Maharashtra News - Sach Kahoon Hindi

Nurses Protests: महाराष्ट्र में तबादले के आदेश के खिलाफ सड़कों पर उतरी नर्सें
Nurses Protests: छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन के नेतृत्व में घाटी अस्पताल की नर्सों ने प्रशासनिक तबादला आदेशों के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नर्सों ने सरकार से तबादला प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि इस निर्णय से कर्मचारियों, खासकर महिला कर्मियों, को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। Maharashtra News

विरोध प्रदर्शन के दौरान नर्सों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि बार-बार होने वाले तबादलों से न केवल कार्यस्थल प्रभावित होता है, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है। हर कुछ वर्षों में स्थानांतरण होने से परिवार की जिम्मेदारियों और बच्चों की देखभाल जैसी समस्याएं और बढ़ जाती हैं।

नर्सेज फेडरेशन महाराष्ट्र की अध्यक्ष इंदुमती ने कहा कि नर्सिंग सेवा में बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं और उनके तबादले का असर पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई नर्सों के छोटे बच्चे हैं, वहीं बुजुर्ग माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर होती है। ऐसे में अचानक तबादले उनके लिए व्यावहारिक और सामाजिक दोनों स्तर पर चुनौती बन जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नर्सों पर किसी प्रकार की आर्थिक अनियमितता या भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं, फिर भी व्यापक स्तर पर तबादले किए जा रहे हैं। Maharashtra News

उन्होंने सरकार से मांग की कि इस निर्णय पर पुनर्विचार कर इसे वापस लिया जाए। प्रदर्शन में शामिल स्टाफ सदस्यों ने भी कहा कि अस्पताल के भीतर पहले से ही समय-समय पर वार्ड स्तर पर आंतरिक तबादले होते रहते हैं। ऐसे में अलग से व्यापक तबादला प्रक्रिया लागू करने का औचित्य समझ से परे है। उनका कहना था कि नर्सिंग सेवा किसी आर्थिक लेन-देन या भुगतान प्रणाली से जुड़ी नहीं है, इसलिए इस तरह के स्थानांतरण की आवश्यकता स्पष्ट नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उनका कहना है कि तबादला प्रक्रिया लागू होने से महिला कर्मचारियों और उनके परिवारों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, इसलिए सरकार को इस विषय पर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। Maharashtra News

Thane Fire: ठाणे की सब्जी मंडी में भीषण आग का तांडव, कुछ ही देर में हुई विकराल
Thane Fire: ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में गुरुवार तड़के एक भीषण अग्निकांड ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। नौपाड़ा क्षेत्र के गोखले रोड स्थित गांवदेवी सब्जी मंडी परिसर में अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Maharashtra News

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तड़के लगभग 3:45 बजे हुआ, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। शुरुआती समय में आग का पता नहीं चल सका, जिसके कारण लपटें तेजी से फैलती गईं। बाजार क्षेत्र से उठती ऊंची आग की लपटों और घने धुएं ने आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। स्थानीय लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि इस बाजार में सब्जियों के साथ कपड़ों के भी कई स्टॉल मौजूद थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के प्रयास के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सागर शिंदे (43) और कालू शंकर गाडेकर (53) के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, सागर शिंदे दमकल विभाग में स्टेशन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जबकि कालू शंकर गाडेकर नगर निगम में सुरक्षा गार्ड थे। इस हादसे में दमकल विभाग के स्टेशन ऑफिसर सुजीत पाष्टे (45) और तांडेल समीर जाधव (40) भी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल, आग लगने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। Maharashtra News

Badlapur School Case: ''नाबालिग लड़कियों की दसवीं तक का खर्च उठाएगी सरकार''!
Badlapur School Case: मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बदलापुर स्कूल प्रकरण से प्रभावित दो नाबालिग छात्राओं की शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने का फैसला किया है कि दोनों बच्चियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रहे और इसके लिए दसवीं कक्षा तक का पूरा शैक्षणिक खर्च सरकार वहन करेगी। इस संबंध में आधिकारिक शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। Badlapur News

