व शेष 50 फीसदी राशि हरियाणा सरकार द्वारा दी जाएगी।

‘जल जीवन मिशन’ का लक्ष्य 2024 तक पेयजल कनैक्शन मुहैया करवाना जबकि हरियाणा सरकार ने लिया 2022 तक का टार्गेट

जानकारी के अनुसार केंद्र की ‘जल जीवन मिशन’ योजना के तहत हर घर में पेयजल कनैक्शन का लक्ष्य 2024 तक का है। लेकिन हरियाणा ने इस कार्य को वर्ष 2022 में ही पूरा करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 32.88 लाख घर है और वर्तमान में राज्य के कुल 17.58 लाख घरों में पेयजल कनैक्शन हैं।

रोजाना 1780 घरों में पेयजल कनैक्शन बांटने का लक्ष्य

वहीं 15 लाख 30 हजार घरों में अभी तक पीने के पानी का कनैक्शन नहीं है। सरकार ने 2020-21 में 6.50 लाख घरों में पेयजल कनैक्शन मुहैया करवाने का लक्ष्य रखा है। भाव सरकार रोजाना 1780 पेयजल कनैक्शन प्रदेश में बांटेगी। वहीं सरकार का दावा है कि 1 दिसंबर 2019 से 23 फरवरी 2020 तक 3.62 लाख पेयजल कनैक्शन बांटे जा चुके हैं। भाव सरकार ने रोजाना 4258 पेयजल कनैक्शन बांटे।

‘‘म्हारे इलाके की महिलाओं के सिर से मटके उतरवा दो मुख्यमंत्री जी आपकी बड़ी मेहरबानी होगी’’

वहीं हाल ही में संपन्न हुए बजट सत्र में बाढ़डा इलाके से जजपा विधायक नैना चौटाला ने अपने क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री से मांग की कि उनके इलाके के बहुतेरे गांवों की महिलाएं आज भी सारा सारा दिन सिर पर मटके रख कई कई किलोमीटर दूर से पीने का पानी भर कर लाती हैं। ऐसे में उनके घरों में पीने के पानी की व्यवस्था जल्द की जाए और उनके सिर से मटके उतरवाए जाएं तो आपकी बड़ी मेहरबानी होगी।

ग्रामीण जल आपूर्ति बढ़ोतरी के लिए कदम उठाएगी सरकार

वहीं ग्रामीण जल आपूर्ति बढ़ोतरी कार्यक्रम के अंतर्गत गांवों में जल आपूर्ति का स्तर 55-70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन तक बढ़ाने के लिए मौजूदा जल आपूर्ति सुविधाओं का सुधार एवं मजबूतीकरण करने का दावा किया। वहीं गांवों में अतिरिक्त नलकूप लगाकर, मौजूदा नहर आधारित योजनाओं की बढ़ोतरी, नहर आधारित नए जलघर बनाकर, बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण करके, मौजूदा वितरण प्रणाली को मजबूत बनाकर सुधार किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बठिंडा : पेयजल व सीवरेज समस्या से जूझ रहे रामां मंडी के बाशिन्दे
सीवरेज पिछले 9 महीनों से बंद होने के कारण आ रही समस्या | Sewerage Overflow Problem

संबंधित विभागीय अधिकारी नहीं दे रहा समस्या की तरफ ध्यान

बठिंडा/रामां मंडी(सतीश जैन)। रामां मंडी के बाशिन्दे सीवरेज व पेयजल (Sewerage Overflow Problem) की समस्या को  लेकर काफी परेशान हैं। पिछले कई महीनों से इसका कोई हल नहीं हो रहा। लोगों ने इस मुश्किल को कई बार नगर कौंसिल और जिला अधिकारियों के ध्यान में लाया परंतु लोगों की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई, जिस का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रामसरा रोड पर गौशाला नजदीक एक सीवरेज पिछले 9महीनों से बंद पड़ा है, जिस कारण सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो कर सड़क पर एकत्रित हो रहा है। सीवरेज जाम होने के कारण इस सड़क का काफी हिस्सा टूट गया है और सड़क पर गड्ढे बन गए हैं।

