Canada News - Sach Kahoon Hindi

सरसा की महिला से कनाडा में मारपीट, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला की एक महिला से कनाडा में प्रताड़ना एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि अगस्त 2019 को उसकी शादी राजस्थान के हनुमानगढ़ के युवक से हुई थी। शादी के बाद उसने राजस्थान स्थित ससुराल में रहना शुरू कर दिया। शादी के कुछ दिन बाद दहेज को लेकर ताना मारना शुरू कर दिया व गाड़ी व 20 लाख रुपए नकदी की मांग करने लगे। कुछ दिन तक वह ससुराल में रही, पर बाद में कनाडा चली गई। Sirsa News

कनाडा जाने के बाद उसके पति ने दो बार फाइल लगाई, पर वह रिजेक्ट हो गई। साल 2023 में वह लोहड़ी के त्यौहार पर वापिस आई और सारा खर्च उसी ने अपने स्तर पर किया। इसके बाद वह पति की फाइल दोबारा लगवाने के लिए कागजात तैयार करवाकर वह कनाडा चली गई। फाइल का खर्चा भी उसी ने उठाया। उसे धमकी दी कि अगर फाइल रिजेक्ट हो गई, तो तलाक दे दूंगा।

अगस्त 2023 में उसका पति कनाडा चला गया और कुछ माह उसके पास रहा। इस बीच उसे परेशान व मारपीट करता और तलाक देने का दबाव बनाने लगा। जब उसने कहा कि वह इस बारे में पुलिस को शिकायत करेगी, तो वह उसे अकेली छोड़कर वहां से चला गया। मार्च 2024 में उसके पति ने कोर्ट में याचिका दायर की, जो कुछ माह बाद वापस ले ली और उसे ससुराल में रखने से मना कर दिया। पीड़िता ने इमेल के जरिए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार की है। Sirsa News

Body Donation: पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से चहुंओर गूंजा गुरचरण इन्सां अमर रहे
Body Donation: सरसा/मानसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से चलाई जा रही अमर सेवा मुहिम के तहत एक और दधीचि शामिल हो गए हैं। पंजाब के मानसा निवासी व वर्तमान में कनाडा निवासी गुरचरण सिंह इन्सां (81) सोमवार को अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। जोकि अचानक दिल धड़कन बंद होने से शरीर त्याग गए। Mansa News

जीते जी मरणोपरांत शरीरदान करने का प्रण लेने वाले गुरचरण सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर मंगलवार को ”आयु ज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल”, जोधपुरिया सरसा में दान किया गया। वे पिछले कुछ महीनों से स्थानीय एमएसजी कॉम्पलेक्स में रह रहे थे। उनको अंतिम विदाई देने के लिए डेरा सच्चा सौदा की प्रबधंकीय समिति के सदस्य, अलग-अलग राज्यों के सच्चे नम्र सेवादार, आसपास की कॉलोनियों के जिम्मेदार व साध-संगत शामिल हुई। फूलों से सजी एंबुलेंस में सचखण्डवासी के पार्थिव शरीर को रखकर अंतिम यात्रा उनके निवास से लेकर गांव में मुख्य मार्ग तक निकाली गई।

चहुंओर गूंजा गुरचरण इन्सां अमर रहे…

हर किसी के मुख पर मानवता के इस सच्चे प्रहरी का नाम था और गुरचरण सिंह इन्सां अमर रहे.. अमर रहे.. के नारे गूंज रहे थे। हर किसी का हाथ अपने आप सलामी के लिए उठ रहा था। इस मौके पर मौजूद गांव के गणमान्य नागरिकों ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाई गई शरीर दान मुहिम काबिले तारीफ है। क्योंकि एक डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल रिसर्च के लिए बॉडी का होना बहुत जरूरी है। डेरा सच्चा सौदा सेवादारों का ऐसी घड़ी में शरीर दान करना दूसरों के लिए भी मिसाल पैदा कर रहा है। Mansa News

