Muktsar News - Sach Kahoon Hindi

गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ी सिमरन 51 हजार रु. की नकद राशि से सम्मानित
लम्बी/किल्लियांवाली मंडी (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Lambi News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां हलका लम्बी के दौरे के दौरान गाँव पंजावा पहुंचे। वहाँ उन्होंने पंजावा की निवासी होनहार कबड्डी खिलाड़ी सिमरन कम्बोज से मुलाकात की व सम्मानित किया। सिमरन ने हाल ही में चीन में 22 से 30 अप्रैल तक हुई एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता। खुड्डियां ने सिमरन को यादगार चिन्हों के साथ सम्मानित किया और व्यक्तिगत तौर पर उसे 51,000 रुपये का नकद इनाम भी दिया।

उन्होंने सिमरन और उसके माता-पिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने कबड्डी खिलाड़ी और उसके पिता सुखपाल चंद कम्बोज को विश्वास दिलाया कि वह आने वाले दिनों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात करेंगे और इलाके की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उनसे मिलवाकर पंजाब सरकार में नौकरी देने की सिफारिश भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सिमरन कम्बोज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपने परिवार, स्कूल, हलके और पंजाब का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे देश का भी गौरव बढ़ाया है।

सिमरन कम्बोज ने बताया कि वह पहले भी 25 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं और कई बार मेडल जीतकर अपनी काबिलियत साबित कर चुकी हैं। सिमरन ने कहा कि हैदराबाद के गचीबोली स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया और टॉप सैकेंड रीडर के रूप में अपनी पहचान बनाई। अब वह जापान में होने वाली एशियन गेम्स के लिए भी कैंप में चुनी जा चुकी हैं।

कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने लंबी क्षेत्र को दी 80.51 करोड़ की सड़कों की सौगात
लंबी/किल्लियांवाली मंडी (सच कहूँ/मेवा सिंह)। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khuddian) ने लंबी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को आपस में जोड़ने वाली लगभग 115 किलोमीटर लंबी नई सड़कों को विधिवत रूप से जनता को समर्पित किया। मंत्री खुड्डियां ने कहा कि इन सड़कों के बनने से गांवों के बीच आवागमन सुगम होगा और लोगों को लंबे समय से आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। यह योजनाएं किसानों, आढ़तियों और आम जनता के लिए यातायात सुविधाएं बेहतर करने के उद्देश्य से लागू की गई हैं। Muktsar News

उन्होंने बताया कि लंबी-पंजावा-सिखवाला-शेरावाली-फतूही खेड़ा-खुब्बन से अबोहर सीतोगुन्नो डबवाली रोड (22.80 किमी) पर 27.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार गिद्दड़बाहा से डबवाली रोड (29.40 किमी) पर 25.47 करोड़ रुपये, बादल से खिओवाली (6.30 किमी) पर 9.26 करोड़ रुपये तथा बादल से महिणा (6.80 किमी) पर 3.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों में मरम्मत, चौड़ीकरण और नई सड़कों के निर्माण पर भी करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कुल मिलाकर 66.26 करोड़ रुपये बी एंड आर विभाग तथा 14.25 करोड़ रुपये मंडी बोर्ड द्वारा खर्च किए जाएंगे। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– ‘अवैध सम्बन्धों का विरोध करने पर ससुर ने पुत्रवधु को मौत के घाट उतारा’

गिद्दड़बाहा में नगर कौंसिल व पुलिस की सांझी कार्रवाई, बाजारों से हटवाया अतिक्रमण
गिद्दड़बाहा (सच कहूँ/राजविन्द्र बराड़)। Gidderbaha News: नगर कौंसिल व गिद्दड़बाहा पुलिस ने सांझी कार्रवाई दौरान शहर की सब्जी मंडी, बस स्टैंड, घंटा घर चौंक, गांधी चौंक व इसके आसपास के बाजारों व भीड़भाड़ वाली जगहों से अवैध कब्जे छुड़वाए। इस संबंधी जानकारी देते गिद्दड़बाहा ट्रैफिक इंचार्ज जगसीर पुरी ने बताया कि घंटा घर, बस स्टैंड व आसपास कुछ दुकानदारों ने दुकानों के बाहर दूर तक सामान रखा हुआ था, जिसके चलते राहगीरों को परेशानी आ रही थी, जिसके चलते मंगलवार को दुकानों के बाहर पड़ा सामान नगर कौंसिल व पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