इस सड़क के द्वारा अनगिनत वाहन गुजरते हैं क्योंकि बड़ी गाड़ियों के लिए रामां से रिफायनरी तक जाने के लिए यही एक मुख्य सड़क है। रिफायनरी में से निकलने वाली पेट्रोल, डीजल, तारकोल व अन्य कैमीकलों के साथ भरी गाड़ियां इस सड़क से ही गुजरती हैं जहां कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

लोगों ने कहा कि इस में जान -माल का भी नुक्सान होने से इन्कार नहीं किया जा सकता परंतु विभाग की आंखें भी तब ही खुलती हैं जब कोई हादसा घटित हो जाता है नहीं तो अधिकारी मूक दर्शक बने रहते हैं। लोगों ने मांग की कि मंडी निवासियों को आ रही दिक्कतों की तरफ ध्यान देकर जल्दी हल किया जाए।

घरों के बाहर भी जमा होने लगा सीवरेज का दूषित पानी |

नगर कौंसिल पूर्व उप अध्यक्ष विजयपाल ने कहा कि जब से सीवरेज व वाटर सप्लाई का प्रभार नगर कौंसिल से लेकर सीवरेज बोर्ड को दिया है तब से ही लोग परेशान हो रहे हैं।

कुछ वार्डों की हालत तो इतनी अधिक खराब हो चुकी है।

लोगों के घरों के बाहर सीवरेज का पानी जमा रहता है।

वह लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल सकते।

उन्होंने कहा कि यही हाल वाटर सप्लाई का है।

लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल रहा जो पानी आ रहा है।

उसमें भी गटर के पानी की बदबू आती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

संगरूर : पीने वाले पानी की जगह सप्लाई हो रहा दूषित पानी, बीमारी फैलने का डर
लोग पीने के लिए पानी बाहर से लाने के लिए मजबूर | Contaminated Water

बार-बार नगर कौंसिल के ध्यान में लाने पर भी हल नहीं हो रहा मसला हल

संगरूर/लहरागागा (तरसेम सिंह )। बेशक नगर कौंसिल की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत (Contaminated Water) शहर को प्रदूषण व गन्दगी मुक्त करवाने के लिए जोर-शोर के साथ प्रचार किया जा रहा है, परंतु शहर के गांव की तरफ कई वार्डों में वाटर सप्लाई के द्वारा आ रहा दूषित पानी नगर कौंसिल के दावे व वायदों की पोल खोलता नजर आ रहा है और उक्त क्षेत्र में कभी भी कोई बीमारी फैलने से इन्कार नहीं किया जा सकता। सप्लाई हो रहे दूषित पानी के कारण अलग -अलग वार्डों के लोग डरे हुए हैं और पीने के लिए पानी बाहर से लाने के लिए मजबूर हैं।

इस संबंधी बातचीत करते अलग-अलग वार्डों के लखवंत सिंह, हेमलता, परविन्दर कुमार, सोनी, जसविन्दर कौर और हरजीत सिंह ने बताया कि वह उक्त मामला कई बार नगर कौंसिल के ध्यान में लाने के अलावा सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट और डिप्टी कमिशनर संगरूर के ध्यान में भी ला चुके हैं और लिखित रूप में भी दे चुके हैं परंतु बावजूद इसके कई महीनों से इसका हल नहीं हुआ और गांव की तरफ अलग -अलग वार्डों के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं, जिसके चलते लोगों पर किसी भी तरह की भयानक बीमारी फैलने का खतरा हर समय मंडराता रहता है और लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पीने वाला पानी नहर पर लगे ट्यूबवैल से लेकर आते हैं क्योंकि टोंटियों के द्वारा जो पानी आ रहा है वह पीने तो क्या कपड़े धोने के योग्य भी नहीं।

संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे इस ओर ध्यान| Contaminated Water

