Ravidassia Samaj - Sach Kahoon Hindi

पूज्य गुरू जी ने हमेशा सभी धर्मों का सत्कार करना सिखाया: डेरा श्रद्धालु
पटियाला। (सच कहूँ/नरेन्द्र सिंह बठोई) पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने रूहानी सत्संगों के माध्यम से संत शिरामणि श्री गुरु रविदास जी महाराज, संत कबीर दास जी सहित सभी संत-महापुरुषों का संदेश आमजन तक पहुँचाया है और इनकी पाक-पवित्र शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा दी है।

यह भी पढ़ें:– डेरा श्रद्धालु ऑटो चालक ने दिखाई ईमानदारी

गंगाराम इन्सां ने कहा कि वह काफी समय से डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ा हुआ है तथा रामदासिया परिवार से संबंध रखता है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने सेवादारों को हमेशा सभी धर्मों का सत्कार करना सिखाया है व पूज्य गुरू जी ने कभी किसी को अपशब्द नहीं कहा। बल्कि पूज्य गुरु जी सभी महापुरूषों के जन्म दिन पर लोगों को बधाईयां देते हैं व सेवादारों को भी गुरू-पीरों-फकीरों का सत्कार करने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलतफहमी में या जान बूझकर पूज्य गुरु जी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन समाज के लोग इन चालों को भलीभांति जान चुके हैं व इनके बहकावे में आने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि डेरा श्रद्धालु चट्टान की तरह डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़े हुए हैं व हमेशा जुड़े रहेंगे।

-गंगाराम इन्सां, 15 मैंबर, ब्लाक पटियाला

महेन्द्र कुमार ने कहा कि मैं रविदासिया समाज से हूँ और डेरा सच्चा सौदा के साथ 1994 से जुड़ा हुआ हूँ व इस समय दौरान एक बार भी डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी ने कभी भी किसी की शान के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला व न ही किसी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा एक ऐसी संस्था है, जिसने सभी को अपने दिल से लगाया है, जरूरतमंदों का सहारा बनी है। पूज्य गुरू जी ने श्री गुरु रविदास जी जयंती मौके पूरे समाज को श्री गुरु रविदास जी महाराज के पावन जन्म महीने की बधाईयां दी थी। समाज में दरार डालने वाले जानबूझ कर डेरा सच्चा सौदा को बदनाम कर रहे हैं, लेकिन डेरा श्रद्धालु इन बातों को दरकिनार कर डेरा सच्चा सौदा के साथ खड़े हैं।

-महेन्द्र कुमार, भारत नगर, पटियाला

हरदीप सिंह कालवा ने कहा कि वह रविदासिया समाज से संबंधित हूँ और लगभग एक दशक से भी अधिक समय से डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ा हुआ है व उसका डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू जी पर पूर्ण विश्वास है। पूज्य गुरु जी कभी भी किसी धर्म-जाति के बारे गलत नहीं बोलते, बल्कि उन्होंने संत श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सभी को बधाईयां दी व सभी को अधिक से अधिक मानवता भलाई के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरू जी जब अब 40 दिन की पैरोल पर आए थे तो लाखों नये जीवों को नाम की अनमोल दात देकर उनको नशों की बुराई से दूर किया। क्या ऐसे समाज सुधारक पूज्य गुरु जी किसी के खिलाफ बोल सकते हैं। यह सब मनघडंÞत बातें हैं, जिनका कोई सिर-पैर नहीं है। सच हमेशा सच रहता है व झूठ का नामो-निशान नहीं रहता। हम सब डेरा श्रद्धालु डेरा सच्चा सौदा के साथ डटकर खड़े हैं और खड़े रहेंगे।

-हरदीप सिंह, गांव कालवा, हरदासपुर

प्रेमी सेवक गुरचरन सिंह ने कहा कि वह रविदासिया समुदाय से है और उसका परिवार डेरा सच्चा सौदा के साथ दशकों से जुड़ा हुआ है व इस दौरान कभी भी उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी के पावन मुखारबिंद से किसी भी धर्म या गुुरू-पीर के बारे में कभी गलत नहीं सुना। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा एक ऐसा रूहानियत का केन्द्र है, जहां सभी जातियों का सत्कार किया जाता है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा ने गरीबों को अपने पैरों पर खड़ा करने में अहम भूमिका अदा की है व सभी को अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा दी जाती है। ऐसा संत जो दूसरों का भला करने की प्रेरणा देता है, वह किसी के बारे में कभी भी गलत शब्द नहीं बोल सकता। उन्होंने असामाजिक तत्व जो देश में अमन शांति पसन्द नहीं करते, वह जानबूझ कर ऐसे हत्थकंडे अपना रहे हैं ताकि लोगों को आपस में लड़ाया जा सके लेकिन अब समाज के लोगों को इनकी बुरी चालों का पता चल गया है व अब इनके मंसूबे कभी भी कामयाब नहीं होंगे।