उन्होंने बताया कि कब्जा छुडाओ मुहिम आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। उधर जैसे ही अवैध कब्जे हटाने के लिए टीमें बाजार में पहुंची तो अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया और वह सामान दुकानों के अंदर करते नजर आए। इस मौके अन्यों के अलावा नगर कौंसिल के करन अरोड़ा भी मौजूद रहे। Gidderbaha News

यह भी पढ़ें:– Railway News: किसान एक्सप्रेस में दिल्ली जाना हुआ महंगा, ट्रेनों में किराया बढ़ा

कई मामलों में वांछित तीन भगोड़े गिरफ्तार
श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। Muktsar News: पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने श्री मुक्तसर साहिब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में कई आपराधिक मामलों में वांछित तीन भगोड़ों को गिरफ्तार कर उनके पास से 174 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल (.32 बोर), और 10 गोलियां बरामद की हैं। Muktsar News

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव कुमार उर्फ बिल्ला, विकासदीप सिंह और लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि तीनों अपराधी कई आपराधिक मामलों में वांछित थे, जिनमें बी एन एस और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर अपराध शामिल हैं। आरोपी गौरव उर्फ बिल्ला मलौट में दर्ज एक मामले में भगोड़ा था, जबकि अन्य दो श्री मुक्तसर साहिब में दर्ज एक मामले में वांछित थे।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों एक प्रतिद्वंद्वी को खत्म करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति और अच्छी तरह से समन्वित, खुफिया-आधारित कार्रवाई के माध्यम से सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– पेट्रोल पंप संचालक व उसकी पत्नी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्राईमरी व मिडिल स्कूल को चोरों ने दूसरी बार बनाया निशाना
स्कूलों से कीमती सामान चोरी

लम्बी/किलियांवाली मंडी (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Lambi News: नेशनल हाईवे नं: 9 मलोट-डबवाली रोड पर स्थित गांव माहूआना के सरकारी मिडिल व प्राईमरी स्कूल में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते दोनों स्कूलों से कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सरकारी मिडिल स्कूल की प्रिंसीपल शशीबाला ने बताया कि अज्ञात चोर स्कूल का ताला तोड़कर पानी वाली मोटर चोरी कर ले गए। Muktsar News

इसी तरह प्राईमरी स्कूल के इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि अज्ञात चोर स्कूल में से मिड-डे मील का राशन जिसमें गेहूं, चावल, 2 गैस सिलेंडर, एक गैस चुल्हा इडैक्शन व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सकूल इंचार्ज ने बताया कि इससे पहले भी इन स्कूलों में चोरी हो चुकी है व चोरों का आज तक पता नहीं चला सका। उन्होंने खासकर पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरों की तलाश कर स्कूल का सामान वापिस दिलाने के साथ ही चोरों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। दोनों स्कूलों के इंचार्जों ने बताया कि उक्त चोरी संबंधी लम्बी पुलिस को सूचना दे दी गई है। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– Gurgaon Police: आत्महत्या कर रही लड़की की सूचना पाकर पुलिस टीम ने छह मिनट में पहुंचकर बचाई जान

पुलिस ने जिला जेल में चलाया विशेष सर्च अभियान
श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Sri Muktsar Sahib News: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत श्री मुक्तसर साहिब पुलिस जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है व जेल में किसी भी किस्म की गैरकानूनी गतिविधी रोकने के लिए सर्च आॅपरेशन चलाया गया। डॉ. अखिल चौधरी आईपीएस एसएसपी ने बताया कि यह सर्च आॅपरेशन पूरी योजना से करवाया गया ताकि जेल में नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद, गैरकानूनी सामान, मोबाईल या अन्य पाबंदीशुदा वस्तुओं की जांच की सके। Muktsar News