बता दें कि शरीरदानी गुरचरण सिंह इन्सां ने शाह मस्तान, शाह सतनाम जी धाम की कैंटीन व मानसा दरबार की कैंटीन में लम्बे समय तक सेवा निभाई। शरीरदानी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। देहदानी के बेटे सच्चे नम्र सेवादार समरदीप सिंह इन्सां (कनाडा) ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से हमारे पिता की देह दान की गई है। हमें गर्व है कि हमारे पिता की प्रतिज्ञाा को हमने पूरा किया और उन्होंने जीते जी तो सेवा की ही साथ में ही मरणोपरांत भी उनकी देह मेडिकल में रिसर्च करने वाले बच्चों के काम आकर शोध कार्य में सहयोग हो पाएगा।

”धन्य हैं पूज्य गुरु जी, जिनकी प्रेरणा से शरीरदार जैसे महान कार्य कर रहे हैं श्रद्धालु”

आयु ज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हास्पिटल के वाइस प्रिंसिपल मनोज तिवारी ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को धन्यवाद देते हुए कहा कि धन्य हैं ऐसे गुरु जिनकी प्रेरणा से उनके अनुयायी शरीरदान जैसे महान कार्य करने में लगे हुए हैं। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार शरीरदान करने में अग्रणी रहते हैं। मैं इस कार्य के लिए इनका आभारी रहूँगा।

शाह सतनाम जी महाराज से प्राप्त की थी नाम की अनमोल दात

बता दें कि सचखंडवासी शरीरदानी गुरचरण सिंह इन्सां ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से 1974-75 में नाम की अनमोल दात प्राप्त की थी। उन्होंने पंजाब खादी ग्रामोद्योग विभाग में नौकरी की। वे अपनी ड्यूटी के साथ-साथ मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे। उन्होंने अपने परिवार में बेटों समरजीत इन्सां, मोहन सिंह इन्सां और बेटी सचखंड वासी प्रभजीत कौर इन्सां को दुनियावी शिक्षा के साथ-साथ डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा। उनका पौत्र नरपिंदर सिंह इन्सां कनाडा में सच्च नम्र सेवादार के रूप में सेवा कर रहा है और समस्त परिवार डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणीय पंक्ति में भूमिका निभाता है। Mansa News

Toronto Murder Case: टोरंटो में भारतीय मूल की महिला की हत्या पर टोरंटो पुलिस ने पूरे देश में जारी किया गिरफ्तारी वारंट
Toronto Murder Case: टोरंटो। कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय मूल की एक 30 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस (Toronto Police) ने पूरे देश में एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी मृतका के परिचितों में शामिल था। Canada News

मृत महिला की पहचान हिमांशी खुराना के रूप में हुई है। टोरंटो पुलिस ने बताया कि इस मामले में शहर के ही 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी को मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश की जा रही है। कनाडा में स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।

”टोरंटो में एक युवा भारतीय नागरिक की हत्या से वे अत्यंत व्यथित”

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि टोरंटो में एक युवा भारतीय नागरिक की हत्या से वे अत्यंत व्यथित और स्तब्ध हैं। दूतावास ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही बताया गया कि अधिकारी लगातार मामले पर नजर बनाए हुए हैं और कनाडाई प्रशासन के संपर्क में हैं। Canada News

टोरंटो पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात महिला के लापता होने की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। पुलिस को 19 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजकर 41 मिनट पर स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट क्षेत्र से एक व्यक्ति के गुमशुदा होने की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तलाशी अभियान तेज किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने संदिग्ध की तस्वीर सार्वजनिक करते हुए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। आरोपी अभी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पूरे कनाडा में अलर्ट जारी किया गया है। Canada News