-प्रेमी सेवक गुरचरन सिंह, गांव तालजपुर, ब्लाक कछवी

डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि मैं रामदासिया समाज से हूं तथा डेरा सच्चा से काफी समय से जुड़ा हुआ है व मेरा परिवार भी डेरा सच्चा सौदा का पक्का श्रद्धालु है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी हमेशा ही सभी धर्मों का आदर-सत्कार करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी के तहत पूज्य गुरु जी ने डेरा श्रद्धालुओं को सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी है। इस सच्चाई के रास्ते पर चलकर डेरा श्रद्धालु रास्ते में गुम हुए मिले महंगे सामान, सोने के आभूषण, मोबाईल, पर्स व रूपयों से भरे बैग तक को भी उसके असली मालिक तक पहुंचाना अपना फर्ज समझते हैं। पूज्य गुरु जी की बढ़ती लोकप्रियता असामाजिक तत्वों को रास नहीं आ रही, जिस कारण वह ऐसे रास्ते अपना रहे हैं लेकिन इनकी यह चालें कामयाब नहीं होंगी। समाज के लोग समाज में अमन शांति चाहते हैं व अब इनके बहकावे में नहीं आने वाले।

-डॉ. मनजीत सिंह, गांव मदो माजरा, ब्लॉक बठाई-डकाला

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने करोड़ों युवाओं का नशा छुड़वाकर उनको सही रास्ते चलाया है। जो घर नरक से भी बढ़कर थे, वह घर आज स्वर्ग बन गए हैं। मैं रविदासिया समाज से हूँ और 2 नवम्बर 1993 से डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ा हुआ हूं, मेरे परिवार का बच्चा-बच्चा डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ा हुआ है। परिवार के सभी सदस्य शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के मैंबर हैं व डेरा सच्चा सौदा में पक्की सेवा करते हैं। मैं डेरा सच्चा सौदा में फोटो व ग्रंथ समिति का पक्का सेवादार हूं व नामचर्चाघर बठिंडा में रोजाना सेवा पर जाता हूं। पिछले लगभग 30 सालों में मैंने बहुत से लोगों को डेरा सच्चा सौदा के साथ जोड़ा है। यहां हर धर्म व हर जाति से प्यार किया जाता है, कभी भी किसी से भेदभाव नहीं किया जाता। पूज्य गुरू जी सभी संतों-महात्माओं, गुरूओं, पीरों-फकीरों का तहदिल से सत्कार करते हैं। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए पूज्य गुुरु जी पर समय समय पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है।

-पूर्ण चन्द इन्सां, सेवानिवृत मैनेजर एफसीआई, बठिंडा

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पूज्य गुरु जी ने हमेशा सत्संगों में आदर सत्कार से सुनाई है संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की वाणी
जाखल (तरसेम चाँदपुरिया)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने रूहानी सत्संगों के माध्यम से संत शिरामणि श्री गुरु रविदास जी महाराज, संत कबीर दास जी सहित सभी संत-महापुरुषों का संदेश आमजन तक पहुँचाया है और इनकी पाक-पवित्र शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा दी है। पूज्य गुरु जी के खिलाफ पंजाब के जालंधर जिले के पतारा में दर्ज केस किसी साजिश की ओर संकेत करता है। जब पूज्य गुरु जी सभी धर्मों, संत, महापुरुषों का सम्मान करते हैं तो उनके ऊपर इस तरह के आरोप लगाना अत्यंत निंदनीय है। आइए जानते हैं रविदासिया भाइचारे की जुबानी उनके विचार-

यह भी पढ़ें:– हो जाए सावधान! यह खबर आपके लिए, गैस पर खाना पकाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुक्सान

डेरा सच्चा सौदा में सभी धर्मों का आदर सत्कार करना हमने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से सीखा है, वरना समाज में यही सुनने को मिलता था कि मेरा धर्म बड़ा है, मेरा गुरु बड़ा है, लेकिन डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी ने हमारे को सब धर्म, जातों से ऊपर उठकर इंसानियत का पाठ पढ़ाया और संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज जैसे महान समाज सुधारक संतों की वाणी सत्संग में सुनाकर उनके सही अर्थों को भी समझाया। मैं स्वयं रविदासिया समाज से हूँ। पूज्य गुरु जी ने संत, गुरु-पीर, फकीरों का नाम आदर सत्कार से लिया है और सभी धार्मिक स्थानों को सजदा करने की भी प्रेरणा दी है। मैं भी रविदासिया कौम से संबंध रखती हूँ। कुछ लोग जानबूझकर पूज्य गुरुजी के खिलाफ ईर्ष्या रखते हुए आए दिन मनगढ़ंत कहानियां बनाकर उलझाने का प्रयास करते रहते हैं, ऐसे लोगों से सचेत रहना चाहिए।