जानकारी के अनुसार अगस्त 2024 में बदलापुर स्थित एक विद्यालय में हुई घटना के बाद राज्य सरकार ने पीड़ित बच्चियों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की थी। इसी निर्णय के तहत दोनों छात्राओं को अभिभावकों की सहमति से शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया।

सरकारी आदेश के अनुसार एक छात्रा की पहली कक्षा से लेकर दसवीं तक की शिक्षा तथा दूसरी छात्रा के सीनियर केजी में प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी। सरकार द्वारा यह पूरा खर्च ‘बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009’ के तहत वहन किया जाएगा। जिन विद्यालयों में दोनों बच्चियों का प्रवेश कराया गया है, उन्हें निर्धारित शैक्षणिक शुल्क के बराबर राशि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके लिए संबंधित जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार के इस फैसले को बाल शिक्षा और छात्राओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिक्षा विभाग का कहना है कि बच्चियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए हर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। Badlapur News

Maharashtra Cabinet Meeting: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला! मंत्रियों के काफिले होंगे आधे
Maharashtra Cabinet Meeting: मुंबई। ऊर्जा संरक्षण और सरकारी खर्चों में कटौती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्रियों और अधिकारियों को सादगी अपनाने तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के निर्देश दिए। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ऊर्जा बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहन देने की अपील के अनुरूप मानी जा रही है। Maharashtra News

बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपने वाहन काफिलों की संख्या तत्काल कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक वाहनों का उपयोग बंद किया जाए और किसी भी परिस्थिति में पदाधिकारियों तथा विधायकों के साथ बड़े काफिले न चलें। साथ ही, विशेष विमान और हेलिकॉप्टर से यात्रा को भी सीमित करने पर जोर दिया गया। सरकार ने यह भी निर्णय लिया कि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन सेवाओं जैसे मेट्रो, लोकल ट्रेन अथवा बस का उपयोग करेंगे। कार्यालयों में तैनात वाहनों की समीक्षा कर उनकी संख्या घटाने तथा कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक यात्राओं को रोकने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। जिला और विभाग स्तर के अधिकारियों को मुंबई बुलाने के बजाय ऑनलाइन बैठकों के माध्यम से कार्य संपन्न करने की व्यवस्था की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार और विभागीय बैठकें भी अधिकतर डिजिटल माध्यम से आयोजित होंगी। ऊर्जा संरक्षण के लिए सरकारी कार्यालयों में प्राकृतिक प्रकाश के उपयोग, अनावश्यक बिजली उपकरण बंद रखने और एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। Maharashtra News

राज्य सरकार ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के अंतर्गत सौर ऊर्जा परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर भी बल दिया है। ईंधन की बचत के लिए पेट्रोल और डीजल के उपयोग को कम करने तथा पीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की नीति अपनाई जाएगी। मुंबई सहित प्रमुख शहरों के होटल और रेस्तरां को भी पीएनजी के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार ने खाद्य तेलों के उपयोग को लेकर भी नई पहल की घोषणा की है।

सरकारी कैंटीनों, छात्रावासों, अस्पतालों और आंगनवाड़ियों में भोजन व्यवस्था में बदलाव कर पाम और सोयाबीन तेल के स्थान पर मूंगफली तथा सरसों के तेल को बढ़ावा दिया जाएगा। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करने का अभियान भी चलाया जाएगा। कृषि क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और प्राकृतिक व जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उर्वरकों के अनियंत्रित उपयोग को रोका जा सके। इसके अलावा, पुलिस विभाग को वाहन रैलियों और बड़े जुलूसों की अनुमति सीमित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी विज्ञापनों और अन्य खर्चीली गतिविधियों पर भी नियंत्रण रखा जाएगा। अगले छह महीनों तक विभिन्न विभागों में सलाहकारों की नई नियुक्तियों से बचने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने सभी विभागों, नगर निकायों और प्रशासनिक अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। Maharashtra News

