Punjab Politics - Sach Kahoon Hindi

कानूनी कार्रवाई झेलने को तैयार रहें आरोपी: डॉ. गुरप्रीत कौर मान
₹5 Crore Bribery allegation: पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान (Gurpreet Kaur Mann) ने उन पर लगाए जा रहे कथित रिश्वत के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि आरोप लगाना आसान है, लेकिन बेबुनियाद आरोपों के खिलाफ वह पूरी मजबूती से लड़ेंगी। उन्होंने आरोप लगाने वालों को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। डॉ. गुरप्रीत कौर मान रविवार को पटियाला में आयोजित एक महिला कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। उन्होंने कार्यक्रम को महिलाओं के लिए एक अच्छा आयोजन बताते हुए कहा कि लंबे समय बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित होने का अवसर मिला। Punjab News

आरोपों से घबराने वाली नहीं: डॉ. गुरप्रीत कौर

महिला से जुड़े एक कथित दुष्कर्म मामले को दबाने के बदले 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मांगने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि बिना आधार के आरोप लगाना आसान है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह ऐसे आरोपों से न पहले डरी हैं और न आगे डरेंगी। उन्होंने कहा कि जो लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें अपने दावों के समर्थन में प्रमाण देने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपों के पीछे कोई ठोस आधार नहीं है तो आरोप लगाने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

आप सरकार के कामों का किया उल्लेख

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है और इसका असर लोगों को दिखाई दे रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिलाओं से जुड़े कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। Punjab News

अमृतसर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

दूसरी ओर, अमृतसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सलिल कपूर की अगुवाई में हुए प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर मान के पुतले जलाए गए तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। भाजपा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। विपक्षी दलों ने कथित आरोपों को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है, जबकि मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की गई है।

विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस मुद्दे को उठाते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले से जुड़े आरोपों का संज्ञान लिया है और पंजाब के मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने पूर्व जज जस्टिस रंजीत सिंह के आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि कथित तौर पर एक मामले को दबाने के बदले 5 करोड़ रुपये की मांग किए जाने संबंधी शिकायत पर रिपोर्ट तलब की गई है।

उधर, डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और आरोप लगाने वालों से सबूत पेश करने की मांग की है। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आरोपों की जांच और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी। Punjab News

Punjab BJP News: पंजाब में फिर तेज हुई सियासी हलचल! भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने किया ये बड़ा दावा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की हालिया मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में गठबंधन को लेकर चर्चाओं का दौर फिर शुरू हो गया है। हालांकि भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 117 सीटों पर अपने दम पर मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। Punjab BJP News

भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की दिशा में अपनी रणनीति आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मोगा की रैली में भाजपा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की बात स्पष्ट कर चुके हैं।

सुखबीर सिंह बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक को लेकर आरपी सिंह ने कहा कि अकाली दल प्रमुख ने पंजाब से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय प्रधानमंत्री के सामने रखे। उनके अनुसार, पंजाब की कानून-व्यवस्था, नशीले पदार्थों की समस्या और प्रश्नपत्र लीक जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री अलग-अलग राज्यों के नेताओं से समय-समय पर मुलाकात करते रहते हैं और पंजाब से जुड़े विषयों पर भी उनकी विशेष नजर रही है। हालांकि इस मुलाकात को लेकर पंजाब में राजनीतिक गठजोड़ की संभावनाओं पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। Punjab BJP News

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर भाजपा का निशाना

आरपी सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की छात्रों से जुड़ाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी की अनुपस्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि बाद में भी उन्होंने आंदोलन स्थल पर पहुंचने के बजाय अलग कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल पहले से चल रहे आंदोलनों को अपने राजनीतिक हितों के लिए प्रभावित करने का प्रयास करते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय उनके साथ वास्तविक संवाद की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से जुड़े संदेश का उल्लेख करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि देश की प्रगति में युवा वर्ग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार, युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और नए विचार आने वाले वर्षों में देश के आर्थिक विकास को गति दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। भाजपा का मानना है कि युवा शक्ति देश के भविष्य को नई दिशा देने में सक्षम है। Punjab BJP News

ई20 ईंधन के मुद्दे पर राहुल गांधी के दावे का जवाब

ई20 ईंधन को लेकर राहुल गांधी की ओर से उठाए गए सवालों पर भी आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी विषय पर वीडियो या सार्वजनिक बयान जारी करने से पहले उससे जुड़े तथ्यों की जांच करना आवश्यक है।

आरपी सिंह ने राहुल गांधी द्वारा दिखाए गए वाहन का उल्लेख करते हुए दावा किया कि संबंधित वाहन पर ‘ई20 कम्पैटिबल’ लिखा हुआ था। उनके अनुसार, इसका अर्थ है कि वाहन ई20 ईंधन के उपयोग के लिए उपयुक्त था। उन्होंने राहुल गांधी को पंजाब के किसानों से इस मुद्दे पर बातचीत करने की सलाह भी दी और दावा किया कि राज्य के किसान ई20 ईंधन के पक्ष में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरपी सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वह खड़गे को एक ऐसी पुस्तक उपलब्ध कराएंगे, जिसमें संघ की भूमिका से जुड़े ऐतिहासिक विवरण दिए गए हैं।

आरपी सिंह ने दावा किया कि संघ की स्थापना से पहले भी डॉ. केबी हेडगेवार स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े रहे थे और उनके छात्र जीवन में गिरफ्तारी हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान संघ से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। पंजाब में भाजपा की चुनावी तैयारी और सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद सामने आए इन बयानों ने राज्य की राजनीति में संभावित चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाओं को एक बार फिर तेज कर दिया है। Punjab BJP News

Punjab News: चन्नी को हाईकमान ने दिया झटका, राहुल गांधी ने नहीं दिया समय
Punjab Congress: चंडीगढ़, (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजा वड़िंग को हटाने की माँग पर अड़े चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात के लिए डेरा डाले बैठे चरणजीत सिंह चन्नी और उनके कुछ समर्थक कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की ओर से फिलहाल मिलने का समय नहीं दिया गया है। Punjab News

वहीं पंजाब के इन नेताओं ने कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात कर अपनी बात रखी और पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि के.सी. वेणुगोपाल ने इन नाराज नेताओं को स्पष्ट रूप से कहा है कि पंजाब में इस तरह की बगावत स्वीकार नहीं की जाएगी और उन्हें कांग्रेस हाईकमान के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

इन बागी नेताओं को उम्मीद थी कि राहुल गांधी के आने के बाद उनकी बात सुनी जाएगी और वे अपना पक्ष उनके सामने रख सकेंगे, लेकिन राहुल गांधी की ओर से उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। इसके बाद इन नेताओं ने गुरुवार सुबह पहले हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात की और फिर के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की। Punjab News

Punjab Politics: पंजाब में कानून-व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार की तारीफ की है। 25 मार्च को डेरा सचखंड बलान में (Punjab Politics) श्री गुरु रविदास बानी स्टडी सेंटर के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों ने पहले भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की थी, लेकिन हम पंजाब का माहौल खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, कभी-कभी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिए है।

बिना फायरिंग किए स्थिति को किया नियंत्रित | Punjab Politics

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि भगवंत मान सरकार ने स्थिति को बहुत अच्छी तरह से संभाला और बिना एक भी गोली चलाए या कोई खून बहाए पूरी स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। उन्होंने कहा, जो लोग पंजाब के सांप्रदायिक सद्भाव और शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, वे आज डर के मारे भाग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले या नशीला पदार्थ बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।