-रानी बाला, पूर्व वाइस चेयरपर्सन ब्लॉक समिति जाखल, जिला फतेहाबाद

डेरा सच्चा सौदा एक आध्यात्मिक संस्था है यहां पर सभी धर्म जातियों का आदर सम्मान किया जाता रहा है। मैं रविदास समाज से हूँ, जितनी बार भी डेरा सच्चा सौदा में पहुंचकर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां सत्संग सुना, उन्होंने गुरु-महापुरुषों की पवित्र वाणी को सुनाते हुए बकायदा साथ में गुरु महापुरुषों का नाम अदब सत्कार से लिया है और हमेशा उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है। मैं रविदासिया समुदाय से हूँ। मैंने उनसे कई बार संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की वाणी सत्संग में सुनी और सुनकर अपने समाज के लिए कुछ कर गुजरने की जिज्ञासा भी उन्हीं ने पैदा की है। इसीलिए मैंने गाँव सरपंच का चुनाव लड़ा और गांव की सेवा के साथ-साथ समाज की भी जितनी हो सकी बढ़-चढ़कर सेवा की है, और हमेशा समाज और भाईचारे के साथ मिलजुल कर मानवता की सेवा में आगे रहेंगे।

-बिक्कर सिंह पूर्व सरपंच गांव सिधानी, जाखल

मैं खुद रामदासिया समाज से संबंध रखता हूँ। मैं डेरा सच्चा सौदा, सरसा से 28-30 साल से जुड़ा हुआ हूँ। मैंने पूज्य गुरु जी के कई सत्सगों को भी सुना है, लेकिन उनमें उन्होंने किसी भी जात-मजहब के बारे में गलत टिप्पणी नहीं की है। पूज्य गुरु जी ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के बारे में कभी भी गलत बात नहीं बोली और जो वीडियो वायरल हो रही है, उसे एक बार सभी को सुनना चाहिए, उसमें कुछ भी गलत नहीं बोला गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि पूज्य गुरु जी ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के बारे में कभी भी गलत शब्द का प्रयोग नहीं किया, ना कभी करेंगे। मेरी सभी लोगों से यहीं विनती है कि समाज में पूज्य गुरु जी को लेकर झूठी अफवाहें न फैलाएं। बल्कि समाज को सही दिशा दें।

-गुरचरण सिंह भोला, कुरुक्षेत्र

यमुनानगर। (सच कहूँ/लाजपतराय) पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी जहां बिना किसी भेदभाव के मानवता का भला कर रहे हैं। इसके साथ ही पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए सभी धर्मों व महापुुरुषों का हृदय से सत्कार करते हुए समाज में एकता का संदेश दे रहे हैं। पूज्य गुरु जी के खिलाफ बेअदबी जैसे आरोप लगाना अत्यंत निंदनीय है। पूज्य गुरु जी तो संत रविदास जी महाराज और कबीर साहब जी की पावन शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उनके जीवन को सुखमय बना रहे हैं। पूज्य गुरु जी हमेशा सभी धर्मों और संत, महात्माओं का सम्मान करते हैं और ऐसी ही सीख देते हैं।

गाँव जगूड़ी से डॉ. अमर सिंह ने कहा कि मैं रविदासिया समाज से हूँ। कई वर्षों से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हूँ और मैंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के सैकड़ों रूहानी सत्संग सुने हैं। पूज्य गुरु जी ने हमेशा सभी महापुरुषों का दिल से सत्कार किया और अपने शिष्यों को भी महापुरुषों का सत्कार करने की प्रेरणा दी है, जिस पर चलते हुए वे हमेशा सभी धर्मों और महापुरुषों का सम्मान करते हैं और बिना किसी भेदभाव के सभी का भला करते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रविदासिया समाज के बुद्धिजीवियों की जुबानी
सभी धर्मों और संत-महापुरुषों का दिल से सत्कार करने की दी शिक्षा

पूज्य गुरु जी ने हमेशा सत्संगों में आदर सत्कार से सुनाई है संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की वाणी

जाखल (सच कहूँ/तरसेम चाँदपुरिया)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने रूहानी सत्संगों के माध्यम से संत शिरामणि श्री गुरु रविदास जी महाराज, संत कबीर दास जी सहित सभी संत-महापुरुषों का संदेश आमजन तक पहुँचाया है और इनकी पाक-पवित्र शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा दी है। पूज्य गुरु जी के खिलाफ पंजाब के जालंधर जिले के पतारा में दर्ज केस किसी साजिश की ओर संकेत करता है। जब पूज्य गुरु जी सभी धर्मों, संत, महापुरुषों का सम्मान करते हैं तो उनके ऊपर इस तरह के आरोप लगाना अत्यंत निंदनीय है। आइए जानते हैं रविदासिया भाइचारे की जुबानी उनके विचार