एनसीपी में नई कार्यकारिणी को लेकर बढ़ी राजनीतिक उथल-पुथल, दिग्गज नेताओं के नाम गायब
Maharashtra Politics: मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सूची सार्वजनिक होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं और अटकलों का दौर तेज हो गया है। निर्वाचन आयोग को भेजे गए संगठनात्मक दस्तावेज में कई वरिष्ठ नेताओं की भूमिकाओं में बदलाव दिखाई देने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। Maharashtra Political News

नई सूची में पार्टी नेतृत्व ने युवा पीढ़ी को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन में नए चेहरों को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राज्यसभा सदस्य पार्थ पवार को राष्ट्रीय महासचिव तथा जय पवार को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सूची सामने आने के बाद अनुभवी नेताओं प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे और दिलीप वलसे पाटिल की भूमिकाओं को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

कई नेताओं के पुराने पदों का उल्लेख नहीं होने से संगठन के भीतर बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जाने लगीं। सोशल मीडिया पर सूची वायरल होने के बाद सुनेत्रा पवार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दस्तावेज में कुछ तकनीकी और लिपिकीय त्रुटियां रह गई थीं, जिन्हें शीघ्र ही सुधार लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित संशोधन के लिए निर्वाचन आयोग को अतिरिक्त पत्र भेजा गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठन में यह बदलाव पार्टी की भावी रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जिसके माध्यम से युवा नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक सक्रिय भूमिका देने की तैयारी की जा रही है। Maharashtra Political News

हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान दिया गया है और उन्हें राज्यसभा में दल के नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सुनील तटकरे को लोकसभा में पार्टी नेतृत्व की भूमिका मिली है। नई कार्यकारिणी में कई नए और पुराने नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की रणनीति के तहत यह पुनर्गठन किया है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि आने वाले समय में एनसीपी अपने संगठनात्मक स्वरूप में और बदलाव कर सकती है। फिलहाल पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि संगठन में सभी वरिष्ठ नेताओं का सम्मान बरकरार है और सूची से जुड़ी भ्रम की स्थिति जल्द समाप्त कर दी जाएगी। Maharashtra Political News

Maharashtra Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, कई घायल
पालघर (एजेंसी)। Maharashtra Firecracker Factory Blast: महाराष्ट्र के पालघर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना वाडा तालुका के अंतर्गत कोणसई गांव में मंगलवार दोपहर को घटी। जानकारी के अनुसार यहां एक अवैध रूप से संचालित सुतली बम निर्माण इकाई में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा। हादसे में मरने वाले दोनों लोग मजदूर बताए जा रहे हैं और पटाखा फैक्ट्री में काम करते थे। जबकि 4 से 5 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Palghar News

जिला पालघर आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि यह विस्फोट लगभग दोपहर 12:00 बजे एक पुराने फार्महाउस में बनाए गए टीन शेड के अंदर हुआ, जहां सुतली बम तैयार किए जा रहे थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना में घायल मजदूरों को तुरंत वाडा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से 3 घायलों को अस्पताल, वाडा में भर्ती किया गया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल मजदूर को भिवंडी ग्रामीण अस्पताल में रेफर किया गया है। घटनास्थल पर अग्निशमन दल, तहसीलदार, मुख्याधिकारी तथा पुलिस प्रशासन की टीम पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि उक्त यूनिट 10 अप्रैल 2026 को नरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी यादव द्वारा शुरू की गई थी। यहां पटाखे बनाने के लिए कच्चा माल मंगवाया जा रहा था और मजदूरों को रोजंदारी के आधार पर काम पर रखा गया था। स्थानीय स्तर पर इस यूनिट का संचालन और निगरानी योगेश दत्तात्रय मोकाशी द्वारा की जा रही थी। जामघर, कोणसई, पालसई और अलमान गांवों से मजदूरों को अस्थायी रूप से लाकर उन्हें काम सिखाया जा रहा था। यूनिट में प्रतिदिन करीब 32 मजदूर काम करते थे। फिलहाल एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि यूनिट वैध थी या अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। Palghar News

यह भी पढ़ें:– Bank Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में भर्ती शुरू, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