उन्होंने कहा कि नशों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जेलों में अंदर के हालातों पर कड़ी निगरानी बहुत जरूरी है, क्योंकि यह यह जगहें नशा तस्करी के केन्द्र बन जाते हैं। उन्होंंने बताया कि जिला सुधार घर (जेल) श्री मुक्तसर साहिब में सतनाम सिंह डीएसपी, रमनप्रीत सिंह डीएसपी (डी), इंस्पैक्टर मलकीत सिंह, इंस्पैक्टर जसकरनदीप सिंह, एसआई जगसीर सिंह मुख्य अधिकारी बरीवाला द्वारा सर्च किया गया। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल ने मूनक में गेहूँ की सरकारी खरीद करवाई शुरू

नशा तस्कर की 10 लाख से अधिक की संपत्ति सील
पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर चिपकाया नोटिस

श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। Sri Muktsar Sahib News: जिला पुलिस की ओर से गिद्दड़बाहा के गांव दौला में नशा तस्कर की 10.50 लाख 400 रुपए कीमत की प्रोपर्टी सील कर दी गई है। बता दें कि राज्य सरकार की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ी जंग के तहत तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी इन्वेस्टिगेशन मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि हरपाल सिंह पुत्र लेखा सिंह वासी दौला जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का थाना गिद्दड़बाहा में केस दर्ज हैं। इससे पिछले साल भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई थी। Sri Muktsar Sahib News

आरोपित के खिलाफ 19 मार्च 2024 को एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपित ने नशा तस्करी कर प्रोपर्टी बनाई है। जिसकी कीमत 10.05 लाख 400 रुपए बनती है। आरोपित की प्रोपर्टी अटैच करने के लिए 68 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस तैयार कर कंपीटेंट अथॉरिटी दिल्ली भेजा गया था। जिसके आॅर्डर प्राप्त होने पर प्रोपर्टी के बाहर नोटिस लगा दिया गया है। अब यह प्रोपर्टी बेची नहीं जा सकती। बता दें कि नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस लगाातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। Sri Muktsar Sahib News

यह भी पढ़ें:– Harjot Singh Bains: प्रदेश में सभी 10वीं की छात्राओं का होगा साइकोमेट्रिक टेस्ट

जिला में मुंह ढककर वाहन चलाने वालों पर ध्यान दें श्री मुक्तसर साहिब पुलिस
मुंह ढककर वाहन चलाने वालों में छिपे हो सकते है कई अनैतिक और असामाजिक तत्व

श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Sri Muktsar Sahib News: श्री मुक्तसर साहिब में आंखों पर पट्टी बांधकर मोटरसाइकिल चलाने का रिवाज बढ़ता जा रहा है। हालांकि जिला पुलिस कप्तान तुषार गुप्ता के निर्देशन में विभिन्न पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं और इसी कड़ी के तहत लगातार लोगों से संपर्क स्थापित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी के तहत पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रैफिक की समस्या में फंस रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने वाहनों के चालान भी काटे हैं और कई संदिग्ध वाहनों की पहचान भी की जा रही है। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों व सड़कों पर खड़े होकर यातायात नियमों को सुचारु ढंग से लागू कराने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, श्री मुक्तसर साहिब की कुछ समाज सेवी संस्थाओं के नेताओं व गणमान्य लोगों ने श्री मुक्तसर साहिब के जिला पुलिस कप्तान तुषार गुप्ता व उच्च अधिकारियों से मांग की है।

शहर में दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जानी चाहिए, क्योंकि दो पहिया वाहन चलाने के दौरान कुछ लोग मुंह और सिर बांध कर वाहन चलाते हैं और इसी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की है कि ऐसे व्यक्तियों में कई असामाजिक और शरारती तत्व भी शामिल हो सकते हैं। जो आए दिन मोबाइल फोन छीनने और अन्य कई घटनाओं को अंजाम देते हैं। Sri Muktsar Sahib