उक्त मामले संबंधी कौंसलर व नगर कौंसिल के सीनियर उप प्रधान महेश कुमार (नीटू शर्मा) ने कहा कि वह उक्त मामला बार -बार नगर कौंसिल के ध्यान में लाकर थक चुके हैं और उक्त मामला उन्हों ने बीबी भट्ठल के ध्यान में भी ला दिया है, बावजूद इसके नगर कौंसिल की तरफ से कोई गौर नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि वह उक्त मामले को एक बार फिर पूर्व मुख्य मंत्री बीबी रजिन्दर कौर भट्ठल के ध्यान में लाकर हल करवाने की हर संभव कोशिश करेंगे।

पानी में से बदबू आती है, जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है

कि जिन वार्डों में पीने वाला गंदा पानी सप्लाई हो रहा है उन लोगों की

जिंदगी कैसी होगी। उन्होंने कहा कि सीवरेज का गंदा पानी वाटर सप्लाई में मिक्स होकर आ रहा है।

शहर निवासियों ने हैरानी प्रकट की कि डिप्टी कमिशनर संगरूर के ध्यान में मामला होने के

बावजूद नगर कौंसिल कोई हल नहीं कर रही, जिससे स्पष्ट होता है

कि नगर कौंसिल और प्रशासन लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि अलग-अलग वार्डों में किसी तरह की कोई बीमारी फैलती है

या कोई असुखद घटना घटती है तो उसके लिए सीधे तौर पर नगर कौंसिल और प्रशासन जिम्मेदार होगा।

उन्होंने मांग की कि सीवरेज के गंदे पानी की वाटर सप्लाई में हो रही

मिलावट को रोककर शहर निवासियों को शुद्ध पीने का पानी सप्लाई किया जाए,

जिससे शहर निवासी किसी भी तरह की संभावी बीमारी से बच सकें।

इस मौके लोगों की ओर से सप्लाई हो रहा दूषित पानी जिसमें से बदबू आ रही थी भी दिखाया गया।

जल्दी हल करेंगे मसला : कार्यकारी अधिकारी | Contaminated Water

उक्त मामले संबंधी जब कार्यकारी अधिकारी सुरिन्दर गर्ग के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है और इसे जल्द हल कर लिया जायेगा उन्होंने कहा कि वाटर वर्कस के कर्मचारी अलग -अलग स्थानों पर लीकेज को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें अभी तक सफलता नहीं मिली और नगर कौंसिल उक्त मामले को पूरी गंभीरता के साथ ले रही है। जल्द ही इस मसले का हल कर शहर निवासियों को शुद्ध पीने का पानी सप्लाई किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, टीम जुटा रही डाटा
दौरा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार ने किया साकरा का निरीक्षण

पानी की बेहतर प्रबंधन के लिए पेय जल डाटा हो रहा आनलाइन (Drinking Water)

सच कहूँ/विकास कुमार कैथल। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने साकरा गांव का औचक निरीक्षण किया। दीपक कुमार ने बताया कि जल का बेहतर प्रबंधन हो, सभी को पीने लायक स्वच्छ पानी उपलब्ध हो, इसके लिए सरकार के निर्देशों अनुसार निर्देशानुसार राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम घर-घर का सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत लोगों के पेयजल कनेक्शन संबंधित जानकारी आनलाइन करने के साथ ही पानी बचाने की अपील लोगों से की जा रही है।

सर्वे जिले के सभी गांवों में किया जाएगा  (Drinking Water)

उन्होंने बताया कि सभी पेयजल उपभोक्ताओं को अपने पेयजल कनेक्शन से संबंधित पूरी जानकारी को विभागीय वेबसाइट पर अपडेट करवाने चाहिए ताकि उसके आधार पर पानी के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रभावी योजना बनाई जा सके। साथ ही उसे लागू करवाकर पेयजल आपूर्ति को और अधिक बेहतर बनाकर सभी को पर्याप्त और स्वच्छ पीने लायक पानी उपलब्ध करवाया जा सके। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत यह सर्वे जिले के सभी गांवों में किया जाएगा। विभाग की टीम द्वारा प्रत्येक घर से मुखिया का नाम सहित पेयजल कनेक्शन की जानकारी ली जाएगी। साथ ही उसकी फोटो व मोबाइल नंबर भी अपडेट किया जाएगा।