Canada News: कनाडा की 5 यूनिवर्सिटी, जहां से पढ़ाई के बाद बेरोजगारी की चिंता नहीं, डिग्री के तुरंत बाद मिलेगी जॉब!
Canada News: अनु सैनी। कनाडा में इस समय 4 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। नॉर्थ अमेरिका का यह देश अपनी उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, जहां हर साल लाखों विदेशी छात्र आते हैं। हालांकि, सही यूनिवर्सिटी का चुनाव बेहद जरूरी है क्योंकि यही तय करता है कि डिग्री मिलने के बाद आपको कितनी जल्दी नौकरी मिलेगी। टाइम्स हायर एजुकेशन की ग्लोबल इंप्लॉयबिलिटी रैंकिंग के मुताबिक, कुछ कनाडाई यूनिवर्सिटीज़ ऐसी हैं, जहां से पास होने के बाद नौकरी पाना बेहद आसान होता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बेहतरीन यूनिवर्सिटीज़ के बारे में।

टोरंटो यूनिवर्सिटी | Canada News

1827 में स्थापित टोरंटो यूनिवर्सिटी कनाडा की सबसे शीर्ष यूनिवर्सिटी है। ग्लोबल इंप्लॉयबिलिटी रैंकिंग में इसे दुनिया में 14वां और कनाडा में पहला स्थान मिला है। यहां 160 से अधिक देशों के छात्र पढ़ते हैं। मेडिसिन, इंजीनियरिंग, बिजनेस और कंप्यूटर साइंस के लिए यह बेहतरीन मानी जाती है। यहां के 90% छात्र डिग्री लेने के एक साल के भीतर नौकरी पा लेते हैं।

मैक्गिल यूनिवर्सिटी

1821 में स्थापित मैक्गिल यूनिवर्सिटी रिसर्च के क्षेत्र में अग्रणी है। यहां कुल छात्रों में से लगभग 30% विदेशी होते हैं। ग्लोबल इंप्लॉयबिलिटी रैंकिंग में इसका स्थान कनाडा में दूसरा और दुनिया में 31वां है। यहां पढ़ने वाले 90% छात्र डिग्री मिलने के तुरंत बाद जॉब हासिल कर लेते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया

1915 में स्थापित यह यूनिवर्सिटी 140 से अधिक देशों के छात्रों को आकर्षित करती है, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं। ग्लोबल इंप्लॉयबिलिटी रैंकिंग में यह कनाडा में तीसरे स्थान पर है। बिजनेस, इंजीनियरिंग, हेल्थ साइंस और पर्यावरण विज्ञान के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। यहां से पास आउट होने वाले छात्रों के लिए इंडस्ट्री में जॉब के अवसर काफी अधिक हैं।

मॉन्ट्रियाल यूनिवर्सिटी

1878 में स्थापित मॉन्ट्रियाल यूनिवर्सिटी फ्रेंच भाषी छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां ज्यादातर छात्र फ्रेंच भाषी देशों से आते हैं। ग्लोबल इंप्लॉयबिलिटी रैंकिंग में इसे कनाडा में चौथा स्थान मिला है। यहां के 90% छात्र ग्रेजुएशन के छह महीने के भीतर नौकरी पा लेते हैं। मेडिसिन, लॉ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए यह टॉप संस्थानों में से एक है।

मैक्मास्टर यूनिवर्सिटी

1887 में स्थापित मैक्मास्टर यूनिवर्सिटी कनाडा की शीर्ष संस्थानों में गिनी जाती है। इंजीनियरिंग और बिजनेस से जुड़े कोर्स के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। ग्लोबल इंप्लॉयबिलिटी रैंकिंग में इसका स्थान कनाडा में पांचवां है। यहां पढ़ने के लिए 120 से ज्यादा देशों के छात्र आते हैं और ज्यादातर को डिग्री के साथ ही नौकरी मिल जाती है।