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे लोगों की न तो पहचान हो पाती है क्योंकि उनके चेहरे ढके होते हैं और न ही ऐसे लोगों की मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट लगी होती है। इस स्थिति का फायदा उठाकर वे आसानी से घटनाओं को अंजाम देते हैं और शहर में से निकल जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे सराहनीय प्रयासों को लेकर शहर के लोगों के बीच काफी चर्चाएं शुरु हो गई है।

चाहे वह नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई हो या कथित भ्रष्टाचार को लेकर जिला पुलिस कप्तान द्वारा अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई हो, इसके अलावा शहर में चल रहे सट्टेबाजी के भारी कारोबार पर भी विराम लगा है, जिसे लेकर शहरी लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर लोगों ने जिला पुलिस कप्तान से यह भी उम्मीद की है कि जिले में चोरी व डकैती की घटना को अंजाम दे रहे असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि शहर को अपराध मुक्त बनाया जा सके। Sri Muktsar Sahib

यह भी पढ़ें:– आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा हरिके का एक सहयोगी गिरफ्तार

Beti Bachao Beti Padhao: 48 नवजात बच्चियों को तोहफे देकर किया सम्मानित
अच्छे समाज के निर्माण के लिए बेटियों को भी दिए जाएं बेटों के बराबर अधिकार: सिविल सर्जन | Muktsar News

मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Malout News: स्वास्थ्य विभाग श्रीमुक्तसर साहिब द्वारा डॉ. जगदीप चावला सिविल सर्जन के निर्देशों अनुसार पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट अधीन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संबंधी समारोह आयोजित कर नवजात बच्चियों को सम्मानित किया गया। इस मौके डॉ. जगदीप चावला सिविल सर्जन बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। डॉ. चावला ने अभिवावकों को बधाई दी व बच्चियों की तन्दरुस्ती व तरक्की के लिए शुभकामनाएं देते कहा कि हमें बेटियों व बेटों में कोई अंतर नहीं समझना चाहिए। बेटियों का पालन-पोषण बेटों के बराबर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों भी किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है, बशर्ते उनको अवसर दिए जाएं। Muktsar News

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से पहले के मुकाबले बेटियों के अनुपात में विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि लिंग जांच करने वाले, उकसाने वाले व गैर कानूनी गर्भपात करने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रख रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओें के बारे में जानकारी दी। इस मौके 48 नवजात बेटियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके आशा वर्कर व बच्चियों के अभिभावकों के अलावा डॉ. कुलतार सिंह एसएमओ चक्कशेरेवाला, डॉ. रशमी चावला एसएमओ गिद्दड़बाहा, डॉ. हरिन्दरपाल सिंह एसएमओ लम्बी, डॉ. प्रभजीत सिंह गुलाटी एसएमओ बादल, सुखपाल सिंह मल्लन फार्मेसी अधिकारी, मजवंत कौर बीईई सहित अन्य मौजूद थे। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– गैंगस्टरों के नजदीकी 3 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

Fire: झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग, 10-12 झुग्गियां जलकर राख
तीन लाख की नकदी व अन्य सामान जलकर राख | Muktsar News

पीड़ित परिवारों ने सरकार से की उचित मुआवजे की मांग

श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Sri Muktsar Sahib: स्थानीय नई अनाज मंडी के पिछली तरफ बनी झुग्गी-झोपड़ियों में बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना में 10 से 12 झुग्गियां जलकर राख हो गर्इं। पीड़ित लच्छो देवी, सुलेखा देवी ने बताया कि अज्ञात कारणों से बीती रात करीब 6:30 से 7 बजे के बीच झुग्गियों में आग लगी, जिसने देखते ही देखते भयानक रूप धारण कर लिया। इस घटना में जानी नुक्सान होने से तो बचाव हो गया लेकिन झुग्गियों में रखा तकरीबन सारा घरेलू सामान जिसमें एलसीडी, पंखे, कूलर, फ्रिज, कपड़े सहित अन्य जलकर राख हो गए। इसके अलावा धान के सीजन दौरान एकत्रित किया धान भी आग की चपेट में आ गया। Muktsar News