सर्वे रिपोर्ट आने के बाद तैयार होगी पेयजल योजना

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि सर्वे में जो रिपोर्ट आएगी

उसके अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजना की तैयारी जाएगी।

उन्होंने बताया कि घर-घर सर्वे का काम 1 अप्रैल से शुरू हुआ था।

जिले के 232 गांवों में विभाग की टीम 71522 घरों तक पहुंच चुकी है

जिसके तहत टीमों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की वेबसाइट पर

71522 घरों का डाटा आॅनलाइन किया है। इस मौके पर बीआरसी संदीप कुमार व सक्षम युवा मौजूद रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डिग्गियों में नहीं रहा पेयजल, ग्रामीण परेशान
सूखी डिग्गियों से कैसे मिलेगा गांवों को पेयजल

अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। तहसील क्षेत्र के गांव पतरोड़ा के ग्रामीणों को इन दिनों में पेयजल के लिए भयंकर मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे गर्मी का मौसम आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ही पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। ग्राम पंचायत मुख्यालय पतरोड़ा क्षेत्र में मुख्यालय के अलावा आस-पास अनेक चक तथा ढाणियां भी हैं जिनकी आबादी को ग्राम पंचायत के ही वाटर-वर्क्स से पेयजल की आपूर्ति दी जाती है, परंतु जलदाय विभाग एवं प्रशासन की उदासीनता ने ग्रामीणों को दी जाने वाली पेयजल सुविधा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

हालांकि डिग्गियों में पानी समाप्त होने से पूर्व कुछ समय तक पानी ग्रामीणों को दिया गया, लेकिन यह पानी स्वच्छ एवं शुद्ध नहीं था। वर्तमान हालात ग्रामीणों के लिए चिंताजनक बने हुए हैं, खासकर महिलाओं के लिए, क्योंकि महिलाआें को घर से दूर मटकों में पानी लेने जाना पड़ता है, जोकि परेशानी का विषय है।

डिग्गियों में नहीं है पानी

क्षेत्र के इस बड़े एवं महत्वपूर्ण गांव में पिछले तीन दिनों से पेयजल सप्लाई पानी के अभाव में नहीं हो पा रही है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण जब पेयजल सप्लाई नहीं होने का कारण जानने के लिए वाटर वर्क्स गए तो वहां जाकर पता चला कि वाटर-वर्क्स की डिग्गियां काफी हद तक खाली हो चुकी है, जो भी पानी बचा हुआ है, उसमें कचरा एवं गंदगी है, जो सप्लाई योग्य नहीं है।

डिग्गियों में नहीं हो पाता पूर्ण रूप से भंडारण

ग्राम पंचायत के वाटर वर्क्स में नहरबंदी के दौरान जल एकत्रित करने के लिए 3 डिग्गियां बनी हुई हैं जो नहर चलने पर जल भंडारण के लिए इस्तेमाल होती है। लेकिन इन डिग्गियों में पूर्ण रूप से पानी का भंडारण नहीं हो पाता है। क्योंकि डिग्गियों को भरने के लिए नहर से वाटर-वर्क्स तक बनी नाली काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे पानी सही मात्रा में डिग्गियों तक नहीं पहुंच पाता है। जिसके कारण डिग्गियां पूरी तरह से भर नहीं पाती और जिसका नुक्सान ग्रामीणों को उठाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार डिग्गियों की मुरम्मत हुए कई वर्ष हो चुके हैं। क्षतिग्रस्त हो चुकी डिग्गियों की मुरम्मत की बड़े पैमाने पर आवश्यकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।