महाराष्ट्र सरकार का नया फरमान! मराठी नहीं पढ़ाने वाले इन स्कूलों पर होगी कार्रवाई!
मुंबई। महाराष्ट्र के स्कूलों में कक्षा एक से 10वीं तक मराठी भाषा अनिवार्य की गई है, लेकिन जो स्कूल इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला सरकार ने किया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक विस्तृत प्रक्रिया तय की है और इस संबंध में एक सरकारी निर्णय (जीआर) जारी किया है। सरकारी प्रस्ताव में इस बात पर जोर दिया गया है कि शैक्षणिक वर्ष 2020-21 से ही राज्य भर के स्कूलों में कक्षा 1 से 10 तक मराठी एक अनिवार्य विषय है। यह नियम ‘महाराष्ट्र अनिवार्य शिक्षण और मराठी भाषा अधिगम अधिनियम, 2020’ के लागू होने के साथ अनिवार्य किया गया था। Maharashtra News

अगर कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे पहला नोटिस दिया जाएगा और 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देना अनिवार्य होगा। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो संबंधित स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही अगले शैक्षणिक वर्ष से मराठी विषय को अनिवार्य रूप से शुरू करने के आदेश भी जारी किए जाएंगे।

30 दिनों के भीतर अपील करने का अवसर दिया जाएगा

इसके अलावा संबंधित स्कूल को इस निर्णय के खिलाफ 30 दिनों के भीतर अपील करने का अवसर दिया जाएगा। अगर अपील के बाद भी आदेश का पालन नहीं किया जाता है, तो संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अंतिम निर्णय स्कूल शिक्षा आयुक्त स्तर पर सुनवाई करने के बाद तीन महीने के भीतर लिया जाएगा।

विभाग ने सूचित किया है कि यह निर्णय राज्य के सभी स्कूलों में मराठी भाषा के प्रभावी शिक्षण को सुनिश्चित करने में मदद करेगा। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने टैक्सी, ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य की है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा था कि ये सारी बातें गरीब लोगों को तकलीफ देने की हैं। उन्होंने कहा था कि ये बातें अभी क्यों की जा रही हैं? उन्होंने आरोप लगाया था यह रिक्शावालों और टैक्सीवालों से पैसा वसूलने का धंधा है। Maharashtra News

मानवता की मिसाल बने महाराष्ट्र के सेवादार
सांगली/महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज़)। Sangli News: सांगली में मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली, जहाँ सच्चे और नम्र सेवादार विक्रम इन्सां ने जरूरतमंद मरीज को प्लेटलेट्स दान कर जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस निस्वार्थ कदम ने यह साबित कर दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो बिना किसी स्वार्थ के की जाए। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए कुलदीप इन्सां और जतिंद्र इन्सां ने भी एक-एक यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने न केवल मरीज की सहायता की, बल्कि समाज को भी यह संदेश दिया कि ‘रक्तदान महादान’ है। रक्त और प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए ऐसे सेवादार किसी वरदान से कम नहीं होते।

इन तीनों ने मिलकर यह दशार्या कि जब समाज के लोग एकजुट होकर सेवा का संकल्प लेते हैं, तो किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उनकी यह प्रेरणादायक पहल समाज के लिए एक उज्ज्वल उदाहरण है। ऐसे कार्य न केवल मानवता को मजबूत बनाते हैं, बल्कि युवाओं को भी आगे आकर सेवा कार्यों में भाग लेने की प्रेरणा देते हैं। सचमुच, विक्रम इन्सां, कुलदीप इन्सां और जतिंद्र इन्सां जैसे सेवादार समाज की सच्ची धरोहर हैं, जो अपने कर्मों से इंसानियत को जिंदा रखे हुए हैं। Sangli News

यह भी पढ़ें:– नागपुर में कस्तूरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा 350 बेड वाला स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