उधर घटना की सूचना मिलने उपरांत फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जिन्होंने रात के अंधेरे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी तरह पंजाब पुलिस के जवान भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच चुके थे।

पीड़ित परिवारों में एक परिवार का कहना था कि करीब दो महीने बाद उनकी बेटी की शादी थी, उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए दाज का सामान जिसमें कपड़े, गहने व 3 लाख रूपये जोड़ रखे थे, जोकि आग की भेंट चढ़ गए। उन्होंने प्रशासन व पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके द्वारा बेटी की शादी के लिए जोड़ी पाई-पाई जलकर राख हो गई व उनके आशियाने भी जल गए। इसलिए उनकी आर्थिक मदद की जाए। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– Kidnapping Case: अलग रह रही पत्नी से मिलने के लिए किया पड़ोसी के बच्चे का अपहरण

Bribe: रिश्वत लेने के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, एएसआई फरार
श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Sri Muktsar Sahib News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सी.आई.ए. स्टाफ मलोट, जिला मुक्तसर के ए.एस.आई. बलजिंदर सिंह और वरिष्ठ कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में गुरप्रीत सिंह गोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। Muktsar News

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि शिकायतकर्ता बलवीर सिंह उर्फ बीरा, निवासी गांव सेरावाला, जिला श्री मुक्तसर साहिब ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके खिलाफ नशीली गोलियां और हेरोइन की बड़ी बरामदगी का डर दिखाकर झूठा मामला दर्ज न करने के एवज में 2,50,000 रुपए की रिश्वत मांगी गई और बाद में 60,000 रुपए रिश्वत लेने के लिए सहमति व्यक्त की गयी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत की गई रिकॉर्डिंग में सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी द्वारा पहले 2,50,000 रुपए मांगने और बाद में 60,000 रुपए की मांग करने और ए.एस.आई. बलजिंदर सिंह द्वारा स्पष्ट रुप से रिश्वत लेने की सहमति व्यक्त करने से इन उक्त दोनों आरोपियों द्वारा मिलीभुगत करके रिश्वत की मांग करना साबित हुआ है। Muktsar News

इस जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह सी.आई.ए. स्टाफ मलोट को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। दूसरे आरोपी बलजिंदर सिंह की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– केजरीवाल की सरपंचों को अपील: विकास कार्यों के लिए ग्राम सभाएं आयोजित करें

School Van Accident: स्कूल वैन हादसे में एक बच्चे की मौत, 4 घायल
श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Sri Muktsar Sahib News: गतदिवस टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई एक निजी स्कूल वैन में घायल हुए चार में से एक 9 साल के बच्चे की बठिंडा के एमस में अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान जसकंवल सिंह, पुत्र जसविन्द्र सिंह, निवासी धूलकोट के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक चौथी कक्षा का विद्यार्थी था व माता-पिता का इकलौता बच्चा था। पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, जबकि इस हादसे के समय वैन में 30-35 बच्चे सवार थे। हादसे में ड्राईवर व चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनको बठिंडा के एमस में भर्ती करवाया गया था। Muktsar News

जानकारी के अनुसार श्री मुक्तसर साहिब के निजी स्कूल की वैन में बच्चे खेलों में भाग लेकर वापिस गांव मल्लन लौट रहे थे। इस दौरान गांव काउनी रोड पर वैन का अचानक टायर फट गया व वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे मौके वैन में सवार चार बच्चे व चालक मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को बठिंडा एमस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हादसे में बाकी बच्चों को मामूली चोटें लगीं। हादसे के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। मृतक बच्चे जसकंवल सिंह का पिता खेती करता है व बच्चे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में माहौल गमगीन बना हुआ है, बच्चे की मौत मंगलवार सुबह हुई बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:– Fire: फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुक्सान