Canada wildfires 2025: कनाडा में जंगल की आग हुई विकराल, दूर दूर तक आग ही आग!
Canada wildfires 2025: ओटावा। कनाडा के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री के अनुसार, देश के पश्चिमी हिस्सों में आगामी अगस्त तक जंगलों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि होती रहेगी। यह स्थिति औसत से कहीं अधिक गंभीर हो सकती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिम हॉजसन ने जंगल की आग को लेकर नवीनतम राष्ट्रीय पूर्वानुमान साझा किया। उन्होंने बताया कि आग लगने का सबसे अधिक खतरा दक्षिणी ब्रिटिश कोलंबिया क्षेत्र में है। Canada wildfires News

मंत्री ने कहा कि मौसम से जुड़े आंकड़े इंगित कर रहे हैं कि जुलाई से अगस्त तक कनाडा के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहेगा। विशेषकर पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में सूखे की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है, जिससे आग फैलने की आशंका बढ़ जाती है।

हॉजसन ने जानकारी दी कि युकोन से लेकर उत्तर-पश्चिमी ओंटारियो, नोवा स्कोटिया और पूर्वी न्यू ब्रंसविक तक जंगलों में आग लगने की संभावनाएं बनी हुई हैं। यह निष्कर्ष प्राकृतिक संसाधन विभाग के मॉडलिंग विश्लेषणों पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जुलाई माह तक कनाडा में 3,000 से अधिक जंगल की आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनसे लगभग 55 लाख हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है। Canada wildfires News

सरकार ने ‘वाइल्डफायर रेज़िलिएंस कंसोर्टियम’ संस्था के गठन की घोषणा की

आग की इन बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए सरकार ने ‘वाइल्डफायर रेज़िलिएंस कंसोर्टियम’ नामक एक संस्था के गठन की घोषणा की है। इस हेतु सरकार चार वर्षों में 1.17 करोड़ कनाडाई डॉलर (लगभग 8.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश करेगी। यह संस्थान देशभर में जंगल की आग से जुड़ी नई तकनीकों, शोध और जानकारी को बढ़ावा देने हेतु एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

वहीं, उत्तरी अमेरिका में भी जंगल की आग की घटनाओं ने गंभीर रूप ले लिया है। कनाडा में कई स्थानों से लोगों को सुरक्षित इलाकों में स्थानांतरित किया गया है। अमेरिका के कोलोराडो राज्य में जंगल की आग करीब 4,100 एकड़ क्षेत्र में फैल गई है, जिससे स्थानीय आबादी और वन्यजीवों को भारी क्षति पहुँची है। स्थिति को नियंत्रित करने हेतु ‘सुपर स्कूपर’ विमानों की मदद ली जा रही है। Canada wildfires News

Mathura Yamuna Expressway Accident: मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे बना जानलेवा, 6 लोगों की गई जान

Canada: ट्रंप की टैरिफ धमकी के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी ने भी किया ये बड़ा ऐलान!
कनाडा अपने कर्मचारियों और व्यवसायों की रक्षा करेगा’

Canada Tariff: ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार अपने श्रमिकों और उद्योगों की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उनका यह वक्तव्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 35 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने की घोषणा के बाद सामने आया है, जो आगामी 1 अगस्त से प्रभावी होगा। Canada News

प्रधानमंत्री कार्नी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा, “अमेरिका के साथ जारी व्यापार वार्ताओं के बीच, कनाडा सरकार अपने नागरिकों और उद्योगों के हितों की दृढ़ता से रक्षा कर रही है। यह प्रयास हम 1 अगस्त की अंतिम समय-सीमा तक जारी रखेंगे।” कार्नी ने यह भी रेखांकित किया कि कनाडा ने उत्तरी अमेरिका में फेंटानिल जैसी घातक नशीली दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने में उल्लेखनीय प्रगति की है। ट्रंप ने इसी कारण को शुल्क लगाने की एक प्रमुख वजह बताया था।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “हम अमेरिका के साथ मिलकर अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे। कनाडा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए संघीय सरकार, प्रांतों और क्षेत्रों के सहयोग से एक मज़बूत अर्थव्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। हम राष्ट्रीय हित में कई नए परियोजनाएं आरंभ करने को तत्पर हैं और वैश्विक व्यापार साझेदारियों को भी लगातार मज़बूत कर रहे हैं।” Canada News