Priyanka Chaturvedi: डरी हुई सरकार जनरल नरवणे की किताब से घबराई : प्रियंका चतुर्वेदी
Manoj Naravane Book controversy: नई दिल्ली। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की पुस्तक को लेकर उपजे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पहले पुस्तक से संबंधित एक बयान सामने आया, बाद में कहा गया कि वह आधिकारिक रूप से प्रकाशित नहीं हुआ। उन्होंने प्रश्न उठाया कि यदि वह अधिकृत दस्तावेज नहीं था तो वह सार्वजनिक क्षेत्र में कैसे पहुंचा और विपक्षी नेताओं तक कैसे पहुंच गया। Priyanka Chaturvedi

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जिस घटना का उल्लेख किया जा रहा है, उसमें न तो कोई हताहत हुआ, न कोई घायल हुआ और न ही किसी प्रकार का क्षेत्रीय अतिक्रमण हुआ। ऐसे में उस समय लिए गए निर्णयों और घटनाक्रम की जानकारी सार्वजनिक करने में आपत्ति क्यों होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को यह जानने का अधिकार है कि महत्वपूर्ण अवसरों पर क्या निर्णय लिए गए और किन परिस्थितियों में लिए गए।

उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रतिक्रिया दी जा रही है, उससे ऐसा प्रतीत होता है मानो किसी विदेशी सैन्य अधिकारी की पुस्तक पर चर्चा हो रही हो, जबकि यह देश के पूर्व सेना प्रमुख की रचना है। उन्होंने पुस्तक के प्रकाशन को रोकने या उससे दूरी बनाने के प्रयासों को अनुचित बताया।

राज्यसभा सदस्य ने यह भी आरोप लगाया कि यदि वरिष्ठ सैन्य अधिकारी अपने अनुभव साझा करना चाहें तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई का संकेत देना उचित नहीं है। उनके अनुसार, इस प्रकार की स्थिति से यह संदेश जा सकता है कि सेवा अवधि के बाद भी अभिव्यक्ति पर नियंत्रण का दबाव बना रह सकता है। Priyanka Chaturvedi

‘वंदे मातरम’ और ‘वंदे भारत’ जैसे शब्दों में अंतर समझना भी आवश्यक

एक अन्य विषय पर बोलते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने ‘वंदे मातरम’ के मुद्दे पर कहा कि यह राष्ट्रगान-सदृश सम्मानित उद्घोष है और इसका ज्ञान सभी को होना चाहिए। उन्होंने स्मरण कराया कि पूर्व में सदन की परामर्श समिति में इसे लेकर आपत्ति जताई गई थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। उन्होंने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ और ‘वंदे भारत’ जैसे शब्दों में अंतर समझना भी आवश्यक है।

लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा पर उन्होंने कहा कि संसदीय परंपरा के अनुसार यदि अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है तो उसकी सुनवाई और संचालन नियमों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय वह सदन में उपस्थित नहीं थीं, किंतु प्रक्रियात्मक पारदर्शिता आवश्यक है।

दिल्ली की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि चुनावों के दौरान किए गए वादों की तुलना में जमीनी स्तर पर बुनियादी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने सुरक्षा, सड़क व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। Priyanka Chaturvedi

Welfare Work: महाराष्ट्र के डेरा श्रद्धालु ने जरूरतमंद परिवार को गर्म वस्त्र वितरित किए
गडचिरोली/महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज़)। Welfare Work: ग्राम पन्नेमारा, पोस्ट मुरुमगांव, तहसील धानोरा, जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) में शंकरलाल की ओर से पावन अवतार माह की खुशी में गांव के 5 जरूरतमंद परिवारों को कंबल का वितरण किया गया। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए किए गए इस सेवा कार्य से जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिली। कंबल पाकर सभी लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने शंकरलाल के इस मानवीय कार्य की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदना और सेवा भावना का संदेश दिया गया। ऐसे कार्य समाज को एकजुट करने के साथ-साथ जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। Gadchiroli News

यह भी पढ़ें:– Haryana: खुशखबरी, हरियाणा के इन जिलों की हो गई बल्ले-बल्ले, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