यह भी पढ़ें:– हो जाए सावधान! यह खबर आपके लिए, गैस पर खाना पकाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुक्सान

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां सभी धर्मों का आदर सत्कार करते हैं। पूज्य गुरु जी हमें संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की वाणी का ज्ञान करवाया और उन पर चलना भी सिखाया। मैं रविदासिया समाज से हूँ। सतगुरु रविदास जी की बल्ला साहिब से प्रकाशित अमृतवाणी नितनेम उच्चारण करता हूँ और 2009 में अपने गाँव चांदपुरा में हरि का निशान 81 फुट ऊंचा स्थापित किया। हर वर्ष श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर संगत के साथ काशी और जालंधर स्थित बल्ला साहिब भी दर्शन हेतू जाते हैं। पूज्य गुरु जी ने हमेशा एक बात कही कि सभी धर्मों और संत, महापुरुषों का दिल से सत्कार करो, ना कि दिखावा करो।

-रामचंद्र इन्सां, वार्ड नंबर 5 ब्लॉक समिति सदस्य, जाखल (फतेहाबाद)

डेरा सच्चा सौदा एक खुली किताब है, जहां सर्वधर्म एक का संदेश मिलता है और 36 बिरादरी के लोग यहां पहुंचते हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा अपने सत्संग के दौरान सभी गुरु, पीर-पैगम्बरों और महापुरुषों का आदर सम्मान करना सिखाया है। पूज्य गुरु जी रूहानी सत्संग के दौरान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की वाणी का भी उच्चारण करके उनके अर्थ समझाते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं और इंसानियत का पाठ पढ़ाते हैं। हमारे गाँव की संगत में रविदासिया कौम से काफी संख्या में संगत से जुड़ कर मानवता की सेवा कर रही है। पूज्य गुरु जी ने हमें कभी भी किसी धार्मिक स्थल पर जाने से नहीं रोका बल्कि ये समझाया कि जहां भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च सहित कोई भी धार्मिक स्थल दिखाई दे तो दिल से सजदा करो।

-सतीश कुमार, पूर्व सरपंच गाँव तलवाड़ी, जाखल

डेरा सच्चा सौदा ऐसी संस्था है जहां पर सभी धर्मों व जातियों का सम्मान किया जाता है। मैं डेरा सच्चा सौदा से पिछले 23 सालों से जूड़ा हुआ हूँ। मैं जाति तौर पर रविदासिया व धार्मिक तौर पर हिन्दू धर्म से संबंध रखता हूँ। जिस विडियो को लेकर लोग कहानियां बना रहे हैं, वह विडियो मैंने 50 बार देखी है, जिसमें पूज्य गुरु जी ने संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज व संत कबीर दास जी की वाणी से साध-संगत को प्रेरणा दी है। उसमें एक प्रतिशत भी गलत नहीं बोला गया है। बल्कि मैंने आज तक पूज्य गुरु जी के पवित्र मुखारबिंद से किसी भी धर्म, जाति अथवा समप्रदाय कि खिलाफ एक भी शब्द नहीं सुना। पूज्य गुरु जी ने हमेशा सभी धर्मों व जातियों के देवी-देवताओं, महापुरुषों, संत-महात्माओं, गुरु साहिबानों व संतों का सम्मान करना सिखाया है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम जी इन्सां तो अपने सत्संग में सभी संत-महात्माओं की पवित्र वाणी को बड़े आदर सत्कार से साध संगत को सुनाते हैं और सभी को संत महात्माओं की प्रेरणा अनुसार चलने की पावन प्रेरणा देते हैं।

-जय भगवान इन्सां समाजसेवी, ब्लॉक धनौरी, जिला जीन्द हरियाणा

मैं लगभग 1970 से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ हूँ और मैंने परम पिता शाह सतनाम जी से नाम दान लिया और उनके भी सैकड़ों सत्संग सुने और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के भी अनेक सत्संग सुने। मैं रविदासिया समाज से हूँ। मैंने हमेशा सत्संग के दौरान पूज्य गुरु जी से संत-महापुरुषों और गुरु, पीर-पैगम्बरों की अमृतवाणी सुनी है। पहले मुझे कुछ नहीं पता था, लेकिन जब पूज्य गुरु जी ने रूहानी सत्संगों में संत-महापुरुषों के पावन वचन सुनाए तो पता चला कि हमारे गुरु, पीर, फकीर कितने महान हैं। पूज्य गुरु जी ने हमेशा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज और संत कबीर दास जी की वाणी को सुनाकर उस पर चलने की प्रेरणा दी है और बुराइयों से दूर रहते हुए मानवता का भला करना सिखाया है।

-बलदेव सिंह इन्सां रिटायर्ड मेट, सिंचाई विभाग, गांव चांदपुरा, जाखल

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।