ट्रंप ने प्रधानमंत्री कार्नी को एक पत्र लिखकर चेतावनी दी है

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री कार्नी को एक पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि कनाडा प्रतिशोधस्वरूप कोई कदम उठाता है, तो शुल्क दरों में और वृद्धि की जा सकती है। यह पत्र उन्होंने सार्वजनिक रूप से भी साझा किया है। हालांकि, ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि यदि कनाडा फेंटानिल की तस्करी रोकने में अमेरिका की सहायता करता है, तो इस निर्णय में परिवर्तन संभव है। यह बात ध्यान देने योग्य है कि विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार अमेरिका में प्रवेश करने वाली फेंटानिल की अधिकांश मात्रा कनाडा नहीं, बल्कि मैक्सिको की दक्षिणी सीमा से होकर आती है।

हाल के दिनों में ट्रंप ने अपने व्यापारिक रुख को और कठोर बनाते हुए न केवल कनाडा, बल्कि जापान और दक्षिण कोरिया पर भी नए शुल्क लगाए हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आयातित तांबे पर 50 प्रतिशत शुल्क लागू करने की घोषणा की है। एनबीसी न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने संकेत दिया कि निकट भविष्य में अन्य देशों को भी 15 से 20 प्रतिशत तक के व्यापक आयात शुल्क का सामना करना पड़ सकता है। Canada News

Trump Tariff: टैरिफ को लेकर ट्रंप ने दी कनाडा को धमकी!

PM Narendra Modi Canada Visit: भारत-कनाडा संबंधों में आएगा नया मोड़! पीएम मोदी कनाडा यात्रा पर
PM Narendra Modi Canada Visit: कैलगरी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा के कैलगरी पहुंचे। प्रवासी भारतीय समुदाय ने इस यात्रा का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि इससे भारत-कनाडा संबंधों में नया मोड़ आएगा। Narendra Modi

व्यवसाय जगत से जुड़े हार्दिक पंड्या ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “हम लंबे समय से भारत-कनाडा व्यापार से जुड़े रहे हैं और इस निमंत्रण को हम एक सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहे हैं। यह अवसर दोनों देशों के आपसी संबंधों को नई दिशा दे सकता है। भारत की अर्थव्यवस्था आज वैश्विक मंच पर मजबूती से उभर रही है और ऐसे में कनाडा के लिए भारत के साथ सहयोग और समन्वय बढ़ाना महत्वपूर्ण है।”

कैलगरी विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्य निधि लोढ़ा ने इसे दोनों देशों के बीच रिश्तों के पुनर्निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत को सशक्त बना रहा है। हम सबको उन पर गर्व है।” बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय लोढ़ा ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा पूरे प्रवासी समुदाय के लिए गौरव का विषय है। एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने के नाते मैंने भारत में हुए वास्तविक बदलावों को देखा है—गैस कनेक्शन, शौचालय और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।”

पिछले कुछ वर्षों में भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण हालात रहे हैं | Narendra Modi

सेवानिवृत्त प्रोफेसर ब्रिज मैनी ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण हालात रहे हैं, लेकिन कनाडा के नए प्रधानमंत्री कार्नी भारत के साथ संबंध सुधारने को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। मोदी जी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच सार्थक संवाद और सहयोग की नई शुरुआत हो सकती है।”