अजित पवार की मौत को लेकर ममता ने की निष्पक्ष जांच की मांग, कहा- वे भाजपा छोड़ने वाले थे
Mamata Banerjee Statement: कोलकाता। महाराष्ट्र के बारामती में घटित विमान दुर्घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए कहा कि देश में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। Ajit Pawar News

पत्रकारों से वार्ता के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि हाल के समय में लगातार हुई दुर्घटनाओं ने व्यवस्था की विश्वसनीयता को चुनौती दी है। उन्होंने संकेत दिया कि अजित पवार के राजनीतिक रुख को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएँ चल रही थीं और ऐसे समय में यह हादसा होना अनेक शंकाओं को जन्म देता है। उनके अनुसार, सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि केवल स्वतंत्र और पारदर्शी पड़ताल से ही सत्य सामने आ सकेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें अन्य जांच एजेंसियों पर विश्वास नहीं है और पूरे प्रकरण की उच्चतम स्तर पर निगरानी आवश्यक है।

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि देश में अनेक नेता समयाभाव के कारण विमान या हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं, ऐसे में हवाई सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत सुदृढ़ बनाया जाना चाहिए। उन्होंने नागरिक उड्डयन नियामक तंत्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि यह समाचार उन्हें गहरे आघात में डालने वाला है। उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार, समर्थकों और महाराष्ट्र के नागरिकों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा इसे राष्ट्रीय स्तर की बड़ी क्षति बताया। Ajit Pawar News

Ajit Pawar Death News Updates: अजीत पवार के विमान क्रैश को लेकर आई बड़ी अपडेट! पूरा देश स्तब्ध!
Ajit Pawar Death News Updates: नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के पश्चात पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है। बुधवार को बारामती के समीप हुए इस हादसे ने राजनीतिक जगत को स्तब्ध कर दिया। विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं ने इसे सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है। Ajit Pawar Death News

बारामती हवाई अड्डे के प्रबंधक शिवाजी तावरे ने एक मीडिया रिपोर्ट (HT) में बताया कि विमान, VT SSK, लैंडिंग की कोशिश कर रहा था और विमान रनवे के किनारे से हट गया और दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें विस्फोट हो गया। अधिकारियों के अनुसार यह विमान एक Learjet 45 था, जिसे मुंबई से चार्टर किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, बारामती हवाई अड्डा, जो पहले निजी तौर पर संचालित होता था, हाल ही में महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी को सौंप दिया गया था।

इस बीच, घटनास्थल से मिले दृश्यों में विमान का बुरी तरह क्षतिग्रस्त मलबा दिखाई दे रहा था, और घटनास्थल पर आपातकालीन कर्मियों और एम्बुलेंस को तैनात किया गया था। बचाव और राहत कार्य जारी रहने के कारण अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है। आपातकालीन लैंडिंग का कारण अभी तक पता नहीं चला है, और अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी आकलन और चश्मदीदों के बयानों की जांच के बाद और जानकारी जारी की जाएगी। फ़िलहाल चश्मदीदों के अनुसार ‘विमान में कई बार धमाके हुए। Ajit Pawar Death News

समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु | Ajit Pawar Death News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि यह समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने उल्लेख किया कि अजित पवार ने विशेष रूप से सहकारी क्षेत्र और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रपति ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अजित पवार जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने वाले जननेता थे। प्रशासनिक विषयों की उनकी समझ और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता को उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने इसे देश के लिए अत्यंत दुखद क्षति बताया और परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि अजित पवार ने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में महाराष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने उनके व्यक्तित्व को करुणामय और समर्पित बताया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे हृदयविदारक बताया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि यह न केवल महाराष्ट्र, बल्कि समूचे राजनीतिक परिदृश्य के लिए दुखद क्षण है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर बल दिया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे हृदयविदारक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अजित पवार का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने इसे अत्यंत पीड़ादायक समाचार बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक प्रवेश साहिब सिंह, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, जयवीर शेरगिल तथा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित अनेक नेताओं ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दुखद घटना ने राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर सभी दलों को एक साथ शोक में खड़ा कर दिया है। देशभर में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जा रही है। Ajit Pawar Death News