भारत-कनाडा संबंधों पर टिप्पणी करते हुए प्रोफेसर अनिल मनोहरा ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में भले ही कुछ गलतफहमियां रही हों, लेकिन अब दोनों देशों को मिलकर विश्वास और समझदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। प्रत्यक्ष संवाद ही समस्याओं का समाधान है।” व्यवसायी रितेश मलिक ने कहा, “दो साल पहले जब कनाडा की संसद में प्रधानमंत्री ट्रूडो ने बयान दिया था, तब से द्विपक्षीय रिश्ते बेहद निचले स्तर पर पहुंच गए थे। आज की स्थिति यह संकेत देती है कि दोनों देश अपने संबंधों को सुधारने के लिए गंभीर और ईमानदार प्रयास कर रहे हैं।”

वहीं, कनाडाई पत्रकार डैनियल बोर्डमैन ने भारत विरोधी प्रदर्शनों में बच्चों को शामिल किए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कनाडा के आम नागरिक इन विरोध प्रदर्शनों को लेकर उलझन में हैं। खालिस्तानी आंदोलन की गूंज अब पहले जैसी नहीं रही। 2023 के अंत तक इसका प्रभाव चरम पर था, लेकिन अब इसमें स्पष्ट कमी आई है।” Narendra Modi

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता! इजराइल-ईरान युद्ध का असर!

Canada:चार दिन से लापता पंजाब के डेरा बस्सी की छात्रा कनाडा में समुद्र किनारे मृत मिली
ओटावा (एजेंसी)। कनाडा में अध्ययन के लिए गई भारतीय छात्रा वंशिका कनाडा के ओटावा में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई। ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसकी पुष्टि की है। उच्चायोग ने कहा कि हमें ओटावा में भारतीय छात्रा वंशिका की मौत की सूचना मिलने पर बहुत दु:ख हुआ है। मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया और स्थानीय पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हम शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए उनके और स्थानीय सामुदायिक संघों के साथ निकट संपर्क में हैं। Canada News

पंजाब के डेरा बस्सी की रहने वाली थी वंशिका

स्थानीय पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पंजाब के डेरा बस्सी की मूल निवासी और आम आदमी पार्टी नेता देविंदर सिंह की बेटी वंशिका कथित तौर पर डिप्लोमा कोर्स करने के लिए ढाई साल पहले ओटावा गई थी। वह 25 अप्रैल को एक किराए के कमरे को देखने के लिए निकली थी, और उसके बाद लापता हो गई थी। ओटावा में हिंदी समुदाय की ओर से ओटावा पुलिस सेवा को लिखे गए एक पत्र के अनुसार वंशिका कथित तौर पर 25 अप्रैल को लापता हो गई थी, जब वह 07 मैजेस्टिक ड्राइव स्थित अपने घर से लगभग 8-9 बजे किराए का कमरा देखने के लिए अपने घर से निकली थी। उसका फोन उसी रात लगभग 11:40 बजे बंद हो गया था।

वंशिका का फोन लगातार बंद रहने के कारण परिवार चिंतित हो गया। उसने अगले दिन एक महत्वपूर्ण परीक्षा भी छोड़ दी थी, जो उसके स्वभाव के बिल्कुल विपरीत था। परिवार और दोस्तों के काफी प्रयास के बावजूद उसके ठिकाने के बारे में कोई संपर्क या जानकारी नहीं मिल पाई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वंशिका का शव समुद्र तट पर पाया गया। मौत का कारण अनिश्चित है और जांच की जा रही है। Canada News

Canada Election Results 2025 Live Update: कनाडा चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे, देखिये किसकी बन रही सर…

Canada Election Results 2025 Live Update: कनाडा चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे, देखिये किसकी बन रही सरकार?
Canada Election Results 2025 Live Update: ओटावा। कनाडा की लिबरल पार्टी ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर इतिहास रच दिया है। यह चौथी बार है जब पार्टी ने देश में सरकार बनाने का अवसर प्राप्त किया है। इस विजय का श्रेय प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) के सशक्त नेतृत्व को दिया जा रहा है, जिन्होंने शुरुआती कठिन परिस्थितियों के बावजूद पार्टी को विजय पथ पर अग्रसर किया। Canada Elections Result 2025

वर्ष 2024 की शुरुआत में लिबरल पार्टी की स्थिति कमजोर मानी जा रही थी, किंतु अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा-विरोधी बयानों और टैरिफ नीति ने वहां की जनता में राष्ट्रवाद की भावना को उभार दिया। इसी जनसमर्थन ने लिबरल पार्टी को अप्रत्याशित सफलता दिलाई। कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे ने अपनी हार स्वीकार कर प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को बधाई दी। कार्नी ने जीत की घोषणा करते हुए कहा, “हम अपने देश को स्वतंत्र और सशक्त भविष्य की ओर ले जाएंगे।”

अब तक की जानकारी के अनुसार, लिबरल पार्टी ने 146 सीटों पर जीत दर्ज की है और 22 सीटों पर आगे चल रही है। इस प्रकार पार्टी कुल 168 सीटों तक पहुँच सकती है, जो बहुमत के निकट है। बहुमत के लिए 172 सीटों की आवश्यकता होती है। Canada Elections

पिछले कार्यकाल में लिबरल पार्टी के पास 152 सीटें थीं | Canada Elections Result 2025

पिछले कार्यकाल में लिबरल पार्टी के पास 152 सीटें थीं। वहीं, कंज़र्वेटिव पार्टी ने 128 सीटें जीती हैं और 16 पर बढ़त बनाए हुए है। एनडीपी नेता जगमीत सिंह न केवल अपनी सीट हार चुके हैं, बल्कि उनकी पार्टी भी कमजोर स्थिति में आ गई है। खालिस्तान समर्थक रुख और भारत-विरोधी बयानों के कारण आलोचना झेल रहे सिंह की पार्टी को इस बार केवल चार सीटों पर जीत मिली है और तीन सीटों पर बढ़त है। यह संख्या पिछले कार्यकाल की 24 सीटों से कहीं कम है।

पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के पद त्यागने के बाद मार्क कार्नी को पार्टी की कमान सौंपी गई थी। अर्थशास्त्र में गहरी समझ रखने वाले कार्नी पूर्व में ब्रिटेन और कनाडा के केंद्रीय बैंक के गवर्नर रह चुके हैं। उनके व्यवहारिक दृष्टिकोण और स्पष्ट नेतृत्व शैली ने पार्टी में नई ऊर्जा भर दी। इस चुनावी परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि कनाडा की जनता ने न केवल ट्रंप की धमकियों का जवाब दिया है, बल्कि एक स्थिर और आत्मनिर्भर नेतृत्व को भी चुना है, जो राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में सक्षम है। Canada Elections Result 2025

Khawaja Asif: पहलगाम आतंकी हमला मामले में भारत ने की पाक रक्षा मंत्री पर ये सख्त कार्रवाई

Vancouver festival Accident: कनाडा में फेस्टिवल के दौरान बड़ा हादसा, कई लोग हुए मौत का शिकार
Vancouver festival Accident: वैंकूवर। कनाडा के वैंकूवर नगर में आयोजित लैपू लैपू फिलिपिनो फेस्टिवल (Lapu Lapu Festival News) के दौरान एक गंभीर दुर्घटना घटित हुई। एक तेज गति से आ रही एसयूवी वाहन ने फेस्टिवल में मौजूद भीड़ को टक्कर मार दी, जिससे कई लोगों की मृत्यु हो गई और अनेक लोग घायल हो गए। वैंकूवर पुलिस विभाग (वीपीडी) के अनुसार, यह हादसा भारतीय समयानुसार रविवार को घटित हुआ। Canada News

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना कनाडाई समयानुसार शनिवार रात 8 बजे के बाद ईस्ट 41वीं एवेन्यू और फ्रेजर स्ट्रीट के समीप हुई। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। उल्लेखनीय है कि इस स्थल पर ‘लैपू लैपू डे ब्लॉक पार्टी’ का आयोजन हो रहा था, जो फिलीपींस के पहले राष्ट्रीय नायक लैपू लैपू के सम्मान में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

वैंकूवर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “शनिवार रात 8 बजे के उपरांत ईस्ट 41वें एवेन्यू और फ्रेजर स्ट्रीट पर आयोजित स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान एक वाहन चालक ने एसयूवी से भीड़ में घुसकर कई लोगों को घायल कर दिया। घटना में कई जानें गई हैं। चालक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।” घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कई भयावह वीडियो सामने आए, जिनमें सड़क पर घायल अवस्था में पड़े लोगों के दृश्य देखे जा सकते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन ने उन लोगों को टक्कर मारी जो सड़क पर पैदल चल रहे थे। Canada News

सांसद डॉन डेविस ने किया दुखद घटना पर शोक व्यक्त

न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद डॉन डेविस ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “लैपू लैपू फेस्टिवल में हुए भयावह हादसे की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।” वैंकूवर के मेयर केन सिम ने भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “इस हृदयविदारक घटना से मैं अत्यंत व्यथित हूं। इस कठिन समय में हमारी पूरी संवेदनाएं पीड़ितों और वैंकूवर के फिलिपिनो समुदाय के साथ हैं।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना स्थल पर बड़ी संख्या में आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारी मौजूद हैं और घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना जानबूझकर की गई थी अथवा कोई आकस्मिक घटना थी। उल्लेखनीय है कि ईस्ट 43वें एवेन्यू और फ्रेजर स्ट्रीट के क्षेत्र में आयोजित लैपू लैपू फेस्टिवल का उद्देश्य फिलीपीन संस्कृति और धरोहर का उत्सव मनाना था, किंतु यह उत्सव एक दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी में परिवर्तित हो गया। Canada News

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने लिया एक और सख्त फैसला!

Canada: कनाडा में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
ओटावा (कनाडा): कनाडा के रॉकलैंड इलाके में एक भारतीय नागरिक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। यह इलाका ओटावा के पास स्थित है। घटना की पुष्टि कनाडा स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को की और बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। Canada News

दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह इस घटना से बेहद दुखी है और मृतक के परिवार को हरसंभव सहायता दी जा रही है। इसके लिए स्थानीय भारतीय समुदाय संगठनों से संपर्क भी किया जा रहा है। इस हमले की वजह अभी सामने नहीं आई है, और मामले की जांच जारी है। कनाडा की ओन्टारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) घटना की तहकीकात कर रही है और रॉकलैंड इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है ताकि परिवार को जल्द न्याय मिल सके और जो भी मदद जरूरी हो, वह तुरंत पहुंचाई जा सके। Canada News

World Boxing Cup 2025: भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन, ये दो खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे

Canada PM Resign News: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो देंगे इस्तीफा?
कनाडा (एजेंसी)। कनाडा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian Prime Minister Justin Trudeau ) कथित तौर पर लिबरल पार्टी के नेता के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, एक मीडिया रिपोर्ट ‘द ग्लोब एंड मेल’ ने गत दिवस 3 स्रोतों का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट पेश की। Canada PM Resign News

रिपोर्ट बताया गया है कि ट्रूडो आज यानी सोमवार 6 जनवरी 2025 को ही ये घोषणा कर सकते हैं कि वे नौ साल तक पद पर रहने के बाद कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के नेता के रूप में अपना इस्तीफा दे देंगे। सूत्रों के अनुसार ट्रूडो के इस्तीफे का समय भी अनिश्चित है, लेकिन बुधवार को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कॉकस बैठक से पहले ऐसा होने की उम्मीद जताई गई है। Canada PM Resign News

Opposition Councillor Resignations: परिषद नेता प्रतिपक्ष सहित 15 पार्षदों ने दिए इस्तीफे! बीजेपी के …